Posts

Showing posts from September, 2022

Bhilwara Mandi: सोने व चांदी में 300-300 की तेजी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि मंडी में शुक्रवार को भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2160 से 2300 मक्का 1750 से 2350, जौ 2900 से 3000, चना 3800 से 4400, सरसों 5000 से 5500, ग्वार 4200 से 4400, उड़द 6600 से 7000, मूंग 5000 से 6550 रुपए प्रति क्विंटल। शनिवार को मंडी बंद रहेगी।   भीलवाड़ा सर्राफा- शुक्रवार को भी चांदी व सोने में उछाल देखने को मिला है। चांदी में 300 रुपए की तेजी आई है, वही सोने के दाम में 300 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 56700 चांदी टंच - 57500 सोना 10 ग्राम- 51700 सोना जेवराती- 49362, रवा - 51600, कलदार -790 भाव रहे। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 110 से 115, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 510 से 530 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 178 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 185, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 120, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा...

नौ श​क्ति, जो काम से मनवा रही अपना लोहा

Image
नवरात्र में शक्ति स्वरूपा माता की पूजा-आराधना की जाती है। सनातन संस्कृति में नारी पूजा का जिक्र है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहराकर अपनी काबिलियत साबित कर रही है। जिले में कईऊंचे पदों पर महिला अफसर हैं, जो अपनी क्षमता व योग्यता से नाम कमा रही हैं। बात चाहे प्रशासन की हो या पुलिस महकमे की, हर जगह नारी अपनी शक्ति का अहसास करा रही है। कड़ी चुनौती के बीच आगे बढ़ रही हैंं और जनता की राह आसान कर रही हैं। नवरात्र में पत्रिका जिले की उन नौ महिला अफसरों से अपने पाठकों को रूबरू करा रहा है, जिन्होंने अपने काम से लोहा मनवाया है। ..... ज्येष्ठा मैत्रेयी: अपराधियों को पहुंंचा रही सलाखों तक प्रोबेशनर आईपीएस ज्येष्ठा अभी भीलवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पद संभाले हुए हैं। ज्येष्ठा की देखरेख में पुलिस ने कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा किया। वे अपने मातहतों के साथ तालमेल बिठाते हुए अपराधों की तह तक पहुंची और बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। संदेश: महिलाएं किसी से कम नहीं है। जरूरत है, बस उनकी छिपी प्रतिभाओं को पहचानने की। महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। चुनौतियों का डटकर मुकाबला ...

टीले की खुदाई में निकली थी धनोप माता

Image
भीलवाड़ा. जिले के फूलियाकलां तहसील के धनोप स्थित धनोप माता का ऐतिहासिक मंदिर प्रमुख शक्तिस्थलों में शामिल है। यहां पूरे साल भक्त व श्रृद्धालु आते हैं। मान्यता है कि नवरात्र में धनोप माता के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी हो जाती है। माना जाता है कि विभिन्न बीमारियों व ऊपरी हवा से ग्रस्त लोग भी मुक्ति के लिए यहां आते हैं। भीलवाड़ा से 100 किलोमीटर धनोप माता मंदिर का निर्माण कन्नौज नरेश जयचंद ने कराया था। धनोप देवी की चमत्कारी प्रतिमा में आस्था रखने के कारण भक्तजनों ने इसके चारों ओर कई तरह निर्माण कार्य करवाए। नवरात्र में दूर-दूर से भक्त मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं। नवरात्र में यहां मेला लगा रहता है। धनोप का प्राचीन किला धनोप में प्राचीन किला अपनी विशेषता लिए ख्यात है। मध्यकालीन राजस्थानी परम्परा के प्रतिकूल यहां किले की दीवारें पत्थर के स्थान पर पक्की ईंटों से बनी है। धनोप केवल वैष्णव, शैव और शक्ति पूजा का ही केंद्र नहीं, वरन यह श्वेताम्बर जैन संम्प्रदाय की आस्था का भी केंद्र रहा है। खुदाई में मिले सिक्के धनोप प्रारंभ से ही प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र और तीर्थ रहा ह...

रफ्तार पकड़ेगा ऑटो मोबाइल सेक्टर, आए नए मॉडल

Image
भीलवाड़ा. त्योहारी सीजन आते ही ऑटोमोबाइल शोरूम पर ग्राहकों की गहमागहमी बढ़ने लगी है। लोग अभी से शुभ मुहुर्त में वाहन बुक करा रहे हैं। वाहन डीलर भी इस बार व्यापार अच्छा रहने की उम्मीद जता रहे हैं। ऑटोमोबाइल व्यवसायियों ने बताया कि लोगों का अपने वाहन का सपना पूरा करने के लिए मार्केट तैयार है। ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स के साथ उपहार आदि दिए जा रहे हैं। आसान फाइनेंस की भी सुविधा है। ऐसे में लोग आसानी से वाहन का सपना पूरा कर सकते हैं। उम्मीद है कि कोरोना के दो साल बाद त्योहारी सीजन के शुरू होते ही ऑटोमोबाइल सेक्टर टॉप गियर में पहुंच गया। विभिन्न कंपनियों की नए मॉडल्स की कार व दुपहिया वाहन बाजार में उपलब्ध है। ऑटोमोबाइल डीलर्स को दो साल बाद अपने व्यापार में 60 से 70 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है। बुकिंग शुरू व्यापारियाें का कहना है बाजार में बुकिंग इतनी है कि मांग की पूर्ति मुश्किल होगी। विभिन्न कंपनियों ने इस बार नए मॉडल लॉन्च किए। ऐसे में सभी मॉड्ल्स को लेकर ग्राहक भारी संख्या में बुकिंग करवा रहे हैं। -------- बाइक में बदलाव इस बार बाइक में कई बदलाव किए गए हैं। बीएस 6, एफआई तकनीक, ब्ल...

भीलवाड़ा की कनेक्टिविटी सुगम करना ही बड़ा विजन, लेकिन सरकार का साथ नहीं मिल रहा

Image
कानाराम मुण्डियार भीलवाड़ा. टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में बड़ी परेशानी रेलवे लाइन के दोनों तरफ की बसावट के लिए सुगम कनेक्टिविटी नहीं होना है। नगर विकास न्यास के गठन को भी पचास साल से अधिक समय हो चुका है। शहरी सरकार यानि निकाय चुनाव में हर बार जनता को लुभाने के लिए वादे किए जाते रहे, लेकिन शहर को सुगम राह नहीं मिली। वर्तमान नगर परिषद बोर्ड के गठन को भी 18 माह का समय हो चुका है, लेकिन बोर्ड की स्थिति डांवाडोल नजर आ रही है। बोर्ड को न तो नगर विकास न्यास सहयोग मिल रहा है और न ही राज्य सरकार की ओर से कोई विशेष बजट मिल रहा है। ऐसे में शहर का विकास थमा सा नजर आ रहा है। आखिर भीलवाड़ा शहर के ऐसे हालात क्यों हैं। ऐसे क्या प्रयास किए जाने चाहिए, जिससे भीलवाड़ा की तस्वीर बदल सकती है। शहर के ज्वलंत मुद्दों को लेकर राजस्थान पत्रिका ने शहर के प्रथम नागरिक यानि नगर परिषद के सभापति राकेश पाठक से बातचीत की। उन्होंने खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश- सवाल: नगर परिषद में नए बोर्ड के गठन के समय आपने जो कौनसा बड़ा विजन निर्धारित किया, उसकी प्रगति का क्या रहा? जवाब: बोर्ड गठन के ...

