Posts

Showing posts from December, 2022

इंदिरा रसोई का समय एक-एक घंटे बढ़ाया

Image
भीलवाड़ा . राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना इंदिरा रसोई के भोजन समय में बढ़ोतरी की गई है। अब जरुरतमंदों के लिए भोजन का समय सुबह-शाम एक-एक घंटे बढ़ा दिया गया है।   परियोजना अधिकारी अमृतलाल खटीक ने बताया कि शहर में नौ इंदिरा रसोई है। पूर्व सुबह साढ़े आठ से एक तथा शाम को पांच से आठ बजे तक समय था। अब सुबह-शाम एक-एक घंटा समय बढ़ाया है। दोपहर दो बजे तक तथा शाम को रात नौ बजे तक भोजन किया जा सकेगा। वर्तमान में शहर में रोडवेज बस स्टैण्ड, पुराना बस स्टैण्ड, गायत्री आश्रम के पास, कोटा रोड़, अरिहन्त अस्पताल के पास, महात्मा गांधी अस्पताल परिसर, रामनगर, लेबर कॉलोनी के पास व आदि स्थानों पर है। इंदिरा रसोई में गरीब और असहायों को 8 रुपए में भोजन कराया जाता है। मेन्यू में रोटी, दाल, अचार के अलावा मौसम के अनुसार सब्जियां परोसी जाती है। इसमें दो सब्जियों के साथ पांच रोटी और माह के अंत में हलवा व मिठाई भी दी जाती है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/indira-kitchen-time-extended-by-one-hour-7950657/

भीलवाड़ा मंडी : सोने व चांदी में आया उछाल, 350-350 रुपए चढ़े़

Image
भीलवाड़ा. शुक्रवार को मंडी में फसलों की आवक कम होने से भाव स्थिर रहे। गेहूं 2600 से 2850, मक्का हाइब्रिड 2150 से 2225, चना 4100 से 4750, जौ 2700 से 3200, ग्वार 5400 से 6000, मूंगफली 5800 से 6800, ज्वार 2200 से 2400, सरसों 6000 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- शुक्रवार को सर्राफा बाजार में भाव में काफी तेजी देखने को मिले। चांदी में 350 रुपए प्रतिकिलो ग्राम की तेजी आई है। जबकि सोने के भाव 350 रुपए तेज बोले गए है। चांदी प्रति किलो - 65300, चांदी टंच -66200, सोना 10 ग्राम- 54500 सोना जेवराती-52035, रवा - 54450, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, ...

भीलवाड़ा मंडी : चांदी 100 व सोना 200 रुपए तेज

Image
भीलवाड़ा. गुरुवार को मंडी में फसलों की आवक कम होने से भाव स्थिर रहे। गेहूं 2600 से 2850, मक्का हाइब्रिड 2150 से 2250, चना 4100 से 4750, जौ 2700 से 3200, ग्वार 5400 से 6000, मूंगफली 5800 से 6800, ज्वार 2200 से 2400, सरसों 6000 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल। सर्राफा- गुरुवार को सर्राफा बाजार में भाव में उतार-चढाव देखने को मिले। चांदी में 50 रुपए प्रतिकिलो ग्राम की तेजी आई है। जबकि सोने के भाव 200 रुपए तेज बोले गए है। चांदी प्रति किलो - 64950, चांदी टंच -65950, सोना 10 ग्राम- 54150 सोना जेवराती- 51800, रवा - 54050, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, काला चना...

भीलवाड़ा में एबीवीपी ने निकाली रैली, बरसाए फूल

Image
भीलवाड़ा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 58वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन बुधवार को खुला अधिवेशन हुआ। शहर में रैली निकाली गई। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। इससे पहले सुबह प्रथम सत्र में व्यक्ति निर्माण विषय पर चर्चा की गई।   महानगर अध्यक्ष प्रशांतसिंह परमार ने बताया कि दोपहर 3.30 बजे अधिवेशन स्थल से प्रांत से आए सभी प्रतिनिधि रैली के रूप में सिटी कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां खुला अधिवेशन हुआ। इसमें चित्तौड़ प्रांत के छात्र नेताओं ने विचार व्यक्त किए। मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने राजस्थान के विभिन्न जिलों में हुई घटनाओं के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि युवा जिस दिन जाग उठे तो सरकार को उखाड़ फेंकेगे। प्रांत प्रतिनिधि पूजा पालीवाल ने मेवाड़ की संस्कृति पर व्याख्यान दिया। प्रांत प्रतिनिधि वेदांग अग्रवाल ने कहा कि भारत आज विकास के मामले में विश्व में चौथे नंबर पर है। बांसवाड़ा के सुनील सुरावत ने जनजातीय क्षेत्र व मानगढ़ के इतिहास के बारे में बताया। भीलवाड़ा विभाग संयोजक रौनक सिंगड़ ने देवनारायण ...

Bhilwara mandi : चांदी व सोने में 100-100 रुपए की तेजी

Image
भीलवाड़ा. बुधवार को मंडी में फसलों की आवक कम होने से भाव स्थिर रहे। गेहूं 2600 से 2850, मक्का हाइब्रिड 2150 से 2350, चना 4100 से 4750, जौ 2700 से 3200, ग्वार 5400 से 6000, मूंगफली 5800 से 6800, ज्वार 2200 से 2400, सरसों 6000 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- बुधवार को सर्राफा बाजार में भाव में उतार-चढाव देखने को मिले। चांदी में 100 रुपए प्रतिकिलो ग्राम की तेजी आई है। जबकि सोने के भाव 100 रुपए तेज बोले गए है। चांदी प्रति किलो - 64900, चांदी टंच -65900, सोना 10 ग्राम- 53950 सोना जेवराती- 51600, रवा - 53900, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, काल...

खेल भी नशा है...अवसाद से निकलना है तो खेल मैदान में जाओ- बबीता फोगाट

Image
भीलवाड़ा. राष्ट्रमंडल खेल-2014 में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहलवान व भाजपा नेता बबीता फोगाट ने मंगलवार को यहां कहा कि कुश्ती ने उन्हें बढिया अनुभव दिए। बेटियां अब यह मिथक तोड़ रही है कि कुश्ती पुरुषों का खेल है। लड़कियों को हर क्षेत्र से जोड़ना जरूरी है। कुश्ती को आगे ले जाने में लड़कियों का अहम योगदान है। दंगल गर्ल बबीता मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 58वें प्रांत अधिवेशन में हिस्सा लेने भीलवाड़ा आई थीं। बबीता ने राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लगातार आउट होने से लेकर युवाओं के अवसाद में आने जैसे कई सवालों के जवाब मीडिया को दिए। फोगाट ने कहा, बार-बार पेपर आउट होना राज्य सरकार की नाकामी है। सरकार व प्रशासन के इंतजाम की पोल खुलती है। पेपर लीक के चलते रद्द हुई परीक्षा मेहनत करने वाले अभ्यर्थी को अवसाद में ले जा सकती है, जो चिंताजनक है। राज्य सरकार भर्ती परीक्षाओं में पेपर की समुचित सुरक्षा नहीं कर पाई तो इस बार जनता उसे ठीक कर देगी। युवाओं के अवसाद के चलते खुदकुशी करने के सवाल पर बबीता ने कहा, कोई भी युवा अपनी मेहनत को खराब नहीं करना चाहता है। मेहनत पर पानी ...

