Posts

Showing posts from April, 2021

सहाड़ा उप चुनाव की मतगणना 2 को, कोविड नेगेटिव पर ही प्रवेश

Image
भीलवाड़ा। सहाड़ा उप चुनाव की मतगणना 2 मई को तिलकनगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। मतगणना दो कक्षों में सात-सात टेबल पर होगी। तीसरा कक्ष पोस्टल व सर्विस डाक के लिए रहेगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। Sahada by-election count on 2nd, Kovid enters negative मतगणना स्थल पर अधिकारियों, अभ्यर्थियों, कार्मिकों, पुलिस कार्मिकों, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकत्र्ता, मीडिया प्रतिनिधियों की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही प्रवेश मिल सकेगा। वैक्सीन के दो डोज लगाने का प्रमाण पत्र पेश करने पर भी प्रवेश हो सकेगा। वही कोविड19 की गाइडलाइन की पालना में परिणाम आने के बाद रैली के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतगणना स्थल पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में गुरुवार को जिला निर्वाचन विभाग ने कलक्ट्रेट में आरटीपीसीआर केन्द्र स्थापित किया है। यहां मतगणना में शामिल होने वाले राजकीय कर्मचारियों की कोरोना जांच की जा रही है। शुक्रवार को भी यहां 22 कर्मियों की जांच की गई। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/sahada-by-election-count-on-2nd-kovid-enters...

महामारी से मुकाबला: भीलवाड़ा में मदद को बढ़े हाथ

Image
भीलवाड़ा। जिले के समस्त पंचायत समिति क्षेत्र के गांव एवं राजकीय स्कूल मेंं सैनेटाइजर बांटे जाएंगे एवं स्कूली बच्चों को मास्क वितरित किए जाएंगे। राजस्थान पत्रिका के महामारी से महामुकाबला अभियान से प्रेरित होते हुए हमीरगढ़ रोड स्थित ब्राण्डेड फैक्ट्री ने यह बीड़ा उठाया है। Coping with the epidemic: helping hand in Bhilwara संचालक लक्ष्मीनारायण गांधी ने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति के प्रत्येक गांव को हैंड सैनेटाइजर दिए जाएंगे। यहां जरुरतमंद ग्रामीणों को मास्क दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य भीलवाड़ा, निरोगी भीलवाड़ा मुहिम के तहत पंचायत समिति क्षेत्रों के राजकीय स्कूलों, स्टाफ को भी हैंड सैनेटाइजर व मास्क दिए जाएंगे। रोटरी क्लब पहुंचाएगा भोजन पैकेट रोटरी क्लब ने कोविड पीडि़त और परिजनों के लिए घर जैसा शुद्व शाकाहारी भोजन की व्यवस्था संभाली है। क्लब अध्यक्ष पंकज लोहिया ने बताया कि राजस्थान पत्रिका से प्रेरित हो कर रोजाना 225 टिफि न कोविड केयर सेंटर तक पहुंचा रहे है। सचिव अर्पित नाहर, अजय जैन, रमेश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल आदि सदस्यों कर रहे है। दो एम्बुलें...

कोरोना फाइटर लाड पर सब को नाज

Image
भीलवाड़ा । कोरोना महामारी में अपनी जान जोखिम में डाल कर सुभाषनगर निवासी लाड देवी जीनगर कोरोना संक्रमित व जरुरतमंद परिवारों की मदद में जुटी हुई है। जीनगर का संकल्प है कि उनके होते हुए कोई भूखा नहीं सोए और कोई मदद से वंचित ना रहे। लाड देवी के इसी हौसले एवं जज्बे को देखते हुए शहर के विभिन्न संगठन उन्हें सम्मानित कर चुके है। लाड देवी अभी रोजाना तीन से चार घंटे जरुरतमंदों की सेवा में लगा रही है। सुभाषनगर शिवमंदिर विकास समिति के अनिल जैन बताते है कि मार्च २० से लेकर कोरोना की दूसरी लहर में लाड देवी स्वयं मास्क बना कर बांट रही है। संक्रमितों को पीपीई किट मुहैय्या कराए है। करीब सौ परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट बना कर बांट चुकी है। इतना ही नही वह आयुर्वेद्विक काढ़ा वितरण करने में भी वह जुटी हुई है। घरों में हाइपोक्लोराइड के छिडकाव में भी वह सहयोग कर रही है। पवनेश व्यास बताते है कि लाड देवी के सेवा भाव को देखते हुए क्षेत्र की महिलाएं व युवा भी प्रोत्साहित हुए है और वह भी जन सेवा में जुटे है। मास्क तो है जरूरी इधर, लाड देवी बताती है कि कोरोना संकट काल से जो हालात बने है, वह चिंतनीय है। ...

यह कैसे बेरहम, रात को ही शव होस्पिटल से कर रहे बाहर

Image
भीलवाड़ा। कोराना महामारी में निजी हॉस्पिटलों में हो रही कोरोना संक्रमितों की मौतों ने पीडि़त परिवारों को रातों में शवों को लेकर गली मोहल्ले में लेकर घूमने को मजबूर कर रखा है। बढ़ती शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन मौन है। How heartless it is to be out at night by the dead hospital in bhilwara शहर में निजी चिकित्सालयों में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को भी यहां चौबीस घंटे में नौ मौते हुई है, लेकिन दुखद पहलु यह है कि रात को मरीज की हो रही मौत को लेकर चिकित्सालय प्रशासन की तरफ से शवों को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। मौत होते ही शवों को तुरंत ले जाने के लिए परिजनों को बाध्य किया जा रहा है। ऐसे में शवों को रातों को एम्बुलेंस में रख कर कई परिवारों को गली मोहल्ले में घूमने या कॉलोनी से दूर रात के सन्नाटे में शवों को रखने की पीड़ा झेलनी पड़ रही है। परिजनों की पीड़ा है कि वह रात ११ बजे बाद शवों को लेकर कहा जाए। परिवार बिलख पड़ा, मांगा सुबह तक का समय सोमवार मध्यरात्रि में रात्रि ग्यारह बजे कोरोना संक्रमिति रोगी ने उपचार के दौरान शहर के एक निजी चिकित्...

अब तक 35 लाख का कोविड जुर्माना, फिर भी लापरवाह

Image
भीलवाड़ा। नौ माह में कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन पर शहर में उपखंड कार्यालय (एसडीएम) की टीम ने कुल 35 लाख रुपए का जुर्माना वसूला और लोगों को पाबंद किया। इसके बावजूद शहर में लोग कोरोना महामारी को लेकर अभी तक पूर्ण रूप से जागरूक नहीं हुए है। खास कर शादी समारोह को लेकर तो आयोजक मनमानी ही किए हुए है। शहर में कोरोना संक्रमण महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाया है। उपखंड कार्यालय, नगर परिषद, पुलिस थाना, यातायात पुलिस की टीमें लोगों को कोविड गाइड लाइन की पालना करने के लिए लगातार दौड़ रही है। 20 मार्च 2020 से लेकर 26 अप्रेल 2021 के बीच में अकेले एसडीएम टीम अभी तक कई बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। इस अवधि के दो माह (लॉकडाउन) को छोड़ कर बारह माह के भीतर एसडीएम टीम ने करीब 100 कार्रवाई की है। छह माह में पन्द्रह लाख का जुर्माना कोरोना काल की पहली लहर में उपखंड टीम ने शहर में रिसोर्ट या होटल को कोविड लाइन की पालना सुनिश्चित नहीं करने पर सील की कार्रवाई नहीं की। इस अवधि में 14 होटल व रिसोर्ट में कार्रवाई करते हुए संचालकों पर २५ हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया है। वर्ष 2020 में उपखंड ...

ई मित्र के अलावा स्मार्टफोन से भी कर सकते हैं पंजीयन

Image
भीलवाड़ा। कोरोना महामारी के चलते आमजन घर बैठकर ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन की अन्तिम तिथि 30 अप्रेल है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक सत्यदेव व्यास ने बताया कि योजना में स्वयं ऑनलाइन पंजीयन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर अपनी एसएसओ आईडी बनानी होगी। एसएसओ आईडी से विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए दिए लिंक पर क्लिक कर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करें। आपको यहां पर दो विकल्प दिखाई देंगे। पहला फ्री और दूसरा भुगतान में से वर्गवार एक विकल्प का चयन करें। इसके बाद आप अपने जन आधार नम्बर अथवा जन आधार पंजीयन रसीद नम्बर सॉफ्टवेयर में दर्ज कर सर्च करें। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के नाम आपको सॉफ्टवेयर में दिखाई देंगे, जिनमें से किसी भी एक सदस्य को डिजिटल हस्ताक्षर (ई.सिग्नेचर) करना होगा। इसके लिए आधार कार्ड में दर्ज कराए हुए मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को सॉफ्टवेयर में सबमिट कर ई-सिग्नेचर करना होगा। इसके बाद श्रेणी अनुसार आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद आप पॉलिसी डॉक्यूमेंट प्रिंट कर पाएंगे। भुगतान श्र...

सरकारी व निजी अस्पतालों में ऑनलाइन देख सकेंगे बेड की स्थिति

Image
भीलवाड़ा। कोरोना महामारी के इस कठिन समय में राज्यभर में कोविड मरीजों का इलाज कर रहे सरकारी एवं निजी चिकित्सालय में उपलब्ध बेड की सूचना को ऑनलाइन पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है। इस लाइव पोर्टल के माध्यम से सभी अस्पतालों में उपलब्ध सामान्य बेड, बेड विद ऑक्सीजन तथा आईसीयू में वेंटिलेटर और वेंटिलेटर के बिना उपलब्ध बेड की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस पोर्टल पर प्रत्येक अस्पताल के जिला स्तर पर इंचार्ज तथा संबंधित जिले के इंचार्ज और कंट्रोल रूम के फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में मरीज या मरीज के परिजनों की ओर से इन नंबरों पर संपर्क स्थापित किया जा सके। हालांकि यह पोर्टल सुबह १० बजे तथा शाम को रात ८ बजे ही अपडेट होती है। ऐसे में सुबह दिखाए गए रिक्त बेड की दिन में क्या स्थिति है, यह पता करने में मुश्किल हो रही है। यह सूचना पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध होने की वजह से मरीजों एवं उनके परिजनों को बेड ढूंढने के संबंध में आ रही समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। कालाबाजारी पर कार्रवाई होगी उधर जन अनुशासन पखवाड़े में कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर का प्रचार प...

युवाओं के लिए दूसरी लहर सबसे ज्यादा घातक

Image
भीलवाड़ा। कोरोना की दूसरी लहर युवाओं के लिए सबसे ज्यादा घातक सिद्ध हो रही है। इस बार परिवार में ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे है, जबकि कोरोना की पहली लहर में बुर्जुग ज्यादा प्रभावित हुए थे। इस बार अप्रेल माह में अब तक 8922 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें ६७२१ पुरुष और २२०१ महिलाएं शामिल हैं। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों में २5 साल तक के ५२५ युवक, ५४५ युवतियां , २५ से 30 साल के ३93 युवक व ३74 युवतियां , 30 से 45 साल के ६55 पुरुष व ५76 महिलाएं, 45 से 60 साल के २२75 पुरुष व ९50 महिलाएं, 60 साल से अधिक के १५४५ पुरुष और १०८४ महिलाएं संक्रमित हुई हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें कामकाजी युवा ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। बच्चे भी आ रहे अधिक इस बार चिंता की बात यह भी है कि बच्चे भी संक्रमण के चपेट में अधिक आ रहे हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से किसी भी बच्चे की हालत चिंताजनक नहीं है और ना ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पडी हैं। तेजी से फैल रहा संक्रमण कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। इसकी रफ्तार पिछले साल से चार गुना अधिक है। जनवरी से मार्च तक औसतन ...

घर-घर सर्वे के कार्य में तेजी, बीएलओ को लगाया

Image
भीलवाड़ा। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे के साथ ही चिकित्सा विभाग ने घर-घर सर्वे कार्य को और तेज कर दिया है। विभाग की टीमें रोज घर-घर पहुंच कर आईएलआई (बुखार, खांसी और जुकाम) से ग्रसित लोगों की पहचान कर उनको निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने और उपचार करवाने की सलाह दे रही है। सर्वे के दौरान हाइ रिस्क ग्रुप में शामिल लोगों की भी पहचान की जा रही है। बीपी और मधुमेह के रोगियों को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है। घर के 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति ने टीकाकरण करवाया है या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। नर्सिंग विद्यार्थियों और विभाग के कार्मिकों की ओर से जिले में घर-घर सर्वे किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान का कहना है कि हर व्यक्ति को कोरोना संक्रमित मानकर ही व्यवहार करना चाहिए। दूध या सब्जी विक्रेता तक को कोरोना हो सकता है। ऐसे में घर में रहे और परिवार को कोरोना से बचाए। 46 हजार घरों का सर्वे खान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच चिकित्सा विभाग की ओर से गठित टीमों की ओर से अप्रेल में 4...

हनुमान जयंती पर आकर्षक चोलो से सजाया प्रतिमाओं को

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी हनुमान जयन्ती सादगी के साथ मनाई गई। मदिरों में कोई सामूहिक आयोजन नहीं हुए तो आरती में भी पांच-छह जनो से अधिक लोगों को मंदिर में प्रवेश तक नहीं दिया गया। आरती के दौरान जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर की गूंज इस बार भक्तो के मुख से मंदिरों में सुनाई नहीं दी। हनुमान जयंती पर मंगलवार को विशेष रूप से हनुमान जी की प्रतिमाओं को आकर्षक चोला चढ़ाकर मंदिर का श्रृंगार किया गया। भक्तों ने दूर से ही हनुमान जी के दर्शन कर सुख शांति व देश को कोरोना मुक्त करने की कामना की। संकट मोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबुगिरी महाराज ने बताया कि इस बार हनुमान जयन्ती के मौके पर २५ सौ क्विंटल काजू कतली का भोग नहीं लगाया गया है। लेकिन मिल्क केक काटकर हमुमान जी का जन्म दिवस मनाया गया। वही प्रतिमा पर विशेष चोला चढ़ाया गया। मंदिर को सजाया गया। बाहर से ही लोगों ने दर्शन किए। बालाजी मार्केट स्थित पेंच के बालाजी मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा सहित राम दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया। हनुमान जी को आम, मिठाई, तरबूज सहित अन्य फलों का भोग लगाया गया। मंदिर के महंत ...

हनुमान जयन्ती पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई गिरावट

Image
भीलवाड़ा। दूसरी लहर में कोरोना वायरस का संक्रमण रफ्तार ने हनुमान जयन्ती पर थोड़ी कम हुई है। इससे लोगों को राहत मिली है। सोमवार को जहां २२१० सेम्पलों में से ७०१ संक्रमित आए थे वही मंगलवार को २०९० में से ४११ संक्रमित सामने आए है। यानी एक दिन में २९० रोगियो की कमी आई है। इससे जिले में कोरोना रोगियों का ग्राफ थोड़ा नीचे आया है। हालांकि शहर काशीपुरी व वकील कॉलोनी में लगातार संक्रमितों की संख्या बढऩे से इस कॉलोनी के सभी दरवाजे बन्द कर सील कर दिया है। वही इस क्षेत्र में दो जनों की मृत्यु भी हो गई। यह दोनो कुंभ जाकर आए थे। दूसरी तरफ मेडिकल कालेज की कोरोना जांच लैब में सैम्पल की संख्या अधिक की वजह से हालात ये हो गए हैं कि जिले में रोगियों को ३ से 5 दिन में जांच रिपोर्ट मिल रही है। इसका असर रोगियों की सेहत पर पड़ रहा है और इलाज देरी से शुरू हो पाता है। --------- १८ जनों की हुई मौत जिले में मंगलवार को १८ जनों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें मोहम्मदी कॉलनी निवासी 32 साल का लैब टैक्निशियन की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने अस्पताल के कर्मचारियों में शोक की लहर छा गई ...

अक्षय ने कोरोना महामारी में किया डिजिटल मार्केटिंग का लक्ष्य

Image
भीलवाड़ा। वैश्विक कोरोना महामारी में ऑफिस छूटा तो उम्मीदों को झटका लगा, लेकिन वर्क फ्र ॉम होम ने इरादे और मजबूत कर दिए। अब ऐसा लगता है मानो सपने के पंख लगने वाले है। यह कहना है भीलवाड़ा के आर सी व्यास नगर निवासी अक्षय पाटनी का। पच्चीस वर्षीय कंम्प्यूटर साइंस अक्षय ने भीलवाड़ा के ही स्थानीय निजी स्कूल से कक्षा बारहवीं उतीर्ण की। जयपुर के जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर से पास होने के बाद अक्षय ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा । आज खुद के स्टार्टअप श्रैंकहोन्य के माध्यम से विश्व की बिग बास्केट,ट्रेल, टरूनेंट, राजोरपे जैसे नामी कंपनियों की व्यवसाय में सहायता करते है। डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र मे उनकी अपनी अंतर्राष्ट्रीय पहचान है। अक्षय डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवाओं को कैरियर बनाने में जुटे है। बैंगलूर से शुरूआत अक्षय ने अपने स्टार्टअप की शुरूआत बैंगलूर से की और आज उनके दफ्तर मुंबई, संयुक्त अरब अमीरात यूनाइटेड किंगडम में भी है। अक्षय का यह मानना है की बड़ी कंपनी में काम को अधिक प्राथमिकता नही दे, खुद को साबित करनी की कोशिश करनी चाहिए। कोरोना संकट काल में...

मनों में गूंजा जय हनुमाना, फड में छाई हनुमान चालीसा

Image
भीलवाड़ा। कोरोना महामारी का साया मंगलवार को हनुमान जयंती पर नजर आया। शहर एवं जिले के तमाम बालाजी मंदिर भक्तों के लिए बंद रहे, लेकिन भीतर विधि विधान पूर्वक पुजारियों ने अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना और महाआरती की। मुख्य डाक घर के समीप स्थित संकट मोचन मंदिर में काजू कतली के भोग का महा कार्यक्रम स्थगित रहा, लेकिन महाआराती हुई। इसी प्रकार बालाजी मार्केट स्थित पेच के बालाजी मंदिर में भी सुबह भजन कीर्तन व अनुष्ठान हुए। शहर में दादाबाड़ी स्थित सौ साल पुराने पंचमुखी दरबार, साबुन मार्ग स्थित ग्यारहमुखी हनुमान व सुभाषनगर स्थित टंकी के बालाजी, सांगानेर में सिंदरी के बालाजी व तेजाजी के चौक स्थित रपट के बालाजी मंदिर के पट भक्तों के लिए नहीं खुले, लेकिन अनुष्ठान गर्भ गृह में हुए। उपनगर पुर स्थित क्यारा के हनुमान जी पर भी सामूहिक कार्यक्रम स्थगित रहे। भीलवाड़ा के युवा चित्रकार कल्याण जोशी ने हनुमान जंयती पर बनाई फड चित्रकला खास आकर्षण का केन्द्र रही। जोशी ने फडचित्र में हनुमान चालीसा को चित्रों के माध्यम से उकेरा। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/gunja-jai-hanuman-in-the-hearts-hanuma...

चित्तौड़गढ़ से चार सौ सिलेण्डर कम कर दिए

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने जिले में एक हजार बेड की व्यवस्था तो कर रखी है, लेकिन ऑक्सीजन की कमी के चलते सभी अधिकारी सोमवार को दिन भर मशक्कत करते नजर आए। शहर में विभिन्न अस्पतालों में लगभग ९०० मरीज भर्ती हैं। उन्हें 24 घंटे ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में लगभग 1700 से 1800 ऑक्सीजन सिलेण्डर की प्रतिदिन की आवश्यकता है, लेकिन उदयपुर में कोरोना संक्रमण लगातार बढऩे से चित्तौडग़ढ़ से मिलने वाले 700 सिलेण्डर घटाकर 300 कर दिए। ऐसे में 400 सिलेण्डर की व्यवस्था करने में अधिकारियों के पसीने छूट गए है। हालांकि सरकार ने भीलवाड़ा के लिए किशनगढ़ प्लांट को अधिकृत कर दिया है, लेकिन वहां से सिलेण्डर मंगवाने में काफी परेशानी आ रही है। सिलेण्डर की कमी को लेकर आईएमए अध्यक्ष डॉ. दुष्यन्त शर्मा ने मांडल विधायक रामलाल जाट से बात की। उदयपुर के संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट तथा जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते से भी बात की है। भट्ट ने बताया कि उदयपुर में कोरोना की संख्या बढऩे के कारण चित्तौडग़ढ़ से आपूर्ति कम की है, लेकिन बन्द नहीं की है। भीलवाड़ा के लिए उदयपुर से ऑक्...

कोरोना बेकाबू, लेकिन जिले के विधायकों ने नहीं बढ़ाए मदद के लिए हाथ

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में लगभग 7628 एक्टिव रोगी है। वही अब तक 281 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यहां तक की कोरोना के कारण रायपुर-सहाड़ा क्षेत्र के विधायक कैलाश त्रिवेदी को खो चुके है। उसके बाद भी जिले के विधायक अपने मद से कोरोना से बचाव के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं किया है। हाालांकि विधायकों का कहना है कि सरकार ने उनके मद में पिछले साल का बजट तक नहीं दिया। इस साल का बजट भी नहीं मिला है। ऐसे में चाहकर भी कोरोना से बचाव के लिए राशि व्यय नहीं हो पा रही है। अभी नहीं मिला बजट जिला परिषद के अनुसार पिछले वित्तिय वर्ष में कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाइजर, मास्क, समेत खाद्य सामग्री वितरण पर लगभग 610 लाख रुपए व्यय किए थे। पिछले साल का आधा बजट भी अभी नहीं मिला है। वही इस साल के वित्तिय वर्ष के बजट का अभी कोई अता-पता नहीं है। इसके चलते कोई भी विधायक किसी भी सामग्री या उपकरण या ऑक्सीजन सिलेण्डर, वेन्टीलेटर की अनुशंषा तक नहीं कर पा रहे है। विधायकों की माने तो उन्हें राज्य सरकार ने बजट आंवटन नहीं किया है। जिले में विधायक...

कोरोना से घबराए नहीं, घर में रहकर भी उपचार

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमण को लेकर इस समय जिले में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल फुल हैं और लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण के पांच में से चार मामले ऐसे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत ही नहीं है। थोड़ी सी सतर्कता बरती जाए तो घर पर रहते हुए ही कोरोना संक्रमण को मात दे सकते हैं। बीमारी के लक्षण सूखी खांसी, गले में खराश, बुखार व नाक बहना कोरोना के प्रारंभिक लक्षण हैं। कुछ मरीजों को स्वाद व गंध का अनुभव नहीं होता तथा सिर व बदन दर्द रहता है। सांस लेने में परेशानी होती है और ऑक्सीजन सेचुरेशन में गिरावट आ जाती है। छाती में दर्द, भूख न लगना, दस्त, थकान व कमजोरी आदि भी इसके लक्षणों में शामिल हैं। कोरोना वायरस के फैलने के बाद पांच दिनों में न्यूमोनिया और 7-12 दिनों में सीवियर हाइपोक्सीमिया हो जाती है। ऐसे में मरीज को आइसीयू में भर्ती करना पड़ता है। जब लक्षण दिखें तो क्या करें खुद को तत्काल हवादार कमरे में आइसोलेट कर लें। कमरे से स्नानघर जुड़ा होना चाहिए। अगर आप आइसोलेशन में देरी करेंगे तो दूसरों के संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाएगी। जांच ...

मनरेगा श्रमिकों के लिए बढ़ाई 1 रुपए मजदूरी

Image
भीलवाड़ा। मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी देने में सरकार देश में 16वें स्थान पर है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान जहां सरकार सिर्फ 220 रुपए ही मजदूरी देती थी। इस नए वित्तीय वर्ष में कोरोना जैसी महामारी के बीच में मनरेगा मजदूरों की सिर्फ 1 रुपए ही मजदूरी बढ़ाई गई है। मजदूरी बढ़ाने में प्रदेश का देश में 29 वां स्थान है। सिर्फ केरल ही ऐसा राज्य है, जहां पर इस बार न्यूनतम मजदूरी में कोई इजाफा नहीं किया गया। शेष सभी राज्यों ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई है। देश के 15 राज्य मनरेगा श्रमिकों को राजस्थान से अधिक मजदूरी देते हैं। वर्तमान में करीब 60 लाख मनरेगा श्रमिक कार्य करते हैं। यह संख्या बदलती रहती है। कोरोना काल में वापस मनरेगा के कार्यों में तेजी आने की संभावना है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए सबसे बड़ा संबल है। हरियाणा में सबसे अधिक 315 देश में मनरेगा मजदूरों को सबसे ज्यादा हरियाणा मजदूरी दे रहा है। हरियाणा में वर्तमान में 315 रुपए मजदूरी मिलेगी। इस बार हरियाणा में 6 रुपए बढ़ाए गए हैं। वहीं सबसे कम मजदूरी मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को 193-1...

जिले में 18 से 45 साल तक के 11 लाख को नि:शुल्क लगेंगे टीके

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। जिले में 18 से 45 वर्ष तक के ११ लाख से अधिक लोगों को कोरोना के नि:शुल्क टीके लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अब तक की चल रही सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए नि:शुल्क टीके लगाने की घोषणा कर दी। अब टीके की उपलब्धता के बाद टीकाकरण शुरू होगा। जिले मंे अब तक 45 साल से अधिक आयु के लोगों के ३ लाख ६९ हजार पहली और दूसरी डोज लग चुकी है। जिले में इस आयु वर्ग के इतने लोग कुल जनसंख्या- 27,93,405 उम्र- संख्या - १८ से ४५ वर्ष - 1101246 - ४५ से ६० वर्ष- 319870 - ६० वर्ष से ऊपर- 227650 सौ से अधिक सेन्टर पर लगेंगे टीके जिले में अब तक 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 3 लाख 68 हजार 731 लोगों को टीके लगाए जा रहे थे, इसके लिए १०० के न्द्रों पर टीकाकरण हो रहा था, जबकि अब इनकी संख्या बढ़ानी होगी। विभाग को इसके लिए चिकित्सकों से लेकर नर्सेज को प्रशिक्षण देना होगा। इतनी बड़ी संख्या का टीकाकरण नियमित होगा तो उसकी तैयारी भी बेहतर तरीके से करनी होगी। इसे लेकर आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा अपने विभाग की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए एक मेप तैयार किया गया है। source https://www.patrika.com/bhilwara...

सीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक समेत 16 जनों की मौत

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमित से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को कोरोना उपचार के दौरान 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें भीलवाड़ा के सीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक की निजी चिकित्सालय में, 2 अंबेश हॉस्पिटल, केशव पोरवाल व सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में 1-1 जने की मौत हुई है। चित्तौडग़ढ़ के आजोलियां का खेड़ा निवासी 47 साल का व्यक्ति, शास्त्रीनगर निवासी 60 साल की बुजुर्ग महिला, कोटड़ी निवासी 53 साल की महिला, आसींद निवासी 38 साल की महिला, होड़ा निवासी 41 साल का व्यक्ति, पुलिस लाइन निवासी 72 साल का बुजुर्ग, सुवाणा निवासी 38 साल का युवक, बागोर निवासी 62 साल की बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। नगर परिषद के अनुसार वाहन के लिए 9 जनों के फोन आए थे। उनमें से तीन ने देरी के कारण वाहन की व्यवस्था अपने स्तर पर करके पंचमुखी मोक्षधाम में अन्तिम संस्कार किया है। पंचमुखी मोक्षधाम विकास समिति के रामगोपाल अग्रवाल व मुकेश अजमेरा ने बताया कि पंचमुखी 13 जनों का अन्तिम संस्कार किया गया। वही शास्त्रीनगर मोक्षधाम विकास समिति के दिनेश बंब ने बताया कि सोमवार को वहा पर 3 जनों का अन्तिम स...

अप्रेल में कोरोना ने ढाया सितम, 26 दिन में आंकड़ा पहुंचा 8511

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। नए म्यूटेंट वायरस का असर कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा केवल अप्रेल महीने के 26 दिनों से ही लगाया जा सकता है। पिछले साल अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर व नवंबर 2020 के 122 दिनों में 8621 कोरोना संक्रमित की तुलना में यह संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण के लिहाज से इस साल अप्रेल अब तक का सबसे खतरनाक महीना साबित हो रहा है। जिले में अप्रेल में अब तक कोरोना के 8511 मरीज सामने आ चुके हैं। यह हालात केवल 26 दिनों के हैं। यानी हर रोज औसत 327 कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। जबकि पिछले साल जब कोरोना अगस्त से नवम्बर माह में अपने पीक पर था, तब संक्रमितों का आंकड़ा हर रोज औसत ७० था। सोमवार को जिले में ७०१ नए रोगी सामने आए जो अब तक के सर्वाधिक आंकड़े है। जिले में अब तक कुल २१ हजार ५२४ कोरोना संक्रमित हो चुके है। पिछले साल के चार महीने में लगभग ६० हजार लोगों की सैंपलिंग हुई। इसमें से ८६२१ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दिसम्बर से मार्च आते-आते कोरोना का असर कम हुआ था। लेकिन अप्रेल आते ही हालात और ज्यादा गंभीर होते चले गए। अप्रेल माह के 2६ दिनों में ही कोरोना ने जनजीवन और अस्पताल की व्यवस्थाएं ही ...

डेमू का सफर 21 मई तक थमा

Image
भीलवाड़ा। रेलवे ने कोरोना महामारी को देखते हुए यात्रीभार कम होने से भीलवाड़ा से रतलाम के बीच चलने वाली डेमू को 21 मई तक रद्द कर दिया है। इसके अलावा इंदौर से दिल्ली व इंदौर से बीकानेर चलने वाली दो ट्रेनों को भी नहीं चलाने की निर्णय किया है। Daimu's journey halted until May 21 जोधपुर से इंदौर चलने वाली टे्रन परिवर्तित मार्ग से होकर गुजरेगी।रेलवे सूत्रों के मुताबिक रतलाम से भीलवाड़ा चलने वाले डेमू २० मई तक तथा भीलवाड़ा-रतलाम तक चलने वाली डेमू को 21 मई तक रद्द कर दिया है। इसी तरह इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक व इंदौर-बीकानेर साप्ताहिक रेल सेवा भी 20 मई तक रद्द रहेगी। जोधपुर से इंदौर जाने वाली टे्रन भी निर्धारित मार्ग को छोड़कर रतलाम, नागदा, उज्जैन होकर संचालित की जाएगी। भीलवाड़ा- रतलाम के बीच चलने वाली डेमू 21 मई तक रद्द- कोरोना के कारण नहीं मिल रहा यात्री भार- इंदौर-दिल्ली व इंदौर-बीकानेर भी नहीं चलेगी- इंदौर-जोधपुर को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा source https://www.patrika.com/bhilwara-news/daimu-s-journey-halted-until-may-21-6818073/

दोपहर 12 बजे बाद पम्प निजी वाहनों के लिए बंद

Image
भीलवाड़ा। शहर एवं जिले में कफ्र्यू के दौरान निजी हलके वाहनों के लिए पेट्रोल पम्प सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुला रहेगा। इस दौरान निजी कार, जीप व दुपहिया वाहनों में ही पेट्रोल व डीजल भरवाया जा सकेगा। Pump closed for private vehicles after 12 noon इसके बाद निजी वाहनों के लिए पम्प बंद रहेगा। भीलवाड़ा पेट्रोलियम डीलर्स सोसायटी के प्रवक्ता ईश्वर खोईवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में राज्य सरकार के गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार प्रदेश में पेट्रोल पंप पर निजी वाहनों के लिए ( ट्रक, बसों को छोड़कर) डीजल, पेट्रोल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही देने की ही अनुमति रहेगी । इसी प्रकार वाणिज्यिक, सरकारी व कफ्र्यू से अनुमत वाहन भी नियमानुसार पेट्रोल व डीजल भरवा सकेंगे। राज्य सरकार का आदेश रविवार को प्रभावी होने से जिले में अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा रहा। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/pump-closed-for-private-vehicles-after-12-noon-6818068/

भीलवाड़ा कलक्टर बोले, जनता दे साथ

Image
भीलवाड़ा। जिले में कोरोना की दूसरी लहर घातक होने से सोमवार से कफ्र्यू और सख्त कर दिया गया। राज्य सरकार की नई गाइड लाइन के बजाय पुरानी गाइड लाइन के आधार पर ही कफ्र्यू में सभी तरह की सख्ती आंशिक राहत के साथ लागू रहेगी। विवाह आयोजनों के लिए सिर्फ तीन घंटे की छूट ही रहेगी, जबकि बाजार नहीं खुलेंगे। जिले में कोरोना से बचाव के प्रयासों के संदर्भ में जिला कलक्टर शिव प्रसाद एम नकाते से पत्रिका की हुई बातचीत के मुख्य अंश इस प्रकार है। Bhilwara collector said, the public should be with him सवाल: राज्य सरकार की २६ अप्रेल से कफ्र्यू को लेकर लागू नई गाइड लाइन को जिले में किस प्रकार से लागू किया जाएगा। जवाब: जिले में कोरोना की दूसरी लहर से चिंताजनक हालात है, कोरोना के हालात को नियंत्रित करने के लिए सोमवार से कफ्र्यू और सख्त किया जाएगा। जिले में राज्य सरकार की पुरानी गाइड लाइन के अनुरूप ही कफ्र्यू लागू रहेगा। सवाल: कफ्र्यू में किस प्रकार की छूट रहेगी। जवाब: जिले में राज्य सरकार की नई गाइड लाइन के अनुरूप किसी भी प्रकार की छूट नहीं रहेगी। कुछ राहत देंगे, वह भी सशर्त। सवाल: शादी समारोह में कफ्र्यू ...

