Posts

Showing posts from January, 2024

भीलवाड़ा कलक्टर क्यूं हुए नाराज, पढिए

Image
Bhilwara District Collector Namit Mehta भीलवाड़ा जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास प्रशासक नमित मेहता भीलवाड़ा यूआईटी के कामकाज से खुश नहीं है। यूआईटी सभागार में मेहता ने बुधवार को न्यास के मौजूदा कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रगति पर नाराजगी जताई। कलक्टर मेहता ने अधिकारियों की खिंचाई की और कहा कि जनता से जुड़े काम में कोई बहाना नहीं चलेगा। जो अधिकारी काम नहीं करेगा, उसकी रवानगी तय है। जोधडास ओवरब्रिज के काम में सुस्ती जोधडास ओवरब्रिज के निर्माण की सुस्त प्रगति पर तहसीलदार की खिंचाई की। न्यास सचिव अभिषेक खन्ना को कहा कि संबंधित एजेंसी को भी अंतिम नोटिस दें। मेहता ने कहा कि बजरी संकट व मौसम खराबी का बहाना अधिकारी नहीं करे और तय समय में कार्य पूर्ण करे। दस हजार आवंटी नहीं चुका रहे किस्त मेहता ने स्पष्ट किया कि न्यास की जमीन व संपत्ति पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा व निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा। उन्हें अतिक्रमण स्थलों को चिंहित कर हटाने के निर्देश दिए। सचिव खन्ना ने बताया कि न्यास के दस हजार से अधिक आवंटी ऐसे हैं, जिन्होंने आवास आवंटन की किस्ते अभी तक नहीं चुकाई। मेहता ने ऐसे आवंटियों के ख...

जानिए, भीलवाड़ा-शाहपुरा के पर्यटन स्थलों को

Image
प्रदेश के वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में विकसित भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले की पहचान पर्यटन हब के रूप में भी होने लगी है। यहां प्राकृतिक, पुरातात्विक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की सम्पदा चहुंओर बिखरी है। यहां फड़ चित्रकला और भवई व गेर नृत्य, मांडल का प्रसिद्ध नाहर नृत्य व बहरूपिया कला भी यहां की पहचान है। नदियों की कलकल प्रकृति अरावली पर्वतमाला से घिरे जिले में बनास, बेड़च, खारी, मेनाली व कोठारी नदी की कलकल भी रोमांच पैदा करती है। जिले का खनिज कारोबार व प्राचीन दुर्गों ने भी पर्यटन की नई राह खोली है। भीलवाड़ा शहर में स्मृति वन, शिवाजी गार्डन, नेहरू गार्डन, गांधीसागर, मानसरोवर झील बच्चों से लेकर बड़ों के पसंदीदा स्थल हैं। देवरिया बालाजी मंदिर, हरणी महादेव मंदिर आस्था के गढ़ व पर्यटन केन्द्र हैं। पातोला महादेव समीपवर्ती उपनगर पुर झील-जलाशयों व पर्वतों से घिरा छोटा लेकिन खूबसूरत स्थान है। यहां धार्मिक, प्राकृतिक एवं पर्यटन महत्व के स्थलों में देवडूंगरी, पातोला महादेव, अधरशिला, क्यारा का हनुमानजी, नीलकंठ महादेव , घाटाराणी, नृसिंह द्वारा, लाडूड्या डूंगर व राज सरोवर शुमार हैं। इसी प्रकार उप...

श्रीराम के कटआउट का अनावरण, भजन पर झूमें श्रोता

Image
भीलवाड़ा की शाम की सब्जी मंडी में लगाए गए लोहे की फ्रेम में श्रीराम का कटआउट का नगर परिषद सभापति राकेश पाठक व कांग्रेस के महासचिव महेश सोनी ने अनावरण किया। कटआउट इरफान हुसैन ने बनाया था।   यहां श्रीराम भगवान की आरती की गई। आशीष राजस्थला ने बताया कि शाम की सब्जी मंडी में राधव दाधीच ने सुन्दरकांड का पाठ करने के साथ भजन पेश किया। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। बाद में प्रसादी का आयोजन किया। विधायक अशोक कोठारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, सांसद सुभाष बहेडि़या, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, ओम नराणीवाल, दुर्गेश शर्मा, कैलाश व्यास समेत कई जने मौजूद थे। अखंड हनुमान चालीसा पाठ भीलवाड़ा. पेच एरिया बालाजी मंदिर में मंदिर में 19 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान 25 जनवरी तक 81 पंडितों के माध्यम से किया जा रहा है। पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि श्रीराम मंदिर शिखर पर ध्वज स्थापना कर श्रीराम दरबार का मूल रामायण से दुग्धाभिषेक, श्रृंगार. हनुमान जी महाराज के रजत चोला श्रृंगार किया। दोपहर को आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया। सोमवार को भी आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। ...

सिटी: ना जली ट्रैफिक लाइट और ना सड़क से हटा अतिक्रमण...बस, केवल हेलमेट पर ध्यान

Image
यातायात पुलिस मंगलवार से शहर में बिना हेलमेट के दुपहिया चालकों के चालान बनाने का अभियान शुरू करेगी। अभी सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चल रहा है। यातायात पुलिस अभियान पर अभियान चला रही है लेकिन उसका ध्यान ट्रैफिक लाइट्स चालू कराने पर नहीं गया। सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण भी यातायात को अस्त-व्यस्त करता है लेकिन प्रशासन इस पर भी ध्यान नहीं देता।   भीलवाड़ा के लोग कहते हैं, कोई भी नया अधिकारी आता है तो व्यवस्था सुधारने के बजाय हेलमेट लागू करता है। जनता का ध्यान इनसे बचने और छुड़ाने में रहता है। भीलवाड़ा ऐसा बड़ा जिला मुख्यालय हैं, जहां एक भी ट्रैफिक लाइट चालू हो। शहर के फुटपाथ पर फुटकर व अन्य व्यापारियों के कब्जे हैं। सड़क पर ठेलों की भरमार है।बावजूद इसके साल में एक-दो बार सड़क सुरक्षा या हेलमेट को लेकर अभियान चलाया जाता है। लोग विरोध करते हैं तो अभियान रोक दिया जाता है। यातायात व्यवस्था बदहाल शहर के अधिकांश सड़कों पर अतिक्रमण के कारण यातायात का बुरा हाल है। आजाद चौक, भीमगंज थाने से सांगानेरी गेट, मुख्य बाजार, राजेन्द्र मार्ग, रोडवेज बस स्टैंड चौराहा, बाजार नंबर दो व तीन, सेशन कोर्ट के पास...

