Posts

Showing posts from May, 2021

तहसीलदार ने दिखाया संयम, विधायक ने गुस्सा

Image
भीलवाड़ा। कांग्रेस से मांडल विधायक रामलाल जाट के फोन पर धमकाने के बाद एपीओ हुई तहसीलदार स्वाति झा की हिम्मत की दबी जुबां में गुलाबपुरा व हुरड़ा में चर्चा है। लोगों का कहना है स्वाति कि हिम्मत ही रही कि उसने धमकाने वाले वीडियो की पूरी रिकार्डिग करवाई और जनता को सच्चाई बताई। दूसरी तरफ विधायक जाट का कहना है कि जनता का काम तो करना ही होगा। स्वाति की सटीक कार्यर्शली बिजयनगर में भी चर्चित रही। हुरड़ा में लॉक डाउन के दौरान स्वाति ने जो सख्ती दिखाई, उसे भी काफी तारीफ मिली है। दूसरी तरफ विधायक रामलाल जाट के समर्थक कार्यकर्ता तथा अन्य संगठन खुल कर तहसीलदार के खिलाफ आ गए है। शनिवार को भी विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन दिया। हुरड़ा तहसीलदार स्वाति झा व विधायक रामलाल जाट के बीच 21 मई को मोबाइल पर हुई तीखी नोंक झोंक तथा इसके कुछ घंटे बाद ही स्वाति को एपीओ किए जाने का मामला अब राजनीतिक रंग चढऩे लगा है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जाट व स्वाति के बीच बातचीत के दो वीडियो वायरल हुए है। ये वीडियो मोबाइल पर स्पीकर ऑन कर बातचीत है। इनमें एक वीडियो 9.56 मिनट की बातचीत का है। इसमें जाट उनके एक कार्यकर्ता को नाम...

बारिश-अंधड़ ने छीनी ले ली बालक की जान

Image
भीलवाड़ा। जहाजपुर थाना क्षेत्र र्के पीपलूंद में गुरुवार शाम बारिश के साथ उठे तेज अंधड़ ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। पलभर में घर में कोहराम मच गया। अंधड़ के कारण टीनशेड की दीवार ढहने से दबने से बालक की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। चार जनों को मामूली चोटें आई। जानकारी के अनुसार अंधड़ चलने से शाम को कुछ लोग खेतों से घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज बारिश आ गई। बचने के लिए शंकर गुर्जर के खेत पर लगे टीनशेड के नीचे ग्रामीणों ने शरण ली। अंधड़ से टीनशेड की दीवार ढह गई। वहां खड़ा रमेश गुर्जर का ग्यारह साल का पुत्र पप्पू, सुवा जाट, नंदूसिंह, ओमप्रकाश जाट व शंकर जाट नीचे दब गए। मलबा हटाकर गम्भीर रूप से घायल पप्पू को जहाजपुर चिकित्सालय लाए। चिकित्सक ने पप्पू को मृत बताया जबकि बाकी को मामूली चोटें आइ source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-child-s-life-was-taken-away-by-the-rain-and-hail-6867241/

नहीं रहे डीईओ तहसीन, अहमदाबाद में सुपुर्द ए खाक

Image
भीलवाड़ा। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) मोहम्मद तहसीन अली खान का गुरुवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। उनके पार्थिक शरीर को अहमदाबाद में सुपुर्द ए खाककिया गया। 58 वर्षीय खान कोरोना संक्रमित थे और हालत बिगडऩे पर परिजन 5 मई को अहमदाबाद ले गए थे। खान के असामयिक निधन से शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। मूलत: शाहपुरा निवासी खान लम्बे समय से आर के कॉलोनी में रह रहे थे। उनके परिवार में दो पुत्र है। इनमें एक डॉक्टर व एक इंजीनियर है, जबकि एक पुत्रवधू चिकित्सक है। उनके भाई यासीन खान ने बताया कि वह कोरोना संकट काल में कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम पर ड््यूटी दे रहे थे। यहां तबीयत बिगडऩे पर वह होम आइसोलेट हो गए। इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें अहमदाबाद के सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया, उनके स्वास्थ्य में सुधार था और उन्हें छुट्टी मिलने वाली थी, लेकिन गुरुवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई और दोपहर एक बजे असामयिक निधन हो गया। खान के निधन पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्माराम चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद पारीक, एडीईओ कमलेश शर्मा व विकास जोशी आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग ने...

विधायक रामलाल जाट  ने हटवा दिया तहसीलदार

Image
भीलवाड़ा। मांडल से कांग्रेस विधायक रामलाल जाट एक बार फिर विवादों में है। उन पर पिछले दिनों हुरड़ा तहसीलदार स्वाति झा को फोन पर धमकाने, अभ्रदता करने और एपीओ कराने का आरोप लगा है। इस बीच स्वाति झा एपीओ आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले आई है। राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति रोकने की मांग की है। विधायक रामलाल जाट ने उन पर लगे आरोपों को निराधार बताया। इस तरह हुआ विवाद हुरड़ा तहसील में स्वाति झा गत २२ अक्टूबर २०२० से तहसीलदार है। गत २१ मई को वह कार्यालय में काम कर रही थी। इसी दौरान तीन व्यक्तियों ने नायब तहसीलदार पर अविलंब नकल तैयार कराने का दबाव बनाया। काम न करने पर तीनों ने विधायक रामलाल जाट से बात करने की धमकी दी। इस घटना के कुछ समय बाद तीनों व्यक्ति फिर आए और तहसीलदार झा पर विधायक जाट से अपने फ ोन से बात करने के लिए दबाव बनाया। इस पर तहसीलदार ने स्वयं के मोबाइल से जाट से बात की। मोबाइल फोन पर धमकाया आरोप है कि विधायक जाट ने तहसीलदार को फोन पर धमकाते हुए अभद्रता की। इसके कुछ ही घंटों के बाद राजस्व मंडल अजमेर ने एक आदेश जा...

चिरंजीवी बीमा योजना में यहां हो सकेगा मुफ्त इलाज

Image
भीलवाड़ा। चिरंजीवी बीमा योजना के तहत भीलवाड़ा शहर के 6 निजी हॉस्पिटल में पात्रता रखने वाले आमजन स्वयं एवं परिवार का इलाज करा सकते हैं। Chiranjeevi Insurance Scheme will provide free treatment in bhilwara कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए जिला कलक्टर ने समस्त नोडल ऑफि सर को निर्देश दिए कि उक्त निजी हॉस्पिटल में चिरंजीवी बीमा योजना में पात्रता रखने वाले मरीजो का इलाज कराना सुनिश्चित कराया जाए एवं पात्रता रखने वाले समस्त आमजन का अच्छे से उपचार हो। छह अधिकृत निजी हॉस्पिटल में पोरवाल, कृष्णा, बांगड़, स्वास्तिक, रामस्नेही व सिद्धी विनायक हॉस्पिटल में समस्त आमजन नि:शुल्क इलाज करा सकेंगे। तीन कैटेगरी में इलाज यहां तीन कैटेगरी में मरीजों का इलाज किया जाएगा, जिसमें ऑक्सीजन युक्त बेड के 5 हजार, आईसीयू वार्ड में 7 हजार 500 एवं वेंटिलेटर के 9000 रुपए का भुगतान राज्य सरकार द्वारा निजी अस्पतालों को किया जाएगा। साथ ही पात्रता रखने वाले मरीज इस बीमा योजना के तहत अपना उपचार नि:शुल्क एवं कैशलेस करा सकते है। कंट्रोल रूम स्थापित छह निजी हॉस्पिटल में उपचार के तहत आने वाली किसी भी प्रकार की श...

मनमाना किराया वसूला तो डीटीओ करेगा कार्रवाई

Image
भीलवाड़ा। प्रदेश में कोरोना संकट काल में एंबुलेन्स संचालकों द्वारा अधिक किराया लेने की शिकायत पाये जाने पर एम्बुलेंस का रजिस्ट्रेशन एवं चालक का लाइसेंस निलंबित होंगे। जिला परिवहन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि परिवहन मुख्यालय ने इस संदर्भ मेंं नई गाइड लाइन जारी की है। कोविड मरीजों एवं शवों को लाने ले जाने के लिए एम्बुलेस चालक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीपीई किट एवं सेनेटाइजेशन का व्यय प्रति चक्कर 350 अतिरिक्त देय होगा। दस किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए एम्बुलेंस तथा शव वाहनों को दोनों तरफ का किराया देय होगा क्योंकि ये वाहन वापसी यात्रा में सामान्यत: उपयोग नहीं लिये जा सकते है। किसी भी वाहन का रात्रि को अतिरिक्त किराया नहीं लिया जा सकेगा तथा इस संबंध में शिकायत जिला परिवहन कार्यालय भीलवाड़ा में स्थापित नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 01482-294414 पर एवं ईमेल के माध्यम से दर्ज करवाई जा सकती हैं। केन्द्र सरकार ने आवंटित लिक्वीड मेडिकल ऑक्सीजन को पश्चिम बंगाल, गुजरात व उडीसा राज्य से लाने के लिए टैंकर की व्यवस्था का कार्य भी राज्य स्तर पर परिवहन विभाग को आवंटित किया ग...

बीएसएनएल के नाम से आ रहे फर्जी एसएमएस

Image
भीलवाड़ा। भारत संचार निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को बीएसएनएल के नाम से आ रहे फर्जी भ्रामक संदेश से सावधान रहने को कहा है। स्थानीय उप महाप्रबंधक मोहनलाल दइया ने बताया कि कुछ नंबरों से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को केवाईसी अपडेट करवाने के लिए फर्जी एसएमएस आ रहे है, जो बीएसएनएल की ओर से जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वो किसी भी प्रकार के फर्जी एसएमएस में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल नहीं करें और एसएमएस के माध्यम से आए लिंक पर जाकर कोई भी एप इंस्टॉल ना करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता के पास ऐसे मैसेज आते हैं तो पुलिस या बीएसएनएल को लिखित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के फ ायदे के लिए विभिन्न किफ ायती पैक दे रहा है। जिसके प्लान वाउचर 106 व 107 में 100 दिन की वैलिडिटी और 100 मिनट कॉल, 3 जीबी डाटा व बीएसएनएल ट्यून, पहले 60 दिनों के लिए प्लान वाउचर 197 में 180 दिनों की वैलिडिटी व 18 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल, 2 जीबी डाटा प्रतिदिन व 100 एसएमएस प्रतिदिन और बीएसएनएल ट्यून और जिंग म्यूजिक मिलते हैं। source https://...

कुंवारे पुलिस जवानों को नहीं मिलेंगे सरकारी आवास

Image
भीलवाड़ा। पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर के एक आदेश ने प्रदेश के थानों में खलबली मचा दी है। इस आदेश के तहत अब पुलिस के अविवाहित जवानों को थाना या पुलिस लाइन परिसर में सरकारी क्वार्टर नहीं दिया जाएगा। जवानों को थाना या पुलिस लाइन में बनी बैरक में रहना होगा। इसके पीछे डीजीपी ने तर्क दिया कि कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में राजकार्य के लिए पर्याप्त संख्या में थाने में कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं होती। डीजीपी के इस आदेश का दबी जुबान से जवानों ने विरोध किया। उन्होंने इसे अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि जिन माता-पिता ने उनको पढ़ा-लिखाकर बढ़ा किया। अगर वह और उनके भाई-बहन साथ रहते है तो उनका बैरक में अकेले रहना कैसे सम्भव होगा। ४० प्रतिशत का बैरकों में रहना अनिवार्य डीजीपी ने आदेश में लिखा की पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के सुझाव के अनुसार थाने के ४० प्रतिशत कर्मचारियों का बैरकों में रहना अनिवार्य है। थाने या पुलिस लाइन में ६० और ४० के अनुपात में आवासीय भवन और बैरकों का निर्माण किया गया है। लेकिन इस नियम की प्रदेश के थानों में पालना नहीं हो रही है। पुलिस के अविवाहित जवान भी संस्थान परिसर...

प्रदेश में वन्य जीव गणना 24 जून को होगी

Image
भीलवाड़ा। प्रदेश में वन्य जीव गणना इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा 24 जून को होगी। वन्य जीव गणना को लेकर जिले के छह वन रैंज क्षेत्र में व्यापक तैयारी की गई है। Wildlife census in the state will be on June 24 उप वन संरक्षक डीपी जागावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि २६ मई को पीपल पूर्णिमा की धवल चांदनी रात में वन्य जीव गणना होनी थी, लेकिन गत वर्ष की भांति इस साल भी कोरोना संकट के हालात बने होने, लॉक डाउन लगा होने तथा प्रदेश में तौकते तूफान के असर से अच्छी बारिश होने से वन क्षेत्र में परम्परागत जलस्रोतों के साथ ही कृत्रिम जलस्रोत लबालब है। प्रधान मुख्य संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक मोहन लाल मीना ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर वन्य जीव गणना २४ जून को तय की है। कुल 57 वाटर चिंहित वन्य जीव गणना को लेकर कुल 57 वाटर चिंहित है। इनमें सर्वाधिक 18 वाटर ***** भीलवाड़ा रेंज में है। इसी प्रकार मांडलगढ़ में 13, आसीन्द में 11, जहाजपुर में 6, गंगापुर में 5व शाहपुरा रेंज में 4 वॉटर हॉल पर गणना होगी। ये आएंगे गणना के दायरे में वन्य जीव गणना के दौरान अभी तक जिले में बाघ होने की पुष्टि नहीं हुई है...

अब एक ही मकसद कोई भूखा ना सोए

Image
भीलवाड़ा । राजस्थान पत्रिका के महामारी से महामुकाबला अभियान से प्रेरित हो कर शिव सेवा समिति सुभाष नगर ने बड़ी पुलिया स्थित शिव मंदिर पर गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद 40 परिवारों को राशन किट के नि:शुल्क वितरित किए। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कोरोना फाइटर अनिल जैन (पप्पू भैय्या) की अगुवाई में हो रही मानव सेवा के कार्यों की सराहना की। शर्मा ने सुभाषनगर डिस्पेन्सरी के पास बंद पडे राजकीय विद्यालय भवन को जिला कलक्टर के माध्यम से अधिग्रहित करा शीघ्र ही डिस्पेन्सरी को विद्यालय परिसर दिलवाने का भरोसा दिलवाया। कांग्रेस महासचिव महेश सोनी व पार्षद धर्मेंद्र पारीक ने कहा कि समिति सेवा कार्यो को निरन्तर जारी रखें। पवनेश व्यास ने बताया कि राशन किट में नौ से अधिक खाद्य सामग्री दी जा रही है। इस दौरान मनोहर कृष्ण चौबे, प्रदीप चौधरी, हरित सारस्वत, गोपाल जोशी व विकास जोशी सहित समिति सदस्य उपस्थित थे। एमजीएच में दिए ऑक्सीमीटर भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन कब्रिस्तान के सदर सलाम मंसूरी व सीरत सराय चेयरमैन शब्बीर शेख के सानिध्य में महात्मा गांधी हॉस्पिटल में कोविड, आईसीयू व मेल मेडिकल वार्ड में...

खेल ही खेल में करंट से भाई-बहन की मौत

Image
भीलवाड़ा । गंगापुर क्षेत्र में सालेरा पंचायत के रोड़ा का खेड़ा में रविवार को हृदय विदारक घटना हुई। बिजली के खंबे के स्पोर्ट वायर में आ रहे करंट ने भाई-बहन की जान ले ली। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे कि वायर के करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही मौत हो गई और वहां कोहराम मच गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गंगापुर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपे। पुलिस के अनुसार सालेरा निवासी भैरूलाल भील की आठ साल की बेटी इन्द्रा व पांच साल का बेटा महेन्द्र सुबह घर के बाहर खेल रहे थे। घर के निकट विद्युत पोल है। पोल के स्पोर्ट वायर में करंट आ रहा था। खेलते हुए भाई-बहन का हाथ इस वायर को छू गया। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग आए। अफरा-तफरी मच गई। दोनों बच्चों को पोल से अलग कर गंगापुर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत बताया। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने अजमेर डिस्कॉम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत पोल में करंट आने की कई बार शिकायत की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। समय रहते सुधार देते तो हादसा नहीं ...

मेहमान भाग छूटे, धरा रह गया पांच सौ लोगों का खाना

Image
भीलवाड़ा । कोरोना संक्रमण के बावजूद लोग सामूहिक भोज का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन तोडऩे का एेसा मामला रविवार को शाहपुरा में सामने आया। कस्बे के कोटड़ी मार्ग स्थित खेत पर मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा थी, जिसमें 500 लोगों के लिए भोजन बनवाया गया। प्रशासन को भनक लगी तो मौके पर पहुंचे व आयोजक पर बीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं भोजन को जरूरतमंदों में बंटवा दिया। प्रशासनिक टीम को देखकर भोज करने आए लोग भाग छूटे। शाहपुरा निवासी ईश्वर तेली ने बिन प्रशासनिक अनुमति खेत पर मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा। इसमें ५०० लोगों को बुलाया और इनके लिए भोज भी तैयार कर लिया। लोग सुबह तैयार होकर रिक्शे और अन्य साधनों से खेत की ओर जाते दिखे तो गश्त पर निकली प्रशासनिक टीम को शक हुआ। टीम ने गुप्त रूप से पीछा किया। अधिकारी खेत पर पहुंचे तो दंग रह गए। वहां भीड़ थी और 500 जनों का भोजन तैयार था। टीम ने पुलिस को बुलाया। अधिकारियों और पुलिस को देखकर लोग भाग छूटे। अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने ईश्वर तेली पर 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-gu...

जमीन की खातिर भाई की ले ली जान

Image
भीलवाड़ा। बड़लियास थाना क्षेत्र के श्रीपुरा गांव में रविवारको दो भाइयों में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान छोटे भाई ने बड़े की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक के रिश्तेदार ने छोटे भाई, उसके दो पुत्रों और पुत्रवधुओं के खिलाफ बड़लियास थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाप्रभारी राजेन्द्र ताड़ा ने बताया कि श्रीपुरा निवासी लालाराम यादव (६५) और उसका छोटा भाई दयानंद यादव परिवार समेत खेत पर ही रहते है। दोनों भाइयों में लम्बे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शाम को इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। मामला झगड़े तक पहुंच गया। इस दौरान दयानंद, उसके दो पुत्र श्यामसुंदर व अजय कुमार तथा उनकी पत्नियों ने लालाराम पर लाठियों से वार कर दिया। इससे लालाराम की मौत हो गई। सूचना पर बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कोटड़ी स्थित मोर्चरी पहुंचाया। वहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार अनिल कुमार यादव की रिपोर्ट पर दयानं...

