Posts

Showing posts from March, 2023

श्रीराम जन्मोत्सव की खुशियां मनाई, गूंजे जयकारे, बजी शहनाई

Image
भीलवाड़ा. हर तरफ खुशियां थी। कोई चंग की थाप तो कोई शहनाई की धुन पर झूम रहा था। भगवान श्रीराम के जयकारे लगाने वाले भी कम नहीं थे। राम दरबार की झांकी सजने के साथ सुंदरकांड की चौपाइयां माहौल को पूरी तरह राममयी कर रही थी। दीप प्रज्ज्वलन व रंगोली सजाने के साथ आतिशबाजी ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। ये नजारा गुरुवार रात स्टेशन चौराहे पर दिखा, जहां रामनवमी पर श्री राम मण्डल सेवा संस्थान ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम रखा।   देर रात तक चले आयोजन में सुंदरकांड पाठ हुआ। पाठ की प्रस्तुति मुकनसिंह राठौड़ ने दी। उनका साथ रामकुमार बाहेती, मंगलचन्द्र मिश्रा, किशन जाट ने दिया। संस्थान अध्यक्ष शांतिप्रकाश मोहता ने बताया कि सालासर बालाजी की अखण्ड ज्योत के साथ 1008 बड़े दीपक जलाए। हर श्रद्धालु से तीन-तीन आहुतियां दिलाई। रामदरबार की झांकी सजाने के साथ केक काटा गया। आतिशबाजी की। सुंदरकांड आयोजन का विशेष आकर्षण चंग धमाल की आकर्षक प्रस्तुति रही। चंग की प्रस्तुति शेखावटी से आने वाले श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान के कलाकार प्रहलाद शर्मा के नेतृत्व में राजपाल ढाका, बनवारी माली, जगदीश जाट, लक्ष्मण...

बिस्तर नहीं मिला तो स्ट्रेचर को बनाया बेड

Image
भीलवाड़ा . एमजीएच पर मरीजों का भार लगातार बढ़ रहा है। आउटडोर से लेकर इंडोर तक क्षमता से अधिक मरीज नजर आ रहे हैं। वार्डों में बिस्तर की कमी है। बच्चों के वार्ड में एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। ऐसे मरीज भी हैं, जिन्हें बिस्तर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है या स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। गुरुवार को रामनवमी के अवकाश के चलते एमजी अस्पताल में दोपहर दो बजे तक डॉक्टरों ने मरीज देखे। आपातकालीन सेवा में दो अतिरिक्त चिकित्सक लगाए गए।   इधर, निजी चिकित्सकों की हड़ताल से परेशान मरीज दूसरे राज्यों का रुख करने लगे हैं। हृदय, मधुमेह, फेफड़े आदि की बीमारी से ग्रस्त कई मरीज परेशान होकर अन्य राज्यों में जाने लगे हैं। आरजीएचएस से जुड़े वरिष्ठ नागरिक भी परेशान हैं। अपनी दवा समाप्त होने के बाद पुन: डॉक्टरों को दिखाना चाह रहे वरिष्ठजन भी परेशान हैं। वहीं एमजीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि आपातकाल में आने वाले सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। भर्ती मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/if-the-bed-was-not-found-the...

विधायक जी भूल गए, अयोध्या में क्या बन रहा है

Image
भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर के घटारानी मंदिर में अष्टमी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद जहाजपुर से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा भी श्रद्धालुओं की भीड़ देख कर उत्साहित हो उठे। पार्टी के द्वारा कराए गए कार्यों का महिमा मंडन करने लगे। इसी दौरान वह यह भी कह बैठे की अयोध्या में विश्व काशीनाथ भगवान का मंदिर का निर्माण करवा दिया गया। सुबह तक सोशल मीडिया में भाजपा विधायक के उक्त बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डिजिटल प्लेटफार्म पर लोगों ने भी जमकर खिंचाई की और यह पूछ बैठे की फिर राम मंदिर का निर्माण कहां हो रहा है। हालांकि विधायक मीणा इस बारे में बाद में कुछ नहीं बोले। भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने भजन संध्या के माता घटारानी मंदिर परिसर में विकास निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। विधायक मीणा ने राम मंदिर और विश्व काशी नाथ कॉरिडोर की तर्ज पर घटारानी माताजी का भी कोरिडोर बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद भंवर सिंह कानावत, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा, महेंद्र गेरूटा, बीजाराम चौधरी, रामेश्वर गुर्जर, ईश्वर ...

नवरात्र विशेष : जहाजपुर का घाटारानी मंदिर, यहां नवरात्र में बंद रहते हैं पट

Image
भीलवाड़ा. जिला मुख्यालय से करीब 140 किमी दूर जहाजपुर क्षेत्र में पहाड़ियों में मां घाटारानी का मंदिर है। शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्र में जहां माता के मंदिरों में अनुष्ठान और दर्शन के लिए पट खुले रहते हैं, वहीं मां घाटारानी के मंदिर में दोनों नवरात्र में माता के गर्भ गृह के पट बंद रहते हैं। पुजारी भी मंदिर में प्रवेश नहीं करते। वे बाहर से ही पूजा-अर्चना करते हैं। यही इस मंदिर की विशेषता है। अष्टमी के दिन सुबह 4 बजे पूर्व राजपरिवार से भोग आने के साथ ही माता की विशेष पूजा होती है। मंगला आरती के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोले जाते हैं। इसी के साथ अष्टमी और नवमी को मेला भरता है। पट बंद रहने के पीछे मान्यता   क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के अनुसार मान्यता है कि नवरात्र में यहां मां घाटारानी खुद विराजित होती है। उन्हें किसी प्रकार से व्यवधान ना हो, इसलिए नवरात्र में अष्टमी तक गर्भ गृह के पट बंद रखते हैं। जहाजपुर कस्बे से 10 किमी दूर दक्षिण दिशा में मां घाटारानी का मंदिर है, जहां दोनों नवरात्र में हर अमावस्या पर घट स्थापना होने के साथ ही मंदिर के पट बंद हो जाते हैं। ये अष्टम...

भीलवाड़ा मंडी: सरसों के भावों में 200 रुपए की तेजी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में बुधवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2100 से 2700, मक्का 2150 से 2300, चना 4600 से 4850 रुपए, जौ 1900 से 2000, सरसों 4800 से 5100 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सरसों के भाव मंगलवार को 4600 से 4900 रुपए प्रति क्विंटल था। मंडी गुरुवार व शुक्रवार को बंद रहेगी। यह जानकारी खाद्यान्न व्यापार संघ के महासचिव हेमन्त बाबेल ने दी। भीलवाड़ा सर्राफा- बुधवार को चांदी व सोने के भाव में 200-200 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 67500, चांदी टंच -68500, सोना 10 ग्राम- 58250, सोना जेवराती-55615, रवा - 58200, कलदार -800 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 25...

पारा: बढ़ने लगी तपन, परिंदे: लौटने लगे वतन

Image
भीलवाड़ा. जिले में पारा चढ़ने लगा है। तपन बढ़ने लगी तो प्रवासी परिंदे भी अपने वतन लौटने लगे हैं। विभिन्न देशों में सर्दियों में बर्फबारी से परेशान होकर हजारों पक्षी भारत का रुख करते हैं। भीलवाड़ा जिले के चावंडिया तालाब, गुरला, धांधोलाई तालाब आदि जलाशयों में प्रवासी पक्षियों का भारी जमावड़ा देखने को मिलता है। इनको जिले में सर्दियों का सीजन रास आता है। ये प्रवासी परिंदे मार्च में गर्मी की दस्तक होने पर स्वदेश वापसी करने लगते हैं। चावंडिया तालाब से आए दिन प्रवासी परिंदों का लौटना शुरू हो गया है।   चावंडिया तालाब में हर सर्दी में सैकड़ों प्रजातियों के हजारों विदेशी पक्षी नजर आते हैं। यहां सैलानियों का खूब मनोरंजन करते हैं। इनको देखने बड़ी तादाद में सैलानी आते हैं। तालाब में अठखेलियां दर्शाती है कि यहां का माहौल इन्हें भाता है। सदियों में विदेशी साइबेरियन, मुर्गाबी, पिंटेल डक, पोर्ट बिल, बार हेडिड गूज एवं कूट आदि मेहमान यहां आते हैं। ये प्रजातियां अब लौटने लगी है। सुविधाएं मिले तो बढ़ेगी संख्या विदेशी मेहमान सदियों में हजारों मील का सफर तय कर यहां पहुंचते हैं। सरकार ने हाल में चावं...