Patrika Fest : महाराणा प्रताप के जयघोष के साथ सजे सतरंगी साफे

Image
भीलवाड़ा. महाराणा कुंभा ट्रस्ट भीलवाड़ा सोमवार को अनूठी प्रतियोगिता का गवाह बना। सबसे तेज व आकर्षक साफा बांधने का मुकाबला हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने मेवाड़ की आन-बान और शान का प्रतीक साफे के बांधने की कला का प्रदर्शन किया। किसी ने महज 20 सैकंड में साफा बांध दिया तो किसी ने दो मिनट का वक्त लिया। मौका था राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के 24 वें स्थापना दिवस के तहत साफा बांधो प्रतियोगिता का। युवाओं ने महाराणा कुंभा ट्रस्ट के सहयोग से हुई प्रतियोगिता में मेवाड़ी, मारवाड़ी व बीकाणा समेत कई तरह के साफे बांधे। जोधपुरी एवं गोल साफा बांधने श्रेणी की स्पद्र्धा में प्रतिभागियों की फुर्ती देखते ही बन पड़ी। कुछ ने साफा बांधने के बाद अपनी मूंछों को ताव देकर अपने जोश का इजहार किया। प्रतियोगिता में कुंभा छात्रावास के विद्यार्थी व राजपूत समाज के युवाओं ने हिस्सा लिया। शुरुआत कुभा ट्रस्ट के अध्यक्ष मणिराजसिंह, उपाध्यक्ष गोविंदसिंह, सचिव भगवतसिंह, कोषाध्यक्ष शैलेंद्रसिंह राठौड़, अधिवक्ता उम्मेदसिंह राठौड़, हेमेंद्रसिंह, पृथ्वी पालसिंह ने भामाशाह बाबा संग्रामसिंह की प्रतिमा व सरस्वती मंदिर में म...

Bhilwara mandi : चांदी में 500 व सोने में 50 रुपए की तेजी

Image
भीलवाड़ा. मंगलवार को मंडी में फसलों की आवक कम होने से भाव स्थिर रहे। गेहूं 2600 से 2850, मक्का हाइब्रिड 2150 से 2250, चना 4100 से 4650, जौ 2700 से 3200, ग्वार 5400 से 6000, मूंगफली 5800 से 6800, ज्वार 2200 से 2400, सरसों 6000 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- मंगलवार को सर्राफा बाजार में भाव में उतार-चढाव देखने को मिले। चांदी में 500 रुपए प्रतिकिलो ग्राम की तेजी आई है। जबकि सोने के भाव 50 रुपए तेज बोले गए है। चांदी प्रति किलो - 64800, चांदी टंच -65800, सोना 10 ग्राम- 53900 सोना जेवराती- 51462, रवा - 53850, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, क...

Bhilwara mandi : गेहूं व मक्के के दाम में तेजी

Image
भीलवाड़ा. सोमवार को मंडी में फसलों की आवक कम होने से भाव स्थिर रहे। गेहूं 2600 से 2850, मक्का हाइब्रिड 2150 से 2200, चना 4100 से 4650, जौ 2700 से 3200, ग्वार 5400 से 6000, मूंगफली 5500 से 6200, ज्वार 2200 से 2400, सरसों 6000 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- सोमवार को सर्राफा बाजार में भाव में उतार-चढाव देखने को मिले। चांदी में 200 रुपए प्रति किलोग्राम तथा सोने में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 64300, चांदी टंच -65100, सोना 10 ग्राम- 53850 सोना जेवराती- 51414, रवा - 53800, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, काला चन...

रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए अदालत में लगाई गुहार

Image
भीलवाड़ा. टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में एक और ओवरब्रिज बनाने के लिए अदालत में गुहार लगाई गई है। राजस्थान पत्रिका की ओर से जनता के दर्द को लेकर उठाई जा रही आवाज को आधार मानते हुए अदालत में वाद दायर किया गया है। स्थाई लोक अदालत ने नगर परिषद आयुक्त को नोटिस जारी कर तलब किया। उधर, भाजपा और कांग्रेस ने भी ओवरब्रिज बनाने को लेकर कदम बढ़ाए हैं।   बीआर अम्बेडकर जिला लॉयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम खटीक ने अदालत में वाद दायर किया। वाद में में बताया कि भीलवाड़ा शहर की बढ़ती आबादी एवं यातायात के दबाव के चलते दिन में कई बार रेलवे फाटक के बंद होने के बाद जाम लगता है। लोग घंटों जाम में फंसने से आजिज आ चुके हैं। ऐसे में जनता को इस समस्या से निजात के लिए बस एक और ओवरब्रिज चाहिए। अदालत ने परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी को नोटिस जारी करके 10 जनवरी को पेश होने के आदेश दिए हैं। भाजपा का प्रदर्शन: अभियान की शुरुआत कल ओवरब्रिज की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलक्टर आशीष मोदी को ज्ञापन सौंपा। प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि 11 ...

Bhilwara mandi : चांदी 300 व सोना 150 रुपए टूटा

Image
भीलवाड़ा. शुक्रवार को मंडी में फसलों की आवक कम होने से भाव स्थिर रहे। गेहूं 2500 से 2800, मक्का हाइब्रिड 2050 से 2100, चना 4100 से 4650, जौ 2700 से 3200, ग्वार 5400 से 6000, मूंगफली 5500 से 6200, ज्वार 2200 से 2400, सरसों 6000 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- शुक्रवार को सर्राफा बाजार में भाव में उतार-चढाव देखने को मिले। चांदी में 300 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव टूट गए। वही सोने में 150 रुपए प्रति दस ग्राम में कमी आई है। चांदी प्रति किलो - 64100, चांदी टंच -65000, सोना 10 ग्राम- 53750 सोना जेवराती- 51310, रवा - 53700, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे।   किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काब...

आपके लिए 'पत्रिका अंडर 40 @ भीलवाड़ा' पावर लिस्ट में शामिल होने का मौका

Image
भीलवाड़ा. राजस्थान पत्रिका भीलवाड़ा संस्करण के 24 वें स्थापना दिवस पर युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने के लिए 'पत्रिका अंडर 40 @ भीलवाड़ा' पावर लिस्ट की पहल की गई है। आपके लिए इस पावर लिस्ट में शामिल होने का मौका है। कॉन्टेस्ट के तहत विभिन्न कैटेगरी में उपलब्धि हासिल करने वाले तथा अपने हुनर को समाज की बेहतरी के लिए इस्तेमाल करने वाले 40 वर्ष तक के प्रतिभागियों को भीलवाड़ा पावर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। मेल पर आवेदन 23 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2022 तक किए जा सकेंगे। भीलवाड़ा संस्करण के भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ जिले से पत्रिका पावर लिस्ट में चयनित युवा पत्रिका समूह के प्रिंट, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए नई पहचान बना सकेंगे। कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए ई-मेल करें। क्यूआरकोड स्कैन करें- यह रहेगी कैटेगरी कॉन्टेस्ट के जरिये हेल्थकेयर, एजुकेशन, प्रशासनिक सेवा, एग्रीकल्चर , फैशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सोशल वर्क एंड पब्लिक वेलफेयर व एनजीओ, रिसर्च एंड इनोवेशन, लिट्रेचर-आर्ट एंड कल्चर, स्पोट्र्स एंड ई-गेमिंग, फाइनेंस/कॉमर्स, मैन्यूफेक्चरिंग एंड इंडस्ट्री, डिजि...

bhilwara mandi : फसलों की आवक हुई कम, दाम स्थिर

Image
भीलवाड़ा. गुरुवार को मंडी में फसलों की आवक कम होने से भाव स्थिर रहे। गेहूं 2500 से 2850, मक्का हाइब्रिड 2050 से 2150, चना 4100 से 4650, जौ 2700 से 3200, ग्वार 5400 से 6000, मूंगफली 5500 से 6200, ज्वार 2200 से 2400, सरसों 6000 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- गुरुवार को सर्राफा बाजार स्थिर रहा। चांदी प्रति किलो - 64400, चांदी टंच -65300, सोना 10 ग्राम- 53900 सोना जेवराती- 51462, रवा - 53850, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 4...

कुएं में करंट से 2 भाईयों समेत 3 की मौत, गांव में मचा कोहराम

Image
आसींद-रायला। भीलवाड़ा जिले के आसींद तहसील के ईंरास पंचायत के जोधड़ास गांव में बुधवार रात बोरवेल की जांच करने कुएं में एक के बाद एक उतरे दो भाईयों समेत तीन युवकों की करंट से मौत हो गई। घटना से जोधड़ास गांव में कोहराम मच गया। देर रात तक शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीमें ग्रामीणों की मदद से मौके पर जुटी रही।   रायला थाना पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को जोधड़ास गांव के ही गुर्जर परिवार के खेत में एक कुएं पर ट्यूबवेल (बोरवेल) लगाई गई थी, जिसकी फीटिंग देखने के लिए जोधड़ास निवासी सुरेश (30) पुत्र धन्ना गुर्जर कुएं में उतरा। काफी समय तक कुएं में हलचल नहीं होने और ना ही किसी प्रकार की आवाज आने पर छोटा भाई सोनू (25) पुत्र धन्ना गुर्जर भी कुएं में उतर गया।   जब दोनों भाई समय रहते बाहर नहीं आए तो गांगलास निवासी शिव (35) पुत्र घीसु गुर्जर भी कुएं में उतरा। तीनों की कुएं में ही एक के बाद एक करंट लगने से मौत हो गई। रात को घटना की जानकारी जोधड़ास गांव में पहुंची तो मृतक भाईयों के घर में कोहराम मच गया। वही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। यह भी पढ़ें : दो कट्टों में शव के टुकड...

शहरवासियों के साथ सांसद व विधायक बोले, भीलवाड़ा में बनना चाहिए एक और ओवरब्रिज

Image
भीलवाड़ा. टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में महत्ती जरूरत एक और ओवरब्रिज के लिए जनता जाग रही हैं। बुधवार को शहर के प्रबुद्ध लोगों ने आजाद नगर में एडवोकेट आजाद शर्मा की अगुवाई में बैठक कर ओवरब्रिज बनाने के लिए आवाज बुलंद की। साथ ही क्षेत्रीय सांसद सुभाष बहेडिय़ा व शहर के विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी बोले कि यह वर्षों पुरानी जरूरत है, रेलवे फाटक पर अब एक और ओवरब्रिज जल्द बनना चाहिए। राजस्थान पत्रिका की मुहिम के तहत पूछे गए सवाल पर सांसद व विधायक ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए उनके सरकारी कोष से राशि दिलाने की बात भी कही। सांसद बोले, डीएमएफटी के कोष में बड़ी राशि है, जिला कलक्टर एवं समिति का प्रयास होगा तो यह ओवरब्रिज बनाया जा सकता है। सांसद कोष से राशि देने को तैयार हूं- भीलवाड़ा में एक ओर ओवरब्रिज जल्द बनना चाहिए। किसी भी मद से बने लेकिन शहरवासियों के लिए ओवरब्रिज जरूरी है। डीएमएफटी फंड से भी बनाया जा सकता है। जरूरत महसूस हुई तो सांसद कोष से भी राशि देने को तैयार हूं। -सुभाष बहेडिय़ा, सांसद भीलवाड़ा विधायक कोष से 2 करोड़ देंगे- शहर में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए एक ओर ओवरब्रिज होना चाहिए। यह म...

कोठारी नदी में सवा लाख पौधे लगाने के लिए हुए टेंडर : न्यास ने लगाई शर्त, ग्रोथ के अनुसार ही होगा ठेकेदार को भुगतान

Image
भीलवाड़ा. कोठारी नदी को विकसित कर वहां सवा लाख पौधे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए नगर विकास न्यास की ओर से टेंडर हो चुके हैं। न्यास ने काम में पारदर्शिता लाने और निगरानी के लिए ठेकेदार को शर्त भी रखी है। पौधों की ग्रोथ के अनुसार ही उसे भुगतान होगा। अगर पौधों ने ग्रोथ नहीं की तो ठेकेदार का भुगतान अटक जाएगा। पर्यावरण विद बाबूलाल जाजू के सुझाव पर न्यास ने यह काम किया है। जाजू ने ही जिला कलक्टर आशीष मोदी को पत्र लिखकर सुझाव दिया था। उसके अनुसार ही न्यास और नगर परिषद ने यह कार्ययोजना तैयार की। पौधे लगाने का काम बुधवार से शुरू हो जाएगा। कमेटी की लगेगी मोहर, फिर ही बढ़ेगी फाइल आगे- कोठारी नदी क्षेत्र में लगाए जा रहे पौधों का रखरखाव कैसा हो रहा है। इसकी निगरानी के लिए एक कमेटी का गठन होगा। इस कमेटी में न्यास, परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत अन्य एजेंसियों को शामिल किया जाएगा। कमेटी की मोहर के बाद ही ठेकेदार को भुगतान की फाइल आगे बढ़ेगी। उधर, कोठारी नदी से झाडि़यां हटाने का काम मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार को नगर विकास न्यास व नगर परिषद अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बड़ी क...