यह कैसा प्रबंधन, सरकारी वेंटिलेटर चल रहे है निजी चिकित्सालयों में

Image
भीलवाड़ा। केंद्र सरकार द्वारा पीएम केयर्स फं ड के तहत महात्मा गांधी चिकित्सालय में गरीब रोगियों की सेवार्थ भेजे गए 25 वेंटिलेटर को चिकित्सालय प्रशासन ने निजी चिकित्सालयों को सौंपे दिए है। प्रशासन के इस निर्णय का भाजपा ने विरोध जताया है। जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने शुक्रवार को भाजपा की वर्चुअल प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कोरोना संक्रमण पीडि़त रोगियों की सेवार्थ 9 माह पहले केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए वेंटिलेटर को पहले तो चिकित्सालय प्रशासन ने कबाड़ में रखा। भाजपा के विरोध पर वेंटिलेटर को राजकीय चिकित्सालय में संचालित करने के बजाए निजी चिकित्सालयों को दे दिए गए हैं। तेली का आरोप है कि निजी चिकित्सालय में गरीब रोगियों से मनमानी राशि वसूल की जाएगी। उन्होंने वेंटिलेटर वापस राजकीय चिकित्सालय में भेजने की मांग की। उन्होंने कहाकि कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी की योजना के नाम पर राजनीति कर आमजन को गुमराह कर रही है। योजना का लाभ भी जरूरतमंदों को नहीं दिया जा रहा है। संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी महावीर समदानी व जिला मंत्री देवेंद्र डाणी मौजूद ...

महेन्द्र को सौंपी प्रदेश ने एसटी मोर्चा की कमान

Image
भीलवाड़ा। भाजपा एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री महेन्द्र मीणा (प्रतिहार) को प्रदेश आला कमान ने अब जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। State entrusted the command of ST Front to Mahendra meena प्रदेश भाजपा ने जिले में दो मोर्चा अध्यक्षोंं की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जिला महामंत्री महेन्द्र मीणा (प्रतिहार) को नियुक्त किया। इसी प्रकार ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना ने ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सेन को नियुक्त किया है। State entrusted the command of ST Front to Mahendra meena जोन चैयरमेन एवं सचिव की नियुक्त महावीर इंटरनेशनल रीजन तीन ने जोन चैयरमेन एवं जोन सचिव की नियुक्ति की। क्षेत्रीय सचिव मंजू पोखरना ने बताया कि जोन चैयरमेन कन्हैयालाल बोरदिया एवं जोन सचिव अर्चना सोनी को नियुक्ति किया गया। State entrusted the command of ST Front to Mahendra meena प्रदेश भाजपा ने अध्यक्षोंं की नियुक्ति की है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/state-entrusted-the-command-of-st-front-to...

कोरोना की अब बच्चों पर है नजर, रहे सावधान

Image
भीलवाड़ा। प्रदेश व जिले में अब कोरोना संक्रमण की नजर बच्चों पर है। ऐसे में बडे सुरक्षित रहेंंगे तो घर में बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे, बड़ों की जिम्मेदारी है कि वह कोरोना संकट काल में घर में ही रहे, क्यूंकि बाहर से घर लौटने पर अधिकांश कोरोना संक्रमण को भी साथ ले कर लौट रहे है, ऐसे में घर में बच्चे सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। जरूरी है कि घर से बाहर जाए तो मास्क लगाए और पूरी तरह सैनेटराइज रहे। बाल कल्याण समिति सदस्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश छापरवाल ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि घर में बड़े सदस्यों को कोविड टीकाकरण कराना चाहिए, ताकि वह सुरक्षित होंगे तो घर सुरक्षित होगा। घर में यदि छोटे बच्चे है तो बड़ों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, उनमें कोरोना के लक्षण नजर आते है तो बच्चों से दूर ही रहना चाहिए। डॉ. छापरवाल ने बताया कि बच्चों के सर्दी, जुकाम, खांसी की शिकायत होने चिकित्सा परामर्श लेकर उपचार कराना चाहिए। तीन दिन में बुखार नहीं उतरें तो कोरोना टेस्ट कराएं और तत्काल इलाज शुरू कर देंगे। कोरोना की घातक होती दूसरी लहर में शहर एवं जिले में पांच साल तक के बच्चे भी चपेटे में आ रहे है। उन्...

स्टेरायड दवा दे रही है जान लेवा बीमारी ब्लैक फंगस

Image
भीलवाड़ा। ब्लैक फंगस ने जिले में चार जान ले ली है और कई जिन्दगी मौत से जुझ रहे है। जानलेवा बीमारी ब्लैक फंगस होने के पीछे मुख्य कारण कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान स्टेरायड दवा अत्याधिक मात्रा में लेना प्रमुख है। कोरोना संक्रमण के साथ ही मधुमेह रोग से पीडि़त लोगों पर ब्लैक फंगस सीधा प्रहार कर रहा है। नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश जैन बताते ही कि स्टेरायड दवा का उपयोग अत्याधिक नहीं करें और दवा चिकित्सकों की सलाह पर ही लें। Black fungus killing steroid giving life-threatening disease in bhilwara डॉ. जैन ने बताया कियह बीमारी से नाक से शुरू होती है और आंख, सिर, लंग्स को संक्रमित करती है। इससे नाक में सूखापन,सूजन, दर्द, आंख में लालपन, गले में दर्द बढ़ जाता है। कोरोना संक्रमण काल व मधुमेह के इलाज के दौरान अत्याधिक कृत्रिम ऑक्सीजन लेने से भी यह बीमारी बढ़ती है। इस संदर्भ में जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान से भी मुलाकात कर स्टेरॉयड दवा के अत्याधिक सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया। कलक्टर नकाते ने इस पर जिले में संबधित...

नालों की सफाई के लिए 45 लाख का टेण्डर

Image
भीलवाड़ा। मानसून से पूर्व शहर में नालों की सफाई के लिए नगर परिषद ने ४५ लाख का टेण्डर जारी किया है। जबकि पिछले साल १.३३ करोड़ का टेण्डर हुआ था, जिसके बदले ९० लाख भुगतान करने के बाद भी नालों की सफाई नहीं हो सकी थी। इसका खामियाजा शहर के लोगों को गंदगी के रूप में भुगताना पड़ा था। डीएलबी ने १५ जून तक शहर के सभी नालों की सफाई की रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में शहर के नालों की सफाई समय पर हो सकेगी, इस पर संशय है। नगर परिषद के अनुसार शहर में 7 बड़े नाले हैं, जिनकी अब तक सफाई नहीं हो सकी है। इन नालों की वजह से बरसात में शहर की करीब 25 कॉलोनियां प्रभावित होती है। इसका नुकसान शहरवासियों को उठाना पड़ रहा है। शहर में हर साल मई के आखिरी सप्ताह तक सफाई के ठेके हो जाते हैं। मानसून पूर्व बारिश तक नालों की सफाई हो जाती है, लेकिन इस बार टेण्डर ही अब जारी किए है, ऐसे में कार्यादेश देकर सफाई कब शुरू होगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। सभापति राकेश पाठक का कहना है कि पिछले तीन सालों में इस बार सबसे कम राशि का टेंडर निकाला गया है। पिछले साल 1.33 करोड़ रुपए का टेंडर हुआ। उससे पहले करीब एक करोड़ रुपए का टेंडर निकाला गया...

गरिमा बंसल ने बाजी मारी

Image
भीलवाड़ा। राजस्थान यूनिवर्सिटी हेल्थ एंड सांइस (आरयूएचएस) में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। भीलवाड़ा मेडिकल कालेज का परिणाम ७४ प्रतिशत रहा है। इसमें गरिमा बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा ने बताया कि 2019-20 के बैच में 150 विद्यार्थियों में से 111 पास हुए है, जबकि 39 स्टूडेंट फेल हुए है। डॉ. शर्मा ने बताया कि दो साल में पहली बार कालेज में पहले पांच स्थान पर लड़कियों ने बाजी मारी है। कॉलेज में पहले स्थान पर गरिमा बंसल 77.22 प्रतिशत अंक के साथ कालेज में प्रथम और आरयूएचएस में छठे स्थान पर रही। कालेज में खुशी अग्रवाल 75.11 प्रतिशत के साथ दूसरे, मीना यादव 73.44 प्रतिशत के साथ तीसरे, सृष्टि नागर 73.33 प्रतिशत के साथ चौथे व अवनी भटनागर 73.22 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रही। आटे का लिया सेम्पल भीलवाड़ा . आरसी व्यास कॉलोनी स्थित महिला सुपर मार्केट में खरीदे गए आटे में खराबी की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उसका सेम्पल लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिक को जांच ...

