Posts

Showing posts from July, 2020

96 गिरदावरों को पदोन्नति का इंतजार

Image
९६ गिरदावरों को पदोन्नति का इंतजार भीलवाड़ा। सालों से पदोन्नति की राह तक रहे प्रदेश के ९६ गिरदावरों (भू अभिलेख निरीक्षक) ने अजमेर राजस्व मण्डल से न्याय की गुहार की है। राजस्थान पत्रिका ने २९ जून २०२० को पदोन्नति से वंचित गिरदावरों की पीड़ा 'कनिष्ठ बने अफसर, वरिष्ठ करते रह गए इंतजारÓ शीर्षक समाचार प्रकाशित कर उठाया था। राजस्थान कानूनगो संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह की अगुवाई में वंचित गिरदावरों का प्रतिनिधि मण्डल अजमेर में नव नियुक्त निर्बंधक नम्रता वृषनी से मिला और राजस्व मण्डल द्वारा पदोन्नति में हुई चूक से अवगत कराया। इस पर वृषनी ने राजस्व मण्डल के अधिकारियों के साथ चर्चा की और इसके बाद प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे। सिंह ने बताया कि दिए ज्ञापन में पदोन्नति वर्ष 2013-14 के प्रशिक्षित 96 भूअ निरीक्षकों की कार्यग्रहण तिथि सेवाभिलेख के अनुसार वरिष्ठता सूची में अंकित करने की मांग की गई। ज्ञापन में 23 जून 2020 को मण्डल द्वारा जारी पात्रता सूची को इसी आधार पर संशोधित कर सही वरिष्ठता का निर्धारण कराते हुए पात्र उक्त ९६ निरीक्षकों को नायब तहस...

इतनी भी क्या लापरवाही, करोड़ों का गोदाम बन गया जंगल

Image
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी समिति में जिले के किसानों के लिए लाखों रुपए खर्च कर बनाया ग्रामीण गोदाम दो दशक से वीरानी में है। मौजूदा हाल यह है कि करोड़ों के गोदाम की जमीन पर अब जंगल पसरा है। नीलामी चबूतरों पर कब्जा होने के बाद ग्रामीण गोदाम की सुध नहीं लेन से जिले के विभिन्न हिस्सों से आने वाले किसानों को आपदा की स्थिति में भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। गोदाम खुला ही नहीं जिले के विभिन्न हिस्सों से आने वाले किसानों के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर मंडी प्रशासन ने मंडी परिसर में ही दो दशक पूर्व आठ हजार स्कवायर फीट की साइज में ग्रामीण गोदाम का निर्माण कराया था। लेकिन मंडी प्रशासन की अनदेखी से गोदाम व्यापारियों व किसानों के लिए कभी खुला ही नहीं, हालात यह हो गए कि उपयोग के अभाव में ये गोदाम उजाड़ हो गया, वक्त बीतने के साथ चोर यहां से चद्दर, सरिए, किवाड़, खिड़की तक खोल कर ले गए। अभी गोदाम पूरी तरह से खण्डहर हो चुका है और बम्बूल के जंगल तक यहां फैल गया है। सस्ती जमीन पर नजर मंडी, व्यापारी, हमाल व किसान बताते है कि गोदाम उपयोग के अभाव में कचराघर बन गया है, कीचड़ व गंदगी फैले रहने से ...

कोरोना रिपोर्ट में गलफत

Image
भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच रिपोर्ट में आए दिन गड़बडियां हो रही हैं। यहा तक कि जाति व मोबाइल नम्बर तक बदल दिए जाते है। नेगेटिव आने पर किसी को भी समय पर रिपोर्ट नहीं मिल रही है। पत्नी को बेटी, बेटे को पोत्र दर्शाया जा रहा है। फोन नंबरों ने बढ़ाई गफलत मेडिकल कॉलेज से जारी होने वाली सूची में मरीजों के नाम व पते की खामियां हैं। निगेटिव आए लोगों के मोबाइल नंबर व पते तक गलत लिख दिए गए हैं। हाल ही एक मरीज का नम्बर के साथ पता गलत होने से आरआर टीम को मरीज को तलाशने में ही दो दिन लग गए। ऐसा है एक मामला रामनगर का सामने आया। जांच करवाई, रिकॉर्ड में नाम नहीं बापूनगर के मनोज बुलानी ने २४ जुलाई को जांच करवाई। उसे बुखार था। मोबाइल पर ओटीपी का मैसेज आ गया, लेकिन २९ जुलाई सुबह तक नहीं बताया कि रिपोर्ट क्या आई। मनोज रिपोर्ट लेने अस्पताल गया तो उसे कहा गया कि जांच ही नहीं हुई। रिपोर्ट में मनोज बुलानी का नाम व मोबाइल नम्बर बदलकर मनोज टेलर कर दिया गया था। मोबाइल नम्बर भी बदल दिया गया। एेसे में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती तो परेशानी हो सकती थी। एक घंटे में बदली रिपोर्ट - रामपुरिया (करेड़ा) निव...

मेडिकल कॉलेज को मिली 150 सीटे

Image
भीलवाड़ा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2020-21 के लिए १५० छात्रों के प्रवेश को लेकर स्वीकृति की मोहर लगा दी है। प्राचार्य डॉ राजन नंदा ने बताया कि एमसीआई की ओर से लगाई गई मुहर के बाद आगामी शैक्षणिक सत्र में कॉलेज में डेढ़ सौ छात्रों को और प्रवेश मिल सकेगा। इन्हें मिलाकर अब कॉलेज में 400 छात्र हो जाएंगे। एमसीआई की टीम में गत वर्ष यहां आकर कॉलेज और एमजीएच का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। वर्तमान में कोरोना के कारण शैक्षणिक गतिविधियां बन्द होने से छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। दो दिवसीय चर्म रोग शिविर कल से भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध सेवा समिति की ओर से आयुर्वेदिक चिकित्सालय महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में पंचकर्म व चर्म रोग शिविर १ व २ अगस्त को लगाया जाएगा। शिविर सुबह ८ से २ बजे तक आयोजित होगा। इसमें डॉ. जीएल शर्मा रोगियों को परामर्श देंगे। यह जानकारी समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने दी। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/medical-college-gets-150-seats-in-bhilwara-6307422/

ऐसा क्यों कहा विधायक ने आंगूचा माइंस को बन्द करें

Image
भीलवाड़ा . आसीन्द विधायक जब्बर सिंह सांखला ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र में स्थित संचालित माइंस प्रबंधन की ओर से कोविड़-१९ के पालना नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। विधायक सांखला ने बताया कि माइंस प्रबंधन की ओर से कोविड.19 की पालना नहीं करने से अब तक ५० से अधिक व्यक्ति कोरोना संक्रमित की पुष्टि की जा चुकी है। इससे हजारों श्रमिकों व आसपास के क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैलने की पूरी संभावना है। कुछ दिनों पूर्व जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने माइंस का निरीक्षण करके माइंस प्रबंधन को कोविड-19 की पालना करने के निर्देश दिए, लेकिन अब तक माइंस प्रबंधन की ओर से पालना नहीं की जा रही है। ऐसे में माइंस प्रबंधन के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए माइंस संचालन को पूर्णतया बंद करने की मांग की गई। जयन्ती कल भीलवाड़ा . सुधा महाराज की 78 वी जयंती शनिवार को आयम्बिल तप व सुबह 8.30 से 9.30 तक अरिहंत भवन में लोगास्स का जाप किया जाएगा। यह कार्यक्रम साध्वी किरण के सानिध्य में मनाई जाएगी। यह जानकारी अरिहंत भवन अध्यक्ष अशोक खटोड़, महावीर सेवा समिति के मंत्री शान्तिलाल खमेसरा ने दी। आयम...

लगातार दूसरे दिन भी 32 संक्रमित मिले

Image
भीलवाड़ा। जिले में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को 32 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें खनन कम्पनी के पांच कर्मचारी, बनेड़ा में १३, मांडलगढ़ ६, भीलवाड़ा में ४, गुलाबपुरा, सहाड़ा, आसीन्द, जहाजपुर में १-१ संक्रमित शामिल है। होड़ा में पांच और संक्रमित मिलने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर एक सप्ताह का लॉकडाउन कर दिया है। बनेड़ा के बाजार भी बन्द हो गए। आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चांवला ने बताया कि संक्रमितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों की संख्या ६२६ हो गई है। खास बात यह है कि १ से ३० जुलाई तक ३७१ मरीज आए, जबकि ३० जून तक मात्र २५६ मरीज ही थे। .................... विधायक का परिवार चपेट में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के परिजन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनके गांव होड़ा में गुरुवार को पांच और संक्रमित मिले। होड़ा में अब तक १६ संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से अंधिकांश विधायक के परिवार के सदस्य हैं। जानकारी के अनुसार गत दिनों परिवार के सदस्यों ने मंदिर में अभिषेक व पूजा की थी। हालांकि विधायक की जांच नेगेटिव आई है। सरपंच जितेन्द्र नायक व ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सात दिन ...

भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत

Image
भीलवाड़ा। महात्मा गांधी अस्पताल में बुधवार देर रात कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हो गई। इनमें 9 भीलवाड़ा के व 2 मध्यप्रदेश के हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि हनुमान कॉलोनी निवासी हेमा पुत्र नानूराम तेली (70) को 21 जुलाई को भर्ती कराया गया था। वह डायबीटीज, ब्लडप्रेशर, निमोनिया से पीडि़त था। पांच दिन भर्ती रहने के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर कोरोना जांच कराई गई। 26 जुलाई को आई रिपोर्ट में पॉजीटिव निकला। गत रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज पांच-छह दिन से वेंटीलेटर पर था। जयपुर से मंगवाया गया लाइफ सेविंग इंजेक्शन भी लगाया गया था। सुबह पुलिस के सहयोग से मृतक का पंचमुखी मोक्षधाम में दाह संस्कार करवाया गया। ............. दो की मौत, रिपोर्ट नेगेटिव बुधवार देर रात को दो कोरोना संदिग्धों की भी मौत हुई है। इसमें आजाद नगर निवासी 49 वर्षीय नंदलाल तथा संजय कॉलोनी निवासी हरिओम शामिल है। दोनों की मौत को संदिग्ध मानते हुए कोरोना की जांच करवाकर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। शाम को रिपोर्ट नेगेटिव आने पर परिजनों के साथ अस्पताल प्...

161 आयुष कर्मचारियों पर लटकी तलवार

Image
भीलवाड़ा। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय का आयुष कार्यक्रम 31 जुलाई को बंद हो जाएगा, जबकि आयुष कार्यक्रम में चिकित्साकर्मी पांच वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। 161 कार्मिकों ने महामारी के समय चिकित्सा सेवाओं में दिया। डॉ. शुभांगी शर्मा ने बताया कि कार्मिक दो दिन से भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। आयुष यूनियन अध्यक्ष डॉ. शुभांगी शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां को ज्ञापन देकर आयुष सेवाएं बचाने की मांग की। डॉ. मांगीलाल बिश्नोई, डॉ. सुनिल बिश्नोई, डॉ. रोहिताश शर्मा, डॉ. अजमल हुसैन, डॉ शिवशंकर उपस्थित थे। भर्ती की स्वीकृति नहीं हुई तो चिकित्सा मंत्री का घेराव भीलवाड़ा. अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ प्रदेश अध्यक्ष छीतरमल सैनी ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, आयुर्वेद सचिव, उपसचिव व आयुर्वेद निदेशक को भर्ती की वित्तीय स्वीकृति जारी करने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने बताया कि आयुर्वेद विभाग की ओर से प्रस्तावित 550 नर्सेज भर्ती की वित्तीय स्वीकृति 21 अगस्त तक जारी नहीं करवाने पर 24 अगस्त को प्रदेश के बेरोजगार नर्सेज च...

15 हजार से अधिक लोगों की जांच की

Image
भीलवाड़ा . शहरी क्षेत्र में संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों में सघन सर्वे अभियान के तहत बुधवार को 65 दलों ने 3370 परिवारों के 15 हजार 288 सदस्यों का सर्वे किया। इनमें 5 यूआरआइ रोगी पाए गए। इनमें से 23 व्यक्तियों को अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सीएमएचओ डॉ. मुश्ताक खान ने बताया कि सांगानेर क्षेत्र में 8 दलों ने 401 घरों के 1629 सदस्यों का थर्मल स्केनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की। इनमें 1 यूआरआई रोगी पाया गया। बापूनगर में 9 दलों ने 336 घरों के 1996 सदस्यों का सर्वे किया। पुर में 2 दलों ने 43 घरों के 243 सदस्यों, सुभाषनगर में 12 दलों ने 594 घरों के 2928 सदस्यों, सांगानेरी गेट में 4 दलों ने 281 परिवारों के 1178 सदस्यों की जांच की। इसमें 2 यूआरआइ रोगी पाया गया। चन्द्रशेखर आजादनगर में 6 दलों ने 398 परिवारों के 1463 सदस्यों, चपरासी कॉलोनी में 7 दलों ने 439 घरों के 2101 सदस्यों की जांच की गई। इसमें एक यूआरआइ रोगी पाया गया। काशीपुरी में 11 दलों ने 580 परिवारों के 2662 सदस्यों एवं शास्त्रीनगर में 6 दलों ने 298 परिवारों के 1288 सदस्यों की जांच की। इसमें एक यूआरई रोगी पाया गया। ..................

खनन कम्पनी के 18 कोरोना संक्रमित समेत 31 और निकले

Image
भीलवाड़ा। जिले में बुधवार को फिर कोरोना विस्फोट हुआ। एक खनन कम्पनी के १८ कर्मचारी, एक कैदी सहित ३१ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। खनन कम्पनी के अब तक ४६ कर्मचारी मिल चुके हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना रोगियों की संख्या ५९९ हो गई। आरआरटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला के बताया कि सभी रोगियों को भीलवाड़ा व शाहपुरा में भर्ती कराया गया है। खनन कम्पनी के १८ संक्रमित खारी का लाम्बा (हुरड़ा) निवासी युवक, सीआइएफएस कॉलोनी आगंूचा के छह जने, हुरड़ा के दो युवक, हाउसिंग बोर्ड गुलाबपुरा निवासी युवक, बालापुरा (हुरड़ा) का युवक, शास्त्रीनगर गुलाबपुरा का के दो युवक, हुरड़ा के वार्ड ८ का युवक, बालाजी मंदिर (गुलाबपुरा) निवासी युवक, कनेच्छन कलां निवासी युवक, खारीग्राम निवासी युवक शामिल है। होड़ा में फिर चार निकले मांडलगढ़ के होड़ा में एक वृद्ध, दो युवक व एक महिला संक्रमित मिली। चारों पूर्व पॉजीटिव के सम्पर्क में आए थे। ................ - सहाड़ा निवासी १४ साल का बालक सूरत से आया था। - देवरिया (रायपुर) निवासी महिला सूरत से आई थी। - कोठिया निवासी ७० साल का वृद्ध किराणा व्यापारी है। उसने ...

नो मोबिलिटी जोन में उपखण्ड स्तरीय संयुक्त टीम प्रतिदिन भ्रमण

Image
भीलवाड़ जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम नकाते ने मंगलवार को विडियो कान्फे्रंस के माध्यम से ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को कोरोना संबंधी नई कार्य योजना को लेकर निर्देश दिये। उनके साथ जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति चन्द्रा, एडीएम प्रशासन श्री राकेश कुमार, एडीएम सीटी श्री एन.के. राजोरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुश्ताक खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने ब्लाॅक अधिकारियों से कहा कि संक्रमित व्यक्ति पाये जाने की अधिकृत सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट, पुलिस उप अधीक्षक एवं ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उसी के आधार पर कन्टेनमेंट जोन का निर्धारण किया जायेगा। इन्हीं अधिकारियों की संयुक्त टीम दिन में दो बार जोन का भ्रमण कर स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी। उपखण्ड अधिकारी शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद या नगरपालिका के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रा में आवश्यकतानुसार बेरीकेडिंग एवं संपूर्ण क्षेत्...

प्रत्येक व्यक्ति को संक्रमित मान कर चलें तभी रह पाएंगे सुरक्षित

Image
भीलवाड़ा प्रत्येक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है, ऐसा मानकर सोशल डिस्टेंस की पालना के साथ ही सेनेटाइजर व मास्क के उपयोग के पश्चात ही अपने प्रतिष्ठान में उसे प्रवेश दें। इस प्रकार आप स्वयं को एवं अपने परिवार को संक्रमित होने से बचा सकेंगे। साथ ही अपने ग्राहकों में संक्रमण के प्रसार को रोकने मे मदद मिलेगी।” यह बात जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम नकाते ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में शहर के विभिन्न व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह बात कही। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति चंद्रा, एडीएम श्री राकेश कुमार व एनके राजोरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने कहा कि दुकानदारों के लिए सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। अपने प्रतिष्ठान के भीतर गाइडलाइन की पालना करवाना दुकानदार स्वयं की जिम्मेदारी है। उल्लंघन होने पर जुर्माने की कार्रवाई हो सकती है। लगातार उल्लंघन पर दुकान सीज भी की जा सकती है। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर ने जुर्माने की राशि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा है, जुर्माना वसूलना नहीं। लेकिन किसी की लापरवाही से...