भीलवाड़ा में कफ्र्यू और कड़ा, नहीं खुले बाजार

Image
भीलवाड़ा। कोरोना के खिलाफ जन अनुशासन पखवाड़े के तहत जिले में सोमवार से राज्य सरकार की नई गाइड लाइन के अनुसार जिला प्रशासन ने कफ्र्यू लागू किया है। इसके तहत शहर में पूर्व की भांति बाजार बंद रहेंगे, लेकिन चिंहित किराणे व खाद्य सामग्री के जरिए होम डिलेवरी सुबह छह बजे से सुबह 11 बजे तक हो सकेगी। जिला कलक्टर शिव प्रसाद नकाते ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक लागू कफ्र्यू के दौरान की व्यवस्थाएं राज्य सरकार की तरफ से जिले के लिए देय विशेष अधिकार के तहत लागू की गई है। इसके तहत शहर एवं जिले में सोमवार से शुक्रवार तक कफ्र्यू के दौरान किराणा एवं आटा चक्की के जरिए होम डिलवेरी होगी, लेकिन चयनित किराणें की दुकानों का शटर आंशिक रूप से सुबह छह बजे से सुबह ११ बजे तक खुला रहेगा। नकाते ने बताया कि दूध व डेयरी की दुकानें सुबह ६ बजे से सुबह 11 बजे तक एवं शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक पूर्व की भांति खुली रहेगी। सब्जी, फल विक्रेता भी सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक होम डिलवेरी कर सकेंगे। इसी प्रकार बाजारों में पूर्णत अवकाश रहेगा। जबकि राशन की दुकानें कोविड की गाइड लाइन के अनुसार खुली रहेगी। उन्होंने बता...

राजस्व से जुड़े विभाग भी खुलें

Image
भीलवाड़ा। जन अनुशासन पखवाड़े के तहत अब राजस्व अर्जित करने वाले विभाग सोमवार से खुल सकेंगे। राज्य सरकार ने इनके खोलने और आमजन के कार्य करने संबंधी समय भी निर्धारित कर दिया है। वित्त (राजस्व) विभाग के शासन सचिव वित्त टी. रविकांत ने इस आशय के आदेश जारी किए। जन अनुशासन पखवाड़ा लागू होने के बाद राज्य सरकार ने चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े विभागों के अलावा अन्य राजस्व विभागों को भी बंद करने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार ने अपने पुराने आदेश में छूट देने का निर्णय लिया। यह विभाग खुलेंगे वित्त विभाग के शासन सचिव टी. रविकांत के अनुसार सोमवार से राज्यकर विभाग, आबकारी विभाग, आरएसबीसीएल तथा आरएसजीएसएम, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, परिवहन विभाग तथा खनिज विभाग के कार्यालय जन अनुशासन पखवाड़े में भी सोमवार से खुले रहेंगे। कार्यालय का समय शाम चार बजे तक रहेगा, लेकिन आमजन के कार्य दोपहर दो बजे तक ही होंगे। इसी प्रकार आबकारी की दुकानें सुबह छह बजे से ग्यारह बजे तक खुली रहेंगी। शनिवार एवं रविवार को वीकेंड कफ्र्यू के कारण दुकानों को पूर्णतया बंद रखना होगा। खनिज कार्य भी यथावत जारी रहेगा। नए लाइसेंस और नवीनीकर...

ऑक्सीजन की खपत व रेमडेसिविर की करनी होगी रिपोर्ट

Image
भीलवाड़ा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने रविवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में निजी अस्पताल प्रबंधन के प्रतिनिधियों नोडल अधिकारी के साथ बैठक की। नकाते ने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए भर्ती व डिस्चार्ज पॉलिसी बनाई जाए। हाई फ्लो व लो फ्लो ऑक्सीजन की खपत व वेंटिलेटर के उपयोग, संक्रमित मरीज के रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए जाने की की प्रतिदिन की रिपोर्ट नोडल अधिकारी को दी जाए। कलक्टर के निर्देश पर बनाई गई दो टीमें ने निजी अस्पताल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने रेमडसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर चेतावनी देते हुए कहा कि इसको लेकर शिकायत आने पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक से दूसरे जिले में जाने पर पाबन्दी कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए लगाए गए जन अनुशासन पखवाड़े के तहत सोमवार से निजी यात्री वाहनों को इमरजेंसी व अत्यावश्यक सेवाओं के अतिरिक्त एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा करने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा जिले की बॉर्डर भी सील कर निजी यात्री वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी। इमरजेंसी व अत्यावश्यक...

कपड़ा बाजार में आफिस बंद, मजबूरन फैक्ट्रियां भी बंद करनी पड़ेगी

Image
भीलवाड़ा। दो दिन पूर्व शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट में उपखण्ड अधिकारी की कार्रवाई पर वस्त्र व्यापार बाजार निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड ने विरोध जताया। समिति ने इस सम्बन्ध में जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष गौतमचंद जैन व सचिव घनश्याम हेड़ा ने बताया कि टेक्सटाइल उद्योग वस्त्रनगरी की आर्थिक स्थिति का आधार स्तम्भ है। ऐसे में सिंथेटिक्स व्यापारियों की दुकानें व मार्केट के मेन गेट को सीज करने की कार्रवाई अनुचित है। न्यू क्लॉथ मार्केट कोई रिटेल मार्केट नहीं है और ना ही भारी भीड़ होती है, जिससे की कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना हो। यहां व्यापारियों ने शुरू से ही बिना मास्क मार्केट में प्रवेश वर्जित कर रखा है। आने वालों का तापमान नापने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। गाइडलाइन में टेक्सटाइल उद्योग से जुड़ी इकाईयों को चालू रखने की बात कही है। इस मार्केट में करीब सभी फैक्ट्रियों के ऑफिस है। न्यू क्लॉथ मार्केट की दुकानों से ही वीविंग मिल्स में निर्मित कपड़ा या ग्रेडिंग को देश विदेश में भेजा जाता है। ऐसे में व्यावहारिक रूप से फैक्ट्रियां चालू रखने व मार्केट बंद करना न्यायोचित नहीं है। यदि ऑफिस बंद...

अस्पतालों में पहुंची टीमें, ऑक्सीजन के बारे में लिया फीडबैक

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। शहर के हर अस्पताल में अब ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। इसके चलते अब नए मरीजों को भी भर्ती नहीं किया जा रहा है। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसके दुरूपयोग को रोकने की कवायद शुरू कर दी है। जिला प्रशासन निजी व सरकारी अस्पतालों में अपनी टीमें भेजकर जांच करवा रहा है कि किस अस्पताल में कितना ऑक्सीजन काम में लिया जा रहा है। दो दिन पहले तक जांच टीम दिन में एक बार अस्पतालों में जाती थी, लेकिन रविवार से ही अब हर तीन घंटे की रिपोर्ट ली जा रही है। जांच के दौरान कई जगह ऑक्सीजन का फिजूल उपयोग भी सामने आया। अधिकारी अस्पताल संचालकों से ऑक्सीजन का सही प्रबंधन करने की सलाह दे रहे है। जिला कलक्टर शिव प्रसाद एम नकाते ने ऑक्सीजन के संकट को देखते हुए सभी अस्पतालों में अधिकारियों को लगाया है। निजी अस्पताल संचालकों ने अधिकारियों से ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा रखा तो कलक्टर ने कहा कि ऑक्सीजन का जितना कोटा तय है उसके अनुसार सबको दे रहे है और आपात स्थिति में भी दे रहे है, लेकिन ऑक्सीजन के उपयोग पर भी पूरी निगरानी रखी जाए। नकाते ने कहा कि यह मुश्किल भरा वक्त है ऐसे में ऑक्सीजन व्...

सरकारी फुल, निजी में महंगा इलाज कराने को मजूबर

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। कोरोना महामारी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। पिछले एक पखवाड़े में बड़ी संख्या में मरीज आने से जहां सरकारी अस्पताल में पलंग खाली नहीं है, वहीं निजी अस्पतालों में भी मारामारी मची हुई है। सरकारी में पलंग नहीं मिलने से लोगों को निजी अस्पतालों में महंगी दरों पर इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में कोरोना मरीज का कम से कम पांच दिनों का इलाज खर्च ७० से एक लाख रुपए तक पड़ रहा है। जिले के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल में मरीज के भर्ती होने से डिस्चार्ज करने तक सब कुछ फ्री है। निजी अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह, पलंग, वार्ड, दवा, जांच सबका शुल्क अदा करना पड़ रहा है। मरीज की स्थिति गंभीर होने पर वेंटीलेटर, आईसीयू का खर्च बढ़ जाता है। निजी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों से विभिन्न जांचों और सेवा को लेकर सरकार ने राशि निर्धारित कर रखी है, लेकिन अस्पताल इससे अधिक राशि ले रहे है। मजबूरी में जा रहे है एक मरीज के परिजन ने बताया कि इन दिनों कोविड महामारी में एमजीएच में बहुत बुरे हालात है। सभी कोरोना के बेड भरे पड़े है। ३० मरीज वेन्टीलेटर पर चल रह...

