Posts

Showing posts from September, 2023

भीलवाड़ा मंडी : उड़द, मूंग के भावों में कमी व अजवाइन में तेजी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शुक्रवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2430 से 2500, मक्का हाईब्रिड 1570 से 1950 मक्का देशी 2000 से 2650, चना 5500 से 6250, जौ 1700 से 1760, उड़द 7500 से 8600, मूंग 7000 से 8000, अजवाइन 16000 से 17700 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- शुक्रवार को चांदी के भावों में एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने के भाव में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। चांदी प्रति किलो -72500, टंच -73700, सोना 10 ग्राम-59650 जेवराती-56080 रवा- 59600 कलदार- 790 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 43, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 130, तुअर दाल 160 से 170, मूंग दाल 110, उड़द दाल 120, चना दाल 80, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 120, देसी घी 520 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 195 से 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 120, तेल सरसों 140 से 150, सौंफ 400 से 410, जीरा 760 से 800, मैथी 100 से 110, धनिया साबुत 160 से 180, राई 100 से 120, अजवाइन 320 से 400, चायपत्ती 340 से 500, गोला 1...

Rajasthan Election 2023: सरपंचों व जन प्रतिनिधियों ने सीएम को भेजा इस्तीफा, भीलवाड़ा में शामिल नहीं किया तो चुनाव का बहिष्कार

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/भीलवाड़ा। Rajasthan Assembly Election 2023: काछोला व मानपुरा समेत 16 पंचायतों को शाहपुरा जिले में शामिल करने की घोषणा से मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता व जनप्रतिनिधियों ने फिर आंदोलन का रूख कर लिया। क्षेत्र के सरपंचों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ करीब सौ जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद डोटासरा व राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा को इस्तीफा भेजा दिया है। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि इन पंचायतों को भीलवाड़ा जिले में शामिल नहीं किया तो इस्तीफा स्वीकार करें। उन्होंने मांग पूरी नहीं करने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार तथा उम्मीदवारों को गांव में नहीं घुसने देने की चेतावनी दी। इस सम्बंध में गुरुवार को मांडलगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भीलवाड़ा सर्किट हाउस में बैठक हुई। उसके बाद पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि 16 पंचायतों को शाहपुरा जिले में शामिल करने पर क्षेत्र के लोग राजी नहीं है। पंचायतों को इसमें शामिल नहीं करने को लेकर सरपंच संघ ने धरना दिया था। मांडलगढ़ बंद रखा व लम्बा आंदोलन च...

भारी विरोध के बाद भी शाहपुरा जिले में रहेगी काछोला-मानपुरा समेत 16 पंचायतें

Image
भीलवाड़ा. काछोला व मानपुरा समेत 16 ग्राम पंचायतों को शाहपुरा जिले में शामिल करने का विरोध कर रहे ग्रामीणों को झटका लगा। राज्य सरकार ने इन 16 पंचायतों को शाहपुरा जिले में ही रखा है।   इन नामों की घोषणा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने नवगठित शाहपुरा जिला व भीलवाड़ा जिले की प्रभावित ग्राम पंचायतों की सूची जारी की है। इससे साफ हो गया कि कौनसी पंचायत किस पंचायत समिति व जिले में रहेगी। मालूम हो, मांडलगढ़ क्षेत्र की काछोला व मानपुरा समेत 16 पंचायतें खुद को भीलवाड़ा जिले में ही रखने की मांग लेकर आंदोलन कर रही थी। भीलवाड़ा जिले में पंचायतें - बिजौलियां- आंशिक पंचायत आरोली, भोपतपुरा, बिजौलियां कलां. बिजौलियां खुर्द, चांदजी की खेड़ी, गोपालपुरा, गुढ़ा, कास्यां, लक्क्ष्मीपुरा, मकरेड़ी, नया नगर, सदारामजी का खेड़ा, सलावटिया, श्यामपुरा, सुखपुरा, थड़ोदा, तिलस्वा, उमा जी का खेड़ा, विक्रमपुरा। - मांडलगढ़- आंशिक बल्दरखा, बरून्दनी, बीगोद, धाकड़खेड़ी, दोलपुरा (राजस्व ग्राम मोचडियों का खेड़ा एवं नवलपुरा भीलवाड़ा जिले में रहे) गणोली, होड़ा, जालिया, जोजवा, कल्य...

भीलवाड़ा झूमे हजारों भक्त, नंद के आनंद भैयो की गूंज

Image
भीलवाड़ा. बधाई हो बधाई के साथ हर तरफ गूंज नंद के आनंद भैयो जय कन्हैयालाल की हो रही थी। हजारों भक्तगण एक साथ खुशी से झूम रहे थे। हर चेहरे पर उल्लास छाया हुआ था और सभी तारणहार कृष्ण जन्म की खुशी में डूबे हुए थे। ये नजारा बुधवार को शहर के आरसी व्यास कॉलोनी स्थित मोदी ग्राउण्ड में विश्व शांति सेवा समिति के तत्वावधान में देवकीनंदन ठाकुर के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव के कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान दिखा। पूरा माहौल कृष्ण भक्ति से सरोबार हो गया। पंडाल में विशेष सजावट थी।   व्यास पीठ पर विराजित ठाकुर के बधाई गीतों के साथ हजारों भक्त झूमते रहे और एक-दूसरे को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते रहे। महाराज ने चौथे दिन विभिन्न प्रसंगों के जरिए सद्कर्म, ईश्वर भक्ति और भागवत श्रवण का महत्व समझाया। कहा कि अच्छे लोग वहीं है जो परमात्मा की तरह सुख में भले साथ न आए पर दुख में अवश्य साथ देते हैं। महाराज ने कहा कि हमे ओटीटी या ऐसे किसी प्लेटफार्म की जरूरत नहीं है जहां हमारी संस्कृति, रिश्तों व भावनाओं का आदर नहीं किया जाता। हमारी रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाले ऐसे प्लेटफार्म ...

डेढ़ हजार सीसी कैमरे खंगाले, तब पकड़े गए शातिर चोर

Image
भीलवाड़ा में सुभाषनगर पुलिस ने 25 दिन पहले कपड़ा व्यवसायी के सूने मकान में हुई तीन करोड़ की नकबजनी के मामले में रिमांड पर चल रहे अंतरराज्जीय गैंग का सरगना समेत चार जनों से बुधवार को माल बरामद किया। आरोपियों की निशानदेही पर 3 किलो सोना, 6 किलो चांदी व 18 लाख नकदी समेत चोरी के उपकरण बरामद किए। मामले में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी विमलसिंह नेहरा ने बताया कि 3 सितम्बर को विजयसिंह पथिकनगर के सेक्टर ए निवासी व्यवसायी दामोदर लढ़ा परिवार समेत दोपहर में फार्म हाउस पर गए थे। पीछे से चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ा व तीन किलो सोना, 40 लाख नकद समेत करीब तीन करोड़ का माल पार कर ले गए थे। परिवार को रात में लौटने पर चोरी का पता लगा। इस मामले में नौ दिन पहले भोपाल निवासी अनूपसिंह राजपूत, अमितसिंह राजपूत तथा राकेश कुशवाह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। एक आरोपी ग्वालियर निवासी नवीन गोस्वामी को गिरफ्तार किया। इनसे माल बरामद करने के लिए कई टीमों का गठन कर मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भेजा गया। ये माल बरामद आरोपियों की निशानदेही पर 3 किलो सोना, 6 किलो चांदी व 18 लाख नकद, 25 ला...

लक्ष्मी समाई धरती में, सब हैरान-परेशान

Image
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के गणेशपुरा ग्राम पंचायत के उम्मेदपुरा में यह घटना घटित हुई है। मौके पर उपखण्ड क्षेत्र के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी डेरा डाले हुए हुए है। वहीं बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीतसिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। घटना स्थल पर एसडीएम प्रवीणकुमार मीणा, तहसीलदार मनमोहन गुप्ता, डीएसपी आशीष कुमार, बीडीओ लक्ष्मण खटीक, सीआई दीपककुमार बंजारा के नेतृत्व में एसडीआरएफ के दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दोपहर तक जेसीबी आदि उपकरणों से ऑपरेशन जारी रहने के बाद निम्बाहेड़ा से एलएनटी मंगवाई गई और बड़ा पम्पसेट भी लाया गया। वहीं सर्च ऑपरेशन में कुएं और भूमि के धंसने से बने गड्ढे में भूमिगत जल की प्रचुरता सब से बड़ी बाधा बनी रही। यहां पानी को खाली करने को लेकर आधा दर्जन से अधिक पानी की मोटरें लगाकर पानी डिस्चार्ज किया गया। आसपास से जमीन की खुदाई जारी रही। वहीं बीडीओ लक्ष्मण खटीक, तहसीलदार मनमोहन गुप्ता, नायब तहसीलदार, सीआई दीपक कुमार घटना स्थल पर डटे हुए रहे। लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिल पाई। चारा काटने के दौरान हुआ था ...