भीलवाड़ा टेक्सटाइल का एनपीए नगण्य

Image
भीलवाड़ा। फिक्की राजस्थान स्टेट कॉन्सिल एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की ओर से मेवाड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री एवं राजस्‍थान टेक्‍सटाइल मिल्‍स एसोसियेशन के सहयोग से मंगलवार को भीलवाडा में टेक्सटाइल सेक्टर के विकास पर एक वेबीनार में उद्यमियों से चर्चा की गई। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के प्रबंध निदेशक (रिटेल एवं डीजीटल बैंकिंग) चाला श्रीनिवासलु सेट्टी ने कोरोना से प्रभावित हुए टेक्सटाइल उद्योग को पुन: उभारने में मदद के लिए कई सकारात्मक कदमों की चर्चा की। कोविड के दौरान लगभग तीन माह तक बाजार से पेमेन्ट प्राप्त नही होने से उद्यमियों की वर्किंग केपीटल लिमिट की गणना में उधारी गणना को 90 दिन से उचित रुप से बढाकर गणना करने की बात कही। उन्होंने कहाकि बैंक की ओर से इस कदम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। पुन: अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी उद्यमियों तक यह बात पहुंचाये। उद्यमियों को इसके लिए 31 अगस्त तक बैंक को आवेदन करना होगा एवं यह छुट 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध रहेगी। कोरोना में उद्योगों की वर्किंग, टर्नऑवर, बिक्री आदि सभी प्रभावित होगें एवं इससे उनकी बेलेन्स शीट पर भी विपरित असर पडेगा।...

36 और संक्रमित मिले

Image
भीलवाड़ा। जिले में मंगलवार को ३६ जने कोरोना संक्रमित मिले। इनमें रायपुर व गुलाबपुरा के ७-७, भीलवाड़ा ६, मांडलगढ़ ५, मांडल ३, करेड़ा बनेड़ा व शाहपुरा २-२, जहाजपुर व अजमेर के १-१ रोगी शामिल है। इनमें आंगूचा स्थित एक कम्पनी के छह और कर्मचारी हैं। इसके अलावा एक कपड़ा मिल, सार्वजनिक निर्माण विभाग का कर्मचारी, सुभाषनगर थाने का सिपाही, शाहपुरा कोर्ट का कर्मचारी व सरकारी स्कूल का प्रिंसीपल शामिल है। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा ५६८ पर पहुंच गया है। आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि इनमें तीन अजमेर व एक चित्तौडग़ढ़ जिले के रोगी का उपचार भी महात्मा गांधी चिकित्सालय में चल रहा है। एक रोगी जयपुर में उपचाररत है। भीलवाड़ा:६ संक्रमित - आरसी व्यास कॉलोनी निवासी वृद्ध विद्यालय में प्रधानाचार्य है। सात दिन पहले जयपुर जाकर आए थे। - शास्त्रीनगर निवासी पांच साल का बालक उदयपुर से आया था। वह पहले से अस्पताल में भर्ती था। - गुलमंडी निवासी महिला संक्रमित के सपर्क में आई थी। - भवानीनगर निवासी महिला पूर्व में संक्रमित के सपर्क में आई। - सुभाषनगर थाने का कांस्टेबल संक्रमित निकला। इस थाने से ...

17 और कोरोना संक्रमित सामने आए

Image
भीलवाड़ा। अब टेक्सटाइल उद्योगों के बाहरी श्रमिक भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। सोमवार को तीन अलग-अलग रिपोर्ट में १७ रोगी मिले। भीलवाड़ा ८, बनेड़ा, हमीरगढ़, करेड़ा व रायपुर में २-२ तथा जहाजपुर में एक रोगी मिला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर ५३० हो गई है। ३०९ मरीजों को छुट्टी दी गई। आरआटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि सोमवार सुबह ४, दोपाहर बाद ११ तथा शाम को २ लोगों की सूची जारी की गई। ............. - शास्त्रीनगर निवासी व्यक्ति के संक्रमित निकलने के बाद उसके परिजन की जांच की गई। संक्रमित की ८२ साल की माता व ३३ वर्षीय पुत्र पॉजिटिव गए। - बापूनगर निवासी युवक दो दिन पहले झांसी से आया था। - भीलवाड़ा आदर्श नगर निवासी युवक सर्राफा बाजार में इमिटेशन ज्वैलरी का कार्य करता है। - हमीरगढ़ स्थित फैक्ट्री में कार्यरत दो मजदूर उत्तरप्रेदश से आए थे। - पुर स्थित कम्पनी में कार्यरत व्यक्ति अलवर से आया था। - आरसी व्यास कॉलोनी निवासी युवक पूर्व संक्रमित का मित्र है। - आजादनगर की महिला के ने डॉक्टर की सलाह पर जांच करवाई। - आजादनगर की ...

प्लाज्मा थेरेपी से होगा उपचार

Image
भीलवाड़ा । जिले में लगातार कोरोना संक्रमित बढ़ रहे है। इन गंभीर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी देने की तैयारी शुरु हो चुकी है। प्लाज्मा थेरेपी से मरीज की जान भी बचाई जा सकती है। एमजीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि कोरोना नेगेटिव हुए व्यक्तियों की सूची बनाई गई है। उनको प्लाज्मा डोनेट के लिए सूचना दी गई है। प्लाज्मा थेरेपी शुरु करने को लेकर एमजीएच के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनिल लढ़ा के साथ बैठक हो चुकी है। कोशिश है कि इस सप्ताह में ही प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत कर दी जाएगी। गौड़ ने बताया कि यह प्लाज्मा कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में कारगर है। खास बात यह है कि यह प्लाज्मा शरीर में केवल 24 घंटे में ही दुबारा बन जाता है और इसको डोनेट करने से शरीर पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है। प्लाज्मा का दान करने से अन्य मरीजों की जान बचाई जा सकती है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/treatment-will-be-done-with-plasma-therapy-in-bhilwara-6300417/

23 एसिम्पटोमेटिक मरीज होम आइसोलेट

Image
भीलवाड़ा। नई गाइड लाइन के आधार पर एसिम्पटोमेटिक मरीजों को होम आइसोलेशन करना शुरू कर दिया है। निर्देशों की पालना नहीं करने पर पुलिस में मामला भी दर्ज किया जा सकता है। सोमवार को २३ मरीजों को १० दिन के लिए घर भेजा गया। इनमें ११ आजादनगर महाप्रज्ञ भवन, ८ यश विहार तथा ४ महात्मा गांधी चिकित्सालय के शामिल है। रविवार को १६ जनों को घर भेजा गया था। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि अब लक्षण नहीं पाए जाने के बाद भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है। तो उसे तीन दिन अस्पताल या डॉक्टरों को निगरानी में रखने बाद होम आइसोलेशन के लिए भेजा जा रहा है। घर उन्हें ही भेजा जा रहा है जिनके पास सभी तरह की सुविधा है। मरीजों की पांच गंभीर तरह की जांच भी शुरू कर दी है, ताकि बीमारी की हिस्ट्री का पता लगाया जा सके। इनमें डी डाइमर, प्री केल्सीटोनिम, सीरम फेरिडीम, सीपीकेएमडी, प्रोआई शामिल है। यह सभी जांचें गंभीर रोगियों की हो रही है। आइसीयू में मरीजों की एडवांस जांचें की जा रही हैं। १६ वेन्टीलेटर हैं। एबीसी मशीन का उपयोग किया जा रहा है। लाइफ सेंविंग इंजेक्शन आ चुके हैं। source https://www.patrika.com/bhi...

51 टीमों ने 2701 घरों को किया सर्वे

Image
भीलवाड़ा। जिला प्रशासन के निर्देश पर चिकित्सा विभागीय टीमों ने सोमवार को शहर की सात कॉलोनियों के घरों का सर्वे किया गया। पहले दिन ५१ टीमों ने २७०१ घरों में १२ हजार ६२१ सदस्यों की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुश्ताक खान ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर विभाग की ओर से 51 टीमों का गठन किया गया। जिन्होंने शहर के सांगानेर, बापूनगर, सुभाषनगर, सांगानेरी गेट, चन्द्रशेखर आजाद नगर, चपरासी कॉलोनी, काशीपुरी एवं शास्त्रीनगर क्षेत्रों में कुल 2701 घरों का सर्वे किया गया। जिनमें 17 रोगी यूआरआई के पाए गए। सर्वे के दौरान टीमों की ओर से कुल 12 हजार 621 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान शहर के सांगानेर में 7, बापूनगर में 5 तथा सांगानेरी गेट क्षेत्र में 5 यूआरआई के रोगी मिले। जिन्हें उपचार व परामर्श दिया गया। घर-घर सर्वे की इस मुहिम में टीमों ने सांगानेर में 133, बापूनगर में 391, सुभाषनगर में 891, सांगानेरी गेट क्षेत्र में 153, चन्द्रशेखर आजादनगर में 307, चपरासी कॉलोनी में 390, काशीपुरी में 210 तथा शास्त्रीनगर में 226 घरों का सर्वे किया गया। इ...

.हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Image
भीलवाड़ा . श्रावन माह के चौथे सोमवार को भी मंदिरों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे सुनाई दिए। वहीं इंद्रदेव भी कुछ देर के लिए मेहरबान रहे। गौरतलब है कि श्रावण माह की शुरूआत इस वर्ष सोमवार से हुई और श्रावण के चौथे सोमवार को मामूली बारिश हुई। हालांकि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मंदिरों में अधिक भीड़ भाड़ दिखाई नहीं दी। मंदिरों में श्रद्धालु तो थे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई थी। श्रावण माह के चौथे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और दिनभर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। सावन के चलते एक तरफ जहां मंदिरों में बिल्ब पत्र चढ़ाने वाले शिवभक्त दिखाई दिए। शहर के हरणी महादेव मंदिर, सहित अन्य शिव मंदिरों में शिवभक्त दिखे। अल सुबह से ही बिल्ब पत्र चढ़ाने वाले शिवभक्तों का आना शुरू हुआ और दोपहर तक शिवभक्त शिवालयों पर बिल्ब पत्र चढ़ाने के लिए पहुंचे। काफी संख्या में सोमवार का उपवास रखने वाली महिलाएं और बालिकाएं भी मंदिरों में दर्शनों के लिए पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पहले मंदिरों में भगवान के दर्शन किए। इसके बाद शिव परिवार का पंचामृत अभिषेक किय...

रूप मुनि प्रखर व्यक्तित्व व मानवता के मसीहा थे

Image
भीलवाड़ा। रूप मुनि प्रखर व्यक्तित्व व मानवता के मसीहा थे। यह बात शास्त्रीनगर अंहिसा भवन में सोमवार को रूप मुनि के पुण्य स्मृति दिवस पर नवाकर महामंत्र के जाप के दौरान प्रवर्तक सुकन मुनि ने कही। सुकनमुनि ने कहा कि दीन-दुखियों के मसीहा रूप मुनि अंतिम सांस तक जीवों की रक्षा की प्रेरणा देते रहे। उपप्रवर्तक अमृत मुनि, महेश मुनि, मुकेश मुनि तथा सचिन मुनि ने रूप मुनि ने कहा कि वे छत्तीस कौम के संत थे। संघ अध्यक्ष अशोक पोखरणा ने बताया की जाप के दौरान राजस्थान जैन कॉन्फ्रेंस के कार्याध्यक्ष मीठ्ठालाल सिंघवी, सद्भावना सेवा ट्रस्ट, पकंज बम्बोरिया, बाबूलाल रांका, भैरूगिरी बारड़ोली, राजेन्द्र संकलेचा ने गोशाला में चारे के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। संचालन मंत्री रिखबचन्द पीपाड़ा ने किया। जीवदया के तहत गायों को खिलाया चारा महावीर इंटरनेशनल डायमंड वीरा केन्द्र के तत्वावधान में रामधाम गोशाला में रूप रजत मुनि के स्मृति दिवस पर को-ऑर्डिनेटर मंजू पोखरना के सान्निध्य में गायों को चारा खिलाया गया। डायमंड चेयरपर्सन ने बताया कि वरिष्ठ प्रवर्तक रूपचंद ने 60 गोशालाओं का संचालन किया। ये सुकन मुनि के सा...

झोलाछाप से कराया कोरोना का इलाज

Image
भीलवाड़ा। जिले के कोटड़ी कस्बे में चार कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। उनमें से एक का इलाज झोलाछाप डॉक्टर ने किया था। लसाडिय़ा पंचायत के मीणा का खेड़ा निवासी युवक ने बताया कि तेज बुखार होने पर 23 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटड़ी पर उनकी कोरोना सैंपल देकर जांच करवाई गई थी। उस दिन तेज बुखार होने पर बस स्टैंड पर एक झोलाछाप परेश बंगाली के संपर्क में आया। उसने युवक को कोरोना का संभावित मरीज बताते हुए दो इंजेक्शन लगाए और कुछ इवाइयां दी। अगले दिन फिर बुखार आने लगी। वह 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव निकला। युवक की रिपोर्ट की भनक लगते ही झोलाछाप ने क्लीनिक बंद कर दिया। मामले की जानकारी पर उपखंड अधिकारी चंद्रप्रकाश वर्मा ने तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार हनुतसिंह रावत व चिकित्सा प्रभारी डॉ. कन्हैयालाल यादव ने झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि गत दिनों भी संक्रमित मिले भीलों का झोपड़ा निवासी बुजुर्ग का इलाज नंदराय के एक झोलाछाप ने किया था। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/coronation-treatment-done-with-a-satchel-in-bhilwara-6300298/

कचौरी की दुकान सीज

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते हुए को देखते हुए सोमवार को जिला प्रशासन ने फिर सख्ती दिखाई। अतिरिक्त जिला कलटर (शहर) नंदकिशोर राजौरा ने नियमों की अवहेलना पर अजमेर रोड पर राधे कचौरी सेंटर को सीज करवा दिया। राजौरा ने बताया कि दुकान पर लोग समूह में खड़े होकर कचौरी खा रहे थे। पानी की केन के निकट भी भीड़ थी। दुकानदार सहित अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था। इस दुकानदार के पूर्व में भी दो बार चालान बनाकर जुर्माना राशि वसूल की गई थी। उसके बावजूद भी नियनों की पालना नहीं करने पर सीज की कार्रवाई की गई। शहर में कम्युनिटी स्प्रेड के चलते कोरोना रोगियों की सख्ंया बढ़ती जा रही है। जिला कलक्टर के निर्देश पर थाना क्षेत्र के अनुसार चार टीमें बनाई गई हैं। इनमें शामिल तहसीलदार, नगर परिषद अधिकारी, पुलिसकर्मी अलग-अलग क्षेत्रों में जांच कर नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं। टीम ने अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/kachori-shop-seas-in-bhilwara-6300269/

कोरोना पर जिला स्तरीय कमेटी रखेगी नजर

Image
भीलवाड़ा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के ट्रीटमेंट पर नजर रखने के लिए संभाग और जिला स्तर पर अधिकारियों-विशेषज्ञों की हाईपावर कमेटी बनाई है। संभाग की कमेटी में कलक्टर के साथ संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य व अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। जिले की टीम में विशेषज्ञों, कलक्टर प्रतिनिधि के साथ डिप्टी सीएमएचओ शामिल होंगे। ये कमेटियां ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के पालन से लेकर डेड बॉडी के रख-रखाव व अंतिम क्रियाओं तक की जानकारी लेगी। जहां भी कुछ गलत होगा उसे ठीक करवाएगी और रिपोर्ट सरकार को देगी। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अखिल अरोड़ा ने इसके आदेश जारी किए हैं। जिला कमेटी जिले के निजी कोविड हॉस्पिटलों का निरीक्षण करेगी। इसमें कलक्टर प्रतिनिधि के अलावा कमकम से दो सदस्यों को मौजूद रहना होगा। जिला स्तर पर यह होगी कमेटी कलक्टर या एडीएम के स्तर के नामित अधिकारी, जिला हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजिशियन या टीबी चेस्ट या शिशु रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ एनस्थेटिस्ट, मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल के वरिष्ठ माइक्रोबायलोजिस्ट और डिप्टी सीएमएचओ कमेटी में होंगे। कमेटी की यह होगी...

दूसरी नेगेटिव रिपोर्ट पर मिलेगी छुट्टी

Image
भीलवाड़ा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए गाइडलाइन जारी की है। किसी व्यक्ति की कोरोना जांच के बाद 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देनी होगी। चाहे रिपोर्ट निगेटिव हो या पॉजीटिव। इसके लिए अस्पताल, लैब और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अखिल अरोड़ा की ओर से जिला कलक्टर, सीएमएचओ व प्रमुख चिकित्साधिकारियों को गाइडलाइन में कहा गया है कि रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद मामूली लक्षण दिख रहे हों तो ट्रीटमेंट दिया जाए। लक्षण वाले नेगेटिव मरीजों को नॉन कोविड अस्पताल में रैफर किया जाए। किसी में लक्षण नहीं हो तो उस सावधानी बरतने का परामर्श दिया जाए। रिपोर्ट पॉजिटिव हो और लक्षण नहीं हों या मामूली हों तो उस व्यक्ति को होम आइसोलेट किया जाए। घर में व्यवस्था नहीं होने पर कोविड अस्पताल में भर्ती करें। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि मध्यम लक्षण वाले मरीजों को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जाएगा। ऐसे मरीजों को छुट्टी से पूर्व जांच की आवश्यकता नहीं है। मरीज को 10 दिन भर्ती रखने के बाद तीन दिन तक कोई लक्षण ...