चूहे के यूरिन से फैलती है यह बीमारी, कोरोना से खतरनाक है बैक्टीरिया, राजस्थान में साढ़े 4 की बालिका संक्रमित

Image
भीलवाड़ा में लेप्टोस्पायरोसिस का रोगी मिला है। यह खतरनाक मानी जा रही बीमारी का प्रदेश में पहला रोगी है। चूहों से होने वाली बीमारी खासतौर पर बच्चों को निशाना बनाती है। इस रोग से पीडि़त एक बालिका यहां के निजी अस्पताल में भर्ती है।   भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ के माकडिया निवासी गायत्री शर्मा ने बताया कि उसकी साढ़े चार साल की बेटी डिम्पल को कुछ दिन पहले तेज बुखार आया। शरीर पर फफोले पड़ गए। माताजी मान घर पर इलाज किया। फिर मांडलगढ अस्पताल ले गए, जहां से भीलवाड़ा रैफर कर दिया। यहां निजी अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाया तो डिम्पल को भर्ती किया। कई जांच के बाद बीमारी पकड़ में नहीं आई। लेप्टोस्पायरोसिस की जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उस आधार पर इलाज किया गया। डॉक्टर का मानना है कि भीलवाड़ा जिले का ही नहीं बल्कि राजस्थान का संभवतया पहला मामला है। कोरोना से खतरनाक है बैक्टीरिया विशेषज्ञों के अनुसार, लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया कोरोना वायरस से खतरनाक है। कोरोना में मृत्यु दर से एक से डेढ़ फीसदी है, जबकि लेप्टोस्पायरोसिस की दर 3 से 10 फीसदी है। इस बीमारी के वाहक चूहे हैं। चूहे ने...

55 साल से जारी हरे राम...हरे राम...

Image
अयोध्या में श्रीरामलला की सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर राममयी हो गया। लेकिन भीलवाड़ा में एक ऐसा मंदिर है जहां 55 साल से हरे राम- हरे राम, राम राम हरे हरे कीर्तन चल रहा है। सीतारामजी की बावड़ी िस्थत श्रीराम-हनुमान मंदिर में 15 से 20 साधक कीर्तन करते हैं। कीर्तन 24 घंटे चलते है। साधक तीन-तीन घंटे की शिफ्ट में कीर्तन करते हैं। प्रमुख रूप से सुबह 6 से 9 बजे व शाम 6 से 9 बजे तक वाद्य यंत्रों के साथ कीर्तन होता है। दोपहर में 3 से 4 बजे तक ओम नम: शिवाय का पाठ होता है। कीर्तन प्रभारी मनीष सोनी ने बताया कि सीताराम सत्संग भवन में 55 साल से अखंड कीर्तन हो रहा है। पहले तीन-तीन लोग बैठकर पाठ करते थे। अब खड़े होकर परिक्रमा के रूप में पाठ होता है। भवन में राम दरबार, पंचमुखी दरबार, रामकृष्ण, रामचरणजी की तस्वीर, गणेशजी, संतोषीमाता गायत्री माता की प्रतिमा है। सीतारामजी की बावड़ी 280 साल पुरानी है। रामस्नेही सम्प्रदाय के संस्थापक रामचरण महाराज ने बावड़ी की गुफा में तपस्या की थी। इसका निर्माण सम्वत 1800 के आस-पास साहूकार मियाचन्द तोषनीवाल ने किया था। शहर के हनुमान मंदिर में भी हनुमान चालीसा व...

भीलवाड़ा में मिला राजस्थान का पहला लेप्टोस्पायरोसिस रोगी, घर में है इस खतरनाक बीमारी की जड़

Image
भीलवाड़ा में लेप्टोस्पायरोसिस का रोगी मिला है। यह खतरनाक मानी जा रही बीमारी का राजस्थान प्रदेश में पहला रोगी है। चूहों से होने वाली बीमारी खासतौर पर बच्चों को निशाना बनाती है। इस रोग से पीड़ित एक बालिका यहां के निजी अस्पताल में भर्ती है। भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ के माकडिया निवासी गायत्री शर्मा ने बताया कि उसकी साढ़े चार साल की बेटी को कुछ दिन पहले तेज बुखार आया। शरीर पर फफोले पड़ गए। माताजी मान घर पर इलाज किया। फिर मांडलगढ अस्पताल ले गए, जहां से भीलवाड़ा रैफर कर दिया। यहां निजी अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाया तो बेटी को भर्ती किया। कई जांच के बाद बीमारी पकड़ में नहीं आई। लेप्टोस्पायरोसिस की जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उस आधार पर इलाज किया गया। डॉक्टर का मानना है कि भीलवाड़ा जिले का ही नहीं बल्कि राजस्थान का संभवतया पहला मामला है। शरीर के सभी अंग होते हैं प्रभावित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अतुल हेड़ा ने बताया लेप्टोस्पायरोसिस चूहे के मूत्र से बच्चों में फैलती है। इसमें डेंगू की तरह बुखार आएगा। शरीर के सभी अंगों को प्रभावित करता है। यह भी पढ़ें - राजस्थान में 22 जनवरी को ...

श्रीराम का विशाल कटआउट बनेगा आकर्षण का केंद्र, अंतिम रूप देने में जुटा इरफान

Image
अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। भीलवाड़ा में शाम की सब्जी मंडी के व्यापारी भगवान श्रीराम का विशाल कटआऊट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। कटआउट अजमेर रोड स्थित फैक्ट्री में इरफान हुसैन बना रहा है। इसका वजन 175 किलोग्राम होगा।   व्यापारी आशीष राजस्थला ने बताया कि सब्जी मंडी में सर्कल पर 6 फीट चौड़ा व 16 फीट लम्बा लोहे की फ्रेम में श्रीराम का कटआउट लगाएंगे। सुखाड़िया सर्किल के पास फैक्ट्री में इरफान हुसैन इसे अंतिम रूप देने में लगा है। इरफान अपने काम को लेकर उत्साह से भरा है। उसने बताया कि चार लोहे की बड़ी शीट को जोड़कर कटआउट बना रहे हूं। कटआउट पर दिल्ली से मंगाई रेडियम शीट लगाई है। इसे बनाने में लगभग 50 हजार रुपए व्यय होगा। राजस्थला ने बताया कि इसे खड़े करने के लिए प्लेटफार्म बना रहे हैं। यह कटआउट 20 जनवरी को लगाया जाएगा। रविवार सुबह 10 बजे से सुंदरकांड पाठ होगा। उसके बाद राधव दाधीच भजन पेश करेंगे। दोपहर बाद प्रसादी होगी। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/preparation-for-lord-shri-ram-temple-pran-pratistha-mah...

दीपक बनाने का काम तेज, 22 को फिर दिवाली...

Image
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसे लेकर प्रदेश भर में भगवान श्रीराम के भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी। भीलवाड़ा शहर में नगर परिषद की ओर से प्रमुख बाजारों में सजावट का कार्य शुरू हो गया। रामभक्त घर-घर पीले चावल बांट रहे हैं। ये 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील कर रहे हैं। भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों ने अपने घरों में दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया। मिट्टी के दीपकों की मांग बढ़ गई है। कुंभकार समाज के लोगों का रोजगार चमकता दिख रहा है।   शहर में इन दिनों माणिक्य नगर, भवानीनगर समेत अन्य आदि स्थानों पर मिट्टी के दीपक बड़ी संख्या में तैयार किए जाने लगे हैं। इन दिन 22 जनवरी को दीपक बाजार में खरीदने वालों की मांग अच्छी खासी देखने को मिल रही है। वे दीपक बनाने के काम में परिवार सहित जुटे हैं। भवानीनगर निवासी धनश्याम प्रजापत ने बताया कि इस बार मिट्टी के दीपकों की खासी मांग है। इससे कुभंकार समाज के लोग बडी संख्या में दीपक बनाने के काम में रात दिन जुट गए हैं। मंदिरों में विशेष सजावट व पूजा शहर के सभी मंदिरों में 22 जन...

एसपी ने जताई नाराजगी... कहा-बेशर्मी की हद है...