bhilwara mandi : चांदी 500 व सोना 150 रुपए चढ़ा

Image
भीलवाड़ा. मंगलवार को मंडी में फसलों की आवक कम होने से भाव स्थिर रहे। गेहूं 2500 से 2850, मक्का हाइब्रिड 2050 से 2150, चना 4200 से 4650, जौ 2800 से 3200, ग्वार 5500 से 6000, मूंगफली 5500 से 6200, ज्वार 2200 से 2400, सरसों 6000 से 6300 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- मंगलवार को चांदी में 500 रुपए तथा सोने में 150 रुपए की तेजी देखने को मिली है। चांदी प्रति किलो - 64000, चांदी टंच -64900, सोना 10 ग्राम- 53700 सोना जेवराती- 51271, रवा - 53650, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, ...

Opinion : बनना चाहिए एक और ओवरब्रिज

Image
कानाराम मुण्डियार रेलवे लाइन के कारण दो भाग में बंटे भीलवाड़ा शहर में सुगम कनेक्टिविटी के लिए एक और ओवरब्रिज की महत्ती दरकार है, लेकिन अफसरों के लचर रवैए के कारण शहरवासियों को बड़ी राहत नहीं मिल रही। बड़ा सवाल यह है कि आखिर अफसरों व नेताओं को जनता की पीड़ा दिखाई क्यों नहीं दे रही? यदि जनता का दर्द महसूस कर पा रहे हैं तो तत्कालीन अफसरों की ढिलाई व गलतियों के कारण बहाने एवं नियमों की आड़ क्यों ली जा रही है। जब कोटा, जोधपुर व अजमेर शहर में सुगम कनेक्टिविटी खातिर जनता को राहत देने के लिए कई ओवरब्रिज बन सकते हैं तो भीलवाड़ा शहर एक ही पुल पर क्यों रेंग रहा है? रेलवे फाटक पर आए दिन जाम से पैदा हो रही परेशानी किसी को दिखाई क्यों नहीं दे रही। क्या यहां के नेताओं और अफसरों की जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं बनती। हर साल चुनाव में थोक वोट पाकर नेताजी विधानसभा और लोकसभा पहुंच रहे हैं। जनता भी जानना चाह रही है कि नेताओं की ओर से शहर के लिए ऐसा कौनसा बड़ा कार्य किया गया, जिसकों दशकों बाद भी उनके नाम से गिना जाएगा। यह बात अलग है कि नेताजी इसका जवाब नहीं दे पा रहे।खैर, देर आयद, दुरस्त आयद की तर्ज ...

भीलवाड़ा मे ओवरब्रिज बनाने की दिशा में अब नए सिरे से बढ़ाएं कदम

Image
भीलवाड़ा. टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में रोजाना के जाम से निजात के लिए एक और ओवरब्रिज (आरओबी) चाहिए। शहरवासी भी सुगम कनेक्टिविटी के लिए आरओबी का निर्माण चाहते हैं। एनजीटी की आरओबी पर रोक भी नहीं है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह कौन है, जिसने आरओबी निर्माण में प्रभावित होने वाली एक संस्था के ट्रस्टियों ने मिलकर अपने यहां काम करने वाले मजदूर को एनजीटी में पुलिया निर्माण के खिलाफ खड़ा कर दिया। हालांकि वह मजदूर संस्था में केवल गायों की देखभाल करता था। अहम सवाल है कि एनजीटी के 11 सितम्बर 2017 के उस आदेश की नगर परिषद के किन अधिकारियों ने गलत व्याख्या की, जिसकी आड़ लेकर शहर के यातायात को सुचारू करने की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इससे एक कंपनी का पुलिया निर्माण का खर्च बच गया। एनजीटी ने 11 सितम्बर 2017 के आदेश में पूछा था कि कितने पेड़ कटेंगे, लेकिन अधिकारियों की समीक्षा रिपोर्ट पेश नहीं करने से वाद ही निष्पादित कर दिया गया। अपील को ऐसे किया खारिज- एनजीटी के वाद निष्पादित करने के बाद नगर परिषद ने वर्ष 2018 में सर्वोच्च न्यायालय में अपील की। न्यायालय ने 23 अप्रेल 2018 को अपील खारि...

शादी नहीं होने देने से खफा बेटे ने दबाया पिता का गला

Image
कारोई (भीलवाड़ा)। पिता की प्रताड़ना और शादी नहीं होने देने से खफा युवक ने 4 दिन पहले घर में सोए पिता की गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पिता को मरा समझकर और पड़ोसियों के आने से वह भाग निकला। 4 दिन पुराने मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। उसने साथी के सहयोग से पिता की हत्या करने की साजिश रची थी। थानाप्रभारी हंसपालसिंह ने बताया कि 16 दिसम्बर को गाड़रमाला निवासी कालूलाल तेली ने मामला दर्ज कराया था कि 15 दिसम्बर को घर पर छत पर बने कमरे में सो रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे उसका पुत्र भैरूलाल अपने ढोलीखेड़ा निवासी दोस्त कैलाश जाट के साथ आया। भैरू ने साथी को दस हजार रुपए देने के लिए मांगे, लेकिन कालूलाल ने मना कर दिया। यह भी पढ़ें : उधारी के रुपए नहीं देने पर साले की हत्या, पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार भैरूलाल ने कैलाश के साथ मिलकर पिता कालूलाल का गला दबाया। परिवादी चिल्लाया और बेहोश हो गया। पड़ोसियों के आने के डर व कालू को मरा समझ दोनों भाग गए। पड़ोसी कालू को होश में लाए। पुलिस ने कातिलाना हमले का मामला दर्ज कर भैरू व कैलाश को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़...

