Posts

Showing posts from June, 2022

जब भी मिलना हुआ रुलाके मिले, दर्द अपने सभी छिपाके मिले

Image
भीलवाड़ा। साहित्यिक संस्था नवमानव सृजनशील चेतना समिति की ओर से भदादा बाग के पीछे स्थित ओशो सुरधाम ध्यान केंद्र में वर्ष 2022 की 8वीं काव्यसंध्या आयोजित की गई। अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ एसके लोहानी खालिस ने की। मुख्य अतिथि राधेश्याम गर्ग अभिनव थे। विशिष्ट अतिथि राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के रामप्रकाश अग्रवाल,फतेह सिंह लोढ़ा, राधेश्याम शर्मा व योगेंद्र सक्सेना योगी रहे। महासचिव कविता लोहानी ने बताया कि काव्यसंध्या का शुभारंभ डॉ खालिस की हिंदी गजल "मैं हृदय में रहता हूं धड़कन थमा सकता हूं,मैं धमनियों में बहता हूं रक्त जमा सकता हूं से किया। अपेक्षा व्यास ने पेड़ काट रहा था पर मेरे पास शब्द नहीं थे लकड़हारे के विरुद्ध", रंजनासिंह चाहर ने "नित करो योग अभ्यास कि जीवन बदलेगा भाई-बहना", किरण आगाल ने "ये कौनसी राह पर बढ़ रहे युवा कदम", आरके जैन ने "पेड़ रहे हैं इस धरती पर मानव जीवन का आधार", राधेश्याम शर्मा ने "सुनो साथियों तुम्हें सुनाता सुखी जीवन की कहानी", गुलाब मीरचंदानी ने हाईकू "पिता देता है,काया काबिलियत,और चाहत", योगेंद्र ...

आमजन शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करे-मोदी

Image
साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई कलक्टर व एसपी का आसींद दौरा भीलवाड़ा आसीन्द . जिले में शांति व्यवस्थाओं को बनाए रखने और कानून व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला कलक्टर आशीष मोदी व पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बुधवार को आसींद क्षेत्र का दौरा किया। उदयपुर में हुई घटना के बाद आसींद में कुछ संगठनों की ओर से शांतिपूर्ण बंद का आव्हान किया गया। इस दौरान जनजीवन सामान्य रहा। कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने केे लिए जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने उपखंड क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक उपखंड अधिकारी कार्यालय में ली। बैठक में क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। कलक्टर ने इस दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी विशेष निगरानी सुनिश्चित करें। सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।जिला कलक्टर ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि जिले में पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता ...

बीस साल पहले छाेड़ दिया था रियाज ने आसींद

Image
उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद रियाज आसींद का रहने वाला है। लेकिन बीस साल पूर्व उसने गांव छोड़ उदयपुर में बस गया था। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। आरोपी के दो भाई दिहाढ़ी मजदूर है और आसींद में रहते है। इसका पता चलने पर आसींद पुलिस ने उनके पैतृक मकान और भाइयों की सुरक्षा बढ़ा दी है। Bhilwara-Udaipur murder case उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।   आसींद थानाप्रभारी सतीश मीणा ने बताया कि Brothers police increased security आरोपी रियाज आसींद का रहने वाला है। शादी के बाद वर्ष-2001 में उदयपुर चला गया था। उसके बाद वहीं परिवार समेत वहीं बस गया। रियाज के पिता की मृत्यु के बाद उनके पैतृक मकान को बेच दिया था। उसके दो भाई आसींद में ही अलग रहते है। इसका पता चलने पर आसींद डीएसपी रोहित मीणा व सीआई मीणा भाइयों के घर पहुंचे और उनसे बातचीत की। उसके बाद रियाज के पैतृक मकान और दोनों भाइयों के मकानों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ---- भीलवाड़ा बंद का आह्वान, ज्ञापन देने के बाद खुलेगा विभिन्न हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह सवा दस बजे सूचना के...

भीलवाड़ा में पकड़ा मुन्ना भाई

Image
सुभाषनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को शहर में प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी को पकड़ा। सुभाषनगर के राजकीय विद्यालय में अभ्यर्थी की जगह जयपुर जिले का डमी परीक्षा देने पहुंचा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।   थानाप्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाषनगर में प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा थी। पुलिस को सूचना मिली कि अभ्यर्थी की जगह डमी शामिल हो सकता है। इस पर पुलिस ने केन्द्राधीक्षक की मदद से प्रथम पारी समाप्ति तक परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों की आईडी के आधार पर जांच की। इस दौरान बाबूलाल मीणा नामक परीक्षार्थी की जगह रामपुरा थाना चौमूं (जयपुर) निवासी अरविंद कुमार जाट को परीक्षा देते पकड़ा। आरोपी का आधार कार्ड का परीक्षा प्रवेश पत्र से फोटो का मिलान नहीं हुआ। इस पर अरविंद को गिरफ्तार किया। .... संतरी को गच्चा देकर थाने से भागा जालसाजी का आरोपी कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली से पकड़ कर लाया गया एक व्यक्ति मंगलवार तड़के संतरी को गच्चा देकर प्रतापनगर थाने से फरार हो गया। संतरी मोटर चालू करने गया था। छज्जे क...

वारंट तामील कराने गए सिपाही से बदसलूकी, कार्रवाई के डर से चौकी के बाहर आत्महत्या का ड्रामा

Image
शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के अमरगढ़ चौकी के बाहर रविवार को नाटकीय घटनाक्रम हुआ। वारंट तामील कराने गए सिपाही से बदसलूकी करने वाले युवक ने आठ दिन बाद रविवार को कार्रवाई के डर से अमरगढ़ चौकी के बाहर शराब में कीटनाशक मिलाकर पी लिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। उसे निकट अस्पताल ले जाया गया। वहां से भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया, जहां युवक की हालत सामान्य है। जानकारी के अनुसार, 19 जून को अमरगढ़ चौकी का कांस्टेबल रामराजसिंह रतनपुरा में शम्भूलाल दरोगा के खिलाफ जमानती वारंट के गवाह की तामील कराने गया। कांस्टेबल रामराज के साथ पहले शम्भू ने फोन पर गाली-गलोच की थी। घर पहुंचने पर सिपाही से बदसलूकी की। कांस्टेबल ने उसे थाने चलने को कहा तो भाग गया। उसे पुलिस कार्रवाई का डर सता रहा था। खुद के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने का दबाव बनाने की मंशा से रविवार को शम्भू शराब में कीटनाशक मिलाकर अमरगढ़ चौकी के बाहर पहुंचा। वहां उसने थोड़ा कीटनाशक गटक लिया। यह देखकर चौकी के पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने शम्भूलाल के परिजन और सरपंच गोपालसिंह नरूका को सूचना दी। मौके पर पह...

महादेव कॉटन मिल प्रकरण में स्थगन 6 तक बढ़ाया

Image
उपखण्ड न्यायालय ने महादेव कॉटन मिल प्रकरण में स्थगन आदेश 6 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इस आदेश में वाद ग्रस्त आराजियात में से औद्योगिक, आवासीय, व्यवसायिक सम्परिवर्तन शुद्धा भूमि को छोड़कर शेष भूमि के संबन्ध में अन्तरिम अस्थाई निषेधाज्ञा बढ़ाई है। इस प्रकरण में संशोधित टाइटल एवं विपक्षी को अपना जवाब अगली सुनवाई पर पेश करने को कहा।   इस मामले में पावर ऑफ अटार्नी होल्डर प्रवीण कुमार जैन ने उपखण्ड न्यायालय के समक्ष अधिवक्ता गोपाल कृष्ण बीलवाल के माध्यम से नगर परिषद के विरुद्ध वाद प्रस्तुत किया था। इसमें महादेव कॉटन मिल से जुड़ी 156 बीघा 6 बीस्वा जमीन नगर परिषद के विरुद्ध स्थगन आदेश जारी है। इसमें केसरिया हाइट्स, सुजुकी एन्क्लेव टेक्सटाइल, फैशन सूटिंग्स प्रा. लि. के द्वारा न्यायालय में पक्षकार संयोजित के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद स्थगन आदेश दे रखा है। यह जमीन नगर परिषद के नाम दर्ज है। इस प्रकरण को लेकर प्रवीण कुमार जैन का कहना है कि जमीन नगर परिषद के नाम पर दर्ज है। प्रतिभाओं का होगा सम्मान, वेबसाइट होगी लॉन्च भीलवाड़ा. जिला परिषद के ...

