Posts

Showing posts from August, 2021

आठ माह में 15.25 लाख टीके लगाए

Image
भीलवाड़ा। कोरोना टीके में भीलवाड़ा का आंकड़ा आठ माह में करीब 15.25 लाख पहुंच गया। इसमें सर्वाधिक अगस्त में 4.57 लाख लोगों के टीके लगे हैं। कुल 15.25 लाख टीकों में 11 लाख 62 हजार के प्रथम तथा 3 लाख 62 हजार 666 के दूसरी डोज लगी है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 9911 सत्र टीकाकरण हुए। जनवरी में 13 हजार 599, फरवरी में 27 हजार 108, मार्च में 1 लाख 73 हजार, अप्रेल में 2.22 लाख, मई में 1.19 लाख जून में 3.15 लाख, जुलाई में 1.95 लाख लोगों के टीके लगे थे। जुलाई में लगभग 13 दिन टीके नहीं मिलने से टीके नहीं लग सके है। अगस्त माह में चार दिन को छोड़कर लगातार वैक्सीन मिलने से यह आंकड़ा 4.57 लाख तक पहुंच गया है। अगस्त में 15, 18, 19 व 22 अगस्त को वैक्सीनेशन सेन्टर बन्द रहे। माह प्रथम डोज दूसरी डोज कुल टीके जनवरी 13,599 0 13,599 फरवरी 17,086 10,022 27,108 मार्च 1,54,521 18,677 1,73198 अप्रेल 1,88,576 33,869 2,22,445 मई 98,228 21,700 1,19928 जून 2,85,252 30,498 3,15,750 जुलाई 89,343 1,06,050 1,95393 अगस्त 3,15,423 1,41,850 4,57,273 योग 11,62,028 3,62,666 15,24,694 ----...

बिना पंजीयन लगेगी कोवैक्सीन की पहली डोज

Image
भीलवाड़ा। कोरोना की तीसरी लहर की आंशका को देखते चिकित्सा विभाग ने शहर के हर व्यक्ति को टीका लगाने की कवायद शुरू की। विभाग शहर के 70 पार्षदों की मदद लेगी। जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों को भी वंचित लोगों को टीका लगाने के लिए निर्देश जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने दिए। विभाग बुधवार को एक सेन्टर पर बिना पंजीयन हर व्यक्ति के प्रथम डोज लगाएगा। इसके लिए मौके पर ही पंजीयन किया जाएगा। भीलवाड़ा में राजीव गांधी ऑडिटोरियम केन्द्र पर बिन पंजीयन कोवैक्सीन की प्रथम डोज लगाए जाएगी। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि बुधवार को १8 वर्ष से ऊपर वाले आयु वर्ग के लिए कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा कोवैक्सीन की द्वितीय डोज का वेक्सीनेशन शहर के ९ सेन्टरों पर ऑनलाइन शेड्यूल स्लॉट के अनुसार टीके लगाए जाएंगे। यहां लगेगी कोविशील्ड एमजीएच में प्रथम व दूसरी डोज, ईएसआई हॉस्पिटल प्रथम, सुभाषनगर, काशीपुरी, चंद्रशेखर आजादनगर, पुर, शास्त्रीनगर डिस्पेंसरी तथा सांगानेर डिस्पेंसरी में कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगेगी। जबकि कोवैक्सीन की दूसरी डोज चपरासी कॉलोनी में लगेगी। जबकि राजीव गांधी ऑडिटोरियम में प्रथम डोज...

दुनिया में नित्यता-अनित्यता का क्रम सदैव चलता है

Image
भीलवाड़ा। आचार्य महाश्रमण ने कहा कि दुनिया में नित्यता और अनित्यता का क्रम सदैव चलता रहता है। स्थिरता के बिना परिवर्तनशीलता नहीं है और परिवर्तनशीलता के बिना स्थिरता नहीं है। एक स्थिति से दूसरी स्थिति में जाना परिणमन कहलाता है। ये जीव और अजीव दोनों में होता है। जैन दर्शन के अनुसार भावों में परिवर्तनशीलता आती है, कर्मों का उदय होता है जिसके फलस्वरूप जीव का परिणामांतर होता रहता है। आचार्य ने कहा कि जीव परिणाम के कुछ प्रकार है। जैसे गति, इंद्रिय, कषाय, लेश्या, योग, उपयोग, चारित्र, वेद आदि। इनमें से कुछ त्याज्य है तो कुछ उपादेय है। कषाय परिणाम त्याज्य होता है। लेश्या, योग शुभ अशुभ दोनों रूप में होते है लेकिन फिर भी अंतिम समय में ये भी त्याज्य होते है। केवल ज्ञान की उच्च भूमिका में आने के बाद जीव सब चीजों से ऊपर पहुंच जाता है। व्यक्ति का चारित्र परिणाम उन्नत रहे, ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास रहे यह काम्य है। कार्यक्रम में साध्वी योगप्रभा ने गीतिका की प्रस्तुति दी। चंदा बाबेल, दर्श चोरडिय़ा ने विचार रखे। आचार्य ने सुरेश चंद्र बोरदिया को 25 की तपस्या में 30 मासखमण की तपस्या का प्रत्याख्य...

मकान के पट्टा की जानकारी जुटाएंगे नगर परिषद के कर्मचारी

Image
भीलवाड़ा। आपके मकान का पट्टा है या नहीं, यह सवाल नगर परिषद के कर्मचारी बुधवार से हर मकान मालिक से पूछेंगे। किसी के पास पट्टा नहीं है और पट्टा चाहता है तो उसे पूछे सवालों का सही जवाब देना होगा ताकि २ अक्टूबर से प्रशासन शहरों संग अभियान में पट्टा दिलाया जाएगा। जानकारी नहीं देने पर पट्टे से वंचित रह सकते हैं। शहर में सर्वे के लिए मंगलवार को सभापति राकेश पाठक ने जमादारों व अधिकारियों की बैठक ली। इसमें हर वार्ड की सूची बनाई। इसमें मकान मालिक का नाम तक दे रखा है। सभापित पाठक ने बताया कि ७० वार्ड की सूची जमादारों व कर्मचारियों को सौंप दी। उन्हें केवल मुखिया का नाम, पता, कॉलोनी का नाम, परिवार का जनआधार या भामाशाह नंम्बर, मुखिया का मोबाइल नम्बर, भूखंड का पट्टा है या नहीं की जानकारी लेनी है। पट्टा नहीं है तो उसके दस्तावेज, उस आधार पर मकान या भूखंड का क्षेत्रफल, वर्तमान स्थिति भूखंड रिक्त या मकान बना है, सामने की रोड की चौड़ाई कितने फीट है, डूब क्षेत्र, नदी, नाला, बहाव क्षेत्र, विद्युत हाइटेंशन लाइन हो तो विवरण तथा पट्टे का प्रकार कच्ची बस्ती या स्टेट ग्रान्ट या ६९ए जो स्थिति है उसका फार्म भरन...

चार माह बाद स्कूलों में लौटी रौनक

Image
भीलवाड़ा। करीब चार माह बाद बुधवार से (एक सितंबर) से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलेंगे। अभिभावक व विद्यार्थियों के साथ स्कूलों ने तैयारी कर ली है। स्कूलों ने कार्यक्रम तय कर लिया है। स्कूलों को कोरोना गाइडलाइन की पालना करनी होगी। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग रखना मुख्य चुनौती होगी क्योंकि अधिकांश स्कूलों में कमरों की संख्या कम है। अभी केवल कक्षा ९ से १२ तक की पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने सोशल डिस्टेंसिंग की हर हाल में पालना कराने को कहा है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नारायण जागेटिया ने बताया कि जिले की सभी सरकारी स्कूलों के लगभग अध्यापक व स्टाफ का कोरोना टीकाकरण पूरा हो चुका है। स्कूल में किसी बच्चे को बुखार, खांसी, गले में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर अन्य बच्चों से अलग कमरे में बैठाया जाएगा या घर भेज देंगे। तीसरी लहर को देखते बच्चों की सुरक्षा के पूरे उपाय किए हैं। सभी सीबीईओ को कोरोना गाइडलाइन की पालना कराते स्कूल खोलने को कहा गया है। जगह की परेशानी आए तो स्कूल में खाली प्रारंभिक शिक्षा के कमरों को काम में लिया जाएगा। निजी स्कूल भी खुलेंगे शहर की अधिकांश निजी स्कूलों में भी बुधवार से ...