भीलवाड़ा मंडी : उड़द, मूंग व अजवाइन के भावों में गिरावट

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में बुधवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2450 से 2550, मक्का हाईब्रिड 1550 से 1850, मक्का देशी 1900 से 2700, चना 5500 से 6300, जौ 1700से 1775, उड़द 8000 से 8600, मूंग 7000 से 8000, अजवाइन 16000 से 17700 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- बुधवार को चांदी के भावों में 300 प्रति किलोग्राम की कमी आई है। सोने के भाव में 250 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। चांदी प्रति किलो -71700, टंच -72900, सोना 10 ग्राम- 60100 जेवराती-56500 रवा- 60050 कलदार- 780 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 43, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 130, तुअर दाल 160 से 170, मूंग दाल 110, उड़द दाल 120, चना दाल 80, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 120, देसी घी 520 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 195 से 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 120, तेल सरसों 140 से 150, सौंफ 400 से 410, जीरा 760 से 800, मैथी 100 से 110, धनिया साबुत 160 से 180, राई 100 से 120, अजवाइन 320 से 400, चायपत्ती 340 से 500, गोला 140, काबूली चना...

भीलवाड़ा मंडी : मूंग व अजवाइन में तेजी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में मंगलवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2480 से 2600, मक्का 1950 से 2800, चना 5500 से 6250, जौ 1725 से 1800, सरसों 5000 से 5100 रुपए, उड़द 8000 से 9200, मूंग 7500 से 8500, अजवाइन 16000 से 18000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- मंगलवार को चांदी के भावों में एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है। सोने के भाव में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। चांदी प्रति किलो -72000, टंच -73200, सोना 10 ग्राम- 60350 जेवराती-56730 रवा- 60300 कलदार- 790 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 43, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 130, तुअर दाल 160 से 170, मूंग दाल 110, उड़द दाल 120, चना दाल 80, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 120, देसी घी 520 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 195 से 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 120, तेल सरसों 140 से 150, सौंफ 400 से 410, जीरा 760 से 800, मैथी 100 से 110, धनिया साबुत 160 से 180, राई 100 से 120, अजवाइन 320 से 400, चायपत्ती 340 से 500, गोला 140, काबूली चन...

भरक माता गोशाला में 50 लाख की लागत से बनेगा गैस प्लांट

Image
भीलवाड़ा. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण में जिले में गोशाला स्तर पर गोबर धन परियोजना में सहाड़ा क्षेत्र की भरक माता गोशाला को चुना गया, जहां गोबर गैस प्लांट लगेगा। इस गोशाला में 576 से अधिक गोवंश है। प्लांट के लिए अधिकतम 50 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। यह जिले में गोबर धन योजना की पात्रता रखने वाली इकलौती गोशाला है, जिसके पास पर्याप्त पशुधन, भूमि व गोपालन विभाग में पंजीयन है। परियोजना के संचालन एवं रखरखाव के लिए गोशाला से एमओयू किया जाएगा।   जिला परिषद के अनुसार केन्द्र व राज्य सरकार की आर्थिक मदद से भरक माता गोशाला में गोबर गैस प्लांट पर करीब 50 लाख रुपए व्यय होंगे। लोगों को गैस के अलावा प्रतिदिन लगभग 700 किलो गोबर खाद भी मिलेगी। केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना में गोशाला में प्लांट बना लोगों को गैस, खाद व रोजगार देने का प्लान है। पंचायती राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत गोशाला में गोबर गैस प्लांट लगाए जा रहे हैं। बायो गैस का उपयोग बायो गैस में मीथेन (55 से 60 प्रतिशत), कार्बनडाईऑक्साइड (35 से 40 प्रतिशत) और अन्य गैस होती है। मुख्यतः इसका उपयोग...

भीलवाड़ा मंडी : चांदी 200 व सोना 50 रुपए टूटा

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में सोमवार जलझूलनी ग्यारस के कारण मंडी में कोई काम-काज नहीं रहा। लेकिन फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2480 से 2625, मक्का 1950 से 2800, चना 5500 से 6200, जौ 1725 से 1780, सरसों 5000 से 5150 रुपए, उड़द 8000 से 9200, मूंग 7000 से 8400, अजवाइन 16000 से 17800 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- सोमवार को चांदी के भावों में 200 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है। सोने के भाव में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। चांदी प्रति किलो -73000, टंच -74200, सोना 10 ग्राम- 60400 जेवराती-56780 रवा- 60350 कलदार- 800 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 43, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 130, तुअर दाल 160 से 170, मूंग दाल 110, उड़द दाल 120, चना दाल 80, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 120, देसी घी 520 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 195 से 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 120, तेल सरसों 140 से 150, सौंफ 400 से 410, जीरा 760 से 800, मैथी 100 से 110, धनिया साबुत 160 से 180, राई 100 से 120, अजवाइन 3...

सांवलिया सेठ की पोशाक दो करोड़ की

Image
चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलियाजी मंदिर में भगवान सांवरिया सेठ को चार दिन पहले एक श्रद्धालु ने 3 किलो 894 ग्राम वजनी सोने की पोशाक भेंट की थी। इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 25 लाख रुपए से ज्यादा है। सांवलियाजी की ख्याति विश्व विख्यात है ऐसे में यहां पर हर माह करोड़ों का चढ़ावा भंडार से निकलता है। इसमें जहां सोने-चांदी के आभूषण होते वहीं करोड़ों रुपए की नकदी होती है। ऐसे में इसमें लाखों रुपए का चढ़ावा बड़े नोटों के रुपए के रुप में आता है। हाल ही में गत दिनों हुई सांवलियाजी के भंडार की गणना में साढ़े नौ करोड़ की नकदी चढ़ावे के रुप में प्राप्त हुई थी। इनमें लाखों के दो हजार के नोट भी निकले। राशि को तत्काल बैंकों में मंदिर के खातों में जमा करा दिया गया। यहां चढ़ावे में नगदी के साथ ही सोने, चांदी व हीरे के जेवरात भी निकलते है। यह भी पढ़ें : राजस्थान के मंदिर में पीएम मोदी ने सीलबंद लिफाफे में चढ़ाएं 21 रुपए! ऐसे खुला राज source https://www.patrika.com/bhilwara-news/sanwaliya-seth-s-dress-worth-two-crores-8505556/

पीएम मोदी के लिफाफे में निकले 21 रुपए

Image
भीलवाड़ा. अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल आसींद क्षेत्र के मालासेरी देवडूंगरी पर भगवान देवनारायण के मंदिर के दानपात्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिफाफे में 21 रुपए डाले थे। मंदिर के दानपात्र को सोमवार को खोलने पर इसका पता लगा। आठ माह से लोगों को पीएम मोदी के लिफाफे को लेकर उत्सुकता था। मंदिर का दानपात्र सोमवार को शुभ मुहुर्त और हवन के बाद खोला गया। दानपात्र में जमा राशि को एक जगह एकत्र किया गया और उसके बाद गणना का काम शुरू हुआ। गणना में 55 जने लगाए गए। इसी दानपात्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंद लिफाफा डाला था। भगवान देवनारायण के भक्तों को पीएम मोदी की पाती खुलने का बेसब्री से इंतजार था। मंदिर परिसर में रखे दो दानपात्रों को खोला गया। इनमें तीन लिफाफे निकले। इनमें एक लिफाफा पीएम मोदी का था। लिफाफा खोलने पर उसमें 21 रुपए निकले। इनमें बीस रुपए का एक नोट और एक का सिक्का था। दूसरा लिफाफा कांग्रेस नेता सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत का था। उसमें 2100 रुपए निकले। जबकि एक लिफाफे पर नाम नहीं था। उसमें 101 रुपए थे। गौरतलब है कि 28 जनवरी 2023 को देवनारायण के जन्मोत्सव में भाग लेने पीएम मालासेर...