भीलवाड़ा से गुजर रही कोठारी नदी पर बनेगा रिवर फ्रंट, सवा लाख पौधे लगेंगे

Image
कानाराम मुण्डियार भीलवाड़ा. टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा से गुजर रही कोठारी नदी पर रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। नगर विकास न्यास भीलवाड़ा ने कोठारी नदी के विकास को ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है। प्रथम चरण में कोठारी नदी के किनारों से अस्थाई अतिक्रमण हटाकर हाथों-हाथ फेंसिंग की जाएगी। साथ ही नदी के करीब साढ़े 6 किलोमीटर की लम्बाई में सवा लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद न्यास नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। उम्मीद है कि न्यास की इस कार्ययोजना से कोठारी नदी का स्वरूप सुधरेगा और भीलवाड़ा शहरवासियों को बड़ा तोहफा मिलेगा। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने गत दिनों न्यास व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कोठारी नदी के मौका हालात देखे थे। उसके बाद नगर विकास न्यास एवं तहसील के अधिकारियों के दल ने नदी के जमीन का सीमांकन किया। नदी की चौड़ाई व सीमा में आने वाले अस्थाई अतिक्रमण चिह्नित किए गए। यूआईटी विशेषाधिकारी व कार्यवाहक सचिव रजनी माधीवाल के अनुसार कोठारी नदी के किनारों से अतिक्रमण हटाने के लिए अन्तिम रूपरेखा तैयार कर ली गई हैं। न्यास के दल ने नदी किनारों पर अस्थाई कब्जा कर ब...

फैक्ट्री के बाहर कचरा डाला तो लगेगा 5 हजार जुर्माना

Image
भीलवाड़ा. औद्योगिक क्षेत्र में फैल रहे कचरे के निस्तारण के लिए रीको ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो जगह चुनी। चयनित जगह कचरा नहीं डालने व फैक्ट्री के बाहर कचरा डालने पर फैक्ट्री मालिक पर 5 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं एनजीटी कम से कम 25 हजार रुपए जुर्माना लगा सकता है। यह भी पढे: https://ift.tt/QrNhPD9 रीको के अतिरिक्त महाप्रबन्धक पीआर मीणा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र ग्रोथ सेन्टर हमीरगढ में औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले ठोस औद्योगिक अपशिष्ट (नॉन हजारडर्स) के निस्तारण के लिए ग्रोथ सेन्टर हमीरगढ में 132 केवी जीएसएस के पास आरक्षित भूमि के पीछे 4220.45 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की है। यह भी पढे: https://ift.tt/tPDzEAx औद्योगिक क्षेत्र बिलिया प्रथम, द्वितीय तृतीय, चतुर्थ चरण, बिलिया विस्तार व औद्योगिक सम्पदा में औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले ठोस कचरे के निस्तारण के लिए औद्योगिक क्षेत्र बिलिया प्रथम व द्वितीय चरण में 33 केवी जीएसएस के पास भूखण्ड संख्या 155 के सामने भूमि में से 2178.72 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की गई है। औद्योगिक इकाइयों के सामने कचरा डालने पर 5 हजार रुपए जुर्मा...

bhilwara mandi : चांदी 200 व सोने में 100 रुपए की तेजी

Image
भीलवाड़ा. शनिवार को मंडी में फसलों की आवक कम होने से भाव स्थिर रहे। गेहूं 2550 से 2850, मक्का हाइब्रिड 2025 से 2100, चना 4200 से 4650, जौ 2500 से 3200, ग्वार 5500 से 6000, मूंगफली 5500 से 6200, ज्वार 2200 से 2400, सरसों 6000 से 6400 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- शनिवार को चांदी के भावों में 200 रुपए तथा सोने में सोने के भाव में 100 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 63500, चांदी टंच -64400, सोना 10 ग्राम- 53550, सोना जेवराती- 51128, रवा - 53500, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी...

आरओबी पर अफसर कर रहे खेल, एनजीटी की कोई रोक नहीं

Image
भीलवाड़ा. शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव है। आए दिन के जाम से लोग परेशान हैं। शहरवासी चाहते हैं कि ओवरब्रिज (आरओबी) बनाकर रोज-रोज के जाम से निजात मिले, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। नगर परिषद हो या जिंदल सॉ लिमिटेड, ओवरब्रिज पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) की रोक का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि एनजीटी की इस पर किसी तरह की रोक नहीं है। राजस्थान पत्रिका ने एनजीटी के सभी आदेश को अध्ययन करने के बाद पाया कि एनजीटी की आरओबी निर्माण पर काई रोक नहीं। लेकिन अधिकारी एनजीटी के आदेश के नाम पर खेल रहे हैं। गौरतलब है कि दो हिस्सों में बंटे शहर को जोड़ने के लिए अजमेर चौराहे की पुलिया है। इसके अलावा छह अंडरपास हैं, जो इतने संकरे हैं कि दुपहिया के अलावा अन्य वाहन गुजरना मुश्किल है। इधर, ओवरब्रिज को लेकर जिला प्रशासन की कोई योजना नहीं है। केवल अजमेर पुलिया को चौड़ा करने के लिए सर्वे के आदेश सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिए हैं, लेकिन अभी सर्वे भी शुरू नहीं हुआ है। राजस्थान पत्रिका शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एक और ओवरब्रिज की जरूरत के मामले को प्रमुखता से उ...

चित्तौड़ मार्ग के तीन प्रोसेस हाउस दूषित पानी छोड़ते मिले

Image
भीलवाड़ा. चित्तौड़ मार्ग पर स्थित प्रोसेस हाउस की ओर से छोड़े जा रहे दूषित व केमिकल युक्त पानी के मामले में तीन इकाइयों में अनियमितता पाई गई है। इनके खिलाफ जांच रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी गई है। वहां से निर्देश मिलने पर तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान पत्रिका की ओर से गत 5 दिसम्बर को तीसरी आंख में लगा ÒजालाÓ, नजर नहीं आ रहा पानी ÒकालाÓ शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किए थे।   इसे राजस्थान प्रदूषण नियत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया था। टीम ने लगातार चित्तौड़गढ़ मार्ग पर स्थित प्रोसेस हाउसों के पीछे के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। दिन रात सर्वे करने के बाद पाया कि एके स्पिनटेक्स, सावरिया टेक्स (टीपीएल) तथा सोना-2 (गणेश प्रोसेस) को दूषित पानी छोड़ने के साथ कई अनियमिताएं मिली। टीम ने मौका रिपोर्ट बनाने के बाद कार्रवाई के लिए जयपुर भेज दी है। क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा ने बताया कि जयपुर से तीनों के खिलाफ निर्देश मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही सर्वे लगातार किया जा रहा है। गुवारड़ी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ...

Bhilwara mandi : चांदी 100 रुपए टूटी, सोना स्थिर

Image
भीलवाड़ा. शुक्रवार को मंडी में फसलों की आवक कम होने से भाव स्थिर रहे। गेहूं 2500 से 2800, मक्का हाइब्रिड 2025 से 2100, चना 4000 से 4650, ग्वार 5500 से 6000, मूंगफली 5500 से 6200, ज्वार 2200 से 2400, सरसो 6000 से 6400 रुपए प्रति क्विंटल।     सर्राफा- शुक्रवार को चांदी के भावों में 100 रुपए की कमी आई है। जबकि सोने के भाव स्थिर बने रहे। चांदी प्रतिकिलो - 63300, चांदी टंच -64200, सोना 10 ग्राम- 53450, सोना जेवराती- 51032, रवा - 53400, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, ...