Bhilwara Mandi: सोने-चांदी के भावों में आया उछाल

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि मंडी में गुरुवार को भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2150 से 2300 मक्का 1750 से 2350, जौ 2900 से 3000, चना 3800 से 4400, सरसों 5000 से 5500, ग्वार 4200 से 4400, उड़द 6600 से 7600, मूंग 5000 से 6550 रुपए प्रति क्विंटल।   भीलवाड़ा सर्राफा- गुरुवार को चांदी व सोने में उछाल देखने को मिला है। चांदी में एक हजार रुपए की तेजी आई है, वही सोने के दाम में 200 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 56400 चांदी टंच - 57200 सोना 10 ग्राम- 51400 सोना जेवराती- 49075, रवा - 51350, कलदार -790 भाव रहे।   भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 110 से 115, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 510 से 530 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 178 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 185, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 120, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30, बेसन 70, हल्द...

Bhilwara Mandi: सोने-चांदी के भावों में आई कमी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि मंडी में मंगलवार को भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2270 से 2450 मक्का 2250 से 3075, जौ 2800 से 3000, चना 4300 से 4511, सरसों 5500 से 5700, ग्वार 4300 से 4525, उड़द 6800 से 7300, मूंग 6500 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल।   भीलवाड़ा सर्राफा- मंगलवार को चांदी में चार रुपए प्रति किलोग्राम के कमी आई है। वही सोना भी 300 रुपया टूटा है। चांदी प्रतिकिलो - 56200 चांदी टंच - 57000 सोना 10 ग्राम- 51000 सोना जेवराती- 48693, रवा - 50950, कलदार -790 भाव रहे।   भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 110 से 115, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 510 से 530 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 178 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 185, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 120, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, गुड़ 5...

जेल में दोस्ती के बाद रच रहे साजिश, छूटते ही दे रहे अपराध को अंजाम

Image
जेल में अपराधी गिरोह ही नहीं बना रहे बल्कि बाहर आकर वारदात को अंजाम भी दे रहे हैं। असल में जेल में रहने के दौरान अपराधियों में मेल- मुलाकात होती है, जो लंबे समय तक साथ रहने से दोस्ती में बदल जाती है। दोस्ती होने पर जेल में ही अपराध की पटकथा लिखी जाती है। फिर जेल से छूटते ही वारदात को अंजाम दिया जा रहा है, जो पुलिस के लिए कड़ी चुनौती है। पिछले कुछ माह में पुलिस के शिकंजे में आए अपराधियों ने यह बात कबूली है। इससे पुलिस अफसरों की चिंता बढ़ गई है। जेल में पनप रहे गिरोह ने पिछले तीन माह में बारह से ज्यादा वारदात को अंजाम दिया। इनमें चोरी, लूट, डकैती और अपहरण जैसे अपराध शामिल हैं। पश्चाताप न शर्मिंदगी, उल्टा अपराध बढ़े माना जाता है कि अपराध के बाद जेल भेजे जाने से बंदी सुधरता है। जेल में रहने से अपने किए पर \Bपश्चाताप करता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं हो पाता है। जेल भेजने के बाद ना तो इनमें \Bपश्चाताप देखा जा रहा है और ना ही शर्मिंदगी। उल्टा जेल से ही कई जने बड़े अपराधी बनकर निकल रहे हैं। यहां तक कि गैंग भी जेल में ही तैयार होने लगी है। बाहर आकर दूसरे साथियों को लालच देकर अपराध में शामिल क...

बच्चों को मत पढ़ाइए कायरता का पाठ

Image
भीलवाड़ा. अयोध्या के कथावाचक प्रेमभूषण महाराज ने रविवार को कहा कि धर्म की पालना करना सरल नहीं बल्कि बहुत कठिन कार्य है। धर्म कभी किसी का अनिष्ट नहीं करता। इतिहास विकृत करके पढ़ाने की मानसिकता का परिणाम है कि हम जान ही नहीं पाए हम क्या हैं और मार खाते रहे। बच्चों में तेजिस्वता एवं वीरत्व के सद्गुणों का प्रसार करें। कायरता का पाठ पढ़ाने पर बच्चों में कायरता उत्पन्न होती है।   हम हमेशा श्रेष्ठ थे और रहेंगे यही भावना मन में रहे। दुनिया में यूनान, रोम, मिश्र सब मिट गए लेकिन कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, इसीलिए कहते हैं सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा। वे श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर की ओर से श्री रामकथा सेवा समिति के तत्वावधान में चित्रकूटधाम में श्री रामकथा महोत्सव के छठे दिन कथावाचन कर रहे थे। अयोध्या कांड के तहत भगवान राम के राज्याभिषेक की तैयारी एवं वनवास पर जाने के प्रसंगों की चर्चा हुई। आपातकाल आ जाए तो भी बंद न करें भजन प्रेमभूषण महाराज ने कहा कि धर्म की हानि होने पर भगवान भक्तजनों की पीड़ा हरण करने के लिए अवतार लेते हैं। रामजी ने राजा बनने के लिए अवतार नहीं लिया था।...

अब घरों से निकले पानी से होगी खेती-बाड़ी व चलेंगे उद्योग

Image
भीलवाड़ा . घरों से निकलने वाला गंदा पानी अब समस्या नहीं बल्कि समाधान बनेगा। इस पानी का इस्तेमाल न केवल खेती-बाड़ी बल्कि फैक्टि्रयों व उद्योग धंधों में भी किया जा सकेगा। आरयूआईडीपी ने गंदे पानी को शुद्ध कर फिर इस्तेमाल की तैयारी अपने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में शुरू की। कुछ ही माह में प्लांट तक पहुंचने वाला घरों का पानी फिर उपयोग में लाया जा सकेगा। सीवरेज से जुड़ने के बाद 80 प्रतिशत पानी का इस्तेमाल फिर हो सकेगा।   भीलवाड़ा शहर में कुवाड़ा रोड पर कोठारी नदी िस्थत 50 करोड़ की लागत से 30 एमएलडी क्षमता का एसटीपी है। अभी यहां आसपास के घरों से करीब 2 एमएलडी गंदा पानी पहुंच रहा है। प्लांट में घरों के गंदे पानी को ट्रीट करने की मशीनरी लगी है। इसका संचालन व रखरखाव आरयूआईडीपी कर रही है। एसटीपी में एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार क्योरिनेटर मय टोनर रूम व क्लोरीन कोन्टेक्ट टैंक निर्माण किया गया है। मालूम हो, भीलवाड़ा शहर में 410 किलोमीटर की सीवर लाइन बिछाई जानी है। इसमें केवल 1.1 किमी लाइन का काम बचा है। नालियों से मिलेगा छुटकारा सीवरेज लाइन से घर-घर कनेक्शन का काम पूरा होने के बाद ...