नकबजन व वाहन चोरियों का खुलासा, छह जने गिरफ्तार

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा पुलिस के लिए मंगलवार का दिन कामयाबी भरा रहा। नकबजनी और वाहन चोरों की तीन गैंग पकड़ी। छह जने गिरफ्तार किए गए। सुभाषनगर, कोतवाली और माण्डल पुलिस को कामयाबी मिली। गिरोह ने चोरियों की कई वारदात से पर्दा उठाया। इनमें सुभाषनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा नकबजन प्रतापनगर थाने का हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ भीलवाड़ा समेत कई जिलों में १९ मुकदमे है। रक्षाबंधन पर तोड़े दो मकानों के ताले सुभाषनगर पुलिस ने शातिर नकबजन गिरफ्तार किया। आरोपी ने रक्षाबंधन पर दो सूने मकानों के ताले तोड़े। यहां नकदी समेत लाखों का माल समेट लिया। थानाप्रभारी पुष्पा कासौटिया ने बताया कि विशेष टीम ने अनुसंधान के बाद हार्डकोर अपराधी कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती निवासी मोहम्मद इशाक उर्फ टोडा को नकबजनी के आरोप में पकड़ा। उसने रक्षाबंधन पर सूने घर का फायदा उठाकर २२ अगस्त की रात संजय कॉलोनी निवासी हितेश शर्मा व विद्युत नगर निवासी अभिषेक जैन के सूने मकान का तोड़ दिया। यहां से नकदी समेत लाखों के गहने समेट ले गया। गृहस्वामी त्योहार पर परिवार समेत बाहर गए थे। आरोपी का पता लगाने के लिए पचास से अधिक संदिग्धों से पूछताछ हुई। ...

खेत पर सो रहे भाई-बहन की सर्पदंश से मौत, चाचा की हालत गम्भीर

Image
भीलवाड़ा. फूलियाकलां में खेत पर सो रहे परिवार के तीन जनों को जहरीले सर्प ने डस लिया। इससे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनके चाचा की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसका केकड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फूलियाकलां पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से गांव में शोक की लहर है। थानाप्रभारी रामपाल विश्नोई ने बताया कि काली देवी भील ने दर्ज कराई कि उसने फूलियाकलां में रफीक मोहम्मद का खेत सिंजारे पर ले रखा है। वह अपने बच्चों के साथ खेत पर सोई हुई थी। उसका देवर भी खेत पर सोया था। रात को सांप ने उसके एक साल के बेटे सागर और दो साल की बेटी बंटी व देवर गोपाल भील को डस लिया। दर्द होने पर सब जागे तो सांप भागता हुआ नजर आया। परिवार की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। खेत मालिक रफीक मोहम्मद भी वहां पहुंचा। तीनों को उपचार के केकड़ी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोपाल का इलाज शुरू किया गया। वह गंभीर हालत में है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/brother-and-sister-sleeping-on-the-farm...

साली के ससुराल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी-साले समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Image
भीलवाड़ा. शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के बरोदा पंचायत के नवलपुरा में मंगलवार को युवक का उसकी साली के ससुराल में संदिग्ध हालात में पेड़ पर शव लटका मिला। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने मृतक की पत्नी व साले समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते शक्करगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच कर रही है। थानाप्रभारी छोटूलाल ने बताया कि ग्रामीणों ने नवलपुरा में सड़क किनारे तालाब के पास पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। मृतक की पहचान देवपुरा के छाबडि़या के राजाराम मीणा (२३) के रूप में की। परिजन भी मौके पर पहुंचे। कोहराम मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव उतारा। मृतक के पिता रामप्रसाद मीणा ने हत्या का मामला दर्ज कराया। इसमें राजाराम की पत्नी, उसकी दो साली, साढू व साले के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। परिवादी ने आरोप लगाया कि उसकी बहू ने राजाराम को फोन करके खुद की बहन के ससुराल बुलाया। वहां पहुंचने के बाद राजाराम के धक्का-मुक्की करते गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या बताने के लिए पेड़ पर शव लटका दिया। source https://www.patrika...

टीकाकरण में हमीरगढ़ अव्वल, कोटड़ी सबसे फिसड्डी

Image
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले में टीकाकरण गति पकड़ने लगा है। पिछले दस दिनों में जिले में करीब 2 लाख लोगों को टीके लगाए गए है। जिले मे अब तक 63 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है। टीकाकरण की यहीं रफ्तार रही तो अगले दस दिनों में जिले के 80 प्रतिशत लोगों के पहली डोज लग जाएगी। अब तक जिले में हमीरगढ़ टीकाकरण में अव्वल हैं, वही कोटड़ी क्षेत्र सबसे पीछे चल रहा है। हमीरगढ क्षेत्र में 60 हजार 311 लोगों के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 51 हजार 186 जनों को पहली डोज लगाकर 85 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, जबकि कोटड़ी क्षेत्र में 1 लाख 31 हजार 98 लोगों के मुकाबले 63 हजार 274 के ही टीके लगा पाए है। यह लक्ष्य का केवल 48 फीसदी है। जिले में 29 अगस्त तक 18 लाख 7 हजार 818 लोगों में से 11 लाख 30 हजार 408 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। अब जिले में 6 लाख 77 हजार 410 लोग शेष है। 60 हजार डोज मिली आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा को सोमवार को 60 हजार डोज और मिली है। यह सभी डोज लगने के साथ ही जिला कुल मिलाकर 15 लाख डोज से ऊपर पहुंच जाएगा। इसी तरह डोज मिलती रही तो जल्द ही जिले में 80 प्रतिशत से अधिक लोग...

गणेश प्रतिमाओं को निखारने के लिए बाहर से आए कलाकार

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संकट कम हुआ तो माटी के कलाकारों में फिर से उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना व लॉकडाउन के कारण पिछले साल गणेश प्रतिमाओं में बंगाली कला के जादू से प्राण फूंकने वाले कलाकार भीलवाड़ा नहीं आ सके थे। इस बार घरों में पूजा के लिए प्रतिमाएं बनाने में जुटे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कलाकार आ गए हैं। उन्होंने प्रतिमाओं को आकार देना शुरू कर दिया है। कलाकारों को फिलहाल बड़ी प्रतिमाओं के ऑर्डर मिलना शुरू नहीं हुए हैं। हालांकि गणेश चतुर्थी १० सितम्बर को है। ऐसे में अभी दस दिन का समय भी है। सरकार की गाइड लाइन क्या रहती है। इसका भी प्रशासन इंतजार कर रहा है। लेकिन जिला प्रशासन पहले से ही कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सख्ती के साथ पालना कराने में लगा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे रोजगार की आस में करीब 8 से 10 मूर्तिकार अपने सहयोगियों के साथ आते हैं। वह जून-जुलाई में भीलवाड़ा आ जाते हैं, लेकिन पिछले साल जो कलाकार जल्दी आ गए थे, वही यहां रहे, शेष कोरोना व लॉकडाउन के कारण नहीं आ सके। मूर्तिकार बताते हैं इस बार कई लोग आए हैं। अभी ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं। इससे छोटी प्रत...

नन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की..

Image
भीलवाड़ा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार मध्य रात शहर के विभिन्न मंदिरों और घरों में धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक आयोजन हुए। मंदिरों और घरों में लोगों ने कान्हा के जन्मोत्सव की भव्य झांकी सजाई तो मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई। कोरोना महामारी के कारण प्रशासन और पुलिस की सख्ती के चलते मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं रही। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई और श्रीकृष्ण को मक्खन, मिश्री और पंजीरी का भोग लगाया गया। मंगलवार को कई जगह नन्दोत्सव मनाया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी हर कोई कृष्ण भक्ति के रंग में दिखा। कई घरों में माथे पर मुकुट व मोर पंख लिए बच्चे कान्हा-राधा बने थे। मध्य रात 12 बजे कृष्ण जन्म के साथ ही मंदिरों और घरों में शंख, घडिय़ाल के बीच जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूंज उठे। मंदिरों में आरती के समय गिने चुने भक्त ही नजर आए। रात ९ बजे बाद सभी मंदिरों के पट बंद करवा दिए गए थे। हर मंदिर के बाह पुलिस कर्मी तैनात रहे। मुख्य डाकघर के सामने स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, लेकिन कोरोना की गाइडलाइन की पालना में मंदिर का म...

