Posts

Showing posts from June, 2023

परयटक क जप पर ऑयल उडल कर उड ल नगद

Image
जयपुर से चित्तौडग़ढ़ दुर्ग भ्रमण के लिए आए पर्यटकों की जीप पर ऑयल लगाकर अज्ञात बदमाश दो बैग चुरा ले गए, जिनमें करीब पचास हजार रुपए के आभूषण व नकदी आदि रखे हुए थे। कोतवाली थाना प्रभारी विक्रम सिंह राणावत ने बताया कि जयपुर के गणेशपथ निवासी अंकिता ने थाने में रिपोर्ट दी कि 28 जून को वह परिवार सहित दुर्ग भ्रमण के लिए चित्तौडग़ढ़ आई थी। दुर्ग भ्रमण कर लौटते समय ओवरब्रिज के नीचे पेट्रोल पंप के पास जीप रोकी। इस दौरान एक युवक ने मौका पाकर जीप के बोनट पर काला ऑयल डाल दिया। बाद में उसने परिवादी के पति को बताया कि जीप से ऑयल टपक रहा है। दंपती बोनट खोलकर देखने लगा। इसी दौरान युवक पीछे की फाटक खोलकर उसमें रखे दो बैग चुरा ले गया। बैग में नकदी व आभूषण सहित करीब पचास हजार रुपए का माल रखा हुआ था। वारदात पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/poured-oil-on-tourist-s-jeep-and-took-cash-8344953/

एक दन म डढ लख भकत क परस जएग भज

Image
चित्तौड़गढ़ में नरबदिया गांव स्थित अमरा भगत की तपस्या स्थली अनगड़ बावजी के अवधेश चैतन्य नगर में सूरजकुंड धाम कुंभलगढ़ के संत अवधेश चैतन्य का चातुर्मास को लेकर भव्य मंगल प्रवेश शनिवार को होगा। मंगल प्रवेश को लेकर आखरी दिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। पहले दिन एक से डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। इसके लिए अवधेश चैतन्य नगर पूरी तरह से तैयार है। मंगल प्रवेश के दौरान आयोजित शोभायात्रा में 11 हजार महिलाएं मंगल कलश धारण करेगी। संत अवधेश चैतन्य 108 संतों और सैंकडों अन्य संतों तथा हजारों श्रद्धालुओं के साथ मंगल प्रवेश करेंगे। मंगल प्रवेश को लेकर जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने शुक्रवार को अनगढ़ बावजी में चातुर्मास और मंगल प्रवेश की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समिति के पदाधिकारियों से चर्चा भी की। यहां आयोजन समिति के अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, सचिव हेमेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र जाट, कोषाध्यक्ष प्रदीप लढ़ा, कार्यालय प्रमुख घनश्याम गायरी, कन्हैयालाल वैष्णव, महेश जोशी, शंभू लाल सुथार, अशोक रायका, अशोक पारलिया, औंकार लौहार, हीरालाल रायका, उदय पवन आचार्य ,विमल अग्रवाल, र...

यह कय अफम तसकर लगजर कर छड कर भग रह ह

Image
काला सोना याने अफीम तस्करों का ठौर ठिकाना इन दिनों मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व भीलवाड़ा के हाईवे व गांवों के रास्ते बने हुए है। पुलिस तस्करों को दबोचने के लिए अपना पूरा जाल तीन जिलों के साथ ही मध्यप्रदेश से जुड़ी सीमाओं पर बिछाए हुए है। पुलिस का यह शिकंजा चित्तौड़गढ़ में असरकारक साबित हो रहा है। एक माह के दौरान पुलिस ने पन्द्रह से अधिक स्थानों पर धरपकड़ कर लाखों का डोडा चूरा पकड़ा है। लेकिन अंधिकाश मामलों मेें तस्कर लग्जरी वाहनों को छोड़ कर पैदल ही भाग छूट रहे है। चित्तौड़़गढ़़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक प्रदार्थों के धरपकड़ अभियान के तहत बुधवार को थानाधिकारी शंभूपुरा अध्यात्म गौतम शम्भुपूरा से सावा रोड की और गश्त के दौरान ग्राम पंचायत शम्भुपूरा से लगभग 100 मीटर पहले रोड के किनारे एक कार खड़ी हुई मिली। जिसके चालक सीट वाला कांच खुला होकर कार में कोई भी चालक नजर नहीं आ रहा था। जिस पर उक्त संदिग्ध कार की तलाशी ली गई तो उक्त लग्जरी कार के अंदर 7 प्लास्टिक के कट्टे भरे हुऐ थे। उक्त कट्टों का मुंह खोल कर देखा तो 129.130 किलोग्राम अवैध अफी...

भलवड मड : चद 250 रपए व सन 300 रपए टट

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी शुक्रवार को गेहूं 2150 से 2400, मक्का 1850 से 2700, चना 4600 से 4700, जौ 1725 से 1775, सरसों 4400 से 4650 रुपए, मूंग 4800 से 7400 रुपए, अजवाइन 15700 से 18500 प्रति क्विंटल के भाव बोले गए। शुक्रवार को मंडी में फसलों की आवक नहीं होने से भाव यथावत रहे।   भीलवाड़ा सर्राफा- शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने व चांदी के भावों में गिरावट देखने को मिली। चांदी 250 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है। जबकि सोने में 300 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। चांदी प्रति किलो - 69350, टंच -69400, सोना 10 ग्राम- 59700 जेवराती-56150, रवा- 59650 कलदार- 775 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 125, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 145 से 150, मूंग दाल 115, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 110, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 30...

मनसन अपडट: .भलवड स यह आई खशखबर: 33 सल बद जन म बन दय रकरड

Image
जिले में मानसून आगाज के बाद पहली खुशखबरी भीलवाड़ा जिले के रायपुर से आई। रायपुर का प्रमुख लड़की बांध शाम साढ़े सात बजे छलक गया। बारह फीट भराव क्षमता के बांध पर एक इंच की चादर चल रही है। 33 साल बाद जून में ही लड़की बांध लबालब होकर छलक उठा है। लड़की बांध भरने से टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा की कभी जीवनदायनी रहे मेजा बांध में आवक की आस बंधी है। लड़की बांध का पानी मेजा बांध आता है। उधर, ग्रामीण अंचल में मेघ मेहरबान रहे। काछोला में ढाई व पारोली पौने दो इंच बारिश हुई जबकि टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में दिन में कई बार उमड़-घुमड़ कर बादल आए। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन शाम को करीब आधे घंटे मध्यम बारिश हुई। हवा के साथ बादल आगे निकल गए। इससे लोग निराश हुए। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 32.2 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर. क्षेत्र का सबसे बड़ा लड़की बांध पर चादर चलने से क्षेत्र के लोगों के खुशी की लहर छा गई है। कार्यवाहक सहायक अभियंता शिवलाल रेगर ने बताया कि बांध पर एक इंच की चादर चल रही है। बांध में पानी की आवक से क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। 33 साल बाद जून में लड़की बांध ...

भलवड म इक दज क द ईद-उल-अजह क मबरकबद

Image
भीलवाड़ा. मुस्लिम समुदाय ने गुरुवार को ईद-उल-अजहा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। मुख्य नमाज सांगानेरी गेट स्थित ईदगाह में हुई। अमन-चैन की कामना की गई। शहर काजी ने कहा कि बकरीद मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। यह हज यात्रा के अंत का प्रतीक है जो पवित्र शहर मक्का में दुनिया भर के हजारों मुसलमानों की ओर से किया जाता है। इससे पूर्व बाहले में नीलगरों की मस्जिद से शहर काजी की सवारी निकली। सवारी ईदगाह पहुंची। सुबह हल्की फुव्वारों के बीच ईदगाह के बाहर व अन्दर नमाज अदा की गई। सुबह मुस्लिम नए रंग-बिरंगी पोशाकों में ईद की नमाज अदा करने ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचे। जामा मस्जिद, जवाहर नगर, सांगानेर, पुर, गांधीनगर मस्जिद में भी नमाज अदा की। ईद की नमाज से पहले आलीमों ने इंसान को सही रास्ते पर चलने का आह्वान किया। ईद की नमाज के बाद ईदगाह पर कांग्रेस नेता अनिल डांगी, अतिरिक्त जिला कलक्ट्रर (शहर) ब्रह्मालाल चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर परिषद आयुक्त हेमाराम आदि ने ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद घर घर में कुरबानी की दावत दी गई। ऐसी दावत तीन दिन चलेगी। पुर में ईद उल अजहा का पर्व मनाया गया। सुब...