कोरोना के साथ डायबिटिज के मरीजों के लिए ४० बेड का अलग से बनाया वार्ड

Image
भीलवाड़ा। म्यूकर मायकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामले बढऩे के साथ ही महात्मा गांधी चिकित्सालय प्रशासन ने अब कोरोना से संक्रमित व डायबिटिज के मरीजों को अलग रखना शुरू कर दिया है। इसके लिए ४० बेड का अलग से वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में उन्हीं मरीजों को अलग से रखा जा रहा है, जिनका शुगर लेवल काफी अधिक है। इन मरीजों को ऑक्सीजन व अन्य दवा देने से पहले डाक्टरों की कमेटी उनकी पूरी जांच करेगी। एमजीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि कोरोना संक्रमित रोगियों को वार्ड में भर्ती करने से पहले उनके शुगर के लेबल की जांच की जा रही है। शुगर अधिक आने पर उन्हें अलग वार्ड में भर्ती किया जा रहा है ताकि उनका उपचार उसी के अनुरूप किया जा सके। उन्हें ऑक्सीजन देने में भी पूरी सतर्कता बरती जा सके। कोरोना का उपचार ले रहे मरीजों को अस्पताल में दिए जा रहे ऑक्सीजन पर लगी हयूमिडिफायर बोटल से भी ब्लैक फंगस फैलने की संभावना रहती है। हयूमिडिफायर बोटल को कई दिनों तक साफ नहीं किया जाता या उसका पानी तक नहीं बदला जाता है। इसके चलते ऑक्सीजन सप्लाई में लगे हयूमिडिफायर बोटल में फंगस बन जाती है। यह फंगस नाक के जरिए दिमाग में ...

लोगों को घर पर नहीं पहुंचा रहे दूध- किराने का सामान

Image
भीलवाड़ा। शहर में शुक्रवार को कफ्र्यू का 35 वां दिन है। सरकार व प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी कर घरों में कैद शहर वासियों को उनकी जरूरत का सामान घर पर ही मुहैया कराने के आदेश दे रखे है, लेकिन अधिकांश दुकानदार इस आदेश की पालना नहीं कर रहे हैं। ना तो घर-घर दूध पहुंच रहा है और ना ही किराने का सामान। तम्बाकू उत्पाद भी चोरी छिपे दोगुने दामों पर बेचे जा रहे हैं। इसलिए की थी यह व्यवस्था कफ्र्यू के दौरान शहर में लोग घरों में रहे और कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। इसको लेकर कलक्टर ने गाइडलाइन जारी कर होम डिलेवरी की व्यवस्था लागू की थी। व्यवस्था को शुरू किए एक पखवाड़ा होने को आया, लेकिन अभी तक लोगों को घर बैठे उनकी जरूरत का सामान नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगों के घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। बाहर पकड़े जाने पर पुलिस चालान बनाकर जुर्माना वसूल रही है। सब्जी व फल ही मिल रहे गलियों में सब्जी व फल के ठेले ही आ रहे है, लेकिन सब्जियों व फल के दाम भी अधिक वसूले जा रहे है। इस कारण लोग सब्जी मंडी में फल व सब्जी लेने पहुंच रहे है। कुछ डेयरी संचालक ही अपने वाहन के माध्यम से घर-घर दूध पहुंचा रहे ...

संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार हुआ पार

Image
भीलवाड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण नहीं, अब तो ब्लैक फंगस से होने वाले मौतों का आंकड़ा डरा रहा है। एक के बाद एक लगातार हो रही मौतों ने झकझोर कर रख दिया है। जिले में शुक्रवार एक ब्लैक फंगस समेत ९ संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा ७३३ का हो गया है। जिले में शुक्रवार को कोरोना के १०१ नए मरीज सामने आए जो राहत देने वाले आंकड़े है। वही ४९८ मरीज स्वस्थ होकर लौटे। जिले में अब तक 31 हजार २६ मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 2८५४७ मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में २३४६ केस एक्टिव है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि आसीन्द ४, बनेड़ा २, बापूनगर ७, चपरासी कॉलोनी ३, चन्द्रशेखर आजादनगर १०, गुलाबपुरा २, जहाजपुर ४, काशीपुरी ३, कोटड़ी ४, मांडल ९, मांडलगढ़ १३, पुर १, रायपुर १, सांगानेरी गेट २, सहाड़ा ७, सांगानेर २, शाहपुरा ४, शास्त्रीनगर ७, सुभाषनगर १० तथा सुवाणा में ६ संक्रमित मिले है। ९ जनों की मौत जिले में शुक्रवार को बापूनगर के ३५ साल का युवक, संजय कॉलोनी के ४९ साल के व्यक्ति, बागोर पितास के पूर्व सरपंच, बनेड़ा की 40साल की महिला, काछोला के 45 साल के व्यक्ति, बिज...

जिले में आज से शुरू होगा डोर-टू-डोर आईएलआई सर्वे

Image
भीलवाड़ा। जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार व कोविड संक्रमित मरीजो को चिन्हित करने के लिए जिले में तीसरी बार डोर-टू-डोर आईएलआई सर्वे शनिवार से शुरू होगा। इसके लिए डीएमएफटी फंड से २ हजार पल्स ऑक्सीमीटर क्रय कर प्रत्येक ग्राम को वितरित कराए गए है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि शनिवार से शुरू हो रहे डोर-टू-डोर आईएलआई सर्वे में एएनएम, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओ को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए है। जिससे कि सर्वे के दौरान ही आमजन के ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच कर आईएलआई मरीजो को चिन्हित किया जा सके। जिससे कि 90 से कम ऑक्सीजन सेचुरेशन वाले चिन्हित मरीजो को होम आईसोलेट कर उपचार किया जाएगा। गंभीर लक्षण वाले मरीजो को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती किया जाएगा। शहर में सर्वे के दूसरे दिन 5489 घरों के 31 हजार 176 लोगो का सर्वे कर 64 आईएलआई मरीजो को किया चिन्हित किया गया। सर्वे शहर के गुलमंडी, बड़ा मंदिर, कल्कीपुरा, पुरानी धानमंडी, भवानी नगर, माणिक्य नगर, तेजाजी नगर व पंचमुखी बालाजी चौक में सर्वे किया गया। सर्वे का निरीक्षण भीलवाड़ा उपखण्ड अधिकारी ओम प्रभा व एसीएमए...

ब्लैक फंगस से पूर्व सरपंच की मौत

Image
भीलवाड़ा। म्यूकर मायकोसिस (ब्लैक फंगस) ने शुक्रवार को बागोर के पूर्व सरपंच पीथास निवासी की जान ले ली। जिले में अब तक इस बीमारी से चार जनों की मौत हो चुकी है, जबकि एक जने की आंख की रोशनी चली गई है। शाहपुरा क्षेत्र के दो व्यक्तियो का उपचार जयपुर के एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सा विभाग के अनुसार बागोर पंचायत के पीथास ग्राम के रहने वाले पूर्व सरपंच रामप्रसाद दमामी को पिछले दिनों कोरोना संक्रमण हुआ था। उन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाड़ा में भर्ती कराया गया, जहां 10 दिन के उपचार के बाद आंख में सूजन आने लगी और एक आंख बंद हो गई। परिजनों ने यहां से उन्हें जयपुर एसएमएस में भर्ती कराया। वहां शुगर लेबल ५०० से नीचे नहीं आने पर परिजन दमामी को छुट्टी दिलाकर शुक्रवार सुबह बागोर लेकर आ रहे थे कि रास्ते में अजमेर के पास दम तोड़ दिया। परिजनों ने पत्रिका को बताया कि दमामी को जयपुर में चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस बताया था। उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा में अब तक ब्लैक फंगस चार जनों की मौत हो गई हैं, लेकिन विभाग ने अब तक एक भी मौत की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले गुरुवार को गुलाबपुरा कस्बे...

कोविड सेंटर के उद्घाटन में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया

Image
भीलवाड़ा. कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप एवं भविष्य में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए रोगियों के बेहतर इलाज के लिए 100 बेड का एक और कोविड केयर सेंटर शुक्रवार से शुरू हुआ। इसके उद्घाटन समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग की खुलकर धज्जिया उड़ाई गई। समारोह में ६०-७० जनों से अधिक लोग शामिल थे। इनमें प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता, कार्यकर्ता समेत डॉक्टर व अन्य लोग उपस्थित थे। रोडवेज बस स्टैण्ड के पास स्थित अग्रवाल उत्सव भवन में १०० बेड के कोविड केयर सेन्टर राज्य सरकार, डीएमएफ टी फ ंड, विधायक कोष एवं जवाहर फाउडेशन संस्था के सहयोग से बनाया गया है। सेन्टर में आयुष भवन, अम्बेश जैन चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को यहा शिफ्ट किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, मांडल विधायक रामलाल जाट, जिला महासचिव (संगठन) महेश सोनी, सीएमएचओ डॉ.मुस्ताक खान, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला, एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी गोस्वमी, डॉ. वीरेन्द्र शर्मा, पार्षद मंजू पोखरणा, ओम नराणीवाल, सिन्थेटिक्स विविंग मिल्स एसोसि...

सभापति ने उठाया जरूरतमंदों को भोजन कराने का बीड़ा

Image
भीलवाड़ा। नगर परिषद सभापति राकेश पाठक ने भीलवाड़ा में जरूरतमंदों के लिए एक हजार भोजन के पैकेट निजी कोष और भामाशाह के सहयोग से वितरित करने का कार्य प्रारंभ किया। पाठक ने बताया कि यह भोजन अक्षय पात्र के माध्यम से बनवाया जाकर जरूरतमंदों को वितरित किए जा रहे है। स्वयं के निजी कोष और भामाशाह के सहयोग से भोजन के पैकेट सिख समुदाय गुरुद्वारा कमेटी तैयार कर रही है। भोजन वितरण के समय सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया, मोहित पाठक, तरुण सोमानी, गुरप्रीत सिंह, प्रतीक सिंह, करण सिंह, अरुण चेचानी, प्रतीक बल्दवा व गुरुद्वारा कमेटी की टीम साथ थी। उधर राज्य सरकार के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान कोई भी भूखा ना सोए इसके तहत जरूरतमंदों तक इंदिरा रसोई में माध्यम से नि:शुल्क भोजन पहुंचा जा रहा है। भीलवाड़ा शहर में तीन इंदिरा रसोई है। जिसमें एमजीएच परिसर स्थित मानव सेवा समिति की ओर से नि:शुल्क भोजन दिया जा रहा है। अरिहन्त हॉस्पिटल के पास व सांगानेरी गेट स्थित इंदिरा रसोई से भामाशाहों व नगर परिषद के सहयोग से नि:शुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। अब तक 30 हजार 723 भोजन पेकेट का वितरण किए जा चुके है। परियोजना अधि...

कपड़े का स्टॉक बढ़ा, उद्योग पर संकट के बादल

Image
भीलवाड़ा। लॉकडाउन ने यहां टेक्सटाइल उद्योग पर फिर संकट ला दिया। जिले में लगभग २१ दिन से लॉकडाउन के बावजूद लगातार कपड़ा तैयार हो रहा है। अब स्थिति यह हो गई कि कपड़े का स्टॉक बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के चलते कपड़े को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। इससे उद्यमियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। उद्यमियों के पास मजदूरों का पलायन रोकने व उद्योगों को चलाने के लिए कोई योजना नहीं है। भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन ने वित्त मंत्री को पत्र लिखा। इसमें बताया कि भीलवाड़ा में 300 विविंग इकाइयों में से अधिकांश बंद है। 19 में से ६ प्रोसेस हाउस चल रहे हैं। 5 डेनिम प्लांट एवं 14 स्पिनिंग यूनिटें है। इनमें प्रत्यक्ष रूप से 70 हजार लोगों को रोजगार मिला है लेकिन अभी कई उद्योग बंद हैं या बंद होने के कगार पर हैं। भीलवाड़ा में प्रतिमाह आठ करोड़ मीटर कपड़ा बनता है। पिछले साल से उद्योगों के हालात ठीक नहीं है। भीलवाड़ा से लगभग 70 देशों को निर्यात के साथ देश की विभिन्न मंडियों में कपड़े जाता है। भीलवाड़ा मंडी से १८ हजार करोड़ का वार्षिक टर्नओवर है। यह मिले राहत तो चले काम भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन ने क...

प्रशासन अब जाएगा शहरों के संग, अभियान अक्टूबर से

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संकट काल ने मई माह में प्रस्तावित प्रशासन गांवों के संग अभियान की राह रोक दी है, लेकिन नगरीय विकास विभाग ने प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारी कर ली है। यह अभियान अक्टूबर में शुरू किया जाएगा। Administration will now go with cities, campaign from October जिला प्रभारी एवं नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन कुंजी लाल मीणा ने मंगलवार को वीसी के जरिए नगरीय विकास विभाग के अधिकारियों से अभियान के संदर्भ में चर्चा की और फीड बेक लिया। नगर विकास न्यास अधीक्षण अभियंता संजय माथुर ने बताया कि बैठक में मिलें निर्देश के आधार पर प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारी की जाएगी। इसमेंं लंबित प्रकरणों के साथ ही नए प्रस्ताव मांगे जाएंगे। इनका निस्तारण तिथिवार शिविर आयोजित कर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि न्यास भीलवाड़ा में कोरोना संकट काल को देखते हुए तीन नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेगी। Administration will now go with cities, campaign from October source https://www.patrika.com/bhilwara-news/administration-will-now-go-with-cities-campaign-from-october-6856123/

भीलवाड़ा पुलिस का चला डंडा, 2251 को किया क्वांरटीन

Image
Bhilwara police run stool, quarantine on 2251 भीलवाड़ा जिले में कफ्र्यू व लॉकडाउन में पुलिस ने सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्ती का डंडा चलाया है। पुलिस ने एक माह के दौरान 33 हजार 388 जनों के खिलाफ कार्यवाही की है। इनमें 8024 चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत मामले भी दर्ज हुए है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि कोरोना संकट काल में पुलिस जिले की जनता के साथ है। शहर से लेकर उपखंड मुख्यालय व कस्बों में पुलिस जवान रूट मार्च के जरिए जनता को कोरोना से सावचेत एवं सतर्क रहने का आह्वान करते हुए भय मुक्त रहने का जोश भर रही है। जन सेवा की भावना से चौबीस घंटे पुलिस जवान थाना क्षेत्र में सक्रिय है, कुछेक जवानों की जिन्दगी को कोरोना ने लीला भी है, जो कि दुखद है। इसके बावजूद सब जन रक्षा व सेवा की भावना से घंटों काम कर रहे है। लापरवाहों को नहीं बख्शा शर्मा ने बताया कि शहर एवं जिले में जनता भी कोरोना संकट काल में सतर्क एवं सावचेत रहे, इसके लिए थाना पुलिस व आला अधिकारी लगातार समझाइश कर रहे है। इसके बावजूद कईयो की लापरवाही सामने आई है। ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ कोविड महामारी एक...

विधायकों के कोष से सरकार ने काट लिए सवा तीन करोड़

Image
भीलवाड़ा। प्रदेश में प्रत्येक विधायक निधि कोष में पांच करोड़ में से एक करोड़ 75 लाख रुपए की राशि रह गई है। राज्य सरकार ने हाल ही निर्णय कर प्रत्येक विधायक के कोष से तीन करोड़ रुपए वैक्सीनेशन व 25 लाख रुपए जन अनुशासन पखवाड़े के तहत विभिन्न चिकित्सा सेवाओं के लिए ले लिए है। यह राशि मुख्य सहायता कोष के जरिए कोरोना संकट काल में चिकित्सा एवं संस्थान जुटाने के लिए खर्च की जाएगी। The government has deducted three and a quarter crores from the MLA's fund मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचन्द्र बैरवा ने बताया कि वित्तीय वर्ष २०२१-२२ के लिए तीन करोड़ 25 लाख रुपए के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। प्रत्येक विधायक अब पांच करोड़ में से शेष एक करोड़ 75 लाख रुपए की राशि का उपयोग ही विधानसभा क्षेत्र में कर सकेगा। इसमें भी एक करोड़ रुपए चिकित्सा सेवा के संदर्भ में खर्च कर सकेंगे। जबकि शेष राशि विभिन्न निर्माण कार्यों में खर्च कर सकेंगे। एक करोड़ 75 लाख रुपए के संदर्भ में अभी किसी प्रकार की स्वीकृति जारी नहीं हुई, लेकिन सरकार ने उक्त राशि की पहली किस्त का बजट बुधवार को जारी कर दि...

राशन में अगूंठा दे रहा कोरोना को न्योता

Image
भीलवाड़ा। कोरोना महामारी में सरकारी राशन का वितरण बायोमेट्रिक मशीनों में अगूंठा लगा कर करने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढऩे लगा है। संभवत यही कारण है जिले में अभी तक छह राशन डीलर्स की जान जा चुकी है, वही कई डीलर्स कोरोना संक्रमण से जुझ रहे है। दूसरी तरफ राशन की दुकानों पर वितरण व्यवस्थाएं समान नहीं होने से भी राशन डीलर्स की दिक्कतें बढ़ी है। प्रदेश में कोरोना महामारी से जुझ रहे आमजनों को केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए प्रति यूनिट पांच किलो गेहूं एक जून से मुफ्त में देगी। जबकि राज्य सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना में पात्र व अन्य योजनाओं में चयनित लोगों को दो रुपए व एक रुपए किलो की दर से पांच-पांच किलो गेहूं अभी नियमित रूप से दे रही है। यह वितरण व्यवस्था खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधीन राशन डीलर्स संभाले हुए है। असमान वितरण व्यवस्था यह रसद सामग्री राशन डीलर्स बायोमेट्रिक मशीनों में अंगूठा लगा कर उपभोक्ताओं को दे रहे है। राशन डीलर्स की पीड़ा है कि अंगूठा लगाए जाने से कोरोना संक्रमण की चपेट में राशन डीलर्स के साथ ही उनके...

नकाते का कोरोना पर चार टारगेट से निशाना

Image
भीलवाड़ा। जिले में कोरोना की दूसरी लहर का सर्वाधिक असर अप्रेल के अंतिम व मई के प्रथम पखवाड़े में दिखा। इस दौरान एकाएक न केवल संक्रमितों की संख्या बल्कि मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा। हालांकि मई के दूसरे पखवाड़े में शहर एवं जिले में संक्रमित घटे। संक्रमितों की मृत्यु का ग्राफ भी कुछ कम हुआ। यहां एमजीएच से लेकर निजी चिकित्सालयों में ऑक्सीजनयुक्त बेड की कमी भी धीरे-धीरे दूर होने लगी है। जिला प्रशासन को कोरोना संक्रमण से निपटने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, इस बारे में जिला कलक्टर शिवप्रसाद नकाते से पत्रिका संवाददाता नरेन्द्र वर्मा की विशेष बातचीत। सवाल: संक्रमण की चेन तोडऩे की अब तक की रणनीति? जवाब: संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर चार सूत्रीय कार्य योजना बनाई। उस पर पूरा फोकस कर टीम वर्क किया जा रहा है। उसका परिणाम है कि रोगियों की संख्या अब कम होने लगी है। सवाल: ब्लॉक स्तर की रणनीति क्या थी ? जवाब: सर्वप्रथम ब्लॉक स्तर पर संक्रमितों व संदिग्धों के इलाज की व्यवस्था की। प्राथमिक स्वास्थ्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ही चिंहित स्थलों पर कोविड केयर सेंटर खोले व ...

चेम्बर ने मांगा आर्थिक पैकेज, कहा-कोरोना काल में अच्छे उद्योगों को भी डिफाल्टर श्रेणी में डाल रहे बैंक

Image
भीलवाड़ा। मेवाड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री ने केन्द्रीय वित्तमंत्री को प्रतिवेदन भेजकर उद्योग व व्यापार को कोरोना से बचाने के लिए तुरंत आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की। चेम्बर महासचिव आरके जैन जैन ने बताया, सरकार को एमर्जेंसी क्रेडिट गारन्टी स्कीम पुन: लागू करनी चाहिए। 31 मार्च 2021 को बकाया कार्यशील पूंजी का 10 प्रतिशत अतिरिक्त कार्यशील पूंजी बैंकों द्वारा बिना अतिरिक्त कोलेटरल गारन्टी के उपलब्ध कराएं। आरबीआई को एनपीए के लिए नियम बदलकर बैंक ऋण भुगतान में डिफाल्ट की सीमा 90 दिन से बढ़ा 180 दिन की जाए। बैंक ऋण एवं ब्याज भुगतान में एक वर्ष के लिए स्थगन लागू किया जाए। पूर्व में घोषित विभिन्न राहत पैकेज की अवधि 31 मार्च 2022 तक बढ़ाए। जैन ने बताया, बैंक कोरोना अवधि में जानबूझ कर अच्छे उद्योग व व्यवसाय को भी डिफाल्टर श्रेणी में डाल रहे हैं। इससे उद्योग एवं व्यापार के ऋण लेने की क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कोरोना के दौरान उच्चतम न्यायालय ने मार्च से अगस्त 2020 की अवधि के लिए ब्याज पर ब्याज नहीं लेने को कहा था। इसी तरह अप्रेल 2021 से 2 तिमाही में साधारण ब्याज एवं ब्याज पर ब्...

104 संक्रमित मिले, 10 की मौत

Image
भीलवाड़ा। जिले में गुरुवार को कोरोना के 104 संक्रमित मिले और 518 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं 10 संक्रमितों की मौत हुई। जिले में अब तक कोरोना के 30,925 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 28,049 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 2,68,426 लोगों की सैम्पलिंग हुई है। अभी जिले में 2745 केस एक्टिव हैं। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि आसीन्द 6, बनेड़ा 2, बापूनगर 5, चपरासी कॉलोनी 3, चन्द्रशेखर आजादनगर 6, गुलाबपुरा 5, जहाजपुर 2, काशीपुरी 1, कोटड़ी 1, मांडल 2, मांडलगढ़ 18, पुर 1, रायपुर 13, सांगानेरी गेट 3, सहाड़ा 9, सांगानेर 9, शाहपुरा 1, शास्त्रीनगर 1, सुभाषनगर 10 तथा सुवाणा में 6 संक्रमित मिले है। 10 जनों की मौत जिले में गुरुवार को चन्द्रशेखर आजाद नगर के 51 साल के पुरुष व 23 साल की युवती, कमला विहार के 54 साल की महिला, भोपालगंज रेलवे स्टेशन रोड के 74 वर्षीय व चित्तौडग़ढ़ के निम्बाहेड़ा के 55 वर्षीय व गुलाबपुरा के 55 साल के पुरुष व एमजीएच में चार जनों की मौत हुई है। 2242 ने लगवाए टीके जिले में गुरुवार को १8 से 44 साल के उम्र वाले 1730 जनों के टीके लगाए गए। जिले में कुल 2242 लोगों ने टीका लग...

मरीजों को योग व भजन की खुराक

Image
भीलवाड़ा। किसी भी बीमारी से उतनी मौत नहीं होती है, जितना उसके भय से। कोरोना की दूसरी लहर ने हुई मौतों ने अन्य मरीजों के मन में इतना डर बैठा दिया कि हर मरीज सोचने लगा कि कब क्या हो जाए। कोरोना मरीजों में इन नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए आइएमए अध्यक्ष व सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने योग व भजन का सहारा लिया। डॉ. शर्मा मरीजों को दो तरह से प्रेरित कर रहे हैं। मरीजों को व्यायाम व योग करने को प्रेरित कर रहे हैं। कोरोना वार्ड में जाकर शर्मा भगवान के स्मरण, भजन, गीत के साथ प्रेरणादायी कहानियां सुना रहे हैं। ताकि दिमाग से डर निकाला जा सके। डॉ. शर्मा व स्टाफ मरीज के ठीक होने पर घर भेजने से पहले अन्य मरीजों को जानकारी देते हैं। तालियां बजवाते हैं। मरीज से कहलाते हैं कि आप भी जल्द ठीक होकर घर जाओगे। मरीजों की रोज काउंसलिंग के साथ योग को प्रेरित करते हैं। डायट चार्ट के बाद टीम की काउंसलिंग शुरू होती है। डॉ. शर्मा ने बताया कि वार्ड में भर्ती मरीज सुबह एक-दूसरे का हालचाल लेते हैं। एक-एक मीटर दूर रहते एक-दूसरे को जल्द स्वस्थ होने को प्रोत्साहित करते हैं। मरीज ...

35 कोविड हेल्थ कंसलटेंट लगेंगे

Image
भीलवाड़ा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जिले में कोरोना रोकथाम के लिए 25 कोविड हेल्थ कंसलटेंट लगाएगी। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि ये घर-घर सर्वे एवं दवाई वितरण को गति देने का काम करेंगे। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से स्वंयसेवकों की तर्ज पर कोविड हेल्थ कंसलटेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायक की नियुक्ति 31 जुलाई तक के लिए होगी। कंसलटेंट की न्यूनतम योग्यता एमबीबीएस एवं राजस्थान मेडिकल काउसिंल में पंजीयन निर्धारित किया गया। कंसलटेंट का मासिक मानदेय 39,300 रुपए है। इनकी सेवा कोविड कंसलटेशन सेंटर, घर-घर सर्वे व पर्यवेक्षण में ली जाएगी। वहीं पंचायत पर एक, पीएचसी पर दो, सीएचसी पर तीन तथा शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के लिए दो कोविड स्वास्थ्य सहायक भी लगाए जाएंगे। जिला चिकित्सालय कोविड केयर सेंटर, ऑक्सीजन मॉनीटरिंग एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में इस्तेमाल किया जाएगा। न्यूनतम योग्यता नर्स ग्रेड-द्वितीय अथवा जीएनएम एवं आरएनसी में पंजीयन है। स्वास्थ्य सहायक का मासिक मानदेय 7,900 रुपए तय किया है। एेसे होगा नियोजन नियोजन के लिए समाचार पत्रों में 5 दिवस की संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी होगी। स्थानीय ...

भीलवाड़ा 7 विधानसभा क्षेत्र में एंटीजन रेपिट टेस्ट

Image
भीलवाड़ा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के निर्देश पर कोरोना संक्रमित मरीजो को चिन्हित करने के लिए गुरूवार से भीलवाड़ा जिले के सभी सातों 7 विधानसभा क्षेत्र व शहर में 2 माईक सिस्टम युक्त कुल 9 ओपीडी वेन के माध्यम से ा आईएलआई व अत्यधिक संक्रमित क्षेत्रों में डोर.टू.डोर एंटीजन टेस्ट शुरू किया गया है। जिला कलक्टर ने बताया कि इन ओपीडी वेन द्वारा एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आने पर उसे कोविड संक्रमित मरीज की श्रेणी में रख उपचार शुरू किया जाएगा। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मौके पर ही उसका आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रत्येक उपखण्ड क्षेत्र में आईएलआई व अत्यधिक संक्रमित क्षेत्र में ओपीडी वेन द्वारा डोर.टू.डोर एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। जिससे कि आमजन को घर पर ही सैम्पलिंग व जांच की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही पूर्व के अनुसार प्रत्येक सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी पहले की तरह आरटीपीसीआर जांच की प्रक्रिया यथावत रहेगी। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/antigen-rapit-test-in-bhilwara-7-assembly-constituency-6855404/

शहर में आईएलआई मरीजों का डोर-टू-डोर सर्वे

Image
भीलवाड़ा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के निर्देश पर बीते दो दिन शहर में हुई बारिश को देखते हुए सर्दी, जुकाम, बुखार एवं कोविड संक्रमित मरीजों को चिन्हित करने के लिए मेडिकल विभाग की ओर से शहर में 80 टीमें बनाकर सर्वे शुरू किया गया। जिला परिषद के एसीईओ नंदकिशोर राजौरा ने बताया कि तीन दिन होने वाले इस सर्वे की शुरुआत गुरुवार से हुई। इसमें बड़ा मंदिर, गुलमंडी, कलकीपुरा, पुरानी धानमंडी, भवानी नगर, माणिक्य नगर, तेजाजी चौक, पंचमुखी बालाजी सहित कई क्षेत्रों में सर्वे किया। एसीएमएचओ सीपी गोस्वामी ने बताया कि आईएलआई व कोविड संक्रमित मरीजो को चिन्हित करने के लिए किए गए सर्वे को मेडिकल विभाग के डॉ. गोपाल राजौरा, डॉ. आशा जैन, सरकारी व निजी कॉलेज के नर्सिंग स्टूडेंट, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी की ओर से डोर-टू-डोर जाकर सर्वे किया। गुरुवार को प्रथम दिन 4212 घरों में 26 हजार 114 लोगो की पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल गन से जांच की गई। इसमें 35 आईएलआई संक्रमित मरीजो को चिन्हित किया गया। इन मरीजों का होम आइसोलेट कर मेडिकल किट देकर इलाज शुरू किया गया है। इस अवसर पर नगर पर...