छुट्टी पर गए सरकारी चिकित्सकों को काम पर लौटने के आदेश, अवकाश पर लगाई रोक

Image
भीलवाड़ा. निजी चिकित्सकों की हड़ताल के कारण बेपटरी हुई महात्मा गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को राहत देने के लिए मेडिकल कॉलेज से जुड़े सभी सरकारी डॉक्टरों के अवकाश पर तत्काल रोक लगा दी गई। पहले से छुट्टी पर गए चिकित्सकों को काम पर लौटने केे आदेश दिए। जिनके अवकाश मंजूर हो चुके, उन्हें निरस्त कर दिया गया। उधर, एमजीएच में मंगलवार को भी मरीजों की लंबी कतारें लगी रही। पर्ची कटाने से लेकर दवा लेने तक मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।   हड़ताल के समय मरीजों की दिक्कतों को देखते इस समय मेडिकल कॉलेज वरदान बनेगा। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार ने बताया कि एमजीएच में कार्यरत चिकित्सक शिक्षक, सेवारत चिकित्सक, सीनियर व जूनियर रेजीडेन्ट्स, डीएनबी, इन्टर्न चिकित्सकों के अवकाश स्वीकृति पर अगले आदेश तक रोक रहेगी। जिन चिकित्सकों को पूर्व में अवकाश स्वीकृत है, उनके अवकाश तुरन्त निरस्त कर दिए हैं। डाॅ. कुमार ने चिकित्सा अधीक्षक एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने मातहत चिकित्सक शिक्षक व सेवारत चिकित्सकों समेत अन्य को इससे अवगत करा दें और कार्य पर उपस्थित होेने को पाबंद करें...

भीलवाड़ा कलक्टर अंकल, हमारा बचपन संवार दें

Image
गुजरात में डेढ़ माह पूर्व गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से दंपती की मौत की घटना के बाद परिवार की चार बेटियां अनाथ हो गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि जिला कलक्टर बेटियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए तो उनका लालन पालन बेहतर तरीके से हो सकता है। जानकारी के अनुसार पाटन निवासी चांदमल गुर्जर गत आठ वर्षों से सूरत जिले के सिमाड़ा गांव में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। गत 1 फरवरी 2023 को सिमाड़ा में घर पर खाना बनाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर के फट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें चांदमल गुर्जर व उसकी पत्नी शीला देवी गुर्जर की झुलसने से मौत हो गई। जबकि बालिका कृष्णा 5 वर्षीय गंभीर रूप से झुलस गई। इस घटना से परिवार की चारों बेटियों से माता-पिता का साया उठ गया। बालिकाओं का पालन पोषण अभी बदनोर क्षेत्र के माताजी का खेड़ा में नाना कानाराम गुर्जर कर रहे है। लेकिन उनकी आ र्थिक हालत भी ठीक नहीं है। गांव के देवीलाल गुर्जर ने बताया कि नाना गुर्जर गरीब परिवार से है, वह चारों बालिकाओं के लालन पोषण करने में असमर्थ है, चारों बेटियों की मदद के लिए स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार को मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाह...

भीलवाड़ा मंडी : चने के दाम में 200 रुपए की गिरावट

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. bhilwara mandi price भीलवाड़ा कृषि मंडी में मंगलवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे।गेहूं 2100 से 2700, मक्का 2150 से 2300 चना 4600 से 4900, जौ 2000 से 2100, सरसों 4600 से 4900 रुपए प्रति क्विंटल। मंडी में चने के भाव में 200 रुपए की कमी आई है। सोमवार को भाव 4800 रुपए थे वह मंगलवार को घटकर 4600 से 4900 बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- मंगलवार को सोने के भाव में 50 रुपए टूटे तो चांदी के दाम यथावत बने रहे। चांदी प्रति किलो - 67300, चांदी टंच -68300, सोना 10 ग्राम- 58050, सोना जेवराती-55425, रवा - 58000, कलदार -800 रुपए प्रति नग। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काल...

यह क्या, शिकारी खुद शिकार हो गया

Image
आरोली सर्कल के फुलासतीधार के पास बृजपुरा में शनिवार देर रात करंट की चपेट में आने से ट्रांसफार्मर पर एक पैंथर की मौत हो गई। मांडलगढ़ वन विभाग के रेंजर दशरथ सिंह राठौड़ ने बताया कि बृजपुरा गांव में प्रभू लाल धाकड़ के खेत पर यह हादसा हुआ। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि शनिवार रात पैंथर हवा खाने की दृष्टि से वन विभाग की दीवार पर बैठा था। इसी दौरान ऊंची मचान पर बैठने के लिए वह निकट ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया । यहां करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही यह भी माना जा रहा है कि पैंथर ने शिकार को दबोचने के लिए संभवत छलांग लगाई और करंट की चपेट में आ गया। मृत मादा पैंथर की उम्र 2 साल और लंबाई कुल 5 फीट है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत पैंथर को बाद में बिजौलियां वन नाका पर लाया गया, यहां पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश चौधरी, वनपाल विमल रेगर, वनपाल श्यामपुरा नरेश कुमार भील, तिलस्वां वनपाल प्रकाश शर्मा , वन रक्षक चादमल रेगर, पशु चिकत्सक राजेश धाकड़, रामफूल धाकड़ मौजूद थे। source https://www.patrika.com/bhilwara...

जमीन पर इलाज: कम पड़े बेड तो बेंच पर लिटाए मरीज

Image
भीलवाड़ा. मौसम में बदलाव ने महात्मा गांधी अस्पताल के इंतजाम बिगाड़ दिए। अस्पताल के लगभग वार्ड मरीज भार से दबे हैं। कई वार्डों में बिस्तर कम पड़ गए तो मरीजों का इलाज जमीन पर लिटाकर किया जा रहा है। वहीं कुछ वार्ड में बेंच को बेड में बदला गया है। अिस्थ रोग के आउटडोर में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। ट्रोमा वार्ड से गंभीर मरीजों को रैफर किया जा रहा है। रविवार को छट्टी होने के बावजूद एमजी अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिली।   एमजीएच में प्रतिदिन 500 से 550 मरीज केवल सर्दी-खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त, घबराहट की शिकायत लेकर आ रहे हैं। वार्डों में भर्ती मरीजों का बुखार 5 से 7 दिन में टूट रहा है। मेडिकल पुरुष वार्ड में लगभग बेड भरे हुए हैं। मरीजों के बेंच या जमीन पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। महिला व बच्चों के वार्ड के अलावा आईसीयू लगभग फुल है। अस्पताल प्रशासन को मरीजों के लिए पलंगों की कमी खल रही है। दिखाया उदयपुर-अजमेर का रास्तानिजी चिकित्सालयों की हड़ताल से सड़क दुर्घटना के सभी मरीज एमजी अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्हें पहले अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती किया जा रहा ह...

