प्रदेश में वन्य जीव गणना 24 जून को होगी

भीलवाड़ा। प्रदेश में वन्य जीव गणना इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा 24 जून को होगी। वन्य जीव गणना को लेकर जिले के छह वन रैंज क्षेत्र में व्यापक तैयारी की गई है। Wildlife census in the state will be on June 24

उप वन संरक्षक डीपी जागावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि २६ मई को पीपल पूर्णिमा की धवल चांदनी रात में वन्य जीव गणना होनी थी, लेकिन गत वर्ष की भांति इस साल भी कोरोना संकट के हालात बने होने, लॉक डाउन लगा होने तथा प्रदेश में तौकते तूफान के असर से अच्छी बारिश होने से वन क्षेत्र में परम्परागत जलस्रोतों के साथ ही कृत्रिम जलस्रोत लबालब है। प्रधान मुख्य संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक मोहन लाल मीना ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर वन्य जीव गणना २४ जून को तय की है।

कुल 57 वाटर चिंहित

वन्य जीव गणना को लेकर कुल 57 वाटर चिंहित है। इनमें सर्वाधिक 18 वाटर ***** भीलवाड़ा रेंज में है। इसी प्रकार मांडलगढ़ में 13, आसीन्द में 11, जहाजपुर में 6, गंगापुर में 5व शाहपुरा रेंज में 4 वॉटर हॉल पर गणना होगी।

ये आएंगे गणना के दायरे में

वन्य जीव गणना के दौरान अभी तक जिले में बाघ होने की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि गत वर्ष माण्डलगढ़, करेड़ा व आसीन्द क्षेत्र में दस पैंथर पाए गए थे, इसी प्रकार वन्य जीव गणना के दौरान मुख्यत: मोर, सियार, जरख, जंगली बिल्ली, लोमड़ी, भेडिय़ा, भालू, बिज्जू छोटा, कबर बिज्जू,चीतल, रोजड़ा, चिंकारा ,जंगली सूअर, सैही , सारस, गिद्ध , बर्डस, मगरमच्छ की गणना पर नजर रहेगी।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/wildlife-census-in-the-state-will-be-on-june-24-6860848/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा