Posts

Showing posts from August, 2022

मातृकुंडिया से जितना छोड़ा पानी, आधा भी नहीं पहुंचा मेजा

Image
वस्त्रनगरी की जीवन रेखा कहलाने वाले मेजा बांध की आस और हमारी प्यास अब भी अधूरी है। दस दिन पहले चित्तौड़गढ़ के मातृकुंडिया बांध से मेजा फीडर में पानी छोड़ा गया था, जो आधा भी भीलवाड़ा के मेजा बांध तक नहीं पहुंच पाया। जल संसाधन विभाग के तमाम प्रयास के बावजूद फीडर से छोड़ा पूरा पानी मेजा तक नहीं पहुंचा। इसका कारण फीडर और मेजा बांध के बीच में आ रहे सात तालाब और एक बांध हैं, जो पानी की राह में रोडा बन गए। ग्रामीणों के इन जलाशयों को खोल देने से फीडर का पानी इसमें पहुंच गया। इससे मेजा बांध तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार, मातृकुंडिया बांध के लबालब होने के बाद 21 अगस्त की शाम को मेजा फीडर में पानी छोड़ दिया गया था। 58 किलोमीटर का सफर तय कर अस्सी घंटे में पानी मेजा बांध पहुंचा। पौने दो मीटर तक फीडर के गेट खोले गए थे। यह मेजा बांध तक पहुंच कर महज दस सेमी तक रह गया। 31 फीट के भराव क्षमता का मेजा बांध का गेज दस दिन बाद भी आठ फीट पर अटका हुआ है। कहा जा रहा है कि इतना पानी तो बारिश से ही भर गया B विभाग की कैसी निगरानी मातृकुंडिया से मेजा बांध के बीच अरनिया, मानियास, सोमी, करजा, उच...

कलक्टर ने लगाई फटकार, बैठक से बाहर निकाला, तहसीलदार ने भेज दिया त्यागपत्र !

Image
भीलवाड़ा जिला कलक्ट्रेट में मंगलवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलक्टर आशीष मोदी ने आसींद कार्यवाहक तहसीलदार प्रवीण चौधरी को फटकार लगाते हुए बाहर निकाल दिया। इसके पीछे कारण तहसीलदार की विभागीय कामकाज में न्यून प्रगति एवं बैठक में जींस पहनकर पहुंचना रहा। दोपहर में हुए इस घटनाक्रम से तहसीलदार इतने आहत हो गए कि उन्होंने राजस्व मण्डल अजमेर के अध्यक्ष के नाम त्यागपत्र भेज दिया। हालांकि त्यागपत्र बगैर हस्ताक्षर का हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। इधर, कलक्टर ने बैठक में हुए वाकये की व तहसीलदार ने भी राजस्व मण्डल के गु्रप में त्याग पत्र शेयर करने की पुष्टि की हैं। इस पत्र से चर्चाओं ने पकड़ा जोर आसींद नायब तहसीलदार आरटीएस प्रवीण चौधरी तहसीलदार का कामकाज भी देख रहे है। उनके नाम का बिना हस्ताक्षर का राजस्व मण्डल अजमेर के अध्यक्ष को लिखा पत्र सामने आया है। पत्र की प्रतिलिपि में कलक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी आसींद का उल्लेख है। जिसमें लिखा है कि तहसीलदार का कार्य मेरे द्वारा ही संपादित किया जा रहा है। मैं स्वीकार करता हूं कि मेरे कर्त्तव्य निर्वहन में व्यापक ख...

Bhilwara Mandi: चांदी चमकी, सोने ने खाया ताव

Image
भीलवाड़ा मंडी भाव भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि उपज मंडी में मंगलवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 22 से 2400, मक्का 23 से 2600 रुपए, जौ 2600 से 2900, सरसों 5700 से 5900, ग्वार 4200 से 4400, मसूर 7200-6400 रुपए प्रति क्विंटल। भीलवाड़ा सर्राफा- भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी में 600 प्रति किलोग्राम तेजी रही। सोने के भावों में 350 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 56200 चांदी टंच - 56250 सोना 10 ग्राम- 52950, सोना जेवराती- 48715, रवा - 52850, कलदार -745 भाव रहे। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 125 से 130, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 510 से 530 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 180 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 152,तेल सरसों 187, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 85, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 120, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 30...

टैंकर ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत

Image
भीलवाड़ा ( रायला) जिले के रायला थाना क्षेत्र के बालापुरा इलाके में सड़क किनारे खड़ी पिकअप को टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार से अधिक घायल हो गए। मृतकों में एक महिला व एक बच्चा शामिल है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार जारी है। वहीं मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए है।थानाधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के श्रद्धालु दर्शन के लिए रामदेवरा गए हुए थे। पिकअप से वापसी के दौरान रायला थाना क्षेत्र के बालापुरा इलाके में रोड साइड स्थित एक होटल पर चाय पीने रूके थे। पिकअप खड़ी कर कुछ यात्री पास ही खड़े थे। इस दौरान अजमेर की ओर से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे सोना (35) पत्नी दिनेश गाडोलिया लुहार एवं 12 वषीZय सुनील पुत्र दिनेश की मौत हो गई। वहीं नोरिया पुत्री दिनेश कुशलगढ़, धर्म पुत्र मूलचंद, कल्ला पत्नी चंदर धारिया उज्जैन सहित चार जने घायल हो गए। सूचना पर मौके पर 108 पहुंची एवं घायलों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में पहुंचाया गया। ...

Bhilwara Mandi: घी व सोने के दामों में तेजी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि उपज मंडी में सोमवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2280 से 2411 मक्का 2450 से 3050 रुपए, जौ 2850 से 3075, चना 4400 से 4575, सरसों 5800 से 6211, ग्वार 4300 से 4611 रुपए प्रति क्विंटल।   भीलवाड़ा सर्राफा- भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी में 500 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। जबकि सोने के भावों में 100 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 55600 चांदी टंच - 56400 सोना 10 ग्राम- 52600 सोना जेवराती- 50221, रवा - 52550, कलदार -750 भाव रहे। घी के दामों में आई तेजी भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 110 से 115, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 510 से 530 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 178 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 150,तेल सरसों 185, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 85, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 120, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30, बेसन 70, हल्दी पिसी ...

भीलवाड़ा में तैयार कपड़े की ड्रेस पहनेंगे 70 लाख विद्यार्थी

Image
भीलवाड़ा . राज्य के सरकारी स्कूलों के आठवीं तक के विद्यार्थियों को अगले माह निशुल्क यूनिफार्म मिलेगी। प्रदेश में जहां 70 लाख तो भीलवाड़ा में 2.85 लाख विद्यार्थी स्कूल ड्रेस की बाट जोह रहे हैं। राज्य सरकार ने इसका टैण्डर भीलवाड़ा की एक इकाई को दिया है। कपड़ा इकाई ने स्कूल ड्रेस का उत्पादन शुरू कर दिया। यूनिफॉर्म सिलवाने का काम स्कूल मैनेजमेंट कमेटी करेगी।   पहली से 8वीं तक के करीब 70 लाख छात्रों को यूनिफॉर्म मिलेगी। एक विद्यार्थी को 2 यूनिफॉर्म मिलेगी। प्रति विद्यार्थी सरकार अधिकतम 600 रुपए खर्च करेगी। पहली से 8वीं तक के 70 लाख 77 हजार 465 बच्चों को यूनिफॉर्म मिलेगी। इनमें 34 लाख 81 हजार 646 छात्र तथा 35 लाख 95 हजार 819 छात्राएं हैं। भीलवाड़ा जिले में 2.50 लाख बच्चों को स्कूल डे्स मिलेगी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक योगेश पारीक ने बताया कि विभाग ने यूनिफॉर्म के कपड़े के लिए देश भर की कपड़ा कंपनियों से निविदाएं मांगी थी। कंचन इंडिया 544.25 रुपए प्रति पैकेट (जिसमे प्रति विद्यार्थी की दो जोड़ी यूनिफॉर्म होगी) की दर से हिस्सा लिया था। सबसे कम दर होने पर यह काम उन्हें मिला। 4 करो...

भीलवाड़ा में लम्पी 12 गौशालाओं में फैला रोग, 32 की मौत

Image
भीलवाड़ा जिले में रविवार को लम्पी वायरस संक्रमण के 764 मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर अब इनकी संख्या 4065 तक पहुंच गई है। वही रविवार को 32 मवेशियों की मौत हुई है। इनकी संख्या भी बढ़कर 198 हो गई है।   पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. दुर्गालाल रेगर ने बताया कि लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक जिले में 12 गौशालाओं में भी फेल गया है। यहां करीब 92 मवेशी संक्रमित है। जबकि एक मवेशी की मौत हुई है। इसके अलावा जिले के 478 गांवों में यह रोग फैल गया है। इनमें आसीन्द 98, बनेड़ा 79, भीलवाड़ा में 5, हुरड़ा में 162, कोटड़ी 12, मांडल 156, फूलिया कला 74, रायपुर 35, सहाड़ा 143 मवेशी शामिल है। जबकि अब तक लम्पी से 198 की मौत हो चुकी है। इनमें रविवार को आसीन्द में 6, बनेड़ा 2, भीलवाड़ा 1, हुरड़ा 18, मांडल 1, फूलियाकला 3 तथा रायपुर में 1 मवेशी की मौत हुई है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. दुर्गालाल रेगर ने बताया कि लंपी वायरस की चपेट में आए मवेशियों का सभी सेन्टरों पर उपचार किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे गाय-भैंस आदि को चराने के लिए इन दिनों जंगल में ना ले जाएं। क्योंकि वहां प...

पांच दिन से नहीं हुई बारिश, अंडरपास अभी भी लबालब

Image
भीलवाड़ा. शहर में भले ही चार-पांच दिन से बारिश नहीं हो रही हो लेकिन अंडरपास अभी भी पानी से भरे हुए हैं। शहर के अधिकतर अंडरपास में तकनीकी खामी के चलते पानी की निकासी उचित ढंग से नहीं हो पाती है। अजमेर रोड की ओर अंडरपास में बारिश आते ही पानी भरना शुरू हो जाता है। यह पानी लंबे समय तक खाली नहीं होता। इससे अजमेर पुलिया के नीचे गड्ढों से यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को हादसे का खतरा हरदम रहता है। बरसात के समय पुलिया के नीचे इस कदर पानी भरता है कि पैदल निकलना तो दूर, दोपहिया वाहन भी नहीं जा सकते। नगर परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। रविवार को भी यहां कई वाहन फंस गए। एक चौपहिया वाहन को धकेलकर बाहर निकालना पड़ा। बाइस्कोप के सामने अंडरपास बारिश में हमेशा परेशानी का कारण बनता है। इसमें बारिश का पानी कई दिन तक नहीं निकलता। तेज वर्षा होने पर तीन फीट तक पानी भर जाता है। यही हालत अन्य अंडरपास के हैं। हल्की बारिश में भी पानी भरने से आवागमन बाधित होता है। बाइस्कोप, अजमेर पुलिया व गायत्रीनगर के तीनों अंडरपास के एकजैसे हालात हैं। बारिश के कुछ दिन तक ऐसे ही हालत रहते हैं। लिहाजा पटरी पार जाने के ल...

bhilwara lumpi: लम्पी के 657 मामले आए सामने, 41की मौत

Image
भीलवाड़ा जिले में शनिवार को लम्पी वायरस संक्रमण के 657 मामले सामने आए। इसमें आसीन्द में 89, बदनोर 95, बनेड़ा मं 32, भीलवाड़ा में 31, हुरड़ा में 132, करेड़ा में 52, कोटड़ी 16, मांडल में 143, फूलिया कला में 41, सहाड़ा में 10, शाहपुरा में 16 लंपी वायरस के मवेशी मिले है। वहीं आसीन्द में 7, बदनोर 3, बनेड़ा 4, भीलवाड़ा 1, हुरड़ा में 18, करेड़ा में 4, मांडल में 3, फूलिया कला में 1 मवेशी की मौत हो गई। अब तक लम्पी से 3301 पशु संक्रमित हो चुके व 166 की मौत हो चुकी है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. दुर्गालाल रेगर ने बताया कि लंपी वायरस की चपेट में आए मवेशियों का सभी सेन्टरों पर उपचार किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे गाय-भैंस आदि को चराने के लिए इन दिनों जंगल में ना ले जाएं। क्योंकि वहां पता ही नहीं चलता कि पशु जिस चारे को खा रहे हैं वह कहीं दूषित तो नहीं है। जंगल से पशुओं में जू, चिचडे, कलीली जैसे कीट लग जाते हैं। ये पशुओं का खून चूसते हैं और इससे वे बीमार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में हर दिन नए गांव में यह वायरस फैल रहा है। पशुपालन विभाग की टीमें लगातार बचाव और ...

सेल्समेन की आंख में मिर्ची झोंक छीने थे दो लाख, जयपुर से गिरफ्तार आरोपी

Image
बड़लियास थाना क्षेत्र में साढ़े तीन माह पूर्व पेट्रोल पम्प सेल्समैन की आंख में मिर्ची झोंककर दो लाख आठ हजार रुपए छीन ले जाने के मामले में शनिवार को एक व्यक्ति को कोटड़ी पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार किया। उसे जयपुर से हिरासत में लिया गया। वारदात में एक और शामिल था। उसकी भी मामले में तलाश की जा रही है। इस प्रकरण को कोटड़ी थाना पुलिस ने गत दिनों खोला था। मुख्य आरोपी की पकड़ में आने के बाद सेल्समेल के साथ लूट की वारदात खुली थी। कोटड़ी थानाप्रभारी खींवराज गुर्जर ने बताया कि 12 मई को ढेलाणा निवासी भैरूसिंह पुरावत ने बड़लियास थाने में मामला दर्ज कराया था। परिवादी ने बताया कि ढेलाणा के निकट मातेश्वरी फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पम्प है। वहां पर भैरूसिंह मैनेजर है। पम्प सेल्समैन दलपतसिंह सवाईपुर बैंक में पैसा जमा कराने जा रहा था। पम्प से पांच सौ मीटर दूर बाइक पर आए दो जने दलपत की आंख में मिर्ची फेंक दो लाख आठ हजार रुपए छीन ले गए। दलपतसिंह बाइक अनियंत्रित होने से नीचे गिर गया। पुलिस ने इस मामले में राजनोता ( जयपुर ग्रामीण) निवासी प्रदीपसिंह को गिरफ्तार किया। उसे बापर्दा रखा है। गौरतलब है कि ...

सात करोड़ में बनेगी 16 सड़कें, लेकिन दीपावली बाद

Image
भीलवाड़ा नगर परिषद क्षेत्र की बदहाल सड़कों के हालत सुधरेंगे। राज्य सरकार ने सात करोड़ के प्रस्ताव मंजूर कर दिए, लेकिन भीलवाड़ा के बाशिंदों को राहत दीपावली के बाद ही मिल पाएगी। यहां बताते चले कि बीते पांच साल से एक भी सड़क न तो बनी है और न ही नवीनीकरण हुआ। इसके पीछे मुख्य वजह नगर परिषद और नगर विकास न्यास का आपसी झगड़ा है। इसका खमियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। भीलवाड़ा शहर की सड़कों की समय पर मरम्मत नहीं होने से कई जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए। इससे न केवल वाहन चालक बल्कि राहगीर भी परेशान हैं। मालूम हो, राजस्थान पत्रिका समाचार शृंखला के जरिये प्रमुखता से जिले व भीलवाड़ा शहर के खस्ताहाल सड़कों और लोगों की पीड़ा उजागर कर रहा है। इधर, संबंधित विभाग दावा कर रहे हैं कि बारिश रुकते ही पेचवर्क शुरू कर दिया जाएगा। जिन विभाग में सड़कों के नवीनीकरण को लेकर टैण्डर हो चुके हैं, उनका काम भी शुरू हो जाएगा। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बजट घोषणा के मुताबिक जिन 16 सड़कों के प्रस्ताव बना सरकार को भेजे थे, उनको मंजूरी मिल गई है। इन 16 सड़कों का काम दिवाली बाद शुरू होने की संभावना है। इन पर सात करोड़ ...

