Posts

Showing posts from December, 2021

cricket Jayawardene दोहरे शतक से चूका जयवर्धन, टीम जीती

Image
भीलवाड़ा। जिला क्रिकेट संघ भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में भीलवाड़ा ने पाली को 299 रनों से हराया। इस मैच में भीलवाड़ा के जयवर्धन सिंह गहलोत ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह दोहरे शतक से चूक गए। Jayawardene missed a double century, the team won जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर केवलरामानी ने बताया कि न्यू लुक सेंट्रल स्कूल ग्राउंड पर खेले गए मैच में भीलवाड़ा ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 361 रन बनाए, जिसमें कप्तानी पारी खेलते हुए जयवर्धन सिंह गहलोत ने 190 रन बनाए। जबकि यथार्थ विरानिया ने नाबाद 98 रन की पारी खेली। शुभम शर्मा ने 35 रन बनाए। नरेंद्र सिंह ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में पाली टीम महज 26 ओवर में 62 रन पर सिमट गई। चंद्रपाल सिंह ने 24 रन बनाए, तेज गेंदबाज रूद्रप्रताप सिंह ने 4 विकेट चटकाए, चिराग सुखवाल ने 3 विकेट तथा अंश, आर्यन, पूर्वांशु ने एक-एक विकेट लिया। इसी प्रकार संगम स्कूल पर खेले गए मैच में अजमेर ने पहले खेलते हुए 38 ओवर में 191 रन बनाए। सैयद शकील ने 38 रन, अरफ ान ने 24 रन, मोहित एवं अर...

Arjia Nursery आरजिया नर्सरी अब बनेगा प्रदेश का वन पर्यटन केन्द्र

Image
भीलवाड़ा। वस्त्रनगरी के लिए एक अच्छी खबर है। वन विभाग प्रदेश का पहला वन पर्यटन एवं पर्यावरण शिक्षण केन्द्र आरजिया में विकसित करेगा। यहां भीलवाड़ा जिले समेत प्रदेश के विभिन्न वन क्षेत्र, वन्य जीव, वनस्पति, अरावली पर्वत माला भी मॉडल के रूप में नजर आएगी। देश- विदेश के पर्यटकों व वन्य जीव व पर्यावरण प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए यहां देश-विदेश के सभी प्रकार के नक्शे टच स्क्रीन पर नजर आएंगे। Arjia Nursery यहां तितलियों का खास पार्क होगा एवं वूड वॉकिग ट्रेक होगा। फल व फूलों की घाटी भी यहां सभी को लुभाएगी। एक करोड 98 लाख रुपए की लागत से यहां विभिन्न निर्माण कार्य होंगे। वन विभाग के इस प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। भीलवाड़ा औद्योगिक नगरी है, जहां टेक्सटाइल से संबंधित उद्योगों के साथ-साथ कई प्रकार के खनिजों की इकाईयां भी स्थापित है। इस दृष्टि से वन विभाग जिले में वनों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए वन पर्यटन एवं पर्यावरण शिक्षण केन्द्र आरजिया नर्सरी में विकसित करेगा। यहां लगभग 12 हैक्टयेर भूमि है, यह अजमेर स्टेट हाईवे पर होने के साथ ही शहर के नजदीक है। इस प्रकार ...

world AIDS Day रंगोली व कैंडल लाइट से दिया संदेश

Image
भीलवाड़ा। विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर रंगोली व कैंडल लाईट के माध्यम से एचआईवी संक्रमण से मरने वालों लोंगों को श्रंद्धाजलि एवं आमजन में जागरूकता का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि जिले में कार्यरत जिला एड्स नियत्रण इकाई के माध्यम से जिले में एचआईवी जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रवासी व्यक्तियो ंकी संख्या अधिक होने से यहां एचआईवी का प्रसार है जिसे जागरूकता के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित होने पर डरने की जरूरत नही है। नियमित दवा व उपचार के माध्यम से जीवन यापन किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व न्यायधीश महेन्द्र दुबे ने बचाव ही उपाय है पर जोर दिया। एड्स एआरटी नोडल अधिकारी डॉ. अन्जु कोचर ने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को जीवन में समय-समय पर जांच व नियमित दवा का सेवन आवश्यक है। जिला कार्यक्रम अधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए समुदाय द्वारा समुदाय की भागीदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। एपीडमोलाजिस्ट चन्द्रदेव आर्य ने भ्रातियों की चर्च...

corona भीलवाड़ा में 7 नवम्बर के बाद फिर आया कोरोना

Image
भीलवाड़ा। जिले में 24 दिन बाद फिर कोरोना ने दस्तक दी। कंवलियास की रहने वाली छह साल की छात्रा जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई। नाईका खेड़ा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा को पैर में कांटा चुभने के बाद मंगलवार को महात्मा गांधी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। पैर में माईनर ऑपरेशन होने के कारण डॉक्टरों ने छात्रा की कोरोना जांच करवाई। बुधवार दोपहर उसकी जांच रिपोर्ट में पॉजीटिव पाई गई। छात्रा में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। छात्रा के कपॉजिटिव आते ही चिकित्सा विभाग में खलबली मच गई। विभाग की टीम ने छात्रा के परिजनों व चिकित्सालय स्टॉफ के सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा। बुधवार को विद्यालय में अवकाश हो जाने के कारण अब गुरूवार को वहां के स्टॉफ व विद्यार्थियों की भी जांच जाएगी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि छात्रा में किसी तरह के कोरोना के लक्षण नहीं है। वह पैर में कांटा चुभने के कारण यहां अस्पताल में आई थी। जिले में गत ७ नवम्बर को एक महिला व पुर का एक खिलाड़ी संक्रमित पाया गया था। उसके बाद से जिला कोरोना मुक्त था।लेकिन लोग लापरवाह हो गए है। ऐसे मे...

loan disbursed चार जिलों के 596 ग्राहकों को 23 करोड़ के ऋण वितरित

Image
भीलवाड़ा। एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक राजेश मिश्रा ने कहा कि बैंक आपकी समृद्धि हमारा संकल्प के नारे को साकार करने के लिए सदैव प्रयासरत है। किसानों, महिला समूह सहित सभी वर्गों की उन्नति के लिए हमेशा कटिबद्ध है। मिश्रा बुधवार को एसबीआई की ओर से नगर परिषद सभागार में आयोजित मेगा कस्टमर आउटरीच में ऋण वितरण के बाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडग़ढ़ एवं अजमेर साउथ जिलों के 596 ग्राहकों को लगभग 23 करोड़ के ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम में एक परिवार में कोरोना से निधन होने पर बैंक की ओर से दस लाख की सहायता राशि का चेक भी दिया गया। स्किल्ड लेबर समस्या, महिलाएं आएं आगे: नकाते जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने कहा कि भीलवाड़ा टेक्सटाइल नगरी है। इसकी पहचान विश्व में है। यहां यार्न से लेकर कपड़ा बनाने का काम होता है। लेकिन रेडिमेड गारमेन्ट में हम पीछे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण प्रशिक्षित कारीगर का न मिलना है। बैंक, राजीविका मिशन मिलकर इस ओर काम करें, तो भीलवाड़ा की कायाकल्प हो सकती है। उद्यमी तैयार हैं लेकिन स्किल्ड लेबर नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि महिला...

revenue department मंत्रीजी! ध्यान दीजिए, आपके जिले में राजस्व महकमा बेहाल

Image
जयप्रकाश सिंह भीलवाड़ा. राजस्व मंत्री के जिले में उनका महकमा बेहाल है। भले ही गांवों में प्रशासन गांव के तहत शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के दावे किए जा रहे है, लेकिन लम्बे समय से ग्रामीण इलाकों की प्रशासनिक व्यवस्था बिगड़ी हुई है। तहसीलदार से लेकर पटवारी तक के अधिकांश पद रिक्त है। अतिरिक्त चार्ज देकर जुगाड़ से काम चलाया जा रहा है। ग्रामीण कार्यों के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। हालात ये है कि जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने से कई राजस्व न्यायालयों में लम्बे समय से सुनवाई नहीं हो रही। विभिन्न राजस्व अधिकारियों की अदालतों में हजारों मुकदमें लम्बित है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविरों के संचालन के लिए आनन-फानन में कई तहसीलों में नायब तहसीलदारों नियुक्त कर तहसीलदार का चार्ज दिया गया। मंत्री के विधानसभा मुख्यालय पर ही तहसीलदार नहीं हाल में मंत्रिमंडल पुनर्गठन में मांडल विधायक रामलाल जाट को केबिनेट मंत्री बनाते राजस्व महकमे की जिम्मेदारी दी गई है। उनके मंत्री बनने के बाद लोगों को आस जगी कि जिले में राजस्व महकमे की हालत सुधरेगी। उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कान...