मेजा फीडर की जमीन पर अतिक्रमण

Image
भीलवाड़ा। भारतीय मजदूर संघ की ओर से सरकार जगाओ अभियान के तहत जल संसाधन विभाग कर्मचारी संघ, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ, भारतीय वन विभाग कर्मचारी संघ, जलदाय कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। भामसं के जिला मंत्री शैलेन्द्रसिंह राठौड़ व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाष चौधरी ने बताया कि मांग पत्र में पीडब्ल्यूडी में नियमित श्रमिकों को पदोन्नत नहीं किया जा रहा है। सड़कों पर पेचवर्क पूर्व की भांति करने, वेतन विसंगति दूर करने, वर्दी भत्ते की राशि बढ़ाने, जल संसाधन विभाग में कार्य प्रभारी कार्मिकों भर्ती, चिकित्सा व्यय भुगतान, मेजा फीडर के लिए भीलवाड़ा के नजदीक 14 बीघा भूमि पर अतिक्रमण हटाकर जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों को डीएलसी दर पर भूखण्ड आवंटित करने समेत वनकर्मियों की कई मांगें रखी गई। 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन स्कीम व नेहरू खेलकूद प्रतियोगिता शुरू करने की मांग भी की गई। इस दौरान लक्ष्मणसिंह, बालू दरोगा, दूदा गुर्जर, लादूलाल वर्मा, शंकर माली, बालमुकुन्द उपाध्याय, जगदीश लौहार, बालू वैष्णव, गिरधर शर्म...

मोक्ष कल्याणक पर शांतिधारा

Image
भीलवाड़ा। शहर व जिले में रविवार को दिगम्बर जैन देवालयों में सोशल डिस्टेसिंग के बीच पाश्र्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक, नेमिनाथ भगवान का जन्म व तप दिवस मनाया। इस मौके पर अभिषेक, शान्तिधारा व पूजा की गई। वही बालिकाओं ने उपवास रखा। शास्त्रीनगर मेन सेक्टर स्थित पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पाश्र्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण के अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रवीण चौधरी की आव्हान पर पाश्र्वनाथ भगवान पर शांति धारा व अभिषेक किया। संजय चौधरी ने बताया कि शांति धारा करने में जिनेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार एवं मृदुल पाटनी, माणकचंद, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, कमल व अशोक बडज़ात्या ने शान्तिधारा की। आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि रविवार को पांच लोगों ने अभिषेकए व शान्तिधारा की तथा पूजा अर्चना की गई। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर में पांच.सात लोग ही अभिषेक के लिए पहुंचे। आमलियों की बारी स्थित चतुर्मुखी पारसनाथ कल्पद्रुम मंदिर में मोक्ष कल्याणक मनाया गया। कोरोना संक्रमण के बावजूद भक्तों में बड़ा उत्साह देखा गया। मंदिर में सुबह 5 बजे से ही भक्तों का आना शुरू ...

मुनि सुकुन बोले, दोनों दूध के धुले नहीं

Image
भीलवाड़ा। प्रदेश की राजनीतिक उथल पुथल एवं कोरोना के बढ़ते कहर से साधु संत भी चिंतित है। जैन समाज के मुनि सुकुन मल ने कहा कि प्रदेश में जो राजनीति हो रही है, वो स्वार्थ की राजनीति है। गो सेवा एवं जन सेवा से हम कोरोना को दूर भगा सकते है। Muni Sukun said, both do not have milk शास्त्रीनगर स्थित अहिंसा भवन में मुनि सुकुन मल आदि ठाणा के साथ चार्तुमास कर रहे है। कोरोना की शहर में बढ़ती संख्या के मद्दे नजर उन्होंने धर्म सभा एवं प्रवचन स्थगित रखे हुए है। पत्रिका से बातचीत में कहा कि कोरोना का बढ़ता संकट निश्चित रुप से चिंतनीय है, देश में पापाचार बढऩे से यह रोग बढ़ा है, मिथ्यातत्व छाया हुआ है और जीवों का वध हो रहा है, कोरोना यह सावचेत करता है कि लोग इस तरह के पाप नहीं करें। देश में लोग कोरोना से नहीं वरन भय से मर रहे है। आपसे में आत्मीयता बढ़ी और गो सेवा होती है तो यह कोरोना स्वत चला जाएगा समूचा विश्व जाने राम की महत्ता अयोध्या में रामजन्म भूमि पर पांच अगस्त को जो शिलान्यास हो रहा है, वो खुशी की बात है, जो लोग कहते है कि राम का जन्म अयोध्या में नहीं हुआ वो गलत है। पूर्वज भी यही जन्में है औ...

कोरोना को लेकर भीलवाड़ा की सबसे बड़ी चूक

Image
भीलवाड़ा। जिले में पिछले २६ दिनों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इन २६ दिनों में २५७ लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक ३०० लोग ठीक हो चुके हैं। सबसे बड़ा कारण - अधिकारी तथा आमजन बेपरवाह हो गए हैं। - लॉकडाउन के दौरान हर वस्तु के हाथ लगाने से लोग डरते थे वह डर समाप्त हो गया। - भीलवाड़ा में मौत का आकंड़ा दो प्रतिशत भी नहीं है। - पुलिस प्रशासन कोरोना को भुलाकर हेलमेट पर जोर दे रहा है। कोई भी वाहन चालक बिना मास्क के मिलने पर चालन नहीं बनाया जा रहा है। पुलिस भी मास्क को छोड़ हेलमेट नहीं पहनने पर एक हजार का चालान बना रही है। - जुलाई में अब तक के सबसे अधिक २५७ लोग संक्रमित मिले हैं। १९ मार्च से ३० जून तक मात्र २५६ संक्रमित मिले थे। ये चूक भी पड़ रही भारी - बाजार में दुकानों में भीड़ है। मास्क नहीं है। सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं। प्रशासन अनदेखी कर रहा है। - बाजार में कई बीमार, बुजुर्ग व्यक्ति व बच्चे भी निकल रहे हैं। उन्हें किसी बात का डर नहीं है। - प्रशासन व पुलिस जुर्माना करने में भी खानापूर्ति कर रहे हैं। जनता में कोरोना का भय खत्म है। - लक्षण होने पर भी कई...

शहर में होगा सर्वे, संक्रमण वाले क्षेत्रों में घर-घर जांच

Image
भीलवाड़ा । संक्रमण के फैलाव को देखते हुए यह सघन सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चिकित्सा विभाग की 90 टीमें गठित की गई हैं। 1 जुलाई के बाद संक्रमित पाए जाने वाले लोगों के निवास स्थान को केंद्र मानते हुए आसपास की कॉलोनियों में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। इस दौरान घर के प्रत्येक सदस्य की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल मापा जाएगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने चिकित्सा विभाग को शहर के कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों का सघन सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत एक जुलाई के बाद जिन क्षेत्रों में संक्रमित मिले, वहां घर-घर सर्वे किया जाएगा। कोरोना संक्रमण समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुश्ताक खान ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे के साथ ही हाई रिस्क वाले लोगों को सेम्पलिंग के लिए भेज जाएगा। जो लोग सर्वे में किसी कारण वंचित रह जाते है वे अपने निकटस्थ डिस्पेंसरी पर अपनी थर्मल स्कैनिंग व ऑक्सीजन लेवल की जांच करवा सकते हैं। बैठक में एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। source https://www.patrika....

टेक्सटाइल उद्यमियों को उठाना होगा यह कदम, तब मिलेगी राहत

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संकट से जूझ रहे उद्यमियों को टेक्स का रिफंड मिल सकता है। यह आस गुजरात उच्च न्यायालय के एक फैसले से जगी है। हाल ही गुजरात के उद्यमियों ने रिफंड को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका लगाई थी। उस पर फैसला सुनाते हुए न्यायालय से सरकार ने सभी तरह के रिफंड देने के आदेश दिए है। भीलवाड़ा के उद्यमी भी न्यायालय में याचिका लगाने पर विचार कर रहे है। सीएस गौरव दाधीच ने बताया कि यार्न पर १२ प्रतिशत एवं कपड़े पर ५ प्रतिशत जीएसटी होने से उद्यमियों को इन्वर्टेड ड्यूटी के तहत रिफंड मिलता है। रिफंड में विभिन्न प्रकार की सेवाओं प्रोफेशनल फीस, प्रमाणीकरण फीस, शीपमेन्ट एजेन्ट को चुकाई गई फीस, इसके अलावा सीए, ट्रांसपोर्ट समेत अन्य सर्विस पर रिफंड नहीं दिया जाता है। साउथ गुजरात टेक्सटाइल प्रोसेसर्स एसोसिएशन (एसजीटीपीए) ने अन्य सर्विस पर एक्युम्युलेटेड क्रेडिट रिफंड के लिए गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने एसजीटीपीए के पक्ष में फैसला सुनाया। कपड़ा उद्योग पर जीएसटी के विभिन्न टैक्स के कारण इन्वर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर का नियम लागू होता है। कपड़े का उत्पादन करने से उसकी बिक्री...