भलवड मड : चद म 500 व सन म 400 रपए क गरवट

Image
भीलवाड़ा मंडी : चांदी में 500 व सोने में 400 रुपए की गिरावट भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी बुधवार को गेहूं 2150 से 2400, मक्का 1850 से 2700, चना 4600 से 4700, जौ 1725 से 1775, सरसों 4400 से 4650 रुपए, मूंग 4800 से 7400 रुपए, अजवाइन 16000 से 19000 प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- बुधवार को सर्राफा बाजार में चांदी व सोने के भावों में गिरावाट दिखाई दी है। चांदी में 500 रुपए प्रति किलोग्राम व सोने में 400 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई है। चांदी प्रति किलो - 69600, टंच -69650, सोना 10 ग्राम- 60000 जेवराती-56400, रवा- 59950 कलदार- 780 रुपए प्रति नग।   भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 125, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 145 से 150, मूंग दाल 115, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 110, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340...

18 नरसरय म 19 लख पध बरसत सजन म बखरग हरयल

Image
भीलवाड़ा. जिले की 18 नर्सरी में 19 लाख 8 हजार पौधे बड़ी पत्ती वाले व छायादार पौधे , बड़े पौधे नीम, नीम, पलाश, गंदी, पीपल, बरगद, हल्दू, बेल, सफेद सीरस, धौंक, सालर, चारोली, बिजाल सहित अन्य पौधे तैयार किए गए हैं, जो इस वर्ष बड़े स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे। 18 नर्सरी में पौधे तैयार जिले की 18 नर्सरी में सभी तरह के पौधे तैयार है। वन विभाग की ओर से 3 लाख पौधे पंचायत समितियों को, 1.50 लाख पौधे नगर निकायों को सरकारी भूमि पर पौधारोपण के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। 1.50 लाख पौधे नगर विकास न्यास को दिए जाएंगे। 11 लाख पौधे व्यक्तिगत लाभार्थी को वितरित किए जाएंगे। अधिकतम 10- 10 प्रतिशत पौधे सरकारी कार्यालयों को तथा निजी संस्थाओं को दिए जाएंगे। इसमें जिला कलक्टर अधिकृत करेंगे। इसमें 12 माह के पौधे 15 रुपए प्रति पौधे तथा 6 माह के पौधे 9 रुपए प्रति पौधे की दर से दिए जाएंगे। व्यक्तिगत लाभार्थी को 1-10 पौधे 2 रुपए की दर से, 11-50 पौधे 5 रुपए की दर से तथा 51-200 पौधे 10 रुपए की दर से दिए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थी को जन आधार कार्ड साथ लाना होगा। वन क्षेत्र के बाहर चलेगा अभियान वन विभाग के अधिकारियों के अ...

Monsoon Update: 27 जल क कय कवर अब इन 6 जल म 30 जन क पहचग मनसन

Image
monsoon Update: राजधानी में मंगलवार को छितराई बारिश हुई। दोपहर 12 बजे के आस-पास शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज बरसात हुई। कुछ ही देर में 3 मिलीमीटर पानी बरसा। दिन में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकली जिसके कारण उमस का जोर बढ़ गया। लोग पसीने से तरबतर रहे। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। शहर में अधिकतम तापमान में 32.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। मानसून आने के बाद भी अभी तक शहर को तेज बरसात का इंतजार है। वहीं भीलवाड़ा जिले में देर रात से बारिश का दौर जारी रहा। कोठारी बांध में पानी की आवक तेज हो गई। बांध की कुल भराव क्षमता 17 फीट है और अभी तक 3.10 मीटर पानी आ चुका है। यह भी पढ़ें : अगले 96 घंटे के अंदर भारी बारिश का Alert जारी, मौसम विभाग की चेतावनी घरों से बाहर न निकलें 27 जिलों में पहुंचा मानसून प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को जोधपुर, जालोर, सिरोही, बाड़मेर सहित कई जिलों में मानसून ने झमाझम बारिश के साथ दस्तक दी। इसी के साथ मानसून ने 27 जिलों को कवर कर लिया है, अब केवल 6 जिले (बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानग...

सएम गहलत न 142 जड क दय आशरवद

Image
सामूहिक विवाह सम्मेलन में गहलोत ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों के आयोजन से आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों को सम्बल मिलता है। इन आयोजनों में विभिन्न समाज, जाति और धर्म के परिवार सम्मिलित होकर अनेेकता में एकता की भावना को साकार करते हैं। जिसकी आज के समय में देश को बहुत जरूरत है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चालीस लाख महिला मुखियाओं को 25 जुलाई से तीन साल कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन फ्री में दिए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता हमारी बड़ी ताकत है,यह कमजोर नहीं होनी चाहिए। सामूहिक विवाह सम्मेलनों में सर्वधर्म समभाव की भावना निहित होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सादगी के परिचायक होते हैं, इनसे दिखावे की प्रवृत्ति और फिजूलखर्ची सहित अनेक समस्याओं से निजात मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत अनेकता में एकता का देश है। इस दौरान कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव आदि ने भी सम्बोधन दिया। वहीं गहलोत ने कपासन में महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया। बाद सभ...

भलवड मड : चद 650 व सन 150 रपए तज

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी सोमवार को गेहूं 2150 से 2400, मक्का 1850 से 2700, चना 4600 से 4700, जौ 1725 से 1775, सरसों 4400 से 4650 रुपए, मूंग 4800 से 7400 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।     भीलवाड़ा मंडी : चांदी 650 व सोना 150 रुपए तेज भीलवाड़ा सर्राफा- सोमवार को सर्राफा बाजार में चांदी व सोने के भावों में तेजी दिखाई दी है। चांदी में 650 रुपए प्रति किलोग्राम व सोने में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो -69800, टंच -70800, सोना 10 ग्राम- 60250 जेवराती-57525, रवा- 60200 कलदार-850 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 125, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 145 से 150, मूंग दाल 115, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 110, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला च...

मनल क झरन ग रह गत

Image
भीलवाड़ा जिले की सीमा से सटे एवं चित्तौड़गढ़ के बेगूं में मौजूद मेनाल का अनूठा इतिहास है। यहां पुरा सम्पदा बिखरी हुई है। यहां देवालय वास्तुकला एवं शिल्पकला से गढ़े हुए है। यहां की प्राकृतिक छंटा अद्भूत है। यहां लाड़पुरा वन क्षेत्र में पैंथर समेत कई हिंसक जीवों की मौजूदगी रहती है। समीप ही बूंदी व कोटा जिला होने से भी यहां वर्ष पर्यन्त पर्यटकों की भीड़ रहती है। मान्यता है कि यहां के गिरते झरने से मधुर स्वरलहरी भी उठती है। इससे यह अहसास होती है कि मेनाल का झरना गीत गा रहा है। भीलवाडा जिले के बिजौलिया, उपरमाल क्षेत्र में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। उपरमाल क्षेत्र से शुरू हुई मेनाली नदी में पानी की आवक हुई। इससे जिले में मेनाल का जल प्रपात शुरू हो गया है। यह करीब 180 फीट ऊंचाई से गिरता है। मेनाली नदी सिर्फ 25 किमी बहती है। यह नदी सामरिया होकर गोवटा बांध को भरने के बाद त्रिवेणी संगम में मिलती है। जल प्रपात शुरू होने के साथ ही यहां चार महीने तक पर्यटकों का आना जाना शुरू हो जाता है। मेनाल के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक शिव मंदिर का निर्माण 11 वीं शताब्दी ईस्वी में राजा सोमेश्वर छम्हाना औ...

भलवड मड : चद 350 व सन 100 रपए टट

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी शनिवार को गेहूं 2150 से 2500, मक्का 1750 से 2700, चना 4500 से 4750, जौ 1700 से 1800, सरसों 4500 से 4700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।   भीलवाड़ा मंडी : चांदी 350 व सोना 100 रुपए टूटा भीलवाड़ा सर्राफा- शुक्रवार को सर्राफा बाजार में चांदी व सोने के भावों में गिरावट दिखी। चांदी में 350 रुपए प्रति किलोग्राम व सोने में 100 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। चांदी प्रति किलो -69150, टंच -70150, सोना 10 ग्राम- 60100 जेवराती-57385, रवा- 60050 कलदार-850 रुपए प्रति नग।   भीलवाड़ा मंडी : चांदी 350 व सोना 100 रुपए टूटा भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 125, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 145 से 150, मूंग दाल 115, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 110, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 580 से 600, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200,...

भगवन व ससकर कभ नह बदलन चहए-आदतय सगर

Image
भीलवाड़ा. दिगम्बर मुनि आदित्यसागर, अप्रमितसागर, सहजसागर महाराज का गुरुवार सुबह नया गांव बॉर्डर पर सकल दिगम्बर जैन समाज भीलवाडा ने भव्य स्वागत किया। नयागांव बॉर्डर से ढाई किमी तक मुनि संघ को बैण्ड, ढोल की थाप के साथ श्रद्धालु नाचते गाते पंडाल तक लाए। पंडाल में श्राविकाओं ने कलशों से अगवानी की। 24 थालियों में पाद पक्षालन किया। मुनि अप्रमित सागर के मंगलाचरण के बाद आदित्य सागर ने कहा कि काल के प्रभाव से जीवन में हर दम कुछ बदलता रहता है। दो चीज कभी नहीं बदलनी चाहिए। हमारे भगवान और संस्कार। मुनि संघ के साथ मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, नया गांव नगरपालिका चेयरमैन मुकेश जाट पैदल चले। जुलूस का नेतृत्व आरके कॉलोनी अध्यक्ष नरेश गोधा, सचिव अजय बाकलीवाल, सोहन लाल गंगवाल, हाउसिंग बोर्ड के राकेश पाटनी, चन्द्रशेखर आजादनगर के भैरुलाल बडजात्या, सुभाष नगर के अशोक जैन, बाहुबली वेलफेयर के सुरेन्द्र छाबड़ा कर रहे थे। कल चित्तौड़गढ़ में प्रवेश पार्श्वनाथ अध्यक्ष शांतिलाल बडजात्या, ट्रस्टी विजेन्द्र कुमार सेठी, नीमच जैन समाज के अध्यक्ष विजय कुमार विनायका का भीलवाडा जैन समाज ने मार्ग की व्यव...

नरयतक क वततय मदद क वभनन रसत खल

Image
भीलवाडा. आयात-निर्यात बैंक ऑफ इण्डिया मुम्बई की उपमहाप्रबंधक कुसुम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने निर्यातकों को वित्तीय सुविधाएं मुहैया कराने को एक्जिम बैंक की स्थापना की। समय के साथ देश के वाणिज्यिक बैंक भी निर्यातकों को सुविधाएं देने लगे। बैंक ने कई नए लोन पैकेज विकसित किए।   प्रोजेक्ट एक्सपोर्ट के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसका पुनर्भुगतान विदेशी खरीदार से मिलता है। कई बैंकों की एलसी को भारत के बैंक डिस्काउंट करने में हिचकिचाते है। ऐसे में एक्जिम बैंक नए बैंकों से जारी एलसी की काउण्टर गारंटी बैंकों को देता है। सिंह मेवाड़ चैम्बर में गुरुवार को कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। एक्सपोर्ट क्रेडिट गारन्टी कॉपोरेशन ऑफ इण्डिया जयपुर शाखा प्रबंधक आदित्य सिंह ने बताया कि यूक्रेन युद्ध से कई देशों के लिए डॉलर में भुगतान नहीं कर पाने की समस्या पैदा हुई है। चैम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ आरसी लोढा, महासचिव आरके जैन व वीके मानसिंगका ने स्वागत किया। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/various-avenues-of-financial-assistance-open-to-exporters-8328687/

Rajasthan: भलवड़ म तयर कपड़ अब सध पहचग पकसतन

Image
भीलवाड़ा. वस्त्रनगरी से पैक कपड़ा, धागा, डेनिम आदि उत्पाद अब सीधे बंदरगाह पहुंचेगा। इसकी शुरुआत गुरुवार को भीलवाड़ा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इनलैण्ड कंटेनर डिपो (आईसीडी) से हुई। यहां से कस्टम की जांच के बाद कंटेनर बंदरगाह रवाना किया गया, जहां पाकिस्तान भेजा जाएगा। अब तक उद्यमी अपने स्तर पर माल बंदरगाह भेज रहे थे, जहां से निर्यात होता था। राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसीको) आयात- निर्यात का माल बंदरगाह तक पहुंचाने के लिए जयपुर व जोधपुर में इनलैण्ड डिपो चला रहा है। इसी कड़ी में 12 वर्ष से बंद इनलैण्ड डिपो भीलवाड़ा में पुन: शुरू किया गया। भीलवाड़ा के ट्रांसपोर्ट मार्केट में राजसीको ने वर्ष 2000 में आईसीडी खोला था। तकनीकी कारणों से यह डिपो कुछ समय बाद ही बंद हो गया था। यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस शहर में पर्यटक उठा सकेंगे गोवा जैसा लुत्फ 15 हजार करोड़ का माल जाता है बाहर भीलवाड़ा जिले से टेक्सटाइल क्षेत्र के अलावा अन्य उत्पाद भी निर्यात होते हैं। भीलवाड़ा से कपड़ा, मांडलगढ़, गुलाबपुरा, शाहपुरा, विजयनगर क्षेत्र से पत्थर व खनिज निर्यात होता है। जिले से 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक का माल...

बपर जय बध गय बल क गल म घट

Image
एकाएक विनाशकारी तूफान बिपर जॉय की देश में आहट से समुद्र तटीय क्षेत्र के राज्य व जिले अनहोनी की आशंका से कांप उठा। राजस्थान में तूफान ने बाड़मेर, पाली व सिरोही जिले के कई हिस्सों में कहर भी बरपाया। अजमेर जिले में भी तूफान के असर से बरसे मेघ ने रौद्र रूप दिखाया। भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ जिले में भी मेघ बरसे, लेकिन यहां अच्छा यह रहा की दोनों जिलों में बारिश ने कहर नहीं ढाया, इसके विपरीत तूफान के असर से जो मानसून पूर्व बारिश हुई, उससे किसानों के ही चेहरे खिल उठे। खेतों में बुधवार से अब बैल हंकाई करते नजर आ रहे है। इनके गले में बंधी घंटियां भी मधुर स्वर लहरी छेडे है। भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ जिले में बिपर जॉय से नुकसान की आशंका थी लेकिन वह किसानों के लिए अच्छी फसल की उम्मीद छोड़ गया। 17 जून से शुरू हुई बारिश का दौर रिमझिम व तीन दिन तक रूक-रूक कर होने से किसानों के लिए तो मानों इन्द्र देव प्रसन्न हो उठे। बिपर जॉय तूफान से किसानों के साथ-साथ आमजन भी पहले चिंतित था्, लेकिन बिपर जॉय क्षेत्र के किसानों के लिए उम्मीद लेकर आया। तूफान का क्षेत्र में असर कम देखा गया। हालांकि असर के कारण क्षेत्र में...