ज्वैलरी कारोबार में आएगी चमक

Image
भीलवाड़ा. नवरात्र नजदीक आ रहे हैं और सोने के भाव गिर रहे हैं। इससे शहर के ज्वैलर्स खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में सोने की खरीदारी बढ़ेगी। हालांकि सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला एक पखवाड़े से चल रहा है। फिर भी बाजार में अभी सुस्ती छाई है। जानकार इसकी वजह श्राद्ध बता रहे हैं। नवरात्र से बाजार में खरीदारी बढ़ेगी। दशहरे के आसपास खरीदारी तेज होगी।   इस बार मार्केट अच्छा रहने के संकेत हैं। चांदी के भाव में कमी आई है। सोने के भावों में भी कमी आ चुकी है। लोगों का सोने-चांदी में रुझान बढ़ रहा है। दीपावली तक करोड़ों की ज्वैलरी बिकने की उम्मीद है। वैसे भी हर साल करीब 100 से 150 करोड़ का मार्केट नवरात्र व दीपावली पर रहता है। इस बार ये दोगुने से अधिक होने की संभावना है। लोग निवेश भी करना चाहते हैं। छूट व खरीद के साथ गिफ्ट शहर के ज्वैलर्स त्योहारी मौसम को लेकर तैयार हैं। खरीदारों को लुभाने के लिए छूट और खरीद के साथ गिफ्ट देने की तैयारी कर रहे हैं। नए डिजाइन के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। शहर के ज्वैलर्स को उम्मीद है कि कारोबार में तेजी आएगी। नितिन बोहरा, सर्राफा व्यापा...

रामजी के दरबार में आने के लिए लेनी पड़ेगी हनुमानजी की शरण

Image
भीलवाड़ा. भगवान बिना बताए ही आ जाते हैं इसलिए नित्य तैयारी रखो। ना जाने किस रूप में नारायण मिल जाए। जिस देश, वेश एवं परिवेश में रहो, भगवान का स्मरण करते रहो। किसी का प्रिय बनने के लिए ढलना एवं गलना पड़ता है। दूर रहकर भी प्रियता प्राप्त की जा सकती है। रामजी के दरबार में प्रवेश करने के लिए हनुमानजी की शरण तो लेनी ही पड़ेगी। ये विचार कथावाचक प्रेमभूषण ने शनिवार को श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर की ओर से श्री रामकथा सेवा समिति के तत्वावधान में चित्रकूटधाम में श्रीरामकथा महोत्सव के पांचवे दिन जताए। भगवान के धनुष भंग एवं सीता-रामजी के विवाह प्रसंग की चर्चा हुई। प्रेमभूषण ने कहा कि आपके ह्दय में क्या है ये भगवान को बताने की जरूरत नहींहै। वह तो सबके ह्दय में वास करते हैं। मां भगवती और भगवान सब जानते है कि किसके मन में क्या है। भोजन प्रसाद बन जाए तो समझ लेना लक्ष्य की पूर्ति हो गई। छप्पन भोग की झांकी प्रेमभूषण महाराज ने भगवान राम-जानकी के विवाह प्रसंग का वाचन किया तो पूरा माहौल जय सियाराम के जयकारों से गूंज उठा। भक्तगण झूमने लगे। भगवान राम एवं सीताजी के विवाह का उत्सव मनाने के लिए मंच पर छप्पन भोग ...

Bhilwara Mandi: मूंग व उड़द के भावों में आया भारी उछाल

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि मंडी में शनिवार को भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2280 से 2475 मक्का 2200 से 3000, जौ 2800 से 3000, चना 4400 से 4600, सरसों 5500 से 5800, ग्वार 4400 से 4600, उड़द 6800 से 7500, मूंग 6500 से 7300 रुपए प्रति क्विंटल।   भीलवाड़ा सर्राफा- शनिवार को भी चांदी में भारी गिरावट देखने को मिटी। चांदी 11 सौ रुपए प्रति किलो की कमी आई है। सोने में 550 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 56500 चांदी टंच - 57300 सोना 10 ग्राम- 51000 सोना जेवराती- 48370, रवा - 51050, कलदार -790 भाव रहे। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 110 से 115, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 510 से 530 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 178 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 185, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 120, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30, बेसन 70, हल्दी प...

नाकाबंदी तोड़ भागे बदमाश, पुलिस पर दागी गोली, सत्तर किमी पीछाकर दबोचा

Image
बनेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबंदी तोड़कर भागे कार सवारों का 70 किमी पीछा किया। मादक पदार्थ तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन एक भाग गया। आरोपियों से हथियार बरामद हुआ। पीछा करने के दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायर भी किया। पुलिस के निजी वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों की गाड़ी से अलग-अलग नम्बर की प्लेटें भी मिली। कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। थानाप्रभारी राजेन्द्र ताड़ा ने बताया कि कोटा बाइपास पर नाकाबंदी के दौरान लाडपुरा-सुवाणा की ओर से आई बिना नम्बर की कार को रुकने का इशारा किया। चालक नाकाबंदी तोड़कर वाहन को भगा ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी हाइवे छोड़कर एनएच 148 डी पर चले गए। वहां खेजड़ी इलाके में शम्भूगढ़ पुलिस की नाकाबंदी देखी तो वाहन घूमाकर जाने लगे। इसी दौरान पीछे बनेड़ा थानाप्रभारी जाप्ते के साथ सामने आ गए। बदमाशों ने पुलिस के निजी वाहन को टक्कर मारी। टक्कर से फटा टायर पुलिस वाहन को टक्कर मारने से बदमाशों की कार का आगे का टायर फट गया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी की तो एक ने पुलिस पर गोली दाग दी। पुलिसकर्मियों ने पीछाकर तीन को...

साथ कुछ नहीं जाएगा, फिर भी हम कहते हैं-ये हमारा है

Image
भीलवाड़ा . भगवान हर स्वरूप में सारे लोकों का सुख देने वाले हैं, जो उनका स्मरण करे उसे ये सभी सुलभ हो जाते हैं। रामजी में ऐसी विभूतियां उपस्थित है कि किसी भी भाव से उनका स्मरण मात्र कर लेने से जीव का मंगल हो जाता है। हम जानते है हमारे साथ कुछ नहीं जाने वाला, फिर भी हम सबको कहते ये हमारा है। माया के आवरण के कारण इस जगत में फंसे रहते हैं।   ये विचार अयोध्या के कथावाचक प्रेमभूषण ने शुक्रवार को श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर की ओर से श्री रामकथा सेवा समिति के तत्वावधान में चित्रकूटधाम में रामकथा महोत्सव के चौथे दिन जताए। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का रामकथा श्रवण के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ। चौथे दिन भगवान के बाल लीला एवं यज्ञ रक्षा प्रसंगों की चर्चा हुई। प्रेमभूषण ने कथा में जब आई बहार हंसते-हंसते, आया सांवला सरकार हंसते-हंसते भजन की प्रस्तुति दी तो पूरा माहौल भक्ति में डूब गया। मंच पर कथा आयोजक संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी, हाथीभाटा आश्रम के महन्त संतदास सहित कई संत-महात्मा का सानिध्य मिला। पानी भरने पर लगाई कुर्सियां चित्रकूटधाम में गुरूवार शाम बारिश से कई जगह पानी भर गया...

