Posts

Showing posts from March, 2021

कोरोना से एक की मौत

Image
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमण बढऩे के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढने लगा है। बुधवार को सांगानेर के एक किराणा व्यवसायी की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 183 हो गई है। सांगानेर के किराणा व्यवसायी युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भर्ती करते समय कराई गई जांच में किराणा व्यवसायी कोरोना संक्रमित पाया गया। -------- 40 नए संक्रमित मिले भीलवाड़ा . कोरोना संक्रमण के चलते भीलवाड़ा में हालात खतरनाक होते जा रहे हैं। बुधवार को 40 जने संक्रमित पाए गए। सोमवार को 810 जनों की कोरोना सैम्पल की जांच की गई थी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि घर से जरूरी हो तो ही बाहर निकले। अनावश्यक शहर में घूमने नहीं निकले। घर से निकलते समय मास्क अनिवार्य रूप से पहने। सेनेटाइजर की छोटी बोतल साथ में रखे। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/one-died-from-corona-in-bhilwara-6774367/

45 वर्ष से अधिक उम्र के 7.41 लाख लोगों के लगेंगे कोरोना के टीके

Image
भीलवाड़ा। जिले में गुरूवार से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड टीकाकरण के लिए पात्र होंगे। टीकाकरण की बुकिंग कोविड एप के माध्यम से की जा सकती है। यदि कोई ऐसा नहीं करना चाहते हैं, तो किसी भी टीकाकरण केन्द्र पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि जिले में 45 साल से अधिक उम्र के करीब 7 लाख 41 हजार 244 जने है। इनमें से अब तक 45 से 59 साल के गंभीर बीमारी वाले ३१९३ तथा ६० साल से अधिक उम्र वाले १ लाख ४७ हजार ९३१ समेत कुल १ लाख ५१ हजार १२४ जनों के टीके लग चुके है। एक अप्रेल गुरुवार को अवकाश होने के बाद भी टीकाकरण सौ से अधिक केन्द्रों पर किया जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में बुधवार को ५२०४ जनों के टीके लगाए गए है। ---- मुनि विकसंत व आचार सागर का बापूनगर मंदिर में प्रवेश भीलवाड़ा . मुनि विकसंत सागर व मुनि आचार सागर बुधवार को बापूनगर स्थित पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश किया। ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि शाम ५ बजे ढोल बाजे के साथ वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर से विहार कर अरिहंत कॉलोनी स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर...

कोरोना की दूसरी लहर, लोग लापरवाह

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लापरवाह लोग संक्रमण को बढ़ा रहे है। बाजारों के अलावा कई स्थानों पर बढ़ती भीड़ और मास्क नहीं पहनने से त्याहारों पर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढऩे की आशंका बढ़ती जा रही है। लोग सोशल डिस्टेसिंग भूल गए हैं। शहर और जिले में संक्रमण की रफ्तार में जैसे ही कमी आई, लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया, जबकि प्रशासन और चिकित्सा विभाग बार-बार मास्क पहनने की सलाह देता रहा है। यहां तक की स्कूल और कॉलेज में मास्क की पाबंदी की पालना को लेकर कोई सख्ती नहीं रही। पहले मॉल्स में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जा रहा था, लेकिन अब वहां पर भी कोई नहीं देख रहा है कि मास्क पहना भी है या नहीं। सोशल डिस्टेंस को भूल गए लोग अब सोशल डिस्टेंसिंग को लोग भूल गए हैं। सभी जगह भीड़-भाड़ नजर आ रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। चुनावी सभा में उमड़ रही भीड़, मतदान पर होगी सख्ती उप चुनाव के कारण सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है। मंगलवार को गंगापुर में हुई कांग्रेस व भाजपा की सभा में अधिकांश ...

बाजार सजे, कोरोना बढऩे से रंगों की बिक्री घटी

Image
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर में रंगों का त्योहार शीतला सप्तमी में अब दो दिन ही बचे हैं। शहर के प्रमुख बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, बाजार नम्बर तीन समेत कई जगह रंग- गुलाल, पापड़-पापड़ी की दुकानें सज गई है, लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण और गर्मी के कारण इस बार रौनक कम दिख रही है। व्यापारियों ने भी कोरोना गाइडलाइन में सख्ती के चलते इस बार माल कम मंगवाया है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल जिले में होली व शीतला सप्तमी के बाद कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी थी, लेकिन इस बार होली से पहले व बाद में लगातार संक्रमितों की संख्या बढऩे से ज्यादा बिक्री नहीं हो पा रही है। कोरोना संक्रमण घटने पर उम्मीद थी कि शीतला सप्तमी पर कुछ बिक्री होगी, लेकिन फिर से कोरोना संक्रमण बढऩे से बाजार में डिमांड कम हो गई है। कोरोना संक्रमण के डर से लोग बाजार में कम निकल रहे है। रंग खरीदने से भी डर रहे हैं। शहर में धारा 144 लगने और सार्वजनिक कार्यक्रम निरस्त होने से भी बाजार में बिक्री घटी है। गोल प्याऊ चौराहे पर दुकान लगाने वाले जयकुमार ने बताया कि होली के हिसाब से सामान मंगवाया था, लेकिन ग्राहक रंग लेने से घबरा रहे हैं। पहले लो...

रांधा-पुआ कल, 3 को शीतला सप्तमी

Image
भीलवाड़ा। जिले में शनिवार को शीतला सप्तमी [बास्योड़ा] पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शुक्रवार को महिलाएं रांधा-पुआ करेंगी। मीठे व तले पकवान, दही का ओल्या, चावल, पचकूटा आदि व्यंजन बनाए जाएंगे। इन व्यंजनों का शीतला माता को भोग लगाकर घर परिवार के लोगों के स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की जाएगी। शनिवार सुबह से शीतला माता की पूजा-अर्चना शुरू होगी। दिन भर लोग रंग-गुलाल से होली खेलेंगे। जिला कलक्टर की ओर से इस बार शीतला सप्तमी का अवकाश घोषित नहीं करने से शिक्षक वर्ग में रोष व्याप्त है। हालांकि शीतला सप्तमी शनिवार को है। सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहने से कलक्टर ने अवकाश घोषित नहीं किया, लेकिन शनिवार को स्कूल व कॉलेज खुले रहेंगे। शीतला सप्तमी के लिए अभी से बाजार में विभिन्न प्रकार के तलने वाले व्यंजन, पिचकारियों व रंग-गुलाल की दुकानें सज गई है। बाहर से भी आकर रंग व गुलाल बेचने वाले व्यापारियों ने भी सड़कों पर दुकानें लगा ली है। पंडित अशोक व्यास ने बताया कि शीतला सप्तमी पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। एक दिन पहले शुक्रवार को रांधा पुआ होगा। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही सुबह 6 के ...

जबड़ा, नाक समेत मुहं में 12 फ्रेक्चर का सफल ऑपरेशन

Image
भीलवाड़ा। महात्मा गांधी चिकित्सालय में मंगलवार को मुंह में हुए १२ फ्रेक्चर का जटिल ऑपरेशन किया गया। सात सदस्यों की टीम को इस ऑपरेशन में पांच घंटे से अधिक समय लगा। महाराष्ट्र से भीलवाड़ा मोटरसाइकिल पर आ रहे एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसे भीलवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के लिए बहुत अधिक राशि मांगे जाने पर युवक महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हो गया। दन्त रोग विशेषज्ञ व सहायक प्राचार्य डॉ. राकेश गर्ग ने बताया कि कोटा रोड स्थित सुन्दरन गर निवासी पुष्पेन्द्र सुखवाल उम्र [27] महाराष्ट्र से भीलवाड़ा आते समय मन्दसौर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। हादसे में उसके मुंह व जबड़े में १२ फ्रेक्चर हो गए थे। निजी अस्पताल में उपचार कराने में असमर्थ होने पर वह एमजीएच में भर्ती हो गया। दर्द से परेशान मरीज को देखने के बाद जबड़े के ऑपरेशन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का गठन किया गया। इसमें डॉ. राकेश गर्ग के साथ डॉ. प्रशान्त पारीक, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयराज वैष्णव, डॉ. सुमन विश्नोई, एनेस्थेटिक्स डॉ. राजन नन्दा, डॉ. समीर तथा डॉ. गर्भ...