सोने की दमक और  चांदी की चमक फीकी

Image
भीलवाड़ा मंडी भाव भीलवाड़ा। कृषि मंडी में सोमवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2000 से 2700, मक्का 2100 से 2200 चना 4800 से 4900, जौ 2050 से 2100, सरसों 4700 से 4900 रुपए प्रति क्विंटल। भीलवाड़ा सर्राफा- सोमवार को सोने व चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन कमी आई है। सोने में 300 तथा चांदी में भी 200 रुपए के भाव कम हुए हैं। चांदी प्रति किलो - 67300, चांदी टंच -68300, सोना 10 ग्राम- 58000, सोना जेवराती-55375, रवा - 57950, कलदार -800 रुपए प्रति नग। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300,...

देह व्यापार के लिए एक पखवाड़े भीलवाड़ा आती ​थी युवतियां

Image
दिल्ली-मुम्बई से युवतियां को मंगवाया जाता था। युवतियां नेपाल के अलावा कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई इलाकों व बैंगलूरु समेत कई बड़े शहरों की होती। चार से पांच के ग्रुप में युवतियां भीलवाड़ा पहुंचती। इनको दुर्गेश बस या ट्रेन से उतारकर सीधे मकान में ले जाता था। जो युवतियां आती, उनको एक पखवाड़े यहां रखा जाता। उसके बाद दूसरे शहर में देह व्यापार के लिए भेज दिया जाता। उसके बाद नई युवतियों को बुलाया जाता। इसके लिए दिल्ली-मुम्बई में ग्राहक से दुर्गेश की सांठगांठ थी।   इसलिए शक के दायरे में, दिनभर आते ग्राहक जिस जगह मकान किराए पर ले रखा था, उसके आसपास आबादी बस्ती है। इस मकान में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहती थी। आसपास के लोगों ने निगरानी रखी। आपत्ति जताने पर युवतियां झगड़े पर उतारू हो गई। इससे लोग परेशान हो गए। लोग पुलिस अधिकारियों को लगातार शिकायत कर रहे थे। यह मकान सरगना दुर्गालाल उर्फ दुर्गेश गुर्जर ने किराए पर ले रखा था। दिन में ग्राहक आते थे, रात में होटल भेजता था युवतियों से हुई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दुर्गेश दिन में ग्राहकों को किराए के मकान में बुलाता था। वहा...

एक तो बीमार...ऊपर से घंटों इंतजार

Image
भीलवाड़ा. जिले के सरकारी अस्पतालों पर बढ़े भार ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम में बदलाव के चलते जिले के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार दिखी। अस्पताल का आउटडोर 2100 पार कर चुका है। ऐसे में हर मरीज का नंबर दो से तीन घंटे में आ रहा है। इधर, निजी अस्पतालों में पांच दिन से हड़ताल जारी है। इससे भी रोगी भार जिला अस्पताल पर बढ़ गया। हड़ताल में शामिल अस्पतालों में भर्ती मरीजाें काे भी डिस्चार्ज किया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज सरकारी अस्पताल आ रहे हैं। एमजीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ का कहना है कि हड़ताल के कारण मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को आउटडोर बंद होने तक 2100 से अधिक मरीज आए थे। उसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज आए। आपातसेवा के लिए दो डॉक्टर लगा रखे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों काे सतर्क रहने के निर्देश दिए। अति आवश्यक होने पर ही डॉक्टरों को अवकाश दिया जा रहा है। सीटी स्कैन मशीन बंद, कर रहे रैफर रायपुर से आए मरीज के परिजन ने बताया कि पत्नी को सिर में दर्द की शिकायत है। रायपुर में दिखाया तो डॉक्टर ने भीलवाड़ा रैफर कर दिया।...

भीलवाड़ा में बेचे ह​थियार, जालोर से सप्लायर गिरफ्तार

Image
सुभाषनगर पुलिस ने हथियार सप्लायर अनिल विश्नोई को शनिवार को जालोर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ही रिमांड पर चल रहे पुर रोड निवासी राहुल विश्नोई को एक लाख में पिस्टल और कारतूस दिए थे। उधर, अब तक की जांच में सामने आया कि राहुल पर तीन करोड़ की उधारी थी। इतनी बड़ी रकम नहीं चुका पाया। उसने उधार लेने वाले दम्पती समेत कुछ लोगों के नाम उगले हैं। थानाप्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि विश्नोई की धरपकड़ के लिए टीम वहां भेजी थी। उसे हिरासत में लेकर भीलवाड़ा लाए। आरोपी राहुल से अब तक दो पिस्टल व आठ करतूस बरामद हो चुके हैं। राहुल ने तीन करोड़ रुपए विभिन्न लोगों को उधार दिए थे। ये पैसा वापस राहुल वसूल नहीं कर पाया। उसने रवि कुमार को 18 लाख, मंजू और उसके पति कैलाश तथा पारस कुमार को दस-दस लाख समेत कई जनों को लाखों रुपए दिए। इन लोगों ने फाइनेंस पर दी गई रकम कुछ समय तक चुकाई। उसके बाद किस्तें देना बंद कर दिया। कई जने भीलवाड़ा छोड़कर भाग गए। इससे राहुल अवसाद में आ गया। उसने इन लोगों की हत्या की साजिश रची। जिनकी हत्या की जानी थी, उनकी रैकी भी की। उनके आने-जाने का समय देखा। इन लोगों की नवसवंत्सर पर हत्या क...

ओसीएफ की जमीन का पट्टा, नगर विकास न्यास में किया आवेदन

Image
भीलवाड़ा. पार्श्वनाथ वेलफेयर सोसायटी में लोगों को पांच साल से सुविधा नहीं मिल पा रही है। सोसायटी के लोगों ने बैठक कर कॉलोनी का निर्माण करने वाले उद्योगपति व प्रोपर्टी डीलर को ज्ञापन दिया।   लोगों का आरोप था कि ओपन कनेक्टिविटी फाउंडेशन (ओसीएफ) की जमीन के भी पट्टे के लिए नगर विकास न्यास में आवेदन कर दिया है। सोसायटी में सामुदायिक केन्द्र तक की सुविधा नहीं है। लोगों ने बताया कि गांधीनगर स्थित पार्श्वनाथ सोसायटी में लम्बे समय से कई परिवार निवास कर रहे हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। इसे लेकर सभी सदस्य सोसायटी में एकत्रित होकर वाहन रैली के रूप में बाजार नम्बर दो स्थित प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय पहुंचे। वहां ज्ञापन देते हुए सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा का कहना है कि सोसायटी में क्या सुविधा है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/ocf-s-land-lease-applied-in-the-city-development-trust-8123027/

वार्ड 29 की पार्षद लक्ष्मी निलम्बित

Image
भीलवाड़ा. स्वायत शासन विभाग ने भीलवाड़ा नगर परिषद के वार्ड 29 की पार्षद लक्ष्मी देवी सेन को निलम्बित कर दिया। सेन को 22 जून 2022 को भीलवाड़ा एसीबी ने डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। सरकार ने करीब 9 माह बाद पार्षद को निलम्बित करने का आदेश 15 मार्च को जारी किया। आदेश अब नगर परिषद को मिला है। गौरतलब है कि एसीबी ने पार्षद लक्ष्मी देवी सेन व उसके पति मुकेश सेन को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था। दोनों ने वार्ड में नाला निर्माण कर रहे ठेकेदार से स्वीकृति के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत ठेकेदार ने एसीबी से की थी। ठेकेदार ने तीस हजार नकद व एक लाख बीस हजार का चेक पार्षद पति मुकेश को दिए थे। तब एसीबी ने रंगे हाथो पकड़ लिया। एसीबी ने पार्षद लक्ष्मी को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि एसीबी अभी इस मामले की जांच कर रही है। सेन के निलंबन होने से भाजपा को भी बड़ा झटका लगा है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/ward-29-councilor-lakshmi-suspended-8122891/

भीलवाड़ा मंडी : चांदी 450 रुपए व सोने 200 रुपए चढ़ा

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शुक्रवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। मक्का में 100 रुपए की तेजी रही। जबकि सरसों के दाम में 100 रुपए प्रति क्विंटल की कमी आई है। गेहूं 2100 से 2700, मक्का 2200 से 2300 चना 4550 से 4850, जौ 2000 से 2100, सरसों 4600 से 4900 रुपए प्रति क्विंटल।   भीलवाड़ा सर्राफा- शुक्रवार को सर्राफा भाव इस प्रकार रहे। लगातार दूसरे दिन भी चांदी में 450 व सोने के भाव में 200 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 67650, चांदी टंच -68650, सोना 10 ग्राम- 58450, सोना जेवराती-55800, रवा - 58400, कलदार -800 रुपए प्रति नग। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काल...

न्यास के बड़े प्रोजेक्ट का सर्वे करने जयपुर से आई टीम

Image
भीलवाड़ा . नगर विकास न्यास के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की डीपीआर के लिए पीडीकोर की टीम गुरुवार को भीलवाड़ा पहुंची। राहुल शुक्ला व विनोद शर्मा की टीम ने न्यास अधिकारियों के साथ आधा दर्जन प्रोजेक्ट का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियन्ता वीके सक्सेना, अधिशाषी अभियन्ता जगदीश पलसानिया, सहायक अभियन्ता अरविन्द व्यास साथ थे। टीम ने प्रारंभिक सर्वे किया। अभियंताओं से चर्चा की। सक्सेना ने बताया कि प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स के फाइनेंशियल प्रपोजल, फीजिबिलिटी रिपोर्ट तथा बाद में डीपीआर पेश की जाएगी। बजट का प्रस्ताव देगी। इनमें साबुन मार्ग पर आरओबी, अजमेर पुलिया को चौड़ा करने, रोड़वेज बस स्टैंड का सौदर्यकरण एवं सुलभ शौचालय का निर्माण तथा सुखाडिया स्टेडियम में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि प्रोजेक्ट शामिल हैं। न्यास के बड़े प्रोजेक्ट नाम: कोठारी रिवर फ्रंट सौंदर्यीकरण कार्य कहां से कहां तक: जोधड़ास चौराहे पर हाईलेवल ब्रिज से सांगानेर रोड हाई लेवल ब्रिज तक एवं आरजिया कोटा बाईपास तक कोठारी नदी के किनारे लंबाई: 13 किलोमीटर दोनों ओर अनुमानित लागत: 88 करोड़ रुपए डीपीआर के लिए: 50 लाख व्यय होंगे ना...

होटल पर रुके जोधपुर जिले के व्यापारी का बैग चुरा भागे कार सवार, नागपुर से जोधपुर जा रही थी बस

Image
हनुमाननगर (भीलवाड़ा ). क्षेत्र के अजमेर बाइपास पर मंगलवार सुबह एक होटल पर रूकी ट्रॉवेल्स बस में यात्रा कर रहे व्यापारी से लाखों की चोरी हो गई। होटल पर जलपान करने उतरे व्यापारी का बस से बैग कार में आए कुछ लोग ले गए। बैग में नकदी समेत लाखों के गहने थे। रिपोर्ट थाने में दी गई। थानाप्रभारी स्वागत पंडया ने बताया कि जोधपुर जिले के गिदावत नगर पीपाड़ सिटी निवासी व्यापारी श्यामलाल माली ने रिपोर्ट दी कि 10 मार्च को चांदी के आइटम के व्यापार के सिलसिले में नागपुर गया था। वहां से श्यामलाल 20 मार्च को जोधपुर आ रही ट्रॉवेल्स बस में चढ़ा। हनुमाननगर बाइपास पर बस सुबह होटल पर रूकी। व्यापारी चाय-नाश्ते के लिए बस से उतरा। तभी कार में आए तीन-चार जने बस में चढ़े और श्यामलाल का बैग लेकर भाग गए। पता चलने पर व्यापारी ने शोर मचाया। चालक ने कार का पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं आए। बैग में 1.90 लाख नकद, पांच सौ ग्राम चांदी और छह किलो चांदी की अंगूठियां थी। बैग में ही माल का बिल भी था। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/car-rider-stole-bag-of-businessman-of-jodhpur-who-stayed-at-hotel-8117766/

किस्मत अच्छी की समय रहते चढ़ गया हत्थे, नए साल पर भीलवाड़ा पुलिस के उड़ा देता होश

Image
सुभाषनगर थाना पुलिस ने मंगलवार रात को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किया। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपी फाइनेंस पर दी उधार वापस नहीं चुकाने पर कुछ व्यापारियों की हत्या करने की नीयत से घूम रहा था। नव सवंत्सर पर कुछ व्यापारियों की हत्या करनी थी। पुलिस को यह पता लगा तो होश उड़ गए। व्यापारी हथियार कहां से लाया इसके बारे में पता किया जा रहा है। थानाप्रभारी नंदलाल रिणवा के अनुसार रात में गश्त के दौरान अजमेर रोड पर एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने शंका के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अपना नाम पुर रोड निवासी राहुल विश्नोई बताया। प्रारंभिक पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने सात-आठ साल पूर्व फाइनेंस का काम शुरू किया। कुछ व्यापारियों को पैसा उधार दिया। फाइनेंस पर दिए करोड़ों रुपए व्यापारियों ने हड़प लिए। इससे राहुल दिवालिया हो गया। जमीन-जायदाद गिरवी रखने के बाद भी कर्जाें नहीं चुका पाया। इससे राहुल मानसिक रूप से परेशान हो गया। उसने जिन व्यापारिय...

भीलवाड़ा में गैंगरेप पीडि़ता से कैसी बर्बरता, बाथरूम खोला तो हैरान हुए ग्रामीण

Image
जिले के एक गांव की किशोरी से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। तीन दिन पहले रात में घर से शौच को निकली किशोरी का कुछ लोग अपहरण कर ले गए। उसके साथ अलग-अलग जगह बलात्कार किया। पकड़े जाने के डर से उसे रात में क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय के बाथरूम में रस्सियों से बांध गए। पता चलने पर परिजन पहुंचे। किशोरी को छुड़ाकर घर लाए। परिजनों ने लोकलाज के डर से 40 घंटे बाद जिले के एक थाने में रिपोर्ट दी। मामले की गंभीरता को देखते जांच गुलाबपुरा डीएसपी को सौंपी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक लोकेश मीणा ने बताया कि पीडि़ता के पिता ने 20 मार्च की रात को रिपोर्ट दी कि 18 मार्च की रात में बेटी शौच के लिए घर से निकली, लेकिन लौटी नहीं। परिजन रातभर तलाशते रहे। 19 मार्च की तड़के साढ़े चार बजे परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी को सरकारी स्कूल में बंधक बनाकर रखा है। परिजन वहां पहुंचे तो किशोरी बाथरूम में रस्सियों से बंधी थी। परिजन उसे घर लाए। किशोरी ने बताया कि उसे परिचित युवक बाइक पर अपहरण ले गया। उसके साथ एक युवक और था। दोनों गांव से बाह...

चांदी की चमक व सोने की दमक बरकरार

Image
भीलवाड़ा मंडी भाव भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में सोमवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2100 से 2600, मक्का 2050 से 2100, चना 4600 से 4850, जौ 2000 से 2100, सरसों 4700 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल। सर्राफा- सोमवार को सर्राफा भाव इस प्रकार रहे। चांदी व सोने के दाम में की तेजी बनी हुई है। चांदी प्रति किलो - 67000, चांदी टंच -68000, सोना 10 ग्राम- 59100, सोना जेवराती-54427, रवा - 59050, कलदार -800 रुपए प्रति नग। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 45, नमक ...

भीलवाड़ा मंडी: चांदी व सोना में जबरदस्त तेजी बरकरार

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शनिवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2100 से 2600, मक्का 2100 से 2125, चना 4600 से 4875, जौ 2000 से 2100, सरसों 4700 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- शनिवार को सर्राफा भाव इस प्रकार रहे। चांदी व सोने के दाम में की तेजी बनी हुई है। इसके पीछे अमरीका के बैंक को माना जा रहा है। चांदी प्रति किलो - 66900, चांदी टंच -67800, सोना 10 ग्राम- 58500, सोना जेवराती-55855, रवा - 58450, कलदार -800 रुपए प्रति नग। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300...

सोशल मीडिया पर लड़की ने सुनाई आपबीती 10 साल की उम्र में बेचा, वीडियो वायरल

Image
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/मांडलगढ़. (भीलवाड़ा) . मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में उधार की राशि नहीं चुकाने पर लड़कियों के खरीद-फरोख्त का मामला फिर सुर्खियों में आया हैं। इस मामले में पीड़ित युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जिस्मफरोशी के दलदल से निकालने की गुहार समाज व सरकार से लगाई हैं। मामला सामने आने के बाद भीलवाड़ा पुलिस हरकत में आ गई। यह भी पढ़ें : चम्बल नदी में डेढ़ दर्जन यात्री डूबे, 10 को सुरक्षित बाहर निकाला, मची चीख-पुकार पीड़िता का पता लगाकर उसके बयान कलमबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पीड़िता को महज दस साल की उम्र में बेच दिया था। खरीदने वाले दलालों ने उसे जिस्मफरोशी के दलदल में धकेला दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश रही है। यह भी पढ़ें : New District In Rajasthan- नए संभागों की घोषणा से जयपुर, जोधपुर, उदयपुर से आउट होंगे कई जिले एसपी आदर्श सिधू ने बताया कि वीडियो में युवती ने बताया कि उधारी की राशि नहीं चुकाने पर उसे दस साल की उम्र में सवाई माधोपुर में बेचा दिया गया था। ग्यारह साल की उम्र में दलालों ने जबरन जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। आरोपियों की तलाश की जा ...

Rajasthan New district : क्रांतिकारियों के गढ़ रहे शाहपुरा को जिले की सौगात, लोगों ने एक साथ मनाई होली-दिवाली

Image
Rajasthan New district भीलवाड़ा.शाहपुरा . राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रदेश में 19 नए जिलाें के गठन की घोषणा में भीलवाड़ा जिले के उपखण्ड मुख्यालय शाहपुरा को भी नए जिले की सौगात दी है। नए जिलों की घोषणा होते ही शाहपुरा में खुशियां छा गई। चहुंओर जश्न का माहौल बन गया। खुशियों से डूबे लाेगों ने होली व दिवाली एक साथ ही मना ली। ढोल-नगाड़े बजाने के साथ जमकर गुलाल उड़ाई गई तो आतिशबाजी कर आसमान गूंजा दिया। लोगों ने नाचते-गाते शाहपुरा को जिला बनाने की खुशियां मनाई। एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। शाहपुरा को जिला बनाने के पीछे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक कैलाश मेघवाल का प्रयास रहा है। शाहपुरा जिला बनने से यहां विकास रफ्तार पकड़ेगा। लोगों की मूलभूत सुविधाओं में विस्तार होगा।शाहपुरा को जिला बनाने के लिए मेघवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष रामलुभाया पत्र लिखा था। शाहपुरा नया जिला बनने से भीलवा़ड़ा दो भागों में विभक्त हो जाएगा। शाहपुरा के खाते में तीन विधानसभा जुड़ेगी। इसमें शाहपुरा, आसींद तथा जहाजपुर विधानसभा को...

इन्दिरा रसोई में फर्जीवाड़ा, संचालक से छीनी रसोई, लगाया एक लाख का जुर्माना

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. गुलाबपुरा नगर पालिका में संचालित इन्दिरा रसोई नंबर 83 की जांच में खामियां पाई गई। एक नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक दोपहर व रात के भोजन के जारी कूपनों में से रसोई संचालक संस्था सर्व सेवा संस्थान का फर्जीवाड़ा सामने आया। संस्थान ने फोटो से फोटो खींचकर फर्जी कूपन जारी किए। सरकार ने संचालक संस्थान पर एक लाख रुपए की पेनल्टी लगाते हुए उसे काली सूची में डाल दिया। यह भी पढ़ें : ऐसा क्या हुआ कि नानी बाई का मायरा की कथा हकीकत में बदली स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक हृदेश कुमार शर्मा के आदेशानुसार संस्थान से राशि की वसूली निदेशालय स्तर से ऑनलाइन जनरेट बकाया बिल या जिला कलक्टर की ओर से पीडीआर एक्ट के तहत की जाएगी। रसोई में अनियमितता मिलने पर संस्था का अनुबन्ध भी तुरन्त निरस्त कर दिया है। नई संस्था का चयन 15 दिन में किया जाएगा। तब तक रसोई का संचालन नगरपालिका गुलाबपुरा करेगी। आदेश के अनुसार, संस्थान को अग्रिम दिए 50 हजार अब तक किए व्यय में समायोजन कर शेष राशि वसूली जाएगी। यह भी पढ़ें : Corona virus: केंद्र ने 6 राज्यों को जारी किया अलर्ट, शोधकर्ताओं ने किया बड़ा खुलासा ...

भीलवाड़ा मंडी: चांदी व सोना में लगातार तेजी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में गुरुवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। अजवाइन 11000 से 13000, गेहूं 2100 से 2600, मक्का 2100 से 2125, चना 4550 से 4800, जौ 2000 से 2100, सरसों 4700 से 4900 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- गुरुवार को सर्राफा भाव इस प्रकार रहे। चांदी व सोने के दाम में की तेजी बनी हुई है। चांदी प्रति किलो - 66100, चांदी टंच -67100, सोना 10 ग्राम- 57850, सोना जेवराती-55240, रवा - 57800, कलदार -800 रुपए प्रति नग। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40...

विधानसभा में भीलवाड़ा से मांडलगढ़ तक की गूंज

Image
भीलवाड़ा. शहर विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने बुधवार को विधानसभा में शहर से जुड़े मुद्दे उठाए। अवस्थी ने कहा कि शहर की 80 कॉलोनियों को चम्बल का पानी नहीं मिल रहा है। नगर विकास न्यास ने करोड़ों का बजट पेराफेरी में खर्च कर दिया है। मांडलगढ़ वन विभाग की 227 बीघा जमीन में 3400 करोड़ रुपए का घोटाला होने का आरोप लगाते जांच की मांग की। अवस्थी ने कहा कि न्यास में 2 साल में पहली बार 10 मार्च को बजट पारित किया। बिना बजट पारित कराए न्यास ने दो साल मनमाने तरीके से पैसा खर्च किया। पूरा भीलवाड़ा शहर उपेक्षित है। एक नेता के इशारे पर पेराफेरी क्षेत्र में करोड़ों रुपए लगाए गए। शहर में सड़कों पर गड्ढे हैं तो पेयजल व बिजली की कमी है। सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। न्यास में जनप्रतिनिधि बैठता तो जिम्मेदारी से काम करता, लेकिन वहां अफसरशाही की मनमानी चली। गौरतलब है कि न्यास बजट को लेकर राजस्थान पत्रिका ने 15 फरवरी के अंक में 18 माह से नहीं हुई बजट बैठक, खर्चे 116 करोड़ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए थे। इसे लेकर अवस्थी ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव भी लेकर आए थे। 80 कॉलोनियों को नहीं मिल रहा पेयजल अवस्थी ने...