Image
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने शहर में सट्टा कारोबार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस उप अधीक्षक को किए मैसेज में कहा कि बेशर्मी की हद है...। इस पर कार्रवाई कर रिपोर्ट दें। राजस्थान पत्रिका के गुरुवार के अंक में साहब देखो हाल...आपके दौरे में सब गायब, 24 घंटे नहीं बीते सट्टे की खुलेआम चली फड़। शीर्षक से प्रकाशित समाचार को पुलिस अधीक्षक सिंह ने गंभीरता से लिया तथा समाचार को लेकर पुलिस उप अधीक्षक देशराज गुर्जर को कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। एसपी की नाराजगी के बाद शहरी क्षेत्र के तीनों थाना पुलिस ने शहर में कार्रवाई के लिए निकली, लेकिन शहर में जहा-जहां सट्टे की केबिन है, सभी बंद मिली। हालांकि शहर कोतवाली पुलिस ने चार तथा भीमगंज थाना पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और थड़ी खोमचों पर पर्ची सट्टे और जुए पर एसपी श्याम सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने शहर पुलिस के सीओ और कोतवाल के लिए लिखा कि मुझे शर्मिंदगी महसूस हो रही है...कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है। यह बात उन्होंने मीडिया को चर्चा के दौरान कहीं। इतना लिखने के बाद एसपी ने उम्मीद जताई थी कि शहर के ...

तीन इनामी बदमाशों समेत चार गिरफ्तार

Image
भीलवाड़ा साइबर सेल ने बिच्छू गैंग के तीन इनामी आरोपी समेत चार जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे 2 पिस्टल व लोडेड मैग्जीन व चाकू जब्त किया। एक ट्रक भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने मीडिया को बताया कि 31 दिसंबर 2023 की रात गुलाबपुरा के रूपाहेली भट्टा स्थित ज्वैलर्स विनोद सोनी, रवि सोनी पर फायर कर सोने चांदी से भरा बैग लूटने के मामले में आरोपी राजेन्द्रसिहं रावत (24) निवासी जयनगर व संदीप जाट (24) निवासी नाटास थाना गुढ़ागौड़जी जिला झुंझुनूं पर 25-25 हजार तथा रामसिहं उर्फ लम्बू गुर्जर (30) निवासी जोधखेडा रोड ब्यावर पर 15 हजार रुपए का इनाम था। इन तीनों को विशेष टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। ये आरोपी जिस ट्रक से फरारी काट रहे थे, उसे भी जब्त किया। इस ट्रक को बीरमसिह रावत (50) निवासी पालरा अजमेर चला रहा था। बीरम को भी गिरफ्तार किया। ये 29 मील चौराहे पर उस समय गिरफ्तार किए गए, जब ट्रक से अहमदाबाद जा रहे थे। एक दर्जन से अधिक लूट की वारदात में शामिल हैं। इससे पहले दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/robbery-from-jeweler-near-rup...

भीलवाड़ा को चाहिए  साइंस पार्क

Image
नए साल में भीलवाड़ा के बाशिंदों को साइंस पार्क का तोहफा मिल सकता है। इसके लिए आजाद नगर में नगर विकास न्यास के ट्रैफिक पार्क में जगह चिन्हित की गई है। साइंस पार्क बनने से ट्रैफिक पार्क भी जनता के लिए खुल सकेगा। शहर में न्यास की तरफ से विकसित ट्रैफिक पार्क आम जनता के लिए दस साल से नहीं खुल सका है। राजस्थान पत्रिका ने 16 दिसम्बर 2023 के अंक में दस साल से ट्रैफिक पार्क पर ताला, जनता के लिए एक बार भी नहीं खुला शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर शहर की जनता व पार्क की बदहाली बयां की थी। आठ बीघा क्षेत्र में है ट्रैफिक पार्क ट्रैफिक पार्क का तत्कालीन जिला कलक्टर आशीष मोदी ने दौरा कर यहां की व्यवस्था का जायजा लिया था। इसके बाद आठ बीघा क्षेत्र में फैले पार्क में ही करीब चार बीघा क्षेत्र में साइंस पार्क विकसित करने की कार्ययोजना बनी। इस योजना पर अब न्यास के नए सिरे से काम करने की संभावना की राह खुली है। जयपुर की तर्ज पर बनेगा पार्क जयपुर की तर्ज पर ही साइंस पार्क बनाया जाना प्रस्तावित है। यहां डायनोसोर सहित अन्य विलुप्त प्रजातियों के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे और बड़ी लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसमें व...

जल मिशन योजना घोटाले की आंच भीलवाड़ा तक

Image
Water Mission Scheme जल मिशन योजना घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मंगलवार को राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में हुई कार्रवाई के बाद भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले में भी जल मिशन योजना के तहत हो रहे विभिन्न निर्माण कार्य भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। 10 परियोजनाओं में 1477.35 करोड़ जिले में योजना के तहत 10 परियोजनाओं में 1477.35 करोड़ रुपए के कार्य होने हैं। राज्य में सत्ता बदलने के साथ जल मिशन योजना घोटाले से जुड़े मामले में भाजपा सरकार व ईडी एक्शन में है। ईडी की कार्रवाई में भीलवाड़ा के चम्बल परियोजना प्रथम के अधीक्षण अभियंता परितोष गुप्ता निशाने पर रहे हैं। गुप्ता के पास अतिरिक्त मुख्य अभियंता (चम्बल प्रोजेक्ट ) का भी अतिरिक्त कार्य भार है। प्रोजेक्ट में अजमेर, नागौर व भीलवाड़ा जिले शामिल है। गुप्ता के घर ईडी की दबिश जयपुर में गुप्ता के घर ईडी की दबिश के बाद भीलवाड़ा में भी चम्बल परियोजना और जलदाय विभाग के अफसरों में हड़कम्प मचा है। ईडी ने पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी के ठिकानों के साथ गुप्ता के ठिकानें पर दबिश दी थी। ईडी की कार्रवाई को लेकर गुप्ता से बातचीत करने क...

ब्यावर एसपी से मांगा स्पष्टीकरण, किस कानून व्यवस्था में व्यस्त था एसएचओ

Image
विशिष्ट न्यायालय (एनडीपीएस मामलात) ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में अनुसंधान अधिकारी रहे थानाप्रभारी के गवाही के लिए पेशी पर नहीं आने पर नाराजगी जाहिर की। अदालत ने थानाप्रभारी को गिरफ्तारी वारंट से तलब करते हुए ब्यावर पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा। एसपी ने कानून व्यवस्था में व्यस्त बताकर ब्यावर जिले के जवाजा थानाप्रभारी राजेन्द्र ताड़ा को पेशी पर नहीं भेजा। तस्करी के मामले में थानाप्रभारी अंतिम गवाह है। उनकी गवाही नहीं हो पाने से मामले का निस्तारण नहीं हो रहा। अदालत ने आगामी 2 फरवरी को थानाप्रभारी को तलब किया है। 11 जनवरी 2021 को बीगोद थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार से 94 किलो डोडा चूरा बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था। मामले के बड़लियास थाने के तत्कालीन प्रभारी राजेन्द्र ताड़ा अनुसंधान अधिकारी थे। मामले में सभी गवाहों के साक्ष्य हो चुके है। थानाप्रभारी ताड़ा अंतिम गवाह है। उनको अदालत ने 16 जनवरी को पेशी पर हाजिर होने के निर्देश दिए थे। लेकिन वह नहीं आए। वर्तमान में ब्यावर जिले के जवाजा में लगे ताड़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी...