पंचमुखी मोक्षधाम में 10 व गाधीनगर में 1 का अन्तिम संस्कार

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। पंचमुखी मोक्षधाम में रविवार सुबह आठ बजे तक एक सात पांच जनों का अन्तिम संस्कार किया गया। इन सभी की शनिवार देर रात व रविवार तड़के ही मौत हो चुकी थी। पंचमुखी मोक्षधाम विकास समिति के अध्यक्ष बाबुलाल जाजू ने बताया की यहां १० तथा गांधीनगर मोक्षधाम में एक कोरोना व्यक्ति का अन्तिम संस्कार किया गया। प्रत्येकदर्शी का कहना है कि रविवार सुबह एक साथ चार एम्बुलेंस में शव आए थे। उससे पहले ही दो जनों का दाह संस्कार चल रहा था। ------ यहां मिले संक्रमित आसीन्द में ५५, बनेड़ा २९, बापूनगर ४१, चपरासी कॉलोनी २९, चन्द्रशेखर आजादनगर २६, गुलाबपुरा १७, जहाजपुर १५, काशीपुरी ११, कोटड़ी ३६, माण्डल २४, मांडलगढ़ ४१, पुर ११, रायपुर १७, सांगानेरी गेट २१, सहाड़ा ४३, सांगानेर १७, शाहपुरा ३३, शास्त्रीनगर १९, सुभाषनगर ५१, सुवाणा में १९ कोरोना संक्रमित पाए गए ------- ऐसे है भीलवाड़ा के हालात नए कोरोना रोगी- ५५५ इस माह संक्रमित -७८१० अब तक संक्रमित- २०,८२३ एक्टिव रोगी की संख्या-७१६२ अस्पतालों में भर्ती रोगी-८४० वेन्टीलेटर पर भर्ती रोगी-४३ रविवार को हुई मौत-११ अप्रेल माह में मौत-९५ अब तक ...

कम नहीं हो रही कोरोना की रफ्तार

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। दूसरी लहर में कोरोना खतरनाक होता जा रहा है। संक्रमण इस बार गले से नीचे उतरकर फेंफड़ों को डैमेज कर रहा है। जिले में रविवार को 11 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भी 10 जनों की मौत हुई थी। अप्रेल माह में मौत का आंकड़ा 94 पहुंच गया है जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक २५४ जनों की मौत हो चुकी है। इधर रविवार को एक बार फिर 555 कोरोना संक्रमित निकले है। शनिवार को भी 605 नए रोगी मिले। पिछले 25 दिन में ही 7255 लोगों को कोरोना हो चुका है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या ७१६२ तक पहुंच गई है। हालांकि इनमें ज्यादातर होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 900 रोगी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं। अब तक जिले में 20 हजार 823 पॉजिटिव हुए हैं। मरीजों को नहीं मिल रही जगह जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि एक महिला करीब चार घंटे से कोरोना वार्ड के कमरा नंबर ९२ के बाहर बैठी है, लेकिन उसे भर्ती तक नहीं किया जा रहा है। हालांकि डाक्टर बार-बार उसका ऑक्सीजन लेवल चेक कर रहे है। उसका ऑक्सीजन लेवल ७० से ७३ चल रहा है। उसके भाद भी उसे ऑक्सीजन नहीं दिया जा रहा ह...

कोराना बम बनकर दिनभर घूमते रहे मरीज

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। दो निजी अस्पताल प्रबंधन की रविवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। जिला प्रशासन ने कोविड मरीज के उपचार की अनुमति निरस्त की तो प्रबंधन ने कोरोना संक्रमितों को डिचार्ज करना शुरू कर दिया। इनमें कई गम्भीर मरीज भी थे। कई संक्रमित मरीजों को सड़क पर भेज देने से वह दिनभर कोरोना बम बनकर घूमते रहे। इसका पता चलने पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया। उपखण्ड अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल प्रबन्धन को फटकार लगवाई और संक्रमित मरीजों को उपचार करने के निर्देश दिए। गम्भीर मरीजों को किसी भी हाल में डिचार्ज नहीं करने की हिदायत दी। जिला कलक्टर शिव प्रसाद एम नकाते के निर्देश पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला मय टीम के शनिवार रात को भीलवाड़ा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल व श्रीराम हॉस्पीटल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने पर इसकी सूचना जिला कलक्टर शिव प्रसाद एम नकाते को दी गई। नकाते ने तुरन्त सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान को दोनो अस्पताल को कोरोना संक्रमितों का उपचार करने की दी गई अनुमति को निरस्त करने के आदेश दिए। शनिवार रात को ही इन दोनो अस्पताल की स्वीकृति निरस्त कर दी। भर्ती मर...

दो अस्पतालों की कोरोना उपचार की अनुमति रद्द

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमित मरीजो के उपचार में लापरवाही बरतने पर शहर के दो हॉस्पीटल की कोविड उपचार के लिए दी गई अनुमति की निरस्त कर दी है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के निर्देशानुसार शनिवार को शहर में कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के रोकथाम के लिए उपचार के लिए अधिकृत हॉस्पीटलो का नोडल व चिकित्सा अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया गया। इस दौरान भीलवाड़ा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल एवं श्रीराम हॉस्पीटल में राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने, मानवीय मूल्यों के विपरीत कार्य करने व संक्रमित मरीजो के जीवन से खिलवाड़ करना जैसी गंभीर लापरवाही पाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि निरीक्षण के समय इन हॉस्पीटल में चिकित्सक व स्टाफ कर्मी नदारद मिले। बेड़ उपलब्धता की सूचना सहित अन्य गड़बडिया पाई गई। जिसके तहत दोनों हॉस्पीटल को कोविड उपचार करने की अनुमति निरस्त कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अन्य अस्पातालों में भी हो रहा है। उनकी भी शिकायते मिली है। उसके आधार पर जांच की जा रही है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/permission-...

सरकार निशुल्क करवाएगी अन्तिम संस्कार

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमित से होने वाली मौतों को लेकर अब सरकार ने उनका अन्तिम संस्कार कराने का बिड़ा उठाया है। सरकार ने इसके लिए प्रदेश की सभी निकायों को हर सुविधा निशुल्क कराने के निर्देश दिए है। इसे लेकर अब नगर परिषद, नगर पालिकाओं की ओर से सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। वह भी निशुल्क। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक दीपक नन्दी ने आयुक्त नगर निगम, नगर परिषद व अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए है कि कोरोना संक्रमण से किसी की मौत होने पर पार्थिक देह को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सम्मान पूर्वक अन्तिम संस्कार के लिए परिजनों को पार्थिक देह को चिकित्सालय से शमशान, कब्रिस्तान तक परिवहन के लिए निशुल्क वाहन उपलब्ध कराएगा। अन्तिम संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री व अन्य व्यवस्थाए पर होने वाला व्यय भी स्थानीय निकाय वहन करेगा। नगर निकाय के पास वाहन न होने पर वह जिला प्रशासन, आरटीओ या डीटिओ के माध्यम से वाहन का अधिग्रहण करवाकर सहायता के लिए उपलब्ध कराएंगे। नगर परिषद आयुक्त का कहना है कि कोरोना से मृतक परिवार जन को निकाय से सम्पर्क करना होगा। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-government-w...

अंतिम यात्रा में न रामधुनी और न परिजन-रिश्तेदार-पड़ोसी

Image
भीलवाड़ा। कोरोना ने अंतिम संस्कार के तौर तरीके भी बदलवा दिए। अब शवयात्रा में न रामधुनी सुनाई देती और न ही शव के पीछे परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों व जानकारों का हुजूम नजर आता है। आवाज के नाम पर शव रखी एंबुलेंस का केवल सायरन बजता है। यहां तक कि कोरोना ने अपनों से मुखाग्नि का हक भी छीन लिया। एेसा गाइडलाइन के कारण हो रहा है। इसमें कोरोना से मौत पर अस्पताल प्रशासन सीधे शव को पीपीई किट में श्मशान घाट पहुंचा देता है ताकि परिजन और रिश्तेदार संक्रमण की चपेट में न आए। कोरोना से हुई मौत पर परिजन नियमों और शर्तों की पालना करते अंतिम संस्कार अपनी रीति के अनुसार कर सकते है। इसके लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी किए थे। अभी तक कोरोना से मौत पर अंतिम संस्कार अस्पताल प्रशासन, पंचमुखी धाम विकास समिति व अन्य संस्था के कार्मिक करते थे। असल कोरोना संक्रमण से अपनों को खो चुके परिवारों को अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं थी। लेकिन सरकार ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में बदलाव किया है। इससे कोरोना से मौत के बाद नियम और शर्तों का पालन करते परिजन अंत्येष्टि कर सकते है। अधिकतम 20 लोग शव यात्रा में भी शामिल हो सकत...

3 घंटे में शादी के नियम ने बढ़ाई परेशानी

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। शादियों पर लगातार दूसरे साल कोरोना का साया है। बढ़़ते संक्रमण ने शादियों के सीजन में हलवाई, कैटरर्स, टेंट, लाइट, कार्ड, ज्वैलर्स, हॉल संचालकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। अमूमन हर शादियों में इन चीजों में मोटा खर्च होता है। अब उन्हीं खर्चों में कटौती हो गई है। इससे शादी वाले परिवारों का खर्चा भले ही बच रहा है लेकिन इन व्यवसायों से जुड़े लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया। केवल ५० मेहमानों की शादियों में बाध्यता इनको नुकसान पहुंचा रही थी। अब शादियों को ३ घंटे में निपटाने की नई गाइडलाइंस ने चिंता अधिक बढ़ा दी है। दो साल से झेल रहे नुकसान बीते साल कोरोना के कारण आर्थिक संकट का सामना कर चुके कैटरर्स व हलवाइयों का कहना है कि इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद थी। शादी की पूरी तैयारियां कर ली गईं थीं लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने पानी फे र दिया। लोगों ने ५०० लोगों के खाने तक की बुकिंग कराई थी। कोरोना और नई गाइडलाइन से सब कुछ खत्म हो गया है। बुकिंग कराने वाले लोगों का कहना है कि जब हम कम मेहमान बुला रहे हैं तो खाने में इतना खर्चा क्यों करें। ऐसे में आधे दाम पर ही बुकिंग हो रही...

पीपीई कीट में एमजीएच परिसर में घूमते हैं तीमारदार

Image
भीलवाड़ा । कोरोना को लेकर लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा ही नजारा महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में देखने को मिल रहा है। यहां कोरोना संक्रमितों की देखभाल करने वाले लोग पीपीई कीट में खुले आम परिसर में घूमते नजर आते हैं। इससे संक्रमण फैलने का हर समय खतरा है। यहां कोविड मरीजों के परिजन ही लापरवाही बरत रहे है। कोविड वार्ड में जाने के लिए यह पीपीई किट पहनते है। किट पहनकर वार्ड में मरीज से मिलकर आ जाते हैं। आने के बाद किट को वार्ड के बाहर ही उतारने के बजाय इसे पहनकर अस्पताल व आसपास की सड़कों पर घूमते रहते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पीपीई किट पहनकर घूमना खतरनाक और दूसरों के लिए जानलेवा हो सकता है। दो दिन से इसे लेकर शिकायते आ रही थी। शनिवार को जब मौका देखा गया तो अस्पताल परिसर की सड़कों पर लोग पीपीई किट पहनकर घूमते दिखाई दिए। सड़क पर कुछ जगह पीपीई किट कचरे की तरह खुले में भी पड़े थे। महात्मा गांधी पार्क के पास पीपीई किट सड़क पर पड़े मिले। मरीज के परिजन उसे सड़क पर ही उतार कर फेंक गए। मजबूरन सफाईकर्मी इनकों सड़कों से हटाते है। कई मरीज के परिजन पीपीई किट पहने अस्पताल परिसर के मेडिकल स्टोर...

मैरिज गार्डन पर पुलिस की रहेगी चौकसी

Image
भीलवाड़ा। जिले में मैरिज गार्डन (विवाह आयोजन स्थल ) अब जिला प्रशासन की निगरानी में रहेंगे। इसके लिए प्रत्येक मैरिज गार्डन पर निगाहें रखने के लिए दो कांस्टेबल व एक शिक्षक की तैनाती होगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने यह जानकारी दी। उन्होंने जिले के प्रत्येक उपखंड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी से बात कर हॉटस्पॉट क्षेत्रों, सब्जी मंडी में किराने की दुकान खुलने, उल्लंघन करने वालों पर सीजिंग व चालान की कार्रवाई प्रभावी तरीके से करने को कहा। Police will keep vigil on marriage garden अधिकारियों को आगामी शादियों के सीजन में सख्ती से पेश आने को कहा एवं सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि शादी समारोह स्थल के बाहर दो कांस्टेबल एवं दो शिक्षक नियुक्त कर बारीकी से नजर रखे और वीडियोग्राफ ी भी कराई जाए। 50 से ज्यादा संख्या पाए जाने पर मैरिज गार्डन सीज कर मुकदमा दर्ज करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को फ ील्ड विजिट करने के भी निर्देश दिए। मैरिज मॉनिटरिंग ग्रुप बनेगा कलक्टर ने संक्रमित व्यक्ति के पूरे परिवार को घर पर रहने के लिए पाबंद करने व संक्रमित व्यक्ति को संबंधित कार्य स्थल पर ना जाने के लिए भी पाबंद...

एमपी से धरा गया जवानों का तीसरा कातिल

Image
भीलवाड़ा। कोटड़ी और रायला थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दो जवानों की हत्या के मामले में सरगना सुनील डूडी का एक और साथी को पुलिस ने दबोच लिया। भीलवाड़ा पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश के हरदा जिले से गिरफ्तार किया। उसने गांव में एक साथी के यहां शरण ले रखी थी। उसे गिरफ्तार करके भीलवाड़ा लाया गया है। इस मामले में अब तक तीन जने गिरफ्तार हो चुके है। शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। Third murderer of jawans caught by MP पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि जोधपुर जिले के कोसोना निवासी नेताराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। वारदात की रात नेताराम सरगना डूडी के साथ उसी की गाड़ी में सवार था। नेताराम के हरदा जिले के खामलाई गांव में एक मकान में छिपे होने का पता चला था। इस पर एक टीम को वहां भेजा गया। टीम ने मकान की घेराबंदी करके उसे धरदबोचा। आरोपी को शरण देने पर एक व्यक्ति और हिरासत में लिया गया। पुलिस अब तक नेताराम के अलावा सुनील डूडी और रामदेव को गिरफ्तार कर चुकी है। दो गैंग के नौ जनों को पुलिस ने नामजद कर रखा है। राजू उर्फ फौजी और उसके एक भी सहयोगी अभी हाथ नहीं आए है। source https://ww...

निजी अस्पतालों को 128 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमित मरीजों को लगाए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की शुक्रवार को एक बार फिर सप्लाई की गई है। शहर के 9 निजी चिकित्सालयों में करीब 128 इंजेक्शन की आपूर्ति की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार 20 इंजेक्शन स्वास्तिक हॉस्पिटल, 14 केशव केशव हॉस्पिटल, 16 रामस्नेही हॉस्पिटल, 12 श्री सिद्धी विनायक हॉस्पिटल, 12 कृष्णा हॉस्पिटल, १९ बृजेश बांगड़ मेमोरियल हॉस्पिटल, १७ अरिहंत हॉस्पिटल, १७ सोनी हॉस्पिटल, १ इंजेक्शन मानव सेवा संस्थान को मिले है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिला प्रशासन की ओर से बाजार में अगर कोई दुकान खुलने या किसी दुकान के बाहर भीड़ दिखती है तो उस पर जुर्माने व सीज की कार्रवाई की जाती है। वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक के बाहर कितनी भी भीड़ जमा कर लें, पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। कुछ ऐसा ही नजरा शुक्रवार को देखने को मिला। वही मेडिकल स्टोर पर भी दवा लेने वालों की भीड़ नजर आ रही है। ------ महेन्द्रगढ में कोरोना से 5 मरे, हर घर में एक बीमार रायपुर सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के महेन्द्रगढ़ में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से बेकाबू है। पिछले 5 दिन...

86 केंद्रों पर 3170 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज

Image
भीलवाड़ा। जिले में शुक्रवार को ८६ केंद्रों पर 45 से अधिक उम्र के लोगों तथा 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के टीका लगाया गया। इन दिनों कोरोना कहर बरपा रहा है। ऐसे में वैक्सीनेशन केंद्र पर कोविड-19 गाइड लाइन की भी सख्ती से पालना की जा रही है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 45 से 59 साल के २३१८ तथा 60 या इससे अधिक उम्र के ७८३ लोगों को पहला डोज लगाया गया। इसी प्रकार 45 से 59 साल के २१८० तथा 60 वर्ष से अधिक के २४ हजार ९९६ बुजुर्गों को टीके का दूसरा डोज लगाया गया। अब तक 45 से अधिक उम्र के १ लाख ३९ हजार ४७० को पहली तथा २१८० को दूसरी डोज लगाई है। ६० साल से अधिक उम्र वाले को १ लाख ९२ हजार २१० बुजुर्गों को पहली तथा २४ हजार ९९६ को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कुल पहली डोज कुल ३ लाख ६६ हजार २६७ को तथा ५५ हजार ४४० को दूसरी डोज लगाई गई है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/first-dose-of-vaccine-to-3170-people-at-86-centers-in-bhilwara-6814543/

कम्युनिटी स्प्रेड...23 दिन में 6650 हुए संक्रमित, 511 नए रोगी मिले, 14 की मौत

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। कोरोना की स्पीड कम नहीं हो रही है। जिले में अब कम्युनिटी स्प्रेड जैसे हालात हो गए है। पिछले एक पखवाड़े से नए रोगियों का आंकड़ा रोजना ४०० से ६०० पार कर रहा है। पिछले साल सितम्बर, अक्टूबर व नवम्बर २०२० के इन तीन माह में सरकारी आंकड़ों के अनुसार कुल ६७१३ मरीज सामने आए थे। लेकिन पिछले 2३ दिन में यह रिकोर्ड को तोडऩे के करीब पहुंच गया है। इन २३ दिन में संक्रमित रोगियों की संख्या ६६५० हो गई है। इनमें ५११ तो शुक्रवार को ही निकले हैं। वही गुरुवार रात से शुक्रवार रात तक १४ जनों की मौत हो गई है। अप्रेल माह में मृतकों की संख्या बढ़कर ७४ हो गई वही अब तक २५२ मौत हो गई है। पिछले 13 महीने के दौरान किसी भी एक महीने में इतने रोगी कभी नहीं आए। लगातार बढ़ रहे संक्रमण की वजह से अब जिला प्रशासन की भी सांसें फूलने लगी हैं। चिंता इसलिए है क्योंकि शादियां शुरू हो चुकी हैं। इनमें गाइड लाइन का पालन नहीं होने से आने वाले दिनों में संक्रमण और बढ़ेगा। जबकि अभी से अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य व्यवस्थाओं का दवाब बढ़ता जा रहा है। हालांकि जिला कलक्टर सिवप्रसाद एम नकाते क...

निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से 50 मरीजों की सांसे अटकी

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा आरके कॉलोनी स्थित एक निजी चिकित्सालय में दोपहर बाद अचानक ऑक्सीजन समाप्त होने से वहां भर्ती ५० मरीजों की सांस अटक गई थी। तत्काल एम्बुलेंस में लगे दो सिलेण्डर निकालकर और दो सिलेण्डर अन्य अस्पताल से मंगवाया गया, तब जाकर सबने राहत की सांस ली। इस घटनाक्रम के दौरान एक मरीज की मौत होने की बात सामने आई, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इस घटना के दौरान उसकी मौत होने से इनकार किया। जानकारी के अनुसार कृष्णा अस्पताल में शुक्रवार शाम करीब चार बजे अस्पताल के प्लांट में लगे १४ सिलेण्डरों में ऑक्सीजन समाप्त हो गई। अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने बताया कि यह स्थिति दिन में दो बार हुई थी, लेकिन शाम के समय तो स्थिति विकट हो गई। मरीजों को जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो किसी ने हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। हेल्प डेस्क के प्रभारी सत्यनारायण लोहार ने देखा तो प्लांट में ऑक्सीजन लगभग समाप्त हो गई थी। इस कारण मरीजों को पूरी तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। ऑक्सीजन नहीं होने पर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल अस्पताल के बाहर खड़ी दो एम्बुलेंस से दो सिलेण्डर तथा स्वास्तिक हॉस्पिटल ...

तीन श्रेणियों में बांटना होगा अस्पतालों को

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। राज्य सरकार ने नाराजगी जताते हुए जिला कलक्टरों से कहा कि उनके यहां कोविड प्रबन्धन को लेकर तीन प्रकार से अस्पतालों का वर्गीकरण नहीं किया गया है, एेसे में तत्काल नियमानुसार वर्गीकरण कर इसके अनुसार अस्पतालों में मरीजों को रखा जाए। चिकित्सा सचिव सिद्धार्थ महाजन ने इस बारे में आदेश जारी किए है। आदेश के अनुसार डेडिकेटेड कोविड अस्पताल (डीसीएच)- यहां केवल गंभीर रूप से संक्रमित रोगियों का उपचार किया जा रहा है, इन चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में सामान्य, ऑक्सीजन युक्त, आईसीयू पलंग व वेंटीलेटर युक्त आईसीयू पलंग पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए। - डेडिकेटेड कोविड हैल्थ सेंटर्स (डीसीएचसी)- इन चिकित्सालयों में कोविड १९ से संक्रमित मॉडरेट रोगियों का उपचार होना चाहिए। इनमें पर्याप्त मात्रा में सामान्य, ऑक्सीजन युक्त व आईसीयू पलंग पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए। - डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर्स (डीसीसीसी)- इन केन्द्रों में केवल कोविड १९ से माइल्ड व वेरी माइल्ड व कोविड संदिग्ध रोगियों का उपचार किया जा रहा है। इनमें छात्रावास, होटल, विद्यालय, भवनों में स्थापित किए गए हैं। इन के...

रेमडेसिविर के बाद अब फेबीफ्लू की भी कमी

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। कोरोना में कारगर माने जाने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन तो सरकारी बंदिशों के कारण बाजार में मरीजों को नहीं मिल रहा, लेकिन अन्य दवाइयां और इंजेक्शन खरीदने के लिए भी कई दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर से सभी के हाथ-पांव फूल गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों को ना तो बेड मिल रहा है और ना ही दवाइयां। ऐसे में मरीजों की हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। रेमडेसिविर इंजेक्शन के बाद अब बाजार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को दिए जाने वाली फेबीफ्लू टेबलेट की भी भारी कमी हो गई है। हालांकि दवा विक्रेताओं का कहना है कि जल्द ही नया स्टॉक आ जाएगा और यह परेशानी दूर हो जाएगी। इंजेक्शन के एक्यापयर की अवधि तीन माह कोरोना के गंभीर मरीजों को पहले रेमडेसिविर इंजेक्शन तथा बाद में टोसिलिजुमेब इंजेक्शन दिया जाता है। इसकी एक्सपायरी महज तीन महीने की है। इसलिए दुकानदार और स्टॉकिस्ट सीमित संख्या में ही यह इंजेक्शन मंगवाते हैं ताकि खराब होने का नुकसान उन्हें न झेलना पड़े। जनवरी में उत्पादित हुए इंजेक्शन मार्च के बाद एक्सपायर हो गए। अप्रेल में यकायक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की स...

कोरोना संक्रमितों को हर मिनट 13 से 40 लीटर दे रहे ऑक्सीजन

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। जिले में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की बहुत मांग बढ़ गई है। यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति में बहुत मुश्किल हो रही है। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएच की बात करें तो यहां पर प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों को उनकी हालत के अनुसार ३ से ४० लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देना पड़ रहा है। सिलेण्डरों की मारामारी के चलते मांग व आपूर्ति में बहुत अन्तर आ गया है। एमजीएच अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए स्थापित आइसीयू के अलावा सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन सिस्टम से जुड़े बिस्तरों पर गंभीर हालत में लगभग २५० मरीज भर्ती है। इन मरीजों को लगातार ऑक्सीजन देकर चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में ही ऑक्सीजन की खपत यहां कई गुना बढ़ गई। अस्पताल में रोजाना ४50 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ रही है। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट से १०० सिलेण्डर जितनी ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में एक दिन में ५५० से ६०० सिलेण्डर की खपत हो रही है। प्रत्येक सिलेंडर में ६ से ७ क्यूबिक मीटर (६ से ७ हजार लीटर) ऑक्सीजन होती है। ऐसे 24 घंटे में करीब साढ़े ३.३० से ३.६० लाख ल...