इ-इनवॉइस 50 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले पर लागू

Image
भीलवाड़ा। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की भीलवाड़ा शाखा की ओर से पटेलनगर स्थित आईसीऐआई भवन पर बैंक ऑडिट व इ-इनवॉइस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए पीरेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम 2 सत्रों में आयोजित किया गया। इनवॉइस सही से लागू करवाने में सीए की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सीए शिव झंवर ने बताया कि इ-इनवॉइस 1 अप्रेल से 50 करोड़ से ऊपर के टर्नओवर करने वाले सभी करदाता पर लागू होगा। यह टर्नओवर वित्तीय वर्ष 2017-18 से लेकर अभी तक के किसी भी वर्ष में होने पर लागू होगा। टर्नओवर में सभी तरह का टर्नओवर शामिल होगा चाहे वह टैक्सेबल हो या कर मुफ्त या निलरेटेड। उन्होंने सीए की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सभी सीए को अपने ग्राहक के रिकॉर्ड चेक करे। जिन पर भी यह प्रावधान लागू होगा उसको इसके लिए जागरूक करना होगा। यदि बिना इनवॉइस जारी किए माल का विक्रय किया जाता है तो यह कानूनी नहीं होगा। खरीदार इससे इनपुट क्लेम भी नहीं कर पाएगा। बैंक ऑडिट की कार्य प्रणाली सीए आलोक सोमानी ने बैंक ब्रांच ऑडिट प्रारंभ करने से पूर्व ऑफिस कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। इससे बैंक ऑडिट के दौरा...

भीलवाड़ा जिले में 14 बार हो चुके हमले

Image
भीलवाड़ा। बजरी के अवैध परिवहन रोकने को जिला प्रशासन की संयुक्त टॉस्क फोर्स भीलवाड़ा जिले में पूरी तरह फेल नजर आ रही है। लगातार हो रहे हमलों के बाद छह विभागों की संयुक्त टॉस्क फोर्स अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी का ठिकरा फोडने में जुटे हुए है। ऐसे में बेरोकटोक दौड़ रहे बजरी के वाहन प्रशासन की व्यवस्थाओं को ठेंगा दिखा रहे है। गंभीर बात यह है कि संयुक्त टॉस्क फोर्स को पिछले साल में कई बार बजरी माफियाओं के हमले का सामना करना पड़ा है। इसमें उपखण्ड अधिकारी के चालक तक की ट्रेक्टर चालक ने अपनी चपेट में लेकर हत्था कर दी थी। प्रदेश में बजरी के परिवहन को रोकने के लिए सरकार के निर्देश पर प्रत्येक जिले में वन विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, खनन विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग व पुलिस की संयुक्त टॉस्क फोर्स का गठन १८ जनवरी को किया गया। इसके तहत सभी विभागों को मिलकर बजरी परिवहन रोकने के प्रयास किए जाने थे। लेकिन जिले में बजरी को रोकने के लिए कोई भी विभाग जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं है। बजरी परिवहन रोकने के लिए पुलिस विभाग ने बजरी परिवहन रोकने संबंधित मामलों में रूचि लेना बंद कर दिया है, जबकि वन व...

सरकार ने मांगी धार्मिक स्थल पर  इलाज करने वालों की सूची

Image
भीलवाड़ा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अब गांवों में घूमकर ऐसे धार्मिक स्थलों की सूची बनाएंगे, जहां मानसिक रोगियों का रुहानी या झाड़-फूंक के नाम पर इलाज किया जा रहा है। भूत-प्रेत भगाने के नाम पर मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायत मिली तो ओझा और पीरजादा पर कार्रवाई की जाएगी।चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी से ३० मार्च तक ऐसे स्थलों की सूची मांगी है। विभाग ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में इस बारे में याचिका लंबित है। चिकित्सा विभाग पक्षकार है। राजस्थान के ऐसे धार्मिक स्थानों की सूचीर मांगी है, जहां आस्था के नाम पर झाड़ा फंूक से इलाज का दावा किया जाता है। चिकित्सा विभाग के अनुसार कोर्ट ने अपने आदेश में फेथ हीलिंग यानी आस्था आधारित उपचार से जुड़ा बताया है। कोर्ट ने सरकार को फेथ हीलिंग के नाम पर धार्मिक स्थलों पर मानवाधिकार उल्लंघन तुरंत रोकने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह...

वार्षिकोत्सव की रोक से विद्यालयों के विकास व उत्थान पर लगा ब्रेक

Image
भीलवाड़ा। सरकारी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव के जरिए भामाशाहों से जेब ढीली करवाने में कोरोना का ग्रहण लग गया है। स्कूलों के विकास और उत्थान पर इसका असर पड़ा है। पहले से ही एक साल से स्कूलों पर ताले लटके थे। स्कूल अनलॉक हुए तो सरकार ने वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह करने की हरी झण्डी दी। लेकिन देश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद इस निर्णय को वापस लेना पड़ा। इससे वार्षिकोत्सव के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को मदद और विद्यालयों को आर्थिक सहयोग पर भी ब्रेक लग गया। हालांकि सरकार ने आगामी तारीख तय करने की बात कही। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उम्मीद नहीं लग रही। यह लिया था सरकार ने निर्णय सरकार ने स्कूलों के अनलॉक के बाद उच्च माध्यमिक, माध्यमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन करने के निर्देश दिए गए। यह आयोजन पहले 20 मार्च तक करना था। लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 31 मार्च किया गया। लेकिन प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले और संक्रमण विद्यालयों तक पहुंच जाने से इसे बीच में रोक दिया गया। दिल खोलकर दान, मिलता था सम्बल वार्षिकोत्स...

इस बार 9 दिन के नवरात्र

Image
भीलवाड़ा। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्र का प्रारंभ नव संवत्सर के साथ 13 अप्रेल से होगा। इस बार किसी भी तिथि का क्षय या वृद्धि नहीं होने से नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे। 21 अप्रेल को रामनवमी मनाई जाएगी। 12 अप्रेल की सुबह 8 बजे प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ हो जाएगा, जो दूसरे दिन 13 अप्रेल मंगलवार को सुबह 10.16 बजे तक रहेगी। उदया तिथि में प्रतिपदा तिथि होने से नवरात्रि व नूतन संवत्सर का प्रारंभ 13 अप्रेल से माना जाएगा। 12 अप्रेल के दिन अमावस्या तिथि सुबह 8 बजे तक रहेगी। अमावस्या तिथि सूर्योदय व्यापिनी होने से सोमवती व देवकार्य अमावस्या का महोत्सव मनाया जाएगा। पंडित अशोक व्यास ने बताया कि 13 अप्रेल को हिंदू नववर्ष यानी नव संवत्सर 2078 शुरू होगा। नव संवत्सर का नाम आनंद है। फूलों से होली खेलने का संदेश भीलवाड़ा . जैन दिवाकर महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला भड़कक्तिया के सानिध्य में आयोजित जाप में प्रार्थना, प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता, धार्मिक गेम्स आदि हुए। महामंत्री लाड मेहता ने बताया कि जाप के बाद मंडल की सदस्यों ने नाटिका के माध्यम से फूलों से होली खेलने का संदेश दिया। इस दौरान संजुलता बाब...

मौसम की मक्कारी, मुसीबत हम पर भारी

Image
भीलवाड़ा। एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर की चिंता तो दूसरी ओर मौसम में बदलाव की मार। हालात यह कि बदलते मौसम के कारण बीमारी ने हमें जकड़ लिया है। हर घर में खांसी-जुखाम की शिकायत आम हो गई। आलम यह कि जिले का सबसे बड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में आउटडोर में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हो गया है। इसका कारण तापमान है। मार्च माह में ही पारे के उछाल मारने से दोपहर में गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। दिन में गर्मी और रात में हल्की सर्दी का अहसास बना हुआ है। इससे लोग वातावरण के अनुकूल नहीं ढल पाने से बीमार हो रहा है। इस समय रोजाना 1५०० से 1७00 लोग आउटडोर में चिकित्सक को दिखाने पहुंच रहे है। इनमें खांसी, जुखाम और बुखार के रोगियों की संख्या ज्यादा है। एक सप्ताह में उछाल, मार्च में नहीं रहती ऐसी गर्मी इस बार मौसम के रंग बदलने से जिले में एक सप्ताह में ही तापमापी का पारा 3६ डिग्री पार हो गया। मार्च माह में मई से जैसी गर्मी पडने लग गई है। दोपहर में एसी चलाने की नौबत आ गई है। अमूमन होली के बाद ही एसी चालू होते है। रात में रजाई के जगह चद्दर ओढनी पड़ रही है। दिन-रात के पारे में आए अंतर से बीमारी क...

