Posts

Showing posts from February, 2023

विधायक मदन भैया ने उठाया स्कूलों को नियम विरूद्ध भूमि आवंटन का मामला, जीडीए खंगाल रहा कुंडली

Image
खतौली से विधायक मदन भैया ने विधानसभा सत्र में जीडीए द्वारा स्कूल आवंटन का मामला उठाया है। ये मामला लगभग पांच साल पुराना है। इस मामले में मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई थी। जिसमें गाजियाबाद में प्राइवेट स्कूलों को भूमि का आवंटन नियमों के विपरीत किए जाने का आरोप है। इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने ऐसे 32 स्कूलों को चिन्हित किया था। जिन पर अनुबंध शर्तों का कथित रूप से उल्लंघन करने का आरोप है। खतौली विधायक मदन भैया ने जन शिकायत पर सदन में जानकारी मांगी है। बताया जाता है कि नगर विकास मंत्री ने प्राधिकरण अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट मांगी है। जीडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी का इस मामले में कहना है, विकास मंत्री द्वारा रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद से सभी आठ जोन के प्रवर्तन प्रभारियों से आख्या एकत्र कर शासन को भेजी जा रही है। 2018 में उठाया था मामला इस पूरे प्रकरण में साहिबाबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा 5 अप्रैल 2018 को जन शिकायत के माध्यम से मामला उठाया था। शिकायत के अनुसार सूची में शामिल स्कूलों ने जीडीए द्वारा आवंटित भूमि में लीज की शर्तों का उल्ल...

पुलिया के भर रहे जख्म, वाहन चालकों का दर्द होगा कम

Image
टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा के इकलौते अजमेर ओवरब्रिज की अब दशा सुधरेगी। इसकी मरम्मत का काम शुरू हो गया। इस पुल से रोजाना साठ हजार वाहन गुजरते हैं। शहर के बाशिंदे भारी दबाव वाले इस पुल की मरम्मत की मांग लंबे अर्से से कर रहे थे। आखिर अफसरों की नींद खुली और मरम्मत सोमवार से शुरू हुई। मरम्मत के बाद पुलिया की सड़क पर हिचकोलों से लोगों को राहत मिलेगी। ठेकेदार ने यहां काम शुरू करते समय खड़ेश्वरी महाराज की ओर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोका तो ब्रिज पर जाम लग गया। पता चलने पर यातायात पुलिस के जवान आए व बैरिकेड्स हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। इस दौरान लम्बा जाम लगने से वाहन फंसे रहे। भीषण गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो रहे। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इससे लोग परेशान रहे। ओवरब्रिज की मरम्मत पर करीब सवा करोड़ रुपए खर्च होंगे। मरम्मत के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग एजेंसी है। वर्तमान में ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। बड़ी बात है कि यह ओवरब्रिज वीआईपी मार्ग भी है। अजमेर पुलिया चारों दिशाओं के साथ कलक्ट्रेट, सर्किट हाउस, जेल चौराहा, अजमेर त...

बकाया राशि जमा कराने पर किसानों को मिलेगी छूट

Image
चित्तौड़गढ़. भूमि विकास बैंक ने किसानों को राहत देने की घोषणा की है। इसके लिए बकाया राशि एक मुश्त समझौता योजना तथा ब्याज में 5 प्रतिशत की छूट योजना चलाई जा रही है। एक मुश्त समझौता योजना का लाभ 31 मार्च तक ही ले सकेंगे। इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कराने पर जमीन कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। भूमि विकास बैंक के सचिव लक्ष्मी लाल चंडालिया ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना के तहत किसानों को ब्याज में राहत दी जा रही है। ऋणी कृषक अपनी किश्त 31 मार्च तक बैंक में जमा कराते हैं तो उन्हें इस वर्ष ब्याज दर में 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। किश्त जमा के लिए अन्तिम तिथि 31 मार्च तक है। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के हित में एकमुश्त समझौता योजना भी चला रखी है। इसके तहत एक जुलाई 2022 को अवधिपार कृषि व अकृषि ऋण पर ब्याज में छूट के साथ एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज व दण्डनीय ब्याज एंव वसूली व्यय में 50 प्रतिशत का लाभ दिया जा रहा है। एकमुश्त योजना में ऐसे ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो गई है। और योजना की पात्रता की श्रेणी में आ रहे हैं, उनकाे शत प्रतिशत ब्याज व दण्डनीय ब्याज एवं वस...

दर्द दे रही शहर की सड़कें, सरकार इधर भी ध्यान दें

Image
चित्तौड़गढ़. शहर में पिछले आठ साल से चल रहा सीवरेज लाइन डालने के काम से व्यापारी वर्ग खासा परेशान है। सड़कें जगह-जगह से टूटी होने से लोगों को दर्द दे रही है। लेकिन नगर परिषद के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सड़क को खोदने के बाद दो माह में भी सही नहीं हो रही है।   सब्जी मंडी मार्ग पर सीवरेज का काम हुए काफी समय हो गया, लेकिन अभी तक उस पर डामरीकरण नहीं किया गया। इससे मिट्टी उड़कर दुकानों पर आ रही है। इससे व्यापारियों के सामान भी खराब होने लगे है। बीज व्यापारी ने बताया कि इस मार्ग की सड़क को खोदे एक माह से अधिक समय हो गया है। लेकिन डामर नहीं किया गया है। इसी प्रकार गांधीनगर, सदर बाजार में भी जगह-जगह सीवरेज का काम चल रहा है। लेकिन सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। अन्य मार्गों पर भी सीवरेज लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सड़क को मध्य से करीब 8-10 फीट गहरा खोदा जा रहा है। जहां-जहां खुदाई चल रही है, वहां यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र स्थित दुकानों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। खराब हो रही ...

विधायक कैलाश मेघवाल यह क्या बोल गए.....

Image
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल के बोल फिर सुर्खियों में है। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा कस्बे में रविवार को एक समारोह में उन्होंने राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया। साथ ही अनसूचित जाति वर्ग की पैरवी की है। उन्होंने मंच से कहा कि यह कहने में मुझे कतई हर्ज नहीं है कि अनसूचित जाति वर्ग के लोगों को राजनीतिक पार्टियां गुलाम की तरह रखती हैं। इस वर्ग के लोगों को स्वतंत्र रूप से बोलने की आजादी नहीं होती है। अगर अजा वर्ग से जुड़ा कोई राजनेता स्वतंत्र बोलता है तो टिकट कट जाता है, इसलिए राजनीति में हमें कई तरह से ध्यान रखना पड़ता है। कार्यक्रम में आचार्य रामस्नेही महाराज का सानिध्य रहा। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा, थानाधिकारी राजकुमार नायक, तहसीलदार रामकिशोर, व्यवसायी कमल मणियार, अखिल भारतीय बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा, प्रधान माया जाट, एवीएनएल सहायक अभियंता धर्मराज बैरवा, नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान अध्यक्ष हंसराज जाट आदि मौजूद रहे। कवि सत्येंद्र मंडेला ने संचालन किया। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/vidhaayak-kailash-meghavaal-yah-k...

कचोरी के पैसे मांगे तो, व्यवसायी पर कर दिया हमला

Image
भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी कस्बे में कचोरी के ठेले पर तीन युवकों ने रुपए के विवाद को लेकर संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बाद मे हिम्मत दिखाते हुए तीनों हमलावरों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार कोटडी कस्बे में रविवार को दीपक माली के ठेले पर तीन युवक कचोरी खाने आए। यहां कचोरी के रुपए व अन्य विवाद को लेकर दीपक से उलझ गए। तीनों ने बाद में हमसलाह हो कर दीपक पर हथियार एवं पत्थर से जान लेवा हमला कर दिया। दीपक के अचेत हो कर गिर पड़ने पर तीनों भाग छूटे। इसी बीच दीपक की चीख पुकार सुन कर मौके पर भीड एकत्रित हो गई। दीपक को बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, तीनों हमलावरों को भीड़ ने दबोच लिया व इनकी जमकर धुनाई कर दी। एक युवक को ग्रामीण थाने लेकर आए। दो युवक जो घटना स्थल से भागने के प्रयास कर रहे थे, जिन्हें जहाजपुर रोड़ पर कुछ दूरी से लोगो ने पकड़ कर पुलिस के सपुर्द कर दिया। पुलिस ने भीलवाड़ा के शास्त्री नगर निवासी अलताफ मेवाती व मोनू मेवाती व एक अन्य को हिरासत में लिया। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/kachore...

पति ने पत्नी पर तानी पिस्टल,फिर कर दिया फायर

Image
गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के भोजरास में शनिवार को घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने पत्नी पर पिस्टल से फायर कर दिया। घटना में पत्नी बाल बाल बच गई। पुलिस ने बाद में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रायला के सुरजपुरा निवासी शिवराज पुत्र देवी गुसाई का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसके चलते वह अपने भोजरास िस्थत पीहर में रह रही है। शिवराज शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ भोजरास ग्राम में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में आया था। इसी कार्यक्रम में उसकी पत्नी भी आई हुई थी। इसी दौरान उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। गुस्साए शिवराज ने पत्नी के बाल पकड कर झगड़ा किया। उसने पेंट की जेब से पिस्टल निकाल कर पत्नी पर तानी दी और उसे धमकाते हुए फायर कर दिया। लेकिन वह बाल बाल बच गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी शिवराज को पकड लिया और उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी गजराज जाट ने बताया कि शिवराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए। रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेशकिर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। source https://www.patrika....

कमिश्नरी लागू होने के बाद जिले में बढा अपराध

Image
गाजियाबाद जिले में पिछले कुछ समय से लगातार आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अगर पिछले कुछ दिनों की बात करें तो जिले में एक के बाद एक लूट की कई वारदात हुई है। जिले में कमिश्नरेट लागू होने के दौरान उच्च अधिकारियों द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के बड़े बड़े दावे किए गए थे जिले में कमिश्नरी लागू होने के बाद लगा था कि यहां अब पुलिस फोर्स में बढ़ोतरी होगी। और जिले की कानून व्यवस्था बेहतर हो जाएगी लोग कभी भी कहीं भी आ जा सकेंगे। लेकिन यह बिल्कुल ग़लत साबित हो गया है। कमिश्नरी होने के बाद जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है बदमाश आए दिन लूट और छिनेती जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिले कमिश्नरी लागू होने से पहले अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाएं जा रहे थे जिले भर में एक के बाद एक बदमाशों के एनकाउंटर किए जा रहे हैं जिस कारण से अपराधियों में खोफ था।वहीं जब से जिले में कमिश्नरेट सिस्टम शुरू हुआ सबसे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई बिल्कुल ही बंद होते नजर आ रही है जिसके कारण बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं और अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अगर इसी तरह चलता रह...

निखरने लगी चित्तौड़गढ की बावडियां व दीवारें

Image
चित्तौड़गढ. कभी गंदगी से अटी रहने वाली बावडि़यां अब चमकने लगी है। शहर की दीवारों के पास से गंदगी भी हटने लगी है। तालाब व मोक्षधामों में भी काम नजर आने लगा है। यह सब शहरी रोजगार गांरटी योजना के तहत होने लगे है। राज्य सरकार ने मनरेगा के तहत ही शहरी क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार देने के उद्देश्य से 9 सितम्बर 2022 से इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना प्रारम्भ की थी। इसमें पहले पखवाड़े में मात्र 15 श्रमिक थे। आज बढ़कर 352 हो गए है। इस योजना में विभिन्न प्रकृति के कार्य करवाए गए। इसमें बावडि़यों की सफाई, कबिस्तानों व शमशानों की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण, शहर में कचरे से अवरुद्ध नालों की सफाई, सार्वजनिक व सरकारी भवनों की दीवारों पर पेटिंग। शहर में अनावश्यक झाडियों की कटिंग कर सफाई की गई। सार्वजनिक दीवारों पर लगे पोस्टरों को हटवाना, तालाबों से मिट्टी निकाल कर पानी भराव की क्षमता को बढ़ाना, एमटीएस के माध्यम से फाइलों का रिकॉर्ड व्यवस्थित करना, डिवाइडरों की सफाई व पुताई आदि कार्य कर शहर को सुन्दर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। जयपुर की टीम ने किया निरीक्षण शहरी रोजगार योजना में हुए कार्यों...

नहीं चल रही रेलवे की स्वचालित सीढ़ी

Image
भीलवाड़ा. रेलवे स्टेशन से रोजाना बुजुर्ग व रोगी प्रतिदिन सफर करते हैं। इस दौरान बुजुर्गों व मरीजों को प्लेटफार्म संख्या एक से दो तक सीढि़यां चढ़कर पहुंचना कष्टकारी होता है। लेकिन लाखों रुपए की लागत से यात्री सुविधाओं के नाम पर स्वचालित सीढ़ी तो लगाई गई है, लेकिन अक्सर वह बंद ही रहती है। इससे लोग परेशान हैं।जिले के अधिकांश लोग यहां से जयपुर, उदयपुर, दिल्ली समेत अन्य शहरों के लिए आते-जाते हैं।   इनमें सीनियर सिटीजन एवं विकलांग व अन्य यात्री भी सफर करते हैं। लेकिन स्वचालित सीढ़ी के नहीं चलने तथा अक्सर बंद रहने से यात्रियों को इस सुविधा का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। विजयसिंह पथिक नगर निवासी महावीर सोनी ने बताया कि सीनियर सिटीजन एवं विकलांगों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में शिकायत के लिए रेलवे प्रबंधक के कार्यालय गए तो वहां ताला लटका मिला। ऐसे में स्वचालित बंद मिलने पर लोग रेलवे की इस लाखों की लागत से तैयार हुई व्यवस्था को कोसते हैं। महावीर ने बताया कि सीढ़ी न चलने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। सीढ़ी चलने से ब...

वीडीओ क्यूं रिकार्ड समेत तलब हो गए, पढि़ए पूरा मामला

Image
राजस्थान पत्रिका ने बुधवार के अंक में समूचे मामले को मरम्मत के खाते की रकम में गड़बड़झाला शीर्षक से उठाते हुए बड़ा खुलासा किया था। इसे विकास अधिकारी संजय मोदी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने चंबल पेयजल परियोजना में दिए नए कनेक्शनों पर जनता से ली गई राशि का ब्यौरा व खाते का स्टेटमेंट एवं पासबुक आदि का रिकार्ड गुरुवार को तलब किया। जिसमें 4 ग्राम पंचायतों में जनता द्वारा एकत्रित की गई राशि बैंक खाते में होने का दावा किया। जिसमें केवल बरोदा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी गणराज रेगर ही पूर्ण रूप से हिसाब के साथ पंचायत समिति में विकास अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए। कुराड़िया ग्राम विकास अधिकारी व अन्य ग्राम विकास अधिकारियों ने खाते की जानकारी नहीं होने का हवाला दिया तो विकास अधिकारी संजय मोदी ने फटकार लगाई। रावत खेड़ा ग्राम पंचायत जांच में सात लाख रुपए खाते में कम पाए गए। शीघ्र कानूनी कार्यवाही करने की बात कही। विकास अधिकारी मोदी ने बताया कि जो भी ग्राम विकास अधिकारी अभी तक नहीं आए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 27 फरवरी को तलब किया है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/v...

बेटे को बचाने की कीमत बाप को जान देकर पड़ गई चुकानी

Image
कोटड़ी पुलिस के अनुसार जाटो की नोहरा गांव में भंवर लाल जाट की बेटी सीमा की शादी गत 22 फरवरी को थी। शादी से पूर्व 21 फरवरी की रात महिला संगीत के कार्यक्रम में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हरिलाल (19) पुत्र रामेश्वर जाट और बंटी उर्फ़ देवकिशन (21) पुत्र जमनालाल जाट के बीच विवाद हो गया। दोनों मारपीट पर उतर आए। उस रात आपसी समझाइश से मामला शांत हो गया, लेकिन इसी मामले में बदले की भावना के चलते बंटी ने शुक्रवार अपने साथियों के साथ हरिलाल पर हमला कर दिया। हरि के पिता रामेश्वर लाल (45) बीच बचाव में आए तो उसके साथ भी मारपीट हुई ,जिससे रामेश्वर की हालत बिगड़ गई । उसे तुरंत गंभीर हालत में कोटड़ी अस्पताल ले जाया गया, हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया ,जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर बंटी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एफएसएल टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने प्रकरण में दो कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। source ht...

शादी समारोह में डीजे पर गाने बजाने को लेकर विवाद, हमले में युवक की मौत

Image
भीलवाड़ा। कोटड़ी थाना क्षेत्र के जाटो का नोहरा गांव में एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान हमले व धक्का मुक्की से एक युवक की मौत हो गई। कोटड़ी पुलिस के अनुसार जाटो की नोहरा गांव में भंवर लाल जाट की बेटी सीमा की शादी गत 22 फरवरी को थी। शादी से पूर्व 21 फरवरी की रात महिला संगीत के कार्यक्रम में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हरिलाल (19) पुत्र रामेश्वर जाट और बंटी उर्फ़ देवकिशन (18) पुत्र जमनालाल जाट के बीच विवाद हो गया। दोनों मारपीट पर उतर आए। यह भी पढ़ें : शराब पीकर डांस करने पर ग्रामीण और बारातियों में पथराव, दूल्हे को भी पीटा उस रात आपसी समझाइश से मामला शांत हो गया, लेकिन इसी मामले में बदले की भावना के चलते बंटी ने शुक्रवार अपने साथियों के साथ हरिलाल पर हमला कर दिया। हरि के पिता रामेश्वर लाल (45) बीच बचाव में आए तो उसके साथ भी मारपीट हुई ,जिससे रामेश्वर की हालत बिगड़ गई। यह भी पढ़ें : 'बीस पेटी चाहिए, एक सप्ताह का है टाइम, वरना देख लेना' उसे तुरंत गंभीर हालत में कोटड़ी अस्पताल ले जाया गया, हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल र...

भीलवाड़ा मंडी: चांदी 600 रुपए व सोना 250 रुपए टूटा

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। अजवाइन 11000 से 13000, गेहूं 2150 से 2550, मक्का 2100 से 2125, चना 4000 से 4600, मूंगफली 6000 से 6500, सरसों 5100 से 5300 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- शुक्रवार को सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे। शुक्रवार को चांदी के भावों में 600 रुपए प्रति किलो की कमी आई है। इन दो दिनों में चांदी एक हजार रुपए सस्ती हुई है। सोने के भाव में भी 250 रुपए की गिरावट आई है। चांदी प्रति किलो - 65000, चांदी टंच -66000, सोना 10 ग्राम- 56850 सोना जेवराती-54280, रवा - 56750, कलदार -825 रुपए प्रति नग भाव रहे। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 149, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला...

भीलवाड़ा में हत्या का 36 घंटे में खुलासा, लूट की मंशा से रेता वृद्धा का गला

Image
फूलियाकलां थाना पुलिस ने सरदारपुरा में नंदूदेवी कीर की गला रेतकर हत्या के मामले का 36 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में गुरुवार को युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी मृतका के गांव का ही युवक निकला। उसने कर्ज चुकाने के लिए लूट की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। थानाप्रभारी दलपतसिंह ने बताया कि सरदारपुरा (डोहरिया) निवास नंदूदेवी (68) रोजाना की तरह 20 फरवरी की सुबह खेत गई थी। शाम तक खेत पर देखा गया। रात तक घर नहीं लौटने पर बेटा व पुत्रवधू के साथ ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। इस बीच 21 फरवरी की सुबह ग्रामीणों ने नहर के पास खून के धब्बे देखे। निकट लकडि़यां पड़ी मिली। खून के धब्बे मिले। वहां से 500 मीटर दूर नहर के बीस फीट के गड्ढे में नंदू का शव मिला। सिर पत्थर से कुचला था। गला चाकू से रेत हुआ था। पुलिस ने हत्या के मामले में सरदारपुरा निवासी शक्तिसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। गांव से गायब, घूमी शक की सुई पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए अनुसंधान किया तो शक्तिसिंह गायब मिला। पुलिस ने तहकीकात को आगे बढ़ाया। शक की सूई उस पर घूमी। पुलिस ने तलाश कर हिरासत में लिया। मनोवैज्ञानिक ...

भूखण्ड के फर्जी पट्टा मामले में पुलिस ने लिए बयान

Image
भीलवाड़ा. आरसी व्यास कॉलोनी के 7 जी 37 भूखण्ड का फ्री होल्ड पट्टा जारी होने व रजिस्ट्री होने का खुलासा होने के बाद सुभाष नगर थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने गुरुवार को प्रार्थी के बयान दर्ज किए गए।   जांच अधिकारी एएसआई मोतीलाल ने बताया कि नगर विकास न्यास ने शंभू बैरागी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखण्ड हड़पने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में अनिल शर्मा के बयान लिए गए। शर्मा का कहना है कि न्यास ने इस भूखण्ड की कोई नीलामी नहीं थी। भूखण्ड आज भी न्यास के पास है। फिर भी कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखण्ड की रजिस्ट्री करा ली। मोतीलाल ने बताया कि बैरागी की तलाश की जा रही है। इस बीच, यह बात सामने आई है कि फ्री होल्ड का पट्टा भूखण्ड शाखा के बजाज नियमन शाखा से जारी किया गया। जो गैर योजना क्षेत्र के लिए जारी किया जाता है वह भाषा योजना क्षेत्र के लिए लिखी गई थी। डिस्पेच संख्या चार अंकों में लगाई गई जबकि रजिस्ट्रर में पांच अंक चल रहे है। यह है मामला न्यास ने इस भूखंड को 26 दिसंबर 22 से 4 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन नीलामी में रखा था। लेकिन न्यास ने इसे नीलाम नहीं किया। न्यास ...

संकट हरण हनुमत धाम में छलक उठे नैना, जानिए क्यूं

Image
छह दिवसीय कार्यक्रम में मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, पूरा कस्बा भक्ति मय ही रहा। गुजरात के संत विद्यानंद सरस्वती एवं स्वामी संत जगदीश पुरी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में बने जल मंदिर,पुजारी निवास, जलकुंड साधना-समाधि, यज्ञशाला,भव्य उद्यान,वेद विद्यालय,सत्संग भवन,अतिथि शाला, भोजनशाला, नव निर्मित सीसी रोड एवं मुख्य प्रवेश द्वार आदि का लोकार्पण हुआ। बुधवार देर रात भजन संध्या हुई। जिसमें निवाई के संत प्रकाशदास ने प्रसिद्ध भजन बिणजारी ए हंस हंस बोल बाता थारी रह जासी के साथ देश भक्ति भजन गाए। श्रद्धालु भी भावविभोर होकर नाच उठे। पांडाल में भगवान के जयकारे गूंज उठे। कस्बे के रेगर समाज ने जुलूस निकालकर हनुमत धाम में ध्वज चढ़ाया। गुरुवार सुबह 23 वां गोशाला वार्षिक उत्सव मनाया गया। संतों के प्रवचन हुए। हरी सेवा धाम के स्वामी हंसराम महाराज ने कहा कि गो माता के संरक्षण के संसद में बिल लाना जरूरी है। स्वामी संत विद्यानंद सरस्वती ने्र शक्करगढ़ की गोशाला की सराहना की। उन्होंने कहा कि संत ही सनातन धर्म को जिंदा ...

केंद्रीय मंत्री गोयल भीलवाड़ा में करेंगे कपड़ा इकाइयों का दौरा

Image
भीलवाड़ा. केन्द्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को भीलवाड़ा आएंगे। सुबह 11 बजे नगर परिषद सभागार में भारतीय अर्थव्यवस्था एवं निर्यात में एमएसएमई एवं टेक्सटाइल सेक्टर के नवीन अवसर विषय पर कॉन्फ्रेंस व दोपहर 1.30 बजे होटल ग्लोरिया इन में उद्योगों एवं निर्यात में भावी विकास की संभावनाओं पर गोष्ठी में हिस्सा लेंगे।   इसके बाद चित्तौडगढ रोड स्थित टेक्सटाइल इकाइयों का अवलोकन करेंगे। मेवाड चेम्बर के महासचिव आरके जैन ने बताया कि सांसद सुभाष बहेडि़या, सीपी जोशी, कनकमल कटारा व अर्जुनलाल मीणा विशिष्ठ अतिथि होंगे। वस्त्र मंत्रालय के अधिकारी रोहित कसंल, राजीवसिंह ठाकुर, प्रजाकत वर्मा, अनिल कुमार, रूपराशि एवं ऊषा पॉल भी मौजूद रहेंगी। परिषद सभागार में कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम ओझा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम जीएसटी काउंसिल के एडवाइजरी मेंबर ओम प्रकाश मित्तल, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बलाड़, प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, संगम समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जयपुर सर्किल के जीएम हेमंत...

भीलवाड़ा मंडी : चांदी 250 रुपए तेज, सोना 150 रुपए टूटा

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी में बुधवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। अजवाइन 11000 से 13000, गेहूं 2150 से 2550, मक्का 2100 से 2125, चना 4000 से 4600, मूंगफली 6000 से 6500, सरसों 5100 से 5300 रुपए प्रति क्विंटल। सर्राफा- बुधवार को सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे। बुधवार को चांदी के भावों में 250 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। सोने के भाव में भी 150 रुपए की गिरावट आई है। चांदी प्रति किलो - 66000, चांदी टंच -67000, सोना 10 ग्राम- 57250 सोना जेवराती-54700, रवा - 57200, कलदार -825 रुपए प्रति नग भाव रहे। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 149, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आ...

डीएमएफटी में 543 कार्य उलझे, अब लगेगा शिविर

Image
भीलवाड़ा. डिस्क्ट्रिट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) में स्वीकृत कार्यो में आक्षेप लगाकर रोड़े अटकाने व समय पर भुगतान नहीं करने पर दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। अब इन फाइलों के निस्तारण के लिए जिला कोषाधिकारी रेखा शर्मा के सानिध्य में चार दिन का विशेष शिविर लगाने के निर्देश जिला कलक्टर आशीष मोदी ने दिए। इस सम्बन्ध में सोमवार को मोदी ने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। डीएमएफटी में प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व 300 करोड़ प्रति वर्ष भीलवाड़ा को मिल रहा। वर्ष-2017 से शुरू डीएमएफटी में कुल 2339 कार्य स्वीकृत किए गए। इनमें 1814 ही पूर्ण हो पाए। 855.56 करोड़ की लागत से होने वाले कामों में से 543 कामों पर विभागीय अधिकारियों ने कई तरह के आक्षेप लगाए। इसके चलते कई काम पूर्ण नहीं हो सके। पूरे काम होने पर समय पर भुगतान नहीं किया गया है। मामले को अधिकारियों ने कलक्टर के समक्ष उठाया तो कलक्टर ने खनिज विभाग व डीएमएफटी अधिकारियों को तलब किया। कलक्टर ने दो जनों को मौके पर ही बर्खास्त कर दिया गया। शाहपुरा के अधिकारी को बैठक से निकाल दिया। कलक्टर ने बाद में सभी विभाग के बकाया फाइलों...

देश में अनूठा है हनुमत धाम, यहां पर देश के संतों का हुआ समागम

Image
देश के विभिन्न हिस्सों से साधु संतों का समागम मंगलवार को अमर ज्ञानी रंजनी आश्रम शक्करगढ़ एवं संकटमोचन आदर्श गोशाला समिति के तत्वावधान में हुआ। मौका था भीलवाड़ा जिले के शक्करगढ़ में नवनिर्मित संकट हनुमत धाम के छह दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आयोजित संत सम्मेलन के आयोजन का। देश के विभिन्न हिस्सों से आए साधु-संतों के स्वागत में ग्रामीणों ने भी पलक पावडे बिछा दिए। संत जगदीश पुरी महाराज के सानिध्य में साधु-संतों की भव्य शोभायात्रा कस्बे में निकाली गई। राह में हिंदू हो या मुस्लिम सभी समाज के लोगों ने संतों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। स्वागत के दौरान विधायक गोपीचंद मीणा व प्रधान सीता देवी गुर्जर भी मौजूद रही। शोभायात्रा का समापन आश्रम पर हुआ। यहां आयोजित संत सम्मेलन में ट्रस्ट सदस्यों ने संतों का सम्मान किया। संत विद्यानंद सरस्वती ने प्रवचन में संतों की महिमा बताते हुए श्रद्धालुओं को जीवन का सार बताया। स्वामी चिदंमबरानन्द महाराज के सानिध्य में भजन संध्या हुई। इसमें भजनों की सरिता बह उठी। सम्मेलन में स्वामी परमेश्वरानन्द सरस्वती महाराज, मध्य प्रदेश भानपुरा के पीठ के शंकराचार्य स्वामी ...

भरत की आंखे बोलती है- मां मैं हूं ना

Image
मुंह में जुबान है, परंतु बोल नही सकता। कान है, परंतु सुन नहीं सकता। फिर भी अपना और मां का पेट पालन के लिए वह चाय की थड़ी लगाकर कुछ पैसे कमाने की जहदोजहद में दिन रात राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बीगोद कस्बे का 40 वर्षीय दिव्यांग भरत व्यास कड़ी मेहनत कर रहा है। इसके बावजूद परिवार का खर्चा चलाने के लिए पर्याप्त पैसे की कमाई नहीं हो रही है। मूक बधिर भरत के सिर से पिता और भाई का सहारा उठ जाने से कक्षा आठवीं तक की ही पढ़ाई कर सका। बस स्टैंड पर चाय की थड़ी लगाकर भरत अपनी मां कमला देवी के लिए कुछ पैसे कमाने की कोशिश में लगा है। मां अपने मूकबधिर बेटे को लेकर चिंता में रहती है। परंतु दिल पर पत्थर रखकर चाय की थड़ी पर भेज देती है जिससे कुछ पैसे मिल जाए और दो वक्त की रोटी खा सके। भरत और मां कमला देवी को पेंशन और अनाज मिलता है। फिर भी आर्थिक मदद की जरूरत है। कमला देवी ने बताया कि चाय की थड़ी से गुजारा नहीं होता है। आर्थिक परेशानी अधिक है। मूकबधिर बेटे का शरीर भी साथ नहीं देता है, जिससे हर समय चिंता सताती रहती है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bharat-kee-aankhe-bolatee-hai-maa...

दामाद का ससुराल में यह कैसा कहर, यहां पढिए

Image
रात के सन्नाटे में ससुराल में आए दामाद ने जमकर उत्पात मचाया। उसने ससुर के घर पर पथराव करने के बाद नोहरे में आग लगा दी। घटना में नोहरे में बंधे पांच मवेशी जिंदा जल गए। यह समूचा घटनाक्रम भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र के ब्राह्मणों की सरेरी में हुआ। पुलिस के मुताबिक आसींद थाना क्षेत्र के ब्राह्मणों की सरेरी निवासी बालू लाल सारस्वत की बेटी पूजा सारस्वत का विवाह 10 माह पूर्व बेगूं के बामनहेड़ा हाल भीलवाड़ा निवासी किशन पुत्र कैलाश चंद्र सारस्वत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही किशन दहेज को लेकर पत्नी पूजा के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट से प्रताडि़त हो कर पूजा पीहर आ गई और पति किशन के खिलाफ थाने में मारपीट का मामला दर्ज करवाया । रविवार रात्रि को किशन ब्राह्मणों की सरेरी िस्थत ससुराल आया। यहां उसने देर रात को घर पर पत्थर फेंके , जिसके चलते रोशनदान के कांच टूट गए। किशन ने बाद में समीप ही नोहरे में रखे चारे में आग लगा दी । चारे के पास बंधे पांच मवेशी जिंदा जल गए । पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सोमवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट दी । घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। आग से सारा ...

चांदी के भावों में तीन सौ रुपए की तेजी, सोना स्थिर

Image
भीलवाड़ा मंडी भाव भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी में सोमवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। अजवाइन 11000 से 13000, गेहूं 2300 से 2550, मक्का 2100 से 2125, चना 4000 से 4600, मूंगफली 6000 से 6500, सरसों 51450 से 5400 रुपए प्रति क्विंटल। सर्राफा- सोमवार को सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे। सोमवार को चांदी के भावों में तीन सौ रुपए प्रति किलो की तेजी रही। जबकि सोने के भाव िस्थर रहे। चांदी प्रति किलो - 65900, चांदी टंच -66900, सोना 10 ग्राम- 57500 सोना जेवराती-54900, रवा - 57450, कलदार -825 रुपए प्रति नग भाव रहे। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 149, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं...

बदले मौसम ने बढ़ाए मरीज, एमजीएच में ओपीडी पहुंची 2500 पार

Image
भीलवाड़ा. मौसम में बदलाव का सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। इससे महात्मा गांधी चिकित्सालय व निजी अस्पतालों में बडी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम के चलते सर्दी-बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज ज्यादा सामने आ रहे हैं। एमजीएच में जनवरी तक ओपीडी करीब 2000 थी, लेकिन फरवरी के पहले सप्ताह से प्रतिदिन 2500 से 3000 ओपीडी हो गई। इनमें 500 से 600 मरीज केवल सर्दी-बुखार, खांसी, बदन दर्द के पहुंच रहे हैं। फरवरी में पारा चढ़ने लगा। सुबह व देर रात को छोड़कर गर्मी महसूस होने लगी है। दोपहर में सूरज तेवर दिखाने लगा है। एमजीएच के डॉ. रामावतार बैरवा ने बताया कि सर्द-गर्म मौसम के हिसाब से लोग खुद को ढाल नहीं पा रहे हैं। ऐसे मौसम में इंफेक्शन लगातार बढ़ता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है। लोगों को सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं। पिछले दिनों जनवरी में हुई बूंदाबांदी के बाद अब फरवरी के शुरू से सुबह व रात को सर्दी व दिन में तेज गर्मी से बीमारी की आशंका बढ़ जाती है। बुखार,खांसी, सर्दी जुकाम, बदन दर्द आदि बीमारियां मौसम के चलते बढ़ी है। बदलते मौसम में ऐसे बचे -ठंडा व बासी भोजन खाने से बचें। गर्म...

दहेज के लिए जमीन बिकने लगी तो क्षत्रिय समाज ने लिया ये फैसला

Image
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/भीलवाड़ा। दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ ने भीलवाड़ा में पहली बार समाज का दहेज मुक्त सगाई कार्यक्रम रखा। महाराणा कुम्भा ट्रस्ट परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मेवाड़ क्षेत्र के कई लोग शामिल हुए। इसमें 400 युवाओं ने पंजीयन कराया। एक जोडे की सगाई कराई गई। कार्यकारिणी के सम्मान के साथ परिचय सम्मेलन भी हुआ। इस दौरान दहेज न लेने और न ही देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज की महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। संगठन के संस्थापक महेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि इस अभियान से समाज मजबूत और समृद्ध होगा। दहेज मुक्त सगाई से समाज का पैसा बच रहा है। उसे शिक्षा व रोजगार में लगाया जाए। जो पैसा कुरीतियों में जा रहा है, उसे सही दिशा में मोड़ने के लिए ऐसे आयोजन करते हैं। हर जिले में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। कुम्भा ट्रस्ट अध्यक्ष मणिराजसिंह ने बताया कि दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ का कार्यक्रम यहां होना गौरव की बात है। यह भी पढ़ें : 2 माह के जुड़वा बच्चों को दादी के पास छोड़ तुर्की में भूकंप पीड़ितों की जान बचा रही राजस्थान की सुषमा इसलिए पड़ी जरूरत राठौड़ ने...

हमीरगढ़ इको पार्क फिर सुलग उठा

Image
हमीरगढ़ इको पार्क के वन क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपेटें व धुंआ उठता देखकर आसपास के गांव के लोग सन्न रह गए। कंटीली झाडियों से लेकर पहाड़ी तक आग के विकराल होने से मदद के लिए आसपास गांव के लोग भी वन कर्मियों के साथ पानी के टैंकर लेकर दौड पड़े। नगर परिषद समेत कुल चार दमकलें भी मौके पर आ गई। आग बुझाने के लिए जेसीबी, डम्पर व लोडर भी बुलाए गए। तहसीलदार लोकेश चौधरी, नायब तहसीलदार मुकेश गुर्जर व हमीरगढ़ पुलिस का जाप्ता भी मौके पर आ गया। हालांकि आग पर देर रात काबू पा लिया गया, लेकिन कई हिस्से फिर भी सुलगते रहे। हमीरगढ़ इको पार्क में गत 12 दिन में आग की दूसरी घटना है। इससे पूर्व 7 फरवरी की रात को यहां टूरिस्ट कैपियन साइड पर टूरिस्ट हट भी आग से नष्ट हो चुकी है। इसी प्रकार पार्क के वन क्षेत्र में भी कई बार आग लग चुकी है। पीएफए के जिला प्रतिनिधि सत्यनारायण व्यास ने बताया कि इको पार्क के वन क्षेत्र में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। संसाधनों का अभाव होने से आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें वन कर्मियों व ग्रामीणों को उठानी पड़ती है। रविवार को भीषण आग से भी बड़ी संख्या में ...

जन आवास में आवंटित मकानों के ब्याज व पेनल्टी में 31 मार्च तक छूट

Image
भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना में हरणीखुर्द में 13 बीघा 01 बिस्वा भूमि पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए 608 व अल्प आय वर्ग के लिए 240 आवास की कॉलोनी बसाई। इसमें कुल 848 आवास गृह न्यास ने पंजीयन के आधार पर लॉटरी के माध्यम से सभी को आवंटित कर दिए है। अब तक कमजोर वर्ग के 242 व अल्प आय वर्ग के 80 जनों ने ही राशि जमा कराई है। शेष 526 लोगों को सरकार ने 31 मार्च तक राशि जमा कराने का मौका दिया है। राशि जमा न होने पर मकान आंवटन निरस्त किया जा सकता है। न्यास अधिकारियों का कहना है कि योजना में बिजली,पानी, सीवरेज, सामुदायिक भवन, पार्किग आदि सुविधा है। अल्प आवास गृह का क्षेत्रफल 500.25 वर्ग फीट तथा कीमत छह लाख तथा आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के आवास का क्षेत्रफल 325.70 वर्ग फीट व कीमत 3.91 लाख रुपए है। कमजोर वर्ग को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.50 लाख रुपए की छूट है यानी शेष 2.50 लाख रुपए में मकान मिल रहा है। योजना के प्रभारी रामप्रसाद चौधरी ने बताया कि 31 मार्च तक राशि जमा कराने पर सभी तरह के ब्याज व पैनल्टी में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। एक मुश्त बकाया लीज जमा कर...

भीलवाड़ा मंडी: आटे के भावों में कमी, पांच रुपए तक टूटे

Image
भाव भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। अजवाइन 11000 से 13500, गेहूं 2200 से 2450, मक्का हाइब्रिड 2050 से 2100, चना 4000 से 4600, जौ 2800 से 2900, मूंगफली 6000 से 6500, सरसों 4800 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल। सर्राफा- शुक्रवार को सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे। शुक्रवार को चांदी के भावों में 400 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है। सोने के भाव में 200 रुपए प्रति दस ग्राम में गिरावट आई है। चांदी गुरुवार को 66 हजार 500 के भाव थे वह शुक्रवार को घटकर 65 हजार 100 रुपए प्रति किलो रह गए। चांदी प्रति किलो - 65100, चांदी टंच -66000, सोना 10 ग्राम- 57450 सोना जेवराती-54854, रवा - 57400, कलदार -825 रुपए प्रति नग भाव रहे। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 149, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400,...

सुबह चोरी की और दोपहर में हवालात के पीछे

Image
सुठेपा के लक्ष्मीनारायण मंदिर में दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मंदिर के पुजारी सुठेपा निवासी श्याम तिवाडी ने गुरुवार सुबह चोरी की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे लक्ष्मीनारायण भगवान को स्नान करवा कर पोशाक पहनाकर मुकृट पहनाया। सुबह 9.30 बजे भोग लगवाया उसके बाद वह शादी के एक कार्यक्रम में चला गया। सुबह 11 बजे निज मंदिर में गया तो देखा कि विष्णु भगवान व लक्ष्मी जी के धारण किए दोनों मुकृट गायब थे। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए एएसपी चंचल मिश्रा व डिप्टी पवन कुमार की अगुवाई में टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर सम्पति संबंधी प्रकरणों में पूर्व में चालानशुदा व्यक्तियों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान बडलियास निवासी अशोक पुत्र भूरा लाल सोनी को गिरफ्तार पूछताछ की गई। आरोपित अशोक ने मंदिर चोरी में वारदात करना कबूल किया। चांदी के दोनों मुकृट का वजन करीब 480 ग्राम था। का पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मंदिर के पुजारी सुठेपा निवासी श्याम तिवाड...

क्यूं चढ गया वो तीसरी बार टावर

Image
निजी मोबाइल कंपनी के टावर पर एक युवक दो साल में तीसरी बार चढ़ गया। लेन देन के विवाद को लेकर युवक के टावर पर चढ़ने की खबर से मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े पांच घंटे की समझाइश के बाद युवक नीचे उतर आया। यह समूचा घटना क्रम राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में हुआ। पुलिस के अनुसार भीलो की झोपड़िया निवासी युवक सांवर लाल भील गुरुवार दोपहर 12.30 बजे टावर पर चढ़कर शोर मचाने लगा। इसी दौरान टावर के आसपास बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची परिवार की सीता देवी ने समूचा मामला लेनदेन से जुड़ा होने की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण राम भाकर, तहसीलदार भंवर लाल सेन, नायब तहसीलदार मोहित पंचोली व आसींद थाना प्रभारी पूरण मीणा भी मौके पर आ गए। उन्होंने परिजनों, ग्रामीणों की मदद से उसके साथ समझाइश करने की कोशिश की। समझाइश के बाद शाम 5.30 बजे सांवर लाल टावर से नीचे उतर आया। पुलिस ने बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/kyoon-chadh-gaya-vo-teesaree-baar-taavar-8048888/

भीलवाड़ा मंडी: चांदी 550 व सोना 25 रुपए टूटा

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी में गुरुवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। अजवाइन 11000 से 13500, गेहूं 2300 से 2600, मक्का हाइब्रिड 2100 से 2125, चना 4000 से 4600, जौ 2850 से 2950, मूंगफली 6700 से 7200, सरसों 5100 से 5450 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- गुरुवार को सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे। गुरुवार को चांदी के भावों में 550 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है। सोने के भाव में 25 रुपए प्रति दस ग्राम में गिरावट आई है। चांदी बुधवार को 66 हजार 50 के भाव थे वह गुरुवार को घटकर 65 हजार 500 रुपए प्रति किलो रह गए। चांदी प्रति किलो - 65500, चांदी टंच -66500, सोना 10 ग्राम- 57650 सोना जेवराती-55042, रवा - 57600, कलदार -825 रुपए प्रति नग भाव रहे। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 200 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 147, तेल सरसों 170-182, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथ...

अब क्यूआर कोड से चढ़ेगा चढ़ावा

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा के प्रसिद्ध हरणी महादेव मंदिर में अब डिजिटल चढ़ावा चढ़ाया जा सकेगा। मंदिर प्रबंधन ने यहां दानपात्रों में क्यूआर कोड लगाए हैं। इन्हें स्कैन कर ऑनलाइन चढ़ावा दिया जा सकेगा।   भीलवाड़ा के हरणी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि व सावन माह में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। हरणी महादेव कमेटी के सदस्य महादेव जाट ने बताया कि दान पात्रों पर क्यूआर कोड लगाया है ताकि श्रद्धालु गूगल पे, फोन पे, पेटीएम एवं अन्य गेटवे से चढ़ावा चढ़ा सके। इधर, श्रद्धालुओं ने नई व्यवस्था पर खुशी जताई। एक महिला ने बताया कि डिजिटल पेमेंट किया। कई बार खुले पैसे नहीं होते हैं या नकदी की समस्या होती है। ऐसे में अब यहां श्रद्धानुसार मंदिर को डिजिटल रूप से दान दे सकेंगे। जाट ने बताया कि हरणी मंदिर में पूजा, अभिषेक आदि करने तथा चढ़ावे की राशि ऑनलाइन दे सकते हैं। असल में पिछले दिनों यहां दर्शन के लिए एक न्यायाधीश आए थे। चढ़ावे के लिए पर्स संभाला, जो वे घर ही भूल आए। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से मोबाइल के जरिए ऑनलाइन भुगतान के बारे में पूछा। उन्हें बताया कि मंदिर में यह व्यवस्था नहीं है। इस पर न्यायाधीश ने यह स...

डिजिटलाइजेशन होगा एमजीएच के आउटडोर मरीजों का रिकॉर्ड

Image
भीलवाड़ा. जिला कलक्टर आशीष मोदी बुधवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का रिकाॅर्ड सुरक्षित रखने के लिए डिजिटलाइजेशन के निर्देश दिए। मोदी सुबह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मेडिकल रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया।   उन्होंने कहा कि अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए कंप्यूटरीकरण किया जाएगा। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों का रिकॉर्ड जरुरतमंद लोगों को तत्काल उपलब्ध हो सकेगा। वर्तमान में रिकॉर्ड चाहने या बदलाव करने पर शपथपत्र और आधारकार्ड देने के साथ ही लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिससे मुक्ति मिलेगी। एमजीएच अधीक्षक अरुण गौड़ ने कहा कि जिला कलक्टर मोदी ने आउटडोर मरीजों के रिकॉर्ड का कंप्यूटरीकरण करने के निर्देश दिए। इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस योजना को लागू करने के लिए जिला कलक्टर ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कलक्टर ने सीतारामजी की धर्मशाला का भी निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/digitization-will-be-the-record-of-outdoor...

सॉफ्टवेयर ने अटकाए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Image
भीलवाड़ा . सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण एक सप्ताह से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का पोर्टल नहीं खुल रहा है। इस कारण प्रदेश व जिले के अन्य निकायों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम रूक गया। प्रमाण पत्र के लिए आवेदनों का पंजीयन किया जा रहा है। यह िस्थति आठ दिन से है। इस कारण आवेदक ही नहीं, नगर परिषद के कर्मचारी भी परेशान हैं। हालांकि लोगों की परेशानी देखते पुराना सॉफ्टवेयर चालू किया है। परिषद में 25 जनवरी से अब तक जन्म-मृत्यु के 1021 तथा विवाह पंजीयन के 74 आवेदन लम्बित हैं। परिषद के अनुसार, ई-साइन को लेकर सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। इससे प्रदेश में किसी भी निकाय में ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में लोग परेशान हैं। रोजाना 40 से 50 आवेदक परिषद कार्यालय खुलते ही प्रमाण पत्र बनवाने आते हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के प्रभारी अमृतलाल खटीक ने बताया कि मंगलवार से पुराने सॉफ्टवेयर पर काम की अनुमति दी है। इससे अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू कर दिया। आठ दिन से लंबित प्रमाण पत्र बनाने को अलग टीम लगाई है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bi...

भारत सरकार लिखने से क्यूं हुंआ पंगा, यहां जानिए

Image
बजरी रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों की लग्जरी जीप पर भारत सरकार लिखा होने से ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह गति बढ़ा कर भाग छूटे। इस दौरान दो ग्रामीणों के भी चोंटे आई। यह समूचा घटनाक्रम मंगलवार को राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बागोर कस्बे में हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकदार के लोग भारत सरकार के साइन बोर्ड लगी लग्जरी जीप से से क्षेत्र में अवैध वसूली कर रहे है। मंगलवार को क्षेत्र में यह लोग नजर आने पर उनका विरोध किया गया। इस पर सवार लोगों ने तेज गति कर जीप को उन पर चढ़ाने की कोशिश की, जिससे राह चलते दो जने घायल हो गए। बागोर थाने के बाहर ग्रामीणों के रोकने पर भी जीप सवार लोग नहीं रूके तो पत्थर भी फेंके। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान एक भी जवान थाने से बाहर नहीं आया। सवार लोग बाद में ग्रामीणों की घेराबंदी को देख कर कुछ दूरी पर जीप को छोड़ कर भाग छूटे। दो पुलिस कर्मी बाद में भारत सरकार लिखी जीप को थाने ले आए । बागोर क्षेत्र के माता मंगरी निवासी जोधा जाट, लसाडिया निवासी रतन लाल गुर्जर व समरथ पुरा निवासी रोशन भील ने जीप में सवार लो...

विदेश में पढ़ने पहुंचा तो, कॉलेज ने क्यूं कर दिया इंकार, यहां जानिए....

Image
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के हनुमान नगर क्षेत्र के छात्र के साथ साढ़े चार लाख रुपए की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। देवली थाना प्रभारी जगदीश मीणा ने बताया कि हनुमाननगर क्षेत्र के अंसारी कॉलोनी निवासी अमजद हुसैन ने इस्तगासा के जरिए एक मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि परिवादी के बेटा तनवीर अहमद मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। इसकी जानकारी रिश्तेदार शोयब अली पुत्र रमजानी खां निवासी टोडारायसिंह को थी। शोयब अली ने परिवादी को बताया कि वह कजाकिस्तान से एमबीबीएस कर रहा है। उसका परिचित उदई कलां निवासी शाहिब पठान वेस्ट कजाक, मराठ ओसपानोव मेडिकल यूनिवर्सिटी अक्तोते, कजाकिस्तान से एमबीबीएस में एडमिशन करवाकर डिग्री दिलवाता है। उसका कार्यालय अग्रवाल कॉम्पलेक्स, सूरजपोल, रामगंज चौपड़ जयपुर में है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि शोयब के बताए अनुसार शाहिब से सम्पर्क किया। इस पर उसने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एडमिशन फीस एक वर्ष की साढ़े चार लाख रुपए है। जिसमें दिल्ली से कजाकिस्तान का एयर टिकट, कॉलेज फीस, होस्टल फीस व परिवहन आदि खर्च शामिल हैं। शाहिब के कहने पर 11 नवंबर 2021 से 9 दिसंबर 20...

अति रूद्र और शतचंडी महायज्ञ में कलश यात्रा रही शाही

Image
बारह दिवसीय अति रूद्र और शतचंडी महायज्ञ का आगाज रविवार को शाही कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान यहां श्रद्धा का सैलाब उमड़ा रहा। भीलवाड़ा जिले के करेड़ा में आसन गांव से शुरू यात्रा में 5100 महिलाओं ने कलश धारण कर रखे थे। रूद्र वाहिनी संघ के प्रदेश सचिव बक्षु नाथ योगी ने बताया कि रूद्र वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधुत महंत योगी प्रकाश नाथ के सानिध्य में निकली शाही कलश यात्रा करीब पांच किलोमीटर लम्बी थी। इसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ झांकी शामिल थी। अखाड़ा प्रदर्शन भी हुआ। शाही यात्रा में विभिन्न हिस्सों से आए साधु संत भी मौजूद रहे। यात्रा में नाथ संप्रदाय के महंत योगी रामनाथ, सवाई भोज महंत सुरेश दास, 8 राजस्व मंत्री राम लाल जाट, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री मुरलीधर जोशी का सानिध्य रहा। आसींद डिप्टी लक्ष्मण राम भाकर 6 पुलिस थाने के जाप्ते के साथ मौजूद रहे। अति रूद्र महायज्ञ के लिए केदारनाथ गोमुख से गंगा जल, त्रियुगीनारायण से अग्नि एवं ब्रह्माकमल लाया गया है। यज्ञ स्थल पर यज्ञशाला भोजनशाला सभा के लिए डोम व एक गुफा बनाई गई है। यहां मेले में झूले चाकरी भी लगी ...

