लोहे की तीन टांग पर खड़ी है राजस्थान की यह संरक्षित धरोहर
के. आर. मुण्डियार भीलवाड़ा. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से संरक्षित राजस्थान की प्रसिद्ध धरोहर लोहे की तीन टांग पर अपने अस्तित्व से जूझ रही है। यह धरोहर देश की 100 श्रेष्ठ स्मारकों की सूची में शामिल मेनाल में 11 सदी का प्रसिद्ध शिव मंदिर है। एएसआई से संरक्षित स्मारक महानल मंदिर व मठ (मेनाल) में भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का गुम्बद तीन जैक पर टिका हुआ है। एक तरफ विभाग विरासत को संरक्षित करने का दावा कर रहा है, लेकिन तीन जैक देखकर अफसरों की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। यहां हरपल हादसे की आशंका बनी हुई है। हजारों श्रद्धालु मंदिर के गर्भ गृह में दर्शन के लिए आते हैं तो जैक के डर के बीच भोलेनाथ व शिव-शम्भू का नाम पुकारते हुए दर्शन कर बाहर लौट रहे हैं। विरासत संरक्षण विशेषज्ञों का मानना है कि भूलवश कोई जैक से टकरा जाए तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है। दरअसल में मंदिर के गुम्बद के नीचे पत्थर निर्मित तीन लैंटर में दरार आने के कारण ये जैक लगा रखे हैं। विभाग की ओर से यह जैक लगाए हुए कई साल हो चुके हैं। पिछले कुछ सालों में मंदिर में संरक्षण के कार्य भी करवाए गए, लेकिन इन जैक को हटाने के...