Bhilwara mandi : चांदी 400 व सोना 250 रुपए टूटा

Image
भीलवाड़ा. गुरुवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2500 से 2800, मक्का हाइब्रिड 2025 से 2100, चना 4000 से 4650, ग्वार 5500 से 6000, मूंगफली 5500 से 6200, ज्वार 2200 से 2400, सरसो 6000 से 6400 रुपए प्रति क्विंटल। सर्राफा- गुरुवार को चांदी के भावों में 400 रुपए तथा सोने के भाव 250 रुपए की कमी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 63400, चांदी टंच -64300, सोना 10 ग्राम- 53450, सोना जेवराती- 51032, रवा - 53400, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 45, न...

रोडवेज की तीसरी आंख को मोतियाबिंद

Image
रोडवेज प्रशासन का तीसरी आंख से अपनी बसों पर नजर रखने का सपना पूरा नहीं हुआ है। लीकेज पर अंकुश और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हाथ में ली गई सीसी कैमरे लगाने की कवायद अधूरी ही रह गई। इसका बड़ा कारण रोडवेज प्रबंधन की अनदेखी है। इससे रोडवेज बसों में निगरानी का प्रबंधन के पास कोई तरीका नहीं रहा। राजस्थान में रोडवेज की बसों का पिछले लंबे समय से यही हाल है। जिन बसों में निगरानी के लिए कैमरे लगाए थे, वे भी गायब हो चुके हैं। प्रदेश में प्रायोगिक तौर पर जयपुर समेत कुछ आगार में इसकी शुरुआत हुई थी। भीलवाड़ा आगार में भी कुछ बसों में कैमरे लगाए थे, लेकिन अब बसों से कैमरे नदारद है। इसलिए समझी जरूरत रोडवेज ने करीब पांच साल पहले अपनी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम हाथ में लिया था। राज्यभर में करीब 2500 रोडवेज बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर निजी कम्पनी को बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने और मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा था। इसके पीछे दो मकसद थे। पहला-यात्रियों की सुरक्षा थी। विशेष तौर से महिला यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करना था। बसों में महिला के अकेली यात्रा करने के द...

Bhilwara mandi : चांदी व सोने के दाम में तेजी

Image
भीलवाड़ा. बुधवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2500 से 2800, मक्का हाइब्रिड 2025 से 2100, चना 4000 से 4650, ग्वार 5500 से 6000, मूंगफली 5500 से 6200, ज्वार 2200 से 2400, सरसो 6000 से 6400 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- बुधवार को चांदी के भावों में 500 रुपए तथा सोने के भाव 250 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 63800, चांदी टंच -64800, सोना 10 ग्राम- 53700, सोना जेवराती- 51271, रवा - 53600, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे।   किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गु...

Bhilwara mandi : चांदी के दाम दूसरे दिन भी उछले

Image
भीलवाड़ा. मंगलवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2500 से 2800, मक्का हाइब्रिड 2050 से 2100, मक्का देसी 2250 से 2650, जौ 2200 से 2800, चना 4200 से 4600, ग्वार 5500 से 5800, मूंगफली 5500 से 6200, ज्वार 2200 से 2450 रुपए प्रति क्विंटल। सर्राफा- मंगलवार को चांदी के भावों में 100 रुपए की तेजी तथा सोने के भाव स्थिर बने रहे। चांदी प्रतिकिलो - 63300, चांदी टंच -64100, सोना 10 ग्राम- 53450, सोना जेवराती- 51030, रवा - 53400, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राज...

Bhilwara mandi : चांदी के दामों में आया उछाल

Image
भीलवाड़ा. सोमवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2500 से 2800, मक्का हाइब्रिड 2050 से 2100, मक्का देसी 2250 से 2650, जौ 2200 से 2800, चना 4200 से 4600, ग्वार 5500 से 5800, मूंगफली 5500 से 6200, ज्वार 2200 से 2450 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- सोमवार को चांदी के भावों में 500 रुपए की तेजी तथा सोने के भाव स्थिर बने रहे। चांदी प्रतिकिलो - 63200, चांदी टंच -64000, सोना 10 ग्राम- 53450, सोना जेवराती- 51030, रवा - 53400, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 280 से 320, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 135से 145, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300...

16 से मलमास, शुभ कार्यों पर लगेगा विराम

Image
भीलवाड़ा . इस बार खरमास (मलमास) का महीना 16 दिसंबर से शुरू होगा। यह अगले साल 14 जनवरी को समाप्त होगा। इस दौरान विवाह, सगाई, यज्ञ, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं होंगे। इस दौरान नया घर या वाहन आदि खरीदना वर्जित हैं। माना जाता है कि इस माह में सूर्य की गति धीमी हो जाती है। इस कारण शुभ काम सफल नहीं होते हैं। खरमास पूरे एक माह तक रहता है। पंडित अशोक व्यास ने बताया कि दिसंबर में 16 तारीख से खरमास शुरू हो रहा है। यह मकर संक्रांति तक चलेगा। सूर्य देव के एक राशि से दूसरे राशि में स्थान बदलते हैं उस दिन को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य देव दिसंबर महीने में धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इससे खरमास लग रहा है। नए साल 2023 में सूर्य देव 14 जनवरी को धुन राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तो मकर संक्रांति पड़ेगी। 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक मलमास के दौरान शादी-विवाह आदि कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। पंडित व्यास ने बताया कि साल में दो बार मलमास लगता है। जब सूर्य मार्गी होते हुए बारह राशियों में एक से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं तो इस दौरान बृहस्पति के आधिपत्य वाली राशि धनु और मीन में ...