पापा जिंदा होते तो मुझे साइकिल दिलाते

Image
बनेड़ा कस्बे के तेली मोहल्ले में तीन दिन पूर्व तेरह साल की मैना की संदिग्ध हालात में हुई मौत की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस फंदे पर झूलने से आत्महत्या बता रही। वहीं ग्रामीण और परिजन इसे हत्या मान रहे। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने लिखा है कि पापा जिंदा होते तो मुझे साइकिल दिलाते। उधर, परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्टे्ट पर प्रदर्शन कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा। जानकारी के अनुसार कस्बे के तेली मोहल्ला में मैना पुत्री स्व. कालूलाल तेली का शव घर पर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चुन्नी से बने फंदे पर झूलता मिला। बनेड़ा थाना पुलिस ने मैना की मौत को संदिग्ध मानते हुए छानबीन शुरू की। जांच में सुसाइड नोट का खुलासा हुआ। मैना ने यह सुसाइड नोट कॉपी में लिखा। सुसाइड नोट में लिखा कि अगर पापा जिंदा होते तो मुझे साइकिल दिलाते। उनके नहीं होने से मुझे साइकिल नहीं मिली। मेरे साथ वाली लडकियां साइकिल चलाती है। मैं हमेशा के लिए आपके पास आ रही हूं। थानाप्रभारी राजेन्द्र ताड़ा कहना है कि साइकिल नहीं मिलने से आहत हुई मैना ने घर में ही फंसी लगाक...

भीलवाड़ा की बरसात से 3 साल बाद फिर गूंजा खुशियों का सायरन, बीसलपुर बांध के ऐसे खोले दो गेट

Image
भीलवाड़ा. राजधानी जयपुर, अजमेर समेत अन्य शहरों व कस्बों में रहने वाले एक करोड़ से अधिक लोगों की लाइफलाइन बीसलपुर बांध पर 26 अगस्त 2022 को सुबह 8 बजे खुशियों का सायरन गूंजा। वर्ष 2019 के बाद इस साल बांध के लबालब होने पर शुक्रवार सुबह दो गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई तो राजधानी जयपुर से लेकर अजमेर तक खुशियों की लहर छा गई। बीसलपुर बांध के लबालब होने पर भीलवाड़ा जिले की बरसात का बहुत बड़ा योगदान रहा। भीलवाड़ा जिले में हुई अच्छी बरसात से ही यहां के सभी छोटे बांध छलक पड़े और ओवरफ्लो हुई नदियों का पानी त्रिवेणी व बनास नदी होते हुए बीसलपुर बांध में पहुंचा। अच्छी बरसात के चलते कई दिनों तक त्रिवेणी का गेज 7 मीटर से उपर तक पहुंचा रहा। अभी तक त्रिवेणी 4 मीटर गेज पर बह रही है। यानि बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। शुक्रवार सुबह बांध की भराव क्षमता 315.50 हो जाने के बाद सुबह 8 बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद 2 गेट खोले गए। बांध के गेट नम्बर 9 और 10 खोल कर पानी की निकासी शुरू की गई। टोंंक जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल सहित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बीसलपुर बांध पर दो साल बाद लौटी ख...

छात्रसंघ चुनाव : विद्यार्थी चुन रहे अपने नुमाइंदे

Image
भीलवाड़ा. जिले के सभी सरकारी कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव शुक्रवार सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक चल रहे है। इसके जरिये विद्यार्थी कॉलेज में अपने नुमाइंदे चुन रहे है। भीलवाड़ा शहर के एमएलवी, सेमुमा, विधि एवं कृषि कॉलेज के साथ ही जिले के शाहपुरा, बिजौलियां, गंगापुर, करेड़ा, मांडलगढ़, रायपुर, जहाजपुर, कोटड़ी, आसींद, बनेड़ा कॉलेजों में मतदान चल रहा है। मतदान को लेकर सभी कॉलेजों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।   इधर, प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। मतदाताओं की बाड़ेबंदी भी शुरू हुई। उन्हें लुभाया जा रहा है। खाने-पीने व मनोरंगज के बंदोबस्त किए गए हैं। मालूम हो, कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। कुछ परीक्षाओं के परिणाम नहीं आए। ऐसे में चुनाव में सभी विद्यार्थियों की भागीदारी नहीं हो पाएगी। मतदाता परिचय पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे। मतदाताओं को पहचान पत्र, आधार कार्ड, फीस जमा कराने की रसीद साथ लानी होगी। कॉलेज से जारी परिचय पत्र लाना होगा। यह कार्ड मतदान के बाद कॉलेज प्रशासन पुन: जमा कर लेेगा। एमएलवी कॉलेज : दो पदों पर सीधी लड़ाई मुख्य निर्वाचन अधिकारी ममता चांवर...

जीएसएस : चुनाव प्रक्रिया शुरु, मतदाता सूची जारी

Image
भीलवाड़ा जिले की निर्वाचन योग्य 370 ग्राम सेवा सहकारी समितियों (जीएसएस) के चुनाव पांच चरणों के तीन चक्रों में होंगे। पहले चरण की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू हो गई है। अंतिम चरण की प्रक्रिया 29 सितंबर को पूरी होगी। प्रत्येक जीएसएस में 12 सदस्यीय प्रबंधकारिणी बनेगी। इनमें से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। इकाई रिटर्निंग अधिकारी अरविंद ओझा ने बताया कि प्रथम चक्र में दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि., भीलवाड़ा की शाहपुरा, बनेड़ा, हुरड़ा, मांडल, करेड़ा एवं शंभूगढ़ क्षेत्र की 145 जीएसएस के चुनाव 26 अगस्त से 29 सितंबर तक पांच चरणों में करवाए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारियों को गुरुवार को प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लि.में प्रशिक्षण दिया गया। सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. के एमडी अनिल काबरा, डिप्टी रजिस्ट्रार अरविंद ओझा, भंडार जीएम सुरेंद्र सिंह खंगारोत, सहकारिता विभाग के निरीक्षक राजेंद्र सिंह पंवार,सीसीबी के अधिशासी अधिकारी श्रवण कुमावत ने चुनाव प्रक्रिया बताई। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव 16 सितंबर से जीएसएस के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव पहले चरण में 16 सितंबर, दूसरे चरण में 19, तीसरे च...

5000 रुपए तय किया खर्च, कर रहे 100 गुना खर्चा

Image
भीलवाड़ा जिले के कॉलेजों में विद्यार्थियों की नुमाइंदगी के लिए होड़ मची है। छात्रसंघ चुनाव में उतरे प्रत्याशी प्रचार पर जमकर पैसा बहा रहे हैं। तय सीमा से कई सौ गुना अधिक पैसा चुनाव प्रचार पर खर्च होता है। कॉलेज मतदाताओं को लुभाने के लिए छात्रसंघ प्रत्याशी कई तरह के हथकंडे आजमाते हैं। इसमें भोजन कराने से लेकर सैर-सपाटा तक शामिल है। खर्च पर निगरानी का जिम्मा कॉलेज प्रबंधन का है लेकिन छात्र संगठनों के दबाव के आगे ये कुछ कर नहीं पाते। मालूम हो, छात्रसंघ चुनाव सुधार पर लिंगदोह कमेटी की गाइडलाइन के अनुसार, अध्यक्ष के प्रचार पर अधिकतम खर्च की सीमा पांच हजार रुपए तय है। असलियत में विभिन्न छात्र संगठनों के प्रत्याशी तय सीमा से कई गुना खर्चा कर रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार अध्यक्ष पद का प्रत्याशी 6 से 8 लाख रुपए तक खर्च करता है। एक अध्ययन के मुताबिक वर्ष 2019 में कॉलेज के विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों ने लाखों रुपए प्रचार में खर्च किए, लेकिन कॉलेज प्रशासन को जीते प्रत्याशियों ने 5 हजार रुपए से कम खर्चे के बिल पेश किए। कहां से आता है पैसा - छात्र संगठनों से टिकट मिलने के बाद प्रत्याशियों के स...

टूटी सड़कें देखने पहुंची एसडीएम, ग्रेवल से भराए गड्ढे

Image
भीलवाड़ा की उपखण्ड अधिकारी ओम प्रभा मंगलवार को शहर की टूटी सड़कों का जायजा लेने निकली। जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देश पर नगर विकास न्यास व नगर परिषद की तकनीकी टीम के साथ एसडीएम ने प्रमुख सड़कें देखी। मौके पर ही गड्ढों भरवाने के निर्देश दिए।   राजस्थान पत्रिका के मंगलवार के अंक में प्रकाशित Òजिन्हे सत्ता की चाबी सौंपी, वो बेपरवाह, इसलिए हमारा शहर दर्द से तड़प रहाÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। कलक्टर मोदी ने वीसी के दौरान ही उपखण्ड अधिकारी ओेमप्रभा को शहर का सर्वे करने के निर्देश दिए। ओमप्रभा ने न्यास व परिषद के अधिकारी के साथ शहर की सड़कों पर हो रहे गड्ढे, जल भराव क्षेत्र एवं टूटी सड़कें, सड़कों पर सीवरेज के क्षतिग्रस्त चेम्बरों का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि श्रीगेस्ट हाउस चौराहे पर दो लोहे की जाली नीचे बैठ गई थी। उसके चारों तरफ सफाई कराई व बुधवार को ठीक कराएंगे। अभी रेत के कट्टे रखवा दिए। पुर रोड, चन्द्रशेखर आजादनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, रोडवेज बस स्टैण्ड मार्ग समेत अन्य स्थानों पर ग्रेवल डलवाई। न्यास के अधिशासी अभियन्ता रविश श्रीवास्तव ने ...

मातृकुंडिया बांध का पानी जिले में प्रवेश, शाम तक मेजा बांध पहुंचने की सम्भावना

Image
वस्त्रनगरी की जीवन रेखा कहलाने वाले मेजा बांध को भरने के लिए चित्तौड़गढ़ जिले के मातृकुंडिया बांध से छोड़ा गया पानी रविवार रात देर को जिले में प्रवेश कर गया। उचकिया बांध को पार कर पानी ने जिले की सीमा में प्रवेश किया। रास्ते में कोई बाधा नहीं आने पर मंगलवार देर शाम तक पानी के मेजा बांध में प्रवेश करने की सम्भावना है। इससे मेजा बांध का गेज तेजी बढ़ेगा। मेजा बांध में पानी की आवक होने पर सिंचाई और पेयजल का पुख्ता बंदोबस्त हो सकेगा। जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता धीरज बेनीवाल ने बताया कि मातृकुंडिया बांध के चार गेट एक मीटर तक खोले गए थे। जिसे बढ़ाकर डेढ़ मीटर कर दिया गया। फीडर में भी तेजी से पानी आगे बढ़ रहा है। फीडर का पानी चौबीस घंटे बाद लसाडिया कलां को पार कर गया। फीडर के रास्ते में आने वाले चितौड़गढ़ जिले के सोमी तालाब, करजिया तालाब, उचकिया बांध के गेट को बंद कर दिया गया। ताकी पानी फीडर में आगे बढ़ने में रूकावट नहीं आ सकें। जल संसाधन विभाग का एक दल फीडर पर निगरानी रखे हुए है। मेजा फीडर 58 किलोमीटर लम्बी है। मेजा बांध में मंगलवार देर शम तक पानी पहुंचने की संम्भावना है। जल संसाधन विभ...

Bhilwara Mandi: चांदी 800 रुपए व सोना 100 रुपए टूटा

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि उपज मंडी में सोमवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2180 से 2325, मक्का 2400 से 3050 रुपए, जौ 2800 से 3011, चना 4400 से 4611, सरसों 5800 से 6200, ग्वार 4300 से 4600 रुपए प्रति क्विंटल।   भीलवाड़ा सर्राफा- भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी में 800 रुपए की गिरवाट आई है। सोने के भावों में भी 100 रुपए की कमी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 55900 चांदी टंच - 56800 सोना 10 ग्राम- 52550, सोना जेवराती- 50173, रवा - 52450, कलदार -750   भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 110, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 485 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 178 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 150,तेल सरसों 185, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 85, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 120, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, गुड़ 50, नमक 27, घी वनस...

सड़कों से नदारद डामर, हर तरफ गड्ढे

Image
भीलवाड़ा शहर की अधिकतर सड़कों से डामर गायब है। हर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। सड़कें इतनी उधड़ चुकी है कि कदम-कदम पर कंक्रीट व उड़ती धूल से सामना हो रहा है। वाहन चालक हो या पदयात्री, हर कोई शहर की खस्ताहाल सड़क से परेशान है। इतना होने के बावजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि जानबूझकर आंख मूंदे हुए हैं।   हालात यह है कि शहर की प्रमुख व मुख्य सड़कें तक टूटी हुई है। उपर से अस्त व्यस्त खड़े वाहन व ओवर लोडिंग वाहन भी आमजन के लिए परेशानी की वजह बना हुआ है। करीब 25 करोड़ रुपए से अधिक की सड़के पूरी तरह टूट चुकी है। हालांकि नई सड़कों की सरकार से स्वीकृति मिल गई। न्यास ने 10 करोड़ से अधिक के टेंडर लगाए हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि काम सितम्बर बाद शुरू होगा। बारिश ने खोली पोल शहर की सड़कों की गुणपत्ता की पोल बारिश ने खोल दी। गंगापुर तिराहे पर बारिश के बाद बड़े गड्ढ़े हो गए, जिनमें रोजाना वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। नगर विकास न्यास, नगर परिषद तथा सार्वजनिक निर्माण की ओर से इस सड़क के न गड्ढे भरे गए और न मरम्मत की गई। वाहनों के टायर से टकरा कर कंक्रीट आसपास की दुकानों तक पहुंच रही ...

आधी दुनिया को आगे बढ़ाने में पत्रिका का अहम योगदान

Image
बदलते दौर के साथ आधी दुनिया पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाओं के काम को आगे बढ़ाने और उनको प्रोत्साहन देने में राजस्थान पत्रिका का अहम योगदान है। पत्रिका का धन्यवाद आज उन्होंने वुमन गेस्ट एडिटर के रूप में मुझे चुना। मुझे पत्रिका में प्रकाशित हो रही खबरों को जानने का मौका मिला, जो मेरे लिए गर्व की बात है। यह बात समाजसेविका स्नेहलता धारीवाल ने शनिवार को पत्रिका कार्यालय में बतौर वुमन गेस्ट एडिटर कही। उन्होंने कई समाचारों का अवलोकन किया। उनके प्रकाशन और महिलाओं को आगे बढ़ाने में पत्रिका की चल रही मुहिम को लेकर सुझाव दिए। रविवार के अंक में उनके सुझाव शामिल किए गए। धारीवाल ने कहा कि राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ाई जानी चाहिए। समाज और देश में अपने काम के बूते काबिलियत का झंड़े गाड़ रही महिलाओं के काम को प्रमुखता से स्थान मिलना चाहिए ताकि अन्य महिलाएं भी सामाजिक कार्य में इनसे प्रेरणा ले सकें। 84 वर्षीय धारीवाल का इस उम्र में भी मानव सेवा का जज्बा लोगों को प्रेरित करता है। वे पत्रिका में प्रकाशित खबर के...

सर्राफा व्यापारी से लूट का राज खुला, मुख्य आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Image
क्षेत्र के गाडरीखेड़ा के पास बारह दिन पूर्व फार्म हाउस से लौट रहे सर्राफा व्यापारी उच्चबलाल सोनी पर हमला और लूट के मामले का शनिवार को खुलासा किया। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसे बापर्दा रखा है। क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के पास हुबूहु हथियार मिलने से सरगना हत्थे चढ़ा। पुलिस ने साथी से भी पिस्टल बरामद कर आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। लूट के मामले में तीन जने अभी फरार हैं। थानाप्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि 9 अगस्त को कोटड़ी के सर्राफा व्यवसायी व मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष उछबलाल सोनी (67) गाडरीखेड़ा में फार्म हाउस से रात आठ बजे बाइक से कोटड़ी आ रहे थे। गाडरीखेड़ा-जसवंतपुरा के बीच कच्चे रास्ते के पास बाइक सवार ने व्यापारी को रोका व देसी पिस्टल से एक राउंड हवाई फायर किया। व्यापारी ने पिस्टल छीनने की कोशिश की। आरोपी व्यापारी के सिर पर बट मारकर चेन छीन भागा व भागते समय एक राउंड हवाई फायर भी किया। छीना झपटटी में आरोपी देसी पिस्टल मौके पर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने मामले में अनुसंधान के बाद लूट और हमले के आरोप में कोटड़ी क्षेत्र के रीठ निवासी रविन्...