cleanliness survey स्वच्छता सर्वे में सफाई कर्मियों की सुरक्षा के भी अंक जुड़ेंगे

Image
भीलवाड़ा। इस साल के स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ी नगरपरिषद को अगले साल के सर्वेक्षण में बेहतर परफार्मेस के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। क्योंकि इस साल सफाई के साथ ही सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा भी अहम होगी। नगर परिषद को इसके भी नंबर मिलेंगे। वर्ष 2022 का स्वच्छता सर्वे आजादी -75 के नाम से होगा। इस परीक्षा के अंक भी अधिक होंगे। शहरी विकास मंत्रालय ने इसके अंक 6000 से बढ़ाकर 7500 कर दिए हैं। सबसे ज्यादा 3000 अंक सर्विस लेवल प्रोग्रेस के तय किए गए हैं। पब्लिक वॉइस के 2250 और सर्टिफिकेशन के लिए 2250 अंक तय किए हैं। सर्वेक्षण फरवरी 2022 से शुरू होगा। पहली बार सफाई कर्मियों की सुरक्षा के अंक भी इसमें जुड़ेंगे। बीते तीन सालों में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर नगरपरिषद भीलवाड़ा की परफार्मेंस लगातार गिरती जा रही है। भीलवाड़ा को स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में २७३ वी रैंक मिली है। पिछले साल 2020 में ३३३वीं तथा 2019 में ३७२वी रैंक थी। नए सर्वे में इस तरह निर्धारित होंगे अंक सर्विस लेवल प्रोग्रेस पर 40 प्रतिशत यानी 3 हजार अंक होंगे। इसमें देखेंगे कि डिजिटल ट्रैकिंग लागू है या नहीं। कचरे के पृथक संग्रह, ...

Investor Summit चार हजार करोड़ के एमओयू हो सकते हैं जिला स्तरीय राजस्थान इन्वेस्टर समिट में

Image
भीलवाड़ा। Investor Summit आगामी १५ दिसंबर को भीलवाड़ा जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय इन्वेस्टर सम्मिट में करीब ४ हजार करोड़ के प्रस्तावों के एमओयू हो सकते हैं। इनमें से कुछ के शिलान्यास तो कुछ में उद्योग चालू होने की संभावना है। अब तक १६९ प्रस्तावों में करीब २ हजार लोगों को रोजगार भी देने की पेशकश की गई है। इसी की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने अधिकारियों व उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। वही ंपोलैंड, नार्थ अमेरिका, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत अन्य राज्यो में प्रवासी राजस्थानियों से भी चर्चा करके भीलवाड़ा में उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रवासियों से अगले कुछ दिनों में और चर्चा की जाएगी। अब तक आए ३४८० करोड़ के प्रस्ताव जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राहुल देव सिंह ने बताया कि ३० नवम्बर तक कुल १६९ प्रस्ताव (३४८० करोड़ के) आए हैं। इनमें १९ हजार लोगों को रोजगार देने की बात कहीं गई है। १५ दिसम्बर को होने वाले इस कार्यक्रम तक ४ हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव तैयार करने की योजना है। यह समस्...