प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के 400 मंदिर रोशनी से होंगे जगमग

Image
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भीलवाड़ा और शाहपुरा में उत्साह का माहौल है। इसी उत्साह में प्रभु श्रीराम के परम भक्त कहलाने वाले हनुमान जी महाराज को भी भक्त याद करेंगे। भीलवाड़ा और शाहपुरा में हनुमान जी के करीब 400 मंदिर है। इन हनुमान मंदिरों को भी रोशनी से जगमग किया जाएगा। श्रीराम मंदिर के साथ हनुमान जी के मंदिरों को भी भक्तों ने सजाना शुरू कर दिया है। यहां साफ-सफाई के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा करने की तैयारी की जा रही है। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सुबह से शाम तक हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हनुमान चालीसा का पाठ और श्रीराम स्तुति होगी। कई जगह श्रीराम दरबार की शोभायात्रा तक निकालने की भक्त तैयारियां कर रहे है। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री गणेश प्रजापत ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन को दीपावली की तरह मनाया जाएगा। घर से बाजार तक विशेष सजावट होगी। महाआरती के साथ भोग लगेगा जिले के हनुमान मंदिरों में 22 जनवरी को महाआरती होगी। महाआरती के बाद भोग लगेगा। यह प्रसाद भक्तों में बांटा जाएगा। पूजा-अर्चना के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदार...

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की सेवा के लिए राजस्थान से भेजी गई सवा चार किलो चांदी की थाल

Image
Ram Mandir अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भीलवाड़ा में भी खुशी का माहौल है। महोत्सव को लेकर 15 जनवरी से ही अयोध्या में अनुष्ठान शुरू होंगे। भीलवाड़ा से सवा चार किलो चांदी से बना थाल श्रीरामलला की सेवा-पूजा के लिए भेजा गया। हनुमानगढ़ी के हनुमानजी महाराज को पौने दो किलो का चांदी का मुकुट धारण करवाया जाएगा। यह भी पढ़ें : अयोध्या पहुंचा जयपुर का पहला जत्था, कारसेवक ने कहा-छुपते-छिपाते अयोध्या पहुंचे, तब वहां चल रही थी गोलियां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या से भीलवाड़ा की पूरणदासजी की बगीची के महंत आशुतोष दास को भी न्योता मिला है। महंत थाल और मुकुट लेकर शनिवार दोपहर 12.15 बजे भीलवाड़ा से अयोध्या रवाना हुए। इससे पहले थाल और मुकुट की पूजा-अर्चना की गई। निर्माणी अखाड़ा से जुड़े महंत आशुतोष दास ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। मुझे भी निमंत्रण मिला है। ये सौभाग्य का विषय है। यहां से श्रीरामलला के लिए चांदी का थाल तथा हनुमान गढ़ी के हनुमानजी महाराज के लिए सीताराम जडि़त मुकुट ले जा रहे हैं। पौने दो किलो चांद...

जनसंख्या को रोको भाई...लाख रोगा री एक दवा...

Image
भीलवाड़ा जनसंख्या को रोको भाई...लाख रोगा री एक दवा...यह सब चीजां कम पड़ ज्यासी पानी, धरती और हवा। आबादी पर नियंत्रण नहीं किया तो आने वाले समय में हर व्यक्ति को परेशानी होगी। यह कहना है नागौर निवासी पद्मश्री हिम्मताराम भांभू का। बुधवार को भीलवाड़ा में स्मृति वन में पौधा लगाने के बाद भांभू ने पत्रिका से विशेष बातचीत में कहा कि सात ज पर काम करने की जरूरत है-जल, जंगल, जीव, जमीन, जैविक, जलवायु व जनसंख्या। वे छह ज पर काम कर रहे हैं, लेकिन जनसंख्या नियंत्रण सरकार का काम है। भांभू पर्यावरण संरक्षण व वन्यजीवों की रक्षा कार्य को देखते 8 नवंबर 2021 को पदमश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, एक आदमी को जीवन में 9.50 करोड़ रुपए के ऑक्सीजन की जरूरत होती है, लेकिन जीवन में एक भी पेड़ नहीं लगाता। आदमी 5 मिनट बिना ऑक्सीजन नहीं रह सकता। 11 हजार पौधे लगा बनाया जंगल भांभू ने 50 वर्षों में 5 लाख से अधिक पौधे लगाए। इनमें साढ़े तीन लाख पौधे पेड़ बन चुके हैं। वैज्ञानिक शोध के अनुसार ये पेड़ एक साल में 12 अरब रुपए की ऑक्सीजन छोड़ रहे हैं। उन्होंने नागौर के निकट हरिमा गांव के पास 25 बीघा जमीन पर 11 हजा...

व्यवस्थापक पर फर्जी हस्ताक्षर व मारपीट का आरोप

Image
ग्राम सेवा सहकारी समिति चैनपुरा अध्यक्ष मोतीलाल गुर्जर मानपुरा समिति के व्यवस्थापक पर फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी के आरोप लगाए। बदनोर पुलिस ने व्यवस्थापक समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया।   पुलिस ने बताया कि चैनपुरा निवासी व जीएसएस अध्यक्ष मोतीलाल ने जीएसएस मानपुरा के व्यवस्थापक जोगेंद्रसिंह रावत, भंवरसिंह रावत व नमूसिंह रावत के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासे से मामला दर्ज कराया। मोतीलाल का आरोप है कि जोगेंद्र आए दिन उसके फर्जी हस्ताक्षर कर राजकीय दस्तावेज में हेराफेरी करता है। प्रार्थी ने सहकारी समिति में दस्तावेज चेक किए तो फर्जी हस्ताक्षर पाए। 27 सितंबर 2023 को चैनपुरा में हनुमान मन्दिर में गांव के 100 लोगों की मौजूदगी में जोगेंद्र ने फर्जी हस्ताक्षर करना कबूल भी किया। इसी दौरान जोगेंद्र ने मोतीलाल से मारपीट की। ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत भीलवाड़ा. शहर के मीरां सर्किल पर सोमवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत हो गई। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि ज्योतिनगर निवासी अशोककुमार सिंधी स्कूटर पर पटेलनगर से घर जा रहा था। मीरां सर्किल पर ट्रैक्टर...

नजर नहीं आती सर्विस लेन: कहीं खाने की टेबल तो कहीं वाहनों का कब्जा

Image
यातायात पुलिस थाने से मात्र 200 मीटर दूर सड़क जबरदस्त अतिक्रमण का शिकार है। यहां अतिक्रमण के चलते सर्विस लेन नजर ही नहीं आती। साथ में आधी सड़क तक होटल संचालकों ने खाने की टेबल-कुर्सियां लगा रखी है। कोहरे में वैसे ही दृश्यता घट जाती है, ऐसे में यह अतिक्रमण बड़े हादसे की वजह बन सकता है। दिलचस्प बात यह है कि नगर विकास न्यास ने इसे मार्ग को प्रगति पथ घोषित कर रखा है।   नगर परिषद एवं यातायात पुलिस की अनदेखी के चलते चित्तौड़ रोड पर होटल संचालकों व चौपहिया चालकों ने सर्विस रोड व सड़क पर कब्जा कर रखा है। कहीं कहीं सड़क की चौड़ाई आधी रह गई। इससे आवागमन बाधित रहता है। अतिक्रमण के चलते प्रगति पथ से आने-जाने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई थी सर्विस रोड न्यास ने करोड़ों रुपए खर्च कर प्रगति पथ बनाया। सड़क चौड़ी करने को खातेदारों को अलग से मुआवजा दिया। सर्विस रोड पर चौपहिया वाहन खड़े रहते हैं। पेट्रोल पम्प के सामने व प्राइवेट बस स्टैंड चौराहे पर होटल की टेबल-कुर्सियां दिन भर सड़क पर लगी रहती है। शाम होते होते ये टेबल-कुर्सियां आधी सड़क घेर ...

गंगापुर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Image
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने गंगापुर थाना प्रभारी नरेंद्र जैन, सिपाही रवि कुमार, विनोद कुमार तथा मनोज कुमार को जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। इन पर डेलाना सरपंच धन्नालाल भील के पुत्र पन्नालाल को गिरफ्तार करने, जेल भेजने तथा मारपीट का आरोप था। पन्नालाल की गिरफ्तारी के बाद जेल से घर आने के बाद मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस प्रताड़ना से मौत का आरोप लगाते मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपए मुआवजा, सरकारी नौकरी एवं दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की थी।   चार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप कपड़ा बेचकर चार करोड़ की धोखाधड़ी का मामला कुछ लोगों के खिलाफ प्रतापनगर थाने में दर्ज कराया गया। इस सम्बंध में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पुर रोड निवासी मुकेश जागेटिया ने नेहरू विहार के भंवरसिंह कानावत, निर्मलकुमार विश्नोई समेत कुछ लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। परिवादी ने बताया कि उसका कपड़े का व्यवसाय है। वर्ष-2016 में भंवर को नौकरी पर रखा। निर्मल भी रिटेल काउंटर संभालता था। दोनों ने फर्जी बिल बनाकर फर्माें में हेराफेरी कर कपड़ा देकर चार करोड़ रुपए व्...

सर्राफा कारोबारी से लूट, दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Image
भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र में 31 दिसम्बर की रात सर्राफा कारोबारी से लूट का खुलासा कर दिया। डीएसटी की सूचना पर पुलिस ने बिच्छू गैंग के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार किए। इन पर 15-15 हजार का इनाम है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों 95 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि टोंकरवाड़ निवासी विनोद सोनी ने रिपोर्ट दी कि भाई रविचरण प्रकाश सोनी के साथ रूपाहेली भट्टा चौराहा पर ज्वैलरी शॉप चलाता है। 31 दिसम्बर शाम 7 बजे दुकान बंद कर कर्मचारी महेन्द्र वैष्णव के साथ बाइक से गांव जा रहा था। भाई रविचरण मोपेड पर था। भडानाखेड़ा के पास चार-पांच बदमाशों ने लात मार बाइक गिरा दी व एक बदमाश ने रिवाल्वर से गोली चलाई। गोली विनोद के कंधे को छूकर निकल गई। रवि ने बचाव का प्रयास किया तो दूसरा फायर कर दिया, जो भाई रविचरण के दूसरे हाथ में लगी। बदमाशों ने सोनी से बैग छीन ले लिया, जिसमें 300 ग्राम सोना व एक से दो किलो चांदी थी। बदमाशों ने विनोद व महेन्द्र से मारपीट भी की। एएसपी विमल सिंह नेहरा, डीएसपी लोकेश मीणा की निगरानी में थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। टीम म...

अब मांगलिक कार्यों से हटेगा विराम, 16 जनवरी से गूंजेगी शहनाइयां, 15 मार्च तक जमकर सावे

Image
एक माह से मलमास के कारण मांगलिक कार्यों से विराम एक सप्ताह बाद हट जाएगा। 16 जनवरी से सावे शुरू होंगे और जमकर शहनाइयां गूंजेगी। इस वर्ष 16 जनवरी से 15 मार्च तक विवाह के कई शुभ मुहूर्त हैं। 39 दिन तक शुभ मुहूर्त के मद्देनजर खरीदारी भी बढ़ गई है। सोने-चांदी से लेकर कपड़े और अन्य सामान की खरीदारी से व्यापारियों में उत्साह है। 15 मार्च से 16 अप्रेल तक 30 दिन तक खरमास के कारण विवाह नहीं होंगे। अप्रेल में 18 से 22 तक मुहूर्त हैं, लेकिन 23 अप्रेल से 30 जून तक फिर विवाह समारोहों पर विराम लगेगा। इस तरह 15 मार्च से जुलाई तक 98 दिन विवाह नहीं होंगे। जुलाई में विवाह के 6 मुहूर्त हैं। फिर 18 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चार माह तक विवाह नहीं होंगे। यह भी पढ़ें : भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की राह में शहीद हुए सुरेश-रतन के परिजन को मिली इतनी बड़ी खुशी, जानें पूरा मामला गुरु व शुक्र की अहम भूमिका ज्योतिषाचार्यों के अनुसार विवाह के लग्न मुहूर्त देखते समय गुरु और शुक्र ग्रह का अच्छी स्थिति में होना जरूरी है। इनमें एक भी ग्रह अस्त होने या खराब स्थिति में होने पर उस तिथि में विवाह का मुहूर्त नहीं बन...

पत्नी ने कुएं में लगाई छलांग, बचाने कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत, दो बच्चों रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Image
थाना क्षेत्र की बीरोधल पंचायत के भैरूखेड़ा कल्याणपुरा में दम्पती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैलाश पुत्र आशु बंजारा व उसकी पत्नी सुगना के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। उससे आहत सुगना ने कुएं में छलांग लगा दी। उसे बचाने कैलाश भी कुएं में कूद गया। कुएं में पानी गहरा होने से पति-पत्नी की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया। शवों का कोटड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक दम्पती के एक बेटा व एक बेटी है। रिपोर्ट में सामने आई दूसरी कहानी उधर, कोटड़ी थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण गुर्जर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट परिजनों ने दी। इसमें बताया कि दम्पती चने की फसल की रखवाली करने गए थे। जहां पत्नी का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने गए पति की भी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पुलिस अफसरों को जयपुर में बताया 'एक्शन प्लान', जानें क्या-क्या दिए महत्वपूर्ण टिप्स? वहीं दूसरी तरफ भीलवाड़ा शहर की आरके कॉलोनी में नेहरू गार्डन के बाहर रविवार सुबह बेकाबू मिनी बस ने राहगीर महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो ग...

Rajasthan News: उद्यमियों ने कचरे से निकाला उन्नति का रास्ता, पुरानी बोतलों को क्रैश कर बना रहे फायबर, फिर बन रहा कपड़ा

Image
सुरेश जैन Rajasthan News: भीलवाड़ा के उद्यमी ने कचरे से उन्नति का अवसर खोज निकाला। देशभर से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे से यहां के उद्योगपति फायबर बनाकर उसका कपड़ा तैयार कर रहे हैं। यही कपड़ा देश-विदेश के लोग पहन रहे हैं। इसी तरह का प्लांट भीलवाड़ा-अजमेर राजमार्ग पर नानकपुरा के पास है। इससे देश के पर्यावरण में भी सुधार हो रहा है। यहां पर्यटक स्थलों पर फेंके जाने वाली प्लास्टिक की बोतलों को खरीदकर उसका फायबर बनाया जाता है। प्लांट में देशभर से आने वाली करीब 220 टन प्लास्टिक बोतलों को प्रतिदिन काम में लिया जा रहा है। प्लांट में बोतलों को डालने के साथ उसे धुलाई करने, बोतल पर लगे लेबल हटाने, उसमें से कचरा साफ करने के साथ उसके ढक्कन को भी क्रैश कर अलग किया जाता है। मशीन से सफेद व अन्य रंगों की टुकड़ों को अलग-अलग करने के बाद उससे अंतिम बार मिट्टी या अन्य कणों से बाहर निकाला जाता है। यह भी पढ़ें : दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी लग रहा राजस्थान की छाण की मिर्ची का ‘तड़का’, हो रही बंपर पैदावार फैक्ट फाइल 200 करोड़ के दो फायबर प्लांट 220 टन प्लास्टिक बोतलों की होती है खपत 200 टन तै...