कोरोना से बचाव के लिए मास्क के साथ खेलनी होगी धुलंडी

Image
भीलवाड़ा। कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। इससे एक बार फिर देश के कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात में संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके चलते राजस्थान में भी चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं। चिकित्सा विभाग ने आशंका व्यक्त की है कि अगर लोग कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो पहले जैसी स्थति पैदा हो सकती है। इसके लिए कोरोना-19 से बचाव के लिए होली के दौरान रंग खेलते समय कई सावधानियां रखनी होगी। ऐसा पहला मौका होगा जब लोगों को मास्क लगाकर ही रंग खेलना होगा। हालांकि होली का त्योहार हमारी जिन्दगी खुशियां और रंग बिखेरता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि होली खेलने का आनन्द कुछ और ही होता है। लेकिन कोरोना का विशेष ध्यान रखना होगा। इनकी रखनी होगी सावधानी - होली खेलने के लिए बाहरी लोगों को घर पर न बुलाएं। इससे संक्रमण का खतरा कम रहता है। घर के लोगों के साथ ही होली मनाएं। बाहर जाकर होली खेलने से भी परहेज करें। - कोरोना काल में अधिक लोगों के साथ मिलकर होली न मनाएं। भीड़-भाड़ इलाके म...

कोरोना भय साथ होलिका दहन, कोरोना मुक्ति की कामना

Image
भीलवाड़ा। आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व होली का अपना ही आनन्द है। हंसी ठिठोली के इस त्योहार को मनाने का अलग तरीका है। कोरोना काल के दौरान रविवार को होलिका दहन के साथ ही रंगोत्सव शुरू हो गया। शहर व जिले भर में महिलाओं व पुरुषों ने विधि विधान के साथ आरती करके कंडे की होलिका जलाई गई। होलीका दहन में समाज के लोगों ने कोरोना संक्रमण से मुक्ति की कामना की। कंडे की होलिका में औषधीय जड़ी-बूटियां भी जलाई गई जिससे वातावरण शुद्ध हो सके। वकील कॉलोनी, आरके कॉलोनी, आजाद चौक, अग्रवाल उत्सव भवन, सिरकी मोहल्ला, शिव मंदिर के सामने, आरके सामुदायिक भवन के पास, समेत सैकड़ों स्थानों पर महिलाओं ने सज संवर कर होलिका की परिक्रमा की और दिनभर व्रत रखा। सुख-समृद्धि व पति की दीर्घायु के इस पर्व पर महिलाओं ने होलिका पर कच्चा धागा बांधा। कोरोना गाइड लाइन की पालना होलिका दहन के दौरान शहर में सभी जगह कोरोना गाइडलाइन की पालना की गई। महिलाओं ने श्रद्धा से पूजन कर होलिका दहन किया गया। सोमवार को धुलंडी मनाई जाएगी। प्रशासन की ओर से कोरोना गाइडलाइन और धारा-144 लागू करने पर सामूहिक आयोजन व भीड़भाड़ करने पर पाबंदी लगाई ...

होली के दिन कोरोना विस्फोट

Image
भीलवाड़ा। होली के रविवार को जिले में कोरोना विस्फोट हुआ। ऐसी हालत में अब सावधानी और सतर्कता की जरूरत है। अगर लापरवाही बरती तो कोरोना संक्रमण बेकाबू हो जाएगा। शनिवार को जिले में ३८ नए पॉजिटिव मिले। तो रविव ार को ३१ संक्रमित सामने आए। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि जिले में मार्च माह में सबसे अधिक ३८ जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को ३१ जने आने से चिकित्सा विभाग की चिन्ता बढ़ गई है। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर १२ हजार ६०० से अधिक हो गया है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 3 महीने में एक दिन में ये कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सर्वाधिक है। विभाग की ओर से पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस किए गए हैं। एक्टिव केस को होम आइसोलेट किया हुआ है। वहीं १५ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। लगातार संख्या बढऩे से होली पर भी इसका असर देखने को मिला है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/holi-day-corona-explosion-in-bhilwara-6770902/

सहाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस को गायत्री का सहारा

Image
भीलवाड़ा। तीन बार सहाड़ा विधायक रह चुके दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी की धर्म पत्नी गायत्री देवी को कांग्रेस ने सहाड़ा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतन लाल जाट के सामने उतारा है। गायत्री को टिकट मिलने से नाराज कुछ कांग्रेस जनों ने रविवार को जयपुर में विरोध दर्ज कराया है। दूसरी तरफ वरिष्ठ नेता लादूलाल पितलिया ने बगावती तेवर दिखातेे हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे की घोषणा करते हुए भाजपा में हडकम्प मचा दिया। पितलिया ने २०१८ के चुनाव में भी टिकट नहीं मिलने पर बगावत करते हुए चुनाव लड़ा था। यह सीट बाद में भाजपा को खोनी पड़ी। दोनों ही प्रत्याशी ३० मार्च को गंगापुर उपखंड मुख्यालय पर नामांकन पत्र पेश करेंगे। सहाड़ा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने शनिवार दोपहर दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी की धर्म पत्नी गायत्री देवी के नाम पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारे में त्रिवेदी परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम को लेकर उठ रहे कयासों का पटाक्षेप भी हो गया। केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी के प्रति दिवंगत कैलाश त्रिवेदी के जीवट सहयोग को दृष्टिगत रखते हुए अ...

होलिका से उठेगी हवन की महक

Image
भीलवाड़ा। राजसमंद हाईवे पर नौगांवा स्थित परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान की गो शाला ने प्रदेश व जिले में वैदिक होलिका की पहचान दी है। इसी के तहत शहर में सौ स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम होंगे। चार साले से गोबर के कण्डों की होली जलाने के अभियान से जुड़ी गोशाला ने इस साल दो लाख गोबर के कंडे तैयार किए है। इसी बीड़े को अंजाम देने के लिए माधव गो शाला से जुड़े संगठनों की संख्या भी 50 पार हो गई है। इतना ही नही कण्डों में हवन पूजा की सामग्री का उपयोग किए जाने से कोरोना संकट काल में होलिका दहन के दौरान माहौल कही अधिक पवित्र व भक्तिमय होगा। वैदिक होली की खाशियत ये रहेगी की इस बार गोबर से निर्मित लकडिय़ां भी होलिका दहन में जलेगी। हजारों की तादाद में होलिका को अर्पित करने के लिए बड़बुलों की मालाएं भी तैयार की गई है। इस बार गुलाब व पालक सहित अन्य प्राकृतिक वस्तुओं से हर्बल गुलाल भी तैयार किया गया। भीलवाड़ा के अभिषेक पंचोली ने बताया कि वह गत चार साल से क्षेत्र में कंडों की होली जला रहे है। यह पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित है। संस्थान के प्रतिनिधि गोविन्द सोडाणी ने बताया कि संस्थान ह...

इलाज के नाम पर महिला ने ही यह क्या कर दिया, जानिए सच

Image
भीलवाड़ा। सुभाष नगर पुलिस ने इलाज के नाम पर हुए ब्लैकमेलिंग के खेल में आयुर्वेदिक क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर तीन रिमांड पर लिया। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के पेशे से इंजीनियर एक व्यक्ति ने गत जनवरी माह में शहर के आयुर्वेदिक क्लिनिक एवं नाड़ी रोग विशेषज्ञ के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि काम के दबाव के चलते शरीर में कोशिकाओं में आई अकडन को दूर करने के आए समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन व पंपलेट के आधार पर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उक्त महिला के बुटीक एवं आयुर्वेदिक क्लीनिक पर गया, यहां माह में एक बार बाहर से आने वाले नाडी रोग विशेषज्ञ को दिखाया। विशेषज्ञ ने दवाइयां लिखी और कहा कि दवाइयां खत्म होने पर वह युवती के खरीद सकता है। विशेषज्ञ ने यह भी कहा कि युवती को विशेषज्ञ दवाइयां बेचने के लिए अधिकृत कर रखा है। रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञ ने कहा कि मेडिटेशन की आवश्यकता होने पर युवती के यहां मेडिटेशन सेवायें ले सकता है। दवा खत्म होने पर युवती दवाइयां लेकर इंजीनियर के ऑफि स पर गई, इसके बाद वह दवाइयों के पैसे लेकर चली गई। कुछ दिन बाद इंजीनि...