पढ़ाई में दिक्कत हो या चाहिए दवा, हर किसी की मदद को तैयार

Image
भीलवाड़ा. स्कूल की फीस चुकाने में सक्षम नहीं हो या कमजोर आर्थिक हालात के चलते इलाज नहीं करा पा रहा हो व चल-फिर नहीं सकता लेकिन बैशाखी या ट्राई साइकिल खरीदने की क्षमता नहीं हो तो हर किसी के जेहन में कमला चौधरी का नाम उभरता है। भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर की 68 वर्षीय कमला चौधरी निर्धन व असहाय लोगों के सहारे का दूसरा नाम है। यहां शिक्षा व चिकित्सा सेवा में चौधरी अग्रणी नाम है। कमला का कहना है, समाज सेवा की प्रेरणा मुझे 22 साल पहले शांति भवन में धार्मिक कार्यक्रम से मिली। तब से जो कुछ बन पड़ता है, कर रही हूं। जरूरतमंदों की मदद को ग्रन्थों में भी पुण्य माना गया है। समाज के उच्च वर्ग को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। 17 चिकित्सा शिविर, दस हजार लोगों को मिला इलाज कमला चौधरी ने पिछले बारह साल में 17 चिकित्सा शिविर लगवाए, जहां कमजोर वर्ग के लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। जयपुर की मोबाइल सर्जिकल यूनिट के माध्यम से लगाए शिविरों का फायदा करीब दस हजार लोगों को मिला। पांच हजार से अधिक रोगियों के नि:शुल्क ऑपरेशन भी कराए। इनमें कई जटिल ऑपरेशन भी थे। शिविर भीलवाड़ा, शाहपुरा, चित्तौड़गढ़ व अजमेर में ...

राष्ट्रीय स्तर कार्टून प्रतियोगिता में कदम अव्वल

Image
भीलवाड़ा . देश के क्रियेटिव व्यंग्य चित्रकारों की संस्था अनफोल्ड ड्रीम्स दिल्ली की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कार्टून और कैरीकेचर प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के कार्टूनिस्ट केजी कदम ने पहला स्थान प्राप्त कर शहर को गौरान्वित किया है। इस "क्रियेट ए विटटी्" नाम से आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के व्यंग चित्रकारों को आधुनिक परिवार पर व्यंगचित्र बनाने के लिए आमंत्रित किया था। इसमें कार्टूनिस्ट केजी कदम ने वर्तमान हालत पर तीखा व्यंगचित्र बनाकर प्रतियोगिता को जीता।   इस व्यंगचित्र में एक मार्डन परिवार के छोटे से बच्चे को झूले में रोते हुए दिखाया गया है। जिसे चुप कराने के लिए दाई मोबाइल में कार्टून दिखा रही है। और उस बच्चे की मार्डन मां उसे डांट रही है की ..मांजी, ये बच्चा कार्टून से चुप नही होगा, इसको वेबसीरिज दिखाऔ...। यह आज की आधुनिकता पर करारा व्यंगचित्र है। आज छोटा सा बच्चा भी अपडेट रहना चाहता है। अब ना बचपन है, ना संवेदना, ना समाज, ना सोच, ...सब आधुनिकता की चपेट में है। ऑन लाईन आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर केजी कदम, द्वितीय मध्यप्रदेश के कार्टूनिस्ट "कप्ता...

Honey Trap : भीलवाड़ा की युवती ने मध्यप्रदेश में डॉक्टर को फंसा कर वसूले नौ लाख

Image
देवास. भीलवाड़ा मध्यप्रदेश के देवास शहर के पश्चिमी क्षेत्र में निजी अस्पताल का संचालन करने वाले एक डॉक्टर करीब दो माह पहले हनी ट्रैप के शिकार हुए। भीलवाड़ा की एक युवती ने डॉक्टर को शिकार बनाया। युवती के संपर्क में आने के बाद उनके कुछ फोटो, वीडियो बना लिए और फिर देवास के दो डॉक्टरों ने युवती के साथ मिलकर अस्पताल संचालक को डरा-धमकाकर नौ लाख वसूल लिए। मामले में अस्पताल संचालक की तरफ से दी गई रिपोर्ट पर दो माह चली जांच के बाद देवास के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया। कोतवाली प्रभारी एमएस परमार ने बताया कि फरियादी डॉक्टर ने भीलवाड़ा के जोया उर्फ मोनिषा डेविड, कैला देवी रोड देवास निवासी डॉ. संतोष दाबाड़े तथा टोंक खुर्द, देवास के डॉ. महेंद्र गालोदिया के खिलाफ धारा 384, 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पीडि़त डॉक्टर पवन कुमार चिल्लौरिया का आरोप है कि है कि 17 जून 2022 को उनके पास एक युवती का फोन आया। महिला ने नाम जोया खान बताया और बोली कि गलती से नंबर लग गया। उसके बाद युवती ने फरियादी पवन को बातों के जाल में उलझा कर दोस्ती की। बाद में महिला ने मेल-मिलाप के दौरान कुछ फोटो वीडियो बना लिए...

जातरूओं से भरी वैन को ट्रेलर ने मारी टक्कर, काका-भतीजे समेत तीन की मौत

Image
जहाजपुर (भीलवाड़ा)। भीलवाड़ा-देवली मार्ग पर जालमपुरा के निकट शुक्रवार रात को जातरूओं से भरी वैन को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार झालावाड़ा जिले के काका-भतीजे समेत तीन जनों की मौत हो गई, जबकि चार जने घायल हो गए। घायलों को जहाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वैन में सवार लोग रामदेवरा के दर्शन करके लौट रहे थे। जहाजपुर थाना पुलिस ने मृतकों का शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया। थानाप्रभारी दुलीचंद गुर्जर ने बताया कि झालावाड़ जिले के सुनैल थाने के संतोलिया निवासी प्रेमचंद मेघवाल परिवार के साथ किराए की वैन लेकर रामदेवरा दर्शन के लिए गया था। वहां से लौटते समय जालमपुरा चौराहे के निकट जहाजपुर की तरफ तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने वैन को टक्कर मार हादसे में वैन चालक डोंगरा (झालावाड़) निवासी रवि शर्मा की मौके पर मौत हो गई। वैन में फंसे अन्य गंभीर घायलों को बमुश्किल बाहर निकाल कर जहाजपुर अस्पताल लाया गया। यहां प्रेमचंद मेघवाल को मृत घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें : राजस्‍थान में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, हाइवे पर बिखरे शव, हादसे पर...

Bhilwara Mandi: चांदी 300 रुपए टूटी, सोना के भाव स्थिर

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि उपज मंडी में शनिवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2180 से 2400, मक्का 2600 से 2700 रुपए, जौ 28600 से 2850, चना 4400 से 4550, सरसों 6000 से 62100, ग्वार 4200 से 4300 रुपए प्रति क्विंटल।   ------ भीलवाड़ा सर्राफा- भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी में 300 रुपए की गिरवाट आई है। सोने के भावों में कोई उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। चांदी प्रतिकिलो - 56700 चांदी टंच - 57700 सोना 10 ग्राम- 52650, सोना जेवराती- 50270, रवा - 52600, कलदार -750 ---- भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 110, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 485 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 178 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 150,तेल सरसों 185, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 85, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 120, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, गुड...

खाने-पीने का सामान साथ लेकर ही जाए ईको पार्क

Image
शहर से बीस किलोमीटर दूर ईको पार्क भले पर्यटन के लिहाज से नए ठिकाने के रूप में उभर रहा है, लेकिन यहां आने वाले लोगों के लिए सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। यहां घूमने आने वालों को खाने-पीने का सामान तक साथ लाना होता है। कहने को कैंपिंग साइट पर दो टैंट और डाइनिंग हॉल बनाया गया, लेकिन मूलभूत सुविधा देना वन विभाग भूल गया। ऐसे में पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लिहाजा लोग ईको पार्क से किनारा कर रहे हैं। राजस्थान पत्रिका ने ईको पार्क का जायजा लिया तो कुछ इसी तरह के हालात नजर आए। रात में रूकने के लिए जेब पर भार, सुरक्षा का नहीं ख्याल रात में अगर किसी को ईको पार्क में ठहरना हो तो जंगली जानवरों से सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं है। यहां चिंकारा, जरख, लोमड़ी, हिरण, जरख, खरगोश, तीतर, मोर, नीलगाय, जंगली सुअर, सेही, अजगर अच्छी खासी तादाद में है। यहां रात में जंगल सफारी का आनंद लिया जा सकता है। इसके लिए वन विभाग ने झोपड़ी, डाइनिंग और डोरमेट्री की अलग-अलग रेट तय कर रखी है। हालांकि खाने-पीने का सामान यहां उपलब्ध नहीं कराया गया। खानपान के यहां कोई बंदोबस्त नहीं है। यहां ऐसी व्यवस्था कर पर्...

Janmashtmi 2022: जन्माष्टमी पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

Image
भीलवाड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी पर कई आयोजन हुए। दिन भर बच्चे कान्हा बनने में लगे रहे। बापूनगर के महावीर भवन में श्रीश्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक समिति संघ के तत्वावधान में साध्वी मीना, साध्वी सुकीर्ति, साध्वी सुनीति के सानिध्य में जन्माष्टमी पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। अनिल बिसलोत ने बताया कि प्रथम अवनी बुरड़, द्वितीय श्रुति मेहता व प्रियल जैन, तृतीय हिताक्षी व नावयांश कोचिटा रहे। पार्श्वनाथ कॉलोनी में महिलाओं व बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा।   नोगांवा सांवलिया सेठ का दरबार दूधिया रोशनी में जगमगाया। वृंदावन के कलाकारों ने जन्माष्टमी पर मंदिर को फूल बंगलों से सजाया गया। गोरक्षक संघ के संयोजक व पशुपतिनाथ महादेव गोशाला सेवा समिति के अध्यक्ष हरिभोजा गुर्जर ने मालोला रोड स्थित पशुपति नाथ महादेव गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर जन्माष्टमी मनाई। सेवा भारती के महाराणा प्रताप नगर के स्वावलंबन प्रकल्प पर उत्सव मनाया। जमुना लाल सोनी ने बताया कि प्रकल्प की बहनो ने भजनों के माध्यम से अपने भावों को प्रकट किया। चंदनबाला महिला मंडल अंबेश की अध्यक्ष सरिता नाबेडा के सानिध्...

Janmashtmi 2022: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गूंज से गूंजे देवालय

Image
भीलवाड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को हर कोई कृष्ण भक्ति के रंग में दिखा। माथे पर मुकुट व मोर पंख लिए बच्चे कान्हा-राधा बने। सुबह से मंदिरों व गली-मोहल्ले में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह था, जो रात 12 बजे कृष्ण जन्म के साथ ही शंख, घडिय़ाल व झालरों तथा जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठे। रात करीब एक बजे तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। पुलिस प्रशासन को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।   रात 12 बजते ही चहुंओर जय कन्हैया लाल की गूंज के साथ घंटे-घडिय़ाल बजाकर नंद के घर आनंद भयो की खुशियां मनाई गई। मुख्य डाकघर के सामने संकटमोचन हनुमान मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर झांकियों के दर्शन किए। महंत बाबूगिरी ने बताया कि रात 12 बजे आरती के बाद प्रसाद बांटा। 25 से अधिक झांकिया आकर्षण का केन्द्र थी। सी सेक्टर शास्त्रीनगर में श्याम मंदिर में खाटू श्याम बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया। सुभाषनगर में टंकी के बालाजी मंदिर अध्यक्ष सुवालाल जाट ने बताया कि झांकियां सजाई। दूदाधारी मंदिर के पुजारी पंडित कल्याण शर्मा ने बताया कि आरती, पंचामृत से अभिषेक एवं ठाकुरजी की पालना आरती की गई। ...

पुलिस थाने के पीछे दिनदहाड़े बजरी का अवैध खनन

Image
भीलवाड़ा जिला पुलिस बजरी का अवैध दोहन रोकने में नाकाम है। हालांकि बजरी के अवैध दोहन पर अंकुश का दावा कर वाहवाही जरूरी लूटती रहती है। मंगरोप क्षेत्र में बनास नदी में बजरी का अवैध खनन दिनदहाड़े चल रहा है। बड़ी बात यह है कि यह अवैध खनन मंगरोप थाने के पीछे हो रहा है। अवैध खनन से जुड़े लोग बेखौफ हैं और मंगरोप थाने के पीछे बनास से रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर व डम्पर अवैध बजरी भरकर ले जाते हैं। बजरी के ये वाहन थाने के आगे से ही गुजरते हैं। हालांकि थाना पुलिस को नजर नहीं आते हैं। जिले में मांडलगढ़ क्षेत्र को छोड़कर सभी जगह बनास व कोठारी नदी में बजरी का अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन व परिवहन का खेल चल रहा है। पुलिस दिखावे के लिए कभी कभार कार्रवाई करती है, लेकिन अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगा पा रही है। बजरी माफिया ने बनास नदी को इतना खोदा कि उसका रूप ही बदल दिया। इधर, सर्वाधिक कार्रवाई का दावा प्रदेश में अवैध खनन के मामले में सबसे अधिक कार्रवाई भीलवाड़ा जिले में की गई है। पुलिस में मामला दर्ज करवाने में भी भीलवाड़ा अव्वल रहा है। मंगरोप, हमीरगढ़, समेत अन्य क्षेत्र की शिकायत मिलने पर तुरन्त कार्रव...

Bhilwara Mandi : चांदी 800 रुपए व सोना 100 रुपए नरम

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2160 से 2325, मक्का 2550 से 3000 रुपए, जौ 2800 से 3000, चना 4450 से 4600, सरसों 5800 से 6200, ग्वार 4300 से 4600 रुपए प्रति क्विंटल।   भीलवाड़ा सर्राफा- भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी व सोने के भावों में उतार चढ़ाव देखने को मिले। चांदी के भाव 800 रुपए तक टूटे है वहीं सोने के भाव में भी 100 रुपए की कमी आई है। चांदी दो दिन में लगभग 1300 रुपए नीचे आई है। चांदी प्रतिकिलो - 57000 चांदी टंच - 57800 सोना 10 ग्राम- 52650, सोना जेवराती- 50268, रवा - 52600, कलदार -750 -------------- भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 110, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 485 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 178 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 150,तेल सरसों 185, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 85, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 120, काला...

जन्माष्टमी 2022: आज रात 12 बजे जन्मेंगे कान्हा

Image
भीलवाड़ा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले भर में श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी मनाई जाएगी। श्रद्धालु व्रत करेंगे और रात 12 बजे भगवान के जन्म के बाद व्रत खोलेंगे। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराया जाएगा। धनिए की पंजीरी का प्रसाद भोग लगाकर भक्तों को वितरित किया जाएगा।   चारभुजा नाथ मंदिर में विशेष झांकी के साथ नामकरण कथा बड़ा मंदिर में स्वर्ण पोशाक झांकी के साथ रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक भजन संध्या होगी। रात्रि 11 बजे गांव व्यास राजेंद्र व्यास की ओर से कथा करेंगे। आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे नामकरण कथा का आयोजन होगा। ---- पंचमुखी बालाजी मंदिर पुर रोड पर परिवहन कार्यालय के समीप पंचमुखी बालाजी मंदिर में महंत जमुनादास लाल बाबा के सानिध्य में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पुजारी मुरारी पांडे ने बताया कि मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जा रहा है। दूधाधारी गोपाल मंदिर सांगानेरी गेट के दूधाधारी गोपाल मंदिर में कृष्ण जन्म व नंद महोत्सव मनाया जाएगा। आचार...

Janmashtmi 2022: 291 साल पहले लिखा-मंदिर का शिखर पानी में डूबेगा

Image
भीलवाड़ा शहर में सबसे बड़े मंदिर के नाम से ख्यात चारभुजानाथ का मंदिर करीब 291 साल पुराना है। इसमें भगवान चारभुजानाथ की प्राण प्रतिष्ठा 9 मई 1731 को हुई थी। मेवाड़ के मुख्य दीवान सदाराम देवपुरा ने मंदिर का निर्माण कराया। 26 वर्ष तक देखरेख भी की। सेवा पूजा व मन्दिर की व्यवस्था करने के बाद मन्दिर तथा उससे सम्बन्धित सम्पदाएं 2 अगस्त 1757 को माहेश्वरी समाज को सौंप दी। माहेश्वरी समाज ने मन्दिर की व्यवस्था व सम्पति की देखरेख के लिए 1964 में माहेश्वरी समाज चारभुजा मन्दिर ट्रस्ट बनाया। 1913-15 में केशवराम झंवर ने मन्दिर के सामने व 25 फीट ऊंचा नगार खाना बनवाया। मंदिर में एक साल में 23 त्योहार मनाए जाते हैं। कृष्ण जन्मोत्सव पर भी यहां हर साल की भांति शुक्रवार को खास आयोजन होंगे। ताम्रपत्र में लिखा-एक दिन शिखर तक भरेगा पानी चारभुजानाथ मंदिर की नींव भराई के समय ताम्रपत्र में लिखा था कि एक दिन मंदिर के शिखर तक पानी भरेगा। मंदिर में चारभुजानाथ 3 फीट की मूर्ति बड़ी आकर्षक है। मन्दिर निर्माण में वास्तुकला का पूरा ध्यान रखा गया है। मंदिर सड़क से लगभग 70 फीट ऊंचा है। खासियत यह है कि सड़क पर खड़े होकर...

मानो रास्ते में इंतजार कर रही थी मौत

Image
अजमेर हाइवे पर बिजयनगर के करीब गुरुवार के हादसे में एक परिवार के तीन जनों की दर्दनाक मौत की खबर ने मृतक के परिजनों को ही नहीं बल्कि काशीपुरी के बाशिंदों को भी हिलाकर रख दिया। भीलवाड़ा के अग्रवाल समाज में शोक की लहर दौड़ गई। परिचित और रिश्तेदारों को यकीन ही नहीं हुआ कि हंसता-खेलता परिवार ऐसे बिखर गया। दस दिन पहले अंकित पत्नी और बेटे के साथ घूमने निकले। हंसी-खुशी विदा हुआ परिवार का शव दोपहर में घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। कुल्लू, मनाली, शिमला समेत कई जगह घूमकर अंकित रात में चड़ीगढ़ से गरीब रथ ट्रेन से अजमेर रवाना हुए। सुबह साढ़े सात बजे ट्रेन अजमेर पहुंची। पहुंचने से पहले अंकित ने अपने चालक कय्यूम को फोन कर कार लेकर अजमेर बुला लिया। यहां से परिवार भीलवाड़ा रवाना हुआ। तब किसी को आभास भी नहीं था कि मौत उनका रास्ते में इंतजार कर रही है। परिवार बिजयनगर पहुंचा था कि चलती कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी पिचक गई। शव उसमें बुरी तरह फंस गए। हादसा का पता चलने पर अंकित के परिजन और समाजजन बिजयनगर पहुंचे। पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार के त...

मातृकुंडिया की झोली में आई हमारी खुशियां, फीडर खुलते ही भीलवाड़ा की जीवन रेखा को भरेगा

Image
वस्त्रनगरी की जीवन रेखा मेजा बांध को भरने की उम्मीद को मातृकुंडिया बांध ने पंख लगा दिए। चित्तौड़गढ़ जिले में मातृकुंडिया बांध में गुरुवार शाम तक 18 फीट पानी आ गया। ऐसे में मातृकुंडिया िस्थत मेजा फीडर खुलते ही पानी कलकल कर भीलवाड़ा के लिए दौड़ लगाएगा। जल संसाधन विभाग ने फीडर खोलने की तैयारी शुरू कर दी। कई बार फीडर खोले जाने के बाद मेजा बांध में गेज चढ़ा। इससे पेयजल के साथ सिंचाई बंदोबस्त हुआ। मेजा फीडर में पानी छोड़े जाने का जलदाय विभाग को भी बेसब्री से इंतजार है। बाघेरी नाका और नंदसमंद ने जगाई आस राजसमंद जिले के बाघेरी नाका और नंदसमंद बांध ने मेजा को भरने की आस जगाई। बाघेरी नाका बांध भरने के बाद इसका पानी नंदसमंद बांध में आता है। नंदसमंद बांध मातृकुंडिया को भरता है। मातृकुंडिया का पानी मेजा बांध में आता है। बाघेरी के बाद नंदसमंद भरते ही उसके पांच गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। इससे एक सप्ताह पहले तक खाली मातृकुंडिया बांध में वर्तमान में 18 फीट पानी आ गया है। ऐसे में मेजा फीडर को जल्द खोले जाने का निर्णय लिया जा सकता है। 433 एमसीएफटी रिजर्व रखना, उसके बाद पानी पर हमारा हक मातृकुंड...

Bhilwara Mandi: चांदी 500 रुपए टूटी, सोना 150 रुपए तेज

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. कृषि उपज मंडी में गुरुवार को मंडी में भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2160 से 2400, मक्का 2550 से 2350 रुपए, जौ 2600 से 2850, चना 4400 से 4500, सरसों 6000 से 6050, ग्वार 4000 से 4200 रुपए प्रति क्विंटल। ----- भीलवाड़ा सर्राफा- भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी व सोने के भावों में उतार चढ़ाव देखने को मिले। चांदी के भाव 500 रुपए तक टूटे है वहीं सोने के भावोें में 150 रुपए तक की तेजी आई है। चांदी प्रतिकिलो - 57800 चांदी टंच - 59750 सोना 10 ग्राम- 52750, सोना जेवराती- 50364, रवा - 52700, कलदार -750 -------- चांदी- 58850 प्रति किलो, चांदी टंच - 58900, सोना 10 ग्राम- 53700, सोना जेवराती- 49400, रवा - 53650, कलदार -695 रुपए। ----- भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105, तुअर दाल 110, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 66, मसूर दाल 87, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 485 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 178 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 150,तेल सरसों 185, सौंफ 180 से 200, जीरा 290, मैथी 85, धनिया साबुत 160, राई 80 स...

Road Accident: हिमाचल की यात्रा पर गया था भीलवाड़ा का परिवार, खड़े ट्रक में कार घुसने से दम्पती समेत चार की मौत

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा-अजमेर राजमार्ग (NH-48 ) पर बिजयनगर के निकट गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। खड़े ट्रक में कार घुसने से उसमें सवार भीलवाड़ा के अग्रवाल दम्पती, उनके बारह साल के बेटे और चालक की मौत हो गई। घटना के बाद भीलवाड़ा में अग्रवाल समाज में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार हिमाचल घूमने गया था और वापस अजमेर से भीलवाड़ा लौट रहा था। शवों को बिजयनगर अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखा है। वहां बिजयनगर पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। पता चलने पर परिवार के लोग और बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग बिजयनगर पहुंचे। जानकारी के अनुसार काशीपुरी निवासी अंकित अग्रवाल (39), उनकी पत्नी राखी अग्रवाल (36) व पुत्र प्रथम अग्रवाल (12) हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। वहां से सुबह टे्न से अजमेर पहुंचे। उनको लाने के लिए भीलवाड़ा से चालक कय्यूम कार लेकर वहां पहुंचा। दम्पती और उनके बेटे को लेकर चालक भीलवाड़ा के लिए रवाना हुआ। बिजयनगर के निकट चारभुजा होटल के पास कार खड़े ट्रक में घुस गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति,पत्नी व चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि जख्मी पुत्र प्रथम को बिजयनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां उ...

रेडीमेड गारमेंट व्यापारी ने फंदे पर झूलकर जान दी

Image
शहर के बापूनगर में रहने वाले रेडीमेड गारमेंट व्यापारी ने मंगलवार को मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने सुसाइड नोट में ज्वैलर्स व्यवसायी पर परेशान करने का आरोप लगाया। प्रतापनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने व्यवसायी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मूलत: जालोर जिले के धानसा निवासी अमरसिंह राठौड़ बापूनगर में किराए से रहता था। उसके साथ पत्नी, एक बेटा व एक बेटी रहते थे। पत्नी बेटे के साथ चित्तौड़गढ़ जिले के नेगडिया कलां िस्थत पीहर गई थी। मंगलवार सुबह अमरसिंह बेटी को स्कूल के लिए टेम्पो में बैठाकर घर लौट गए। इसके बाद कमरे को अंदर से बंद करके रस्सी से पंखे पर फंदा लगाकर झूल गए। अमरसिंह की कुंभा सर्किल पर नेहा कलेक्शन के नाम से रेडीमेड गॉरमेंट की दुकान है। उनका कर्मचारी सुबह दुकान की चाबी लेने घर पहुंचा। कर्मचारी को कमरा अंदर से बंद मिला। उसने आवाज भी दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। कर्मचारी ने अमरसिंह की बहन को फोन लगाया। बहन ने गेट तोड़ने के लिए कहा। गेट खोलने पर अमरसिंह को पंखे पर झूलता देखकर कर्मचारी के ...

