उपखण्ड मुख्यालयों पर आज लगेंगे 18 प्लस को टीके
भीलवाड़ा।
सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर बुधवार से १८ से ४४ साल के उम्र वाले युवाओं के कोरोना टीके लगाए जाएंगे। भीलवाड़ा शहर में मात्र राजीव गांधी ऑडिटोरियम में वैक्सीनेशन होगा। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर बुधवार को १६ ही उपखण्ड मुख्यालय तथा भीलवाड़ा में एक सेन्टर पर टीके लगाए जाएंगे। इधर, मंगलवार को कुल ४३८६ जनों ने टीका लगवाया। इसमें ४३३५ ने प्रथम व ६१ ने दूसरी डोज लगवाई। डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले में कुल ४३ सेन्टरों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 18 से 44 साल के उम्र वाले ३८१३ युवाओं ने टीके लगवाए। 45 से 60 साल में ३६५ प्रथम व ३३ ने दूसरी डोज लगवाई। 60 साल से अधिक उम्र वाले ७८ ने पहली व १६ ने दूसरी डोज लगवाई। वही हेल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर ९१ ने डोज लगवाई।
गायों के लिए जलपात्र रखवाए
भीलवाड़ा . सिन्धुसेना ने सिंधुनगर, शास्त्रीनगर, नीलकंठ कॉलोनी, भोपालपुरा, न्यू हाउसिंग बोर्ड आदि कॉलोनियों में गर्मी को देखते हुए शीतलदास जगत्यानी की स्मृति में गायों के लिए जलपात्र रखवाए गए। सिन्धुसेना के जिलाध्यक्ष किशोर लखवानी ने बताया कि गर्मियों में विभिन्न क्षेत्रों में जलपात्र स्थापित किए जाएंगे। हेमनदास भोजवानी, चेतन जगत्यानी, राजू भावनानी, प्रदीप सावलानी, राहुल रूपचंदानी, कमल लखवानी, रूपेश जगत्यानी आदि उपस्थित थे।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/vaccines-on-18-plus-will-be-imposed-today-at-subdivision-headquarters-6852552/
Comments
Post a Comment