कठर पलय क जडन क बनग 500 मटर क सडक

Image
भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास की ट्रस्ट बैठक बुधवार को जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई। इसमें कोठारी पुलिया के ओवरब्रिज को नीचे उतारने के लिए 500 मीटर सड़क बनाने को मंजूरी दी। पुलिया का कार्य 6 माह से बंद था। गोविंदपुरा, जाटों का खेड़ा और आरजिया में भूमि रूपान्तरण के प्रस्ताव सरकार को भेजे जाएंगे ताकि भूखंडों के पट्टे बन सकें। पांसल चौराहे का नाम अब राणा पूंजा चौराहा करने का प्रस्ताव लिया। न्यास अध्यक्ष आशीष मोदी ने बताया कि गोविन्दपुरा में पत्रकार कॉलोनी को बहुउद्देशीय योजना से बाहर निकालकर रियायती दर पर भूखण्ड का प्रस्ताव लिया। न्यास सचिव रजनी माघीवाल ने बताया कि बुनकर, लक्षकार, राव समेत 8 से 10 समाज व संस्थाओं को भूखण्ड देने के प्रस्ताव लिए गए। जोनल प्लान 3 में आबादी क्षेत्र में बदलाव को मंजूर किया। 40 करोड़ की योजना पर मुहर जोधड़ास चौराहे के पास कोठारी नदी पर 250 मीटर हाइलेवल ब्रिज है। इसे उतारने को जमीन नहीं थी। पुलिया समाप्त होते ही खातेदारी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। 34 करोड़ का पुल है। गोविंदपुरा से जोड़ने वाले ब्रिज से 200 फीट एप्रोच रोड के लिए खाते...

सवलय सठ पर दस करड क चढव

Image
मान्यता है कि प्रख्यात कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर में यूं तो यहां सभी की मन्नतें पूरी होती है, लेकिन कई ऐसे भी होते है जो कि मन्नतें पूरी होने पर दिल खोल कर दान कर देते है। इनमें कुछेक ऐसे भी है जो मन्नत पूरी होती है, उसका प्रतीकात्मक भी सोने व चांदी में चढ़ाते है। यही कारण है कि यहां मंदिर में नगद चढ़ावा ही साल में पांच से दस करोड़ तक पहुंच जाता है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर है। यहां मंदिर के भंडार में आए सोने, चांदी के जेवर व नगदी की गणना का तीसरा दौर मंगलवार को ही संपन्न हुआ है। भंडार की तीसरी दौर की अंतिम गणना के बाद भंडार से 9 करोड़ 47 लाख 71 हजार 556 की राशि प्राप्त हुई है। नगदी के साथ ही जेवर समेत यहां इस बार दस करोड़ से अधिक का चढ़ावा आया है। रिजर्व बैंक ने हाल ही दो हजार रुपए को चलन में प्रतिबंधित किया है। यहां भंडारे में भी दो हजार के नोटों का भी ढेर चढ़ावे में मिला है। इस महीने में भंडार व बैठ कक्ष में स्वर्ण रजत आभूषण व सामग्री तथा नगदी का भी एकमुश्त रेकार्ड चढ़ावा प्राप्त हुआ है। भंडार से स्वर्ण 130 ग्राम, रजत आभूषण13 किलो 5...

बधक बन कर बन लय वडय फर मग द लख

Image
चित्तौड़गढ़ की निम्बाहेड़ा पुलिस के अनुसार जिला प्रतापगढ के एक व्यक्ति ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसका युवा पुत्र शुक्रवार को यहां बस स्टैंड पर गया था, वहां स्कूटी पर सवार एक अज्ञात युवक उसे चाकू दिखा एक मकान पर ले गया। जहां पहले से ही तीन आदमी और मौजूद थे। जिन्होने उसे चाकू की नोक पर धमकाए और उसके अश्लील वीडियो बनाया। bandhak bana kar bana liya video, fir maange do lakh उसे यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर बाइपास पर छोड गए। धमकी से पुत्र डर गया। बार-बार पूछने पर उसने सारी घटना परिजनों को बताई। रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को परिवादी के पुत्र के मोबाइल नम्बर पर सुबह एक युवक ने अज्ञात नम्बर से वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दो लाख रुपए की मांग की। जिस पर परिजनों ने डर कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। Man held hostage, made video, then demanded Rs 2 lakh source https://www.patrika.com/bhilwara-news/man-held-hostage-made-video-then-demanded-rs-2-lakh-8321464/

यवत बन सशल मडय पर परम म फस फर बल कर लट

Image
युवती बनकर सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती करने और फिर मुलाकात का बहाना कर उसे अपने ठिकाने पर बुलाने और यहां उसे अपने साथियों की मदद से पीटकर लूटने की बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है। yuvati ban social media par prem mein phansa, fir bula kar luta इसमें पीडि़त चित्तौड़ निवासी है तो आरोपी गण भीलवाड़ा जिले के है। पुलिस ने समूचे मामले में तीन आरोपितों को दबोचने के साथ ही सर्राफा व्यापारी को भी हवालात दिखा दी है। चित्तौडग़ढ़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 11 मई को साइबर थाना चित्तौडग़ढ़ पर सदर बाजार निवासी रजनीश ने परिवाद पेश किया कि करीब एक माह पूर्व उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक अन्य आईडी से रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद उसकी बातचीत होने लगी। उसने खुद को गुलाबपुरा के निकट कोटड़ी निवासी दीपिका सिंह होना बताया। उनकी बातें इंस्टाग्राम मैसेज व इंस्टाग्राम ऑडियो कॉल पर हुई। 8 मई को दीपिका ने उसे मैसेज करके उसके ननिहाल रूपाहेली में शादी में मिलने के लिए बुलाया। वह युवती की बातों में आ गया और भीलवाडा से रुपाहेली भट्टा पहुंचा, जहां दीपिका सिंह ने अपने भाई को लेने भेजने की बात कही। प्रार्थी को वहा...

भलवड मड: चद क भव यथवत सन म 150 रपए क गरवट

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी सोमवार को गेहूं 2170 से 2500, मक्का 1700 से 2400, चना 4600 से 4775, जौ 1650 से 1751, सरसों 4500 से 4650 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बोले गए। भीलवाड़ा मंडी: चांदी के भाव यथावत, सोने में 150 रुपए की गिरावट भीलवाड़ा सर्राफा- सोमवार को सर्राफा बाजार में चांदी के भावों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जबकि सोने में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। चांदी प्रति किलो -71900, टंच -71950, सोना 10 ग्राम- 60650 जेवराती-57000, रवा- 60600 कलदार-800 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा मंडी: चांदी के भाव यथावत, सोने में 150 रुपए की गिरावट भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 125, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 145 से 150, मूंग दाल 115, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 110, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 580 से 600, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150,...

बपरजय न आषढ क बन दय सवन

Image
प्रदेश के कई जिलों में कहर बरपा रहे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का भीलवाड़ा एवं चित्तौडग़ढ़ में रविवार को दूसरे दिन असर ज्यादा दिखाई दिया। सुबह से बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर पूरे दिन जारी रहा। यहां शहर में बीस से तीस किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। biperjoy ne ashadh ko bana diya savan भीलवाड़ा व चित्तौडग़ढ़ में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। हवा की रफ्तार आम दिनों के मुकाबले ज्यादा रही। मौसम विभाग ने सत्रह जून को दोनों जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी थी, चित्तौड़गढ़ में रिमझिम व बंूदाबांदी से ज्यादा कुछ नहीं हुआ, लेकिन रविवार को सुबह शुरू हुआ बारिश का दौर रात तक जारी रहा। बूंदाबांदी और बारिश के चलते शहर के बाजार सामान्य दिनों के मुकाबले जल्दी ही सूने हो गए। शहर के मोहल्लों व गलियों में भी सड़कों पर दिन भर रौनक नदारद रही। biperjoy ne ashadh ko bana diya savan चित्तौडग़ढ़ जिले में मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली...