चांदी की चमक फीकी तो सोने का उतरा ताव

Image
भीलवाड़ा मंडी भाव भीलवाड़ा. कृषि उपज मंडी में मंगलवार को भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2150 से 2400 , मक्का 2300 से 2350 रुपए, जौ 2600 से 2900, चना 4450 से 4550, सरसों 6000 से 6100 रुपए प्रति क्विंटल रहे भीलवाड़ा सर्राफा- भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी व सोने के भावों में मामूली कमी देखी गई। गत दो दिनों से चांदी व सोने के भाव चढ रहे थे। इससे बाजार में अिस्थरता देखी गई। चांदी- 59100 प्रति किलो, चांदी टंच - 59150, सोना 10 ग्राम- 53750, सोना जेवराती- 49950, रवा - 53700, कलदार -700 भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 110, उड़द मोगर 110 , तुअर दाल 120, मूंग दाल 95, उड़द दाल 100, चना दाल 65, मसूर दाल 95, मैदा 35, सूजी 42, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 90 से 1110, देसी घी 500 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 160 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 155 तेल सरसों 180, सौंफ 200, जीरा 300, मैथी 80, धनिया साबुत 160, राई 100, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 350 से 370, गोला 260, काबूली चना 130, काला चना 75, पोहा 47, गेहूं का आटा 32, बेसन 80, हल्दी पिसी 200, मिर्च 260 से 300, नमक 25, घी वनस्पति 12...

प्रत्येक नागरिक का एक ही स्वर्णिम सपना अखंड भारत

Image
भीलवाड़ा हिंदू जागरण मंच भीलवाड़ा द्वारा पांसल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप सर्कल पर स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत दिवस मनाया गया। महानगर संयोजक मनोज सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता एवं महाराणा प्रताप का माल्यार्पण किया गया एवं अखंड भारत की रंगोली सजाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुरली मनोहर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का एक ही स्वर्णिम सपना अखंड भारत है। उन्होंने भारत की अखंडता के लिए देशवासियों व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व संगठनों द्वारा किए कार्यो की जानकारी दी। संचालन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संयोजक दीपक कुमार व हिंदू जागरण मंच के विभाग संयोजक सुभाष बाहेती ने अखंड भारत के सपने को साकार करने का संकल्प दिलाया। महानगर संयोजक सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ में तिरंगा एवं भगवा झंडा लेकर भारत माता की जय का उद्घोष किया। कार्यक्रम में नगर संयोजक सुरेंद्र कुमार, शिव सोनी, रवि जाट, रामेश्वर माली, हंसराज, थान सिंह, महानगर हितेश कृपलानी, प्रिंस सिसोदिया, राजेंद्र शर्मा, दिनेश सुथार, सह...

पुलिस की तिरंगा रैली से देशभक्ति का ज्वार ऊफान पर, भारत माता की जय से गूंजा शहर

Image
भीलवाड़ा. शहर में रविवार को पुलिस ने देशभक्ति का ज्वार ऊफान पर ला दिया। हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जयकारे के साथ जवान शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरे तो माहौल ही बदल गया। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा वाहन रैली का। पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम के बाहर से रैली की शुरुआत हुई। जिला कलक्टर आशीष मोदी व पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू भी एक ही बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम के बाहर बनाए गए स्टेज पर अधिकारियों के साथ धर्मगुरूओं ने तिरंगा लहरा कर पुलिस के जवानों में जोश भरा। उसके बाद जिला कलक्टर मोदी को गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। उसके बाद तिरंगा वाहन रैली की शुरुआत हुई। रैली के आगे सजे-धजे पुलिस के घुड़सवार चल रहे है। साथ में पुलिस का बैंड वादन हो रहा था। उसके पीछे पुलिस अधीक्षक बाइक चला रहे थे जबकि उनके पीछे कलक्टर मोदी बैठे हुए थे। उनके पीछे दो-दो कतार में पुलिसकर्मी रैली में शामिल हुए। सबके हाथों में तिरंगा था। रास्ते में भारत माता की जय लगाई जा रही थी। शहर के कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र, माणिक्य नगर चौराहा...

पाक जाने का ऑफर मिला था नारायण को, धन के लालच में कर बैठा जासूसी

Image
भारतीय सेना की जानकारी पाकिस्तान के आइएसआइ एजेंटों को देने के मामले में भीलवाड़ा जिले के बेमाली के रहने वाले नारायण गाडरी से राजस्थान इंटेलिजेंस पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आइएसआइ एजेंटों ने नारायण को पाकिस्तान जाने का भी ऑफर दिया था। इंटेलिजेंस नारायण के बैंक खाते को खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार नारायण पहले कुल्फी बेचता था। उसके बाद ट्रक का चालक-खलासी भी रहा। यहां तक की नारायण बकरी पालन तक कर चुका है। बार-बार अपना काम बदलता था। वह पांचवी तक पढ़ा हुआ है। उसे फेसबुक पर एक लिंक मिला था। उस लिंक के जरिए एक व्हाटसअप ग्रुप से जुड गया। उस ग्रुप में अश्लील सामग्री शेयर की जाती थी। इस ग्रुप में पाकिस्तान समेत कई देशों के नागरिक जुड़े हुए थे। बाद में इस ग्रुप को नारायण ने छोड़ दिया। नारायण के ग्रुप छोड़ने पर एक दिन उसके मोबाइल पर कॉल आया। उसने ग्रुप छोड़ने का नारायण से कारण पूछा। उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। उसे पाक बैठे लोगों ने वहां आने का भी ऑफर दिया था। इसके लिए पाक हैंडलर पूरा खर्चा उठाने को तैयार थे। उसने दस्तावेज भी सांझा कर दिए। पाक है...

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पीहर से एक दिन पहले लौटी थी ससुराल

Image
पंडेर (भीलवाड़ा)। बिहाड़ा ग्राम पंचायत के हरीपुरा गांव शनिवार को नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष दाहसंस्कार करने की तैयारी में था। इस बीच पीहर पक्ष की सूचना पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रूकवा दिया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाप्रभारी स्वागत पंडया के अनुसार हरीपुरा निवासी संजू कीर (22) ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। संजू का विवाह डेढ़ साल पूर्व दिलखुश से हुआ था। ससुराल वाले आनन-फानन में दाहसंस्कार करवाने की तैयारी में थे। इसकी सूचना चार किलोमीटर बालापुरा में रहने वाले पीहर पक्ष ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दाहसंस्कार रूकवा दिया। पीहर पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को पंडेर अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें : दलित छात्र ने मटके से पानी पिया तो टीचर ने की मारपीट, हुई मौत पुलिस के अनुसार संजू की मौत फांसी लगने से हुई। गले पर निशान मिले है। मृतका के चचेरे भाई परमेश्वर ने पति दिलखुश, ससुर गोपाल व दो देव...

फर्जी सैन्यकर्मी बन सेेना के जवानों से दोस्ती कर पाक के लिए जासूसी, भीलवाड़ा का युवक समेत दो जने गिरफ्तार

Image
जयपुर/ भीलवाड़ा राजस्थान इंटेलिजेंस पुलिस ने भारतीय सेना की जानकारी पाकिस्तान के ISI एजेंटों को देने के मामले में भीलवाड़ा जिले के बेमाली के रहने वाले युवक समेत दो जनों को शनिवार को गिरफ्तार किया। इनमें एक जयपुर का है। यह लोग धनराशि के प्रलोभन में पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी भेजते थे। इसके लिए फर्जी सैन्यकर्मी बनकर सेना के जवानों से दोस्ती कर जानकारी हासिल करते थे। जिले के एक व्यक्ति के पकड़े जाने के बाद भीलवाड़ा में हड़कम्प मच गया। इंटेलिजेंस के डीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस द्वारा पाक खुफिया एजेंसी की ओर से राजस्थान में की जाने वाली जासूसी गतिविधियों की सतत निगरानी के लिए ऑपरेशन सरहद चलाया जा रहा है। टीम ने पाक को खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में भीलवाड़ा जिले के बेमाली निवासी नारायणलाल गाडरी और जयपुर के विराट नगर स्थित सूरजपुरा निवासी कुलदीप सिंह शेखावत को गिरफ्तार किया है। कुलदीप पाली के जैतारण में एक शराब ठेके पर सेल्समैन है। पूछताछ में सामने आया कि धनराशि के प्रलोभन में गोपनीय जानकारी भेज रहे थे। इस तरह फंसाते थे जाल में - आरोपी विभिन्न मोबाइल कम्पन...