चुनेंगे उन्हें , जो भीलवाड़ा को जोधपुर, कोटा जैसे विकास की गारंटी देंगे
विधानसभा चुनाव में भीलवाड़ा शहर का सबसे बड़ा मुद्दा एक ओवरब्रिज बनाने का है। लोगों का सवाल है कि ओवरब्रिज दस साल कागजों में क्यों रेंग रहा है। साथ ही शहर में बिगड़ी ट्रॉफिक व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा एवं बदहाल सड़कों को लेकर लोगों के मन में उबाल भी है। राजस्थान पत्रिका के साथ मंगलवार सुबह शिवाजी पार्क में आयोजित टॉक शो में प्रबुद्धजन ने भीलवाड़ा शहर के प्रमुख मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और समस्याओं का समाधान भी बताया। चर्चा में शहर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर चिन्ता भी जताई। इन मुद्दों पर प्रबुद्धजन ने उठाई आवाज -बीते एक दशक में औद्योगिक शहर भीलवाड़ा का जिस तरह दायरा बढ़ा, उस अनुपात में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। -इस बार ऐसे नेता का चुनाव करेंगे, जो भीलवाड़ा में कोटा, जोधपुर की तर्ज पर विकास करवाकर राहत देने एवं एवं महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देंगे। -टेक्सटाइल और रिको एरिया आने-जाने वालों को दो-दो घंटे तक ट्रॉफिक जाम की परेशानी झेलनी पड़ती है। शहर में जनसंख्या भी तेजी से बढ़ी है। इसलिए अब एक और ओवरब्रिज जल्द बनना चाहिए। -कॉलोनियों में उद्यानों का रखरखाव समुचित नहीं है। ...