Ayodhya Ram Mandir: भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की राह में शहीद हुए सुरेश-रतन के परिजन को मिली इतनी बड़ी खुशी, जानें पूरा मामला

Image
सुरेश जैन Ayodhya Ram Mandir : घटना 12 मार्च 1991 की है, जब पूरे देश की तरह भीलवाड़ा में भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर कारसेवक रैली निकालने की तैयारी कर रहे थे। बड़ी संख्या में लोग सांगानेरी गेट पर एकत्र थे। कारसेवक रैली कलक्ट्रेट तक निकालना चाह रहे थे। पुलिस-प्रशासन को इससे ऐतराज था। इसी दौरान कारसेवकों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने गोलियां चला दी। इसमें भीलवाड़ा निवासी कारसेवक सुरेश जैन व शाहपुरा जिले के खामोर निवासी रतनलाल सेन शहीद हो गए। भीलवाड़ा में कर्फ्यू लगा दिया गया। शहीदों के परिजन उस दिन की घटना याद करके ही सहम जाते हैं, लेकिन अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिलने से उत्साहित हैं। दोनों शहीदों के परिवारों को अनौपचारिक न्योता मिल चुका है। औपचारिक रविवार तक मिलेगा। सांगोनरी गेट में दोनों कारसेवकों की याद में स्मारक बनाया गया है। यह भी पढ़ें : राजस्थान विश्वविद्यालय में इस साल नहीं होगा दीक्षांत समारोह, कुलपति ने बताया ये बड़ा कारण भाई की स्मृतियां लेकर जाऊंगा अयोध्या भीलवाड़ा की संजय कॉलोनी निवासी शान्तिलाल जैन बोले, भाई...

सीए छात्र मर्यादा पुरुषोत्तम की तरह बनकर देश में काम करें

Image
भगवान राम की तस्वीर, हर पोस्टर पर राम। छात्रों के जय श्रीराम के नारों से सभागार गूंजता रहा। स्वागत गीत भी राम के नाम का था। कार्यक्रम की शुरूआत भी राम के नाम से हुई।   मौका था सीए छात्रों का नेशनल कांफ्रेंस का। दी इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इण्डिया की छात्र कौशल संवर्धन एवं भीलवाड़ा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में पटेलनगर स्थित आइसीएआइ भवन के सभागार में सीए विद्यार्थियों का सम्मेलन राम, उठो, जागो और विशेषज्ञ बनो, जब तक कि लक्ष्य प्राप्त न हो जाए का आगाज़ हुआ। पूरा सभागार राममय नजर आया। अतिथियों ने सीए छात्रों को मर्यादा पुरुषोत्तम की तरह बनकर देश में काम करने का आह्वान किया। आइसीएआइ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत कुमार अग्रवाल ने कहा कि एक जुलाई 1949 को आइसीएआइ की स्थापना हुई। आज देश में चार लाख सीए मेंबर हैं। इनमें महिला सीए 29 प्रतिशत है। 2047 तक महिला सीए की संख्या बढ़कर 50 प्रतिशत तक होगी। अग्रवाल ने कहा कि देशभर में आइसीएआइ करियर काउंसलिंग सेंटर स्थापित कर रहा है। विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि देश को बनाने में सीए का बड़ा योगदान है। किसी भी देश के विकास के लिए अर्थव्य...

आइसीएआई देगा देश के 3.50 लाख युवाओं को रोजगार

Image
देश की अर्थव्यवस्था जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट की जरूरत बढ़ेगी। अभी 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में 4 लाख सीए देश में है। 2047 तक भारत की 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकती है। ऐसे में 30 लाख सीए की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए गत दिनों आइसीएआई व सीएजी के बीच एमओयू हो चुका है।   इसके माध्यम से देश के 3.50 लाख बेरोजगार युवाओं को चार माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद वे देश के किसी भी नगर निकाय या पंचायतों में सीए के पद पर काम कर सकेंगे। यह बात शुक्रवार को पटेलनगर आइसीएआई भवन में आयोजित सेमिनार के दौरान आइसीएआई के वाइस प्रेसिडेंट रणजीत कुमार अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि चार माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण एक जनवरी से प्रारम्भ होगा। सर्टिफिकेट ऑनलाइन 12वी कक्षा के बाद कोई भी छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकता है। चार माह की ट्रेनिंग होगी। छात्रों की परीक्षा भी होगी। इसमें पास होने वाले छात्रो की सूची सीएजी व आइसीएआई की साइट पर डाली जाएगी। ऑनलाइन कोर्स करने वाले से पांच सौ रुपए फीस ली जाएगी। यह दस भाषाओं मेें सर्टिफिकेट कोर्स होगा। ...

वीरांगना, मीरा, राधा की देखने को मिली झलक

Image
लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई की ओर से तीन दिवसीय स्वयं सिद्धा फेयर की शुरुआत शुक्रवार को महेश छात्रावास में हुई। सांसद सुभाष बहेडिया व विधायक अशोक कोठारी ने फीता काटकर शुरुआत की।   अतिथियों ने फेयर का अवलोकन के बाद कहा कि इस तरह के फेयर से महिला स्वावलंबन को संबल मिलता है। महिला अध्यक्ष पल्लवी लड्ढा ने फेयर के बारे में जानकारी दी। फेयर में भीलवाड़ा के अलावा सात शहरों से स्टॉल लगी है। टैक्स विशेषज्ञ गोविंद राम मित्तल ने उद्यमियों को टैक्स नियमों और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि पिछले 30 वर्ष से लघु उद्योग भारती सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के हित के लिए काम कर रही है। फेयर में शाम को सांस्कृतिक संध्या में रिश्तो के रैंप वॉक में शहर की अनेक महिलाओं ने प्रस्तुति दी। हमारी वीरांगना कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों ने प्रेरणादायक जीवन चरित्र पर प्रस्तुति दी। सचिव नीता बंसल ने आभार जताया। फेयर में विमला मूणोत, चंदा मूंदड़ा, शशि काबरा, स्नेहलता मेलाना, शिखाअग्रवाल, नीलम अग्रवाल, मधु अग्रवाल, रेखा ईनानी, मानकंव...

नेहरू विहार कॉलोनी को मिलेगा चम्बल का पानी

Image
राज्य सरकार की ओर से बनाई गई 100 दिन की कार्ययोजना के तहत नगर विकास न्यास ने करीब 60 करोड़ के 118 काम हाथ में लिए है। इसमें मुख्य रूप से पिछले चार साल से चंबल पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे नेहरू विहार कॉलोनीवासियों को अगले 100 दिन में पीने का पानी मिल सकेगा। इसके लिए जयदाय विभाग से भी एमओयू हुआ है। न्यास प्रति माह 9 लाख रुपए जमा कराएगी।   न्यास सचिव अभिषेक खन्ना ने बताया कि पेयजल को लेकर विशेष योजना तैयार की है। इसमें नेहरू विहार के अलावा वार्ड नंबर 43 वैभव नगर कॉलोनी व वार्ड 52 में पानी की पाइप लाइन डालने, ग्राम समेलिया में पेयजल के लिए हरणी ग्राम स्थित उच्च जलाशय से समेलिया तक राइजिंग पाइप लाइन डालने, ग्राम पंचायत गठीला खेडा के ग्राम नया समेलिया में पेयजल के लिए पाइप लाइन डालने तथा न्यास के योजना क्षेत्र पटेल नगर सेक्टर 9 में पेयजल समस्या के समाधान के लिए फीडर पाइपलाइन डालने का कार्य शामिल है। इसके अलावा शारदा एवरग्रीन पार्क के पास नाली का निर्माण कार्य, लड्ढा नगर में पार्किग निर्माण शामिल है। आरसी व्यास, आरके कॉलोनी में गैस पाइप लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सड़कों को प्रम...

सरकार साथ दे तो रेडीमेड गारमेंट्स का हब बन सकता भीलवाड़ा

Image
धागे, सूटिंग कपड़े व डेनिम के बाद अब भीलवाड़ा ने रेडीमेड गारमेंट्स मैन्युफैक्चरिंग की ओर कदम बढ़ाया है। यहां रेडीमेड गारमेंट्स की शुरुआत 2005 में हुई थी। अब 100 से अधिक इकाइयां हैं। 25 बड़ी इकाइयों के पास 150 से अधिक मशीनें है। सर्वाधिक रोजगार यही सेक्टर दे रहा है। इसमें महिलाएं ज्यादा है।   इस कारण कम लागत में रेडीमेड गारमेंट्स उपभोक्ता तक पहुंच रहा है। भीलवाड़ा में हर माह 18 लाख से अधिक पीस बन रहे हैं। यह सब स्थानीय उद्यमियों की मेहनत का फल है। 50 करोड़ रुपए मासिक टर्नओवर वाला रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग को सरकार का समर्थन व सहयोग मिले तो यह तेजी से आगे बढ़ सकता है। भीलवाड़ा में सौ से अधिक इकाइयों में 90 प्रतिशत से अधिक काम जॉब पर हो रहा है। यहां देश की बड़ी कम्पनी का रेडीमेड गारमेंट्स का उत्पादन हो रहा है। कम्पनी की के एक-दो प्रतिनिधि यहां बैठ डिजाइन व पैटर्न तैयार कराते हैं। कपड़े की सिलाई ग्राहक की मांग के अनुसार कराते हैं। भीलवाड़ा में सबसे सस्ता रेडीमेड गारमेंट्स बनने का मुख्य कारण यहां कपड़े का उत्पादन होना है। डेनिम का कपड़ा भी यही बन रहा है। ऐसे में सस्ता कपड़ा खरीद ऊंचे ...

एपीओ-पोस्टिंग के बहाने नहीं लगा सकेंगे इच्छित जगह

Image
राज्य सरकार ने राजकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक को लेकर सख्ती दिखाई है। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता ने निर्देश दिए कि 15 जनवरी 2023 से राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था, जो वर्तमान में प्रभावी है।   सरकार के संज्ञान में आया कि कुछ विभाग प्रतिबंध अवधि में भी स्थानान्तरण या पदस्थापन आदेश जारी कर रहे हैं, जो गलत है। गुप्ता ने 3 जनवरी को जारी परिपत्र में कहा कि 20 जनवरी 2023 के स्थानान्तरण प्रतिबंध अवधि में अधिकारियों या कर्मचारियों को आदेश् की प्रतीक्षा (एपीओ) या अथवा अन्य माध्यम से इच्छित जगह रिक्त पद पर पदस्थापन आदेश जारी नहीं करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए है। गुप्ता ने राज्य सरकार के निर्देशों की पूरी तरह पालना करने के निर्देश दिए। इसमें साफ कहा कि निर्देशों की पूरी तरह पालना नहीं होने का कोई प्रकरण राज्य सरकार के संज्ञान में आता है तो इसका दायित्व स्वयं अधिकारियों का होगा। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-order-to-stop-transfers-will-remain-in-effect-8667045/

भीलवाड़ा मंडी: चांदी 900 व सोना 150 रुपए टूटा

Image
भीलवाड़ा कृषि मंडी में गुरुवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2500 से 2800, मक्का 2000 से 2150 देशी मक्का 2250 से 2570, चना 4900 से 5400, जौ 1800 से 2150, ज्वार 2400 से 2675, मूंगफली 5200 से 6000, सरसो पुरानी 4350 से 4600 सरसो नई 3700 से4400 तथा अजवायन 12000 से 13000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा: गुरुवार को भी चांदी में 900 रुपए प्रति किलो व सोने में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। चांदी प्रति किलो 72200, टंच -73450, सोना 10 ग्राम- 64650, जेवराती- 60770 रवा- 64600 कलदार- 8870 रुपए प्रति नग। किराणा- चीनी 44 मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 135, तुअर दाल 160 से 175, मूंग दाल 110, उड़द दाल 120, चना दाल 78 से 80, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 50 से 65, चावल बासमती 100 से 160, देसी घी 500 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 110 से 120, तेल सरसों 130 से 150, सौंफ 300 से 340, जीरा 620 से 680, मैथी 80 से 90, धनिया साबुत 130 से 140, राई 80 से 90, अजवाइन 300 से 340, चायपत्ती 340 से 500, गोला 140 से 160, क...

इंदिरा रसोई में अब 400 नहीं, 200 को ही मिलेगा रोजाना खाना

Image
प्रदेश में नई सरकार ने गरीब और बेसहारा लोगों को सस्ता खाना मुहैया कराने की इंदिरा रसोई योजना में कटौती कर दी। पहले प्रति रसाेई एक दिन में 400 लोगों को खाना खिलाने की सीमा थी। जो अब घटाकर कुल 200 थालियां प्रतिदिन कर दी गई। यानी सुबह-शाम 100-100 लोगों को ही भोजन कराया जा सकेगा। इसका असर यह होगा कि अभी भीलवाड़ा शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 3600 लोग भोजन कर रहे थे। यह संख्या अब 9 इन्दिरा रसोई पर 1800 ही रह सकेंगे।   जिले में अभी 24 इंदिरा रसोई है। अब एक रसोई पर सुबह 100 टोकन व शाम को 100 टोकन निर्धारित कर दिए हैं। रसोई में प्रतिदिन आने वाले लोग देरी से पहुंचते हैं तो उनको समय सीमा बोलकर लौटा दिया था। इससे वह खाली पेट ही सर्द रात में लौट रहे हैं। पहले गायब हुई दाल...अब आधी थालियां प्रदेश में विधानसभा चुनाव के समय आचार संहिता में इंदिरा रसोई संचालकों को बजट नहीं मिलने से पहले थाली में दाल कम पानी ज्यादा हो गया था। सरकार बदलते ही थालियों की संख्या आधी कर दी गई। एक थाली में एक सब्जी, दाल, पांच रोटी, अचार आदि मिलता है। अब खाना भी सीमित कर दिया है। पिछले तीन माह से रसोई संचालकों को सर...

फैक्ट्री में श्रमिक की मौत, मुआवजा के लेकर प्रदर्शन

Image
भीलवाड़ा-मांडल मार्ग स्थित एक प्रोसेस हाउस में श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बूंदी जिले के थाना नैनवा निवासी मुकेश (29) दुर्गालाल मीणा के रूप में हुई।मौत की सूचना पर श्रमिक फैक्ट्री के बाहर एकत्र हुए व प्रदर्शन करने लगे। ये मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा मांग रहे थे। देर रात समझौता होने से प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया है। बताया गया कि श्रमिक लधु शंका के लिए फैक्ट्री से निकला था। लेकिन काफी देर बाद भी श्रमिक के पुन: न लौटने पर उसकी साथी ने उसकी तलाश की तो वह नाले में पड़ा मिला। श्रमिक काम छोड़कर बाहर आ गए तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को माडल मोर्चरी में रखवा दिया। थोड़ा देर बाद श्रमिक मुआवजा राशि को लेकर बाहर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस व श्रमिकों तथा फैक्ट्री मालिकों के बीच हुए समझौते के बाद प्रदर्शन को समाप्त किया तथा काम पर लौटे। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/incident-occurred-on-bhilwara-mandal-road-8665494/

पुलिस वर्दी में आया युवक, 25 लाख रुपए लूटे

Image
भीलवाड़ा मार्ग स्थित माधव नगर में पुलिस वर्दी में आए युवक ने 25 लाख रुपए नकदी लूट ली। घटना के एक सप्ताह पुरानी है और थाने में मामला अब दर्ज कराया गया।   थानाप्रभारी लक्ष्मणराम विश्नोई ने बताया कि जयपुर के सांगानेर निवासी मुकेशकुमार गुप्ता रिपोर्ट दी कि चार-पांच माह पूर्व मुकेश माली ने ब्यावर-भीलवाड़ा मार्ग पर निवेश के लिए एक खदान दिखाई। गुप्ता अपने दोस्त राजीव गौड़ के साथ 27 दिसम्बर को भीलवाड़ा आया। यहां मुकेश माली, सुनील शर्मा व मनोहर से मिले। इन्होंंने भीलवाड़ा निवासी दिलीप नामक व्यक्ति से सौदे के लिए मिलवाया। गुप्ता जब माधव नगर में दिलीप को पैसा व चेक देने पहुंचा। इस बीच एक युवक पुलिस की वर्दी में आया व गुप्ता को बंदूक दिखाकर डराया व रुपए से भरा बैग लूट ले गया। बैग में पासपोर्ट, एटीएम कार्ड व चेक भी था। पुलिस का मानना है कि यह मामला आपसी लेन-देन का है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/robbery-took-place-on-bhilwara-mandal-road-8665479/

राजस्थान के इस शहर में लगेगा एशिया का तीसरा बड़ा ग्लास प्लांट, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार, ये होगी खासियत

Image
सुरेश जैन Rajasthan News: टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा भले ही अभी तक हवाई सेवा से दूर है, लेकिन यहां अब जल्द ही हवाई जहाज व मेट्रो ट्रेन के ग्लास बनेंगे। ग्लास बनाने को लेकर भीलवाड़ा का नाम एशिया स्तर पर चमकने वाला है। भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ के बीच सोनियाणा में 1300 करोड़ रुपए की लागत का एशिया का तीसरा बड़ा ग्लास प्लांट लगाया जाएगा। इसमें हवाई जहाज, ट्रेन, मेट्रो के साथ चौपहिया वाहनों व ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री व अन्य में इस्तेमाल होने वाले ग्लास बनेंगे। रोजाना करीब 800 टन ग्लास का उत्पादन होगा। इससे 500 लोगों को प्रत्यक्ष व 2 हजार से अधिक को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। प्लांट में उत्पादन इसी साल दिवाली तक शुरू होने के आसार हैं। रीको के सोनियाणा इंडस्ट्रीज एरिया में टेक्सटाइल और स्टोन इंडस्ट्रीज प्रोजेक्ट नहीं चलने के बाद सरकार ने यहां सिरेमिक एंड ग्लास इंडस्ट्रीज जोन को मंजूरी दी। यह प्लांट 3 लाख 67 हजार 500 वर्ग मीटर में स्थापित करने का सिविल वर्क चल रहा है। कच्चा माल राजस्थान से लेंगे सोनियाणा प्लांट में टूटे ग्लास काम में लिए जाएंगे। अब तक ग्लास टूटने के बाद उसे कचरे में फेंक देते है...

भीलवाड़ा की मातृशक्ति ने पत्रिका के साथ मनाया नए साल का जश्न

Image
नए साल 2024 का पहला दिन भीलवाड़ा की मातृृृशक्ति के नाम रहा। सैंकड़ों महिलाओं ने साल के पहले दिन राजस्थान पत्रिका के साथ अनूठा आयोजन कर जश्न मनाया। यह अनूठा मौका रहा राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के 25 वें स्थापना दिवस का। स्थापना दिवस के तहत सोमवार को हरणी महादेव रोड िस्थत रामेश्वरम भवन में पत्रिका वीमेन फेस्ट का आयोजन किया गया।   माहेश्वरी समाज सहित अन्य समाज की महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर आयोजन को यादगार बना दिया। सोलह श्रृंगार से सजी-धजी महिलाओं के सामूहिक रूप से घूमर नृत्य भी किया। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों महिलाओं ने नए साल और पत्रिका स्थापना दिवस की दोगुनी खुशियां मनाई। नगर परिषद की पूर्व सभापति मधु जाजू, माहेश्वरी समाज की दक्षिण राजस्थान महिला प्रदेशाध्यक्ष सीमा कोगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या आगीवाल, जिला सचिव भारती बाहेती की मौजूदगी में ईशवंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। फेस्ट में रैम्प वॉक, फोटो राउंड शो, अंत्याक्षरी, घूमर नृत्य, डम शिराज व टंग एण्ड टवीस्ट जैसी रोचक प्रतियोगिताएं हुई। इनका महिलाओं ने जम...

ज्वैलर से भरा बैग लूटा, कट्टे से फायर में दो भाई घायल

Image
भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के रुपाहेली भट्टा चौराहे पर रविवार को दो बाइक पर आए चार लुटेरों ने सोने-चांदी से भरा बैग लूट लिया। हाथापाई के दौरान लुटेरों ने देशी कट्टे से फायर कर दिया। इससे दो भाइयों को छर्रे लगे हैं। पुलिस को शक है कि वारदात में परिचित का हाथ हो सकता है। पुलिस सीसी फुटेज खंगाल रही है।   पुलिस ने बताया कि ज्वैलरी व्यवसायी विनोद कुमार सोनी कारीगर महेंद्र राजेश्वर वैष्णव के साथ बाइक से रुपाहेली भट्टा से टोकरवाड अपने गांव जा रहा था। इस बीच भड़ाना का खेड़ा के पास दो बाइक पर चार लुटेरे आए। लात मारकर विनोद की बाइक गिरा दी और सोने-चांदी का बैग लूट लिया। तभी पीछे से विनोद का बड़ा भाई रविचरण प्रकाश सोनी बाइक से आ गया। उसने विनोद से लूटपाट करते बदमाश देखे तो उनसे भिड़ गया। रविचरण पर लुटेरों ने देशी कट्टे से फायर कर दिया। रविचरण घायल हो गया व विनोद के कंधे में छर्रे लगे। लुटेरे बैग लूटकर भाग गए। बाइक से गिरने से महेंद्र के भी चोटें आई। ग्रामीणों ने घायलों को गुलाबपुरा चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रवि को भीलवाड़ा रैफर कर दिया। उसके शरीर से गोली निका...