तोगडि़या कर रहे मोदी सरकार के कार्यकाल की सर्जरी

Image
भीलवाड़ा. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश की राजनीति का हिंदूकरण हो रहा है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। प. बंगाल में ममता बनर्जी मंच से चंडी का पाठ करती हैं। राहुल गांधी जनेऊ पहनकर जय सियाराम करते हैं। अरविंद केजरीवाल के नोटों पर लक्ष्मीजी-गणेशजी की तस्वीर की बात करना और अखिलेश यादव के हनुमान मंदिर बना रहे हैं। इसे ही राजनीति का हिन्दूकरण कहते हैं। मोदी के कार्यकाल के बारे में तोगडि़या ने कहा कि अभी हम सर्जरी कर रहे हैं। तोगडि़या शनिवार को भीलवाड़ा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की सुरक्षा नहीं हो रही है। वहां जो हो रहा है, उससे हम दुखी हैं। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चल रहा है। योगी अच्छा काम कर रहे हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित्रमानस पर बयान पर तोगडि़या बोले-मेरा उनसे विरोध है जो मुगलों के सामने घुटने टेककर धर्म व भगवान को छोड़कर चले गए थे। जो मुगलों की तलवार के सामने मरकर भी हिन्दू बने रहे, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अशोक गहलोत तक सभी ह...

राजस्थान में यहां खाद्य तेल से भरा टैंकर पलटा, लोग बाल्टी और कैन लेकर दौड़ पड़े

Image
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा क्षेत्र में शनिवार की सुबह मानपुरा के निकट मोड़ पर एक सूरजमुखी खाद्य तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया । बाद में क्षेत्रवासियों को सूचना मिलते ही बाल्टी और कैन लेकर दौड़ पड़े । सड़क पर बह रहे तेल को लूटने की जैसे होड़ सी लग गई। जिसे देखो वह बर्तनों में तेल भरकर दौड़ते हुए नजर आया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दीवान गणपत सिंह ने बताया कि शनिवार की अल सुबह शाहपुरा-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर बनेड़ा घाटी के मोड़ पर एक तेल का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह टैंकर नवासवा मुंबई से रवाना होकर बरेली उत्तर प्रदेश के लिए जा रहा था। टैंकर में सूरजमुखी खाद्य तेल भरा था। जिसके पलट जाने से उसमें भरा खाद्य तेल सड़क पर बह गया। घटना की सूचना मिलने पर काफी तादाद में ग्रामीण वहां पहुंच गए। यह भी पढ़ें : राजस्थान में 100 यूनिट बिजली फ्री, जानिए 100 से ज्यादा यूनिट वालों को कितने रुपए की छूट मिलेगी इसके बाद सड़क पर बह रहे खाद्य तेल को लूटने की लोगों में होड़ सी मच गयी। हर कोई शख्स अपने घरों से जो हाथ में आया वह बर्तन लेकर पहुंच गया और तेल लू...

चित्रकूट धाम में 6 करोड़ का बनेगा इंडोर स्टेडियम

Image
भीलवाड़ा. नगर परिषद स्थित चित्रकूट धाम में इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी डिटेल प्रोजे€ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इसके निर्माण पर लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। अब प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है।   नगर परिषद ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है, जो 13 फरवरी को सुबह 11:15 बजे परिषद सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बैठक हंगामे दार होने की संभावना है। सभापति राकेश पाठक की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक में स्वीकृति मिलते ही इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा भीलवाड़ा के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र हरणी महादेव व हरणी कलां तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भी दो-दो करोड़ रुपए की स्वीकृति ली जाएगी। यह कार्य अमृत-2 योजना के तहत होगा। दोनों तालाबों के सौंदर्यीकरण की डीपीआर भी तैयार हो चुकी। इनके अलावा भी कई मुददों पर बैठक में चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/6-crore-indoor-stadium-will-be-built-in-chitrakoot-dham-8036420/

तोगडि़या बोले, पाक से बड़ा दुश्मन चीन

Image
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया शुक्रवार रात राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां कस्बे में आए। यहां वह एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पूर्व उन्होंने कस्बे में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने देश की सरहद पर हो रही हलचल पर चिंता जताई और कहा कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन अभी चीन है, उसके बाद छोटे रूप में पाकिस्तान है। praveen togadiya तोगडि़या ने आगामी योजना पर कहा कि पूरे भारत का हिंदू स्वस्थ रहें इसके लिए एक हेल्प हेल्पलाइन प्रारंभ की जा रही है, जिसमें हिंदुस्तान के 10000 डॉक्टर व 15 संगठन जुड़ेगे और हर हिंदू का मुफ्त में इलाज करेंगे, इसके प्रयास शुरू हो गए हैं । उन्होंने कहा कि आज भारत में हिंदू सुरक्षित नहीं है यह भी एक चिंता का विषय है और इस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। तोगडि़या ने कहा कि मेरी यात्रा भारत जोड़ो नहीं है बल्कि हिंदू जोड़ो है, पूरे भारत में अलग-अलग प्रांत में अलग-अलग भाषाएं हैं इसलिए हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना संभव नहीं है, भारत में किस तरह जनसंख्या नियंत्रण कानून का पालन हो रहा है वह किसी से छिपा नहीं है, भारत इसमें भी श...

रोडवेज किराए में 50 फीसदी छूट व बिजली पर सौ यूनिट नि:शुल्क मिलने पर महिलाओं में खुशी

Image
भीलवाड़ा। राजस्‍थान बजट में मुख्यमंत्री की ओर से की गई बड़ी घोषणाओं से महिलाओं में खुशी की लहर है। महिलाओं ने उनका सम्मान बताया है। घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली निशुल्क मिलने, महिलाओं के लिए बसों के किराये में 50 प्रतिशत कटौती आदि की घोषणाओं के बाद मध्यम वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी। महिलाओं का कहना है कि बस किराये में 50 प्रतिशत की कटौती करना उनका सम्मान है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को़ 100 यूनिट बिजली निशुल्क देने का निर्णय भी सराहनीय है। चुनावी साल में जनकल्याणकारी घोषणाएं कर प्रदेश सरकार ने लोगों का दिल जीतने की कोशिश की है। परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए 50 प्रशित किराया करना उनका सम्मान है। सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क योजना शुरू करते हुए 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री देने की घोषणा पर भी भीलवाड़ा के लोगों ने खुशी जाहिर की है। बोलीं भीलवाड़ा की महिलाएं आजादनगर निवासी गृहिणी हेमलता दाधीच का कहना है कि रोडवेज में पहले छूट तीस फीसदी दी जा रही थी। जिसे बढ़ाकर सरकार ने 50 फीसदी कर दिया। यह सराहनीय कदम है। जवाहर नगर निवासी ...

आरओबी को लेकर सभापति एक्शन के मूड में, पांच अधिवक्ताओं से की चर्चा

Image
भीलवाड़ा. जिन्दल सॉ लिमिटेड की ओर से शहर के गंदे पानी के उपयोग के मामले में नगर परिषद से किए गए अनुबंध के मामले में गुरुवार को सभापति राकेश पाठक ने शहर के पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। इसमें पाठक ने बताया कि जिन्दल ने परिषद के साथ किए गए अनुबंध की पालना में रामधाम के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाना था। लेकिन अभी तक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे शहर की जनता को आए दिन लगने वाले जाम से परेशान होना पड़ रहा है।   बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामेश्वर लाल विजयवर्गीय, सुरेशचंद्र श्रीमाली, कैलाश चंद्र कास्ट, गोपाल अजमेरा, राजेंद्र कचोलिया से विधिक राय ली गई। पाठक ने अब तक एनजीटी में हुई सुनवाई तथा आदेश की प्रतियां भी दी है। इस आदेश में कहीं भी यह निर्देश नहीं दिए गए है कि भीलवाड़ा में आरओबी का निर्माण पर रोक लगाई गई है। अधिवक्ताओं ने सात दिवस में प्रकरण का अध्ययन कर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में की जा सकने वाली विधिक कार्रवाई के लिए परिषद को अवगत कराया जाएगा। अधिवक्ताओं ने प्रारंभिक स्तर पर पाठक को बताया कि जिंदल की ओर से अनुबंध की पालना नहीं किए जाने...

राजस्थान बजट से भीलवाड़ा की उम्मीद को भी लगे पंख

Image
भीलवाड़ा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस सरकार का आखिरी बजट शुक्रवार सुबह 11 बजे विधानसभा में पेश करेंगे। पहली बार बजट से पहले भीलवाड़ा में भी बजट के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि बजट में भीलवाड़ा का भी खास ध्यान रखा जाएगा। बजट में युवा, महिलाओं, किसानों और आमजन के साथ नौकरी-पेशा लोगों पर खास फोकस रहेगा। देशभर में टेक्सटाइल सिटी के नाम से विख्यात भीलवाड़ा के लोगों को भी गहलोत के आखिरी बजट से काफी उम्मीदें हैं। महंगाई से राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद है। इसके लिए गहलोत पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर सकते हैं। वर्तमान में पेट्रोल पर 31.04 प्रतिशत तथा डीजल पर 19.30 प्रतिशत वैट है। भीलवाड़ा पेट्रोलियम डीलर्स सोसायटी के अध्यक्ष जाकिर हुसैन को भी उम्मीद कि सरकार वैट कम करेगी। भारतीय मजदूर संघ के नेता प्रभाष चौधरी का कहना है कि इस बार संविदा या मानदेय पर नौकरी करने वाले को स्थाई किया जा सकता है।   शहरवासियों को मिल सकते तोहफे नगर विकास न्यास के अध्यक्ष व जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बजट में शामिल करने के लिए ...

गोवा में डॉक्टर का मर्डर कर भाग रहे थे, भीलवाड़ा में पकड़े गए

Image
गोवा में डॉक्टर की हत्या करके भाग रहे चार जनों को भीलवाड़ा पुलिस ने गुरुवार दोपहर रायला के निकट नाकाबंदी में धरदबोचा। लूट की नीयत से हत्या का कारण माना जा रहा। पकड़े गए आरोपियों में दो अलवर जिले के शेष दो महाराष्ट्र और उड़ीसा के रहने वाले हैं। आरोपियों को बापर्दा रखा गया है। गोवा पुलिस आरोपयों को ले जाने के लिए रवाना हो गई है। थानाप्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से सूचना मिली की महाराष्ट्र पॉसिंग की कार में कुछ लोग गोवा में डॉक्टर की हत्या करके भाग रहे है। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू के निर्देश पर गोवा पुलिस से समन्वय करते हुए कार और बताए हुलिए के आधार पर क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान शंका के आधार पर एक कार को रोक लिया गया। उसमें सवार चार जनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि लूट की नीयत से बुधवार को गोवा में उन्होंने एक डॉक्टर की हत्या कर दी थी। उसके बाद कार से अलवर के लिए फरार हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उड़ीसा निवासी सीमांचल परीड़ा, भिवाड़ी थाना तिजारा (अलवर) निवासी आलोकसिंह चौहान, नागेन्द्र कुमार तथा दादर, महाराष्ट्र निवासी शाहिद खां ...

गोवा में डॉक्टर की हत्या करके भाग रहे थे चार जने, भीलवाड़ा पुलिस ने धरदबोचा

Image
रायला(भीलवाड़ा)। गोवा में डॉक्टर की हत्या करके भाग रहे चार जनों को भीलवाड़ा पुलिस ने गुरुवार दोपहर रायला के निकट नाकाबंदी में धरदबोचा। लूट की नीयत से हत्या का कारण माना जा रहा। पकड़े गए आरोपियों में दो अलवर जिले के शेष दो महाराष्ट्र और उड़ीसा के रहने वाले हैं। आरोपियों को बापर्दा रखा गया है। गोवा पुलिस आरोपयों को ले जाने के लिए रवाना हो गई है। थानाप्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से सूचना मिली की महाराष्ट्र पॉसिंग की कार में कुछ लोग गोवा में डॉक्टर की हत्या करके भाग रहे हैं। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू के निर्देश पर गोवा पुलिस से समन्वय करते हुए कार और बताए हुलिए के आधार पर क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान शंका के आधार पर एक कार को रोक लिया गया। उसमें सवार चार जनों को हिरासत में लिया गया। यह भी पढ़ें : डंपर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, तीन जनों की दर्दनाक मौत पूछताछ में सामने आया कि लूट की नीयत से बुधवार को गोवा में डॉक्टर की हत्या कर दी थी। उसके बाद कार से अलवर के लिए फरार हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उड़ीसा निवासी सीमांचल परीड़ा, भिवाड़ी थाना तिजारा (अलवर)...

भीलवाड़ा के बाशिंदों को चाहिए ओवरब्रिज, पेट्रो उत्पादों से वैट घटाने की आस

Image
भीलवाड़ा. प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में बजट लोक लुभावन होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश करेंगे, जो मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। भीलवाड़ा के लोग भी चुनावी साल के इस बजट से खासी उम्मीदें लगाए हैं। प्रदेशवासी पेट्रोल और डीजल पर वैट दरें कम होने की उम्मीद कर रहे हैं। गहलोत ने बजट से पहले पोस्टर जारी कर किया। इसमें बजट की थीम – बचत, राहत और बढ़त दी। यह चर्चा में है माना जा रहा है कि बतौर वित्त मंत्री गहलोत हर वर्ग को रिझाने की कोशिश करेंगे। बजट को लेकर युवा-महिला, व्यापारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, किसान सहित सभी वर्ग उम्मीदें लगाए बैठे हैं। इनका कहना है आरओबी चाहिए भीलवाड़ा शहर के लिए अच्छा बजट दें। ओवरब्रिज का निर्माण जल्द कराएं। ट्रैफिक को लेकर भीलवाड़ावासियों की तकलीफ को सरकार को समझना चाहिए। डांगी फैक्ट्री से साबुन मार्ग तक आरओबी बनाने के लिए प्रशासन ने भी बजट में घोषणा कराने के लिए भेजा है। -नवीन माली, व्यापारी ----- रोजगारपरक हो पाठ्यक्रम कक्षा छह से रोजगारपरक पाठ्यक्रम को शामिल किया जाए। छात्र एवं छात्राएं अप...

गांधीसागर-आठ करोड़ कर चुके खर्च, अब फिर खर्च करेंगे 5 करोड़

Image
भीलवाड़ा. नगर परिषद गांधीसागर को निखारने पर करीब आठ करोड़ रुपए खर्च कर चुकी लेकिन इसकी दशा-दिशा नहीं सुधरी। तालाब में गंदगी का अंबार लगा है। घटिया निर्माण के कारण अब तक खर्च करोड़ों रुपए गंदे पानी में डूब चुके हैं। परिषद ने तालाब को उदयपुर की फतहसागर झील की तर्ज पर विकसित करने का दावा किया था, लेकिन गंदा नाला सरीखा नजर आता है। अब परिषद गांधीसागर की दशा सुधारने के लिए 5 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई है। इसमें तालाब की सफाई, आईलैंड का विकास, फाउंटेन व सौंदर्यीकरण कार्य होगा। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी। परिषद की बोर्ड बैठक में प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति ली जाएगी। सभापति राकेश पाठक की अध्यक्षता में बैठक 13 फरवरी को सुबह 11:15 बजे होगी। सफाईकर्मियों को बांटेंगे 1.50 करोड़ की स्मार्ट वॉच बोर्ड बैठक में सफाईकर्मियों को डेढ़ करोड़ रुपए की स्मार्ट वॉच बांटने का प्रस्ताव रखा जाएगा। जन स्वास्थ्य अनुभाग का प्रस्ताव के पीछे तर्क है कि सफाईकर्मियों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जीपीएस आधारित स्मार्ट वॉच खरीदी जाए ताकि हाजिरी रजिस्टर की डिजिटल मॉनिटरिंग हो सके। इससे सफाई की गुणवत्ता सुधरेगी। ...

हमीरगढ़ इको पार्क की टूरिस्ट हट में आग

Image
भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ इको पार्क में मंगलवार देर रात कैपियन साइट की तीन टूरिस्ट हट (टेंट) में से एक टूरिस्ट हट में आग लग गई। आग से करीब दो लाख की लागत का टेंट जल गया। घटना की जानकारी सुबह 11 बजे होमगार्ड के पार्क में पहुंचने पर हुआ। वन विभाग के वन कर्मी प्रांत व्यापी आह्वान के चलते सोमवार से जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठे है। हमीरगढ़ इको पार्क में तैनात वन कर्मीँ भी इसी हड़ताल में शामिल है। यहां पार्क में बीती रात होमगार्ड का एक जवान तैनात था, इसी दौरान देर यहां एक टूरिस्ट हट जो कि डाइनिंग हॉल के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है, उसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से हट का पूरा टेंट जल गया। घटना की जानकारी यहां रात को तैनात होमगार्ड को नहीं लग सकी। बुधवार सुबह 11 बजे अन्य होमगार्ड दीपक कुमार ड्यूटी पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। होमगार्ड ने इको प्रभारी देवकृष्ण् दरोगा को घटना की जानकारी दी। इस पर दरोगा तुरंत मौके पर पहुंचे। हमीरगढ़ पुलिस का जाप्ता भी मौके पर आ गया। इसी बीच नगर पालिका चेयरमैन रेखा परिहार , तहसीलदार लोकेश चौधरी , पीपुल फॉर एनिमल्स क्षेत्रीय प्रतिनिधि सत्यनारा...