भाजपा ने दी पार्षदों को छवि सुधारने की नसीहत

Image
अपनी महिला पार्षद के रिश्वत लेते गिरफ्तारी से चिंतित भाजपा ने अन्य पार्षदों को ईमानदारी का पाठ पठाया। भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने शनिवार को यहां शहर में पार्टी के 26 पार्षदों की बैठक ली। पार्टी कार्यालय में तेली ने कहा कि पार्षदों को अपनी छवि सुधारनी होगी। भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस पार्टी से चुनकर आए है। उनके सिद्धान्तों को ध्यान में रखते हुए सेवा का कार्य करें। प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि कई पार्षदों की ओर से विभिन्न अनियमितताएं भ्रष्टाचार, दलाली की शिकायत मिलने के बाद तेली ने पार्षदों की यह बैठक ली। सभापति राकेश पाठक भी उपस्थित थे। तेली ने पार्षदों से कहा कि जनता ने भाजपा की नीति एवं विकास के आधार पर पार्षदों को जिताया, लेकिन कई पार्षद संगठन व आमजन के हित के बजाय निजी हित पर काम कर रहे है। अफसरों से मिलीभगत की शिकायतें मिल रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्षद आमजन की सेवा के बजाय नगर परिषद में ठेकेदारी, कमीशन बाजी, भ्रष्टाचार तथा अफसरों से मिलीभगत की शिकायत मिलने पर भाजपा संगठन द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए पार्षदों को निलंबित करने का ...

Bhilwara news: भड़ल्या नवमी 8 को होगी शादियां

Image
इस सीजन का आखिरी सावा 9 जुलाई काे रहेगा। इससे एक दिन पहले 8 जुलाई को भड़ल्या नवमी काे अबूझ मुहूर्त रहेगा। इस दिन जिले में सैकड़ों शादियां होंगी। इस सीजन में अब सिर्फ 11 दिन और शहनाई बजेगी। 10 जुलाई से देव सो जाएंगे। फिर चार माह बाद नवंबर में देवउठनी एकादशी का सावा होगा। हालांकि, शुक्र तारा के अस्त होने से विधिवत लग्न मुहूर्त 28 नवंबर से शुरू होंगे। यानी भड़ल्या नवमी के बाद विवाह मुहूर्त शुरू होने के लिए 140 दिन इंतजार करना होगा। हालांकि 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर अबूझ मुहूर्त में कई जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। चातुर्मास का एक दिन कम 10 जुलाई को देवशयनी व 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी होने से भगवान 117 दिन विश्राम करेंगे। पिछले साल 118 दिन विश्राम किया था। 2020 में अधिमास होने से चातुर्मास की अवधि 148 दिन की थी। 14 जुलाई से सावन 13 जुलाई को स्नान-दान पूर्णिमा के अगले दिन 14 जुलाई को श्रावण माह की शुरुआत होगी। समापन 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगा। इस तरह श्रावण मास 29 दिन का ही रहेगा। इससे पूर्व आषाढ़ में 30 जून से गुप्त नवरात्रा प्रारंभ होंगे। पंडित अशोक व्यास ने बताया कि सावन में...

Bhilwara news: आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाना होगा

Image
भारतीय रेलवे ने आधुनिक प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने के लिए रेलवे के लिए स्टार्ट अप योजना घोषित की है। जिसके तहत लागत को प्रभावी रूप से कम करना, भारतीय रेलवे की परिचालन दक्षता और सुरक्षा में सुधार करना, कार्यान्वयन में आधुनिकीकरण के लिए नए आविष्कार करना, विभिन्न कार्य समस्याओं के लिए समाधान विकसित करने के साथ प्रोटोटाइप डिजाइन विकसित की जाएगी।   मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के महासचिव आरके जैन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने मेवाड़ चेम्बर को इस योजना का प्रारूप भेजकर उद्यमियों, तकनीकी रूप से सक्षम नवयुवकों से रेलवे के लिए स्टार्ट अप योजना में भागीदारी का आव्हान किया है। रेलवे उद्यमियों और स्टार्टअप्स की ओर से विकसित नई नवीन तकनीकों का लाभ उठाने के लिए ऐसे प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए प्रति प्रोजेक्ट 50 प्रतिशत भागीदारी अधिकतम 1.5 करोड़ का आर्थिक सहयोग करेगी। स्टार्ट अप के लिए आवेदन पूर्ण रूप से ऑनलाइन प्रोसेस से ही स्वीकार होंगे। भारतीय रेलवे ने इसके लिए डेडीकेटेड इंडियन रेलवे इनोवेशन पोर्टल विकसित किया है। रेलवे बोर्ड के रिसर्च डायरेक्टर इस कार्य के...

Bhilwara news: स्कूलों में एक जुलाई से होगा शिक्षण कार्य

Image
सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो गए हैं और स्कूलों में फिर से चहल-पहल शुरू हो जाएगी। सरकारी स्कूलों में फिलहाल शिक्षक ही काम पर लौटेंगे। जबकि विद्यार्थी एक जुलाई से पहुंचेंगे। वहीं, कई निजी स्कूल खुल चुके हैं तो कई अब खुलेंगे। सरकारी स्कूलों में फिलहाल प्रवेशोत्सव का दौर चलेगा। Bhilwara news: Teaching work will be done in schools from July 1 30 तक हाउस होल्ड सर्वे करेंगे शिक्षक स्कूलों में प्रवेशोत्सव दो चरणों में होगा। पहला चरण 25 जून से शुरू होगा। इसके तहत 3 से 18 वर्ष तक के समस्त बालक-बालिकाओं को चिह्नित कर उनकी आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेशित कर उन्हें आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों से जोड़ा जाना है। इसके अलावा नामांकन वृद्धि अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बच्चों एवं प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के साथ कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की विस्त़ृत कार्ययोजना बनाकर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान हाउस होल्ड सर्वे कर शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर स्कूल से जोड़कर शाला दर्पण के सीआईसी मॉड्यूल पर प्रविष्टी करवाई जानी सुनिश्चित करनी होगी...

महामारी से सबक: खुले का झंझट, न कतार की चिंता

Image
कोरोना महामारी से सबक लेते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा में लगातार इजाफा कर रहा है। अनारक्षित टिकट के लिए अब यात्रियों को स्टेशन पर न कतार में लगना होगा और न ही खुले के झंझट से निपटना होगा। यह होगा मोबाइल एप के जरिए। रेलवे भीलवाड़ा समेत जिले के सभी स्टेशनों पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराने जा रहा है। इससे यात्रियों को फायदा होगा। यात्री कोड स्कैन कर अपने मोबाइल पर टिकट हासिल कर सकेगा। रेलवे प्रबंधन के मुताबिक यात्री को पैसेंजर यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) मोबाइल में एप डाउनलोड करना होगा। इस एप के जरिए बुक टिकट के ऑप्शन में क्यूआर बुकिंग का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद स्टेशन परिसर में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। यात्री अपनी यात्रा की जानकारी भर सकते हैं और पेमेंट कटने के बाद उनका टिकट बुक हो जाएगा। मशीन में भी विकल्प, बदलाव से मिलेगा फायदा अनारक्षित टिकट बनाने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में लगी मशीन में क्यूआर कोड की व्यवस्था भी है। भीलवाड़ा स्टेशन पर भी तीन मशीनें इस समय लगी है। जिनमें तैनात कर्मचारी यात्री का अनारक्षित टिकट बनाते हैं। मशीन में ही भीम एप में क्यूआर कोड की व्...

हाइवे पर चौथ वसूली में लगा था परिवहन दस्ता, लापरवाही से गाड़ी रोकने पर तीन वाहनों में भिड़ंत

Image
हाइवे पर परिवहन विभाग की ओर से अवैध वसूली बदस्तूर जारी है। चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर हजारी खेड़ा के निकट परिवहन दस्ते के अवैध वसूली के कारण लापरवाही से गाड़ी रोकने पर तीन वाहन आपस में भिड़ गए। इससे हाइवे पर जाम लग गया। तीन चालक जख्मी हो गए। उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में एक ट्रक का कैबिन बुरी तरह पिचक गया। दुर्घटना के बाद परिवहन दस्ता घायलों की मदद की बजाए मौके से भाग गया। परिवहन विभाग की करतूत से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन में गुस्सा है। हजारी खेड़ा के निकट परिवहन विभाग का दस्ता अवैध वसूली में लगा था। इस दौरान ट्रकों को लापरवाही पूर्वक दस्ते ने रोका। इससे पीछे आ रहे एक के बाद एक तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। सबसे पीछे आ रहे ट्रक का कैबिन पूरी तरह पिचक गया। इससे अजमेर जिले का हीरापुरा निवासी चालक रामसिंह कैबिन में फंस गया तथा हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर 108 एम्बुलेंस का पायलट प्रभु प्रजापत टीम के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान पुर थाना पुलिस भी पहुंच गई। क्रेन मंगवा कर आपस में फंसे ट्रकों को एक घंटे मशक्कत कर अलग करके घायल रामसिंह समेत तीन जनों को एमजीएच ले जाया गया।...

Bhilwara news: छात्रों के बनेंगे हेल्थ कार्ड

Image
नए सत्र में प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से 1 जुलाई से स्कूलाें में नवाचार किया जाएगा। छात्रों काे खेलों भीलवाड़ा कार्यक्रम के तहत खेल मैदान भी मिलेंगे। स्वच्छ विद्यालय-स्वस्थ विद्यालय कार्यक्रम से छात्रों का शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास होगा। इस तरह कार्यक्रम में छात्रों को स्वच्छ-सुंदर परिसर, स्वच्छ शौचालय स्वयं कीWater break after every 2 periods स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नारायण जागेटिया ने बताया कि ये काम 2 चरणाें में हाेंगे। श्रेष्ठ विद्यालय व कार्मिकाें काे पुरस्कृत भी किया जाएगा। ब्लॉक के श्रेष्ठ स्कूलों को करेंगे पुरस्कृत - नियमित अंतराल में पानी पीने की आदत डालने के लिए घर से पानी की बोतल साथ लानी हाेगी। हर 2 कालांश के बाद वाटर ब्रेक दिया जाएगा। - बच्चों में यूज एंड थ्रो की आदत को दूर करने के लिए पॉलिथीन व प्लास्टिक के विवेकपूर्ण निस्तारण व अन्य अनुपयोगी वेस्ट को बेस्ट में बदलने की आदत विकसित की जाएगी। - चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण कर हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। आयरन फॉलिक एसिड की गोलियां दी जाएगी। - श्रेष्ठ स्कूलों औ...

Bhilwara news: दो करोड़ के मुकाबले मात्र 50 लाख

Image
राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओ को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक परिषद के सभा भवन में आयुक्त दुर्गाकुमारी की अध्यक्षता में हुई। राजस्थान सम्पर्क हेल्प लाईन पर दर्ज प्रकरणो की समीक्षा की गई। लम्बित प्रकरणों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। सहायक राजस्व निरीक्षक तेजभान सिंह ने प्रशासन शहरों के संग अभियान की प्रगति से अवगत कराया। अब तक पट्टों के 3159 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें 1683 पट्टे जारी किए। 513 आवेदन अस्वीकृत किया। 942 आवेदन शेष हैं।   कनिष्ठ अभियंता रामराज मीणा के पास 33 पत्रावलियां मौका रिपोर्ट के लिए लम्बित है। सुरेश गर्ग के पास 27, रोहित चौबीसा के पास 4 पत्रावलिया लम्बित हैं, जिन्हें दो दिवस में निस्तारण करने के निर्देश दिए। कनिष्ठ सहायक देवीलाल मल्होत्रा को मौका रिपोर्ट के लिए कनिष्ठ अभियंता को पत्रावलियां समय पर नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के संस्थापन अनुभाग के प्रभारी को निर्देश दिए। कनिष्ठ सहायक विमलकुमार दाधीच, शंभूलाल सनगत, ओमप्रकाश विश्नोई, देवीलाल मल्होत्रा को अपने पास आवेदनकर्ता के स्तर पर दस्तावेज अपूर्ण के कारण लम्बित पत्रावलियों का 3 बार न...

Bhilwara news: विद्युत दरों में अप्रत्यक्ष बढ़ोतरी

Image
अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से 2022-23 के लिए विद्युत दरों के संबंध में राजस्थान विद्युत नियामक आयोग में मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की ओर से दाखिल प्रति याचिका पर नियामक आयोग ने वीसी के माध्यम से व्यक्तिगत सुनवाई की। महासचिव आरके जैन ने चेम्बर की ओर से विभिन्न बिंदुओं पर अपना पक्ष रखा। जैन ने बताया कि जहां एक ओर अजमेर विद्युत वितरण निगम ने वर्ष 2022-23 के लिए विद्युत दरों में बढ़ोतरी नहीं करने की बात कही है, वहीं कई बिंदुओं पर अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ोतरी करने का विरोध किया। निगम ने रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ऑफ पीक ऑवर्स में विद्युत उपयोग पर 15 प्रतिशत छूट को घटाकर 10 प्रतिशत करना प्रस्तावित करने का विरोध करते हुए चेम्बर ने ऑफ पीक ऑवर्स की छूट को 25 प्रतिशत करने की मांग की। जैन ने नियामक आयोग को बताया कि राजस्थान अतिरिक्त (सरप्लस) विद्युत उपलब्धि वाला राज्य है। कई बार अतिरिक्त उपलब्ध बिजली बहुत कम दरों पर विशेष कर रात में बाहर बेचनी पड़ती है। जो निगम व उपभोक्ताओं दोनों के ही हित में नहीं है। ऑफ पीक ऑवर्स की छूट को 25 प्रतिशत करने से न केवल उद्योग लाभान्वित होंगे ...

बजरी चेकपोस्ट पर तोड़फोड़ व हंगामा, पूर्व सरपंच समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Image
बड़लियास थाना क्षेत्र के बेड़च नदी के चेकपोस्ट पर मंगलवार आधी रात तोड़फोड़ व हंगामा हुआ। पूर्व सरपंच समेत कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की और नाकाकर्मियों से मारपीट की। लीज चलाने के नाम पर मासिक बंधी देने की धमकी दी। इस सम्बंध में पूर्व सरपंच समेत तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। उधर, सरपंच ने भी बड़लियास थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकदमे दर्ज को गलत बताया। मुकदमे का विरोध किया। पुलिस ने पूर्व सरपंच को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी शिवचरण के अनुसार नाकाकर्मी एमपी निवासी सोनू राजपूत ने मामला दर्ज कराया कि लीजधारक संजय कुमार गर्ग के नाम से बड़लियास के आसपास बजरी की लीज है। बेड़च नदी पर चेकपोस्ट पर रवाना जांचा जाता है। मंगलवार देर रात जीवा का खेड़ा के पूर्व सरपंच शोभालाल जाट समेत कुछ लोग पहुंचे। चेकपोस्ट पर तोड़फोड़ की और नाकाकर्मियों के साथ मारपीट की। कर्मचारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। रिपोर्टकर्ता सोनू ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच ने ठेकेदार से लीज चलाने पर मंथली देने की बात कही। पूर्व सरपंच शोभालाल जाट को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार किया गया। दो दिन...