एसिम्पटोमेटिक मरीजों को किया जाएगा होम आइसोलेट

Image
भीलवाड़ा। कोरोना महामारी संक्रमण को रोकने के लिए चिकित्सा प्रशासन ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। अब केवल गंभीर बीमार संक्रमितों को ही अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। एसिम्पटोमेटिक या हल्के लक्षण वाले पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही आइसोलेट या क्वारंटीन किया जाएगा। प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा के निर्देशों की पालना में रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान एवं महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने आइसोलेशन नीति की तैयारियों पर चर्चा की। डॉ. खान ने बताया कि अब हाई रिस्क श्रेणी दायरे से बाहर तथा एसिम्पटोमेटिक मरीजों को उनकी सुरक्षा पर होम आइसोलेट किया जा सकेगा। इसके तहत मरीज को प्रपत्र भरने होंगे। दो पड़ोसियों सहित एक केयरटेकर की ओर से अनुबंध पत्र भरा जाएगा। ओम आइसोलेट वाले मरीज को थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर की स्वयं के खर्चे पर व्यवस्था करनी होगी। मरीज के लिए अलग कमरे की व्यवस्था करनी होगी। इंफो ऐप डाउनलोड करना होगा। केयरटेकर को प्रतिदिन रोगी की मॉनिटरिंग करनी होगी। समय-समय पर जांच के लिए एएनएम अथवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेंगे। ...

रज, जल, स्वर्ण व रजत ईंट अयोध्या रवाना

Image
भीलवाड़ा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत, संतों व कार्यकर्ताओं ने नदियों एवं रजकण व जल पूजा अर्चना के बाद अयोध्या भेजे। आश्रमों, मंदिरों, मठों में रज कण व जल के साथ ही नवरत्न, स्वर्ण एवं रजत की ईंटें हनुमानजी की रजत गदा व अन्य सामग्री भी भेजी गई। रविवार सुबह ९ बजे यह सामग्री विशेष वाहन में हरिशेवा धाम से हंसराम उदासीन के सान्निध्य में पुष्प वर्षा एवं जयघोष के साथ रवाना की गई। हरी शेवा धाम में हुए समारोह में संत मयाराम, संत राजाराम, संत गोविंदराम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. शंकरलाल माली, चांदमल सोमानी, रविंद्र जादू, विहिप के सुरेश गोयल, गणेश प्रजापत, पुष्पा बहेडिय़ा, सीमा पारीक, रामप्रकाश बहेडिय़ा, विजय ओझा, मनीष बहेडिया, सीमा जाजू, मधु शर्मा, नारायणलक्ष्मी खटवानी, स्पेन निवासी राम सहित अन्य ने हिस्सा लिया। हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में हल्दीघाटी, मातृकुंडिया, चंद्रभागा नदी पाटन, आऊ नदी, बावड़ी के बालाजी, समेत सभी मंदिरों से यह सामग्री यहां पहुंची। सत्यनारायण शर्मा ने पूजन कराया। आरती, विजय मंत्र व जयघोष के साथ यह सामग्री लेकर विहिप जि...

26 कोरोना संक्रमित मिले

Image
भीलवाड़ा। जिले में रविवार को दो अलग-अलग रिपोर्ट में कुल 26 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें आठ जने एक दूसरे के सम्पर्क में आने तथा सात ऐसे मरीज हैं जिन्हे जुकाम व खांसी था। भीलवाड़ा के ६, गुलाबपुरा के ५, शाहपुरा ४, मांडल ४, मांडलगढ़ ३, रायपुर २, आसीन्द व सहाड़ा में १-१ मरीज मिला। अब तक मरीजों की संख्या ५१३ हो गई है। इनमें दो अन्य जिलों के हैं। एक से २६ जुलाई तक २५७ मरीज मिल चुके हैं। आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि सभी मरीजों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांडलगढ़ के होड़ा में एक परिवार के तीन तथा मांडल में एक ही परिवार के चार जने संक्रमित पाए गए हैं। - शास्त्रीनगर निवासी वृद्ध सांस लेने में तकलीफ होने पर तीन दिन से अस्पताल में भर्ती था। - शास्त्रीनगर की महिला १५ दिन पहले मांउट आबू गई थी। लक्षण दिखने पर जांच करवाई। - सुभाषनगर थाना के कांस्टेबल का ८ साल का भतीजा संक्रमित निकला। -अम्बेडकर कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र संक्रमित मिले। - बापूनगर की महिला ने लक्षण होने पर जांच करवाई थी। ................ - शाहपुरा खटीक मोहल्ला में युवक को तीन दिन पहले बुखार था। ...

कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत, अब तक 10 की मौत

Image
भीलवाड़ा। महात्मा गांधी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित वृद्धा ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले संक्रमितों से मौतों का आंकड़ा 10 हो गया है। इनमें दो मध्यप्रदेश के हैं। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि माणिक्यनगर निवासी ८८ साल की वृद्धा को संक्रमित होने पर 16 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे वेन्टीलेटर पर रखा गया था। सरकार की मदद से मिले महंगे पांच इंजेक्शन में से एक उसे लगाया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। टॉसिलीजूमेब नाम के इस एक इंजेक्शन की कीमत 40 हजार रुपए हैं। प्रदेश में इसका उपयोग जयपुर में ही किया जाता रहा है। यह इंजेक्शन प्लाज्मा थैरेपी के समान काम करता है। उसे दस साल से डाबिटीज था। उसे निमोनिया भी था। गौड़ ने बताया कि रविवार सुबह मेडिकल टीम व भीमगंज पुलिस ने पंचमुखी मोक्षधाम में गाइड लाइन की पालना करते हुए शव का दाह-संस्कार किया। मृतका के पौते व बेटे सहित चार लोग मौजूद थे। कोई ट्रावेल हिस्ट्री नहीं थी मृतका की गौड़ ने बताया कि मृतका कमला देवी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री व कॉन्टेक्ट हिस्ट्री नहीं थी। उन्हें 14 ...

बालिकाओं ने क्यों रखा उपवास

Image
भीलवाड़ा। दिगम्बर जैन समाज की ओर से रविवार को पाश्र्वनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक, नेमिनाथ भगवान का जन्म व तप दिवस मनाया। मंदिरों में अभिषेक, शान्तिधारा व पूजा की गई, वहीं बालिकाओं ने उपवास रखा। आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि रविवार को पांच लोगों ने अभिषेक, व शान्तिधारा व पूजा-अर्चना की गई। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर में पांच-सात लोग ही पहुंचे। मेन सेक्टर शास्त्रीनगर स्थित पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पाश्र्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण के अवसर पर शांतिधारा व अभिषेक किया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि जिनेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार एवं मृदुल पाटनी, माणकचंद, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, कमल व अशोक बडज़ात्या ने शान्तिधारा की। आमलियों की बारी चतुर्मुखी पारसनाथ कल्पद्रुम मंदिर में सुबह ५ बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। मोक्ष कल्याणक होने से चतुर्मुखी पाश्र्वनाथ भगवान पर भी शांति धारा की गई। १8 परिवारों के सदस्यों ने शांतिधारा करवाई। मोहनलाल गदिया, रतन लाल सोनी, निहालचंद अजमेरा, नरेश पाटोदी, निर्मल लुहाडिय़ा, नरेश अजमेरा, विमल टो...

