खुले में फैंक रहे पीपीई किट

भीलवाड़ा।
महात्मा गांधी चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों को पीपीई किट पहनकर वार्ड में जाने की जब से अनुमति मिली है, तब से लोग वार्ड से निकलने के बाद पीपीई किट को अस्पताल के बाहर ही पार्क के आस-पास फैंक रहे है। इससे अस्पताल परिसर में रहने वाले कर्मचारी और उनके परिजनों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर कर्मचारियों ने एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ से लिखित में शिकायत की है। कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल परिसर के सड़कों पर मरीजों के परिजन पीपीई किट पहनकर घूम ही नहीं रहे बल्कि उसे जहां मर्जी आए, वहीं उतारकर फैंक रहे है।
कर्मचारियों का कहना है कि कोविड वार्ड में जाने के लिए यह पीपीई किट पहनते है। मरीज से मिलकर आने के बाद किट को वार्ड के बाहर ही उतारने के बजाय इसे पहनकर अस्पताल की सड़कों पर घूमते रहते है। इस तरह पीपीई किट पहनकर घूमना खतरनाक और दूसरों के लिए जानलेवा है। ये लोग पीपीई किट को कभी अस्पताल परिसर की नालियों तो कभी आवासीय परिसर के बाहर फेंक कर चले जाते हैं।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/ppe-kits-thrown-in-the-open-in-bhilwara-6853583/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा