पत्रिका साइकिल रैली का संदेश : सुधारेंगे सेहत, भीलवाड़ा को बनाएंगे स्वच्छ व सुन्दर
राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। पत्रिका फेस्ट के छठे दिन निकाली साइकिल रैली में स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली को लेकर साइकिल राइडर्स में उत्साह नजर आया। सर्द मौसम के बावजूद सुबह आठ बजे से पहले ही लोग साइकिल लेकर भीलवाड़ा शहर के कंट्रोल रूम के बाहर एकत्र हुए। साइकिल सवारों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी। इनके जरिए स्वास्थ्य जागरूकता के साथ भीलवाड़ा शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का संदेश भी दिया गया। रैली को विधायक अशोक कोठारी, राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दिनेशचंद्र सोमाणी, अति. जिला कलक्टर (प्रशासन) ब्रह्मालाल जाट व पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने हरी झंडी दिखाई। साइकिल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल के नेतृत्व में रैली रवाना हुई। रैली में जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए। शहर के प्रमुख मार्गाें से होते रैली कंट्रोल रूम के बाहर समाप्त हुई। विधायक कोठारी ने भी साइकिल चलाई। इनकी की भी रही भागीदारी साइकिल रैली में वरिष्ठ नागरिक मंच के मदन खटोड, गोवर्धनसिंह कावडि़...