पानी का फूटा झरना तो खिल उठे चेहरे

Image
भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत बापूनगर घ सेक्टर में विकसित हुए पार्क में शुक्रवार को पानी की धार उठी तो चेहरे खिल उठे। उजाड़ पार्क में बदलाव की कहानी लिखने वाली शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा व उनकी टीम बोली, यह पार्क अब शहर का आदर्श पार्क होगा। राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत यहां उजाड़ पार्क की काया पलटी की क्षेत्र की महिला मण्डल ने ठानी तो शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा के साथ कौशल्या पाराशर आदि जोश के साथ जुड़ गई। यहां पार्क विकसित होने के साथ ही हैरिटेज पोल यहां की पहचान बन गया है। शुक्रवार को नगर विकास न्यास ने यहां पार्क की सिंचाई के लिए बोरिंग किया तो महिला टीम का जोश दुगना हो गया। लक्ष्मी व कौशल्या आदि ने बोरिंग से पहले पूजा अर्चना की। लक्ष्मी ने पत्रिका का आभार जताया कि उनके प्रयास से आबादी के बीच उजाड़ पार्क रौनक हो उठा। गौरतलब है कि पार्क की तस्वीर बदलने वाली महिला टीम का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मी बाई उद्यान विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा व सचिव कौशल्या पाराशर का सम्मान किया गया। ...

लुटेरी दुल्हन साथियों के साथ धरी गई

Image
भीलवाड़ा। कोर्ट में विवाह रचाने के दस दिन बाद नकदी व जेवर समेत फरार हुई दुल्हन व उसके ही कथित रिश्तेदारों व साथियों को पुलिस ने एमपी व प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया। सभी छह आरोपितों को बाद में शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से नकदी व कार जब्त की है। सभी 6 गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। कोतवाली प्रभारी डीपी दाधीच ने बताया कि बताया कि पटेलनगर निवासी हरीसिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि जनवरी माह में उसने कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक न्यायालय में एमपी के देवास निवासी चेतना सोलंकी से शादी की। यह शादी प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी निवासी ममता बणजारा, नंदू सिंह व नारायण सिंह आदि के जरिए हुई। विवाह के बदले में आरोपितों ने डेढ़ लाख रुपए लिए। लेकिन शादी के दस दिन बाद ही दुल्हन परिवादी के पटेलनगर स्थित आवास से गहने लेकर फरार हो गई थी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर लाल की अगुवाई में टीम गठित की गई। एमपी व प्रतापगढ़ में दबिश, गिरफ्तार ...

टिकट मिला और उतर गए प्रचार में भाजपा के रतन

Image
भीलवाड़ा. सहाड़ा उपचुनाव में भाजपा ने दो बार विधायक रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता डा.रतनलाल जाट पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है। टिकट मिलते ही डॉ.जाट समर्थकों के साथ चुनाव मैदान में उतर गए है। शनिवार को होली के बहाने उन्होंने क्षेत्र के लोगों से राम राम की। भाजपा ने उन्हें तीसरी बार सहाड़ा से चुनाव मैदान में उतारा है। वह पूर्व में दो बार विधायक चुने गए। एक कार्यकाल में वे उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे चुके है। 73 वर्षीय डॉ.जाट के नाम की घोषणा के साथ ही सहाड़ा भाजपा प्रत्याशी को लेकर कयासों का पटाक्षेप हो गया। उनके नाम की घोषणा से उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त हो गई। पहला चुनाव जनता दल से, दूसरा भाजपा के टिकट पर जीता डॉ.जाट वर्ष 1989 में पहली जनता दल से विधायक चुने गए। वर्ष 1993 तक के कार्यकाल में वह दो साल उच्च शिक्षा मंत्री रहे। 1993 में वे चुनाव हार गए। फिर 1998 तक जिला प्रमुख रहे। 1998 में उन्हें भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा और विजयी रहे। वर्ष 2003 में वे कैलाश त्रिवेदी से चुनाव हार गए। वे 2006 से 2008 तक राजस्थान राज्य बीज निगम के अध्यक्ष भी रहे। भाजपा क...

अमूल्य नीर की कैसी बर्बादी

Image
भीलवाड़ा। डेढ़ दशह तक जलसंकट झेल चुके वस्त्रनगरी के लिए चम्बल परियोजना वरदान बन गई है। जितना पानी चाहिए इसके कई गुना आपूर्ति हो रही। इसके बाद भी कई कॉलोनियां जलसंकट से जूझ रही। सुनकर आपको हैरानी होगी कि जलदाय विभाग के नियम के मुताबिक 135 प्रति लीटर प्रति व्यक्ति रोजाना पेयजल की जरुरत है। इसके मुकाबले विभाग 180 लीटर पेयजल दे रहा है। इसके बाद भी शहर की कई कॉलोनियां ऐसी भी है जहां बूंद-बूंद के लिए मशक्कत हो रही है। मार्च माह में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है और मई-जून माह अभी बाकी है। इतनी आपूर्ति के बाद भी जलसंकट की स्थिति बनना आश्चर्य चकित करता है। इतना जलापूर्ति होने के बाद भी पानी कहां जा रहा है। इसका जवाब विभाग के पास भी नहीं है। ऐसे में अमूल्य नीर की बर्बादी होना सम्भव है। जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी विभाग के अनुसार भीलवाड़ा शहर की जनसंख्या साढ़े चार लाख के करीब है। विभाग का दावा है कि शहर में 24 घंटे के अन्तराल में पानी की सप्लाई की जा रही है। जबकि हकीकत यह है कि शहर के अधिकांश कॉलोनियों में 48 घंटे में पीने का पानी मिल रहा है वह भी पर्याप्त मात्रा नहीं मिल रहा है। लोगों को पीने के पा...

सीए इंटरमीडिएट में भीलवाड़ा के पांच छात्र टॉपर रहे

Image
भीलवाड़ा। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2021 परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया। शाखा अध्यक्ष सीए पिरेश जैन ने बताया कि सीए इंटरमीडिएट ओल्ड एवं न्यू सिलेबस का परिणाम में भीलवाडा के पांच छात्र टॉपर रहे। शाखा सचिव सीए निर्भीक गांधी ने बताया कि भीलवाडा शाखा से ५ टॉपर विद्यार्थियों में यश हिंगर 517, आशीष जैन-492 नंबर, प्रियल अजमेरा 479 नंबर, रिया नागोरी 473 नंबर तथा साहिल कुमट 472 नंबर प्राप्त कर के भीलवाडा शाखा से टॉप रहे। ---- आल इंडिया परिणाम सीए इंटरमीडिएट न्यू सीए आईपीसी ओल्ड बोथ ग्रुप 9.83 प्रतिशत 5.11 प्रतिशत ग्रुप 1 12.95 प्रतिशत 7.95 प्रतिशत ग्रुप 2 9.83 प्रतिशत 0.37 प्रतिशत ----- भीलवाडा शाखा परिणाम सीए इंटरमीडिएट न्यू सीए आईपीसी ओल्ड बोथ ग्रुप १६.९२ प्रतिशत ११.11 प्रतिशत ग्रुप 1 १९.४४ प्रतिशत ११.७६ प्रतिशत ग्रुप 2 २५.८२ प्रतिशत 0.0 प्रतिशत --------- आध्यात्मिक होली कल भीलवाड़ा . तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि कुलदीप कुमार व मुनि मुकुल कुमार के सानिध्य में पहली बार आध्यात्मिक होली का उत्सव...

वैक्सीन के बाद डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधी को कोरोना

Image
भीलवाड़ा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को 32 संक्रमित मिले। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधी व एक नर्सिग कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए है। इन दोनो के कोरोना वैक्सीन का टीका लगने के बाद संक्रमित आए है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिले में १०८ केंद्रों पर १०६३५ को पहली और १४१ हेल्थ व फ्रं टलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगाई गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि पहली डोज लगवाने वालों में 60 वर्ष से अधिक आयु के १०४७६ बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के ८० व्यक्तियों ने भी पहली डोज लगवाई। छूटे हुए २० हेल्थ वर्कर्स व ५९ फ्रंट लाइन वर्कर्स ने भी पहली डोज लगवाई। वहीं दूसरी डोज लगवाने वालों में ३३ हेल्थ वर्कर्स व ५९ फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल रहे। अमरगढ़. कस्बे के चिकित्सालय में 94 वर्ष की आयु की महिला को टीका लगाया गया। क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र टिटोडा जागीर में भी टीकाकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया। पूर्व सरपंच गोपाल शर्मा सहित समस्त चिकित्सा एवं आंगनबाड़ी कार्...