दसत क कतल कर बव क भग ल गय

Image
चित्तौडग़ढ़ के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात एक युवक ने अपने ही दोस्त की सरिया से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी । हत्या के बाद आरोपी मृतका की पत्नी को भी धमका कर साथ भगा ले गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की मृतक से दोस्ती उदयपुर जेल में हुई थी। सदर थाना प्रभारी हरेन्द्रसिंह सौदा ने बताया कि कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा निवासी और हाल यहां रेलवे स्टेशन मार्ग पर कच्ची झोंपड़ी बनाकर रह रहे विष्णु (36) पुत्र नानूराम रंगास्वामी शुक्रवार रात अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ झोंपड़ी में था। इसी दौरान उसका दोस्त बांसवाड़ा निवासी रमेश पुत्र नारू भील झोपड़ी पर आ गया। सौदा ने बताया कि रमेश अपने दोस्त विष्णु की पत्नी मंजू का प्रेमी भी था। यहां रमेश, मंजू को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। इस बात को लेकर उसका विष्णु से विवाद हो गया। आपस में मारपीट के दौरान रमेश ने सरिए से हमला कर विष्णु की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह मंजू को अपने साथ ले गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को शास्त्री नगर चौराहे से मंजू को दस्तयाब कर आरोपी को ग...

भलवड मरडर: परम क सथ भगन चहत महन दबव बनन पर परम न कर द हतय

Image
मांडल थाना पुलिस ने किशनपुरा में बारह दिन पूर्व मोहनीदेवी गाडरी की पत्थर से कुचलकर हत्या मामले का खुलासा किया। मृतका का प्रेमी ही कातिल निकला। मोहनी के पति व परिवार को अवैध सम्बंधों के बारे में पता चलने से वह प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके चलते आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के प्रेमी भगवानपुरा निवासी सुनील टेलर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सुनील के मोहनी के साथ लम्बे समय से अवैध सम्बंध थे। इसका मोहनी के पति व परिजनों को पता लग गया था। इस बात को लेकर मोहनी के परिवार में कलेश चल रहा था। इसके बावजूद मोहनी आरोपी पर लगातार बात करने का दबाव बना रही थी। आरोपी के साथ भागना चाहती थी, लेकिन सुनील भी विवाहित था। वह भगाकर ले जाना नहीं चाहता था। मोहनी के दबाव बनाने से परेशान हो गया और मोहनी को ठिकाने लगाने की साजिश रची। 5 जून को मोहनी को मोबाइल करके मिलने जंगल में बुलाया। वहां मोहनी बकरियां चराने के बहाने जंगल में पहुंच गई। वहां मोहनी की पत्थर से कुचलकर ...

जश गरज बल- कगरस न रजसथन क कर दय बदहल

Image
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी ने फिर कांग्रेस एवं गहलोत सरकार पर जमकर प्रहार किया। चित्तौडग़ढ़ जिले के सांवलियाजी में शुक्रवार को आयोजित भाजपा के लोकसभा क्षेत्र चित्तौडग़ढ़ के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जहां बीते नौ सालों में केन्द्र की मोदी सरकार ने प्रगति के रास्ते पर ले जाते हुए भारत का दुनिया में वैभव बढ़ा दिया। वहीं साढ़े चार साल के कांग्रेस शासन में राजस्थान बदहाल हो गया है। Joshi roared, said – Congress has made Rajasthan miserable उन्होंने कहा कि, इतना ही नहीं कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है। इसी का परिणाम है कि योजना भवन में ही सोना एवं लाखों रुपए बरामद हो रहे है। इसलिए अब राजस्थान से कांग्रेस के रवानगी तय है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश की तस्वीर बदल दी। भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में श्रेष्ठ साबित कर दिया। वहीं राजस्थान में सरकार ने केवल जनता को गुमराह करने का काम किया है। राजस्थान भ्रष्टाचार, अत्याचार एवं पेपर लीक में नम्बर एक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई का मन जनता न...

एक मत स जत कर बन चयरमन अब नलबन क गज

Image
राजस्थान में कपासन नगर पालिका में भाजपा शासित बोर्ड अध्यक्ष मंजू देवी सोनी को स्वायत शासन विभाग ने एक आदेश जारी कर अध्यक्ष एवं नगरपालिका की सदस्यता से तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संदर्भ में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक हृदेश कुमार शर्मा ने आदेश जारी किया है। आदेशानुसार अध्यक्ष मंजू देवी सोनी के खिलाफ राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 के अंतर्गत राज्य सरकार ने निलंबन की कार्रवाई की है। सरकार के आदेश की पालना शुक्रवार दोपहर बारह बजे बाद कराई गई। आरोप है कि मंजू देवी सोनी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर दो बार शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। द्वितीय समारोह को भाजपा का कार्यक्रम बताकर समारोह में एक लाख पच्चीस हजार आठ रुपया का व्यय कर राजकीय कोष को क्षति पहुंचाने की शिकायत है। इस संदर्भ में प्राप्त शिकायत पत्र में अंकित बिंदुओं की उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय विभाग उदयपुर की ओर से जांच की गई। सोनी का कहना है कि निलम्बन आदेश राजनीति से प्रेरित है और नियमों के विरुद्ध है। उक्त मिथ्यागत शिकायत पर बिना सुनवाई का अवसर दिए जांच रिपोर्ट दी गई है। राज्य की कांग्र...

भलवड मड : चद व सन न दखए तवर

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी शुक्रवार को गेहूं 2100 से 2500, मक्का 1700 से 1950, चना 4600 से 4700, जौ 1700 से 1900, सरसों 4300 से 4650 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।   भीलवाड़ा मंडी : चांदी व सोने ने दिखाए तेवर भीलवाड़ा सर्राफा- शुक्रवार को सर्राफा बाजार में चांदी व सोने में तेजी बनी रही। चांदी में 400 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इसी प्रकार सोने में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की बढोतरी हुई है। चांदी प्रति किलो -72000, टंच -72050, सोना 10 ग्राम- 60750 जेवराती-57000, रवा- 60650 कलदार-810 रुपए प्रति नग।   भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 145 से 150, मूंग दाल 105, उड़द दाल 105, चना दाल 65, मसूर दाल 80, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 102, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 520 से 580, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 220 से 300, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70, पोहा 50, ...

पहल वह मजदर करत थ अब करड क ठग

Image
सोशल मीडिया पर लाइक करके पैसा कमाने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चित्तौडग़ढ़ जिले के आकोला थानान्तर्गत गुंदली गांव के हरिशंकर जाट को माना जा रहा है। एसओजी की पड़ताल में सामने आया है कि हरिशंकर ने सोशल मीडिया पर ही ठगी का काम सीखा था। एसओजी भी फिलहाल उसे इस मामले में मास्टरमाइंड मान रही है। हरिशंकर ही खाते लेकर आगे बेचने का काम करता था। वह क्रिप्टो करेंसी में रुपए बदलकर आगे भेजता था। इससे पहले वह मजदूरी का काम करता था। ठगी के जरिए बड़ी राशि कमाने के बाद भी उसने अपना रहन-सहन नहीं बदला। इससे गांव के लोगों को उसके कारनामों के बारे में पता ही नहीं चला। एसओजी की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि चित्तौडग़ढ़ ठगों का नया ठिकाना बनता जा रहा है। इससे पहले चित्तौडग़ढ़ की कोतवाली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भण्डाफोड़कर विदेशी लोगों से ठगी करने का खुलासा किया था। एसओजी की पूछताछ में हरिशंकर जाट ने चित्तौडग़ढ़ जिले के ही तूफान सिंह व गौरीशंकर के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/earlier-he-used-to-work-as-a-labo...

