नहीं रहे डीईओ तहसीन, अहमदाबाद में सुपुर्द ए खाक

भीलवाड़ा। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) मोहम्मद तहसीन अली खान का गुरुवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। उनके पार्थिक शरीर को अहमदाबाद में सुपुर्द ए खाककिया गया। 58 वर्षीय खान कोरोना संक्रमित थे और हालत बिगडऩे पर परिजन 5 मई को अहमदाबाद ले गए थे। खान के असामयिक निधन से शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। मूलत: शाहपुरा निवासी खान लम्बे समय से आर के कॉलोनी में रह रहे थे। उनके परिवार में दो पुत्र है। इनमें एक डॉक्टर व एक इंजीनियर है, जबकि एक पुत्रवधू चिकित्सक है।

उनके भाई यासीन खान ने बताया कि वह कोरोना संकट काल में कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम पर ड््यूटी दे रहे थे। यहां तबीयत बिगडऩे पर वह होम आइसोलेट हो गए। इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें अहमदाबाद के सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया, उनके स्वास्थ्य में सुधार था और उन्हें छुट्टी मिलने वाली थी, लेकिन गुरुवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई और दोपहर एक बजे असामयिक निधन हो गया।

खान के निधन पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्माराम चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद पारीक, एडीईओ कमलेश शर्मा व विकास जोशी आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग ने एक कर्मठ अधिकारी व शिक्षक खो दिया। नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, राजेन्द्र मार्ग स्कूल प्राचार्य श्याम लाल खटीक, शिक्षक नेता नीरज शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा तथा ने भी शोक जताया है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/deo-tehseen-is-no-more-delivered-in-ahmedabad-6867217/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा