ऑक्सीजन प्लांट में लगवाया 600 केवीए का जनरेटर सेट
भीलवाड़ा।
रीको ग्रोथ सेन्टर स्थित सांवरिया गैस ऑक्सीजन प्लांट से प्रतिदिन ८५० से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर भीलवाड़ा के कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे निजी व सरकारी अस्पतालों को उपलब्ध करवाए जा रहे। प्लांट में तूफान या तौकते के कारण विद्युत सप्लाई बंद ना हो इसके लिए जिला प्रशासन के आग्रह पर सोना प्रोसेसर्स इण्डिया लिमिटेड की ओर से अपने यहां लगा 600 किलो वॉट के बडे जनरेटर सेट को रातों-रात स्थापित किया गया। इस स्थापित करने में सोना प्रोसेस की टीम का ही विशेष सहयोग रहा है।
मेवाड चेम्बर के महासचिव आरके जैन ने बताया कि जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के आग्रह पर तौकते के कारण बिजली बन्द होने पर भी ऑक्सीजन प्लांट पर ऑक्सीजन का उत्पादन निरन्तर चलता रहे एवं ऑक्सीजन की कमी नही रहे। इसलिए भीलवाडा के उद्योगपति सुभाष नुवाल व नरेश गट्टानी ने स्वेच्छिक रुप से अपने प्रोसेस हाउस से डीजी सेट हटा कर सांवरिया गैस के ऑक्सीजन प्लांट पर लगाकर जनहित में अपनी सहभागिता निभाई।
इंजीनियरर्स वेलफेयर सोसायटी के एसके सुराना के नेतृत्व में प्रमुख इंजिनियरर्स की टीम ने लगभग 8 घण्टे की कडी मेहनत के बाद जनरेटर को कार्यरत इकाई से हटाकर दूसरी जगह स्थापित किया। इस कार्य में सोना प्रोसेसर्स के वाइस प्रेसिडेंट रविशंकर सिंह, संगम स्पिनर्स के अनूप कुमार सोमानी, माहेश्वरी इलेक्ट्रीकल्स के दीपक माहेश्वरी, टेक्मेक इंजिनियरिंग एवं कंसलटेंट के इंजिनियर राजीव मेहता सहित अनेक एक्जिक्यूटीव व इंजिनियरर्स के नेतृत्व ने लगातार काम करके डीजी सेट को सांवरिया गैस प्लांट पर चालू किया। जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों का भी इसमें पूर्ण सहयोग रहा। जैन ने इस कार्य में सहयोग देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/600-kva-generator-set-installed-in-oxygen-plant-in-bhilwara-6853525/
Comments
Post a Comment