लाखों बहा दिए, फिर भी पता नहीं लगा क्यूं आ रही दरारें

Image
लाखों बहा दिए, फिर भी पता नहीं लगा क्यूं आ रही दरारें भीलवाड़ा। उपनगर पुर में मकानों मे आई दरारों का रहस्य जानने के लिए लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद वास्तविक कारणों का खुलासा लम्बी पड़ताल के बावजूद अभी तक नहीं हो सका है। इतना ही नहीं देश की सर्वोच्च रूडकी की जांच एजेंसी भी पड़ताल कर गई। इन सबके बीच जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को आवंटित भूखंडों को लेकर भी नगर विकास न्यास व क्षेत्र के लोगों के बीच विवाद की स्थिति अभी भी दूर नहीं हो सकी है। उपनगर पुर में मकानों में रहस्यमय तरीके से आई मकानों में दरार का रहस्य जाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत वर्र्ष क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंनंें प्रभावित परिवारों के लिए नया पुर बसाने एवं मकानों में आ रही दरारों का रहस्य जाने के लिए जांच देश की प्रमुख सरकारी एजेंसियों द्वारा कराए जाने की घोषणा की थी। दोनों ही घोषणाओं पर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई। नगर विकास न्यास ने नया पुर बसाने के लिए क्षेत्र चिंहित कर भूमि अवाप्त कर ली। रूडकी समेत अन्य जांच एंजेसियां भी उपनगर पुर आई, वैज्ञानिकों ने भी कई दौरे किए, एजेंसियों ...

चोरी की बिजली से चल रही फैक्ट्रियां

Image
भीलवाड़ा। अजमेर डिस्कॉम का बढती विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने और छीजत कम करने के लिए बिजली चोरी पकड़ो अभियान को लेकर शुक्रवार को जिले भरे में कार्रवाई हुई। अभियान में कुल 400 सतर्कता जांच प्रतिवेदन यानि वीसीआर बनाए गए जिनका कुल राजस्व आकलन 107.63 लाख का किया गया। इसमें से 370 लोग विद्युत चोरी करते हुए पाए गए जिनका राजस्व आकलन 104.07 लाख रुपए का किया गया। 30 स्थानों पर लोग विद्युत दुरूपयोग करते पाए गए जिनका राजस्व आकलन 3.56 लाख रूपए का किया गया। Stolen electricity running factories in bhilwara अधीक्षण अभियंता एसके उपाध्याय ने बताया कि कि शहर के निकटवर्ती ग्राम हलेड़ में शनिवार शाम मै प्रीमियम पेकेजिंग के एमआईपी 59 एचपी कनेक्शन में विद्युत चोरी पकड़ी और 31.12 लाख रुपऐ का राजस्व आकलन किया गया। इसी प्रकार मांडलगढ़ के ग्राम जोजवा में मैसर्स भारती इन्फ्राटेल टावर के 13.1किलोवाट कनेक्शन में विद्युत चोरी पकड़ी और राजस्व आकलन 5.5 लाख रुपए का किया गया। Stolen electricity in bhilwara मीटर शाखा द्वारा हमीरगढ़ में 12 किलोवाट वाणिज्यिक कनेक्शन में विद्युत चोरी पकड़ी गई और राजस्व आकलन 6.1 लाख रुपये ...

नाग पंचमी पर रहा अनूठा संयोग, दिख नाग नागिन

Image
भीलवाड़ा। नाग पंचमी पर नाग एवं नागिन के हरिशेवा धाम व पुराना भीलवाड़ा स्थित एक घर में नजर आने से शनिवार को दिनभर लोगों में कौतुहलता बनी रही। हालांकि पुराना भीलवाड़ा में मकान में नाग-नागिन के घुस आए से परिवार में दहशत व्याप्त हो गई। करीब एक घंटे के अफरातफरी के माहौल के बीच वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत व हिंमाशू हरिव्यास ने सांपों को पकड़ लिया। नाग पंचमी के दिन घर में सांप घुस आने पर क्षेत्र के लोगों में भी पकड़े गए नाग नागिन के जोड़े को देखने की उत्सुकता बनी रही। जानकारी के अनुसार सर्राफा व्यवसायी मनीष बहेडिया के घर के बेसमेंट में जहरीले जीव देख कर परिजन सन्न रह गए। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम व भीमगंज पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की सूचना पर वन्य जीव रक्षक राणावत मौके पर पहुंचे। नाग पंचमी के दिन हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर स्थित शिव मंदिर में तीन नाग खेलते हुए दिखाई दिए। स्वामी हंसराम उदासीन ने वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत को मौके पर बुलाया और सांपों का सुरक्षित रेस्कयू करवाया। इस से पहले आश्रम के प्रांगण में स्थित श्री हरी सिद्धेश्वर मंदिर में नाग नागिन के जोड़...

संदेश आते है हमें बड़ा तड़पाते है, तुम घर कब.....

Image
भीलवाड़ा। जहाजपुर देश की सरहद पर दुश्मनों के दांत जब भी खट्टे होते है शहीदों के गांव के रूप में देश में जाने वाले गाडौली, टीकड, बावड़ी, अमरवासी, लुहारी, ऊंचा, छाजेलाखेड़ा, गोदान का बाड़ा, सरसिया गांव के लोगों के सीने गर्व से चौड़े हो जाते है। यह वो गांव है, जिनमें कई परिवार के जवान सरहद पर लड़ते हुए शहीद हो गए और अभी भी कई जवान देश की सुरक्षा के लिए सीना ताने खड़े है। चीन के आंखे दिखाने से इन गांवों से अभी भी एक ही आवाज आती है, कारगिल की कहानी फिर दोहरानी पड़े तो गांवों के सपूत तुम पीछे मत हटना। The message comes, we are tortured a lot when you are home जहाजपुर उपखंड के गाडौली कस्बे की आबादी छह हजार के लगभग हैं। यहां के प्रत्येक घर में एक या दो जवान सेना से जुड़े हुए हैं। कई युवा सेना में जाने के लिए रोज 10 किलोमीटर पैदल दौड़ कर रैली की तैयारी में जुटे हैं। शहीद ओम प्रकाश परिहार युवाओं के लिए आदर्श बने हुए है। शहीद का परिवार यहां के युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करते हैं। गांव की महिलाएं बताती है कि उन्हें अपने सपूतों व पतियों पर नाज है, लेकिन जब भी उनका संदेश आता है या बात ...

भीलवाड़ा के दो पेट्रोल पम्पों पर अगले माह से सीएनजी

Image
भीलवाड़ा। लगातार बढ़ते पेट्रोल के दाम के बीच अगस्त के प्रथम पखवाड़े में सीएनजी गैस मिलने शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण में दो पेट्रोल पम्पों का चयन किया गया है। सरकार से स्वीकृति मिलने के साथ ही यहां गैस मिलना शुरू होगी। गैस अडानी ग्रुप की ओर से सप्लाई की जाएगी। अडानी गैस सप्लाई के प्रतिनिधि ने बताया कि कम दर पर यह गैस उपलब्ध होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। भीलवाड़ा में तीन, उदयपुर दो तथा चित्तौडग़ढ़ में एक पम्प शामिल है। उदयपुर में दो पम्पों पर सीएनजी मिल रही है। भीलवाड़ा में हमीरगढ़ रोड स्थित कोमको पम्प तथा अजमेर तिराहा स्थित नारायणदास श्याम सुन्दर तथा सोना पेट्रोलियम आटूण रोड शामिल है। चित्तौडग़ढ़ में टॉप वैल्यू तथा उदयपुर में दिग्गज प्यूल तथा दलाल ब्रदर्स शामिल है। हमीरगढ़ व अजमेर रोड स्थित पम्पों पर अगस्त के प्रथम पखवाड़े में सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। पम्प संचालक राकेश छाबड़ा ने बताया कि इसकी तैयारी कर ली गई है। घरों में भी मिलेगी गैस अडाणी ग्रुप के प्रतिनिधि का कहना कि शहर में पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। बारिश से रुकावट आ सकती है। आरके कॉलोनी, आरसी व्यास, विजयसिंह पथिकनगर...

कांग्रेस के धरने में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Image
भीलवाड़ा। कांग्रेस ने भाजपा पर राज्य गिराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पार्टी कार्यालय में धरने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी। सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए भाजपा षड्यंत्र रच रही है। पूर्व यूआइटी चेयरमैन अक्षय त्रिपाठी, महासचिव महेश सोनी, पूर्व विधायक विवेक धाकड़, ओम नराणीवाल सहित कई नेताओं ने भाजपा की आलोचना की। पैदल मार्च सभा के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्टे्रट पर तैनात आरएसी जवानों ने अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। जिलाध्यक्ष शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, कैलाश व्यास, पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़, महावीर जीनगर, पराक्रम सिंह, पूर्व नगर परिषद सभापति ओम नराणीवाल व मधु जाजू, चेतन डीडवानियां, दुर्गेश शर्...