डेढ़ लाख की घूस लेते भाजपा पार्षद और पति गिरफ्तार, नगर परिषद में मचा हड़कंप

Image
भीलवाड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की प्रथम शाखा ने बुधवार को भीलवाड़ा के वार्ड नम्बर 29 की भाजपा पार्षद लक्ष्मीदेवी सेन और उसके पति मुकेश सेन को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। पार्षद पति ने रिश्वत में एक लाख बीस हजार का चेक और तीस हजार रुपए नकद लिए। ठेकेदार से नाला निर्माण शुरू करने की एवज में रिश्वत ली थी। कार्रवाई से नगर परिषद में हड़कम्प मच गया। एसीबी के एएसपी बृजराजसिंह को महालक्ष्मी कंस्टे्क्शन कम्पनी के ठेकेदार ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म को काशीपुरी में विष्णु जलपान गृह रोड पर नाला निर्माण के लिए 21 लाख 52 हजार रुपए का कार्यादेश जारी हुआ। कार्य शुरू करने से पहले पार्षद और पति ने डेढ़ लाख रुपए रिश्वत में मांगे। एसीबी ने सत्यापन कराया तो शिकायत सही मिली। रिश्वत की राशि बुधवार को देना तय हुआ। मुख्य सड़क पर ली रिश्वत निरीक्षक नरसीलाल मीणा की अगुवाई में एसीबी ने जाल बिछाया। परिवादी ने रिश्वत के लिए पार्षद पति मुकेश को बुलाया। काशीपुरी रोड पर विष्णु जलपान के बाहर बाइक पर पार्षद पति मुकेश पहुंचा। ठेकेदार ने एक लाख बीस हजार का चेक और तीस हजार रुपए नकद मुकेश को...

Bhilwara news: जांच का दायरा बढ़ा, लैब टैक्नीशियन नहीं

Image
राज्य सरकार ने अप्रेल से निशुल्क चिकित्सा जांचों का दायरा बढ़ाया लेकिन तकनीकी कार्मिकों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ। नतीजतन तकनीकी कार्मिकों पर काम का दबाव बढ़ा है, वहीं मरीजों की भी परेशानी बढ़ गई। मार्च में एमजीएच में औसतन 10 हजार निशुल्क जांचे होती थी, जो अब 15 हजार तक पहुंच गई। एमजीएच में लंबे अर्से से लैब टेक्नीशियन की भर्ती नहीं हो रही है। पद रिक्त होने पर तबादले से भर दिया जाता है, लेकिन नई नियुक्ति नहीं होती। जिले में लैब टेक्नीशियनों के 117 पद स्वीकृत है। इनमें 63 खाली हैं। 54 भरे पदों में 24 संविदाकर्मी हैं। एमजीएच में 5 पद वरिष्ठ तकनीकी सहायक के खाली हैं। एमजीएच में हर तरह की सुविधा बढ़ने से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां प्रतिदिन औसतन 2200 मरीज आते हैं। ऐसे समय मरीजों की संख्या देखते कम से कम 50 लैब टेक्नीशियन होने चाहिए। 115 सेन्टरों पर होती जांचे जिले में करीब 115 सेन्टर है जहां कई तरह की जांचें होती है। इनमें एमजीएच में 90, सेटेलाइट अस्पताल शाहपुरा में 67, 28 सामुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र में 37, 75 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 15 जांच के अलावा मांडलगढ़ डिस...

Bhilwara ACB भीलवाड़ा एसीबी की भीम में कार्रवाई, दो लाख की रिश्वत लेते एक्सईएन गिरफ्तार

Image
Bhilwara ACB भीलवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को राजसमंद जिले के भीम में रिश्वत की बड़ी कार्रवाई की। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अ धिशाषी अ भियंता (एक्सईएन) को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते उसके आवास से गिरफ्तार किया। उसके साथ दलाल भी हत्थे चढ़ा। ठेकेदार से सड़क निर्माण का 98 लाख का बिल पास करने की एवज में पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी को देखकर एक्सईएन ने आवास में बैठे साथी की जेब में रिश्वत की रा शि रखवा दी थी।Bhilwara ACB ब्यूरो के एएसपी बृजराजसिंह ने बताया कि गत 14 जून को कलालिया (भीम) निवासी ठाकुरसिंह रावत ने भीलवाड़ा एसीबी को शिकायत दी। परिवादी ने बताया कि वर्ष-2018 में डीएमएफटी योजना फेज द्वितीय के अंतर्गत देवगढ़ क्षेत्र में चार मार्गों पर सड़कों का डामरीकरण करवाया। इस कार्य के बदले 1 करोड़ 16 लाख रुपए का बिल तीन साल पूर्व भीम सार्वजनिक निर्माण विभाग के अ धिशाषी कार्यालय में पेश कर दिया था। इसमें से बारह लाख रुपए का भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया। 10 जून को बकाया शेष करीब 98 लाख रुपए के भुगतान के बदले भीम अ धि शाषी अ भियंता सवाईमाधोपुर जिले के जीवली निवा...

drug trade in bhilwara नस-नस में घुल रहा नशे का जहर

Image
drug trade in bhilwara शहर समेत जिले में नशे का जहर घुलता जा रहा है। बात चाहे शराब की हो या फिर स्मैक और गांजे की। सबसे बड़ी चिंताजनक बात है कि बड़े तो दूर बच्चे भी नशे की लत में जकड़े जा रहे हैं। इनमें स्कूली बच्चे भी हैं। किशोर उम्र के बच्चे गलत संगत के कारण बिगड़ रहे हैं। नशे की लत लगने से जहां नौजवान व बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। वहीं उनका भविष्य भी अंधकारमय हो रहा है। स्मैक और गांजे का सेवन आम हो गया है। स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इनसे शरीर का नाश ही नहीं बल्कि इनकी लत को पूरा करने के लिए बच्चे अपराध के दलदल में फंस रहे हैं।drug trade in bhilwara पुलिस के लिए यह सिरदर्द बन रहा है। पुलिस की अब तक कार्रवाई में सच्चाई सामने आई कि गांजा और स्मैक पीने वालों की बढ़ती संख्या के कारण इसका अवैध कारोबार तेजी से पनपा है। केबिन, ठेले और दुकानों पर आसानी से उपलब्ध हो रहे है। इनके खरीदार बड़े ही नहीं, बच्चे भी शामिल हैं। हाल ही में भीलवाड़ा पुलिस के हाथ लगे बच्चे भी गांजा और स्मैक के आदी नजर आए।परिवार ने पुलिस अफसरों से मनुहार करके प्रतिष्ठा को धक्का नहीं लगे इसके चलते कार्रवाई से पल्...