जवन म भकतजञन व वरगय क पषट क लए शरमद भगवत शरवण जरर

Image
भीलवाड़ा। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का अवसर जन्म-जन्मान्तर के कितने ही पुण्यों का उदय होने पर भाग्योदय से ही मिलता है। इसे श्रवण करने का एक बार अवसर मिल जाए तो ही जीवन का कल्याण हो जाता है यहां तो अष्टोत्तर शत श्रीमद भागवत मूल पाठ का अवसर मिला है इससे श्रेष्ठ कुछ नहीं हो सकता। भागवत भगवान के दिव्य स्वरूप व उसके दिव्य चरित्रों का दर्शन कराने वाली है।   ये विचार ठाकुर श्री दूधाधारी गोपालजी महाराज का नूतन महल प्रवेश महोत्सव के तहत नूतन महल प्रवेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में अग्रवाल उत्सव भवन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन गुरूवार को व्यास पीठ से श्री निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्री श्यामशरण देवाचार्यश्री ‘श्रीजी’ महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि परम पावन भीलवाड़ा नगरी में हो रहे भगवान श्रीकृष्ण की कथा के इस आयोजन में शामिल होकर हम अपना जीवन धन्य कर सकते है। भक्ति, ज्ञान व वैराग्य की पुष्टि के लिए श्रीमद् भागवत श्रवण जरूरी है। भगवान को भक्ति बहुत प्रिय है ओर जो भक्ति का दामन पकड़ लेता है वे सीधे भगवान के समीप पहुंच जाता है। जब कोई पतित, दुष्ट, अना...

भलवड म यवक क नरमम हतय पच जन हए गरफतर

Image
शहर के विजयसिंह पथिकनगर में बांगड अस्पताल के निकट आपसी विवाद में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक शराब पिलाने को लेकर उलाहना देने से उपजे विवाद में समझाइश करने गया था। परिजनों और अन्य लोगों ने मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर मोर्चरी के बाहर पांच घंटे प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जाप्ता तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत किया। सुभाषनगर पुलिस ने मृतक के जीजा की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया। इस मामले में पांच जनों को गिरफ्तार किया। थानाप्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि मोतीनगर निवासी राजेन्द्र यादव ने मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि वह बांगड़ अस्पताल में एम्बुलेंस चलाता है। हॉस्पिटल के बाहर अभिषेक जीनगर व नरेश खटीक भी एम्बुलेंस खड़ा रखते हैं। ये दोनों परिवादी राजेन्द्र के साथ शराब पार्टी भी करते थे, जो राजेन्द्र के परिवार को पसंद नहीं था। राजेन्द्र के बेटे मुरली ने अभिषेक को फोन किया और पिता को साथ बिठाकर शराब पिलाने का उलाहना दिया। शराब पिलाने से मना किया। इससे अभिषेक व मुरली में विवाद बढ़ गया। समझाइश के लिए भेजा, चाकू घोंपा विवाद...

भलवड मड : गह क भव गर

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी बुधवार को गेहूं 2130 से 2400, मक्का 1700 से 2500, चना 4550 से 4750, जौ 1650 से 1750, सरसों 4550 से 4650 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।   चांदी में 850 व सोने में 450 रुपए की गिरावट भीलवाड़ा सर्राफा- बुधवार को सर्राफा बाजार में चांदी में तेजी व सोने में गिरावट रही। चांदी में 850 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। सोने में 450 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई। चांदी प्रति किलो -71500, टंच -71550, सोना 10 ग्राम- 60700 जेवराती-57050, रवा- 60650 कलदार-790 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 145 से 150, मूंग दाल 105, उड़द दाल 105, चना दाल 65, मसूर दाल 80, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 102, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 520 से 580, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 220 से 300, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 ...

बपरजय क लकर अलरट 16 व 17 जन क रह घर म

Image
चक्रवात बिपरजॉय को लेकर राजस्थान में आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने जिलों को अलर्ट कर दिया है। इसी के तहत चित्तौडग़ढ़ जिले में भी यलो अलर्ट कर दिया गया है। जिले में 17 जून को भारी बरसात की चेतावनी दी गई है। 16 व 17 जून को लोगों को यथा संभव घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। चेतावनी को लेकर जिला प्रशासन ने बिपरजॉय से निपटने की तैयारियां कर ली है। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने बताया कि बिपरजॉय और भारी बारिश के हालात से निपटने को लेकर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला मुख्यालय पर आपातकालीन ऑपरेशन सेंटर शुरू कर दिया है, जिसके दूरभाष नंबर 01472-244923 है। अतिरिक्त जिला कलक्टर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। बाढ़ बचाव को लेकर योजना तैयार कर ली गई है। आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से जारी परिपत्र के आधार पर जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर सभी विभागाधिकारियों को उनके क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले के सभी विकास अधिकारियों, आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों ...

भीलवाड़ा में पकड़ा पौने दो करोड़ का गांजा, लग्जरी कार से पांच जने गिरफ्तार

Image
गंगापुर थाना क्षेत्र में जयपुर सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने दो लग्जरी कार से 1 करोड़ 83 लाख रुपए का गांजा बरामद किया। मौके से पांच जनों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में पाया कि आरोपी ओडिशा से मादक पदार्थ लाए थे और भीलवाड़ा जिले में सप्लाई करना था। गंगापुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस गांजा सप्लाई करने वालों का पता कर रही है। इसके लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) दिनेश एमएन को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मादक पदार्थ तस्करी कर ला रहे है। निरीक्षक रामसिंह नाथावत के नेतृत्व में क्षेत्र के कांगणी गांव के निकट नाकाबंदी की। तेज गति से आ रही दो कारों को घेराबंदी कर रोका। इनमें उच्च गुणवत्ता का 182 किलो गांजा मिला। मौके से छेड़ (गंगापुर) निवासी संजय जाट, काबरी (राजसमंद) का शिवलाल जाट, केमुनिया (राजसमंद) का लोकेश जाट, झाडोल (रायपुर) का राजेन्द्र उर्फ राजू जाट तथा भीलवाड़ा निवासी निर्मल आचार्य को गिरफ्तार किया। दोनों कारें जब्त कर ली। पुलिस गांजा सप्लाई करने वालों का पता कर रही है। इसके लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी क्यूं चाहते है, अफीम नीति में बदलाव..जानिए

Image
आगामी अफीम पॉलिसी के लिए सांसद जोशी ने भेजे पत्र में कहा कि वर्ष 1998 से अभी तक के सभी प्रकार के पट्टे घटिया मार्फीन से हो या कम औसत से हो या अन्य किसी प्रकार से कटे हों उन्हें बहाल किया जाए। दैनिक तोल को बन्द कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि अफीम निकालते समय अफीम में पानी की मात्रा होती है। समय के साथ ही पानी सूखता रहता है एवं अफीम का वजन कम होता जाता है। BJP State President and Chittorgarh MP CP Joshi सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि जोशी का कहना है कि जिन किसानों को अफीम लाइसेंस के लिये पात्र माना गया है, उन किसानों को विभाग के द्वारा लाइसेंस पात्रता की सूचना लिखित में दी जाए। किसान यदि फसल बोना नहीं चाहता है तो यह किसान से लिखित में लिया जाये तथा यह जिम्मेदारी विभाग की होनी चाहिए। अफीम फसल बुवाई के 45 दिनों के अन्दर गिरदावरी कार्य पूर्ण कर लिया जाए। विगत वर्ष में जिन किसानों को लाइसेंस तो मिल गए, लेकिन किसी कारणवश फसल बो नहीं पाए, ऐसे किसान उसी वर्ष फसल बोने की शर्त के कारण वंचित रह गए, उन्हें भी इसी वर्ष फसल बोने की अनुमति प्रदान कि जाए। 1998-2003 तक वालों को पूर्व में सिर्फ 1 क...