अग्रवाल भवन में आज से 100 बेड का कोविड सेंटर

Image
भीलवाड़ा। अग्रवाल उत्सव भवन में शुक्रवार को 100 बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू होगा। सभी बेड ऑक्सीजन युक्त हंै। यहां सभी तैयारी हो गई है। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि यह सेंटर जवाहर फाउंडेशन ने तैयार कराया है। शुक्रवार से रोगियों को भर्ती करना शुरू कर देंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, महासचिव महेश सोनी एवं डॉ. खान ने सेंटर का जायजा लिया। डॉ. खान ने बताया कि अभी आयुष चिकित्सालय व अम्बेश जैन चिकित्सालय में भर्ती मरीजो को यहां शिफ्ट किया जाएगा। आयुष में ४६ व अम्बेश में १० मरीज भर्ती है। टीबी अस्पताल, ईएसआई भवन, महाप्रज्ञा, अग्रवाल तथा संजय कॉलोनी के माहेश्वरी भवन में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। उधर, आयुष भवन में ऑक्सीजन लाइन डाली जाएगी। ताकि कोरोना संक्रमण में मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या नहीं आए। अग्रवाल भवन में सभी चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। वही यहां तौकते के कारण मैदान में पानी भरने पर यहां मिट्टी का भराव किया गया है। ताकि किसी को परेशानी नहीं हो सके। शाम को कोविड केयर सेन्टर का जिला कलक्टर शिव प्रसाद एम नकाते ने निरीक्षण किया। नकाते ने यहां पर ...

गुलाबपुरा के शख्स की ब्लैक फंगस से मौत

Image
भीलवाड़ा। म्यूकर मायकोसिस (ब्लैक फंगस) ने गुरुवार को गुलाबपुरा के अब्दुल गफ्फार मोहम्मद (५०) की जान ले ली। अब्दुल को बुधवार रात उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कराया था। गुलाबपुरा के चिकित्सकों के अनुसार कला बाबजी के पास रहने वाले अब्दुल को कुछ दिन से बुखार आने पर गुलाबपुरा के डॉ. जीएल गुप्ता को दिखाया। वह घर पर ही इलाज ले रहा था कि बुधवार को तबीयत बिगडऩे पर परिजन डॉ. गुप्ता के पास ले गए। उन्होंने तुरंत भीलवाड़ा रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एमजीएच आए, जहां भर्ती कर लिया गया। रात में तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल ले गए। वहां गफ्फार ने गुरुवार सुबह साढ़ेदस बजे दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि गफ्फार का शुगर लेवल करीब ४०० था। आंख लाल होकर मोटी हो गई थी। नाक व मुंह से खून निकलने लगा था। परिजनों का कहना है कि गफ्फार की आंख में सूजन, नाक व मुंह से खून आने पर पहले अरिहन्त चिकित्सालय में दिखाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंख चली गई है। उसे ब्लैक फंगस है। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार ब्लैक फंगस से तीन लोग मारे जा चुके हैं। एक जने की आंख की रोशनी च...

ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ा तो बाजार से जरूरी दवा भी गायब

Image
भीलवाड़ा। म्यूकोरमायकोसिस यानी ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में दो दिन में पांच नए रोगी सामने आए है। बाजार में इसकी दवाइयां भी गायब हैं। सरकार ने बुधवार को ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने मरीजों की संख्या में निरन्तर वृद्धि और कोरोना के साइड इफेक्ट के रूप में सामने आने तथा ब्लैक फंगस व कोविड का एकीकृत व समन्वित रूप से उपचार किए जाने के चलते इसे महामारी तथा नोटिफ ाएबल बीमारी घोषित कर दी है। चिकित्सा विभाग को अब इसकी प्रत्येक मरीज की रिपोर्ट बनानी होगी। चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक ब्लैक फंगस के १० से अधिक मामले सामने आ चुके है। इनमें पांच मामले संदिग्ध माने जा रहे है। जबकि एक दर्जन मरीज पहले ही जयपुर में उपचार करवा रहे है। दो जनों की मौत हो चुकी है तथा एक की आंख की रोशनी चली गई है। एमजीएच के डॉक्टरों के अनुसार क्लिनिकली टेस्ट सहित अन्य जांचों जिनमें एमआरआई, केओएच माउंट जिसमें पोटेशियम हाइड्रोक्साइड से जांच कर ये पुष्टि की जा रही है कि ये ब्लैक फंगस है या नहीं। जानकारी के अनुसार अब तक सात मरीज...

अस्पतालों में ऑक्सीजनयुक्त 252 बेड खाली

Image
भीलवाड़ा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट होनी शुरू हो गई है। इसका परिणाम यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग कोरोना से जंग जीतने लगे हैं। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या में भी कमी आने से अस्पताल के बेड भी खाली नजर आने लगे है। कोविड वार्ड अब पहले की तरह फुल नहीं हो रहा है। अस्पतालों में २८२ बेड खाली पड़े है। इसके चलते ऑक्सीजन खपत में भी कमी आई है। प्रतिदिन २ हजार सिलेण्डर की खपत थी वही अब १४०० सिलेण्डर से ही काम चल रहा है। खाली सिलेण्डर नहीं मिलने के कारण मंगलवार को ग्रोथ सेन्टर स्थित ऑक्सीजन प्लांट को ५ घंटे बंद रखना पड़ा। प्लांट पर भी आसानी से काम हो रहा है। इन अस्पातलों में है खाली बेड डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि बुधवार तो शहर के १२ अस्पतालों में २८२ बेड खाली पड़े थे। इनमें ३ वेंटिलेटर तथा २७९ ऑक्सीजनयुक्त बेड शामिल है। इनमें एमजीएच में ऑक्सीजनयुक्त १८ व वेंटिलेटर के ३, सोनी अस्पताल ३९, अरिहन्त चिकित्सालय १८, बृजेश बांगड़ ३९, कृष्णा हॉस्पिटल १९, केशव पोरवाल ३१, रामस्नेही चिकित्सालय ५५, सिद्धी विनायक ९, आयुष चिकित्सालय १८, अम्बेश ९ तथा टीबी...

खुले में फैंक रहे पीपीई किट

Image
भीलवाड़ा। महात्मा गांधी चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों को पीपीई किट पहनकर वार्ड में जाने की जब से अनुमति मिली है, तब से लोग वार्ड से निकलने के बाद पीपीई किट को अस्पताल के बाहर ही पार्क के आस-पास फैंक रहे है। इससे अस्पताल परिसर में रहने वाले कर्मचारी और उनके परिजनों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर कर्मचारियों ने एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ से लिखित में शिकायत की है। कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल परिसर के सड़कों पर मरीजों के परिजन पीपीई किट पहनकर घूम ही नहीं रहे बल्कि उसे जहां मर्जी आए, वहीं उतारकर फैंक रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि कोविड वार्ड में जाने के लिए यह पीपीई किट पहनते है। मरीज से मिलकर आने के बाद किट को वार्ड के बाहर ही उतारने के बजाय इसे पहनकर अस्पताल की सड़कों पर घूमते रहते है। इस तरह पीपीई किट पहनकर घूमना खतरनाक और दूसरों के लिए जानलेवा है। ये लोग पीपीई किट को कभी अस्पताल परिसर की नालियों तो कभी आवासीय परिसर के बाहर फेंक कर चले जाते हैं। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/ppe-kits-thrown-in-the-open-in-b...

18 से 44 साल के उम्र वाले 1942 युवाओं ने लगवाए टीके

Image
भीलवाड़ा। जिले के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर बुधवार से 18 से 44 साल के उम्र वाले युवाओं के कोरोना टीके का शुभारम्भ किया गया। लेकिन पहले दिन जिले में मात्र 1942 जनों ने ही टीके लगवाए। जिले में बुधवार को कुल 2373 जनो ने टीके लगवाए। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर बुधवार को १६ उपखण्ड मुख्यालय तथा भीलवाड़ा में एक सेन्टर पर टीके लगाए गए। इसमें 18 से 44 साल के उम्र वाले 1942 युवाओं ने टीके लगवाए। 45 से 60 साल में 346 प्रथम व 16 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 साल से अधिक उम्र वाले 53 ने पहली व 4 ने दूसरी डोज लगवाई। वही हेल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर 12 ने डोज लगवाई। डॉ. शर्मा ने बताया कि 18 से 44 साल के उम्र वालों के लिए गुरुवार को 3 हजार डोज आएगी। हालांकि यह डोज एक दिन की है। ऐसे में पूरे जिले में एक साथ वैक्सीनेशन का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है। जबकि युवाओं में टीका लगाने के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/1942-youth-aged-18-to-44-get-vaccinated-in-bhilwara-6853556/