एएसआई दस हजार की रिश्वत लेकर थाने से भागा, चित्तौड़गढ़ एसीबी बाहर खड़े होकर मलती रही हाथ

Image
भीलवाड़ा. चित्तौड़गढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की शुक्रवार दोपहर उस वक्त पैरों तले जमीन खिसक गई जब सुभाषनगर थाने का सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) विजयसिंह दस हजार की रिश्वत लेते हाथ आते-आते बच निकला। रिश्वत ग्रहण करने के बाद परिवादी का एसीबी को इशारा मिलने से पहले भनक लगने से पुलिसकर्मी थाने के पीछे फाटक कूदकर भाग गया। दस हजार की रिश्वत भी साथ ले गया। ऐसे में एसीबी थाने के बाहर खड़े होकर हाथ मलती रही। हालांकि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अधिनियम के तहत एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। एसीबी सूत्रों के मुताबिक सांगानेर के एक व्यक्ति ने चित्तौड़गढ़ एसीबी को शिकायत दी। परिवादी ने बताया कि जमीन विवाद के एक मामले में परिवाद सुभाषनगर थाने के अधीन सांगानेर चौकी पर तैनात एएसआई सिंह परिवाद निपटारे के लिए बाइस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। इसके लिए परिवादी को परेशान किया जा रहा था। एसीबी ने 16 सितम्बर को शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन में शिकायत सहीं मिली। पहली किश्त के रूप में दस हजार शुक्रवार को देना तय हुआ। एसीबी निरीक्षक दयालाल चौहान की अगुवाई में टीम भीलवाड़ा पहुं...

मानसून विदाई के साथ खुली सरकार की नींद, अब मनाएंगे वन महोत्सव

Image
मानसून की विदाई के बाद सरकार की अब नींद खुली है। सरकार के फरमान के बाद वन विभाग की ओर से गांधी जयंती पर दो अक्टूबर से वन महोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है, जबकि पौधों की वृद्धि करने में अमृत माने जाने वाला वर्षाकाल समाप्त हो गया है। बरसात के समय वन महोत्सव का आयोजन नहीं कर, इसकी तिथि आगे खिसका देने से अफसरों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पर्यावरण के जागरूकों का मानना है कि बरसात ही चली गई, अब वन महोत्सव मनाने का क्या औचित्य रहेगा। लाखों पौधे रोपने का दावा, हकीकत कुछ और भीलवाड़ा जिले में इस वर्षाकाल में वन विभाग की ओर से 4 लाख 40 हजार तथा अन्य एजेंसी और संस्थाओं के साथ मिलकर करीब दस लाख पौधे रोपने का दावा किया गया। पर्यावरण के जानकार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर हर वर्ष लाखों की संख्या में पौधे रोपे जाते हैं और तो इसका असर व्यापक पैमाने पर दिखाई क्यों नहीं देता। जितनी संख्या में पौधे रोपे जाने का दावा किया जाता रहा है, यदि वे पौधे वृक्ष का आकार ले लें तो शहर समेत पूरा जिला जंगल की तरह दिखने लगेगा। दरअसल में हकीकत में पौधरोपण में खानापूर्ति हो रही है। अभियान के बीच बहुत सार...

घर सजाने के सामान से सजाया बाजार

Image
भीलवाड़ा . नवरात्र के साथ ही त्योहार की धूम आने वाली है। मौसम में बदलाव की आहट है। इनके स्वागत के लिए अपने साथ घर को भी तैयार कर सकते हैं। इन दिनों हर घर में साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। दीवारों को नए रंग भी दिए जा रहे हैं। इनका चुनाव ऐसे करें कि हर दीवार और हर कोना रोशन दिखाई दे।   घर की सजावट में सबसे पहले दीवारों के रंग आते हैं। इन्हें सही चुन लिया तो बाकी सजावट आसान हो जाती है। रंगों के चुनाव के समय ध्यान रहे कि कमरा छोटा हो तो उसे गहरा रंग दें। फिर कोई भी चमकीला रंग। कम खर्च में अपने घर को खूबसूरत और आकर्षण भी बना सकते हैं। इसलिए बाजार में कई उत्पाद मौजूद हैं। दीपावली व त्योहारी सीजन पर कई व्यापारी स्कीम लाए हैं, जो डेकोरेशन के काम आएगी। इन शोरुम-दुकानों पर बड़े रूम का सामान टेबल या साइड टेबल, चेयर, स्टूल और एक्सेसरीज में लैंप, पेंटिंग, वॉल मिरर या अन्य सजावटी सामान उपलब्ध है। घर को आकर्षक बनाने के लिए बाजार से कुछ भी सजाने का सामान खरीद के भी ला सकते हैं। दीपावली पर सजाएं घर कर्टन क्लॉथ, ऑफिस चेयर, डोरमेट, वर्टिकल रोलर, ब्लाइड्स की रेंज उपलब्ध है। होम डेकोर से सम्बन्ध...

गंगोत्री के समीप भूस्खलन, भीलवाड़ा के 200 यात्री फंसे

Image
भीलवाड़ा राज्य के विभिन्न जिलों से चारधाम की यात्रा पर गए सैंकड़ों यात्री गंगोत्री राजमार्ग पर हेल्लू गार्ड एवं सुनगर के बीच हुए भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने से फंस गए हैं। इसमें भीलवाड़ा जिले के करीब डेढ़ सौ से 200 तीर्थयात्री शामिल हैं। फंसे यात्रियों के माध्यम से इसकी जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचाने के बाद स्थानीय स्तर से भी वहां के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधकर मदद के प्रयास किए जा रहे है। स्थानीय यात्रियों का आरोप है कि भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वीडियो भेजकर बताई परेशानीजानकारी के अनुसार करीब 200 तीर्थयात्री चार धाम यात्रा के लिए 17 सितंबर को निकले थे। भीलवाड़ा के अशोक अग्रवाल ने बताया कि बुधवार अपराह्न चार बजे से फंसे हुए है। भूस्खलन से करीब चार सौ मीटर दूरी पर ठहरे हुए है। राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के यात्री भी इसमें शामिल है। पास में ही तीन छोटी-छोटी होटलें हैं, जहां जगह मिली वहां ठहराव सुनिश्चित किया हैं। कुछ गाडि़यों में शरण लिए हुए है। भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं है। स्थानीय प्रशासन से भी ...

नवरात्र की तैयारियां शुरू, सज रहे मातारानी के दरबार

Image
भीलवाड़ा. शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू होंगे। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बाद इस नवरात्र पर गरबा महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है। माताजी के मंदिरों में भी रंग - रोगन कर व गरबा आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के प्रमुख मंदिर चामुडा माता मंदिर, गायत्री मंदिर, जोगणिया माता. धनोप माता, आवरी मात सहित आदि में तैयारियां शुरू हो गई है। मन्दिरों में विद्युत सजावट भी की जाएगी।   इधर, अनेक स्थानों पर भक्त मंडलों की ओर से पांडाल बनाए जा रहे हैं। गरबा मंडलों में युवक- युवतियां गरबे का अभ्यास कर रहे हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की स्थापना पांडालों में होगी व गरबा होंगे। इसे लेकर माता की प्रतिमा व मूर्तियां बनाने वाले कलाकार माताजी की प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं। रामधाम स्थित बंगाली कलाकार मां दुर्गा की प्रतिमा को रंग रोगन कर तैयार कर रहे हैं। बाजार में माताजी की शृंगार सामग्री की दुकान भी सज गई है। ---- बंगाली समाज इस साल धूमधाम से मनाएगा दुर्गा पूजा का पर्व कोरोना के दो साल बाद इस साल बंगाली समाज भी दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटा हुआ है। दुर्गा पूजा पर...