मालासेरी देवडूंगरी का दानपात्र खुला, पीएम मोदी पाती में क्या दे गए शाम तक चलेगा पता

Image
अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल आसींद क्षेत्र के मालासेरी देवडूंगरी पर भगवान देवनारायण के मंदिर का दानपात्र सोमवार को शुभ मुहुर्त और हवन के बाद खोला गया। दो दानपात्र में जमा राशि को एक जगह एकत्र किया गया और उसके बाद गणना का काम शुरू हुआ। गणना के लिए 10 से अधिक जने लगे हुए है। इसी दानपात्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंद लिफाफा डाला था। भगवान देवनारायण के भक्तों को पीएम मोदी की पाती खुलने का बेसब्री से इंतजार है। इस पाती में क्या संदेश या सौगात पीएम मोदी देकर गए इसको जानने के लिए लोग उत्सुक है। भगवान देवनारायण विकास समिति पदाधिकारियों की अगुवाई में दानपात्र से निकली राशि की गणना का काम जारी है। पुजारी हेमराज पोसवाल का कहना है कि दानपात्र को तिलक लगाकर ट्रस्ट सदस्य की उपस्थिति में खोला गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को तिलक लगाया गया। भक्तों में दानपात्र खोलने को लेकर भारी उत्साह है। पीएम मोदी के लिफाफे के बारे में अधिकृत जानकारी शाम तक दी जाएगी। अब तक दानपात्र में दो हजार के नोट भी निकले है। दो हजार के नोट को बैंक 30 सितम्बर तक ही स्वीकार करेगा। ऐसे में जितने दो हजार के नोट निकलेंगे। उनको...

भीलवाड़ा में अनंत चतुर्दशी पर 28 को निकलेगी शोभायात्रा, बारावफात का जुलूस 29 को

Image
गणेश महोत्सव की शोभायात्रा अनंत चतुर्दशी के दिन 28 सितंबर को एवं बारावफात का जुलूस 29 सितंबर को निकाला जाएगा। शहर में शांति व्यवस्था को लेकर कोतवाली में रविवार को सीएलजी की बैठक हुई। सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के साथ चर्चा की। पहले दोनों जुलूस एक ही दिन निकलने थे। प्रशासन व समाज जनों की सहमति से अलग-अलग दिन जुलूस निकाले जाएंगे। अति. पुलिस अधीक्षक विमलसिंह नेहरा, डीएसपी देशराज सिंह, एसडीएम विनोद चौधरी, कोतवाली प्रभारी दिनेश जीवनानी ने चर्चा की। शोभायात्रा या जुलूस में डीजे नहीं बजेगा। शोभायात्रा मार्ग, सार्वजनिक स्थान एवं शहर में धार्मिक झंडे व फर्रिया नहीं लगाई जाएगी। शोभायात्रा में बड़े झंडे लेकर नहीं चलेंगे। छोटे झंडे लकड़ी या प्लास्टिक के डंडे में लगाकर चल सकेंगे। जुलूस में हथियार साथ लेकर चलने पर रोक रहेगी। दोनों पक्षों ने सहमति जताई। समय पर शोभायात्रा शुरू करने और कुंड में पानी पूरा भरा हो इसमें ही प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी। सुरेश गोयल, उदयलाल समदानी, दिलीप हिंगड़, महावीर समदानी, प्रदीप सुराना, शहाबुद्दीन, बुरहानुद्दीन, जाकिर हुसैन, इदरीश आदि मौजूद थे। source https://www.patr...

भीलवाड़ा में वंदे भारत के अभिनंदन को उमड़ा जन

Image
टेक्सटाइल सिटी के बाशिंदों के लिए रविवार खुशियों भरा दिन रहा। राजस्थान की तीसरी सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत रविवार को भीलवाड़ा स्टेशन पहुंची तो अभिनंदन को पूरा शहर उमड़ पड़ा। 110 किमी प्रति घंटे की गति से आई वंदे भारत जैसे ही स्टेशन पर आई, परिसर भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम से गूंज उठा। वंदे भारत के स्वागत को स्टेशन पर हजारों लोग मौजूद थे। लोग ट्रेन की एक झलक पाने की बेताब दिखे। तीस मिनट देरी से आई, उत्साह देख ज्यादा ठहरी उदघाटन अवसर पर ट्रेन को दोपहर 3.05 बजे भीलवाड़ा पहुंचना था। करीब तीस मिनट देरी से ट्रेन 3.35 बजे पहुंची। स्टेशन पहुंचते ही विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी और नगर परिषद सभापति राकेश पाठक ने लोको पायलट को साफा पहनाया व माल्यार्पण किया। लोगों के उत्साह को देखते ट्रेन सात से आठ मिनट ठहराव के बाद रवाना की गई। रेलवे ने उद्घाटन फेरे में प्रबुद्ध लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों को उदयपुर से जयपुर के बीच यात्रा कराई। दुल्हन की तरह सजाया प्लेटफार्म, केन्द्र की उपलिब्धयां गिनाई ट्रेन के निर्धारित समय से आधा घंटे पहले भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों और लोग स्टेशन आने लगे। रेलवे...

Third Vande Bharat: पीएम मोदी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, अब इन जिलों के बीच होगा शाही सफर

Image
भीलवाड़ा. टेक्सटाइल सिटी के रेल इतिहास में रविवार को नया अध्याय जुड़ा। राजस्थान की तीसरी सेमी हाईस्पीड ट्रेन की सौगात भीलवाड़ा को मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार दोपहर 12.30 बजे उदयपुर से ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। साथ ही सोमवार से वंदे भारत सप्ताह में छह दिन पटरी पर नियमित रूप से दौड़ेगी और इससे समय कम लगेगा। ट्रेन का भीलवाड़ा पहुंचने पर रविवार को भव्य स्वागत होगा। लोग स्वागत और शाही सफर को बेताब हैं। ट्रेन में भीलवाड़ा से जयपुर का सामान्य किराया 945 तथा उदयपुर का 840 रुपए रहेगा। उदघाटन पर ट्रेन रविवार दोपहर 3.05 बजे भीलवाड़ा पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद अजमेर रवाना होगी। 11 राज्यों की नौ ट्रेनों कीे दिखाएंगे हरी झंडी पीएम मोदी रविवार को 11 राज्यों की नौ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें उदयपुर-जयपुर, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलूरु, विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते), पटना-हावड़ा, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी, रांची-हावड़ा, जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। पत्रिका ने उठाया था मुद्दा वंदे भारत भीलवा...

पीएम मोदी ने मंदिर के दानपात्र में डाला था एक बंद लिफाफा, कल खुलेगा इसका राज, जनता उत्सुक

Image
Malaseri Dev Dungari Temple : भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव पर आठ माह पहले मालासेरी देवडूंगरी आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर दर्शन के बाद बंद लिफाफा दानपात्र में डाला था। इस पाती में क्या है, इसका पता सोमवार को लगेगा। श्री देवनारायण जन्मस्थली विकास समिति मालासेरी डूंगरी ने 25 सितम्बर को दानपात्र खोलने का निर्णय लिया है। दानपात्र में विवरण की सूचना उसी दिन शाम पांच बजे घोषित की जाएगी। पुजारी हेमराज पोसवाल ने बताया कि पीएम की पाती को लेकर लोगों में उत्सुकता है। पूर्व घोषणा के अनुसार 20 सितम्बर को भादवी छठ पर मंदिर प्रबंधन को दानपात्र खोलना तय था, लेकिन डूंगरी पर भक्तों की भारी भीड़ देखते दानपात्र खोलने में देरी हुई। भगवान देवनारायण के भक्तों का मानना है कि दानपात्र खोलने पर ही पता लगेगा की पीएम मोदी देवडूंगरी के विकास को लेकर क्या संदेश या सौगात देकर गए। गौरतलब है कि 28 जनवरी को देवनारायण के जन्मोत्सव में भाग लेने पीएम मालासेरी आए थे। यहां पीएम ने पहले 1111 रुपए दानपात्र में डाले थे। उसके बाद सीलबंद लिफाफा भी दानपात्र में डाला। यह भी पढ़ें - Good News : रा...

जनता ने कांग्रेस को बिल में डालने की ठानी: जैन

Image
भीलवाड़ा. विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ.सुरेंद्र जैन ने आरोप लगाया कि राजस्थान की सरकार हिंदू विरोधी है। यहां की कांग्रेस सरकार हिन्दू समाज का अस्तित्व समाप्त करने का प्रयास कर रही है। बप्पा रावल ने अफगानिस्तान तक भगवा पताका लहराई थी। आज भी कण-कण में भगवा पताका लहरा रही है। यह भगवा की धरती थी और रहेगी। बजरंग दल की चार शौर्य जागरण यात्राएं इस प्रांत में निकल रही है। चारों यात्राओं काे सर्व समाज का समर्थन है। यात्रा से पूरा राजस्थान भगवामय हो गया है।   रोडवेज बस स्टैंड के पास वरिष्ठ नागरिक भवन में शनिवार को मीडिया से जैन ने कहा कि हिन्दू नाम का रह जाए व त्योहार न मना सके इसलिए यहां की कांग्रेस सरकार राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण अधिनियम 2023 लाई है। पूरे देश से लोग मेलों से प्रेरणा लेते है। यहां श्याम खाटू व गोगाजी तक के मेले लगते हैं। क्या हर हिन्दू मेले में आने के लिए सरकार से अनुमति लेगा? हिन्दू समाज यह कानून स्वीकार नहीं करेगा। कांग्रेस नीत पिछली केन्द्र सरकार भी हिन्दू विरोधी ऐसा कानून लाई थी, जिसे देश में विरोध पर वापस लेना पड़ा था। आज कांग्रेस सरकार म...

अस्तियों के दानी तेरी जय हो... दधीचि जयंती पर गूंजे जयकारे

Image
भीलवाड़ा. महर्षि दधीचि की जयंती पर शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। विश्वेश्वर तिवाड़ी दाधीच भवन में कार्यक्रम हुए। प्रमुख महामंत्री गोपाल शर्मा ने बताया कि सुबह दधीचि उद्यान में पूजा की गई। मां दधिमती मंदिर आजाद नगर में सुबह 7.30 बजे पूजा व आरती हुई। सुभाष नगर विश्वेश्वर तिवारी सामुदायिक भवन में सुबह 8 बजे समाज की ओर से डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने पूजा कराई।     महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कला कुदाल व रेखा कुदाल के सानिध्य में सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली गई।यात्रा महर्षि दधीचि उद्यान से शुरू होकर सूचना केंद्र चौराहा, बालाजी मार्केट, गोल प्याऊ चौराहा, सरकारी दरवाजा, पुराने हरिभाई कचोरी वाले से गोदावरी हाल पुराना शिक्षा विभाग होते वापस महर्षि दधीचि उद्यान पर संपन्न हुई। इसमें हाथी, घोड़े, बैंड बाजे ,ढोल दधीचि ऋषि की झांकियां दधिमती की झांकियां तथा समाज जनों ने हाथों में दधीचि की झंडिया लेकर नाचते गाते जयश्री दधीचि के जयघोष कर रहे थे। जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में दाधीच भवन में आम सभा और पारितोषिक वितरण हुआ। वैद्य सत्यनारायण शर्मा ने आय-व्यय का लेखाजोखा रखा। संरक्षक ...

भगवामयी भीलवाड़ा: सात जगह से निकली वाहन रैली

Image
भीलवाड़ा. विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की शौर्य यात्रा रविवार को आजाद चौक में धर्मसभा के साथ संपन्न हुई। इससे पहले भीलवाड़ा शहर में सात जगह से भगवा वाहन रैली निकाली गई। शहर इस दौरान भगवामयी हो गया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शहर में चारों तरफ श्रीराम व रामलला के जयकारे गूंजते रहे। यह शौर्य यात्रा अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर राम मंदिर की संकल्पना के पूर्ण होने पर निकाली जा रही है।   महानगर संयोजक अखिलेश व्यास व प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रितेश जैथलिया ने बताया कि भीलवाड़ा महानगर में यात्रा का प्रवेश अहिंसा सर्किल से हुआ। वहां से वाहन रैली के रूप में सांगानेरी गेट, धान मंडी, भीमगंज थाना, महाराणा टॉकीज, बजरंगी चौराहा से आजाद चौक पहुंची। रैली सभा में बदल गई। महानगर की सात स्थानों से वाहन रैली में शास्त्री प्रखंड की बलराम व्यायामशाला, कांवाखेड़ा, स्वामी रामचरण प्रखंड की बगता बाबा, राणा सांगा प्रखंड की रावला चौक, सांगानेर सुभाष प्रखंड की श्रीराम मंदिर, छोटी पुलिया, महर्षि वाल्मिकी प्रखंड की मलोला चौराया, आजाद प्रखंड की कुम्भा सर्कल सरदार वल्लभ प्रखंड की बालाजी मंदिर म...

भीलवाड़ा मंडी: मूंग, उड़द के दामों में गिरावट

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शनिवार फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2480 से 2625, मक्का 1950 से 2800, चना 5500 से 6200, जौ 1725 से 1780, सरसों 5000 से 5150 रुपए, उड़द 8000 से 9200, मूंग 7000 से 8400, अजवाइन 16000 से 17800 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। भीलवाड़ा सर्राफा- शनिवार को चांदी के भावों में 100 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने के भाव में 50 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव में तेजी आई है। चांदी प्रति किलो -73200, टंच -74400, सोना 10 ग्राम- 60450 जेवराती-56825 रवा- 60400 कलदार- 810 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 43, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 130, तुअर दाल 160 से 170, मूंग दाल 110, उड़द दाल 120, चना दाल 80, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 120, देसी घी 520 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 195 से 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 120, तेल सरसों 140 से 150, सौंफ 400 से 410, जीरा 760 से 800, मैथी 100 से 110, धनिया साबुत 160 से 180, राई 100 से 120, अजवाइन 320 से 400, चायपत्ती 340 से 500, गोला 140, काबूली चना 170 से...

मालासेरी देवडूंगरी के दानपात्र में बंद पीएम मोदी की पाती 25 को सितम्बर खुलेगी

Image
भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव पर आठ माह पहले मालासेरी देवडूंगरी आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर दर्शन के बाद बंद लिफाफा दानपात्र में डाला था। इस पाती में क्या है, इसका पता 25 सितम्बर को लगेगा। श्रीदेवनारायण जन्मस्थली विकास समिति मालासेरी डूंगरी ने सोमवार को दानपात्र खोलने का निर्णय लिया। दानपात्र में विवरण की सूचना उसी दिन शाम पांच बजे घोषित की जाएगी। पुजारी हेमराज पोसवाल ने बताया कि पीएम की पाती को लेकर लोगों में उत्सुकता है। पूर्व घोषणा के अनुसार 20 सितम्बर को भादवी छठ पर मंदिर प्रबंधन को दानपात्र खोलना तय था, लेकिन डूंगरी पर भक्तों की भारी भीड़ देखते दानपात्र खोलने में देरी हुई। गौरतलब है कि 28 जनवरी को देवनारायण के जन्मोत्सव में भाग लेने पीएम मालासेरी आए थे। यहां पीएम ने पहले 1111 रुपए दानपात्र में डाले थे। उसके बाद सीलबंद लिफाफा भी दानपात्र में डाला। देवनारायण भक्तों का मानना है कि लिफाफा खुलने पर ही पता चलेगा कि पीएम मालासेरी देवडूंगरी के विकास को लेकर क्या खाका खींचकर गए। भक्त मानते हैं, पाती में विकास का खाका भगवान देवनारायण के भक्तों का मानना है कि लिफाफा खुल...

देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा 24 से, धीरेन्द्र शास्त्री 28 को नहीं आएंगे

Image
भीलवाड़ा. विश्व शांति सेवा समिति के तत्वावधान में देवकीनंदन ठाकुर के मुखारबिंद से 24 सितम्बर से शुरू होने वाली सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। महंत बनवारीशरण काठिया बाबा के सानिध्य में आरसी व्यास कॉलोनी स्थित मोदी ग्राउण्ड पर प्रतिदिन दोपहर एक से शाम 5 बजे तक कथा होगी।   समिति के संयोजक श्यामसुन्दर नौलखा, अध्यक्ष आशीष पोरवाल एवं महासचिव राजेन्द्र कचौलिया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमेन्द्र शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के तहत रविवार सुबह 11.15 बजे देवरिया बालजी से कथास्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। भागवत कथा में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 28 सितंबर को आने वाले थे, लेकिन किन्ही कारण से उस दिन नहीं आ रहे है। नई तारीख के लिए अर्जी लगाई है। कथा में 20 से 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। तैयारियों के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई है। कथा सात दिवसीय होगी। यूं होंगे कथा में कार्यक्रम 24 सितम्बर को भागवत महात्मयम्, व्यास नारद संवाद, कुंती स्तुति, 25 को कपिल देवहूति संवाद, सती चरित्र, धू्रव चरित्र, 26 को जड़भरत संव...