शहर के दस वार्डों में सफाई के लिए मांगे 150 कर्मचारी

Image
भीलवाड़ा। शहर के दस वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद ने ठेके पर सफाई श्रमिक लेना तय किया है। हर वार्ड में 15 सफाई कर्मी लगाए जाएंगे। इन ठेकों पर सालाना १.६७ करोड़ रुपए खर्च होंगे। नगर परिषद को इन दस वार्डों के लिए 150 सफाई कर्मी अतिरिक्त मिलेंगे। नगर परिषद सभापति राकेश पाठक व आयुक्त दुर्गा कुमारी की उपस्थिति में टेंडर कमेटी ने टेंडर खोले। टेंडर कमेटी में अधीशासी अभियन्ता अखेराम बड़ोदिया, सहायक अभियन्ता दिनेश मीणा व सहायक लेखाधिकारी गोविंद बंग शामिल थे। आयुक्त कक्ष में टेंडर खोलने की पूरी प्रक्रिया सभी निविदादाताओं के समक्ष की गई। वार्ड नंबर 5, 8, 15, 18, 22, 26, 42, 61, 65 व 69 के लिए सफाईकर्मियों के टेंडर खोले गए। हर वार्ड में 13-14 टेंडर आए। पाठक ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में पहले 55 वार्ड थे। इस बार 15 वार्ड बढ़ गए। अब 70 वार्ड हो गए हैं। परिषद में जमादार सहित स्थायी सफाई कर्मचारी 1219 हैं। ऐसे में वार्डों में सफाईकर्मियों की कमी महसूस की जा रही है। एक वार्ड में सफाईकर्मियों के ठेके पर 16 लाख 73 हजार रुपए वार्षिक खर्च आएगा। जिनके टेंडर खुले हैं, उन फर...

होली खेले लेकिन सावधानी से

Image
भीलवाड़ा। होली का त्योहार रविवार व सोमवार को है। रंगों का त्योहार है तो रंगों से परहेज करना मुश्किल होता है। रंगों का त्यौहार अस्थमा मरीजों के लिए परेशानियों का सबब बन सकता है। रंगों में मौजूद हानिकारक तत्वों से अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। होली का रंग अस्थमा के मरीज के मुंह में चले जाएं तो उसे अस्थमा का अटैक आ सकता है। होलिका दहन से भी सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। होलिक दहन से उठने वाला धुंआ और राख हवा में घुल जाता है और ये राख के कण फेफड़ों में प्रवेश कर अस्थमा के मरीजों की सांस लेना दूभर कर देते हैं। होली के दौरान इस्तेमाल होने वाले रंगों में मौजूद केमिकल और केरोसिन युक्त रंगों की गंध से अस्थमा अटैक आ सकता है। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ का कहना है कि अस्थमा के मरीजों को चाहिए कि वो होली के दिन सावधानी बरतें। मास्क लगाकर ही होली दहन में हिस्सा लें। मास्क हवा में मौजूद धूल के कणों को फेफड़ों में जाने से रोकेगा। गौड़ का कहना है कि अस्थमा के मरीज सूखे रंगों से होली खेलने से परहेज करें। सूखे रंग में मौजूद कण हवा में रहते है। इससे ये मरीज के फेफड़ों में प्रवेश क...

एमसीएच की गायनिक ऑपरेशन थियेटर व लेबर रूम का किया निरीक्षण

Image
भीलवाड़ा। महात्मा गांधी अस्पताल अपने लक्ष्य पर खरा उतरा तो इसे छह लाख रुपए का नकद इनाम मिलेगा। वही अस्पताल की सुविधाओं में भी इजाफा होगा। इसके लिए एमजीएच की मातृ एवं शिशु इकाई में मेटरनल हेल्थ प्रोजेट निदेशक डॉ. तरूण चौधरी सहित दो सदस्यी टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने गायनिक ऑपरेशन थियेटर एवं लेबर रूम के रिकार्ड व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों ही स्थानों पर चिकित्सकों के साथ ही नर्सिंग स्टॉफ से भी हर विषय पर चर्चा की। इससे पूर्व डॉ. चौधरी सहित टीम का एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़, नर्सिंग उपाधीक्षक मुकुटराज सिंह सहित सबंधित विभाग के चिकित्सकों ने स्वागत किया। गौरतलब है की सरकार के लक्ष्य प्रोग्राम के तहत सरकारी अस्पतालों में गायनिक ओटी व लेबर रूम का निरीक्षण किया जाता है। इसके बाद ७० प्रतिशत से अधिक स्कोर होने पर वह रिपोर्ट टीम की ओर से भारत सरकार को भेजी जाती है। रिपोर्ट भेजने के साथ ही अस्पताल प्रशासन को उन तीस प्रतिशत कमियों को एक पखवाड़े में दूर करने के निर्देश दिए जाते है। भारत सरकार की टीम के निरीक्षण पर आने से पहले सभी कमियां दूर कर ली जाती है और निरीक्षण के दौर...

दूसरे राज्यों में सख्ती से कपड़ा कारोबार हुआ प्रभावित

Image
भीलवाड़ा। देश भर में कोरोना संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है। विशेष तौर पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में संक्रमण बढऩे पर सख्ती लगाई जा रही है। महाराष्ट्र के कई बड़े शहरों में लॉकडाउन तक लगाया गया है। इसके कारण वहां की काफी कपड़ा मंडी बंद है। इससे अब कपड़ा कारोबार पर कोरोना संक्रमण का आंशिक असर दिखाई देने लगा है। कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि पिछले एक पखवाड़े से भीलवाड़ा से कपड़ा अन्य राज्य में जाता था। उसकी रफ्तार में कमी आई है। कोरोना संक्रमण के कारण इस सप्ताह अन्य राज्यों में ट्रक का पहिया चलना भी कम हो गया है। इसके कारण विविंग उद्योग व कपड़ा प्रोसेस उद्योग पर भी असर देखने को मिल रहा है। बंगाल और आसाम में विधानसभा चुनाव को लेकर भी कपड़ा कारोबार पर असर देखने को मिल रहा है। कोरोना के कारण मुम्बई की कई मंडियां बन्द कपड़ा व्यापारी ने बताया कि कोरोना के कारण मुम्बई के काफी कपड़ा मंडी को वहां की सरकार ने बन्द करा दिए है। इसके अलावा कोरोना का संक्रमण सप्ताहभर में बढ़ रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में 5 बड़ी सीजन में होने वाले कारोबार को लेकर चिंता है। वही ट्रक मालिकों व निजी...

नगर परिषद में स्मार्ट राज सिस्टम फेल

Image
भीलवाड़ा। देश डीजिटल की और दौड़ रहा है वही भीलवाड़ा नगर परिषद पिछले एक साल से ऑनलाइन को काम बन्द करके ऑफ लाइन कर रहा है। हालांकि यह स्थिति प्रदेश के अन्य नगर परिषदों की भी है। जहां कई ऑनलाइन कार्य स्मार्ट तरीके से करवाने के लिए शुरू किया स्मार्टराज प्रोजेक्ट फेल हो गया। जिस फर्म को प्रदेश के सभी निकायों में कार्य करने के आदेश सरकार ने दिए उसे अब सरकार ने ब्लैक लिस्टिेट कर दिया है। इससे निकायों की कार्यप्रणाली प्रभावित होने के साथ आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्मार्टराज के तहत ऑनलाइन कार्य संपादित करने के लिए प्रदेशभर के बड़े नगर निगम से लेकर छोटी नगरपालिकाओं का काम एक ही फर्म को दिया गया। लेकिन कई नोटिस और तिथियां बढ़ाने के बाद भी इस फर्म ने काम बेहतर तरीके से नहीं किया। अंतिम मियाद खत्म होने पर प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए बनी कमेटी ने फर्म का ठेका निरस्त करने के साथ कई निकायों को जरूरी काम अपने स्तर पर करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते भीलवाड़ा नगर परिषद में सभी काम अब ऑफ लाइन हो रहे है। इसके कारण उनका रिकार्ड रखने में भी परिषद कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। यह काम...

एक से 4.26 लाख को लगेंगे टीके

Image
भीलवाड़ा। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के मुकाबले नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को 22 संक्रमित मिले। इधर, केन्द्र के निर्देश पर एक अप्रेल से 45 साल से अधिक आयु वर्ग के 4 लाख 26 हजार 634 लोगों के कोरोना बचाव के टीके लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि ४५ साल से अधिक के लोग कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। 2101 ने लगवाई वैक्सीन जिले में 36 केंद्रों पर २०३४ को पहली और ७१ हेल्थ व फ्रं टलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगाई गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि पहली डोज लगवाने वालों में 60 वर्ष से अधिक आयु के १९९५ बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के २४ व्यक्तियों ने भी पहली डोज लगवाई। छूटे हुए ८ हेल्थ वर्कर्स व ७ फ्रंट लाइन वर्कर्स ने भी पहली डोज लगवाई। वहीं दूसरी डोज लगवाने वालों में १६ हेल्थ वर्कर्स व ५५ फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल रहे। ---- टीकाकरण की गति बनाए रखें: ओला भीलवाड़ा . आरसीएच निदेशक व अरिसदा प्रदेशाध्यक्ष डॉ लक्ष्मणसिंह ओला का यहां गवर्मेंट डॉक्टर्स फोरम व अरिसदा पदाधिकारी ने स्वागत किया। ओल...