Bhilwara Court फ्लैट अंतरित कर दिया, नहीं लौटाई कुछ राशि

Image
Bhilwara Court जिला उपभोक्ता आयोग ने एक परिवाद पर सुनवाई करते हुए उसे आंशिक स्वीकार कर जयपुर के मैसर्स मंगलम बिल्ड डवलपर्स लिमिटेड को सेवा का दोषी माना। उसे दो माह के भीतर शेष डेढ़ लाख रुपए, मानसिक संताप के दो हजार तथा परिवाद व्यय के आठ हजार समेत कुल एक लाख साठ हजार रुपए दो माह के भीतर लौटाने के आदेश दिए। आयोग अध्यक्ष हरिनारायण सारस्वत, सदस्य विनती तापडिय़ा व राजेन्द्र जैन ने आदेश जारी किए। दो माह के भीतर बिल्डर को यह राशि लौटानी होगी।Bhilwara Court प्रकरण के अनुसार आरसी व्यास कॉलोनी निवासी किरण बंसल ने परिवाद आयोग में दायर किया था। परिवादी ने हलेड़ रोड पर मंगलम बिल्ड डवलपर्स लिमिटेड से एक फ्लैट पुत्र अरूण बंसल के नाम से बुक करवाया था। इस फ्लैट को परिवादी के नाम अंतरित कर दिया और इसके बदले 13 लाख 10 हजार रुपए ले लिए। योजना में हो रही देरी और घटिया निर्माण को देखते हुए परिवादी ने फ्लैट को बिल्डर को अंतरित कर दिया। परिवादी की ओर से फ्लैट के लिए अदा किए गए 13 लाख 10 हजार रुपए जल्द लौटाने का बिल्डर ने वादा किया। उसके बाद 10 लाख 10 हजार रुपए लौटाए गए। शेष राशि के लिए तकाजा करने के बाद भी...

arms smuggling in bhilwaraदेसी तमंचे बढ़ा रहे समाज व पुलिस का सिरदर्द

Image
arms smuggling in bhilwara किशोर उम्र के बच्चे वर्चस्व को लेकर झगड़े-फसाद में हथियार से धमकाने में भी पीछे नहीं हटते। हथियार की आसानी से उपलब्धता और स्टेट्स सिम्बल इसका बड़ा कारण है। शौकिया तौर पर रखे जा रहे हथियार स्कूली बच्चों में अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। पुलिस के आंकड़े गवाह हैं कि पिछले चार साल में दस बाल अपचारी हथियारों के साथ पकड़े गए। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज हुआ। पूछताछ में सामने आया कि स्टेट्स सिम्बल के लिए देसी तमंचे खरीदे। इसी देसी तमंचों से कई बार गैंगवार के दौरान धमकाया भी।arms smuggling in bhilwara आधुनिकता के दौर में खुद को ढालने में लगे स्कूली बच्चे पढ़ाई से दूर होकर अपराध का रास्ता पकड़ रहे हैं। 15 से 17 साल की उम्र के बच्चे विवेक नहीं होने के कारण छोटी-मोटी लड़ाई से शुरुआत कर आगे बड़े अपराध के रास्ते पर दौड़ पड़ते हैं। एमपी से आ रहे, गली-गली में फैक्ट्री मध्यप्रदेश हथियार निर्माण का गढ़ है। मुरैना समेत कई जिलों में तमंचे बनाए जाते हैं। वहीं से राजस्थान में हथियार सप्लाई होते हैं। भीलवाड़ा के रास्ते होकर हथियार अन्य जिलों में भेजे जाते हैं। भीलवाड़...

Bhilwara news: 15 मिनट की बारिश, नालों से बही लापरवाही

Image
शहर में बुधवार को प्री मानसून की पहली अच्छी बारिश ने सफाई व्यवस्था की न सिर्फ पोल खोल दी, बल्कि नगर परिषद की लापरवाही भी उजागर की। मात्र 15 मिनट की बारिश से नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा। नालियों की गंदगी सड़कों पर फैल गई। प्लास्टिक, पत्ते व अन्य कचरा सड़कों पर फैल गए। कुछ देर के बाद काफी कचरा उन्हीं नालियों में समा गया और हर सड़क की स्थिति एक जैसी थी।   परिषद ने शहर के सभी छोटे-बड़े नाले व नालियों की सफाई ठेके पर दी। ठेकेदार ने समय पर काम शुरू नहीं किया। परिषद के अधिरारियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था ठेके पर दी गई है। लेकिन कार्य समय पर शुरू नहीं करने से नालों की सफाई नहीं हो पाई है। हालांकि अधिकारियों ने ठेकेदार को शहर के छोटे नालियों की सफाई तुरन्त करने के निर्देश दिए। शहर में 15 मिनट की बारिश में पानी की सतह ऊंची हो जाती है। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने नगर परिषद सभापति व आयुक्त से की है। सरस्वती सर्किल पर नाले की सफाई नहीं होने से सड़क पर पानी भर गया। लोगों को वाहन निकालने में भी परेशानी उठानी पड़ी। यही स्थिति छीपा बिल्डिंग के पीछे, रोडवेज बस स्टैण्ड पर देखने को मिली।...

Bhilwara Railway होर्डिंग का तिरपाल रेलवे की इलेक्टि्क लाइन पर गिरा, एक घंटे खड़ी रही चेतक एक्सप्रेस

Image
Bhilwara Railway शहर में बुधवार देर शाम मौसम में बदलाव ने भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर हड़कम्प मचा दिया। अजमेर ओवरब्रिज के निकट तेज हवा से होर्डिंग का तिरपाल उड़कर रेलवे की इलेक्टि्क लाइन पर गिर गया। इससे इलेक्टि्क सप्लाई फेल हो गई व उदयपुर से दिल्ली जा रही चेतक एक्सप्रेस हमीरगढ़ और भीलवाड़ा स्टेशन के बीच एक घंटे खड़ी रही। इससे यात्री परेशान हो गई। बेहाल हो गए। लाइन पर तिरपाल हटाकर टे्न को अजमेर रवाना किया गया। उधर, सुबह जयपुर से उदयपुर जा रही हॉली-डे टे्न का इंजन भी फेल होने से गाड़ी पौन घंटे देरी से रवाना हुई।Bhilwara Railway रेलवे सूत्रों के मुताबिक खडेश्वरी महाराज मंदिर के निकट ऊंचाई पर होर्डिंग बोर्ड लगा था। देर शाम तेज हवा से इसका तिरपाल उड़कर निकट रेलवे की इलेक्टि्क लाइन पर गिर गया। इससे भीलवाड़ा स्टेशन की टे्क की इलेक्टि्क सप्लाई फेल हो गई। पता चलने पर रेलवे अधिकारी हरकत में आए। इस दौरान उदयपुर से दिल्ली जा रही चेतक एक्सप्रेस हमीरगढ़ तक आ गई। उसे वहीं रोका। आनन-फानन में हमीरगढ़ स्टेशन से तकनीकी विशेषज्ञ बुला तिरपाल हटवाया। लाइन दुरस्त हुई। चेतक एक्सप्रेस को जैसे-तैसे भीलवाड़ा लाए...

mobile addiction bad बच्चे क्या देख रहे, निगरानी नहीं कर पा रहे अभिभावक

Image
mobile addiction bad मोबाइल जीवन की प्रमुख आवश्यकताओं में शामिल हो गया है। यही आवश्यकता अब लत बन चुकी है। बच्चों से लेकर बड़े तक मोबाइल में खोए रहते हैं, जिससे सामाजिक रिश्तों के ताने.बाने में खटास ही नहीं आ रही बल्कि अपराध के दलदल में भी फ ंस रहे है। कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई का प्रमुख जरिया मोबाइल था। अब बच्चे इसकी आदी हो गए। महामारी पर काबू पाने के बाद स्कूलों में ऑफ लाइन पढ़ाई शुरू हो गई, लेकिन स्कूली बच्चों के हाथ से मोबाइल नहीं छूट रहा।mobile addiction bad मोबाइल, लैपटॉप पर बच्चे क्या.देख रहे। इसकी अभिभावक निगरानी नहीं रख पा रहे। इसका फ ायदा सोशल मीडिया प्लेटफ ार्म उठा रहे है। एक ही छत के नीचे होकर भी बच्चे दूर-दूर रहने लगे हैंए तो संयम की क्षमता भी उनमें घट रही है। परिजनों का डांटना भी अब उन्हें नागवार गुजर रहा है। ऑनलाइन गेम पर ध्यान, अपराध की भी सीख बदलते दौर के साथ अब अभिभावकों को भी बच्चों के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। मोबाइल की लत का कारण ऑनलाइन मोबाइल गेम है। मोबाइल पर वीडियो बनाने का हद से ज्यादा शौक भी चढ़ गया है। इसी लत के कारण सोशल मीडिया प्लेटफ ार्म...

