हर कोई दर्शन को लालायित थे भक्त, देखो ऐसा क्या था
भीलवाड़ा. श्याम प्रभु की आराधना में भक्ति रस की ऐसी धारा बही की भक्त साथ में झूमते चले गए। मंच पर गायक श्याम बाबा की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दे रहे थे तो मंच के समक्ष श्याम भक्त भजनों की सरिता में डूबकियां लगा स्वयं को धन्य मान रहे थे। ये नजारा मंगलवार रात श्याम भक्तों की आस्था के केन्द्र शास्त्रीनगर सी सेक्टर स्थित श्रीश्याम मंदिर के 26वें वार्षिकोत्सव के तहत श्याम मंदिर सेवा मण्डल समिति के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या के दौरान दिखा। देर रात तक चली भजन संध्या में वॉइस ऑफ इंडिया विनर सुमित सैनी एवं जयपुर के आयुष सोमानी ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाया। हर भजन के साथ श्याम बाबा के जयकारे भी गूंजायमान होते रहे। सुमित सैनी ने तेरी रहमतों का दरिया सरे आम चल रहा, कितना सोना तेरा दरबार सजाया, सारे जग में डंका बाजे मेरे खाटू वाले का, मेने मोहन को बुलाया वो आता होंगा, हम बाबा के आशिक है आदि भजनों व गीतों की प्रस्तुति दी। गायक आयुष सोमानी ने पलको का घर तैयार सांवरे, तेरे दर पर आकर मुझे क्या मिला, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, खाटू वाले श्याम तेरा सच...