मुनि कुलदीपकुमार का चार्तुमास के लिए प्रवेश

Image
भीलवाड़ा। आचार्य महाश्रमण के दृष्टि कीआराधना करते हुए मुनि कुलदीप कुमार ठाणा 2 का चातुर्मास के लिए प्रवेश गुरुवार को निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल गोखरू के निवास महावीर कॉलोनी से झाबक निवास बसंत विहार में हुआ। मुनि कुलदीप कुमार ने गुरुदेव के प्रति अहोभाव व्यक्त किए कि 22 वर्षो बाद उन्हें गुरुसन्निधि में रहने का अवसर मिलेगा। भीलवाड़ा समाज में ऊर्जा का अक्षय भंडार है, जरूरत है इस शक्ति का संचयन करके इसका सही नियोजन किया जाए। 2021 का चातुर्मास को ध्येय रखकर गुरु दृष्टिको सबसे बड़ा बताया। समाज जनका एक ही लक्ष्य हो कि आने वाला चातुर्मास सफलतम बने। 260 वर्षो बाद आचार्य का चातुर्मास का सौभाग्य भीलवाड़ा वालो को मिला जरूरत है पूरा समाज एक जुट होकर पूरी श्रद्धा समर्पित भावो से तेरापंथ धर्म संघ की प्रभावना करे। धर्म संघ और आचार्य की अवेहलना जो कोई भी करेगा उसका पतन निश्चित है। गलती होना स्वाभाविक है, पर सुधार करना भी अपेक्षित हो। आचार्य महाश्रमण के शुभागमन से उनके श्रम की बूंदों से भीलवाड़ा की धरती पर मोती निपजेंगे। ये उत्साह की ज्योति चातुर्मास की संपन्नता तक पूरे जोर से प्रजवल्लित रहे। गुरुदेव पधा...

भीलवाड़ा डेयरी अध्यक्ष का चुनाव 13 को होगा

Image
भीलवाड़ा। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी राजीव लोचन ने गुरुवार को प्रदेश की 14 डेयरियों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (सरस डेयरी) के 12 संचालक मंडल सदस्यों के चुनाव 12 अप्रेल को होंगे। जबकि अध्यक्ष का चुनाव 13 अप्रेल को होगा। वर्तमान में मांडल विधायक रामलाल जाट अध्यक्ष है। चुनाव के लिए चित्तौडग़ढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक नानालाल चावला को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। चुनाव में जिले की 486 प्राथमिक दुध उत्पादक सहकारी समितियों के अध्यक्ष मतदान कर सकेंगे। 486 समितियों में 484 के चुनाव हो चुके है। जबकि दो समितियों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव होने शेष है। ------------ 12 संचालक मंडल सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम 30 मार्च मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अप्रेल आक्षेपों की सुनवाई 8 अप्रेल को 9.30 बजे से 12.30 बजे तक नामांकन 8 अप्रेल को 1.30 से 4.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच 9 अप्रेल को 10 से 2 बजे तक नामवापसी व अन्तिम सूची का प्रकाशन 12 अप्रेल को 9 से 4 बजे तक मतदान, तुरन्त बाद गणना --------- अध्यक...

11486 लाभार्थियों ने लगावाई वैक्सीन

Image
भीलवाड़ा। जिले में 109 साइट पर 11 हजार 365 को पहली और 121 हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगाई गई। वही दांथल में 101 साल की रामु देवी का कोविड वक्सीनेशन किया गया। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि पहली डोज लगवाने वालों में 60 वर्ष से अधिक आयु के ११ हजार १६९ बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के ११५ व्यक्तियों ने भी पहली डोज लगवाई। छूटे हुए १७ हेल्थ वर्कर्स व ६४ फ्रंट लाइन वर्कर्स ने भी पहली डोज लगवाई। वहीं दूसरी डोज लगवाने वालों में २० हेल्थ वर्कर्स व १०१ फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल रहे। आज भी लगेंगे टीके शर्मा ने बताया कि सरकार के आदेश पर गुरुवार को भी 45 सेन्टरों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 6 निजी अस्पताल शामिल है। जहां 250 रुपए देकर टीका लगवाया जा सकता है। जबकि 39 सरकारी अस्पतालों में निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। चिकित्सा विभाग अब 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के टीकाकरण की तैयारी में जुट गया है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/11486-beneficiaries-vaccinated-in-bhilwara-6764796/

प्रहलाद को शिशु गृह पालड़ी भेजा

Image
भीलवाड़ा। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गिरीश पांडेय के निर्देशन में बालक प्रहलाद को महात्मा गांधी अस्पाल से शिशु गृह पालड़ी में भेजा गया। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार, अनुराधा ने समिति सदस्य डा राजेश छापरवाल, सीमा त्रिवेदी ने महात्मा गांधी अस्पताल शिशु विभाग के आचार्य डॉ जगदीश सोलंकी, डॉ. कुलदीप और सुनील पोरवाल ने इसकी सभी प्रक्रिया पूर्ण की। उल्लेखनीय है कि गत एक मार्च को बनेड़ा थाना क्षेत्र में न्यू कमल ईट भट्टा बगडिय़ा के पास सुबह नवजात शिशु बालक मिला था। जिसे बाल कल्याण समिति के संरक्षण में एमजीएच के गहन शिशु इकाई में भर्ती करवा था। डॉक्टर इंद्रा सिंह ओर स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेहाना बानू ने शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय केआदेशानुसार सदस्य चन्द्रकला ओझा, फारुख खान पठान व सीमा त्रिवेदी ने पीएमओ को पत्र लिखकर बताया कि बालक का वजन 2 किलो 185 ग्राम होने से हालत गंभीर है। उसके आधार पर उसका उपचार किया था। बालक का नाम प्रहलाद रखा था। समिति ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर नवजात की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल उपलब्ध ...

आपसी समझौते के बाद नगर परिषद ने खोली सात दुकानें

Image
भीलवाड़ा। मुरली विलास रोड पर जीर्ण शीर्ण हालत में पड़े मुरली विलास धर्मशाला की दुकानें बुधवार को आपसी समझौते के बाद एक दिन के लिए खोल दी गई है। इन दुकानों को नगर परिषद सभापति के आदेश के बाद खोली गई ताकि व्यापारी अपना सामान दुकानों से बाहर निकाल सके। सभापति राकेश पाठक ने बताया कि दुकाने में पड़े समान का अधिकारी व्यापारी का है। दुकान मालिक व दुकानदारों के बीच हुई समझौते के बाद बुधवार को व्यापारी उनसे मिले तथा दुकानों में पड़े समान को निकाले का समय मांगा। इस पर सभापति पाठक ने एक दिन का समय देते हुए सभी ९ दुकानों में से ७ दुकानों को खोल दिया है। व्यापारियों ने भी दुकानों से रात को ही सामान निकालने में जुट गए थे। उल्लेखनीय है ८ फरवरी को व्यापारियों के कड़े विरोध के बाद नगर परिषद ने उपखण्ड मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में इन दुकानों सील कर दी थी। इन दुकानदारों को ४ फरवरी को दुकानें खाली करने का नोटिस दिया था। विरोध करने पर दो व्यापारियों को शान्ति भंग करने के आरोप में पुलिस ने भी पकड़ा था। शहर के बीचों बीच स्थित मुरली विलास धर्मशाला को वर्ष २०१४ में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभिय...

होली पर बाजारों से चाइनीज रंग गायब

Image
भीलवाड़ा। होली के त्योहार को लेकर बाजार सजने लगे हैं। बाजारों में रंग बिरंगी पिचकारी व रंग गुलाल की बिक्री शुरू हो गई है। इस होली पर खास बात ये है कि बाजारों में चाइनीज पिचकारी व रंग गायब है। दुकानदारों ने मांग नहीं होने पर चाइनीज पिचकारी, रंग व अन्य वस्तु नहीं मंगवाई है। इस बार हर्बल गुलाल की बाजार में जबदस्त मांग है। होली पर मोदी व राफेल पिचकारी धूम मचा रही है। इसी के साथ स्पाइडर मैन व छोटा भीम वाली पिचकारियां ज्यादा बिक रही है। बाजारों में होली पर तरह-तरह की पिचकारियां बिक रही हैं। बाजार में दस रुपए से लेकर 600 रुपए तक की पिचकारी बेची जा रही है। बाजारों में पहली बार आई चश्मा पिचकारी खूब पसंद की जा रही है। इसी के साथ राफेल पिचकारी, एके.47, टैंक, प्रेशर पिचकारियां, टैंक बम व कलर बैलून भी बाजार में बिक रहे हैं। वहीं बालों वाली विग व रंगीन चश्मों का अलग ही क्रेज है। दुकानदार ने बताया कि पिचकारी की कीमतों में इस बार दस फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। प्लास्टिक दाने की कीमतें बढऩे से पिचकारी की कीमतों में उछाल आया है। 70 रुपए प्रति किलो वाला प्लास्टिक दाना 180 रुपए तक पहुंच गया है। हर्बल ...

सुप्रीम कोर्ट ने 3 सितम्बर का अन्तरिम आदेश वापस लिया, बैंकों पर ऋण वसूली का पड़ा भार

Image
भीलवाड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने कर्ज के वर्गीकरण पर लगाई अंतरिम रोक को समाप्त कर दिया। बैंक अब डिफॉल्टर खाते को एनपीए घोषित कर सकेंगे। कोर्ट ने 3 सितंबर 2020 को कर्जधारकों को बड़ी राहत देते हुए खातों को एनपीए घोषित करने पर अंतरिम रोक लगाई थी। इस फैसले के तहत जो खाते 31 अगस्त 2020 तक मानक के अनुरूप थे, उन्हें एनपीए घोषित नहीं किया जा सकेगा। हालांकि अंतरिम रोक की वजह से बैंक इसके बाद के खातों को भी एनपीए में नहीं डाल पा रहे थे। बैंक इन खातों को प्रोफार्मा एनपीए वर्ग में रखते हैं। अदालत से हरी झंडी मिलने के बाद बैंक ऋण की वसूली के लिए प्रेसर में आ गया है। बैंक वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई भी कर सकेंगे। आरबीआई नियमों के तहत अगर कोई ऋण धारक 90 दिन तक पुनर्भुगतान नहीं करता है तो उसका खाता एनपीए श्रेणी में आ जाएगा। आरबीआई के नए नियम के साथ बैंक ऑडिट को लेकर किए बदलावों और ऑडिट के समय रखी जाने वाली सावधानियों को लेकर बुधवार को दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की प्रोफेशनल डवलपमेंट समिति के सहयोग से पटेल नगर स्थित आईसीऐआई भवन पर बैंक ब्रांच ऑडिट पर सेमिनार का आयोजन किया। इसमें सुप्...

त्यौहारी सीजन को देखते हुए सख्ती के निर्देश

Image
भीलवाड़ा। जिले में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में नए मामलों की संख्या अधिक हो गई है। इसकी वजह से मरीजों के उबरने की दर कम होकर 93 प्रतिशत पर आ गई है। बीते एक दिन में दौरान कोरोना के 27 मामले सामने आए हैं। वही पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात से आने वाले हर व्यक्ति पर भी चौकसी बढ़ा दी है। वही चिकित्सा विभाग के अनुसार महाराष्ट्र से कोरोना वायरस के जिस म्युटेशन का पता चला है वह पहले से सूचीबद्ध वेरीयंट ऑफ कंसर्न से मैच नहीं कर रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र में नोवल कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा पैदा हो गया है। चिकित्सा विभाग के अनुसार सरकार से मिले नए निर्देश के बाद 30 अप्रेल तक जिले में सख्ती रहेगी। इसके तहत टीकाकरण की गति बढ़ाने और नए मामलों की जांच, पड़ताल और उपचार में भी तेजी लानी होगी। जहां जिन जिलों में आरटी-पीसीआर परीक्षणों का अनुपात कम है, उन्हें तेजी से बढ़ाकर 70 प्रतिशत या उससे अधिक करने के निर्देश दिए है। जांच में पॉजिटिव आने पर जल्द से जल्द और समय पर उपचार करने के लिए सख्ती से क्वारंटीन कर...

किसानों को मिलेगा 5 प्रतिशत छूट का लाभ

Image
भीलवाड़ा। राज्य सरकार ने सहकारी भूमि विकास बैंकों के ऋणी कृषकों को इस वर्ष की मांग पर देय 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ 31 मार्च तक किश्त जमा कराने वाले कृषकों को लाभ मिलेगा। भीलवाड़ा सहकारी भूमि विकास बैंक की सभी शाखाओं में कृषक ऋण की इस वर्ष की किश्त पर यह लाभ ऋणी कृषक के किश्त जमा के समय ही दे कर छुट राशि का उल्लेख रसीद में किया जा रहा है। ताकि कृषक को छूट राशि की पूर्ण जानकारी मिल सके। बैंक सचिव ने बताया कि 31 मार्च तक इस वर्ष की किश्त जमा कराने पर ही छूट का लाभ देय होगा। इसका विवरण 5 अप्रेल तक राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। जो कृषि ऋण खाते अवधिपार चल रहे है यदि उनमें अवधिपार राशि के साथ इस वर्ष की किश्त भी जमा कराई जाती है तो ऐसे ऋणी को भी 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। ब्याज अनुदान का लाभ 'पहले आओ, पहले पाओÓ के आधार पर देय है। बैंक का फील्ड स्टाफ सभी कृषकों से व्यक्तिगत सपर्क कर रहा है। कृषक स्वयं भी बैंक शाखा में आकर अपना ऋण खाता देख सकता है। तथा जमा कराई जाने वाली राशि तथा उसमें से छूट राशि की जानकारी लेकर 31 मार्च तक राशि जमा करा सकते है। बैंक सचिव ने यह भी...

दो दिन के आंधी व बारिश से बदनौर व गुलाबपुरा में फसलों को नुकसान

Image
भीलवाड़ा। जिले में पिछले दो दिन में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार को मिली प्रारंभिक रिपोर्ट में 7 जिलों में फसलों को ज्यादा नुकसान बताया गया है। अभी कई जिलों से रिपोर्ट आना बाकी है। भीलवाड़ा जिले में भी बदनौर व गुलाबपुरा क्षेत्र में नुकसान की खबर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को ओलावृष्टि, आंधी-तूफान से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी (आकलन) करवाकर प्रभावितों को जल्द राहत देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद राजस्व मंत्री ने सभी जिला कलक्टर से रिपोर्ट मांगी है। कृषि विभाग भीलवाड़ा ने भी रिपोर्ट मांगी है। उप निदेशक रामपाल खटीक ने बताया कि जिले में गुलाबपुरा व बदनौर क्षेत्र में ओलावृष्टि से नुकसान की खबर है। वहां के कृषि अधिकारियों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किस क्षेत्र में फसलों को कितना नुकसान हुआ है। इसके बाद रिपोर्ट को मुख्यालय भेजी जाएगी। इन 7 जिलों में सबसे ज्यादा असर राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव आनंद कुमार के अनुसार जैसलमेर, कोटा, बीकानेर, झुन्झुनूं, जोधपुर स...

खान विभाग ने माना ई-रवन्ना में गलत गाड़ी नंबर का हो रहा अंकन

Image
भीलवाड़ा। खान निदेशालय ने एक आदेश जारी कर बताया कि कुछ खनन पट्टाधारियों, डीलर्स व तुलाई यंत्रधारकों की ओर से खनिज निर्गमन के समय वाहन का गलत नंबर एंट्री कर अथवा अन्य किसी गाड़ी का नंबर एंट्री कर ई-रवन्ना या ई-टीपी जनरेट की जा रही है। खान विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) हर्ष सावनसुखा ने अपने आदेश में बताया कि वे-ब्रिजधारकों की ओर से भी इस प्रकार की ई-रवन्नाओं या ई-टीपी को बिना वाहन नंबर चेक किए कन्फर्म किया जा रहा है। इसे खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने गंभीरता से लिया है। हर्ष सावनसुखा ने इस संबंध में प्रदेश के सभी खनिज अभियंता, सहायक खनिज अभियंता, सभी खनिज अभियंता (सतर्कता) व सभी सहायक खनिज अभियंता (सतर्कता) को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्राधिकार के सभी खनन पट्टाधारियों, डीलर्स, वे-ब्रिजधारकों को ई-रवन्ना या ई-टीपी जनरेशन में सावधानी पूर्वक सही गाड़ी नंबर एंट्री करने के लिए पाबंद करें। यदि इस प्रकार के मामलों में जांच के दौरान गलत गाड़ी नंबर की एंट्री पाई गई तो संबंधित खनन पट्टाधारी, डीलर्स या वे-ब्रिजधारक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई क...