Vehicle thief caught in Bhilwara कार चोरी के आरोपी नौ दिन बाद चढ़े हत्थेए गुजरात में बेचने की फिराक में घूमते पकड़ा

Image
Vehicle thief caught in Bhilwara कोतवाली पुलिस ने नौ दिन पूर्व सेशन कोर्ट के निकट से कार चुराकर ले जाने वाले दो जनों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक व्यक्ति गुजरात में गाड़ी बेचने की फि राक में घूम रहा था। दोनों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सूर्यभानसिंह के अनुसार गत 8 जून को आजाद मोहल्ला के पराग शर्मा ने मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि 6 जून की रात में सेशन कोर्ट के पीछे से उसकी कार को कोई चुरा ले गया। इस पर सीआई सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जांच के बाद लक्ष्मीपुरा [शम्भूगढ़] निवासी रमेश नाथ योगी व जालमपुरा निवासी वेदराज जाट को गिरफ्तार किया। दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।Vehicle thief caught in Bhilwara रमेश चला रहा था चोरी की कार पुलिस ने अनुसंधान किया तो चोरी गई कार को गुजरात की ओर ले जाने का पता लगा। इस पर कोतवाली से टीम गुजरात भेजी गई। वहां रमेश कार बेचने की फि राक में घूमते पकड़ा गया। उसे पकड़ कर भीलवाड़ा लाया गया। उसने पूछताछ में साथी वेदराज का नाम बताया। दोनों को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली गई। आ...

Bhilwara news: जब भी खून की जरूरत पड़ी, दौड़े चले आए

Image
किसी की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा कार्य है। रक्तदान भी ऐसा ही पुण्य कार्य है। वस्त्रनगरी में कई लोग ऐसे हैं, जो संकट के समय जरूरत पडऩे पर हर समय रक्तदान के लिए तैयार रहते है। शहर में ऐसे कई लोग है, जो अब तक 40 से अधिक बार रक्तदान कर चुके है। 98 बार किया रक्तदान विक्रम दाधीच विगत 35 वर्षों से रक्तदान जनजागृति अभियान व पीडि़तों की सेवा के लिए कार्य कर रहे है। वे अब तक 98 बार रक्तदान कर चुके है। रक्त की आवश्यकता होने पर दाधीच बाहर जाने से भी नहीं चूकते है। विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से भी रक्त उपलब्ध कराना व रक्तदाताओं को भेज पीडि़तों की सेवा करना ही उनका मुख्य ध्येय है। 63 बार कर चुके रक्तदान सीए लक्ष्मण टिक्यानी पिछले 22 साल से रक्तदान कर रहे है। पहली बार मई 2000 में रक्तदान किया था। उसके बाद लगातार रक्तदान करते हुए अब तक 63 बार रक्तदान कर चुके है। रक्तदान एक ऐसी चीज हैं, जो किसी का जीवन बचाती है। टिक्यानी ने बताया कि जब वे पढ़ाई करते थे, तब भी किसी की मदद करने की इच्छा होती थी। पर इतने पैसे नहीं हुआ करते थे कि किसी जरूरतमंद की मदद कर सके, इसलिए रक्तदान शुरू किया था। 45 बार किया र...

school crime शिक्षा से होते जा रहे दूर, वर्चस्व में पनप रहा अपराध

Image
school crime कहते है स्कूल भविष्य की इबारत लिखने की पहली सीढ़ी है। यहीं इबारत की दीवार मजबूत हो तो भविष्य संवरता है। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई की जगह आने वाले भविष्य के कुछ बच्चे अपराध की इबारत भी लिख रहे हैं। यह महज उदाहरण है। सच्चाई है कि बदलते दौर के साथ अपना वर्चस्व दिखाने के लिए स्कूल से गैंग पनप रही है। इसमें वे बच्चे शामिल हो रहे जो शिक्षा से दूर हो रहे हैं। इनकी उम्र 15 से 17 वर्ष है। गलत संगत और पढ़ाई से जी चुराने के कारण अपराध का रास्ता पकड़ रहे हैं। पुलिस ने पिछले दो साल में ही तीस बाल अपचारियों को अलग-अलग मामलों में निरूद्ध किया।school crime गैंग बनाकर झगड़े फसाद से अपराध की पहला पायदान चढ़ते हैं। उसके बाद संगीन वारदात से नहीं चूकते। इससे पुलिस के लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है। राजस्थान पत्रिका इसी मुद्दे को लेकर बच्चों को बचाओ अभियान शुरू कर रहा है। इसमें बच्चों के अपराध का रास्ता पकड़ने के कारण, स्कूलों की जिम्मेदारी और बुरी संगत से बचाव को श्रृंखलाबद्ध प्रकाशित करेगा। कागज पर काउंसलिंग, नजर नहीं रखी जाती स्कूलों में बच्चों के साथ काउंसलिंग कागजों पर ही सिमटी है। जो ब...

Bhilwara news: चेता स्वास्थ्य विभाग

Image
जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शहर एवं बनेड़ा में बड़ी कार्रवाई की। विभाग की गठित जांच टीम ने बनेड़ा व भीलवाड़ा शहर में फास्ट फूड ठेलों पर खाद्य सामग्री एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई ठेले सेहत के खिलवाड़ करते पाए गए। यहां सुविधाओं में खामियां मिलने पर ठेले संचालकों को पाबंद किया है। सभी को ठेले पर साफ-सफाई रखने व फास्ट फूड बनाने वाले कुक को एप्रीन, ग्लब्स और कैप का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए है। साथ ही नाले को अपने स्तर पर ढकने के लिए भी पाबन्द किया है।   राजस्थान पत्रिका में सोमवार के अंक में शौचालय और नाले किनारे के ठेले खिला रहे फास्ट फूड या स्लो पॉइजन, मौन है जिम्मेदार शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) राजेश गोयल ने सीएमएचओ को तुरन्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि कलक्टर के निर्देश पर जांच दल ने बनेड़ा में शाहपुरा रोड तथा शहर में फास्ट फूड संचालकों व ठेलों का निरीक्षण किया। मिलावटी की आशंका पर लिए नमूने निरीक्षण के दौरान मिलावट की आशंका पर बनेडा में बस स्टैंड के पा...

Bhilwara news: ग्राम सेवा सहकारी समितियों के चुनाव

Image
जिले में अगले माह ग्राम सेवा सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रदेश में जुलाई में चुनाव करवाए जाने प्रस्तावित है। चुनाव को लेकर वार्डो के आरक्षण तय किए जा रहे हैं। जिले में 376 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में से 366 के चुनाव होंगे। जबकि 5 समितियों का समय पूरा नहीं होने से चुनाव वर्ष 2023 में हो सकते है। विभाग की ओर से 352 समितियों में वार्डो का गठन कर दिया गया है। उप रजिस्ट्रार अरविन्द ओझा ने बताया कि समितियों के काश्तकारों के आधार पर वार्ड का अलग से गठन किया गया है। प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति में अधिकतम 12 वार्ड बनाए जाएंगे। वार्डों का आरक्षण वर्तमान कमेटी द्वारा लॉटरी के माध्यम से तय किया जा रहा है। एक- एक वार्ड एससी-एसटी, 2 वार्ड महिला और शेष वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। प्रत्येक समिति में 12 संचालक मंडल के सदस्य चुने जाएंगे। 12 सदस्यों में से ही एक अध्यक्ष ऋणी सदस्यों से चुना जाएगा। ऋणी सदस्य का मतलब ऐसे सदस्य से है जिसने संस्था से पिछले तीन वित्तिय वर्षो की अवधि में कम से कम एक बार नकद या कृषि आदान के रूप म...

