स्टेरायड दवा दे रही है जान लेवा बीमारी ब्लैक फंगस

भीलवाड़ा। ब्लैक फंगस ने जिले में चार जान ले ली है और कई जिन्दगी मौत से जुझ रहे है। जानलेवा बीमारी ब्लैक फंगस होने के पीछे मुख्य कारण कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान स्टेरायड दवा अत्याधिक मात्रा में लेना प्रमुख है। कोरोना संक्रमण के साथ ही मधुमेह रोग से पीडि़त लोगों पर ब्लैक फंगस सीधा प्रहार कर रहा है। नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश जैन बताते ही कि स्टेरायड दवा का उपयोग अत्याधिक नहीं करें और दवा चिकित्सकों की सलाह पर ही लें। Black fungus killing steroid giving life-threatening disease in bhilwara


डॉ. जैन ने बताया कियह बीमारी से नाक से शुरू होती है और आंख, सिर, लंग्स को संक्रमित करती है। इससे नाक में सूखापन,सूजन, दर्द, आंख में लालपन, गले में दर्द बढ़ जाता है। कोरोना संक्रमण काल व मधुमेह के इलाज के दौरान अत्याधिक कृत्रिम ऑक्सीजन लेने से भी यह बीमारी बढ़ती है। इस संदर्भ में जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान से भी मुलाकात कर स्टेरॉयड दवा के अत्याधिक सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया। कलक्टर नकाते ने इस पर जिले में संबधित चिकित्सा अधिकारियों को भी सावचेत किया है।

डॉ. राजेश जैन ने बताया कि कोरोना भयावह प्रभाव को देखते हुए कुछ मरीज अपने स्तर पर बचाव के स्टेरॉयड वाली दवाइयां का उपयोग कर रहे है, जो कि रोगियों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने सलाह दी है कि ऐसे सभी मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के इनका उपयोग ना करें।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/black-fungus-killing-steroid-giving-life-threatening-disease-6857606/

Comments