कोविड सेंटर के उद्घाटन में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया

भीलवाड़ा.
कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप एवं भविष्य में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए रोगियों के बेहतर इलाज के लिए 100 बेड का एक और कोविड केयर सेंटर शुक्रवार से शुरू हुआ। इसके उद्घाटन समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग की खुलकर धज्जिया उड़ाई गई। समारोह में ६०-७० जनों से अधिक लोग शामिल थे। इनमें प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता, कार्यकर्ता समेत डॉक्टर व अन्य लोग उपस्थित थे।
रोडवेज बस स्टैण्ड के पास स्थित अग्रवाल उत्सव भवन में १०० बेड के कोविड केयर सेन्टर राज्य सरकार, डीएमएफ टी फ ंड, विधायक कोष एवं जवाहर फाउडेशन संस्था के सहयोग से बनाया गया है। सेन्टर में आयुष भवन, अम्बेश जैन चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को यहा शिफ्ट किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, मांडल विधायक रामलाल जाट, जिला महासचिव (संगठन) महेश सोनी, सीएमएचओ डॉ.मुस्ताक खान, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला, एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी गोस्वमी, डॉ. वीरेन्द्र शर्मा, पार्षद मंजू पोखरणा, ओम नराणीवाल, सिन्थेटिक्स विविंग मिल्स एसोसिएशन अध्यक्ष संजय पेडिवाल, महासचिव शाबीर मोहम्मद, सचिव हिमाशु नागोरी, अग्रवाल समाज सम्पत्ति ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल व कार्यकारी सचिव मुकेश अग्रवाल, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पूर्व, जिला कलक्टर नकाते व विधायक जाट व शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में फीता काटकर सेन्टर का शुभारम्भ किया। सभी ने कोविड केयर सेंटर का जायजा भी लिया। नकाते ने बताया कि इसमें ऑक्सीजन सप्लाई, बेड, बिजली, पानी, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, रोशनी की व्यवस्था, नर्सिंग स्टॉफ आदि सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। यहां ५० बेड को सीधे ऑक्सीजन लाइन से जोड़ा गया है। जबकि ५० बेड पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए गए है। शर्मा ने बताया कि सेन्टर के लिए उन्होंने १०० बेड, 50 ऑक्सीजन सिलेण्ंडर, जवाहर फाउंडेशन की ओर से ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य, भारतीय पेट्रोलियम के ज्ञानचन्द ने १०० बैड व ९.५० रुपए दिए है। सिथेटिक्स विविंग मिल्स ने 16 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समेत 22 लाख का सामान दिया है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/inauguration-of-the-kovid-center-the-social-distancing-took-off-6856700/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा