जिले में आज से शुरू होगा डोर-टू-डोर आईएलआई सर्वे
भीलवाड़ा।
जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार व कोविड संक्रमित मरीजो को चिन्हित करने के लिए जिले में तीसरी बार डोर-टू-डोर आईएलआई सर्वे शनिवार से शुरू होगा। इसके लिए डीएमएफटी फंड से २ हजार पल्स ऑक्सीमीटर क्रय कर प्रत्येक ग्राम को वितरित कराए गए है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि शनिवार से शुरू हो रहे डोर-टू-डोर आईएलआई सर्वे में एएनएम, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओ को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए है। जिससे कि सर्वे के दौरान ही आमजन के ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच कर आईएलआई मरीजो को चिन्हित किया जा सके। जिससे कि 90 से कम ऑक्सीजन सेचुरेशन वाले चिन्हित मरीजो को होम आईसोलेट कर उपचार किया जाएगा। गंभीर लक्षण वाले मरीजो को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती किया जाएगा।
शहर में सर्वे के दूसरे दिन 5489 घरों के 31 हजार 176 लोगो का सर्वे कर 64 आईएलआई मरीजो को किया चिन्हित
किया गया। सर्वे शहर के गुलमंडी, बड़ा मंदिर, कल्कीपुरा, पुरानी धानमंडी, भवानी नगर, माणिक्य नगर, तेजाजी नगर व पंचमुखी बालाजी चौक में सर्वे किया गया। सर्वे का निरीक्षण भीलवाड़ा उपखण्ड अधिकारी ओम प्रभा व एसीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने किया।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/door-to-door-ili-survey-will-start-in-the-district-from-today-6856866/
Comments
Post a Comment