विधायकों के कोष से सरकार ने काट लिए सवा तीन करोड़
भीलवाड़ा। प्रदेश में प्रत्येक विधायक निधि कोष में पांच करोड़ में से एक करोड़ 75 लाख रुपए की राशि रह गई है। राज्य सरकार ने हाल ही निर्णय कर प्रत्येक विधायक के कोष से तीन करोड़ रुपए वैक्सीनेशन व 25 लाख रुपए जन अनुशासन पखवाड़े के तहत विभिन्न चिकित्सा सेवाओं के लिए ले लिए है। यह राशि मुख्य सहायता कोष के जरिए कोरोना संकट काल में चिकित्सा एवं संस्थान जुटाने के लिए खर्च की जाएगी। The government has deducted three and a quarter crores from the MLA's fund
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचन्द्र बैरवा ने बताया कि वित्तीय वर्ष २०२१-२२ के लिए तीन करोड़ 25 लाख रुपए के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। प्रत्येक विधायक अब पांच करोड़ में से शेष एक करोड़ 75 लाख रुपए की राशि का उपयोग ही विधानसभा क्षेत्र में कर सकेगा।
इसमें भी एक करोड़ रुपए चिकित्सा सेवा के संदर्भ में खर्च कर सकेंगे। जबकि शेष राशि विभिन्न निर्माण कार्यों में खर्च कर सकेंगे। एक करोड़ 75 लाख रुपए के संदर्भ में अभी किसी प्रकार की स्वीकृति जारी नहीं हुई, लेकिन सरकार ने उक्त राशि की पहली किस्त का बजट बुधवार को जारी कर दिया है।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-government-has-deducted-three-and-a-quarter-crores-from-the-mla-s-6856089/
Comments
Post a Comment