भीलवाड़ा मंडी : चांदी के भाव 200 रुपए तेज सोना 50 रुपए टूटा

Image
भीलवाड़ा मंडी : चांदी के भाव 200 रुपए तेज सोना 50 रुपए टूटा भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी सोमवार को गेहूं 2200 से 2500, मक्का 1700 से 2500, चना 4600 से 4750, जौ 1700 से 1750, सरसों 4500 से 4650 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बोले गए। भीलवाड़ा मंडी : चांदी के भाव 200 रुपए तेज सोना 50 रुपए टूटा सर्राफा- सोमवार को सर्राफा बाजार में चांदी व सोने में गिरावट रही। चांदी में 200 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी व सोने में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई। चांदी प्रति किलो -72000, टंच -70050, सोना 10 ग्राम- 61300, जेवराती-57600, रवा- 61250 कलदार-800 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 145 से 150, मूंग दाल 105, उड़द दाल 105, चना दाल 65, मसूर दाल 80, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 102, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 520 से 580, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 220 से 300, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 1...

अधिकारी कर ना सके एक काम, 7 गांवों के बच्चों को पढ़ने के लिए नाव से जाना पड़ता है स्कूल, जानें पूरा मामला

Image
अमरगढ़। आजादी के सात दशक बाद भी कई गांव ऐसे हैं, जिन्हे आज भी विकास का इंतजार है। ऐसा ही मामला आदर्श ग्राम रहे बाकरा का है। यहां 7 गावों के बच्चे चार साल से टूटी नाव से स्कूल जाते हैं। बाग की झोपड़ियां, हर्षलों की झोपड़िया, बागरथल, भीमपुरा, केसरपुरा, मेलवा, उथरना गांव समेत कई ऐसे गांव हैं। इन्हें 12 महीने में से 9 माह नाव में बैठकर ग्राम पंचायत मुख्यालय आना जाना पड़ता है। इस समस्या पर वर्ष 2022 में बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर की अनुशंसा से डीएमएफटी फंड से सड़क और पुलिया के करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत हुए। ठेकेदार ने जनवरी में इस सड़क का कार्य चालू कर दिया, लेकिन कार्य की कछुआ चाल से सिर्फ सड़क के दोनों ओर साफ सफाई व हल्की गिट्टी की जगह बड़े पत्थर डलवा दिए। इससे सड़क पर निकलना मतलब हादसे को न्योता देना हो गया। यह भी पढ़ें- शराब बेचने वालों के आए बुरे दिन, अब लगेगा 25 हजार रुपए का जुर्माना, जानिए किसने लिया ऐसा फैसला ग्रामीणों ने कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत करा रोलर चलाने की गुहार लगाई। लेकिन विभाग ने ग्रामीणों की शिकायत को नजर अंदाज कर दिया। साथ ही ग्...

सीए ने राष्ट्र निर्माण में योगदान बढ़ाने का लिया संकल्प

Image
भीलवाडा. दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का दो दिवसीय राष्ट्रीय सीए सम्मेलन अनंत रविवार को संपन्न हुआ। नगर परिषद के महाराणा प्रताप सभागार में 800 से अधिक सीए ने संकल्प लिया कि पेशे की गरिमा बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे और देशहित में कार्य करेंगे।   राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि भीलवाड़ा के सीए देश- दुनिया में नाम रोशन कर रहे है। जाट ने सम्मेलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। संगम इंडिया के एमडी एमएन मोदानी, बांसवाडा सिंटेक्स के कमलेश न्याती उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी प्रदीप सोमानी, आलोक पलोड़, दिनेश सुथार ने बताया कि समापन पर शाखा अध्यक्ष दिनेश आगाल, उपाध्यक्ष सोनेश काबरा, सचिव आलोक सोमानी, सिकासा मुरली अटल उपस्थित थे। कर चोरी रोकने को लाए नया रिटर्न पैटर्न दिल्ली के गिरीश आहूजा ने बताया कि नए टैक्स रिटर्न से पुरानी रिटर्न में बचत वालों को हतोत्साहित किया जा रहा है। पुराने आयकर रिटर्न में करदाता अपनी बीवी, भाई को रेंट देना दिखा रहे हैं। मकान किराया भत्ता की छूट ले रहे हैं। राजनीतिक पार्टी बोगस दान के नाम पर कर मे...

गहलोत के सामने उभरी कांग्रेस की गुटबाजी

Image
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा समेत जिलों के दौरे पर रहे। इस दौरान करोड़ोंं रुपए की लागत से हुए विकास कार्य का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बांसवाड़ा में माता सुंदरी के दर्शन किए और आगामी विधानसभा चुनाव में फिर कांग्रेस की जीत की दुआ की। लेकिन चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी के चैनपुरिया में गहलोत के सामने कांग्रेस की फूट भी नजर आई। यहां पार्टी के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना व पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी के समर्थकों ने उनके नेताओं को श्रेष्ठ साबित करने के लिए जमकर नारेबाजी की और शक्ति प्रदर्शन किया। चैनपुरिया में गहलोत ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार जनता के ट्रस्टी के रूप में अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा जमा किए टैक्स से ही योजनाओं की सफल क्रियान्विति संभव हो रही है। गहलोत ने यहां 107.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजस्थान पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा सहित आधारभू...

भीलवाड़ा मंडी : सोने व चांदी में गिरावट

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी शनिवार को गेहूं 2200 से 2500, मक्का 1700 से 2550, चना 4600 से 4775, जौ 1725 से 1825, सरसों 4450 से 4650 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।   भीलवाड़ा मंडी : सोने व चांदी में गिरावट सर्राफा- शुक्रवार को सर्राफा बाजार में चांदी व सोने में गिवाट देखने को मिली है। चांदी में 200 रुपए प्रति किलोग्राम व सोने में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई। चांदी प्रति किलो -71800, टंच -71850, सोना 10 ग्राम- 61250, जेवराती-57575, रवा- 61200 कलदार-810 रुपए प्रति नग।   भीलवाड़ा मंडी : सोने व चांदी में गिरावट भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 145 से 150, मूंग दाल 105, उड़द दाल 105, चना दाल 65, मसूर दाल 80, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 102, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 520 से 580, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 220 से 300, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना70, पोहा...

हेडकांस्टेबल के रिश्वत से रंग गए हाथ

Image
प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थानान्तर्गत भणेज गांव निवासी बाबूलाल पुत्र लक्ष्मणनाथ ने चित्तौड़गढ़ ब्यूरो कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत की कि। उसका कहना था कि पत्नी के नाम से प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाने में 23 मई 2023 को परिवाद पेश किया था, जिसमें बताया था कि प्रार्थी ने भूखण्ड खरीदा था, जिसको विपक्षी ने हड़प लिया। इस मामले में प्रार्थी के पक्ष में कार्रवाई करने के लिए सुहागपुरा थाने के हेडकांस्टेबल डूंगरपुर जिले के साबला थानान्तर्गत पचलासा निवासी यशवंतसिंह पुत्र ईश्वर सिंह ने दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी। head constable arrested taking bribe ब्यूरो ने तीस मई को शिकायत का सत्यापन किया तो सही पाई गई। शुक्रवार को ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू के निर्देशन में ब्यूरो के निरीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित, हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश शर्मा, जितेन्द्र सिंह, मानसिंह, दिनेश कुमार व शेरसिंह सुहागपुरा पहुंचे। परिवादी ने जैसे ही आरोपी हेडकांस्टेबल यशवंतसिंह को साढे चार हजार रुपए दिए, ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/hea...

जोशी का गहलोत पर हमला, मोदी की तारीफ

Image
सांसद सीपी जोशी जोशी ने कहा है कि देश में जो काम अन्य दलों की सरकारें साठ साल में नहीं कर पाई वह कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने 9 साल के शासनकाल में कर देश का मान बढ़ाया है। जोशी गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जोशी ने केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं व महाजनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार उन परिस्थितियों में बनी जब आंतकवाद और भ्रष्टाचार देश में छाया हुआ था, भारत में आए दिन आतंकवाद की घटनाएं होती थी और सीरियल बम ब्लास्ट आम बात थी। विकास की दृष्टि से पूर्व की सरकारों का कोई ध्येय नहीं था। विदेशों में भारत सरकार को हेय दृष्टि से देखा जाता था। वर्ष 2014 में गुजरात मॉडल पर देश की जनता ने विश्वास व्यक्त किया और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल हॉल में अपने पहले ही भाषण में यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी सरकार गांव, गरीब, पीड़ित, वंचित, शोषित वर्ग के कल्याण के...

भीलवाड़ा में नालों की सफाई पर खर्च होंगे एक करोड़

Image
भीलवाड़ा. नगर परिषद मानसून से पहले नालों की सफाई पर एक करोड़ पांच लाख रुपए खर्च करेगी। इस राशि से शहर की प्रमुख नालों एवं नालियों की सफाई की जाएगी। यह सफाई मानसून पूर्व की जानी है। इसके टेंडर जारी किए गए।   परिषद ने भीलवाड़ा शहर के नालों को चार जोन में बांट रखा है। इसमें 49.37 लाख, 46.63 लाख और 25-25 लाख रुपए के टेंडर निकाले गए। इनसे नालों की सफाई होगी। टेंडर 27 से 30 प्रतिशत कम दर में टेंडर छोड़ा गया यानी 1.46 करोड़ का काम 1.05 करोड़ में होगा। पिछले साल लगे थे आरोप परिषद मानसून से पहले नालों की सफाई पर सालाना डेढ़ करोड़ रुपया खर्च करती है। गत वर्ष कागजों में सफाई ठेका 45 लाख में दिया लेकिन भुगतान अधिक किया। हालांकि गत बार नालों से निकलने वाले कचरे का परिवहन नगर परिषद ने किया था, लेकिन हालात मानसून के दौरान बेहद खराब मिले। आरोप था कि ऐसे टेंडर जारी कर परिषद गड़बड़ी करती है। आरोप-नहीं होती सफाई भीलवाड़ा वासियों का कहना है कि प्रतिवर्ष ठेके के नाम पर मोटा पैसा खर्च किया जाता है। मानसून के दौरान विजयसिंह पथिकनगर, आरसी व्यास, रोडवेज बस स्टैण्ड, माणिक्यनगर समेत अन्य कॉलोनी में प...

दादी की पीड़ा देख ममता ने कर दिया कमाल

Image
चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के पाटनी पब्लिक स्कूल की कक्षा सातवीं (वर्तमान में कक्षा दस) की छात्रा ममता पुत्री घीसालाल चौधरी का चयन भारत सरकार के इन्सपायर अवार्ड मानक के तहत जापान सरकार के सकुरा एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत जापान की यात्रा के लिए हुआ है। ममता ने बताया कि गांव में दादी, परिवारजनों को हाथ से गोबर व अन्य कचरा उठाते देखा था, जिससे उसने बिना हाथों को गंदा किए और सिर पर वजन नहीं उठाने के बारे में सोचा। पिता और परिजनों ने ममता का सहयोग कर आत्मविश्वास भी बढ़ाया। जिससे ममता ने अनुसंधान कर एक मॉडल तैयार कर इंस्पायर अवार्ड मानक में प्रदर्शित किया। जिसके तहत ममता का चयन अब जापान जाने के लिए किया गया है। छात्रा ममता मूलत: अजमेर जिले के केकडी के पास सापला निवासी है, उसके पिता घीसालाल एक सीमेंट फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कल्पना शर्मा ने बताया कि इस बार राजस्थान से कुल 13 विद्यार्थियों का चयन जापान यात्रा के लिए हुआ है। जिसमें छात्रा ममता चौधरी चित्तौड़ जिले का एकमात्र प्रातिनिधित्व करेगी। यह दल नवंबर में जापान यात्रा पर जाएगा। ...

भीलवाड़ा मंडी: चांदी 300 रुपए व सोना 100 रुपए टूटा

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी बुधवार को गेहूं 2230 से 2600, मक्का 1700 से 2300, चना 4600 से 4750, जौ 1725 से 1825, सरसों 4200 से 4550 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।   भीलवाड़ा मंडी: चांदी 300 रुपए व सोना 100 रुपए टूटा सर्राफा- बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने व चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव आया। चांदी में 300 रुपए प्रति किलोग्राम की तथा सोने में 100 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई। चांदी प्रति किलो -71300, टंच -71350, सोना 10 ग्राम- 61500, जेवराती-57800, रवा- 61450 कलदार-800 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा मंडी: चांदी 300 रुपए व सोना 100 रुपए टूटा, भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 145 से 150, मूंग दाल 105, उड़द दाल 105, चना दाल 65, मसूर दाल 80, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 102, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 520 से 580, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 220 से 300, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 15...

बूंद-बूंद सिंचाई में घूस, डीडी व अफसर धरे

Image
जानकारी के अनुसार 19 मई को उदयपुर जिले के नवानिया निवासी योगेश खटीक ने ब्यूरो चौकी चित्तौडग़ढ़ पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई। इसमें परिवादी ने बताया कि उसकी फर्म वाई के डिडवानिया एण्ड कंपनी नवानिया से किसानों के फव्वारा संयंत्र की आवेदन पत्रावलियों की अनुदान राशि दिलाने के बदले में उदयपुर उद्यान उपनिदेशक लक्ष्मी कंवर राठौड पत्नी दशरथ सिंह व कृषि अधिकारी पर्वतदान चारण प्रत्येक फाइल के 2000 रुपए के हिसाब से रिश्वत राशि की मांग कर रहे है। परिवादी का आरोप था कि दोनों ही ड्रिप इरिगेशन की फाइल पर 3 प्रतिशत कमीशन और इससे ज्यादा कमीशन के रूप में रिश्वत मांग रहे हैं और नहीं देने पर ब्लेक लिस्टेड करने की धमकी दे रहे है। ब्यूरो ने रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया तो उप निदेशक उद्यान ने प्रत्येक फाइल पर 1000 रुपए लेने की सहमति सामने आई। शिकायत सही पाई जाने पर ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू, निरीक्षक आदर्शन कुमार, हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश, सिपाही सुनील कुमार, दिनेश, मानसिंह, सूरजमल, शेरसिंह उदयपुर पहुंचे। परिवादी ने मंगलवार को उप निदेशक राठौड़ के कहने पर रिश्वत राशि 25 हजार...

आधार को पेन से लिंक नहीं करवाया तो, कुछ भी हो सकता है

Image
भीलवाड़ा. आधार को पेन कार्ड से लिंक करने का काम मंगलवार को आयकर विभाग में शुरू किया गया। पहले दिन 40 से अधिक लोगों ने आधार कार्ड को पेन से लिंक कराया। आयकर अधिकारी दिलीप राठौड़ ने बताया कि पेन आधार लिंक करने की अंतिम तारीख़ 30 जून है। करदाता को पेन आधार लिंक में समस्या आ रही हो तो शिविर में समाधान पा सकता है। घर बैठे भी आधार को पेन से लिंक करवा सकते हैं। यदि आधार पेन से नहीं जुड़ा है तो इनकम टैक्स रिटर्न जमा नहीं होगा। 50 हजार रुपए या अधिक राशि बैंक से निकालनी है, तो अपना पेन और आधार लिंक करना होगा। खुद कर सकते हैं लिंक ई-फाइलिंग वेबसाइट से पेन को आधार से ऑनलाइन लिंक करें। यह है तरीका- स्टेप 1- पेन और आधार को लिंक करने के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं। स्टेप 2- फॉर्म में पेन और आधार नंबर दर्ज करें। स्टेप 3- अपने आधार कार्ड के अनुसार नाम दर्ज करें। स्टेप 4- यदि आपके आधार कार्ड पर केवल आपकी जन्मतिथि का उल्लेख है, तो आपको बॉक्स में सही का चिन्ह लगाना होगा। स्टेप 5- अब वेरीफाई करने के लिए इमेज में दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें। स्टेप 6- "Link Aadhaar" बटन प...