Bhilwara Congress भीलवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेताओं पर फूटा गुस्सा

Image
Bhilwara Congress भीलवाड़ा जिला कांग्रेस के चिंतन एवं मनन शिविर में सोमवार को प्रदेश संगठन के प्रमुख नेताओं के नहीं आने से अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के गुस्से का गुब्बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा के सामने फूट पड़ा। उन्होंने जिले के वरिष्ठ नेताओं को खरी खोटी सुनाई और जिले में संगठन की पतली होती हालत के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया। कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष शर्मा भी पुलिस व प्रशासन पर बरसे। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि अफसर भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहे है, स्थानीय निकायों व विभागों में कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। करीब चार घंटे के शिविर के दौरान अधिकांश वक्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के साथ ही पुलिस व प्रशासन को सवालों में घेरे रखा। दूसरे सत्र में शिविर में कार्यकर्ताओं की संख्या आधी भी नहीं रही। Congress workers got angry on leaders in Bhilwara जिला कांग्रेस कमेटी ने उदयपुर में आयोजित चिंतन एवं मनन शिविर में तय किए गए दस संकल्पों के प्रारूप के अनुसार कार्य करने के लिए नगर परिषद के टाउन हाल में सोमवार को एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। शिविर में कमेट...

inside story of Bhilwara यह है भीलवाड़ा की अंदर की बात

Image
नरेन्द्र वर्मा This is the inside story of Bhilwara कांग्रेस में चिंतन एवं मनन का मौका अब स्थानीय स्तर पर होगा। यह चिंतन एवं मनन बंद कक्ष में नहीं वरन खुले स्थल यानी कार्यशाला में होगा, लेकिन बोलने वाले को कौन रोक सकता है, वे तो बोलेगे ही। चर्चा है कि गत दिनों जिले में ब्लॉक स्तर पर मौजूदा अध्यक्षों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नेताओं ने खुली चर्चा की। उनके ब्लॉक के हालत जाने, लेकिन दिल्ली तक रसूखात वाले नेताजी के क्षेत्र में दोनों ही ब्लॉक अध्यक्षों को बुलाया नहीं। यहां के बीआरओ की भी नहीं चली। वह भी ब्लाॅक अध्यक्षों से मिले बिना अपनी रिपोर्ट थमा कर अपने-अपने घर चले गए। यह अनजान चेहरे यूआईटी में सब कुछ ठीक है, यह नहीं कहा जा सकता है। हालात यह है कि कांग्रेस के अनजान चेहरे पर भी यहां अपनी धाक जमाने को मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वे अपने आप को सुर्खियों में लाने की कोशिश में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी तक देने लगे हैं। कुछ की यूआईटी के बाहर धरने पर बैठने की चेतावनी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी सकते में है। वे यह समझ नहीं पा रहे है कि उनकी सरकार के कामकाज व अभियान को लेकर यह अनजान क्यों...

Bhilwara grand finale ग्रैंड फिनाले में धूम धड़ाका, छाई रही मस्ती

Image
Bhilwara grand finale राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग पत्रिका इन एजुकेशन [पाई] के तहत आयोजित 21 दिवसीय समर कैम्प का शनिवार रात ग्रैंड फि नाले में संगीत, मस्ती और धूमधड़ाके के साथ हुआ। विभिन्न कोर्सेज में भाग लेने वाली प्रतिभाओं ने सबके सामने मंच पर अपना हुनर दिखाया। Bhilwara grand finale किसी डांस में अपना जलवा दिखाया तो कोई रैम्प पर सधे कदमों से मॉडलिंग करते हुए चला। अभिभावकों और दर्शकों से भरे खचाखच भरे भीलवाड़ा नगर परिषद के टाउन हॉल में लगातार तालियां गंूजती रही। बच्चों और बड़ों ने अपनी प्रस्तुतियों से करीब तीन घंटे तक दर्शकों को बांधे रखा। विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों, फैकल्टीज को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, विशिष्ट न्यायाधीश [मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण] बीना जैन, नगर परिषद के सभापति राकेश पाठक ने प्रतिभागियों की हौंसला अफजाई की। उन्होंने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर बच्चों ने गणपति वंदना, कत्थक, इंडियन, बालीवुड और वेस्टर्न डांस, राजस्थानी ...

Bhilwara news: नाले किनारे के ठेले खिला रहे फास्ट फूड या स्लो पॉइजन

Image
शहर में फास्ट फूड के नाम पर सेहत से खिलवाड़ हो रहा और जिम्मेदार महकमा आंख मूंदे है। ठेलों पर बिक रहे फास्ट फूड में घिटया सामग्री ही इस्तेमाल नहीं हो रही बल्कि ये ऐसी जगह तैयार हो रहे हैं, जिसके चारों तरफ गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। यहां तक कि सार्वजनिक शौचालयों और नालों के किनारे या ऊपर भी ठेले लगाए जा रहे हैं। गंदगी भरी जगह ये ठेले फास्ट फूड के नाम पर स्लो पॉइजन बेच रहे हैं। पित्रका टीम ने भीलवाड़ा शहर में फास्ट फूड के ठेलों का जायजा लिया, खासकर ये जहां खड़े होते हैं। पाया कि गंदगी के ढेर के आसपास खड़े ठेलों पर लोग चटखारे ले रहे हैं।   शहर में नेहरु गार्डन रोड, सुभाषनगर छोटी पुलिया, राजीव गांधी पार्क के पास, कॉलेज के बाहर, सरस्वती सर्किल, शास्त्रीनगर, आजाद नगर में कुम्भा सर्किल, पन्नाधाय सर्किल, शिवाजी पार्क सहित जगह-जगह फास्ट फूड के ठेले और दुकानें हैं। गांवों में भी जगह-जगह फास्ट फूड बिक रहा है। मालूम हो, प्रदेश में तीन दिन से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उसके बाद भी शहर में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी...

Bhilwara news: टेक्सटाइल उद्योग में नई मशीनों का निवेश ठहरा

Image
भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने केन्द्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा। इसमें नई टेक्नोलोजी अपग्रेडेशन फण्ड स्कीम (टफ) योजना लागू करने की मांग की। पत्र में लिखा कि केंद्र सरकार ने टफ योजना में अब तक 27,889 करोड़ रुपए की मदद करने मात्र से टेक्सटाइल क्षेत्र का जबरदस्त विस्तार हुआ। इससे अत्याधुनिक मशीनों से उत्पादन व क्वालिटी में सुधार हुआ। यह स्कीम 31 मार्च को बंद होने से नया निवेश भी रूक गया। फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि टफ 1 अप्रेल 2022 से बंद हो गई है। केन्द्र ने 1 अप्रेल 1999 को टेक्सटाइल उद्योग में अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग को ध्यान में रखकर टफ शुरू की। 23 वर्ष से इस योजना के कारण देश के टेक्सटाइल क्षेत्र में क्रान्तिकारी बदलाव आया। पुरानी की जगह अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग होने लगा है। क्वालिटी के साथ उत्पादन भी बढने लगा। केन्द्र सरकार ने 1999 से 20 जून 2010 तक इस स्कीम को चालू रखा। कुछ बदलाव के बाद आर-टफ के नाम से 28 अप्रेल 2011 को योजना का पुनः शुरू किया, जो बाद में आरआरटफ, ए-टफ योजना के रूप में जाना गया। 7 जनवरी 2022...