ऑक्सीजन प्लांट में लगवाया 600 केवीए का जनरेटर सेट

Image
भीलवाड़ा। रीको ग्रोथ सेन्टर स्थित सांवरिया गैस ऑक्सीजन प्लांट से प्रतिदिन ८५० से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर भीलवाड़ा के कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे निजी व सरकारी अस्पतालों को उपलब्ध करवाए जा रहे। प्लांट में तूफान या तौकते के कारण विद्युत सप्लाई बंद ना हो इसके लिए जिला प्रशासन के आग्रह पर सोना प्रोसेसर्स इण्डिया लिमिटेड की ओर से अपने यहां लगा 600 किलो वॉट के बडे जनरेटर सेट को रातों-रात स्थापित किया गया। इस स्थापित करने में सोना प्रोसेस की टीम का ही विशेष सहयोग रहा है। मेवाड चेम्बर के महासचिव आरके जैन ने बताया कि जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के आग्रह पर तौकते के कारण बिजली बन्द होने पर भी ऑक्सीजन प्लांट पर ऑक्सीजन का उत्पादन निरन्तर चलता रहे एवं ऑक्सीजन की कमी नही रहे। इसलिए भीलवाडा के उद्योगपति सुभाष नुवाल व नरेश गट्टानी ने स्वेच्छिक रुप से अपने प्रोसेस हाउस से डीजी सेट हटा कर सांवरिया गैस के ऑक्सीजन प्लांट पर लगाकर जनहित में अपनी सहभागिता निभाई। इंजीनियरर्स वेलफेयर सोसायटी के एसके सुराना के नेतृत्व में प्रमुख इंजिनियरर्स की टीम ने लगभग 8 घण्टे की कडी मेहनत के बाद जनरेटर को कार्यरत इक...

कोरोना संक्रमित शव को मोक्षधाम ले जाकर पीपीई किट खोला

Image
भीलवाड़ा। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता के बाद भी लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे। इसका उदाहरण क्षेत्र के आरजिया पंचायत में देखने को मिला। रिश्तेदार की कोरोना से मौत के बाद परिवार के लोग शव को घर ही नहीं ले गए बल्कि मोक्षधाम ले जाकर पीपीई किट खोलकर रस्म पूरी की गई। इसका पता चलने पर ग्राम विकास अधिकारी ने परिवार के खिलाफ माण्डल थाने में मामला दर्ज कराया। इस सम्बंध में लापरवाही बरतने का किसी ने वीडियो बना दिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानाप्रभारी राजेन्द्र गोदारा ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी आरजिया अशोक सबनानी ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि भीलवाड़ा उपखण्ड के ग्राम पंचायत आरजिया के सोलबीघा मजरे निवासी लादूलाल माली का कोरोना संक्रमण से सोमवार को निधन हो गया था। परिजन संक्रमित शव को जिला अस्पताल से एम्बुलेंस में लेकर सीधे घर ले गए। कुछ देर शव को घर के बाहर एम्बुलेंस में रखा। घर के बाहर रस्में अदा की गई। उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को मोक्षधाम ले गए। दाह संस्कार से पहले मृतक को पहनाए गए पीपीई किट खोलकर अन्य रस्में अदा की गई। ग्राम विकास अधिकारी...

सैम्पल 1388 बढ़े तो संक्रमितों की संख्या 245 पहुंची

Image
भीलवाड़ा। कोरोना के कहर के बीच 1 दिन संक्रमितों में कमी और डिस्चार्ज बढऩे का आंकड़ा के दूसरे ही दिन बुधवार को 245 संक्रमित सामने आए। जबकि 353 डिस्चार्ज हुए। सोमवार को 1388 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को मिली, लेकिन चिकित्सा विभाग ने इसकी घोषणा बुधवार को की। इसके आधार पर संक्रमित की दर १८ प्रतिशत है। हालांकि चिंता अब भी कायम है, क्योंकि 7 मौतें भी हुई हैं। अब तक २७ हजार ५३१ डिस्चार्ज हुए है। एक्टिव केस ३१६२ है। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या ३० हजार ८२१ हो गई है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ घनश्याम चावला ने बताया कि जिले में बुधवार को आसीन्द में २६, बनेड़ा ३, बापूनगर १७, चपरासी कॉलोनी ९, चन्द्रशेखर आजाद नगर १९, गुलाबपुरा ११, जहाजपुर ६, काशीपुरी १६, कोटड़ी ५, मांडल १४, मांडलगढ़ १२, पुर २, रायपुर ५, सांगानेरी गेट १५, सहाड़ा१३, सांगानेर ७, शाहपुरा ९, शास्त्रीनगर २५, सुभाषनगर २८ तथा सुवाणा में ३ संक्रमित मिले। सात की मौत उत्तरप्रदेश निवासी व हाल भीलवाड़ा का 35 साल का युवक, न्यू हाऊसिंग बोर्ड की 78 साल की महिला, कांचीपुरम के 51 साल के व्यक्ति, न्यू हाऊसिंग बोर्ड की 60 साल की महिला, शास्...

तौकते की बारिश ने शहर को दिखाया आइना

Image
भीलवाड़ा। तौकते चक्रवात के प्रभाव से सोमवार रात हुई तेज बारिश ने शहर में नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी। बारिश से शहर के अधिकांश मोहल्लों में नालियां चॉक हो गई। नालियों का पानी व कूड़ा बह कर सड़कोंं पर आ गया। सीवरेज निर्माण कार्य के कारण सड़कें धंस जाने से कई वाहन फंस गए। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय परिसर में भी पानी भरने से स्टाफ कर्मियों व आमजनों को परेशानी हुई। जिले में सोमवार शाम को शुरू हुई बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक जारी रहने से शहर के हालात मंगलवार सुबह बदले-बदलें नजर आए। कॉलेज चौराहे पर पानी भर गया। यहां राहगीरों को सर्वाधिक परेशानी हुई। नेहरू रोड़, माणिक्य नगर, रामद्वारा रोड, कालेज रोड, रोडवेज बस स्टैंड के बाहर, बीएसएनएल ऑफिस, कृषि उपज मंडी, श्री गेस्ट हाउस, कावांखेड़ा, चपरासी कॉलोनी सहित अधिकांश क्षेत्रों में पानी भर गया। नालियां के जाम होने से कीचड़ व पॉलिथीन का कचरा सड़क पर फैल गया। माणिक्य नगर रोड लबालब रामद्वारा रोड स्थित नाले की लंबे समय से सफाई व नव निर्माण नहीं होने से सामान्य बारिश में ही यह ...

उपखण्ड मुख्यालयों पर आज लगेंगे 18 प्लस को टीके

Image
भीलवाड़ा। सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर बुधवार से १८ से ४४ साल के उम्र वाले युवाओं के कोरोना टीके लगाए जाएंगे। भीलवाड़ा शहर में मात्र राजीव गांधी ऑडिटोरियम में वैक्सीनेशन होगा। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर बुधवार को १६ ही उपखण्ड मुख्यालय तथा भीलवाड़ा में एक सेन्टर पर टीके लगाए जाएंगे। इधर, मंगलवार को कुल ४३८६ जनों ने टीका लगवाया। इसमें ४३३५ ने प्रथम व ६१ ने दूसरी डोज लगवाई। डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले में कुल ४३ सेन्टरों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 18 से 44 साल के उम्र वाले ३८१३ युवाओं ने टीके लगवाए। 45 से 60 साल में ३६५ प्रथम व ३३ ने दूसरी डोज लगवाई। 60 साल से अधिक उम्र वाले ७८ ने पहली व १६ ने दूसरी डोज लगवाई। वही हेल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर ९१ ने डोज लगवाई। गायों के लिए जलपात्र रखवाए भीलवाड़ा . सिन्धुसेना ने सिंधुनगर, शास्त्रीनगर, नीलकंठ कॉलोनी, भोपालपुरा, न्यू हाउसिंग बोर्ड आदि कॉलोनियों में गर्मी को देखते हुए शीतलदास जगत्यानी की स्मृति में गायों के लिए जलपात्र रखवाए गए। सिन्धुसेना के जिलाध्यक्ष किशोर लखवानी ने बताया कि गर्मियों में विभिन्न क्षेत्रों ...

माता-पिता के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमण भयावह होता जा रहा है। जिले में एक परिवार में माता-पिता के बाद बेटे ने भी दम तोड़ दिया। परिवार को यह संकट मात्र एक माह में आया है। विजय सिंह पथिक नगर निवासी व प्रिंटिंग प्रेस के संचालक प्रहलाद मालवीय को पिछले दिनों कोरोना हुआ। पहले निजी अस्पताल और बाद में एमजीएच में भर्ती कराया, जहां मंगलवार सुबह मालवीय ने दम तोड़ दिया। मालवीय की मां कंचन देवी की २१ अप्रेल को कोरोना से निधन हुआ। उसके बाद ५ या ६ मई को मालवीय के पिता गणेशलाल भी कोरोना की चपेट में आने से दुनिया छोड़ गए। मालवीय के परिवार में अब पत्नी ममता व एक लड़का और लड़की है। इस विकट स्थिति है कि शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाने भी कोई नहीं आ पा रहा। --------------- डॉ. जैन का कोरोना की चपेट में आने के बाद मृत्यु भीलवाड़ा। कोरोना की चपेट में आने से मंगलवार को किरण हॉस्पिटल के निदेशक माणक जैन ने स्वास्तिक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भीलवाड़ा ने अब तक तीन डॉक्टर कोरोना से खोए है। सोमवार को सर्जन डॉ. राधेश्याम शर्मा व इससे पहले डॉक्टर प्राण जीवन शाह की भी कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। डॉ. जैन के ...