भामसं का सरकार जगाओ अभियान

Image
भीलवाड़ा। भारतीय मजदूर संघ के सरकार जगाओ अभियान के तहत शनिवार को भी प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। राजस्थान विद्युत प्रसारण श्रमिक संघ, राजस्थान विद्युत वितरण श्रमिक संघ, राजस्थान परिवहन निगम, संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन ने जिला कलक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। भामसं जिला मंत्री शैलेन्द्रसिंह राठौड ने बताया कि बिजलीकर्मियों को सेवानिवृत्ति लाभ, पुरानी पेंशन नीति लागू करने, ऊर्जा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों में विनिवेश बंद करने, निजी पूंजीपतियों के हाथों प्राकृतिक उर्जा संसाधनों का हस्तान्तरण रोकने, एक देश एक ग्रिड एक टेरिफ एक वेतन, विद्युत सुधार कानून 2003 के वर्तमान स्थिति पर श्वेत पत्र जारी किया जाने, निजीकरण को रोकने की मांग की गई। रोडवेज में यात्री दोष प्रणाली लागू करने, रोडवेज कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का लाभ आदि मांगों भी उठाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाष चौधरी, अध्यक्ष दिनेश कोठारी, राजस्थान विद्युत प्रसारण श्रमिक संघ के महामंत्री अरुण छीपा, राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन महामंत्री पंकज व्यास, विद्युत वितरण श्रमिक संघ के महामंत्र...

39 रोगी और कोरोना संक्रमित मिले, बिजौलियां में पहला रोगी

Image
भीलवाड़ा। जिले में शनिवार को चार अलग-अलग रिपोर्ट में ३९ जने कोरोना संक्रमित मिले। शहर के १९, गुलाबपुरा क्षेत्र के ७, कोटड़ी क्षेत्र के ४, जहाजपुर ३, शाहपुरा २, बिजौलियां, आसीन्द, रायपुर व सहाड़ा क्षेत्र में एक-एक रोगी मिला। इनमें गुलाबपुरा के भाई-बहन भी शामिल हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 4८७ हो गई है। आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि इन सभी को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। भीलवाड़ा में १९ संक्रमित - आजादनगर कुंभा सर्किल के पास रहने वाली महिला का मकान मालिक भी पहले संक्रमित आया था। - आजादनगर कुंभा सर्किल के पास रहने वाली महिला का पति पूर्व में संक्रमित आ चुका है। - चन्द्रशेखर आजाद नगर की महिला पूर्व संक्रमित की पड़ोसी है। - पुलिस लाइन निवासी आरएसी जवान के कमरदर्द होने पर डॉक्टर के कहने पर जांच करवाई। - संजय कॉलोनी निवासी बालिका के लक्षण आने पर जांच करवाई थी। - चन्द्रशेखर आजादनगर निवासी युवक ट्रांसपोर्ट नगर में कंडेक्टर है। - ट्रांसपोर्ट नगर जोधा मांडल का खेड़ा निवासी युवक ने रैण्डम जांच करवाई थी। - आजादनगर का युवक पूर्व संक्रमि...

जनसंख्या स्थिरता पखवाडे का समापन

Image
भीलवाड़ा। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के समापन अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्य स्तर से पुरस्कृत एवं पंचायत समिति स्तर पर परिवार कल्याण कार्यक्रम व मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक-एक ग्राम पंचायत के सरपंच व ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम को जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया। प्रत्येक प्रथम आने वाली ग्राम पंचायत को 1 लाख का चेक पुरस्कार राशि स्वरूप दिया गया। जिला कलक्टर ने पंचायत समिति बनेङा प्रधान को व ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनेड़ा को राज्य में तीसरे स्थान पर रहने से 5 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने पर सेटेलाईट शाहपुरा, सीएचसी की श्रेणी में 1 लाख व निजी हॉस्पीटल की श्रेणी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने से सिटी हॉस्पीटल भीलवाड़ा को 1 लाख का चेक दकर सम्मानित किया। दो एएनएम, दो आशा ग्रामीण क्षेत्र से व एक एएनएम, एक आशा शहरी क्षेत्र को सम्मानित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुश्ताक खान न...

सांवरिया हनुमान मंदिर पर 501किलो सिन्दूर से चढ़ाया चोला

Image
भीलवाड़ा। कारोई स्थित सांवरिया हनुमान मंदिर पर शनिवार शाम बरसात की कामना को लेकर 2100 लड्डू 501 किलो आम और इतने ही कैलों का भोग लगाया गया। फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। इससे पहले ५०१ किलो सिन्दूर से चोला चढ़ाकर कलश की स्थापना की गई। महंत बाबूगिरी महाराज ने बताया कि दिन में सांवरिया हनुमान मंदिर कारोई में बालाजी को 501 किलो सिंदूर 101 किलो चमेली के तेल से चोला चढ़ाया गया। पंडित आचार्य देवेन्द्र ने मंत्रोच्चार के बीच हवन कीर्तन किया। चोला चढ़ाने के साथ ही मंदिर पर 21 फिट के गुम्बद पर कलश और दो किलो चांदी की नैत्र स्थापना की गई। शाम सवा छह बजे महंत बाबूगिरी महाराज ने महाआरती की। बाद में बरसात की कामना को लेकर सांवरिया हनुमान को 2100 लड्डूओं व 501 किलो आम और केलों का भोग लगाया गया। प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि यह मंदिर में देश पहला हवाईजहाज के रूप में तथा परिसर एयरपोर्ट की तरह होगा। इस मौके पर सरपंच नटराज सिंह, देवेन्द्र सिंह, नंदकिशोर कुमावत, शांतिप्रकाश मोहता, जेपी काबरा, पार्षद पीयूष डाड,अनिल बल्दवा आदि उपस्थित थे। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/5...

भीलवाड़ा फिर बना कोरोना हॉट स्पॉट

Image
भीलवाड़ा। लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से जिला हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। इसका असर राखी बाजार पर भी है। बहनें भाइयों को राखी भेजने से कतरा रही हैं। उनका मानना है कि राखियां कई हाथों से गुजरेंगी। एेसे में संक्रमण का खतरा हो सकता है। बहुत से भाइयों ने बहनों से राखियां नहीं भेजने का आग्रह किया कि वे बाजार से खरीद कर बंधवा लेंगे। रक्षा बंधन पर्व 3 अगस्त को मनाया जाएगा। थोक विक्रेता पीयूष सोडानी ने बताया कि हरियाली तीज राखियां खरीदने के लिए अन्तिम कार्य दिवस माना जाता है। इस दिन से खुदरा बिक्री बढ़ जाती थी। इस बार ऐसे हालात नहीं हैं। हरियाली तीज पर ठाकुरजी े लिए राखी खरीदने का प्रचलन था, लेकिन मंदिर बंद है। अब आखिरी तीन-चार दिन में सेल निकलने की संभावना है। राखियों के थोक विक्रेता 10 से ज्यादा है। करीब एक करोड़ रुपए का व्यापार होता है। चाइनीज राखियां नदारद बाजार में चाइना के बायकॉट का असर दिख रहा है। इसका फायदा भारत के अन्य राज्यों में राखी बनाने वाले कारीगरों को मिला है। बाजार में बच्चों के लिए चाइनीज लाइटिंग फैंसी राखियां न के बराबर हैं। सीमा पर संकट के कारण विक्रेताओं का मालूम था कि ...

82 प्रतिशत बुवाई, एक अच्छी बारिश की दरकार

Image
भीलवाड़ा। बारिश में देरी से किसानों का काफी नुकसान हो चुका है। अब भी एक अच्छी बारिश की दरकार है। बारिश के आस में जिले में लगभग 3 लाख 60 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है। जो निर्धारित 4.37 लाख हैक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 82.46 प्रतिशत है। एक-दो दिन और बरसात नहीं हुई, तो हाथ से आखिरी मौका निकल जाएगा। बाद में बारिश होती भी है, तो नुकसान की भरपाई नहीं हो सकेगी। कृषि विभाग को उम्मीद है कि एक अच्छी बारिश फसलों के लिए जीवनदान हो सकती है। कुछ फसलों में जो नुकसान होना था, हो चुका। अब किसानों को प्लान बदलकर ऐसी फसलें बोनी चाहिए, जिनमें कम पानी और पकने में कम समय चाहिए। सावन बीत रहा है और खेत खाली पड़े हैं। जहां फसलें हैं, उनको बचाना मुश्किल रहा है। कहीं बंूदाबांदी तो कहीं अच्छी बारिश एक-दो बार होकर रह गई। पिछले साल इन्हीं दिनों तेज बरसात हुई थी। वर्ष 2019 और 2020 में 15 जून से 21 जुलाई के बीच तुलना में २५ प्रतिशत बरसात भी नहीं हुई। कृषि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा पानी वाली फसलों की बुवाई का समय लगभग गुजर चुका है। दो-तीन दिन बरसात नहीं हुई तो किसान पछेती फसल भी नहीं ले पाएंगे...