Bhilwara news: अलग राज्य बनाने से ही नहीं होगा विकास

Image
पदमश्री से सम्मानित महेश शर्मा एक दिवसीय दौरे पर पहली बार रविवार को भीलवाड़ा आए। उन्होंने लादूवास में आरोग्य साधना आश्रम का अवलोकन किया। Padmashree awardee Mahesh Sharma visits Bhilwara शर्मा ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों को मिलाकर अलग राज्य मनाने से कोई भौतिक विकास नहीं होगा। किसी समस्या का समाधान भी नहीं होगा।   अलग राज्य की मांग लोकतंत्र में गलत नहीं है। उत्तरांचल व जम्मू कश्मीर केन्द्र के अधीन है। ऐेसे ही अलग राज्य बनाने से किसी और पर आश्रित रहना होगा। क्षेत्र का विकास जिस गति से होना चाहिए, वह नहीं हो रहा है। आज भी भौतिक विकास केवल शहरों में हो रहा है। गांवों या दूरदराज क्षेत्र में बिजली व शिक्षा तक नहीं पहुंच पाई है। मालूम हो, दतिया जिले के घूघसी में जन्मे शर्मा का बचपन कठिनाइयों से भरा रहा। झाबुआ में शिवगंगा बहाकर आदिवासी समुदाय के उत्थान में जुट गए। इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। शर्मा ने शिवगंगा संगठन के माध्यम से ‘विकास का जतन!’ जल और जंगल के संरक्षण के लिए काम किया। शर्मा ने बताया कि संवर्धन से समृद्धि’ के माध्यम से जल, जंगल, ज़मीन, जानवर और जन के लिए काम किया। श...

bhilwara news: ईंट भट्टों पर सुलग और होटल-ढाबों पर सिसक रहा बचपन

Image
सरकार बच्चों के उत्थान के लिए कितने ही जतन और दावे कर ले लेकिन श्रम, पुलिस, बाल अधिकारिता समेत पांच विभाग उन पर पानी फेर रहे हैं। बच्चे पढ़ाई-लिखाई छोड़कर बाल मजदूरी की भट्टी में तप रहे हैं। बच्चों की शिक्षा पर सरकार बड़ा बजट प्रति वर्ष खर्च करती है लेकिन जरूरतमंद बच्चों के हिस्से कुछ नहीं आता।   जिले में 100 से अधिक चिमनी तथा 400 से अधिक साधारण ईंट भट्टे हैं। इन भट्टों पर काम करने वाले लोग परिवार के साथ भट्टों पर ही रहते हैं। वहां बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बंद कर काम पर लगा लेते हैं। एक भट्टा मजदूर ने बताया, वे भट्टे पर कई महीने पहले से अपने घर से रहने आ जाते हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई कराए भी तो कैसे? उनके बच्चे भी काम में हाथ बंटाते हैं। तब जाकर साल भर के खाने का काम चल पाता है। वह भट्टे पर काम के लिए भट्टे मालिक से हजारों रुपए पेशगी के लेते हैं। इससे कर्ज चुका भट्टे पर आ जाते हैं। भट्टे पर ईंट बनाने का काम ठेके पर करते हैं। बच्चे हाथ बंटाते हैं। एक मजदूर ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के बारे में सोचे या कर्ज उतारने की जुगत करें। जिले में कई भट्टों पर इसी तरह के परिवार जीवन-यापन कर...

Bhilwara News:बड़ा सवाल: बिन अधिकार कैसे खर्च किए 9.81 करोड़ रुपए

Image
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में दो साल पूर्व जिले के 6 हजार से अधिक स्वच्छाग्रही को दिए प्रशिक्षण व प्रचार प्रसार मद में अनुमत से अधिक राशि खर्च करने का मुद्दा चर्चा का विषय बना है। केआरसी एजेंसी देवऋषि एजूकेशनल सोसायटी देहरादून के माध्यम से दिए प्रशिक्षण में स्वच्छाग्रही को हर पंचायत के घर-घर जाकर प्रपत्र भराना था। इसमें शौचालय का इस्तेमाल, गांव में निर्मित शौचालय 1 गड्ढे वालाया 2 गड्ढे वाला या सोख्ता गड्ढा है या सेप्टिक टैंक जैसी जानकारी जुटानी थी। हालांकि ये स्वच्छाग्रही आज भी कोई काम नहीं कर रहे हैं।   जिला परिषद की आंतरिक जांच रिपोर्ट में दो साल में 18 लाख 73 हजार 606 रुपए व्यय करने थे, वहां 9 करोड़ 81 लाख 11 हजार 904 रुपए खर्च कर दिए गए। संविदा पर लगे एसबीएम कोर्डिनेटर दिनेश चौधरी को एक रुपए का पेन खरीदने तक का अधिकार नहीं था तो सवाल है कि इतनी बड़ी राशि किसके आदेश पर खर्च की गई। इसका रिपोर्ट में खुलासा नहीं किया गया। जिला परिषद के कर्मचारियों का मानना है कि इस मामले में उच्च अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे राजस्थान में कोरोना काल में यही स्थिति थी। केआर...

Bhilwara News:जेल से खरीदेंगे राशन

Image
प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों और विचाराधीन बंदियों को अब स्टेंडर्ड क्वालिटी का खाना दिया जाएगा। इसके लिए जेल मुख्यालय ने राशन और सब्जी का ठेका व्यवस्था बंद कर सहकारी उपभोक्ता भंडार से ही खाद्य सामग्री खरीदने के निर्देश दिए। मसाले भी एगमार्क क्वालिटी के होंगे। डीजीपी जेल भूपेंद्र दक के आदेशानुसार जेल में सभी खाद्य सामग्री राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ कॉनफैड से खरीदी जाएगी। सामग्री की खरीद जेल मुख्यालय की ओर से अनुमोदित दरों के अनुसार होगी। अगर जिला स्तर पर सहकारी उपभोक्ता भंडार नहीं है तो कारागार प्रभारी नजदीकी जिले के सहकारी भंडार से एमओयू कर यह व्यवस्था करेंगे।   सातों दिन अलग नाश्ता व खाना जेल में सुबह 7 बजे चाय और नाश्ता दिया जाता है। फिर खाने में गेहूं की रोटी, दाल एवं सब्जी दी जाती है, जो सातों दिन अलग-अलग हाेगी। दोपहर बाद बंदियों को नाश्ता तथा शाम को फिर से खाना दिया जाएगा।   घी-तेल, दाल, मसाले सब ब्रांडेड जेल मुख्यालय के आदेश के अनुसार जेल में तेल, घी, दाल, मसाले सहित अन्य खाद्य सामग्री उच्च गुणवत्ता वाले, एफएसएसआई मानकों के अनुसार और एगमार्क के ही भेजे जाएंगे। सभ...

Bhilwara News: सीए कोर्स में किया बदलाव

Image
चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की पढ़ाई आसान होने जा रही है। अब 12वीं के बाद 4 की जगह साढ़े 3 साल में सीए बन सकेंगे। सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स के 2 प्रश्नपत्र कम किए जाएंगे। हर प्रश्नपत्र में 30 फीसदी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 70 फीसदी सब्जेक्टिव यानी लिखने वाले प्रश्न आएंगे। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान ने सीए कोर्स और प्रशिक्षण को लेकर अधिसूचना जारी की। सुझाव और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 दिन दिए गए। सीए की पढ़ाई तीन चरण में होती है। पहले चरण में फाउंडेशन, दूसरे में इंटरमीडिएट, तीसरे में सीए फाइनल की परीक्षा होती हैं। अब तक दूसरे चरण के बाद 3 साल तक सीए के पास विद्यार्थियों की ट्रेनिंग होती थी। अधिसूचना के अनुसार अब दूसरे चरण के बाद 2 साल की ट्रेनिंग होगी। अब तक सीए कोर्स के अभ्यर्थियों को प्रोफेशनल सीए के पास आर्टिकल करने के दौरान 156 दिन स्टडी लीव मिलती थी। इसमें विद्यार्थी सीए फाइनल की पढ़ाई करते थे। अब स्टडी लीव समाप्त कर दी गई, जिससे ट्रेनिंग 2 साल में पूरी होगी। इंटरमीडिएट-फाइनल के पेपर घटाए सीए इंटरमीडिएट व सीए फाइनल में अब तक आठ– आठ पेपर होते थे। उनके स्थान प...