पुलिस पर उठी अंगुली, कोरोना से मिला चुनौती
भीलवाड़ा. विदाई के मुहाने पर खड़े साल.2020 में भले ही पुलिस कामयाबी का साल माने। लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ जब लोगों का पुलिस से विश्वास डगमगाया। कभी पुलिस ने अपराधियों को पस्त किया तो कभी अपराधी हावी दिखे। इस साल पुलिस को कोरोना महामारी ने खूब दौड़भाग करवाई। चार महीने तक थाने छोड़कर पुलिस महकमा सड़कों पर ही नजर आया। लॉकडाउन खुला तो चोर.उठाईगिरों ने सिर उठा लिया। कभी हत्या तो कभी लूटपाट। इस साल कई हादसों ने रूला दिया। कई परिवारों को अपनों के खोने का सालों.साल जिंदगीभर का दर्द दे गया। पुलिस पर भी अंगुली इस बार कम नहीं उठी। कई थानाप्रभारियों को कारगुजारी के कारण निलंबित करना पड़ा। किसी पर बजरी माफिया से सांठगांठ का आरोप लगा तो किसी पर लेनदेन के आरोप में थाना छोडऩा पड़ा। सालभर में दो पुलिस अधीक्षकों बदले। इन्हीें खटी.मीठी यादों के साथ पेश है अपराध के चुनिंदा लेखा.जोखा के साथ साल.2020 की यादें। शहर में पहले कफ्र्यूए फिर झेला महाकफ्र्यू इस साल कोरोना महामारी के कारण लोग परेशान रहे। 20 मार्च को कोरोना के प्रकोप के साथ ही पुलिस महकमे को थाना छोडऩा पड़ा। उसके बाद शहर में कफ्र्यू लगा दिया गया...