23 जिलों में बनेंगे 50 से 100 बैड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल
राजस्थान में चिकित्सा सुविधा बढाने के लिए प्रदेश के 23 जिला मुख्यालय पर 50 से 100 बैड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनेंगे। इसके लिए राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी ने 608.50 करोड़ का बजट जारी किया है। इनमें हृदय रोग, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियोंं का इलाज मिलेगा। क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में गंभीर रूप से बीमार रोगी या घायल को अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में उच्च तकनीक वाले उपकरणों से इलाज किया जाएगा। हॉस्पिटल भवन के लिए जयपुर की टीम हर जिले का दौरा करेगी। भीलवाड़ा में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के लिए 23.75 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह महात्मा गांधी चिकित्सालय में बनाया जाएगा। क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनने के बाद गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना में घायल होने से गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रैफर नहीं करना पड़ेगा। गंभीर रोगी को बाहर रैफर करने के दौरान उसकी हालत और बिगड़ने, कई बार सांसें उखड़ने का खतरा रहता था। इन जिलों में बनेंगे क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल आदेश के अनुसार झुंझुनूं, सिरोही, बारां, करोली, कोटा, बीकानेर, भरतपुर, नागौर, सवाईमाधोपुर, बूंदी, जैसलमेर, डूंगरपुर, पाली, भीलवाड़ा,...