नि:स्वार्थ सेवा ही फलदायी-आचार्य महाश्रमण

Image
भीलवाड़ा। आचार्य महाश्रमण ने वैयावृत्य की विवेचन की। उन्होंने कहा कि सेवा करना वैयावृत्य कहलाता है। किसी के उपकार के लिए कुछ करना, रोगी, अक्षम की सेवा करना वैयावृत्य होता है। भीतर में जब अहिंसा व करुणा के भाव जाग्रत होते है तब आत्मा किसी साधु या व्रती-त्यागी की सेवा सुश्रुषा के लिए तत्पर होती है। नि:स्वार्थ भावना से की सेवा फलदायी होती है। आचार्य ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ में स्थविर, तपस्वी, ग्लान की सेवा करने का संस्कार परंपरा से है। वृद्ध स्थविर साधु-साध्वियों की चित्त समाधि बनी रहे। उनको समुचित सेवा मिलती रहे, ऐसा प्रयास रहना चाहिए। कोई भी अपने आप में असहाय न बने, ऐसी स्थिति साधु संस्था में वांछनीय है। हमारे भीतर वैयावृत्य की भावना जागे, ये ऐसा तप है जिसके लिए कहा गया कि इससे तीर्थंकर नाम गोत्र का बंध होता है। साध्वी संबुद्धयशा ने कहा कि कषाय को उपशांत करके प्रतिक्रिया विरति की साधना की जा सकती है। निमित्त चाहे जो हो सम्यक तरीके से उनका सामना करना चाहिए। मुदित डागा ने आचार्य से अठाई का प्रत्याख्यान किया। आचार्य के समक्ष समण संस्कृति संकाय, जैन विश्व भारती लाडनूं की ओर से जैन विद...

विवादों का न्यास पर यूडीएच ने मांगी रिपोर्ट

Image
भीलवाड़ा। UDH seeks report on trust disputes नगरीय विकास विभाग (यूडीएच) ने नगर विकास न्यास भीलवाड़ा में गड़बडिय़ों को लेकर राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित समाचार पत्रों पर प्रसंज्ञान लेते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। UDH seeks report on trust disputes राजस्थान पत्रिका ने 27 अगस्त 21 को ' विवादों का न्यासÓ व 23 अगस्त 2021 को 'निजी कॉलोनी पर मेहरबानीÓ शीर्षक समाचार प्रकाशित कर न्यास में निर्माण कार्य व कामकाज में हो रही गड़बडिय़ों का खुलासा किया था। UDH seeks report on trust disputes इसे नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने गंभीरता से लिया। UDH seeks report on trust disputes उनके निर्देश पर UDH seeks report on trust disputes शुक्रवार को नगर विकास न्यास से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। UDH seeks report on trust disputes न्यास सचिव अजय कुमार आर्य ने बताया कि न्यास से जुड़े से समस्त प्रकरणों के संदर्भ में यूडीएच को जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी। UDH seeks report on trust disputes source https://www.patrika.com/bhilwara-news/udh-seeks-report-on-trust-disputes-703812...

कल्याण की कूंची ने फड़ में उकेरी कृष्ण लीला

Image
भीलवाड़ा । राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फड़ चित्रकार कल्याण जोशी ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर विशेष फ ड़ चित्र तैयार किया है। जिसमें श्री कृष्णा जन्म एवं कृष्णा की बाल लीलाओं को दर्शाया गया है । Kalyan joshi kunci engraved Krishna Leela in Phad at bhilwara फ ड़ चित्रकारी विशेष तौर पर प्राकृतिक रंगों द्वारा हाथ से बने कपड़े पर तैयार की जाती है, जिसे कलाकर स्वयं तैयार करते है। फ ड़ शैली में अब तक पाबूजी, देवनारायण जी के अलावा कल्याण जोशी ने रामायण, श्री कृष्णा लीला, महाभारत, गीत गोविंद , दुर्गा, श्री गणेश चालीसा, श्री हनुमान चालीसा एवं कही एतिहासिक वीरगाथाओं और कहानियों पर फ ड़ बना चुके है। Kalyan joshi kunci engraved Krishna Leela in Phad at bhilwara वह हाल ही में कोरोना महामारी एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के लिए खेलों पर भी फ ड़ बना चुके है। कल्याण जोशी के फ ड़ चित्रों की प्रदर्शनी बैंगलोर के जयमहल पैलेस में 1 से 7 सितम्बर तक प्रदर्शित की जाएगी। Kalyan joshi kunci engraved Krishna Leela in Phad at bhilwara source https://www.patrika.com/bhilwara-news/kalyan-joshi-kunci-engraved-kr...

गड्ढ़े ने बढ़ाया मर्ज, राहगीर हो रहे परेशान

Image
भीलवाड़ा. शहर में उधड़ी सडकें परेशानी का सबब बनी हुई है। एेसा कोई मार्ग नहीं होगा जहां सड़कें ठीक हो। गली-मोहल्ला दूर प्रमुख मार्गों तक सड़कों के हालात खराब है। बारिश के बाद तो यह चिढ़ा रही है। सड़क पर गड्ढ़े या गड्ड़ों में सड़क इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। वाहन चालकों को सर्वाधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढ़ों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होना आम हो गया है। लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर गया ही नहीं है। सीवरेज ने बिगाड़ और हालात शहर में डाली गई सीवरेज लाइन के बाद तो हालात और खराब हो गए है। बारिश पूर्व इनकी मरम्मत करना था। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं गया। कई जगह लाइन डालने के बाद सड़क की धंस गई। वहीं कई जगह बड़े-बड़े गड्ढ़ों से स्थिति विकट हो गई। जबकि जहां-जहां लाइन डाली जा चुकी है। वहां सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए। शहर के गोल प्याऊ चौराहा, रोडवेज बस स्टैण्ड रोड, अजमेर तिराहा, जेल चौराहा, श्रीगेस्ट चौराहा, मियाचंदजी की बावड़ी, बड़ला चौराहा, गंगापुर तिराहा, आजादनगर के प्रमुख मार्ग समेत कई प्रमुख मार्गों और गलियों में कमोबेश स्थिति यहीं है। बारिश में नजर नहीं आते, सड़क और गड्ढ़े बराबर...

यह अभागे, अब किसी घर में कान्हा तो कही राधा है

Image
भीलवाड़ा। अपनों ने ठुकराया, परायों ने गले लगाया। ऐसे कई बच्चे सभ्रांत घरों में कान्हा व राधा बन कर खेल रहे है। वीरानें, झाडियों व पालने में मिले यह अभागे अब किस्मत के धनी है और कई परिवारों का चिराग बन कर खुशियां बिखेर रहे है। कुछेक बच्चे अभी बाल अधिकारिता विभाग के पालना व आंगन को अपनी किलकारियों से रोशन किए हुए है। जिले में निष्ठुर हाथों ने ममता का आंचल बिछाने के बजाए कईयों का बचपन छीन लिया है। ऐसे बदनसीबों की तकदीर भले ही जन्म पर धोखा दे गई। लेकिन यह बच्चे अब अभागे नहीं रहे हैं। इनकी किस्मत बदल चुकी है। इनमें से कई आज संभ्रात परिवारों के राज दुलारे है। परिजनों के ठुकराए बच्चों में कई महानगरों में किसी घराने में किसी के चिराग बने है। वही कई बच्चे ऐसे है जिन्हें गोद लेने के लिए बड़ी संख्या में बाल अधिकारिता विभाग एवं बाल कल्याण समिति को आवेदन मिल रहे है। दिल पसीज उठे गत दो साल में ऐसे कुछेक मामले सामने आए जब नवजातों को कंटीली झांडियों में देख कर लोगों के दिल पसीज गए, निष्ठुर मां ने अपने कलेजे के टुकड़ों को सीने से लगा कर पालने की बजाए उन्हें कचरे के ढेर, झाडियों, नाले व वीरानें में फैं...

बेख्याल यात्री, लापरवाह रोडवेज

Image
भीलवाड़ा. करीब डेढ़ साल से कोरोना महामारी झेल रहे आमजन के साथ रोडवेज भी संभलने को तैयार नहीं। तीसरी लहर की आशंका के बाद भी बचाव में लापरवाही बरती जा रही है। त्योहारी सीजन होने के बाद भी रोडवेज प्रबंधन सरकार की आेर से निर्धारित गाइड लाइन की पालना नहीं करवा रहा। कमाई के फेर में यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। बसों में निर्धारित क्षमता से ज्यादा बैठाया जा रहा तो बस स्टैण्ड पर टिकट खिड़की पर दो गज दूरी की पालना नहीं हो रही। बस लगते बुकिंग पर भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग भूले स्टैण्ड पर बस आते ही बुकिंग खिड़की पर टिकट के लिए भीड़ उमड़ती है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ताक में रख दिया जाता है। यहीं हाल बस में जगह पाने को लेकर आपाधापी में देखी जा सकती है। बस में चढऩे के दौरान यात्री दूरियां नहीं बनाते। बिना मास्क घूमते रहते यात्री, टोकने वाला कोई नहीं बस के इंतजार में बैठे यात्री बिना मास्क ही रहते है। मास्क लगाने को लेकर उनको टोका ही नहीं जाता। यहां तक की बुकिंग खिड़की पर बैठे कई कर्मचारी भी मास्क नहीं लगाते। जबकि कोरोना से बचाव के लिए सबसे जरूरी मास्क ही है। यात्रियों ...

18 से 44 उम्र के 5.91 लाख को पहला टीका, इनमें 74,596 को दूसरी डोज भी लगी

Image
भीलवाड़ा। जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र के 62 फीसदी आबादी को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। जिले में 18 लाख 7 हजार 818 लोगों का टीकाकरण होना हैं। उनमें 11 लाख 29 हजार 416 को पहला टीका लग चुका। 18 से 44 उम्र के 5 लाख 91 हजार 215 लोगों ने पहली डोज लगवाई है। मगर इनमें से मात्र 74,596 के दूसरी डोज लग पाई हैं। इसका बड़ा कारण दोनों टीके के बीच का अंतराल माना गया है। भीलवाड़ा पहले टीकाकरण में प्रदेश में अच्छी स्थिति में था लेकिन डोज कम उपलब्ध होने से जिले की रैंक गिरी है। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग से आया सुधार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18 से 44 साल वालों के लिए पहला टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक सिस्टम लागू किया। दूसरा टीका लगाने के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के इंतजाम किए। जिन्हें पहला टीका लगाए 84 दिन पूरे हो गए, उन्हें ज्यादा टीके लग सके। नतीजतन लोगों को दोनों टीके लगाने के मामले में भीलवाड़ा सप्ताह भर पहले प्रदेश में अव्वल था। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि रविवार को जिले में 157 सेन्टरों पर 54 हजार 789 लोगों के टीके लगाए गए जो अगस्त माह में सर्वाधिक है। इनमें प्रथम डोज 41 हजार...

नेमिनाथ भगवान के चचेरे भाई थे श्रीकृष्ण

Image
भीलवाड़ा . जैन धर्म ने कृष्ण को उनके त्रैषठ शलाका पुरुषों में शामिल किया है, जो नौ वासुदेव में से एक है। 3112 ईसा पूर्व हुए भगवान श्रीकृष्ण एक राजनीतिक, आध्यात्मिक और योद्धा ही नहीं थे वे हर तरह की विद्याओं में पारंगत थे। भगवान श्रीकृष्ण से धर्म का एक नया रूप और संघ शुरू होता है। श्रीकृष्ण और जैनियों के 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ चचेरे भाई थे। श्रीकृष्ण के पिता वसुदेव और नेमिनाथ के पिता समुद्र विजय भाई थे। बालयोगी निर्यापक मुनि विद्यासागर महाराज ने बताया कि जैन दर्शन में श्रीकृष्ण को अतिविशिष्ट पुरुष के रूप में चित्रित किया गया है। जैन आगमों में 63 शलाका पुरुष माने गए हैं जिनमें 24 तीर्थंकर, 12 चक्रवर्ती, 9 बलदेव, 9 वासुदेव तथा 9 प्रति वासुदेव हैं। नेमिनाथ (अरिष्ट नेमि) 22वें तीर्थंकर तथा श्री कृष्ण नौवें अंतिम वासुदेव हैं। जैन पुराणों के अनुसार श्री कृष्ण भावी तीर्थंकर हैं। नेमिनाथ वैराग्य प्रकृति के थे। श्रीकृष्ण के प्रयास से ही नेमिनाथ का विवाह जूनागढ़ के राजा उग्रसेन की पुत्री राजमती से तय हुआ था। किन्तु जब बरात नगर सीमा पर पहुंची तो बाड़े में बंद पशुओं की चीत्कार से नेमिनाथ सिहर उ...

नाला चौड़ा हुआ न पाइप हटा

Image
भीलवाड़ा। विजयसिंह पथिक नगर के मकानों में दो फिट पानी भरने तथा लोगों को परेशानी होने के बाद भी प्रशासन जागा नहीं है। नगर विकास न्यास को संभवतया बड़े हादसे का इंतजार है। उसके बाद ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा जबकि न्यास व नगर परिषद अधिकारियों ने २ अगस्त को करीब तीन घंटे सांगानेरी गेट से लेकर नारायणीदेवी सर्किल व लव गार्डन के सामने तक का दौरा किया। इस समय न्यास के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया था कि उनकी समस्या का समाधान एक-दो दिन में कर दिया जाएगा लेकिन २७ दिन बाद भी हालत वैसे है। अब मौसम विभाग की चेतावनी के बाद क्षेत्र के लोग चिन्तित हैं। क्षेत्र के कैलाश नराणीवाल ने बताया कि एक अगस्त को तेज बारिश से क्षेत्र में २ फीट पानी भर गया था। मुख्य कारण नारायणी देवी सर्किल के पास बने तीन नाले के संगम को छोटा कर दिया तथा एक नाले पर सीमेन्ट के पाइप डालकर बन्द कर दिया था। हालांकि लोगों ने सीमेन्ट के पाइप को खोल दिया था लेकिन नाले के चौड़ा नहीं करने से आज भी हालात वैसे ही है। नाले में अब भी टूटा पाइप पड़ा है। नराणीवाल का कहना है कि सांगानेर पेट्रोल पम्प के पास नाले की चौड़ाई ५० ...

मां तो मां होती है...किसी बिलखते बच्चे को कैसे देख सकती है...

Image
भीलवाड़ा। शहर के गांधीनगर की खुशनूर हो या भवानीनगर की रेशमा, आज भी यशोदा की भूमिका निभा रही हैं। इनके खुद के बच्चे हैं लेकिन जरूरत पडऩे पर उनके हिस्से का दूध एेसे बच्चों को पिलाया, जिनके मां नहीं थी या माता के दूध नहीं उतर रहा था। दुग्धदान करने वाली इन माताओं और आंचल मदर मिल्क बैंक को लेकर जन्माष्टमी पर विशेष रिपोर्ट। खुशनुर ने बताया कि उसके सात माह में २१ जून २०२१ को जुडवां बच्चे हुए लेकिन स्थिति प्रसव के तीन दिन तक सीने में दूध नहीं उतरा। इन तीन दिन खुशनुर के दोनो बेटों को अस्पताल की यशोदाओं की ओर से आंचल मदर मिल्क बैंक से दूध पिलाया जाता रहा। जब पहली बार इनके दूध बनने लगा तो यशोदाओं ने बताया कि उन्हें दूधदान करने को प्रेरित किया। कहा कि आपके बच्चों की तरह ही किसी और बच्चे को इसकी जरूरत है। इसके अगले दिन से ही खुशनुर ने आंचल मदर मिल्क बैंक में दुग्धदान शुरू किया। वह एक माह अस्पताल में भर्ती रही। इस दौरान रोजाना मदर मिल्क बैंक में दूधदान करने आती रही। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी वह लगातार अपने परिवार जनों की मदद से अस्पताल आकर दूध का दान करती थी। खुशनुर अब तक २३५० एमएल दूध का...

भादवे में 15 दिन रहेंगे तीज-त्योहार

Image
भीलवाड़ा। भाद्रपद में 19 सितंबर अनंत चतुर्दशी तक त्योहारों की धूम रहेगी। मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण और प्रथम पूज्य भगवान गणेश का प्राकट्योत्सव भाद्रपद में मनाया जाएगा। पंडित अशोक व्यास के अनुसार ऋषि पंचमी, जलझूलनी एकादशी और अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख त्योहार भी भाद्रपद में आएंगे। बच्छ बारस और सोमवती अमावस्या भी इसी महीने है। जैन समाज का पर्युषण पर्व भी आएगा। पर्व का सिलसिला 20 सितंबर को स्नानदान पूर्णिमा तक जारी रहेगा। अगले दिन से पितृपक्ष प्रारंभ होने से 15 दिन तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे। भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष 13 दिन का है। शास्त्रों में इसे अच्छा नहीं माना जाता है। आने वाले दिन में त्योहार कृष्ण जन्माष्टमी : 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान की पूजा करेंगे। घरों और मंदिरों में रात 12 बजे भगवान की जन्मोत्सव आरती की जाएगी। खीर, पंजीरी का प्रसाद बांटा जाएगा। गोगा नवमी: 31 अगस्त को है। इस दिन गोगादेव की पूजा की जाती है। कई लोग नाग पूजन भी करते हैं। इन्हें जाहरवीर भी कहते हैं। जया एकादशी: एकादशी 2 सितंबर को है। इसे अजा एकादशी भी कहते हैं। ...

पिंकी के एहसान तले दबा था कुलदीप, उसकी शादी में निभाई थी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Image
भीलवाड़ा. काछोला थाना क्षेत्र के धामनिया गांव में खाखला व्यापारी देबी सिंह की गला रेतकर हत्या के मामले में गिरफ्तार मृतका की पत्नी पिंकी कंवर को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमाण्ड दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पिंकी कंवर के एहसान तले उसकी बहन का दामाद कुलदीप दबा हुआ था। इसी एहसान को चुकाने के लिए उसने देबी सिंह की हत्या में भूमिका निभाई। मुख्य आरोपी कुलदीप के हाथ नहीं आने के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को धामनिया में बाजार बंद रखे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात रहा। थानाप्रभारी कुलदीप गुर्जर ने बताया कि विजयपुर (बस्सी) हाल भीलवाड़ा लेबर कॉलोनी निवासी कुलदीपसिंह और दो साथियों की तलाश में विशेष टीम का गठन किया गया है। कुलदीप के लेबर कॉलोनी और जवाहरनगर में छिपने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई। इधर, पिंकी कंवर को भीलवाड़ा स्थित अदालत में पेश कर दो दिन के रिमाण्ड पर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि पिंकी कंवर ने ही अपनी भांजी से कुलदीप की शादी करवाई थी। यहां तक की शादी का खर्चा भी पिंकी कंवर ने ही उठाया था...

घूसखोर डाबी थानाप्रभारी को जेल भेजा, चालीस हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया था

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (प्रथम शाखा) ने ४० हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े बूंदी जिले के डाबी थानाप्रभारी उपनिरीक्षक मानसिंह को रविवार शाम को कोटा स्थित एसीबी के विशिष्ट न्यायाधीश के आवास पर पेश किया। जहां से जेल भेजने के आदेश दिए। निरीक्षक दीपिका राठौड़ ने बताया कि थानाप्रभारी मानसिंह के थाना परिसर में बने आवास की तलाशी ली। इसमें आवास पर कुछ खास नहीं मिला। गौरतलब है कि भीलवाड़ाके शोभा जी का खेड़ा (शक्करगढ़) निवासी बनवीरसिंह ने एसीबी को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उसकी धनेश्वर व डाबी लाइसेंसशुदा शराब की दुकान है। गांवों में दुकानों की ब्रांच चलाने व परेशान नहीं करने की एवज में ४० हजार रुपए प्रतिमाह बंधी के रूप में थानाप्रभारी ने रिश्वत मांगी। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाकर थानाप्रभारी को शनिवार रात को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। परिवादी की गाड़ी में बैठा, टीम को देख सीट पर फेंकी राशि परिवादी रिश्वत की राशि लेकर थाने पहुंचा। वहां थानाप्रभारी मानसिंह थाने से निकल कर बाहर आया और परिवादी की गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी में रिश्वत की राशि ल...

स्नेह एलुमनी ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Image
भीलवाड़ा। जवाहर नवोदय विद्यालय हुरड़ा के पूर्व छात्रों का संगठन स्नेह एलुमनी भीलवाड़ा की ओर से रविवार को पालड़ी रोड स्थित एक होटल में कोरोना योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेश वैष्णव ने स्नेह एलुमनी के कार्यक्रमों की जानकारी देकर की। नवोदय प्रार्थना के साथ कोरोना काल में दिवंगत हुए पूर्व छात्रों के लिए मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। स्नेह एलुमनी अध्यक्ष सीए मानवेन्द्र कुमावत ने संगठन की उपयोगिता और संगठन की ओर से कोरोना काल में किए गए मेडिकल एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी। कुमावत ने बताया कि कोरोना काल में विशिष्ठ सेवाएं देने वाले नवोदयन डॉक्टर, पुलिसकर्मी और मेडिकल सेवाएं देने वाले डॉ. आशीष अजमेरा, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. ललित माली, डॉ. सुभाष जाखड़. डॉ. दिनेश रवि शर्मा, डॉ. सुनील दाधीच, डॉ. अजीत मीणा, डॉ. विकास शर्मा, आरटीओ इंस्पेक्टर राघवेंद्र राणावत, धाकड़ सोनोग्राफी की डायरेक्टर मंजू धाकड़, काशीराम नायक, दिनेश रैगर का सम्मान किया। संगठन सचिव एमपी सुथार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संरक्षक हेमराज लखारा, संगठन के कानूनी ...

कोरोना ने कान्हा को किया कैद, भक्त नहीं कर सकेंगे दर्शन

Image
भीलवाड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को मंगलादित्य, लक्ष्मी नारायण व सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग रहेगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के ऐसे योग हैं जैसे द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय थे। मध्यरात 12 बजे कृष्ण जन्म के समय रोहिणी नक्षत्र, हर्षण योग, तैतिल करण व वृषभ राशि के चंद्रमा की साक्षी रहेगी। सालों बाद जन्माष्टमी पर पंचांग के पांच अंगों की श्रेष्ठ स्थिति निर्मित हो रही है। सोमवार को सूर्योदय कालीन अष्टमी है जो रात 1.59 बजे तक रहेगी। अद्र्धरात्रि व्यापिनी रोहिणी नक्षत्र भी दूसरे दिन सुबह 9.43 बजे तक रहेगा। हालांकि इस बार भी कोरोना के कारण मंदिरों में बड़े आयोजन नहीं होंगे। कोरोना ने कान्हा को कैद कर दिया। भक्त मंदिरों में उनके दर्शन नहीं कर सकेंगे। हर मंदिर पर पुलिस का पहरा रहेगा। मंदिर में आरती के समय पुजारी व कुछ लोग ही रह सकेंगे। कृष्ण जन्मोत्सव संकटमोचन हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर, आनन्द धाम, दूदाधारी मंदिर, गणेश मंदिर समेत जिले भर के मंदिरों में आयोजन होंगे, लेकिन कोरोना गाइडलाइन के अनुसार होंगे। पंडित अशोक व्यास के अनुसार, ग्रह गोचर की गणना से देखें तो सूर्य सि...

बालपीढ़ी को मिले संस्कारों का संपोषण-आचार्य महाश्रमण

Image
भीलवाड़ा। आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में रविवार को ज्ञानशाला दिवस मनाया गया। जैन श्वेतांबर तेरापंथ महासभा के निर्देशन में देशभर में तेरापंथ सभा संस्था से संचालित बाल पीढ़ी को संस्कारित करने का महत्वपूर्ण, सतत प्रवाही उपक्रम है ज्ञानशाला। शुभारंभ अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी ने सन 1991 में हुआ। अभी आचार्य महाश्रमण की प्रेरणा से बालपीढ़ी को संस्कारवान बनाने का उपक्रम जारी है। 2019 के आंकड़ों के अनुसार 19 हजार ज्ञानार्थी, 521 ज्ञानशालाएं देशभर में संचालित हैं। 3600 प्रशिक्षक हैं। वर्तमान में ऑनलाइन ज्ञानशाला चल रही है। आचार्य ने कहा कि ज्ञानशाला नींव मजबूत करने वाली गतिविधि है। बच्चें देश का भविष्य होते हैं। बच्चें मानों घट के समान होते है, ज्ञान और संस्कार की बूंदों से उन्हें संपोषित किया जाता है तो वे आगे जाकर स्वस्थ समाज की संरचना कर सकते है। प्रशिक्षण एवं व्यवस्था का संयोग अच्छा हो तो प्रशिक्षण प्रणाली ठीक हो सकती है। प्रशिक्षक पहले खुद को प्रशिक्षित करेंगे तो वो बच्चों को सही ज्ञान दे सकते हैं। ज्ञानशाला नई पौध को सिंचने करने का प्रयास है। बाहरी स्कूली शिक्षा के साथ संस्कार व ध...

जैन संतों को भोजन करवाना बड़ा पुण्य

Image
भीलवाडा। आरके कॉलोनी जैन मंदिर में मुनि विद्यासागर महाराज ससंघ चातुर्मास कर रहे है। दिगम्बर संत जहां रह रहे हैं वहां के श्रावकों के लिए संतों को भोजन करवाना बड़ा पुण्य तो है ही साथ ही चुनौती भरा भी है। संघ के साधु चातुर्मास के दौरान एक दिन उपवास या दो दिन उपवास के बाद आहार के लिए निकलते है। दिगम्बर साधु दिन में केवल एक बार आहार एवं जल ग्रहण करते है। दिगम्बर संतों व साध्वियों ने आहार नियम इतने कड़े होते है कि उन्हें आसानी से पूरे ही नहीं किए जा सकते। यानि संतों के लिए भोजन के लिए नहीं बल्कि सिर्फ जीवन जीने का माध्यम है। जैन साधुओं ने कंद मूल व फल का त्याग किया हुआ है। दही भी चांदी का सिक्का अथवा नारियल का टुकड़ा डालकर उसी दिन जमाया जाता है। कई साधुओं ने घी, तेल, नमक, मीठा व तीखा का त्याग किया हुआ है। खड़े होकर 24 घंटे में एक बार अंजली में आहार लेते हैं। तभी उबला हुआ पानी पीते हैं। उसके बाद कुछ भी सेवन नहीं करते। यही नहीं कुछ साधु व साध्वियां तो उन घरों पर आहार नहीं लेते जिनके घरों में रात्रि भोजन या कंद मूल का सेवन होता है। विधि लेकर ही आहार के लिए निकले हैं संत, अन्यथा उपवास आरके ज...

भीलवाड़ा टेक्सटाइल उद्योग पकड़ेगा गति

Image
भीलवाड़ा। टेक्सटाइल उद्योग को गति देने के लिए कपड़ा मंत्रालय ने अहम फैसला लिया है। कपड़ा मंत्रालय ने उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन या पीएलआई योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब जल्दी ही इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है। केन्द्र सरकार ने सुस्त पड़े टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने या पुनर्जीवित करने के लिए गत जुलाई में 10 हजार 680 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की थी। सरकार ने इस से परिधान को बढ़ावा देने, रोजगार और निर्यात क्षमता को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। इस योजना में मेनमेड फाइबर और टेक्निकल टेक्सटाइल सेक्टर को जोड़ा गया है। इसके लागू होने के साथ ही भीलवाड़ा का टेक्सटाइल उद्योग एक बार फिर से अपनी रफ्तार पकड़ सकेगा। भीलवाड़ा में ९० प्रतिशत उद्योगों में सिन्थेटिक्स कपड़े का उत्पादन होता है। इसमें मेनमेड फाइबर में विस्कॉस व पॉलिएस्टर शामिल होता है। भीलवाड़ा में १०० करोड़ मीटर कपड़े में से ८० करोड़ मीटर कपड़ा इसी का बनता है। ग्रीनफील्ड और ब्राउनफ ील्ड में निवेश की संभावना पीएलआई योजना का मुख्य फोकस मानव निर्मित फाइबर (मेनमेड फाइबर) के तहत 40 प्रोडक्ट श्रेणिय...

शहर में डेंगू का डंक, एक दिन में आधा दर्जन मरीज मिले

Image
भीलवाड़ा। शहर में डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। शनिवार को शहर में एक ही दिन में आधा दर्जन नए रोगी मिले। ये सभी एलाइजा टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। जानकारों के अनुसार नए रोगियों का आंकड़ा अधिक है, लेकिन चिकित्सा विभाग केवल एलाइजा टेस्ट में पॉजिटिव आए मरीजों को ही डेंगू पीडि़त मानता है। पिछले माह जिले में एक भी डेंगू के मरीज नहीं थे, वहीं इस माह अब तक ४० मरीज मिल चुके हैं। जिले के सबसे बड़े राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। अस्पताल में करीब 40-50 कार्ड टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। निजी व सरकारी अस्पतालों में करीब एक दर्जन मरीज कार्ड टेस्ट डेंगू पॉजिटिव निकल रहे, लेकिन चिकित्सा विभाग कार्ड टेस्ट को अधिकृत नहीं मानता। इसका नुकसान यह है कि कार्ड में पॉजिटिव निकले मरीज के इलाके में डेंगू की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग गंभीर प्रयास नहीं कर रहा। चिकित्सा विभाग ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर में फोगिंग का कार्य शुरू कर दिया है। शहर में गली-मोहल्लों में सर्वे के लिए ८० नर्सिंग छात्राओं को लगाया गया है। विभाग ने ऑटोरिक्शा के माध्यम...

एक दशक बाद भी निकायों को नहीं मिली सिवायचक- चरागाह भूमि

Image
भीलवाड़ा। गैर मुमकिन आबादी, सिवायचक और चरागाह भूमि संबंधित निकायों को हस्तांतरित करने को लेकर प्रदेश में अधिकतर जिला कलक्टर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि स्वायत्त शासन विभाग को जिला कलक्टर को एेसी भूमि निकायों को हस्तांतरित करने के आदेश फिर से जारी करने पड़े। पूर्व में राजस्व विभाग ने गैर मुमकिन आबादी, सिवायचक और चरागाह भूमि संबंधित निकायों को हस्तांतरित करने के आदेश दिए थे, लेकिन पालना आज तक नहीं हुई। एेसी भूमि निकायों को हस्तांतरित नहीं हुई है। स्वायत्त शासन विभाग के सचिव भवानी सिंह देथा ने कलक्टरों को पत्र लिखा है कि जिले की ऐसी सभी सरकारी जमीनें संबंधित निकाय को जल्द हस्तांतरित की जाए। प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ ही इसका अभियान चलाया जाएगा। निकायों के पास यह जमीन होगी तो शहर का नियोजित विकास होगा। निकाय की आय बढ़ेगी। मालूम हो, विभाग ने 8 दिसंबर 2010 को यह अधिसूचना जारी की थी। भूमि हस्तांतरित अभियान को लेकर निकाय आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया है। ये निकाय और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बना जिला प्रशासन के लैंड रिकॉर्ड्स के अधिकारी से संपर्क करेंगे। निकायों के पेराफेरी की भू...

कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में दर्शन व प्रसाद पर रोक

Image
भीलवाड़ा। जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को मनाई जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने मंदिरों में सार्वजनिक आयोजनों और झांकियों पर रोक लगा दी है। मंदिरों में पुजारी और सेवादार पूजा अर्चना और आरती कर सकेंगे, लेकिन श्रद्धालुओं के दर्शन, प्रसाद वितरण पर रोक रहेगी। शहर के प्रमुख मंदिरों पर भीड़ न हो, इसके लिए शाम से ही यहां बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारियों और उनके ट्रस्टियों को कोतवाली में बुलाकर उन्हें कोरोना गाइड लाइन की पालना करने तथा मंदिर में किसी भी तरह का आयोजन नहीं करने की सलाह दी है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए इस बार मंदिरों में झांकियां नहीं सजेगी। मंदिरों के मुख्य द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम और आरती में केवल पुजारी और सेवादार मौजूद रहेंगे। मंदिरों में भगवान को भोग लगाया जा सकेगा, लेकिन प्रसाद का वितरण नहीं होगा। बैठक में उपखंड अधिकारी ओम प्रभा, उप पुलिस अधीक्षक भंवर रणधीर सिंह तथा शहर को...

योग्यता के आधार पर पद मिले, तभी देश और समाज का विकास संभव

Image
भीलवाड़ा। यहा चातुर्मास कर रहे आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में शनिवार को तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के तत्वावधान में अनेकांत इन एडमिनिस्ट्रेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से कई आईएएस, आईपीएस, आईआरएस व विभिन्न सिविल सर्विस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आचार्य महाश्रमण ने कहा प्रशासनिक सेवा में व्यक्ति योग्यता और श्रम के बल पर ही पहुंच सकता है। योग्यता न होने पर भी पद की लिप्सा करना गलत है। योग्यता, ज्ञान और शक्ति नहीं है, फिर भी सम्मान और महत्व चाहिए तो व्यवस्था गड़बड़ हो जाती है। सम्मान के पीछे न दौड़े, सम्मान मिल सके ऐसी अर्हता का अर्जन करे। योग्यता के आधार पर पद दिए जाए, तभी समाज और राष्ट्र विकास की ओर बढ़ सकता है। प्रशासन के पद पर आसीन व्यक्ति दुराग्रह, आग्रह की भावना न रखे यह जरूरी है। कार्य योजना और टीम के साथ होना चाहिए। टीम के हर व्यक्ति के विचारों का सम्मान और जहां दूसरों के विचार युक्ति संगत लगे, वहां खुद के विचार का त्याग कर देना ही अनेकांत का प्रयोग है। अनेकांत के पालन से टीम में बिखराव नहीं होगा व निर्णय भी परिपूर्णता पूर्वक हो सकते है। ...

यूडीएच ने मांगी रिपोर्ट, बदली जोन व्यवस्था

Image
भीलवाड़ा। नगरीय विकास विभाग (यूडीएच) ने नगर विकास न्यास भीलवाड़ा में गड़बडिय़ों को लेकर राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित समाचार पत्रों पर प्रसंज्ञान लेते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। राजस्थान पत्रिका ने २७ अगस्त २१ को ' विवादों का न्यासÓ व २३ अगस्त २०२१ को 'निजी कॉलोनी पर मेहरबानीÓ शीर्षक समाचार प्रकाशित कर न्यास में निर्माण कार्य व कामकाज में हो रही गड़बडिय़ों का खुलासा किया था। इसे नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर शुक्रवार को नगर विकास न्यास से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। न्यास सचिव अजय कुमार आर्य ने बताया कि न्यास से जुड़े से समस्त प्रकरणों के संदर्भ में यूडीएच को जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी। आर्य ने शुक्रवार को न्यास कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए जोन प्रभारी बदल दिए और अधिशाासी, सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की। यूं रहेगी नई जोन व्यवस्था प्रथम जोन: प्रभारी अधिशासी अभियंता रविश श्रीवास्तव सहायक प्रभारी: सहायक अभियंता महिपाल ढाका कनिष्ठ अभियंता: रोहन अजमेरा, पवन जीनगर सीमा: जोन में गंगापुर चौराहा ...

पत्रिका ने उठाए सवाल तो यूआईटी में हुआ बदलाव

Image
भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास में हो रही गड़बडियों के खेल एवं कामकाज में आई शिथिलता को लेकर राजस्थान पत्रिका के समाचारों के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को न्यास सचिव अजय कुमार आर्य ने न्यास में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने टीम भावना एवं वरिष्ठता को सर्वोपरि रखते हुए कामकाज का बंटवारा करा। वही तीन कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार का एक माह पुराना आदेश निरस्त कर दिया। इसी प्रकार चारों जोन प्रभारी बदलें है। सहायक अभियंताओं व कनिष्ठ अभियंताओं के कार्य क्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किया। दूसरी तरफ नीलामी व ऑनलाइन शाखाओं के प्रभारी भी बदल दिए। नागर को एईएन का पदभार नव नियुक्त न्यास सचिव आर्य ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर नगर विकास न्यास बीकानेर से आए सहायक अभियंता कृष्ण गोपाल नागर को अधिशासी अभियंता का अतिरिक्त प्रभारी सौंपा है। वही गत माह तत्कालीन सचिव महिपाल सिंह द्वारा तीन कनिष्ठ अभियंता कनिष्ठ अभियंता खुर्रम अनवर, पवन जीनगर व रविन्द्र कुशवाह को सहायक अभियंता का अतिरिक्त कार्य भार सौंपने के आदेश निरस्त कर दिए। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने गत ३० जुलाई २०२१ के अंक में '...

नफरी का टोटा, जिलों का वजूद होगा छोटा

Image
भीलवाड़ा। प्रदेश में राज्य सरकार के लिए कमाई के पूते बने राजस्थान आवासन मण्डल पर नफरी का संकट गहराने लगा है। नई भर्ती नहीं होने एवं अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति का दौर लगातार जारी रहने से राज्य सरकार ने प्रदेश में आवासन मण्डल के कई खंड कार्यालय का स्वरूप घटाने का निर्णय लिया है। ऐसे में कई चित्तौडग़ढ़ व डूंगरपुर समेत कई जिलों में अधिशासी अभियंता कार्यालय के स्थान पर अब सहायक अभियंता कार्यालय ही रह जाएंगे। प्रदेश में राजस्थान आवासन मण्डल सालाना एक हजार करोड़ रुपए की कमाई आवास बेच कर कर रहा है। भीलवाड़ा जिले में भी यह कमाई एक करोड़ रुपए मासिक है। मण्डल अन्य स्रोतों से आंवटियों से अन्य राजस्व कमाई भी कर रहा है, इसके बावजूद मण्डल में नई स्थाई नियुक्ति नहीं हो सकी है। ऐसे में नई आवासीय परियोजनाओं की क्रियांवति व पुरानी आवासीय कॉलोनियों की देखभाल के बढ़ते जिम्मे से प्रदेश के अधिकांश जिलों में कर्मी कार्य के बोझ से दबा है। बोर्ड बैठक में अहम् निर्णय राजस्थान आवासन मण्डल की जयपुर में चार अगस्त को स्वायत्त शासन मंत्री शांतिलाल धारीवाल की मौजूदगी में बोर्ड बैठक हुई। इसमें नफरी के ...

स्याही उद्योग से की शुरूआत, अब सेना के लिए तैयार कर रहे हथियार

Image
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में स्याही उत्पादन से उद्योग जगत में कदम रखने वाले सत्यनारायण नुवाल और उनके परिजनों ने सोलर, विस्फोटक समेत कई उद्योगों में देश और विदेश में अपना मुकाम बनाया है। नागपुर में उनकी कम्पनी सोलर इंडस्ट्रीज और अन्य कम्पनी सात देशों में उत्पादन कर रही है, जबकि दुनिया के ५१ देशों में इनका व्यवसाय है। सोलर ग्रुप की कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (ईईएल) सेना के लिए गोला-बारूद ही नहीं सैन्य गतिविधि में काम आने वाली प्रमुख प्राथमिक उत्पादों को भी तैयार कर रही है। वे पिनाका, आकाश, ब्रह्मोस आदि मिसाइलों के लिए रॉकेट का भी निर्माण कर रही है। सोलर ग्रुप ऊर्जा सामग्री के डिजाइन, विकास, निर्माण और अनुप्रयोग में विशेषज्ञता रखता है। कम्पनी का चालू वित्तीय वर्ष का टर्न ओवर 2527 करोड़ का है। मूलत: हुरड़ा के रहने वाले सत्यनारायण नुवाल कंपनी के चैयरमेन, कैलाश नुवाल और मनीष नुवाल निदेशक है। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड नागपुर पब्लिक लिस्टेड कम्पनी है। इसकी देश व विदेश में 51 उत्पादन कम्पनी है। इनमें प्रमुख रूप से जाम्बिया, नाइजीरिया, तुर्की, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, घाना आदि दे...

भीलवाड़ा में लगेगा 8 करोड़ का पहला बायो सीएनजी प्लांट

Image
भीलवाड़ा। अब तक गायों का उपयोग दूध के अलावा गोबर से प्लांट में गैस बनाकर घरेलू उपयोग किया जाता रहा है लेकिन भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. ने आठ करोड़ की लागत से बायो सीएनजी प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट मांडल रोड पर लगेगा। यह निर्णय शुक्रवार को भीलवाड़ा डेयरी संचालक मंडल की बैठक में किया गया। डेयरी चेयरमैन रामलाल जाट की अध्यक्षता में बैठक में आरसीडीएफ जयपुर के प्रतिनिधि व डीपीएम महाप्रबन्धक एलसी बलाई, सीईओ रामचन्द्र बैरवा, उपरजिस्ट्रार अरविन्द ओझा व प्रबन्ध संचालक विपिन शर्मा एवं संचालक मंडल सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्ष जाट ने बताया कि जिले में जितनी भी समिति है उनसे गोबर खरीदा जाएगा। प्लांट में गोबर गैस बनाई जाएगी। इसका उपयोग वाहनों में किया जाएगा। पशुपालकों से गायों का दूध एकत्र करने में जुटी डेयरी अब गायों का गोबर संग्रहित कर सीएनजी बनाएगी। इस तरह का प्रदेश का पहला बायो सीएनजी प्लांट होगा। 10 बीघा जमीन का प्रस्ताव जिला कलक्टर को भेजा है। जमीन आवंटन के साथ इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। रोजाना 50 टन गोबर की आवश्यकता सीएनजी प्लांट के लिए प्रतिदिन 50 हजार किलो (50 टन) गोबर ...

पर्युषण 4 से, होगी विशेष धर्माराधना

Image
भीलवाड़ा। पर्युषण जैन धर्म में खास अहमियत रखता है। चातुर्मास के दौरान पर्युषण काल में विशेष रूप से धर्माराधना की जाती है। पर्युषण में श्रावक समाज भी अन्य सामाजिक, व्यापारिक प्रवृत्तियों से निवृत्ति लेकर ध्यान, जप, सामायिक, तप आदि के माध्यम से अध्यात्म की साधना करते है। आदित्य विहार में तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में 4 सितंबर से नवाह्निक पर्युषण पर्व मनाया जाएगा। प्रत्येक दिन विशेष विषय पर आधारित होगा। 11 सितंबर को संवत्सरी व 12 सितंबर को क्षमापना पर्व के साथ पर्युषण का समापन होगा। यह होगा कार्यक्रम 4 सितंबर: खाद्य संयम दिवस-पर्युषण का प्रथम दिवस। आत्मा की आराधना का पर्व। आत्मा की आराधना के लिए शरीर को साधना जरूरी। शरीर को साधने के लिए भोजन का संयम जरूरी है। प्रारंभ में ही खाद्य संयम की प्रेरणा दी जाती है। 5 सितंबर : स्वाध्याय दिवस-आत्मा की आराधना के लिए ज्ञान की आवश्यकता है। स्वाध्याय के द्वारा ज्ञान की प्राप्ति की जाती है। यह दिवस स्वाध्याय को समर्पित है। 6 सितंबर : सामायिक दिवस-48 मिनट तक आत्मा में लीन रहने का उपक्रम है सामायिक। जैन धर्म में धर्मोपासन...

फैक्ट्री में चोरी के आरोप में पांच जने गिरफ्तार

Image
भीलवाड़ा. शाहपुरा थाना पुलिस ने बंद फैक्ट्री में चोरी के आरोप में पांच जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से माल बरामद कर लिया गया। वारदात के काम में लिया गया टेम्पो भी जब्त किया गया। पूछताछ में कई वारदात खुलने की सम्भावना जताई गई है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि बड़ेसरा स्थित बंद फैक्ट्री से कुछ लोग सामान चुराकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पांच जनों को पकड़ लिया। उनसे पाट्र्स, पाइप और टेम्पो बरामद किया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक चित्तौडग़ढ़ के प्रतापनगर निवासी पीयूष अग्रवाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने कोदूकोटा निवासी मुकेश खटीक, गायत्रीनगर के दिनेश शर्मा, रिछड़ा के पुष्कार खटीक, पवन खटीक तथा मूलत: सवाईपुर हाल दादाबाड़ी, भीलवाड़ा निवासी रवि खटीक को गिरफ्तार किया। आरोपी बंद फैक्ट्री से माल चुराकर टेम्पो में भर लिया था। जिनको मुखबिर की सूचना पर ग्रामीणों के सहयोग से रोक लिया गया था। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/five-people-arrested-for-theft-in-the-factory-7033647/

पिस्तौल दिखा अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह के तीन जने गिरफ्तार

Image
भीलवाड़ा. करेड़ा पुलिस ने पिस्टल दिखाकर अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह का शुक्रवार को राजफाश किया। सरगना समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। अन्य आरोपियों की तलाश है। थानाप्रभारी सुरेन्द्र कुमार गोदारा ने बताया कि १5 अगस्त को राजकीय बांगड़ चिकित्सालय पाली से सूचना मिली कि काला पीपल की ढाणी रोहिट निवासी सुरेश दर्जी (४७) करेड़ा क्षेत्र के डांग का खेड़ा में १३ अगस्त को रिश्तेदार पिस्ता टेलर के यहां बाइक से आया था। वहां डांग का खेडा निवासी पिस्ता, करेड़ा निवासी विजयप्रकाश उर्फ राजू ओझा, पुर निवासी चेतन शर्मा, आजादनगर भीलवाडा हाल गंगापुर निवासी अजय उर्फ जीतू जैन ने मिलकर सुरेश दर्जी का अपहरण कर लिया। पिस्तौल दिखाकर सुरेश और परिवार से एक लाख रुपए फिरौती मांगी। तीन दिन बंधक बनाकर मारपीट की। सुरेश के हाथ-पैर, पीठ और कुल्हे पर चोट आई। आरोपियों ने बचाव के लिए पीडि़त सुरेश को भीलवाड़ा ले जाकर कानूनी सलाहकार के मार्फत फर्जी स्टाम्प लिखवाया। जबरन हस्ताक्षर कराए। वापस डांग का खेड़ा पहुंचे और रुपए मांग कर सुरेश के साथ फिर मारपीट की। इससे सुरेश की हालत ...

दीक्षा में पूर्वजन्म के संस्कारों का योग

Image
भीलवाड़ा। आचार्य महाश्रमण ने कहा कि कोई व्यक्ति दीक्षा लेता है तो पृष्ठभूमि में कई कारण होते हैं। उसके पिछले जन्मों के संस्कार, स्मृतियां भी दीक्षा की निमित्त बनते हैं। स्वप्न में किसी को देवता प्रतिबोध देते हैं तो भी दीक्षा की भावना जाग्रत हो जाती है। कोई अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए भी प्रव्रज्या ग्रहण कर सकता है। रोग आदि के कारण भी भोगों से उन्मुख होकर व्यक्ति संयम ग्रहण को प्रेरित हो सकता है। आचार्य ने कहा कि परिवार में कोई व्यक्ति दीक्षित होता है तब भी कई बार व्यक्ति के भीतर विरक्ति की भावना जागृत हो जाती है। हमारे धर्मसंघ में भी देखे तो कितने ही माता-पुत्र, पिता-पुत्र, भाई-बहन, बहनें और कोई पूरे परिवार के साथ दीक्षित है। संयम जीवन का पालन कर रहे है। विषय भोगों का त्याग करके ही व्यक्ति मोक्ष की दिशा में आगे बढ़ सकता है। साध्वी मूलांजी की स्मृति सभा आचार्य के सानिध्य में साध्वी मूलांजी की स्मृति सभा हुई। तेरापंथ धर्मसंघ में कच्छ, गुजरात क्षेत्र से दीक्षित प्रथम साध्वी थी। 73 वर्षों के संयमपर्याय में 1 अगस्त 2021 को लूनकरनसर में देवलोकगमन हो गया। मुनि महावीर कुमार, साध्वीप्रम...

रोजगार बढ़ाने में मदद करे बैंकिंग व औद्योगिक सेक्टर:जयशंकर

Image
भीलवाडा। डेढ़ वर्ष के कोरोना काल के मद्देनजर अब बैंकिंग एवं औद्योगिक सेक्टर का जिम्मा है कि आमजन को रोजगार एवं आर्थिक उन्नति में सहयोग करे। इससे देश में औद्योगिक उत्पादन एवं अन्य सेवाओं की मांग बढ़ेगी एवं उद्योग पूर्ण संचालन कर सकेंगे। अंतराष्ट्रीय परिपेक्ष्य में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए निर्यात प्रोत्साहन जरूरी है। इसमें बैंकिंग उद्योग का भूमिका अहम है। यह बात स्टेट बैंक के कॉमर्शियल क्लांइट ग्रुप के मुख्य महाप्रबंधक मुम्बई एस जयशंकर ने मेवाड़ चेम्बर में शुक्रवार को सम्पर्क बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि बड़े खातेदारों, कॉरपोरेट अकाउंट में कई तरह की विशेष जरूरतें होती है। निर्यात एवं विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए बैंकिंग सेक्टर में विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है। इस दृष्टिकोण से स्टेट बैंक ने कॉमर्शियल क्लांइट ग्रुप का गठन किया है। आज आईटी के दौर में त्वरित सेवाओं के लिए केन्द्रीयकृत सेवाएं भी प्रदान की जा रही है। जहां किसी भी शहर से ग्राहक बैंक सेवाएं ले सकता है। भीलवाड़ा के साथ जयपुर में बैंक की कॉमर्शियल शाखाएं है लेकिन आमजन एवं उद्योगों की सेवा के लिए भीलवाड़ा में 2 ...