सरपंच व उसके पति पर धर्म तालाब को नष्ट करने का आरोप

Image
भीलवाड़ा. जिले के रायला क्षेत्र में सरपंच एवं उसके पति ने धर्म तालाब को नष्ट करने व पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए वहा पर सड़क का निर्माण कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में बुधवार को धर्म तालाब बचाओ संघर्ष समिति, रायला ने पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।   ज्ञापन में बताया गया की ग्राम रायला में आराजी नम्बर 2367 रकबा 17.3635 हैक्टेयर किस्म पेटा धर्म तालाब का पानी आम जनता व मवेशियों के पीने के काम आता है। सरपंच गीता देवी जाट व उसका पति जगदीशप्रसाद जाट ने तालाब को नष्ट करने की नियत से न्यायालय आदेशों की अवहेलना करते हुए तालाब के बीच तीन जगह पालनुमा मिट्टी भराव कर सड़कचे बनाकर तालाब को चार भागों में विभाजित कर दिया है। तालाब में कॉलोनी काटकर प्लाट विक्रय कर दिए है। तालाब की रपट आराजी नम्बर 2518 में अपनी निजी भूमि में जाने के लिए पुलिया बनाकर मिट्टी भराव कर रपट के लेवल से उंची सड़क बना दी है। इस तालाब के रिकाॅर्ड में काट-छाट कर इसके टुकड़े कर दिए। इस जमीन के दस्तावेजों के आधार पर...

त्योहारी सीजन की दस्तक के साथ व्यापारी भी तैयार

Image
भीलवाड़ा. नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन भी शुरू होने जा रहा है। बाजार में भी तेजी आने लगी है। लेकिन सबसे ज्यादा तेजी ऑनलाइन बाजार में ही दिखाई पड़ रही है। मोबाइल से लेकर कपड़े और एसेसरीज के बाजार में ऑनलाइन कंपनियां आगे दिख रही हैं।   लेकिन त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग को मात देकर पारंपरिक शैली की दुकानदारी को पटरी पर लाने के लिए छोटे और मध्यम दर्जे के व्यापारियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। व्यापारियों का लक्ष्य ग्राहकों में ऑफलाइन खरीदारी के लिए भरोसा जगा कर उन्हें अपनी दुकान तक लाने का है। इसके लिए उन्होंने आकर्षक और लुभावने ऑफर की योजना बनाई है। ग्राहकों को छूट की रणनीति ग्राहकी बनाए रखने के लिए व्यापारी अब ग्राहकों को छूट की योजना पर काम कर रहे हैं। इससे उनका मुनाफा जरूर घट रहा है, लेकिन उनके ग्राहक भी लौटेंगे, ऐसी उन्हें उम्मीद है। ग्राहकों को लिए इलेक्ट्रोनिक्स के नए-नए मॉडल भी बाजार में आने लगे हैं। उन्हें देखने व पूछ-परख करने के लिए भी ग्राहक दुकानों पर जाने लगे हैं। ग्राहक भी अपनी पंसद के आधार पर इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद की बुकिंग करवा रहे हैं। ------ नवरात्...

जिसको जीवन में मिला सत्संग उसे हर धड़ी आनंद ही आनंद

Image
भीलवाड़ा. कथा सुनने मात्र से जीवन का मंगल एवं कल्याण हो जाता है भले ही वह कथा कैसे भी सुने। लोग कहते आपने कथा बहुत अच्छी लिखी पर हम तो रामकथा सुनाते मात्र है। लिख तो पहले ही गोस्वामी तुलसीदास महाराज गए है। संकट यहीं है हम पढ़ते तो है लेकिन समझते नहीं है। सरस रामकथा अतिशय सरल है जिसके श्रवण मात्र से प्राणी के कष्ट दूर हो जाते है। ये विचार कथावाचक प्रेमभूषण ने बुधवार को श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर की ओर से श्री रामकथा सेवा समिति के तत्वावधान में चित्रकूटधाम में आयोजित नौ दिवसीय श्री रामकथा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को कथावाचन करते हुए व्यक्त किए। प्रेमभूषण के मुखारबिंद से श्रीराम कथा वाचन शुरू हुआ तो पूरा पांडाल भक्ति के रस में डूब गया। कथा सुनने के लिए धर्मनगरी भीलवाड़ा के भक्तगण इस कदर उमड़ पड़े कि पांडाल भी छोटा पड़ता नजर आया। कथा में दूसरे दिन भगवान शिव के विवाह से जुड़े प्रसंग का वाचन हुआ। उन्होंने कहा कि हनुमानजी के आशीष और महंत बाबूगिरी के संकल्प से भीलवाड़ा में कथा सुनाने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि धरती पर जितने प्राणी है सभी की अपनी-अपनी सहजावस्था है। मनुष्य में तीन स्थिति जब वह...

यूनिवर्सिटी को शिकायत, तीन दिन बाद भी जांच के लिए नहीं आई टीम

Image
भीलवाड़ा. माणिक्यलाल राजकीय महाविद्यालय में चल रही कॉलेज परीक्षा विवादों में आ गई है। इसका कारण पेपर लीक है। परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों के मोबाइल पर पेपर पहुंच रहा है। इससे परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने पल्ला झाड़ते हुए इसकी शिकायत कॉलेज से सम्बद्ध महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएस) अजमेर को शिकायत कर दी है। इसके लिए बकायदा लिखित में पत्र भेजा है और जांच की मांग की है।   जानकारी के अनुसार कॉलेज विद्यार्थियों के नाम से बने टेलीग्राम ग्रुप पर विभिन्न संकायों के परीक्षा से पहले पेपर आ रहे हैं। परीक्षा पेपर से मिलाने करने पर कई पेपर हुबूहु पेपर पाए गए। पेपर लीक होने की शिकायत कॉलेज प्रशासन को भी मिली। हालांकि कॉलेज प्रशासन का दावे के साथ कहना है कि उनके यहां से पेपर लीक नहीं हो रहा। ऐसे में प्राचार्य कॉलेज निदेशालय और विश्वविद्यालय कुलपति को पत्र लिखकर शिकायत की। शिकायत के तीन दिन बाद भी जांच के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कोई जांच टीम भीलवाड़ा नहीं पहुंची। ------ मामला कॉलेज स्तर का नहीं है कॉलेज स्तर पर पेपर लीक नहीं...

Bhilwara Mandi : चांदी में 300 व सोने में 175 की तेजी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि मंडी में बुधवार को भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2260 से 2475 मक्का 2200 से 2800, जौ 2700 से 2975, चना 4400 से 4611, सरसों 5600 से 5800, ग्वार 4600 से 4800 रुपए प्रति क्विंटल।   भीलवाड़ा सर्राफा- बुधवार को चांदी में फिर से उछाल देखने को मिला। चांदी 300 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। सोने में 175 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 57000 चांदी टंच - 57800 सोना 10 ग्राम- 51125 सोना जेवराती- 48813, रवा - 51100, कलदार -790 भाव रहे। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 110 से 115, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 510 से 530 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 178 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 185, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 120, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, गुड़ 50...

जिसे श्रवण कर मिट जाती है जन्म-जन्म की व्यथा, जय श्रीराम कथा

Image
भीलवाड़ा. भगवान के एश्वर्य एवं स्वरूप का बोध कराने वाली जिस श्रीराम कथा श्रवण का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था वह पल मंगलवार को आखिर आ ही गया। श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर भीलवाड़ा की ओर से श्री रामकथा सेवा समिति भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्री रामकथा महोत्सव का आगाज अयोध्या के ख्यातनाम कथावाचक परम पूज्य प्रेमभूषणजी महाराज के मुखारबिंद से श्रीराम कथा वाचन शुरू होने के साथ हो गया।   पहलेे ही दिन कथा सुनने के लिए धर्मनगरी भीलवाड़ा के भक्तगण उमड़ पड़े एवं विशाल पांडाल भी छोटा पड़ता नजर आया। इससे पूर्व कथावाचन शुरू होने से पूर्व सुबह श्रीहरिशेवाधाम से विशाल कलश शोभायात्रा भी निकाली गई थी। श्री प्रेमभूषणजी महाराज जैसे ही कथास्थल चित्रकूटधाम में व्यास पीठ पर पहुंचे पूरा पांडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बालाजी महाराज एवं उनके भक्तों को कथाश्रवण कराने आए श्री प्रेमभूषणजी महाराज के व्यास पीठ पर विराजित होने से पहले उसकी विधिवत पूजा की गई। उनके व्यास पीठ पर विराजने के बाद आरती करने वालों में महामंडेलश्वर स्वामी हंसराम उदासीन, कथा आयोजक संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त ब...

Good News : माता के भक्तों को मिलेगी राहत, नवरात्र में शक्तिपीठों तक 24 घंटे चलेंगी रोडवेज बसें

Image
भीलवाड़ा. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के भीलवाड़ा डिपो को आगामी नवरात्र में अच्छी आय होने की उम्मीद है। श्राद्ध पक्ष में यात्री भार कम मिलने से रोडवेज के समक्ष बड़ी चुनौती रही। ऐसे में अब शारदीय नवरात्र में रोडवेज डिपो ने आय वृदि्ध के लिए रूपरेखा तैयार की है। नवरात्र में रोडवेज डिपो की ओर से जिले के माता के मंदिरों तक बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे रोडवेज में यात्री भार बढ़ेगा और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। रोडवेज ने भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ जिले के प्रमुख व प्रसिद्ध माता के मंदिरों तक श्रद्धालुओं को ले जाने व लाने के लिए बसों के अस्थाई रूट तैयार किए हैं। जिसके तहत बेंगू के जोगणिया माता मंदिर, फूलिया के धनोप माता और चित्तौड़गढ़ में झातला माता व कालका माता मंदिर तक बसोें का संचालन किया जाएगा। हर आधे घंटे में इन मंदिरों के लिए बसें उपलब्ध रहेगी। इन बसों का संचालन 24 घंटे किया जाएगा। नवरात्र में इन मंदिरों में माता के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालु जाएंगे। इससे रोडवेज को अच्छी आय होगी। दशहरा और दीपावली से ज्यादा उम्मीद- नवरात्र के बाद दशहरा और दीपावली तक रोडवेज को फ...

Bhilwara Mandi: ग्वार में 700 रुपए प्रति क्विटंल की तेजी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि मंडी में मंगलवार को भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2280 से 2475 मक्का 2450 से 3075, जौ 2850से 3025, चना 4400 से 4600, सरसों 5500 से 5800, ग्वार 4800 से 5100 रुपए प्रति क्विंटल। ग्वार में बारिश के कमी से एकदम 700 रुपए क्विंटल की तेजी आई है। हालांकि अन्य जिन्सों में भी तेजी आई है।   भीलवाड़ा सर्राफा- मंगलवार को चांदी में फिर से उछाल देखने को मिला। चांदी 400 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। सोने में 25 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 57000 चांदी टंच - 57800 सोना 10 ग्राम- 51125 सोना जेवराती- 48813, रवा - 51100, कलदार -790 भाव रहे। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 110 से 115, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 510 से 530 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 178 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 185, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चन...

किशनगढ़ हवाई अड्डा बंद, भीलवाड़ा उद्योग पर पड़ रहा प्रभाव

Image
भीलवाडा. अजमेर जिले के किशनगढ़ में स्थापित हवाई अड्डा बंद होने के कगार पर है। यहा पिछले पांच साल के भीतर उड़ान संचालन पर संकट बना हुआ है। इसका शुभारंभ 11 अक्टूबर 2017 को किया गया।लेकिन वर्तमान औसत एक भी उड़ान संचालित नहीं होती है। स्पाइसजेट की सभी 3 उड़ानें भी रोक दी गई हैं और अब केवल स्टार एयर की उड़ानें संचालित होती हैं। पिछले साल सर्दियों में जहां किशनगढ़ एयरपोर्ट से रोजाना 5 से 6 फ्लाइट्स चल रही थीं, वहीं अब हर दिन एक फ्लाइट के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उड़ानों का संचालन नहीं होने के कारण अब यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए पहले जयपुर हवाई अड्डे तक जाना पड़ता है। शुरुआत में एयरलाइंस ने यहां बहुत जोर-शोर से उड़ान संचालन शुरू किया। लेकिन एविएशन सेक्टर में मंदी के माहौल में अब एयरलाइंस उड़ानें चलाने से परहेज कर रही हैं।   भीलवाड़ा के प्रमुख औद्योगिक संगठन मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर किशनगढ़ हवाई अड्डे से विभिन्न हवाई सेवाएं चालू रखने का आग्रह किया है। महासचिव आरके जैन ने बताया कि ...

किशनगढ़ हवाई अड्डे की कई फ्लाइट्स बंद, भीलवाड़ा के उद्योग पर पड़ रहा प्रभाव

Image
भीलवाडा. अजमेर जिले के किशनगढ़ में स्थापित हवाई अड्डा बंद होने के कगार पर है। यहा पिछले पांच साल के भीतर उड़ान संचालन पर संकट बना हुआ है। इसका शुभारंभ 11 अक्टूबर 2017 को किया गया।लेकिन वर्तमान औसत एक भी उड़ान संचालित नहीं होती है। स्पाइसजेट की सभी 3 उड़ानें भी रोक दी गई हैं और अब केवल स्टार एयर की उड़ानें संचालित होती हैं। पिछले साल सर्दियों में जहां किशनगढ़ एयरपोर्ट से रोजाना 5 से 6 फ्लाइट्स चल रही थीं, वहीं अब हर दिन एक फ्लाइट के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उड़ानों का संचालन नहीं होने के कारण अब यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए पहले जयपुर हवाई अड्डे तक जाना पड़ता है। शुरुआत में एयरलाइंस ने यहां बहुत जोर-शोर से उड़ान संचालन शुरू किया। लेकिन एविएशन सेक्टर में मंदी के माहौल में अब एयरलाइंस उड़ानें चलाने से परहेज कर रही हैं। भीलवाड़ा के प्रमुख औद्योगिक संगठन मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर किशनगढ़ हवाई अड्डे से विभिन्न हवाई सेवाएं चालू रखने का आग्रह किया है।महासचिव आरके जैन ने बताया कि पूर्व मे...

Mid Day Meal And Milk : मुख्यमंत्रीजी, प्रदेश की स्कूलों में बाल-गोपाल कर रहे इंतजार, मिड-डे-मील में दूध कब मिलेगा

Image
कानाराम मुण्डियार भीलवाड़ा. प्रदेश में शैक्षणिक सत्र शुरू हुए ढाई माह बीतने के बावजूद सरकारी विद्यालयों में बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए की गई मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना की बजट घोषणा धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। हालात यह है कि इसके फेर में लाखों बच्चे योजना के लाभ से वंचित हैं। हालांकि इसके पीछे योजना की शुरूआत को लेकर सरकार स्तर से निर्देश नहीं मिलने का तर्क दिया जा रहा हैं, लेकिन एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि हाल ही में लंपी संक्रमण बढ़ने के बाद दूध की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही हैं। जिससे विद्यालयों में इसके क्रियान्वयन में देरी हो रही हैं। इस तरह से होना था दूध का वितरण- राज्य सरकार ने बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के साथ सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए मिड डे मील के तहत मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना देने की घोषणा की थी। एक जुलाई से विद्यालय में शैक्षिण्िाक सत्र शुरू हो गया हैं। प्रदेश के करीब 69.21 लाख बच्चों को पाउडर से तैयार दूध सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को उपलब्ध करवाया जाना था, लेकिन अब तक इसके ठिकाने ही नहीं हैं। एक सच यह भी- दो जुलाई 2...

Video Viral : हाइवे पर परिवहन विभाग की चौथवसूली , एंट्री के नाम पर दो ट्रक चालकों को सरेराह पीटा

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा परिवहन विभाग का एक बार फिर हाइवे पर ट्रक चालकों से चौथ वसूली करने का खेल सामने आया है। चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर हजारी खेड़ा के निकट दो ट्रक चालकों को रोककर एंट्री देने के नाम पर उनके साथ परिवहन दस्ते और पुलिस ने रविवार शाम को मारपीट की। यही नहीं एक ट्रक चालक ने घटनाक्रम का वीडियो बनाया तो उसके साथ बदसलूकी की। पुर थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर चालक और खलासियों को थाने ले जाकर धमकाया गया। उनके मोबाइल तोड़ दिए और वीडियो डिलीट कर दिया। एक ट्रक चालक से एंट्री के नाम पर सौ रुपए तक लिए गए। चालक ने परिवहन दस्ते पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट पुर थाने में दी है। जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा से दो ट्रक चालक हरियाणा जा रहे थे। हजारी खेड़ा के निकट परिवहन विभाग का दस्ता मौजूद था। दस्ते ने एक ट्रक को रोककर चालक से सौ रुपए एंट्री के नाम पर ले लिए। पीछे आ रहे एक अन्य ट्रक के चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और निकल गया। इस पर परिवहन निरीक्षक सुरेश जांगिड़ की अगुवाई में दस्ते ने कुछ दूरी पर पीछा करके रोक लिया। आरोप है कि रूकते ही दस्ते ने चालक बीकानेर जिले के काकड़...

विदाई की दहलीज पर मानसून, औसत का शतक भी नहीं कर पाए हम पार

Image
जिले से एक बार फिर मानसून विदाई लेने की तैयारी में है। मानसून ने भले ही जिले पर मेहरबानी दिखाई। लेकिन इस बार भी हम बारिश में औसत का शतक नहीं लगा पाए। औसत के मुकाबले अब तक अभी भी आठ प्रतिशत बारिश कम रही है। वहीं जिले के बांध और तालाबों में 36 प्रतिशत ही पानी की आवक हुई है। मानसून ने एक बार फिर ऊपरमाल क्षेत्र बिजौलियां और मांडलगढ़ पर जमकर मेहरबानी दिखाई। ऊपरमाल क्षेत्र के लगभग सभी जलाशय लबालब हो गए है। यहां पेयजल के साथ सिंचाई का पूरा बंदोबस्त हो गया जबकि आसींद और बदनोर क्षेत्र में मेघों ने कंजूसी बरती। आसींद में खारी नदी गेज चढ़ना दूर सपाट मैदान में ही तब्दील है। दरअसल, जिले में 630 मिलीमीटर बरसात का औसत है। इसके मुकाबले अब तक 584 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। जो कि औसत की 92 प्रतिशत ही बारिश हुई है। भीलवाड़ा अव्वल, मोखुंदा में सबसे कम जिले में भीलवाड़ा में इस बार सर्वाधिक बरसात हुई। यहां 907 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। जबकि मोखुंदा में सबसे कम 331 मिलीमीटर बरसात हुई। इसी तरह आसींद 450, बदनोर 389, बनेड़ा 723, हमीरगढ़ 564, हुरड़ा 488, जहाजपुर 778, कोटड़ी 739, मांडल 513, करेड़ा 810, मांड...

भीलवाड़ा में नहीं चल रहे दस रुपए के सिक्के

Image
भीलवाड़ा. प्रदेश का एक मात्र शहर है भीलवाड़ा, जहां किसी भी बैंक में दस के सिक्के तक नहीं लिए जा रहे हैं। बैंक के मना करने से आमजन भी यह दस का सिक्का नहीं लेते हैं। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से निकाले गए इन सिक्कों का चलन तक नहीं है। वही कई लोग तो इसलिए परेशान है कि उनके पास दस-दस के सिक्के पड़े हैं, लेकिन कोई लेने को तैयार नहीं है।   कोई कीमत नहीं दस के सिक्के की भीलवाड़ा के बाजार व बैंक में सिक्कों की कीमत धेले की भी नहीं है। 10 रुपए का सिक्का तो भीलवाड़ा के बाजार में दुकानदार पहले ही लेने से मना कर रहे थे। अब तो एक व दो रुपए के सिक्के लेने में आनाकानी शुरू हो गई है। दुकानदार या ऑटो चालक ही क्यों, बैंक भी ग्राहक से सिक्के लेने में आनाकानी कर रहे हैं। बैंकों में सिक्के जमा न होने के कारण असर बाजार में दिखने लगा है। दुकानदारों और ग्राहकों के बीच रेजगारी को लेकर बहस आम बात है। आरबीआइ की गाइडलाइन रिजर्व बैंक ने बैंकों में सिक्के जमा करने की सीमा तय नहीं की। हालांकि सिक्का अधिनियम 2011 की धारा 6 (1) के अनुसार किसी भी मूल्य वर्ग के सिक्के एक रुपए से कम नहीं हों व कुल एक हजा...

