यह कैसा प्रबंधन, सरकारी वेंटिलेटर चल रहे है निजी चिकित्सालयों में
भीलवाड़ा। केंद्र सरकार द्वारा पीएम केयर्स फं ड के तहत महात्मा गांधी चिकित्सालय में गरीब रोगियों की सेवार्थ भेजे गए 25 वेंटिलेटर को चिकित्सालय प्रशासन ने निजी चिकित्सालयों को सौंपे दिए है। प्रशासन के इस निर्णय का भाजपा ने विरोध जताया है।
जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने शुक्रवार को भाजपा की वर्चुअल प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कोरोना संक्रमण पीडि़त रोगियों की सेवार्थ 9 माह पहले केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए वेंटिलेटर को पहले तो चिकित्सालय प्रशासन ने कबाड़ में रखा। भाजपा के विरोध पर वेंटिलेटर को राजकीय चिकित्सालय में संचालित करने के बजाए निजी चिकित्सालयों को दे दिए गए हैं।
तेली का आरोप है कि निजी चिकित्सालय में गरीब रोगियों से मनमानी राशि वसूल की जाएगी। उन्होंने वेंटिलेटर वापस राजकीय चिकित्सालय में भेजने की मांग की। उन्होंने कहाकि कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी की योजना के नाम पर राजनीति कर आमजन को गुमराह कर रही है। योजना का लाभ भी जरूरतमंदों को नहीं दिया जा रहा है।
संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी महावीर समदानी व जिला मंत्री देवेंद्र डाणी मौजूद थे।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/what-kind-of-management-government-ventilators-are-running-in-private-6857657/
Comments
Post a Comment