कोठारी पुलिया में छेद की रिपोर्ट बंद लिफाफे में मिली
भीलवाड़ा. कोठारी नदी पर करीब तेरह करोड की लागत से तैयार हो रहे पुलिया में छेद के मामले की जांच रिपोर्ट नगर विकास न्यास को मिल गई है। मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) ने जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में न्यास को भेजी है। निर्माणाधीन पुलिया के मामले में लापरवाही किसकी रही इसे लेकर बुधवार को संभवतया लिफाफा खुलने पर कारणों का पता चलेगा। उसी के बाद जिम्मेदारी तय होगी। लिफाफा मिलने के बाद निर्माणाधीन पुलिया से जुड़े अफसरों की धुकधुकी बढ़ गई है। यह पुलिया गत 2 दिसम्बर को क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिया में छेद से न्यास अभियंताओं की कार्यशैली पर अंगुली उठी। लेकिन न्यास ने जिम्मेदार एक भी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस सम्बंध में न्यास की ओर से एक मामला सुभाषनगर थाने में भी दर्ज कराया गया था। एमएनआईटी टीम ने 10 व 11 दिसंबर को भीलवाड़ा पहुंच कर पुलिया की जांच की थी। जांच के लिए टीम निर्माण सामग्री की कटिंग करके सेम्पल साथ ले गई थी। एमएनआईटी के जांच अधिकारी डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि जांच रिपोर्ट 24 जनवरी को डाक के माध्यम से न्यास को भेज दी थी। रिपोर्ट न्यास सचिव को मिल गई...