world AIDS Day रोजगार की तलाश में निकले थे, साथ में लाए एड्स

Image
भीलवाड़ा। world AIDS Day दो जून की रोटी के लिए रोजगार की तलाश में घर से निकले श्रमिक व ट्रक ड्राइवर जाने अनजाने में एड्स (एचआईवी) पॉजीटिव हो गए। कमाई के तौर पर वह बीमारी घर ले आए। भीलवाड़ा जिले में इनकी संख्या में हालांकि कमी आई है, लेकिन लगातार केस सामने आ रहे हैं। महात्मा गांधी चिकित्सालय में खोल गए एआरटी सेंटर के आंकड़ों पर नजर डालें तो इन संक्रमितों में सैक्स वर्कर भी शामिल हैं। अस्पताल में कई प्रकरण ऐसे भी हैं जिसमें पति (पुरुष) एचआईवी नेगेटिव है लेकिन जीवन संगिनी को रोग हो गया है। जांच के दौरान ऐसे कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। एचआईवी पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढऩे से एआरटीसी सेंटर द्वारा विशेष काउंसलिंग अभियान चलाया गया है। साल दर साल यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है जो एक गंभीर विषय है। वर्ष 2014 से लेकर अब तक करीब 2600 एड्स रोगी सामने आ चुके हैं। हालांकि जांच बढऩे के साथ ही इनकी संख्या में कमी अवश्य आई है, लेकिन केस कम नहीं हो रहे हैं। जबकि पिछले पौने दो साल में कोरोना संक्रमण के दौरान भी इनकी संख्या सवा चार सौ के आसपास रही है। काउंसलिंग का दिखने लगा असर काउंसलिंग का असर है कि...

gst on clothes पहले से महंगाई झेल रहे लोगों पर डाला आर्थिक भार

Image
भीलवाड़ा। खाद्य पदार्थों के साथ-साथ अब कपड़ा पहनना भी महंगा होगा। केंद्र सरकार ने कपड़े पर जीएसटी पांच से बढ़ाकर 12 फीसद कर दी है। जिससे सिंथेटिक, सूती के साथ-साथ ऊनी कपड़े महंगे भी हो जाएंगे। बढ़ी हुई नई दरें एक जनवरी से लागू होंगी। जिसके बाद कपड़ा प्रति मीटर सात रुपए तक महंगा हो जाएगा। निर्यात लागत भी बढ़ेगी। कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि पहले कोरोना ने मारा और अब 12 फीसद टैक्स होने से उनका कारोबार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। सरकार को इस समय व्यापारियों की मदद करनी चाहिए थी जबकि उल्टा टैक्स बढ़ा दिया गया। इससे न सिर्फ आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ेगी बल्कि छोटे व्यापारी भी प्रभावित होंगे। धोती, कुर्ता व कमीज आदि का कपड़ा महंगा हो जाएगा। अन्य कपड़ों के दाम भी बढेंग़े। एक जनवरी से 12 फीसदी जीएसटी भीलवाड़ा में करीब 2 हजार से अधिक कपड़ा व्यापारी हैं। इसमें महिला कारोबारियों की भी अच्छी संख्या है। जीएसटी से पहले वैट का दौर था। उस समय कपड़े पर टैक्स नहीं लगता था। जीएसटी आने पर 1 हजार रुपए से कम के कपड़े पर 5 प्रतिशत टैक्स लगा दिया गया। अब 1 जनवरी 2022 से सभी कपड़ों पर 12 प्रतिशत जीएसटी ...

पैर का उपचार करने आई 6 साल की छात्रा कोरोना संक्रमित निकली

Image
भीलवाड़ा। जिले में 24 दिन बाद फिर कोरोना ने दस्तक दी। कंवलियास की रहने वाली छह साल की छात्रा जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई। नाईका खेड़ा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा को पैर में कांटा चुभने के बाद मंगलवार को महात्मा गांधी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। पैर में माईनर ऑपरेशन होने के कारण डॉक्टरों ने छात्रा की कोरोना जांच करवाई। बुधवार दोपहर उसकी जांच रिपोर्ट में पॉजीटिव पाई गई। छात्रा में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। छात्रा के कोरोना पॉजिटिव आते ही चिकित्सा विभाग में खलबली मच गई। चिकित्सा विभाग की टीम ने छात्रा के परिजनों व चिकित्सालय स्टॉफ के सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा। बुधवार को विद्यालय में अवकाश हो जाने के कारण अब गुरूवार को वहां के स्टॉफ व विद्यार्थियों की भी जांच जाएगी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि छात्रा में किसी तरह के कोरोना के लक्षण नहीं है। वह पैर में कांटा चुभने के कारण यहां अस्पताल में आई थी। जिले में गत 7 नवम्बर को एक महिला व पुर का एक खिलाड़ी संक्रमित पाया गया था। उसके बाद से ही जिला कोरोना मुक्त चल रहा था। हालांकि ...