‘स्कूल ऑफ्टर स्कूल’ से दोहरा सकेंगे कोर्स

Image
इस क्लास का रेकॉर्डेड वर्जन देख-सुन कर पाठ्यक्रम को दोहरा भी सकेंगे। इससे जहां उसका शिक्षण स्तर ऊपर उठेगा, वहीं, बोर्ड के परिणाम पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने इस व्यवस्था को ‘स्कूल ऑफ्टर स्कूल’ नाम दिया है। विभाग की इस पहल से यदि किसी स्कूल में विषय अध्यापक का अभाव है या फिर विद्यार्थी किन्हीं वजहों से नियमित रूप से स्कूल नहीं आ पा रहा है, तो भी पाठ्यक्रम को पूरा करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्यार्थी इस नुकसान की भरपाई लाइव कक्षाओं में शामिल होकर कर सकेंगे। फिलहाल, यह सुविधा केवल कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ही उपलब्ध होगी। इसमें बोर्ड परीक्षाओं के सभी विषयों का अध्ययन कराया जाएगा। पहले चरण में कुछ विषयों का चयन भी कर लिया गया है। यह प्रयास सफल होने के बाद अन्य विषयों को भी लाइव कक्षाओं से जोड़ा जाएगा। नियमित नहीं जा पाने वालों के लिए वरदान गौरतलब है कि कई ऐसे विद्यार्थी भी हैं, जो घर की परिस्थितियों की वजह से नियमित रूप से स्कूल नहीं आ सकते। यह व्यवस्था उनके लिए संजीवनी का काम करेगी। साथ ही यह उन विद्यार्थियों के लिए भी वरदान साबित ...

भीलवाड़ा मंडी : मूंग, उड़द में तेजी व अजवाइन के भाव गिरे

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शुक्रवार फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2480 से 2600, मक्का 1950 से 2750, चना 5600 से 6200, जौ 1725 से 1800, सरसों 5000 से 5150 रुपए, उड़द 8000 से 9200, मूंग 7500 से 8300, अजवाइन 16000 से 18000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- शुक्रवार को चांदी के भावों में 500 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने के भाव में कोई परिवर्तन नहीं आया है। चांदी प्रति किलो -73100, टंच -74300, सोना 10 ग्राम- 60400 जेवराती-56775 रवा- 60350 कलदार- 810 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 43, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 130, तुअर दाल 160 से 170, मूंग दाल 110, उड़द दाल 120, चना दाल 80, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 120, देसी घी 520 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 195 से 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 120, तेल सरसों 140 से 150, सौंफ 400 से 410, जीरा 760 से 800, मैथी 100 से 110, धनिया साबुत 160 से 180, राई 100 से 120, अजवाइन 320 से 400, चायपत्ती 340 से 500, गोला 140, काबूली चना 170 से 175, काला...

यह चोरी नहीं, हाईटेक खतरे का है संकेत

Image
राजस्थान में सूने मकान से तीन करोड़ का माल समेटने की वारदात का खुलासा हो गया है, लेकिन वारदात को अंजाम देने के तरीके ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। चोरों ने यह वारदात गूगल से लोकेशन लेकर एवं लेजर से घर की रैकी कर अंजाम दी है। भीलवाड़ा जिले के सुभाषनगर थाना पुलिस ने बीस दिन पहले कपड़ा व्यवसायी के सूने मकान में हुई तीन करोड़ की नकबजनी का खुलासा कर अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया। आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं और नकबजनी की पचास से अधिक वारदात की। इनमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्य शामिल हैं। ये लोग हाई प्रोफाइल तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। इन पर बीस से अधिक मुकदमे दर्ज है। पकड़े आरोपियों पर भीलवाड़ा पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि 3 सितम्बर को विजयसिंह पथिकनगर के सेक्टर ए गेट नम्बर 17 के निकट कपड़ा व्यवसायी दामोदर लढ़ा परिवार समेत दोपहर में फार्म हाउस पर पिकनिक मनाने गए थे। पीछे से चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ा व तीन किलो सोना, 40 लाख नकद समेत करीब तीन करोड़ का माल पार कर ले गए ...

कोठारी नदी किनारे बनेगी एक करोड़ की लागत से ई-लाइब्रेरी

Image
भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास की गुरुवार की बैठक में 257 करोड़ का बजट पास किया गया। इसमें 257 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च होंगे। कोठारी नदी किनारे अहिंसा शान्ति भवन के पास एक करोड़ रुपए की लागत से ई-लाइब्रेरी का निर्माण होगा। जिला कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष आशीष मोदी की अध्यक्षता में न्यास कार्यालय में बैठक में विभिन्न सामाजिक संस्थाओें को भूखंड देने का निर्णय लिया गया। बजट बैठक फरवरी में होनी थी, लेकिन तब पिछले साल की बैठक ही हो पाई।   न्यास सचिव अभिषेक खन्ना ने बताया कि न्यास को भूमि व भूखंडों के विक्रय से 133.85 करोड़ रुपए, आवास गृह, दुकान आवंटन, किराया एवं किस्त से 195 लाख, मुख्यमंत्री जन आवास योजना 1950 लाख, नगरीय कर से 30 करोड़ की आय होगी। वहीं प्रशासनिक व कर्मचारी वेतन खर्च में 1978.15 लाख, विकास कार्यों पर 144. 44 करोड़ रुपए, गैर योजना पर 883.75 लाख रुपए, पेराफेरी क्षेत्र में 3180 लाख, मरम्मत एवं रखरखाव पर 10.70 करोड़ रुपए व्यय होगा। सुंदरता पर 150 लाख खर्चेंगे खन्नाा के अनुसार, भीलवाड़ा शहर के सौन्दर्यीकरण, यातायात सुविधा व प्रशासनिक नवाचार निर्माण पर 150 लाख रुपए व्य...

ट्रैफिक लाइट चालू करने के निर्देश, पिछली बैठक में भी कहा था...

Image
भीलवाड़ा. अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर वंदना खोरवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। सदस्य सचिव पीआर मीना ने अनुपालना रिपोर्ट पेश की। खोरवाल ने यातायात पुलिस प्रभारी एवं नगर परिषद को निरीक्षण कर ट्रैफिक लाइट जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। पिछली बैठक में भी लाइट चालू करने के निर्देश दिए थे।   जिला शिक्षा अधिकारी तीन माह में ट्रैफिक पार्क में भ्रमण के लिए क्रमवार विद्यालय के अनुसार बच्चों की सूची बनाकर भिजवाएंगे। गुड सेमिरिटन योजना में सीएमएचओ डॉ. मुश्ताक खान की ओर से दिए गए 6 प्रस्तावों का भुगतान किया गया। सड़क की ऑडिट की रिपोर्ट भीलवाडा-जहाजपुर-देवली सड़क पर आरएसआरडीसी की ओर से सड़क सुरक्षा ऑडिट की रिपोर्ट प्रस्तुत की। भीलवाड़ा शहर में विभिन्न सर्किल एवं एनएचएआई, एनएच पर डिवाईडर एवं सर्किल पर झाड़ियां के कारण कम दृश्यता क्षेत्र में नगर परिषद, यूआईटी, एनएचएआई को डिवाईडर एवं सर्किल पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा खनिज विभाग के साथ संयुक्त रूप से अधिकृत क्षमता से अधिक भार वाहनों के 70 चालान से कुल...

भीलवाड़ा : 10 साल पहले किया आवेदन, अब तक नहीं मिले पट्टे

Image
भीलवाड़ा. शहर में ऐसी कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां के निवासियों को पट्टे मिलने का इंतजार है। इनमें एक दर्जन से अधिक कच्ची बस्तियां भी शामिल है। इनके लोगों का कहना है कि वर्ष 2017 में पट्टे के लिए फाइलें लगाई थी। इस लेकर नगर परिषद व नगर विकास न्यास में पैसे भी जमा करा चुके लेकिन पट्टा नहीं मिल सका।   मुख्य रूप से गायत्री नगर, गोकुल विहार, मारुति नगर, शिव विहार कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, संतोष नगर, शिवनगर, रघुवंश विहार कॉलोनी, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, मीरा नगर, कीरखेड़ा आदि में पट्टे नहीं मिले। इससे लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि पट्टों के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान 2012-13 में पट्टे के लिए आवेदन किए। नियत राशि भी जमा करा दी। दस साल बाद वापस प्रशासन शहरों के संग अभियान 2022-23 लगाया जा रहा है। इसमें सरकार ने अधिकाधिक लोगों को पट्टे जारी करने में रियायत दी। इनकी छूट के बावजूद शहर की कई कॉलोनियों के लेआउट स्वीकृत नहीं होने व अन्य कारणों को लेकर पट्टे जारी नहीं हो पा रहे हैं। नहीं मिल रहे पट्टे वर्ष 2012 से ही पट्टों के लिए लोगों ने आवेदन कर रखे हैं, लेकिन अब तक पट्टे नहीं मिले है। लोग नगर ...

भीलवाड़ा मंडी : मूंग, उड़द व अजवाइन के भावों में गिरावट

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में गुरुवार फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2490 से 2600, मक्का 2050 से 2750, चना 5300 से 5850, जौ 1725 से 1800, सरसों 5000 से 5150 रुपए, उड़द 8000 से 9000, मूंग 7000 से 8000, अजवाइन 16000 से 18500 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- गुरुवार को चांदी के भावों में 50 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने के भाव में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई आई है। चांदी प्रति किलो -72600, टंच -73800, सोना 10 ग्राम- 60400 जेवराती-56775 रवा- 60350 कलदार- 800 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 43, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 130, तुअर दाल 160 से 170, मूंग दाल 110, उड़द दाल 120, चना दाल 80, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 120, देसी घी 520 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 195 से 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 120, तेल सरसों 140 से 150, सौंफ 400 से 410, जीरा 760 से 800, मैथी 100 से 110, धनिया साबुत 160 से 180, राई 100 से 120, अजवाइन 320 से 400, चायपत्ती 340 से 500, गोला 140, काबूली चना 1...

भीलवाड़ा में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार छात्रों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, ​परिजन - ग्रामीण आक्रोशित

Image
Bhilwara Road Accident 2 Student died : राजस्थान के भीलवाड़ा से बड़ी खबर। सवाईपुर के रेडवास ग्राम पंचायत के गोठड़ा गांव के विद्यालय के तीन छात्र बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बजरी से लदे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला दिया। दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे के बाद दो घरों के चिराग बुझ गए। छात्रों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। सूचना देने पर बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृत्यु होने वाले 2 छात्रों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया। तीसरे गंभीर रूप से घायल छात्र को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। इस गंभीर दुर्घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में रोष है। विद्यालय प्रशासन अनुसार मृतक एक छात्र दसवीं व एक नवमी कक्षा के छात्र था। तीसरा घायल छात्र भी नौवीं कक्षा में पढ़ता है। स्नेह भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे छात्र बड़लियास थाना व सवाईपुर चौकी पुलिस के थाना प्रभारी शिव चरण ने बताया कि स्कूल के बाद तीनों छात्र स्नेह भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्...

भीलवाड़ा शहर की 17 कॉलोनियों में दिसंबर से शुरू होगा सीवरेज का काम

Image
भीलवाड़ा. अमृत योजना -2 के तहत भीलवाड़ा शहर में दिसंबर से सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू होगा, जिसे दिसम्बर 2025 तक पूरा करना है। अभी सर्वे के अलावा करीब 23,060 मकानों का लेवल तथा 126 किमी में पाइप डालने के लिए लेवल जांच रहे हैं। एनजीटी के आदेश पर शहर का सीवरेज का गंदा पानी ट्रीट करने के बाद खेती व अन्य काम में लिया जाना है। कुवाड़ा क्षेत्र में 10 एमएलडी का एक और सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट लगाएंगे। योजना का ठेका 194.94 करोड़ रुपए में छूटा है।   सुखाडि़या सर्कल से पांसल चौराहा तक की 17 कॉलोनियों में सीवरेज बिछाई जाएगी। इनमें गायत्री नगर, गोकुल विहार, मारुति नगर, शिव विहार कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, संतोष नगर, शिवनगर, रघुवंश विहार कॉलोनी, एडवोकेट कॉलोनी, मीरा नगर, बसंत विहार, बीएसएनएल कॉलोनी, महालक्ष्मी कॉलोनी, गांधी नगर, द्वारका कॉलोनी, जवाहर नगर, मराठा कॉलोनी शामिल हैं। इनके 26 हजार घरों को सीवरेज से जोड़ने के लिए 126.04 किमी लाइन बिछाई जाएगी। 10 एमएलडी के एसटीपी के लिए 500 किलोवाॅट का सोलर प्लांट लगाना होगा। इससे बनने वाली बिजली से ही प्लांट को चलाना होगा। अब तक 410 किमी की लाइन अब त...

कपड़ा व्यवसायी के घर 3 करोड़ की नकबजनी का खुलासा, अंतरराज्जीय गैंग का सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Image
सुभाषनगर थाना पुलिस ने 17 दिन पहले कपड़ा व्यवसायी के सूने मकान में हुई तीन करोड़ की नकबजनी का मंगलवार को खुलासा किया। अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया। आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं और नकबजनी की पचास से अधिक वारदात की। इनमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्य शामिल हैं। ये लोग हाई प्रोफाइल तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। इन पर बीस से अधिक मुकदमे दर्ज है। पकड़े आरोपियों पर भीलवाड़ा पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि 3 सितम्बर को विजयसिंह पथिकनगर के सेक्टर ए गेट नम्बर 17 के निकट कपड़ा व्यवसायी दामोदर लढ़ा परिवार समेत दोपहर में फार्म हाउस पर पिकनिक मनाने गए थे। पीछे से चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ा व तीन किलो सोना, 40 लाख नकद समेत करीब तीन करोड़ का माल पार कर ले गए थे। परिवार को रात में लौटने पर चोरी का पता लगा। अति. पुलिस अधीक्षक विमलसिंह नेहरा की अगुवाई में विशेष टीम ने अनुसंधान के बाद भोपाल निवासी अनूपसिंह राजपूत, अमितसिंह राजपूत तथा राकेश कुशवाह को गिरफ्तार किया। डेढ़ हजार सीसी कैमरे ...

पेट्रोल पम्प कर्मचारी से 5 लाख की लूट, बैंक में जमा कराने जा रहा था

Image
कोटड़ी कस्बे में मंगलवार दोपहर बैंक में नकदी जमा कराने जा रहे पेट्रोल पम्प कर्मचारी को धक्का देकर मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश लुटेरे पांच लाख से भरा बैग छीन ले गए। दिनदहाड़े वारदात से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। लुटेरों की तलाश में भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन रात तक लुटेरों का पता नहीं चल पाया था। कोटड़ी पुलिस ने कर्मचारी की रिपोर्ट पर लूट का मामला दर्ज किया। कोटड़ी डीएसपी श्यामसुंदर विश्नोई ने बताया कि जहाजपुर रोड स्थित रायबुधमल पेट्रोल पम्प का कर्मचारी महेंद्र गुर्जर दोपहर में पांच लाख रुपए बैग में रख एसबीआई में जमा करवाने बाइक से निकला। बैग पेट्रोल की टंकी पर रखा था। रामदेव मंदिर व पुलिया के बीच बाइक पर आए नकाबपोश दो युवक महेन्द्र की बाइक पर रखा बैग छीन ले गए। यह देखकर महेन्द्र ने शोर मचाया। कुछ लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन तेज गति में लुटेरे बाइक भगा ले गए। कुछ देर में ओझल हो गए। सूचना पर डीएसपी और पुलिस पहुंची। परिचित का हो सकता हाथ पुलिस का मानना है कि वारदात से पहले रैकी हुई है। लुटेरों को पता था कि रोजाना की तरह पम्प कर्मचारी बड़ी रकम लेकर बैंक...

कीमतों ने दाल कर दी पतली

Image
विदेश से आयात बढऩे और कमजोर मांग के चलते खाद्य तेलों में लगातार मंदी आती जा रही है लेकिन, दालों के भावों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं। इस साल कई राज्यों में कमजोर मानसून से दलहनी फसलों पर बुरा असर हुआ है। एमपी, महाराष्ट्र, यूपी और कर्नाटक मेें सर्वाधिक दलहनी फसलों की बुवाई की जाती है। इस साल दो सावन होने के बावजूद बारिश कम हुई। इससे दालों के भाव बढ़ते चले गए। राजस्थान के कई जिलों में ज्यादा खपत वाली तुअर दाल के दाम बीती अगस्त में 130 से 135 रुपए प्रति किलो थे। जो अब 140 से 150 रुपए तक हैं। काबुली चना 80-90 से बढकर 93 से 160 रुपए पर पहुंच गया है। मूंग छिलका दाल 98 से 102, उड़द मोगर 107 से 118, उड़द दाल 98 से 105, मलका मसूर 73 से 75, मसूर काला 69 से 72, चवला मोगर 87 से 92, कला चना 66 से 68 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। दालों में 40 से 60 रुपए तक बढ़े हैं। इस साल सितम्बर माह तक देश में 148.21 लाख टन खाद्य तेल का आयात हुआ है। इसमें इंडोनेशिया से करीब 41.28 लाख टन पाम ऑइल तथा 25.94 लाख टन आरबीडी पामोलीन का आयात हुआ। इसी तरह मलेशिया से 31.49 लाख टन सीपीओ तथा 5.98 लाख टन आरबीडी पामोलीन ...

भीलवाड़ा मंडी : चांदी यथावत, सोना के दाम बढ़े

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में मंगलवार को गणेश चतुर्थी के कारण कोई काम-काज नहीं हुआ। इसके चलते फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2400 से 2600, मक्का 1950 से 2700, चना 5700 से 6000, जौ 1725 से 1800, सरसों 5150 से 5250 रुपए, उड़द 8000 से 8500, अजवाइन 16000 से 19300 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। भीलवाड़ा सर्राफा- मंगलवार को चांदी के भावों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सोने के भाव में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो -72600, टंच -73600, सोना 10 ग्राम- 60650 जेवराती-57600 रवा- 60600 कलदार- 900 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 43, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 130, तुअर दाल 160 से 170, मूंग दाल 110, उड़द दाल 120, चना दाल 80, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 120, देसी घी 520 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 195 से 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 120, तेल सरसों 140 से 150, सौंफ 400 से 410, जीरा 760 से 800, मैथी 100 से 110, धनिया साबुत 160 से 180, राई 100 से 120, अजवाइन 320 से 400, चायपत्ती 340 से 500, गोला 140, काबूल...

मालासेरी देव डूंगरी के दान पात्र में बंद है पीएम मोदी की पाती, पाती के खुलने का कुछ दिन और इंतजार

Image
भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव पर आठ माह पहले मालासेरी देव डूंगरी आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर दर्शन के बाद बंद लिफाफा दानपात्र में डाला था। पीएम की पाती को लेकर लोगों में उत्सुकता है। पूर्व घोषणा के अनुसार 20 सितम्बर को भादवी छठ पर मंदिर प्रबंधन की ओर से दान पात्र खोला जाना तय है, लेकिन इन दिनों डूंगरी पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दानपात्र खोलने में देरी हो सकती है। दानपात्र खोलने पर ही पता चलेगा कि पीएम मोदी ने बंद लिफाफे में ऐसा क्या लिखा था, या बंद लिफाफे के जरिए पीएम मोदी क्या संदेश या सौगात देकर गए।   मालासेरी देवडूंगरी मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल ने बताया कि भादवी छठ पर भक्तों की भारी भीड़ के बीच दान पात्र खोलना संभव नहीं हो रहा। दानपात्र खोलने का फैसला 22 सितम्बर को लिया जाएगा। इससे पहले तीन दिन यहां मेला भरेगा। ऐसे में जिले की जनता को पीएम मोदी बंद पाती में क्या दे गए, इसका इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि 28 जनवरी को देवनारायण के जन्मोत्सव में भाग लेने पीएम मालासेरी आए थे। यहां भगवान के दर्शन किए। पीएम ने पहले 1111 रुपए दानपात्र में डाले थे। उसके...

PFI समर्थक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में था सक्रिय

Image
PFI supporter arrested from Bhilwara : भीलवाड़ा । राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने एक बड़ा एक्शन लिया है, जिसमें प्रतिबंधित संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के एक समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने रविवार को भीलवाड़ा जिले से प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एक समर्थक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद सोहेल भिश्ती है, जो 22 वर्ष का है। ATS के मुताबिक, सोहेल भिश्ती सोशल मीडिया पर पीएफआई के समर्थन में पोस्ट डाल रहा था। वह लोगों को पीएफआई से जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा था। ATS ने सोहेल भिश्ती के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल वह सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए कर रहा था। यह भी पढ़े- राजस्थान चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की 7 गारंटी इस घटना के संदर्भ में, ATS के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी का कार्रवाई ने प्रदेश में सुरक्षा प्राधिकृत्य की मजबूती का संकेत दिया है। गिरफ्तार किए गए समर्थक के साथ, इस गुट के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी ...

भारी बारिश से उड़द, मूंग और मक्का की फसल को भारी नुकसान, किसान मायूस

Image
Heavy Rains Farmer Disappointed : राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पिछले दो दिनों से सक्रिय मॉनसून के कहर की वजह से फसलें बर्बाद हुई हैं। भारी बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बताया जा रहा है कि भारी बरसात से उड़द, मूंग की फसल की कटाई के साथ मक्का की तैयार फसल में 20 से 25 फीसद ख़राब हो गई है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक इंदर सिंह संचेती ने बताया, भीलवाड़ा जिले में 4 लाख 13 हज़ार हेक्टेयर में खरीफ की फसल की बुवाई की गई थी। जमीन स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने बताया कि अब उसमें 20 से 25 फीसद नुकसान फसल का नुकसान हो गया है। भीलवाड़ा जिले में लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार रात से मॉनसून सक्रिय हुआ तो जिले के कई हिस्सों में दो दिन बारिश हुई। इस बारिश से खेतों में खड़ी मक्का, उड़द और मूंग की फसलों में बड़ा नुकसान हुआ है। भीलवाड़ा में अभी तक 432 मिमी बारिश हुई भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर स्थापित मॉनसून कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक मॉनसून की 70.2 फीसद बारिश हो चुकी है। भीलवाड़ा जिले में औसत बारिश 616 मिलीमीटर होती है, अभी तक जिले में 432 मिलीमीटर ...

गिरदावरी एप सही कराने को कलक्टर लिखे पत्र, समाधान नहीं

Image
भीलवाड़ा. प्रदेश में भू-प्रबंध विभाग से लागू राजस्व गिरदावरी एप लंबे समय से कार्य नहीं कर रहा है। इसके चलते काश्तकार न गिरदावरी नकल ले पा रहे हैं और न ही एप से पटवारी नकल जनरेट कर पा रहे हैं। गिरदावरी एप के साथ धरा एप और खसरा डॉट आरबीएएएस डॉट इन व जन सूचना पोर्टल या ई-मित्र के माध्यम से 4-5 वर्षों से ऑनलाइन गिरदावरी नकल नहीं मिल पा रही है। इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने भू-प्रबंध विभाग के भू-प्रबंध आयुक्त एवं डीआईएलआरएमपी के नोडल अधिकारी को कई पत्र लिख दिए। गौरतलब है कि राजस्व अधिकारी गिरदावरी एप के स्थान पर हाल ही में नया किसान गिरदावरी मोबाइल एप चालू किया जा रहा है। इसमें वर्तमान गिरदावरी के प्रावधान के साथ राजस्व अधिकारी गिरदावरी एप पर दिनांक की गई गिरदवारी नकलें भी प्राप्त की जा सके, इसका प्रावधान करने की मांग भी कलक्टर ने पत्र के माध्यम से की है। । काश्तकार के साथ राजस्व कार्मिकों के पास भी गिरदावरी रिकार्ड रहना आवश्यक है, लेकिन ऑनलाइन होने के बाद से ऑफलाइन गिरदावरी रिकॉर्ड उनके पास है नहीं एवं ऑनलाइन गिरदावरी कार्य किया, उसकी नकल जनरेट हो नहीं रही है। ऐसा नहीं है कि यह समस...

गणेश चतुर्थी 19 को, भीलवाड़ा में स्वागत की तैयारियां तेज

Image
भीलवाड़ा. शहर में 19 सितम्बर की गणेश चतुर्थी की तैयारियां तेज हो गई। गणेश प्रतिमाएं तैयार कर ली हैं। पंडाल और लाइटें लगाने का काम जारी है। इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव 19 सितंबर को शुरू होगा। 28 सितंबर को विसर्जन के साथ सम्पन्न होगा।   पंडितों के अनुसार, गणेश चतुर्थी भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में आती है, जो हर साल अगस्त या सितंबर के आसपास पड़ती है। इसे गणेशोत्सव भी कहा जाता है। यह 10 दिनों का त्योहार होता है। समापन अनंत चतुर्दशी 28 को गणेश विसर्जन के साथ होता है। आकृति कला संस्थान के कलाकारों की मदद से ईको फ्रेण्डली गणेश मूर्तियों का निर्माण किया गया है। ये बन रहा दुर्लभ योग पंडित अशोक व्यास के अनुसार इस साल गणेश चतुर्थी पर दुर्लभ संयोग बना रही है।ब्रह्म योग, शुक्ल योग और शुभ योग लगभग 300 साल बाद मिलकर दुर्लभ योग बना रहे हैं। ब्रह्म योग: ब्रह्म योग में ब्रह्मा, विष्णु, और महेश तीनों शक्तियां वहां पर एक साथ साक्षात मौजूद रहती हैं। शुक्ल योग: शुक्ल योग में जितने भी जातक गणेश चतुर्थी में शामिल होते हैं, गणेश आरती पूजन करते हैं, उनके घर में शुभ ही शुभ होता है। शुभ योग: शुभ योग ...

भीलवाड़ा जिले के 3562 परिवारों को अपनी छत की आस अधूरी

Image
भीलवाड़ा . जिले के चार हजार से अधिक जरूरतमंद परिवार ऐसे हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपनी छत की आस पूरी नहीं हुई। इनमें कुछ ऐसे हैं, जिनके घर का काम समय पर शुरू हो गया लेकिन पंचायतीराज विभाग की ओर से किस्त का इंतजार है।   जानकारी के अनुसार, जिनके मकान बनने शेष हैं, उनका जिलेभर का आंकड़ा 3,562 है। वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक की बात करें तो इस अवधि में 61,365 आवास स्वीकृत किए गए। इनमें जिले में 57,803 आवास बन चुके हैं। इस योजना में प्रत्येक आवास निर्माण के लिए लाभार्थी को एक लाख 20 हजार रुपए की राशि दी जाती है। ये राशि आवास बनाने वाले संबंधित व्यक्ति के खाते में तीन किस्तों में आती है। पहली किस्त में 15 हजार, द्वितीय में 45 हजार और तीसरी में 60 हजार रुपए दिए जाते हैं। पिछले दो साल से आवास योजना का लाभ जिले के किसी व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा है। पलायन भी बड़ा कारण लाभार्थी एक-दो किस्त तक मकान बनाने को लेकर उत्साहित रहता है, लेकिन तीसरी किस्त में देरी से निराश हो जाते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मकान का निर्माण अधूरा छोड़ देते हैं। वे रोजी रोटी के लिए गुजरा...

टेक्निकल टेक्सटाइल में पिछड़ा भीलवाड़ा: त्यागी

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा के टेक्सटाइल की मांग विदेशों में है लेकिन टेक्निकल टेक्सटाइल में अब भी पिछड़े हैं। इसे समझने की जरूरत है। इसमें काफी संभावनाएं है। टेक्निकल टेक्सटाइल में कई तरह के उत्पाद को जोड़ा जा सकता है। केन्द्र सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। इस क्षेत्र में सरकार अधिक स्टार्टअप्स लाना चाहती है। इसमें 50 लाख तक का अनुदान का भी प्रवाधान है। ये विचार लद्यु उद्योग भारती के तीन दिवसीय भारत इंडस्ट्रियल फेयर 2023 में दूसरे दिन सेमिनार में दिल्ली के मुनिष त्यागी ने जताए।   गौरतलब है कि तकनीकी वस्त्र या टेक्निकल टेक्सटाइल, निश्चित फंक्शनलिटी वाले इंजीनियर्ड उत्पाद हैं। इन्हें प्राकृतिक के साथ मानव निर्मित फाइबर जैसे नोमेक्स, केवलर, स्पैन्डेक्स, ट्वरॉन का उपयोग कर बनाया जाता है। टेक्निकल टेक्सटाइल का प्रयोग सामान्य और पारंपरिक कपड़ा उद्योग में न होकर स्पेशल सेक्टर जैस स्वास्थ्य सेवा, निर्माण, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, खेल, रक्षा, कृषि आदि में होता है। टेक्निकल टेक्सटाइल को 12 सेगमेंट्स में बांटा गया है। सेमिनार में राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन के चेयरमैन एसएन मोदानी, भारती के प...

भीलवाड़ा मंडी : गेहूं व सरसों के भावों में नरमी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शनिवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2400 से 260, मक्का 1950 से 2700, चना 5700 से 6000, जौ 1725 से 1800, सरसों 5150 से 5250 रुपए, उड़द 8000 से 8500, अजवाइन 16000 से 19300 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। गेहूं व सरसों के भावों में गिरावट आई है।   भीलवाड़ा सर्राफा- शनिवार को चांदी के भावों में 700 रुपए की तेजी आई है। सोने के भाव में भी 165 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो -72100, टंच -73300, सोना 10 ग्राम- 60600 जेवराती-57000 रवा- 60500 कलदार- 800 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 43, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 130, तुअर दाल 160 से 170, मूंग दाल 110, उड़द दाल 120, चना दाल 80, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 100 से 120, देसी घी 520 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 195 से 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 120, तेल सरसों 140 से 150, सौंफ 400 से 410, जीरा 760 से 800, मैथी 100 से 110, धनिया साबुत 160 से 180, राई 100 से 120, अजवाइन 320 से 400, चायपत्ती 340 से 500, गोला 140, काबूली ...

भीलवाड़ा, बालोतरा व पाली का नाम दुनिया में, लेकिन कांग्रेस सरकार नहीं कर रही सहयोग

Image
भीलवाड़ा. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि भीलवाड़ा, बालोतरा व पाली में टेक्सटाइल उद्योग है। तीनों एक दूसरे के पूरक है। इन शहरों का देश ही नहीं दुनिया में नाम है। लेकिन राजस्थान में छोटे-छोटे उद्योगों में कुछ परिवर्तन भी करने होते हैं तो उसके लिए राजस्थान सरकार से सहयोग नहीं मिलता। जबकि देश का उद्योग तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। चौधरी शुक्रवार को लघु उद्योग भारती की ओर से आठवें भारत इंडस्ट्रियल फेयर 2023 व भारत उद्योग दर्शन के शुभारंभ समारोह में को सम्बोधित कर रहे थे।   मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। देश में 60 साल से ऐसे कानून थे। उन्हें 9 साल में समाप्त कर दिए। किसी फोटो स्टेट को अटेस्टेड के नाम पर भी घूस देनी पड़ती थी। क्योंकि मैंने भी दी थी। लेकिन मोदी ने इन सभी कानून को समाप्त कर सेल्फ अटेस्टेड का निर्णय लिया। जीएसटी से पहले देश के हर विभाग में लूट मची हुई थी। आज देश के हालात बदले हैं। मोदी का अब लक्ष्य 2047 में देश को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। मंत्री बोले, मैंने भी चलाई...

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को ललकारा, कहा - सनातन है, सनातन था और सनातन रहेगा

Image
Anurag Thakur challenged Rahul Gandhi : केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को भाजपा परिवर्तन यात्रा के दौरान भीलवाड़ा एवं शाहपुरा में गहलोत सरकार एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। शाहपुरा में तंज कसते हुए कहा, विपक्ष के लोग हिंदुओं का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। चेन्नई में देखो या बंगाल में। अब छटपटाहट व घबराहट में मुकदमे दर्ज कर रहे हैं और शान से कहते हैं कि सनातन धर्म को खत्म करके रहेंगे। ठाकुर ने ललकारते हुए कहा कि राहुल सुन लें, हम सब के पूर्वज यहीं से ही हैं। मुगल आए और चले गए, मुगलों ने भी सनातन खत्म करने का सपना देखा था, अंग्रेज भी आकर चले गए। कांग्रेसी भी आए थे और आकर चले जाएंगे। सनातन है, सनातन था और सनातन रहेगा। कानून व्यवस्था पर कसा तंज सभा में अनुराग ठाकुर बोले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र की योजनाओं के जरिए जनता को राहत दी, वहीं गहलोत सरकार ने महिला अपराध, गैंगरेप, गैंगवार, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पेपरलीक में राज्य को नंबर वन बना दिया। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंक देना चाहिए। राजस्थान की पगड़ी उछालने का काम गहलोत सरकार के...