कोटड़ी श्याम के साथ भक्तों ने खेली केसर व फूलों से होली

Image
कोटड़ी. मेवाड़ के प्रमुख तीर्थ कोटड़ी श्याम मंदिर में शीतला अष्टमी पर केसर व गुलाल की होली खेली गई। सुबह मंदिर में फाग का कार्यक्रम भी हुआ। ठाकुर जी के संग भक्तों ने केसर, गुलाल व फूलों से होली खेली। इस कार्यक्रम में देशभर के कई शहरों से श्रद्धालु शामिल हुए। कोटड़ी श्याम संग होली खेलने की परंपरा को निभाते हुए श्रद्धालुओं ने केसर, गुलाल व फूलों से होली खेली। सुबह शीतला माता की पूजा के बाद सुबह से श्रद्धालुओं को कोटड़ी श्याम दरबार में आने का क्रम शुरू हो गया। यहां देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले भगवान चारभुजानाथ के दर्शन कर होली खेलने की शुरुआत की। श्री चारभुजानाथ मंदिर ट्रस्ट व भक्तों ने भगवान चारभुजानाथ को भोग लगा प्रसाद वितरित किया। सुबह से श्रद्धालुओं का फूल, केसर व गुलाल लेकर आने का क्रमय शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने फाग पर नाचते हुए होली खेलने का आनंद लिया। फाग पर भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजानाथ के चरणों में रंग, गुलाल, व केसर अर्पित कर एक दूसरे के रंग लगाना शुरू किया। sour...

पांच माह बाद लौटा कोरोना, भीलवाड़ा में मिले तीन मरीज

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा में कोरोना ने पांच माह बाद फिर दस्तक दी। भीलवाड़ा में दो बच्चों सहित तीन कोरोना रोगी पाए गए। इनको महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती किया है।   डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि बुखार से पीड़ित 3 रोगियों के सैंपल की जांच की तो तीनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें मांडलगढ़ का 40 वर्षीय युवक, मांडल की 8 वर्षीय बालिका व भीलवाड़ा के रीको एरिया की 2 महीने की बच्ची शामिल है। मालूम हो, भीलवाड़ा में 9 अक्टूबर 2022 को आखिरी कोरोना रोगी मिला था। 5 माह बाद 3 रोगी मिले हैं। चावला ने अपील की कि सर्दी, जुकाम, बुखार खांसी जैसे लक्षण पाए जाने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर कोविड-19 की जांच कराएं। डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों वायरल बुखार भी तेजी से फेल रहा है। यह एक नया संक्रमण भी हो सकता है। हालांकि अभी तक नए संक्रमण की जांच नहीं करवाई है। महात्मा गांधी चिकित्सालय में रोजाना 500 से 600 रोगी पहुंच रहे है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/corona-returned-after-five-months-three-patients-found-in-bhilwara-8100300/

भीलवाड़ा मंडी : चांदी व सोना में लगातार तेजी, मंडी बंद रहेगी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में मंगलवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। अजवाइन 11000 से 13000, गेहूं 2100 से 2600, मक्का 2100 से 2125, चना 4500 से 4800, जौ 2050 से 2150, मूंगफली 6800 से 7200, सरसों 4600 से 4800 रुपए प्रति क्विंटल। बुधवार को शीतलाष्टमी के कारण मंडी बंद रहेगी। सर्राफा- मंगलवार को सर्राफा भाव इस प्रकार रहे। चांदी व सोने के दाम में की तेजी बनी हुई है। चांदी प्रति किलो - 65700, चांदी टंच -66600, सोना 10 ग्राम- 57500, सोना जेवराती-54899, रवा - 57540, कलदार -800 रुपए प्रति नग। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70...

भीलवाड़ा में रांधापोआ से महकी रसोई, कल गुलाल-अबीर से सरोबार होगा शहर

Image
शीतलाष्टमी पर रंगोत्सव को लेकर बाजार तैयार हो गया है। टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में बुधवार को रंगों से धमाल मचेगी। रंगोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। शीतलाष्टमी पर बासेड़ा को देखते मंगलवार को महिलाएं रांधापोआ कर रही है। इससे व्यंजनों की महक से रसोई महकने लगी है। शीतलाष्टमी से एक दिन पूर्व व्यंजन और भोजन तैयार किए जाते हैं। इन व्यंजनों और भोजन काे ही रांधापोआ कहा जाता है। हालांकि महिलाओं ने सोमवार से ही व्यंजन बनाने शुरू कर दिए थे। घर-घर व्यंजनों की महक से महक रहा है। शीतलाष्टमी पर चूल्हा नहीं जलता है। शीतला माता का पूजन के बाद एक दिन पूर्व बने भोजन को ही ग्रहण किया जाता है।   उधर, रंगोत्सव को देखते हुए बाजार में सड़क किनारे उत्तरप्रदेश से आए करीगरों ने रंग और गुलाल की फुटपाथ पर दुकान सजा दी है। रंग-बिरंगे गुलाल-अबीर की खरीदारी शुरू हो गई। पिचकारी और गुलाल की भी खूब बिक्री हुई। शीतलाष्टमी पर बुधवार अलसुबह महिलाएं शीतला माता का पूजन करेंगी। उसके बाद होली खेलने का सिलसिला शुरू होगा। स्थानीय अवकाश कल जिला कलक्टर आशीष मोदी ने 15 मार्च को शीतलाष्टमी पर सरकारी अवकाश घोषित किया। भीलवा...

चांदी चमकी, सोना भी दमका

Image
भीलवाड़ा मंडी भाव भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में सोमवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। अजवाइन 11000 से 12500, गेहूं 2150 से 2575, मक्का 2075 से 2250, चना 4500 से 4851, जौ 1850 से 2130, मूंगफली 6800 से 7200, सरसों 4600 से 4911 रुपए प्रति क्विंटल। सर्राफा- सोमवार को सर्राफा भाव इस प्रकार रहे। चांदी के दाम में 800 रुपए व सोने के दाम में 400 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 64200, चांदी टंच -66200, सोना 10 ग्राम- 57200, सोना जेवराती-54613, रवा - 57150, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेस...

स्टाफ की कमी, उप जिला अस्पताल खुले तो मिले मरीजों को फायदे

Image
भीलवाड़ा. मांडलगढ़ कस्बे में अब उप जिला अस्पताल खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। यहां वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पूरी चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मरीजों को भीलवाड़ा, कोटा या अन्य शहरों के लिए रैफर करना पड़ रहा है। राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे उप जिला अस्पताल बनाने के अभियान को अब राजनीतिक दलों से भी समर्थन मिलने लगा है। ऊपरमाल खनन क्षेत्र के व्यवसायी तथा खान मालिक भी अब यहां चिकित्सा सुविधा बढ़ाने की मांग करने लगे है।   अभी यह सुविधा मांडलगढ़ ब्लॉक में 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं एक डिस्पेंसरी है, लेकिन सुविधाओं की कमी है। मांडलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बेड की सुविधा है, जहां डॉक्टर के 10 पद स्वीकृत हैं। इनमें पांच कनिष्ठ विशेषज्ञ, चार चिकित्सा अधिकारी व एक सीनियर मेडिकल ऑफिसर का पद है। एक डाॅक्टर का पद रिक्त है। फर्स्ट ग्रेड नर्स 6 में से चार कार्यरत है। सैकंड ग्रेड नर्स के 13 पद है। 4 पोस्ट लैब टेक्नीशियन की पोस्ट है लेकिन एक लैब टेक्नीशियन कार्यरत है। लैब टेक्नीशियन 2 संविदा पर। दो रे...

शाहपुरा फूलड़ोल महोत्सव में आचार्य रामदयाल की बड़ी घोषणा

Image
शाहपुरा फूलड़ोल महोत्सव में आचार्य रामदयाल की बड़ी घोषणा, जानिए रामस्नेही संप्रदाय के फूलड़ोल महोत्सव का समापन रविवार अपरान्ह रामनिवास धाम की बारादरी में संतों व हजारों भक्तों की उपस्थिति में आचार्य रामदयाल महाराज के चार्तुमास की घोषणा के साथ हुआ। आचार्य का आगामी चार्तुमास मध्यप्रदेश के इन्दौर में होगा। महोत्सव के अंतिम दिन पूर्व चार्तुमास की विनती करने के लिए इन्दौर, रेलमगरा, कैथुन, जयपुर, पुष्कर, महाजनपुरा(मालपुरा), नई दिल्ली, शाहपुरा (भीलवाड़ा) आदि 9 शहरों की ओर से पेश की गई अरजियों का वाचन संतों की ओर से किया गया। सांसद सुभाष बहेड़िया व शाहपुरा के पूर्व राजपरिवार के मुखिया जयसिंह भी मौजूद रहे। दोपहर ठीक 12.15 बजे अभिजीत मुहर्त में आचार्य रामदयाल के शाहपुरा में चार्तुमास की घोषणा करते ही रामनिवास धाम परिसर में मौजूद हजारों भक्तजनों में उत्साह का संचार व्याप्त हो गया। इन्दौर के भक्तों ने आचार्यश्री से चार्तुमास की स्वीकृति स्वरूप गोटकाजी को प्राप्त किया तथा संत की अगुवाई में उसका गुलाल खेलते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान वहां के भक्तों ने एक दूसरे को रंग, अबीर व गुलाल से सरोबार कर दिया...

भाजपा विधायक का धरना एवं भ्रम 40 घंटे बाद टूटा

Image
बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत की घटना के बाद मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा व ग्रामीणों ने रविवार सुबह चालीस घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया। इसके उपरांत परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र के रावत खेड़ा में शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार कन्हैया लाल मीणा की मौत हो गई थी। घटना से गुस्साएं ग्रामीण व विधायक मीणा मुआवजे की मांग को लेकर चावंडिया चौराहे पर धरने पर बैठ गए थे। बीते 40 घंटे से चल रहा गतिरोध आखिरकार तीसरे दिन रविवार सुबह दस बजे धरना वापस लेने की घोषणा के साथ ही समाप्त हो गया। रंग पंचमी का त्योहार होने व घटना का तीसरा दिन होने के चलते भाजपा विधायक व परिजनों ने आपसी वार्तालाप कर धरना समाप्त की घोषणा की। मृतक के पिता मगन लाल पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा से मिले और पुत्र कन्हैयालाल का शव लिया। दोपहर को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bjp-vidhaayak-meena-ka-dharana-...

झोलाछाप के सहारे छोड़े मरीज, चिकित्सा विभाग ने मूंदी आंखें

Image
भीलवाड़ा. मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बिना डिग्री के झोलाछाप व नीम हकीम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।क्षेत्र की कई दर्जन कॉलोनियों में नीम हकीमों ने क्लीनिक खोल रखे हैं। इनमें धड़ल्ले से लोगों का इलाज किया जाता है।   मांडलगढ़ कस्बे में नीम हकीम की भरमार है। क्षेत्र के गांवों की स्वास्थ्य के क्षेत्र में िस्थति और बुरी है। चिकित्सा विभाग झोलाछाप व नीम हकीमों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे इनके हौसले बुलंद हैं। बिना डिग्री के खुद को फिजीशियन डॉक्टर बता कर लोगों का इलाज कर रहे हैं। सस्ते इलाज और बेहतर अस्पताल नहीं होने के चलते लोग इनके चक्कर में आ रहे हैं। इतना ही नहीं, नीम हकीम मरीजों की बीमारी को तुरंत ठीक करने के लिए हैवी डोज देते हैं, जो मरीज की सेहत को खतरा बढ़ा देती है। मरीजों को बिना जांच किए पर्ची पर दवाई लिखी जा रही है। हैवी डोज से तुरंत रिएक्शन के अलावा भी घातक बीमारियों का अंदेशा रहता है। मांडलगढ़ क्षेत्र के बीगोद, मानपुरा, महुआ, काछोला, बिजौलियां आदि में झोलाछाप अच्छी खासी तादाद में लोगों का इलाज कर रहे हैं। हालांकि कोरोना काल में विभ...

पुलिया बनाने पर खर्चे करोड़ों रुपए, बजट में बताई शून्य राशि

Image
भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास की शुक्रवार को बजट बैठक हुई। इसमें रखे प्रस्ताव में भीलवाड़ा शहर में एक ओवरब्रिज व तीन हाईलेवल ब्रिज का निर्माण होना बताया। हालांकि इन चार में से दो हाईलेवल ब्रिज पर एक भी रुपया खर्च होना नहीं बताया गया। जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। न्यास सचिव अजय आर्य ने बजट प्रस्ताव रखे। विभिन्न कार्यों में वर्ष 2021-22 में 22.27 करोड़ तथा 28 फरवरी तक 38.91 करोड़ रुपए व्यय दिखाया है। 31 मार्च तक 62.15 करोड़ खर्च होने का प्रस्ताव है। न्यास के अनुसार केशव हॉस्पिटल के पास निर्माणाधीन 13.89 करोड़ के ओवरब्रिज पर पूरी राशि खर्च कर दी गई, लेकिन बजट कापी में व्यय राशि शून्य है। इस विवादित ओवरब्रिज पर 2 दिसम्बर को छेद होने से पांच दिन पहले ही लगभग साढे चार करो़ड़ रुपए का भुगतान किया गया। इस हाईलेवल ब्रिज के लिए वर्ष 2021-22 में 10.20 करोड़ का बजट रखा था। इसी प्रकार सांगानेर को जोड़ने वाले हाईलेवल ब्रिज के लिए चार करोड़ का बजट रखा है, लेकिन अब तक एक रुपया खर्च नहीं किया गया। जोधड़ास ओवरब्रिज पर अब तक 16.80 करोड़ रुपए व्यय होने की बात कही, लेकिन न्यास इससे अधिक...

भीलवाड़ा मंडी: चने के भाव 300 रुपए टूटे

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शनिवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। चने के भावों में 300 रुपए प्रति क्विंटल की कमी आई है। चना शुक्रवार को 4700 से 5100 के भाव थे वह घटकर 4400 से 4800 तक बोले गए है। अजवाइन 11000 से 12500, गेहूं 2100 से 2550, मक्का 2100 से 2125, चना 4400 से 4800, जौ 2100 से 2150, मूंगफली 6800 से 7500, सरसों 4800 से 4900 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- शनिवार को सर्राफा भाव इस प्रकार रहे। चांदी के दाम में 800 रुपए व सोने के दाम में 400 रुपए की तेजी आई है।चांदी प्रति किलो - 63400, चांदी टंच -64200, सोना 10 ग्राम- 56800, सोना जेवराती-54231, रवा - 56750, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन...

वित्तीय वर्ष में 20 दिन शेष, न्यास ने अब पेश किया 258.66 करोड़ का बजट

Image
भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास ने आखिरकार वर्ष 2022-23 का 258.66 करोड़ का अनुमानित बजट शुक्रवार को पेश किया है। जबकि इस वित्तीय वर्ष के मात्र 21 दिन शेष हैं। इधर, बजट में दर्शाए गए राजस्व आय के तथ्यों को लेकर भी न्यास के ही पूर्व अधिकारियों ने सवाल खड़े किए हैं।   जिला कलक्टर एव न्यास अध्यक्ष आशीष मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में न्यास सचिव अजय आर्य ने बजट पेश किया। बजट में बताया कि न्यास ने योजना क्षेत्र में 28 फरवरी तक 60.58 करोड़ खर्च किए हैं। जबकि 31 मार्च तक 120 करोड़ खर्च होना माना है। गैर योजना क्षेत्र में 3.55 करोड़ 28 फरवरी तक खर्च किए जबकि 31 मार्च तक 14.89 करोड़ खर्च होना माना है। पेराफेरी क्षेत्र में 14.70 करोड़ 28 फरवरी तक खर्च किया है जबकि 31 मार्च तक 48.30 करोड़ रुपए खर्च होना माना गया है। शहर के सौन्दर्यीकरण पर 28 फरवरी तक 7.89 लाख खर्च किए। अब 31 मार्च तक 4.64 करोड़ खर्च होगा। बैठक में अधीक्षण अभियन्ता वीके सक्सेना, लेखाअधिकारी अनिल शर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह हुई आय व खर्च न्यास में 28 फरवरी तक 115 करोड़ की आय हुई है। मार्च माह की 143 करोड़ की आय क...

भीलवाड़ा मंडी: सरसों के दामों में दूसरे दिन भी 50 से 100 रुपए की कमी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शुक्रवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। सरसों के भावों में 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल कम हो गए है। अजवाइन 11000 से 13000, गेहूं 2100 से 2550, मक्का 2100 से 2125, चना 4700 से 5100, जौ 2100 से 2200, मूंगफली 6800 से 7500, सरसों 4700 से 4950 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- शुक्रवार को सर्राफा भाव इस प्रकार रहे। चांदी के दाम में 100 रुपए व सोने के दाम में 300 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 62600, चांदी टंच -63400, सोना 10 ग्राम- 56400, सोना जेवराती-53850, रवा - 56350, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से ...

यूएमडीएस का खनन पट्टा निरस्त

Image
भीलवाड़ा। खनिज विभाग ने जहाजपुर तहसील के चैनपुरा घेवरिया स्थित 998.63 हैक्टेयर खदान को निरस्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। इस पर कई प्रकार की अनियमितताएं तथा पालना नहीं करने का आरोप है। खान एवं भू विज्ञान विभाग के निदेशक संदेश नायक ने खान को खण्डित करने के आदेश जारी किेए हैं। इस आदेश के तहत अब खदान में किसी तरह की गतिविधि नहीं हो सकती है। खनिज विभाग भीलवाड़ा ने खनन पट्टे को निरस्त कर अपने अधीन ले लिया है। इसके नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं। खनिज विभाग के अनुसार उदयपुर मिनरल डवलपमेंट सिंडिकेट प्राईवेट लिमिटेड के पक्ष में मेवाड़ सरकार ने सोपस्टोन की खदान जहाजपुर क्षेत्र में एक मई 1941 से 30 वर्ष के लिए स्वीकृत किया। खनन पट्टे में खनिज डोलोमाईट को जोड़ने के साथ तीसरी बार नवीनीकरण किया गया। जिसकी अवधि 30 अप्रेल 2021 तक पूरी हो गई थी। बाद में खनन पट्टे को केप्टिव की श्रेणी में मानकर इसकी अविध 31 मार्च 2030 तक बढ़ाए जाने का अनुरोध किया था। खनिज विभाग ने भी प्रस्ताव निदेशालय भेजा। इसे स्वीकर करते हुए 31 मार्च 2030 तक करते हुए संविदा का निष्पादन 6 जून 2018 को किया गया। इस आधार पर खनन पट्टा ...

बच्चों ने कचरे को खंगाला, जीत लिया अवार्ड

Image
भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा ब्लॉक स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बनेड़ा के पांच विद्यार्थियों के कचरा प्रबंधन एवं सस्टेनेबिलिटी विषय पर किए गए शोध कार्य का राज्य स्तर पर अर्थियन पर्यावरण अवार्ड 2023 के लिए चयन हुआ है। कचरा प्रबंधन एवं सस्टेनेबिलिटी विषय पर कक्षा 11 के 5 विद्यार्थी वंशिका सोनी, सानिया बानू,बुशरा बानू, कमल माली एवं मुकेश कुमार बलाई ने प्रधानाचार्य डॉ. कल्पना शर्मा के सानिध्य में यह शोध कार्य किया है। चयन वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तर पर हुआ है। शोध में कचरे के प्रकार ,विद्यालय और घरों में कचरा उत्पन्न करने वाले स्थानों की जानकारी, प्रतिदिन तैयार होने वाले कचरे की मात्रा की ऑडिट, कचरे का वर्गीकरण, कचरा निस्तारण की विधियों की जानकारी, पर्यावरण पर कचरे के दुष्प्रभावों की जानकारी का समावेश किया गया। इसी प्रकार विद्यालय और घरों को कचरा मुक्त करने की विधियों की जानकारी, परंपरागत एवं आधुनिक समय में कचरे का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े लोगों के साक्षात्कार ,परिवर्त...

भीलवाड़ा मंडी : सरसों के दामों में 75 से 100 रुपए की कमी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में गुरुवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। सरसों के भावों में 75 से 100 रुपए प्रति क्विंटल कम हो गए है। अजवाइन 11000 से 13000, गेहूं 2100 से 2550, मक्का 2100 से 2125, चना 4700 से 5100, जौ 2100 से 2200, मूंगफली 6800 से 7500, सरसों 4800 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल।   सर्राफा- गुरुवार को सर्राफा भाव इस प्रकार रहे। चांदी के दाम में 100 रुपए व सोने के दाम में 50 रुपए की कमी आई है। चांदी प्रति किलो - 62700, चांदी टंच -63500, सोना 10 ग्राम- 56100 सोना जेवराती-53700, रवा - 56050, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, ...

रोडवेज से टकराकर बाइक सवार की मौत, पेट्रोल की टंकी फटने सेे बस में लगी आग, सांसत में आई यात्रियों की जान

Image
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा-कोटड़ी मार्ग पर हाथीभाटा चौराहे के निकट बुधवार शाम को रोडवेज बस से टकरा कर मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद 50 फीट तक बाइक घसीटते हुए गई। इससे पेट्रोल की टंकी फटने से बस में आग लग गई। इससे पलभर में बस धूं-धूं करके जल गई। इससे बस में सवार पचास से अधिक यात्रियों की जान सांसत में आ गई। चालक-परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में बस और बाइक पूरी तरह से जल गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस दौरान हाइवे पर लम्बा जाम लग गया। कोटड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। यात्रियों में मचा कोहराम जानकारी के अनुसार जयपुर के वैशाली नगर आगार की बस जयपुर से चित्तौड़गढ़ जिले के मण्डफिया स्थिति सांवलियाजी जा रही थी। शाम करीब चार बजे कोटड़ी से भीलवाड़ा के लिए रवाना हुई। हाथीभाटा चौराहे पर पहुंची थी कि भीलवाड़ा की ओर से आ रही बाइक सवार बस से टकरा गया। बाइक बस के अंदर घुस गई। दुपहिया वाहन सवार उछल कर सड़क पर गिर गया। इससे बस के टायर के तले कुचलने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो ...

10 हजार पशुपालकों के घर में स्थापित होगी बायो गैस इकाई

Image
भीलवाड़ा. प्रदेश के राजस्व मंत्री रामलाल जाट की उपस्थिति एवं सणगारी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लि. के अध्यक्ष नानालाल जाट की अध्यक्षता में भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. के संचालक मण्डल की 165वीं बैठक हुई। बैठक में संचालक मण्डल सदस्यों के साथ आरसीडीएफ प्रतिनिधि मनीष कुमावत (प्रबंधक) भी उपस्थित थे। डेयरी के प्रबंध संचालक विपिन शर्मा ने बताया कि बैठक में पशुपालकों के हितार्थ निर्णय लिए गए। इनमें दुग्ध संघ की 33वीं आमसभा 27 मार्च को भीलवाड़ा डेयरी परिसर में सगस बावजी स्थान पर सुबह 11 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही दुग्ध संघ क्षेत्र में 10 हजार पशुपालकों के घरों में अनुदान पर फ्ले€क्सी बायो गैस इकाई की स्थापना किए जाने, एनडीडीबी के सहयोग से नस्ल सुधार की अत्याधुनिक तकनीकी (आईवीएफ) भ्रूण प्रत्यारोपण योजना लागू रखने जाने एवं पशुपालकों से मात्र एक हजार रुपए प्रति कृत्रिम गर्भाधान आईवीएफ लेने एवं 20 हजार रुपए का अनुदान दिए जाने, उन्नत चारा बीज उत्पादन के लिए एनडीडीबी के सहयोग से एफपीओ गठन किए जाने, पशुपालकों को पशुपालन व्यवसाय के लिए आर्थिक सहयोग के लिए बगैर किसी गार...