लंपी मृत गोवंश को दफनाने की बजाए खुले में फेंक रहे

Image
भीलवाड़ा. शहर में संक्रमित गोवंश को दफनाने की बजाए खुले में फेंका जा रहा है। तेली खेड़ा गांव के पास खुला मैदान इसका उदाहरण है। बोर्ड एवं अफसरों की अनदेखी के चलते ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। राजस्थान पत्रिका ने शनिवार को शहर के निकट तेली खेड़ा गांव का जायजा लिया तो हालात चौकाने वाले नजर आए। गांव के बाहर खुले मैदान में संक्रमित मृत गोवंश के ढेर लगे हैं। ऐसे में ठेकेदार और अफसर ही संक्रमण का दायरा बढ़ा रहे हैं।   काइन हाउस में क्वारंटीन सेंटर: 300 संक्रमित शहर के दादीधाम रोड पर परिषद की ओर से काइन हाउस बना हुआ है। यहां लावारिश गोवंश को रखा जाता है। लंपी बीमारी से ग्रस्त गोवंश को रखने के लिए अलग से क्वारंटीन सेंटर बना रखा है। ताकी संक्रमण का दायरा अन्य गोवंश में नहीं फैले। अब तक तीन सौ संक्रमित गोवंश क्वारंटीन सेंटर में है। इनमें से 35 से अधिक गोवंश की मौत हो चुकी है। मृत गोवंश की दुर्दशा क्यों क्वारंटीन सेंटर में संक्रमित गोवंश की मौत होने पर ठेकेदार गाड़ी में डालकर ले जाते है। नियमानुसार मृत संक्रमित गोवंश को दफनाया जाना चाहिए। ताकी संक्रमण नहीं फैले, लेकिन ठेकेदार मृत ...

7 माह बाद साधारण सभा की तैयारी, बोर्ड को घेरेंगे पार्षद

Image
भीलवाड़ा . आखिर 7 माह बाद नगर परिषद बोर्ड की साधारण सभा बुलाने की तैयारी हो गई है। बैठक का एजेंडा तैयार किया जा रहा है। बैठक की तारीख भी अभी तय नहीं है, लेकिन जल्द ही बैठक होने वाली है। सभापति ने पार्षदों से सुझाव प्रस्ताव मांगे हैं। लेकिन शहर में अवैध निर्माण, अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था तथा घर-घर कचरा प्रबन्धन को लेकर विरोधी पार्षद बोर्ड को घेरने के मूड में है। नगर परिषद की बजट बैठक 4 फरवरी 2022 में हुई थी। उसके बाद बैठक इसी माह के अन्त में होने की संभावना है। बैठक की चर्चा शुरू होते ही पार्षदों का एक गुट भी सक्रिय हो गया है।   अब तक हुईं केवल दो बजट बैठक - नगर परिषद में बोर्ड बनने के बाद अभी तक साधारण सभा की एक भी बैठक नहीं हुई है। दोनो बैठक बजट को लेकर हुई थी। बोर्ड बनने के बाद पहली बैठक 11 मई 2021 को बुलाई थी, लेकिन सहाड़ा विधानसभा के उप चुनाव के चलते बैठक निरस्त हो गई थी। उसके बाद यह बैठक 11 जुलाई को हुई थी। अगली बजट बैठक 4 फरवरी 20222 को हुई थी। उसके बाद कोई बैठक नहीं हुई है। पार्षदों की मनुहार - बोर्ड की बैठक को हंगामा से बचाने के लिए पार्षदों की मनुहार शुरू कर दी गई है। ...

Kabaddi in Congress : राजनीति की कबड्डी में गहलोत माहिर खिलाड़ी, उन्हें कोई नहीं हरा सकता

Image
भीलवाड़ा. राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के ब्लॉक स्तरीय खेल स्पद्र्धाओं के समापन पर भीलवाड़ा के बिगोद व चित्तौडगढ़़ जिले के निम्बाहेड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजे हुए खिलाड़ी व रेफरी के रूप में खुद को पेश किया। मुख्यमंत्री गहलोत एवं सरकार के मंत्रियों ने न केवल कबड्डी के मैच खेले बल्कि मुख्यमंत्री ने तो व्हिसल बजाकर रेफरी तक की भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री के इस अंदाज पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने भाषण में यहां तक कह दिया कि इन दिनों खेल का सीजन है। ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी बहुत ही लोकप्रिय खेल है। इसी तरह राजनीति की कबड्डी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत माहिर खिलाड़ी है और उन्हें राजनीति की कबड्डी में कोई नहीं हरा सकता। दोनों ही कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री गहलोत ने हॉर्स ट्रेडिंग का जिक्र करते हुए केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए उनको झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक खेल की शानदार पहल हुई है। ऐसा आयोजन देश ही नहीं बल्कि दुनिया में कहीं पर नहीं हुआ। इस आ...

पर्यावरण को लेकर NGT का सख्त कदम, सरकार पर लगाया 3000 करोड़ का जुर्माना

Image
भीलवाड़ा. पिछले कई सालों से औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले दूषित पानी के कारण नदियां व तालाब दूषित होने तथा सोलिड वेस्ट का निस्तारण सही नहीं होने पर नेशनल ग्रीन ट्रीव्यूनल (एनजीटी) ने सख्त कदम उठाते हुए राज्य सरकार पर 3 हजार करोड़ का जुर्माना लगाया है। यह राशि अगले दो माह में जमा कराने के साथ इसका उपयोग मुख्य सचिव अपने स्तर पर करेंगे। मुख्य सचिव नोडल सचिव की नियुक्ति करने के साथ ही एक तकनीकी अधिकारी को भी लगाना होगा। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि राजस्थान के शेष 161 शहरों में जहां पर अभी तक सोलिड वेस्ट का निस्तारण का प्लान नहीं बना है तो उसे जल्द लागू करें। एनजीटी ने अपने आदेश में सरकार ने तीन अलग-अलग क्षेत्र में जुर्माना लगाते हुए कुल 3,000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। सोलिड वेस्ट का निस्तारण करने तथा ट्रीटमेन्ट प्लांट को नहीं चलाने पर 2500 करोड़ रुपए, 255 करोड़ रुपए अन्य मामले में तथा 555 करोड़ रुपए औद्योगिक इकाइयों के प्रदूषित पानी डिस्चार्ज का प्रबंधन सही नहीं करने पर लगाए हैं। इस राशि को एक समान करते हुए 3 हजार करोड़ रुपए किए हैं। इस राशि को जमा कराने के लिए दो महीने तक ...

Bhilwara Mandi: चांदी में 450 व सोने में 975 रुपए की गिरावट

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि मंडी में शुक्रवार को भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2550 से 2465 मक्का 2550 से 3075, जौ 2800 से 3025, चना 4311 से 4575, सरसों 5600 से 5860, ग्वार 4311 से 4611 रुपए प्रति क्विंटल।   भीलवाड़ा सर्राफा- शुक्रवार को चांदी में फिर से 450 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। सोने में भी 975 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 56100 चांदी टंच - 56800 सोना 10 ग्राम- 51000 सोना जेवराती- 48693, रवा - 50950, कलदार -790 भाव रहे। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 110 से 115, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 510 से 530 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 178 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 185, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 120, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, गुड़ 50, नमक 27, घी वनस्प...