सख्ती का दिखा असर: आठ बजे शराब की दुकानें बंद, चोरी छिपे बेचने का धंधा जारी

Image
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रात आठ बजे शराब के ठेके बंद करने के आदेश की सख्ती का असर शनिवार को भी नजर आया। भीलवाड़ा शहर में रात आठ बजते ही दुकानों के शटर गिर गए,लेकिन चोरी-छिपे शराब बेचने का धंधा चलता रहा। पियक्कड़ दुकान के आसपास मंडराते रहे। ठेका संचालक भी पियक्कड़ों की पहचान कर उनको इधर-उधर से व्यवस्था करते नजर आए। राजस्थान पत्रिका टीम के कैमरे की फ्लेश चमकी तो पियक्कड़ों ने भी दौड़ लगाई। टीम ने समेलिया फाटक, पुराना बस स्टैंड, बड़ला चौराहा, तेजसिंह सर्किल, सत्यम कॉम्प्लेक्स, सुखाडिया सर्किल, पांसल चौराहे समेत कई जगहों का दौरा कर सीएम के आदेश की पालना का जायजा लिया। रात आठ बजने पर ठेका संचालकों ने बत्ती गुल करके शटर गिरा दिए। ठेके के पीछे के जुगाड़ दरवाजे व खिड़की पर दस्तक देते नजर आए। कई स्थानों पर ठेका संचालक इन जुगाड़ रास्तों से चोरी-छिपे शराब देते रहे। उधर, पुलिस ने भी गश्त बढ़ा दी है। सीएम के आदेश की पालना करवाने के लिए ठेकों के बाहर पहुंच कर संचालकों को कार्रवाई का डर बताते हुए नियमों की पालना के लिए चेताया। हालांकि लोगों का कहना था कि यह सख्ती कब तक रहेगी यह देखना है। दरअसल, गु...

प्रेमिका की शादी से आहत था यश, उपचार के दौरान उदयपुर में दम तोड़ा

Image
शहर के महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में खुद की कनपटी पर पिस्टल से गोली मारने से घायल हुए यश व्यास ने शुक्रवार सुबह उदयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। भीमगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यश एक तरफा प्यार में पागल था। जिससे वह प्रेम करता था उसकी गत दिनों शादी हो जाने से आहत हुआ। इसके चलते उसने मौत को गले लगाया। जानकारी के अनुसार मेघरास निवासी यश व्यास ने परिसर में पार्क के गेट के बाहर पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उसे एमजीएच भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने से देर रात उदयपुर रैफर कर दिया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सुबह भीमगंज थाने से एक टीम उदयपुर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। डीएसपी नरेंद्र दायमा ने बताया कि यश कोटड़ी में दोस्त की होलसेल की किराणा की दुकान पर काम करता था। तीन दिन पहले आजादनगर में रहने वाली बहन के यहां आया था। गुरुवार शाम को घर से निकल गया। उसके बाद उसने सोशल मीडिया पर स्टेटस डालकर आत्महत्या करने के लिए चेताया। परिजन उसका पता करते इससे...

भीलवाड़ा के घी व्यापारी पर तीन लाख का जुर्माना

Image
भीलवाड़ा. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (मुख्यालय) ने एक निर्णय में घी व्यापारी को तीन लाख रुपए की शास्ति (जुर्माना) राशि से दण्डित किया है।   निर्णय के अनुसार चिकित्सा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 22 अक्टूबर 2021 को कृषि उपज मंडी में स्थित व्यापारी शैलेन्द्र सोमानी के मैसर्स श्याम ही श्याम फर्म का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान एक-एक लीटर के 240 सील्ड प्लास्टिक जार गाय का घी (वास्तु ब्राण्ड) आम जनता को विकय करते पाया गया। मिलावट की आशंका होने पर नमूने लिए और जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला अजमेर भिजवाए। चिकित्सा विभाग ने यहां से चार लीटर घी 2060 रुपए में खरीदा था। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में घी सब स्टैण्डर्ड होना पाया गया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश गाेयल ने दोनों पक्ष सुनने के बाद सुनाए फैसले में व्यापारी को सब स्टैण्डर्ड गाय का घी विक्रय करने के लिए दोषी माना और तीन लाख रुपए का जुर्माना किया। यह राशि निर्णय तारीख से 90 दिन में जमा कराना होगा। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/ghee-trader-of-bhilwara-fined-three-lakh-7913425/

Bhilwara mandi : ग्वार के दाम टूटे, चांदी में आया उछाल

Image
भीलवाडरा. शुक्रवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2550 से 2811, मक्का हाइब्रिड 2000 से 2115, मक्का देसी 2250 से 2650, जौ 2550 से 2875, चना 4400 से 4711, ग्वार 5500 से 5800, मूंगफली 5500 से 7000, ज्वार 2400 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- शुक्रवार को चांदी के भावों में 400 रुपए की तेजी तथा सोने के भाव स्थिर बने रहे। चांदी प्रतिकिलो - 62900, चांदी टंच -63700, सोना 10 ग्राम- 53500, सोना जेवराती- 51080, रवा - 53450, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 140, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, गुड़ 50,...

Bhilwara mandi : मक्का व ग्वार में फिर आया उछाल

Image
भीलवाड़ा@पत्रिका. गुरुवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2550 से 2811, मक्का हाइब्रिड 1950 से 2115, मक्का देसी 2250 से 2650, जौ 2550 से 2875, चना 4400 से 4711, ग्वार 5800 से 6200, मूंगफली 5500 से 7000, ज्वार 2400 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- गुरुवार को चांदी के भावों में 300 रुपए की तथा सोने के भाव 200 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 62500, चांदी टंच -63300, सोना 10 ग्राम- 53500, सोना जेवराती- 51080, रवा - 53450, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे।   किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 140, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 24...

Bhilwara mandi : ग्वार में 500 व मूंगफली में 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी

Image
भीलवाड़ा. बुधवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2450 से 2650, मक्का हाइब्रिड 2000 से 2200, मक्का देसी 2200 से 2600, जौ 2200 से 2800, चना 4000 से 4600, ग्वार 5500 से 5800, मूंगफली 5500 से 6200, ज्वार 2200 से 2450 रुपए प्रति क्विंटल। सर्राफा- बुधवार को चांदी के भावों में 100 रुपए की तेजी आई है। जबकि सोने के भाव स्थिर बने रहे। चांदी प्रतिकिलो - 62200, चांदी टंच -63000, सोना 10 ग्राम- 53300, सोना जेवराती- 50890, रवा - 53250, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 140, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, गुड़ 50, न...

bhilwara mandi : ग्वार के भावों में 500 रुपए की तेजी

Image
भीलवाड़ा. मंगलवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2450 से 2600, मक्का हाइब्रिड 2025 से 2125, मक्का देसी 2200 से 2600, जौ 2200 से 2800, चना 4000 से 4580, ग्वार 5000 से 5700, मूंगफली 5200 से 6000, ज्वार 2300 से 2900 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- मंगलवार को चांदी के भावों में 600 रुपए तथा सोने के दाम भी 300 रुपए की कमी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 62100, चांदी टंच -62900, सोना 10 ग्राम- 53300, सोना जेवराती- 50890, रवा - 53250, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 104, उड़द मोगर 108, तुअर दाल 122 से 135, मूंग दाल 92, उड़द दाल 97, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 90, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 140, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, गुड़ 5...

बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे और यह क्या......

