104 संक्रमित मिले, 10 की मौत
भीलवाड़ा।
जिले में गुरुवार को कोरोना के 104 संक्रमित मिले और 518 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं 10 संक्रमितों की मौत हुई। जिले में अब तक कोरोना के 30,925 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 28,049 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 2,68,426 लोगों की सैम्पलिंग हुई है। अभी जिले में 2745 केस एक्टिव हैं।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि आसीन्द 6, बनेड़ा 2, बापूनगर 5, चपरासी कॉलोनी 3, चन्द्रशेखर आजादनगर 6, गुलाबपुरा 5, जहाजपुर 2, काशीपुरी 1, कोटड़ी 1, मांडल 2, मांडलगढ़ 18, पुर 1, रायपुर 13, सांगानेरी गेट 3, सहाड़ा 9, सांगानेर 9, शाहपुरा 1, शास्त्रीनगर 1, सुभाषनगर 10 तथा सुवाणा में 6 संक्रमित मिले है।
10 जनों की मौत
जिले में गुरुवार को चन्द्रशेखर आजाद नगर के 51 साल के पुरुष व 23 साल की युवती, कमला विहार के 54 साल की महिला, भोपालगंज रेलवे स्टेशन रोड के 74 वर्षीय व चित्तौडग़ढ़ के निम्बाहेड़ा के 55 वर्षीय व गुलाबपुरा के 55 साल के पुरुष व एमजीएच में चार जनों की मौत हुई है।
2242 ने लगवाए टीके
जिले में गुरुवार को १8 से 44 साल के उम्र वाले 1730 जनों के टीके लगाए गए। जिले में कुल 2242 लोगों ने टीका लगवाया। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिले में 30 सेंटरों पर टीके लगाए गए। 45 से 60 साल में 34८ प्रथम व 28 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 साल से अधिक उम्र वाले 105 ने पहली व 5 ने दूसरी डोज लगवाई। वही 26 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/104-infected-10-killed-in-bhilwara-6855442/
Comments
Post a Comment