Image
भीलवाड़ा जिले के रायपुर कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में सोमवार को अचानक बरामदे का प्लास्टर गिर गया। घटना से स्कूल में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका मौके पर पहुंचे। गनीमत यह रही की घटना के वक्त बरामदे में कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नियमित रूप से कक्षा चल रही थी । इसी दौरान बरामद की बाहरी हिस्से का करीब दस फीट तक के दायरे में फैला प्लास्टर भरभरा कर नीचे आ गिरा। विद्यालय में मौजूद शिक्षक व बच्चे धमाके की आवाज सुन कर सन्न रह गए। भय के मारे स्टाफ व बच्चे कक्षाओं से बाहर खुले परिसर में आ गए। एक मिनट पहले छात्राएं गुजरी बरामदे में प्लास्टर छात्राओं ने जहां जूते चप्पल रखे हुए थे, वहीं प्लास्टर गिरा। यहां से एक मिनट पहले ही तीन छात्राएं पानी पीने के लिए कमरे से बाहर निकली और ही चप्पलें पहनकर पानी पीने के लिए गई थी। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई नहीं था। मौके पर पहुंचे अधिकारी उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका, तहसीलदार नारूलाल रेगर, खंड मुख्य शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार भंवर लाल ...

ऐसे होगी जांच तो कैसे आएगी दोषियों पर आंच...

Image
भीलवाड़ा. कोठारी नदी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज में भ्रष्टाचार मामले की जांच जयपुर की मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी (एमएनआईटी) और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी करेंगे। यहां दिलचस्प है कि ओवरब्रिज को लेकर ठेका कंपनी को हाल में 4.38 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ, वह एमएनआईटी की गुणवत्ता रिपोर्ट के आधार पर ही हुआ। भुगतान के दो दिन बाद ही ओवरब्रिज में भारी भ्रष्टाचार का नमूना सामने आया। अब फिर उसी एमएनआईटी को जांच में शामिल कर लिया गया।   नगर विकास न्यास (यूआईटी) की कार्यवाहक सचिव रजनी माघीवाल ने एमएनआईटी के एसोसिएट डीन (आर एंड सी) एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरुण गौड को जांच करने के लिए पत्र लिखा। इसमें ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से का सैम्पल लेकर सात दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा। इस मामले की जांच सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी भी करेंगे। न्यास की चार सदस्यीय कमेटी भी जांच करेगी। समय-समय पर जांचनी थी गुणवत्ता एमएनआईटी को लिखे पत्र में कहा कि कोठारी ओवरब्रिज का निर्माण एचएस मेहता अजमेर कर रहे हैं। 2 दिसम्बर को ब्रिज पर बड़ा सुराख होने की सूचना पर जिला कलक्टर व न्यास अध...

भीलवाड़ा न्यास की करालो जांच नहीं आएगी आंच

Image
भीलवाड़ा. शहर में कोठारी नदी पर बने निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर हुए भ्रष्टाचार के सुराख के मामले में नगर विकास न्यास अध्यक्ष व जिला कलक्टर आशीष मोदी की ओर से बैठाई गई जांच टीम पर ही सवाल उठ रहे है।   जिस न्यास अफसरों की देखरेख में ओवरब्रिज का निर्माण हुआ। उन्हें ही जिला कलक्टर ने क्लिनचिट देकर जांच का जिम्मा सौप दिया। ऐसे में जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़े हो रहे है। किसी भी दूसरी एजेंसी के अफसरों को टीम में शामिल ही नहीं किया गया। दिलचस्प पहलु शनिवार को यह नजर आया कि न्यास अभियंता की ओर से सुभाषनगर थाने में शनिवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ओवरब्रिज को क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज किया। वही लोगों में चर्चा है कि अधिकारी कितनी भी जांच करवालो, लेकिन आंच किसी पर नहीं आएगी। चाहे वह उपभोक्ता भंडार का मामला हो या मांडल स्टेडियम निर्माण का हो। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर ले जाकर सेम्पल लिए। ब्रिज निर्माण में मापदंड के अनुसार सामग्री का उपयोग हुआ या नहीं इसके लिए सरिए, सीमेंट कंक्रीट और अन्य निर्माण सामग्री के सेम्पल लिए है। इनको एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। पांच करोड़ के भुगतान के बाद ...

bhilwara mandi : मक्का व मूंगफली में आई तेजी

Image
भीलवाड़ा. शनिवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2510 से 2795, मक्का हाइब्रिड 1950 से 2100, मक्का देसी 2250 से 2850, जौ 2675 से 2975, चना 4400 से 4650, ग्वार 5700 से 6100, उड़द 6800 से 7500, मूंग 6400 से 6900 रुपए, मूंगफली 5200 से 8500 ज्वार 2300 से 2900 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- शनिवार को चांदी व सोने के भावों में कोई परिवर्तन नहीं आया है। चांदी प्रतिकिलो - 62500, चांदी टंच -63400, सोना 10 ग्राम- 53500, सोना जेवराती- 51080, रवा - 53450, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे।   किराणा-चीनी 40, मूंग मोगर 102, उड़द मोगर 107, तुअर दाल 120 से 130, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 63 से 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 530 से 550 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 150, तेल सरसों 170-180, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 140, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 32 से 35, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से ...

हथियार तस्कर की गिरेबां नहीं नापने पर भीलवाड़ा कोतवाली प्रभारी निलंबित

Image
शहर के बड़ला चौराहे के निकट आठ दिन पहले इब्राहिम हत्याकांड पुलिस की लापरवाही के कारण हुआ। कोतवाली प्रभारी मुकेश वर्मा को लापरवाही भारी पड़ी है। सीआई वर्मा को गुरुवार शाम को निलंबित कर दिया गया। सीआई वर्मा के निलंबन का बड़ा कारण 18 दिन पूर्व हत्या के आरोपी बाल अपचारी को आर्म्स एक्ट में निरूद्ध करने के बाद बड़े हथियार सप्लायर की गिरेबां नहीं नाप पाना है। इस लापरवाही की जांच एएसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने आदेश जारी कर बिजौलियां थानाप्रभारी सुरेश चौधरी को कोतवाली का नया प्रभारी लगाया है। सीआई के खिलाफ कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। पहले पकड़ लेते तो नहीं होती वारदात कोतवाली पुलिस ने 14 नवम्बर की रात को भोपालपुरा निवासी नितिन लहरानी से पिस्टल बरामद की थी। नितिन की सूचना पर तब हथियार सप्लाई के आरोप में बाल अपचारी को निरूद्ध किया था। यह बाल अपचारी वहीं था, जिसने बड़ला चौराहे के निकट इब्राहिम पर फायर कर उसकी जान ली थी। हालांकि पुलिस ने बाल अपचारी को हथियार देने के आरोप में गंगरार के अक्की उर्फ अकरम को गिरफ्तार किया था, लेकिन पुलिस अक्की से आ...