भीलवाड़ा की छह फाइनेंस कंपनियों का पंजीयन निरस्त

Image
भीलवाड़ा। भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर बैंकिंग वित्तीयकंपनियों (एनबीएफसी) कारजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इनकी संख्या 5322 है। इनमेंभीलवाड़ा जिले की ६ सहित राजस्थान के १२ जिलों की कुल 52 कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां अब गैर बैंकिंगवित्तीय कंपनियों का व्यवसाय नहीं करसकेगी। आरबीआई ने इसकी सूचीअपनी वेबसाइट पर भी डाल रखी है। जारी सूची के अनुसार आरबीआई नेभीलवाड़ा जिले की जिन छह कंपनियोंके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द किए हैं,उनमें चार भीलवाड़ा शहर की तथा दोगुलाबपुरा की हैं। आरबीआई के जयपुर रीजनल ऑफिसके पर्यवेक्षण विभाग के उप महाप्रबन्धक ने इस संबंधमें गत दिनों एक समाचार पत्र में आम सूचना भी जारी की है। इसमेंबताया गया था कि भारतीय रिजर्व बैंकने गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों को जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र कर दिया गया है। आरबीआई की अधिनियम 1934 की उप धारा 45आईए के अंतर्गत गैर बैंकिंग वित्तीयकंपनियों को जारी पंजीकरण पत्र रद्द कर दिए है। इसलिए ये कम्पनियां पंजीकरण प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक बैंक अधिनियम कीधारा 45-1 खंड (ए) के अंतर्गतपरिभाषित गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियोंका व्य...

भीलवाड़ा: ट्रक में आग से फटे 180 सिलेंडर, 16 घंटे बंद रहा जयपुर-कोटा हाईवे

Image
हनुमाननगर (भीलवाड़ा)। थाना क्षेत्र में कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे पर टीकड के निकट सिलेंडर भरे ट्रक में मंगलवार रात आग से हुए विस्फोट में 180 सिलेंडर फट गए। आग और धमाकों के चलते करीब 16 घंटे हाईवे बंद रहा। बुधवार दोपहर बारह बजे हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सका। विस्फोट से क्षेत्र के दो मकानों को भारी नुकसान पहुंचा। एनएच 52 पर टीकड के समीप मंगलवार रात आठ बजे नसीराबाद से झालावाड़ जा रहे एलपीजी सिलेंडर भरे ट्रक में आग लग गई थी। हादसे में ट्रक के पलटने से सिलेंडरों में विस्फोट होने लगा। हाईवे पर दहशत के बीच दोनों तरफ वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। विस्फोट के बाद सिलेंडरों के सड़क पर दूर तक गिरने और 450 में से करीब 180 सिलेंडर के फटने से हाईवे पर बुधवार सुबह तक दहशत रही। थाना प्रभारी मोहम्मद इमरान मय टीम बचाव कार्य में जुटे रहे और दोपहर बारह बजे हाईवे आवागमन के लिए खोला। बीपीसीएल कंपनी के अधिकारी व जिला रसद अधिकारी ने मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी ली व नुकसान का आकलन किया। 30 से 40 खाली सिलेंडर मिले मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर देवली के संचालक पंकज शर्मा एवं नीरज शर्मा भी आए। पंकज ने बताया कि नसी...

हाईवे पर सिलेण्डर से भरे ट्रक में आग के बाद अभी भी खतरा

Image
भीलवाड़ा। हनुमाननगर थाना क्षेत्र में जयपुर-कोटा राजमार्ग स्थित टीकड गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात घरेलू गैस सिलेंडर से भरे ट्रक पर आकाशीय बिजली गिरने के बाद लगी भीषण आग का खतरा बुधवार सुबह तक बना रहा। इस दौरान विशेष तकनीकी टीम सड़क पर बिखरे सिलेंडर को एकत्रित करने में जुटी हुई थी। हाईवे भी फिलहाल पन्द्रह घंटे से बंद है। आला अधिकारी मौके पर बचाव कार्य में जुटे है। आग से झुलसे चालक की हालत में सुधार है। कोटा नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात आग लगते ही ट्रक पलट गया और सिलेंंडरों में एक के बाद एक हुए विस्फ ोट से करीब तीन किलोमीटर का क्षेत्र थर्रा उठा, वही हाईवे पर अफ रातफ री मच गई। दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। देवली,आगूंचा जिंक, जहाजपुर से पहुंची दमकलों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिलेंडऱों को मौके से हटाने के लिए तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रोकने से लंबी कतारें बनी रही। बचाव कार्य के दौरान बारिश होने से आग बुझाने में भी पुलिस व प्रशासन को मदद मिली। जानकारी के अनुसार भारत पेट्रोलियम एलपीज...

पेड न्यूज पर तीसरी आंख से नजर

Image
भीलवाड़ा। सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी ) की बैठक मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मीडिया प्रकोष्ठ कार्यालय में हुई । Third eye eye on paid news उपखंड मजिस्ट्रेट एवं समिति सदस्य ओम प्रभा ने उपस्थित कार्मिकों को मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की कार्यप्रणाली के बारे में सेल के कार्मिको को जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि संदेहास्पद पेड न्यूज पर सभी कार्मिक बारीकी से नजर रखे व पेड न्यूज होने पर कमेटी को सूचना दे, समिति सदस्य सचिव एवं सहायक निदेशक रविंद्र वैष्णव ने सभी सदस्यों को मीडिया प्रकोष्ठ कार्यालय द्वारा अब तक के किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रकोष्ठ में टीवी चैनल्स पर लगातार रिकॉर्डिंग कर व अखबार के माध्यम से संदिग्ध पैड न्यूज पर नजर रखी जा रही है । समिति सदस्य नरेन्द्र वर्मा, सुखपाल जाट, भीलवाड़ा दूरदर्शन रिले सेंटर के कार्यकारी निदेशक अभियांत्रिक बी एल पुरोहित एवं समिति सदस्य भीलवाड़ा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्यदेव व्यास ने भी आगामी कार्यो को लेकर जानकारी दी। ...

भू-प्रबंध अधिकारी कार्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Image
भीलवाड़ा। अजमेर रोड पर सुखाडिय़ा सर्किल के पास स्थित भू-प्रबंध अधिकारी कार्यालय का मंगलवार को उपखंड अधिकारी ओम प्रभा ने निरीक्षण किया। यहां कुछ कमरो के ताले लगे थे तो कुछ खुले तो लेकिन सीट पर अधिकारी व कर्मचारी नहीं थे। यहां 11 में से 9 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। महज दो कर्मचारी उपस्थित थे। एसडीएम ओम प्रभा सुबह 10.10 बजे भू-प्रबंध अधिकारी कार्यालय पहुंच गई। तो वहां के हालात अजीब थे। अधिकतर कुर्सियां खाली थीं। नायब तहसीलदार अंकित सामरिया, निरीक्षक देवचंद मीणा, कमलेश कुलदीप, शंकर लाल रैगर, वीरेंद्र सिंह शक्तावत, पटवारी योगेश कुमार जाखड़, दिनेश कुमार बैरवा, अजय चौधरी, अमीन मनीष राठौड़ अनुपस्थित थे। कार्यालय में तहसीलदार शंकरलाल बलाई व अन्य दो कर्मचारी उपस्थित थे। एसडीएम ओम प्रभा ने तहसीलदार बलाई को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। आमजन के कार्य समय पर हों, ताकि उन्हें राहत मिले। एसडीएम ओम प्रभा ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर जिला कलक्टर को भेजी है। source https://www.patrika.com/bhilwara-ne...

छह माह के नवजात के पेट पर दादी ने गरम केलू से पेट पर लगाया डाम

Image
भीलवाड़ा। छह माह के नवजात को सांस लेने में परेशानी होने पर उसकी दादी ने गरम केलु से पेट पर डाम लगा दिया। इससे नवजात की तबीयत बिगडऩे पर उसके माता-पिता ने महात्मा गांधी अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती करवाया। शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर इन्द्रा पाल के अनुसार बालक की हालत नाजुक है। रक्त की कमी होने के कारण उसे रक्त चढाया जा रहा है। इस घटना की जानकारी पुलिस कन्ट्रोल रुम को मिलने पर बालकल्याण समिति को सूचना दी। समिति सदस्य चन्द्रकला ओझा व सीमा त्रिवेदी, अध्यक्ष गिरिश कुमार पाण्डे की सहमति से महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती नवजात के स्वास्थ्य की जानकारी ली। समिति के सदस्य फारुक पठान ने बताया कि नवजात की मॉ कजरी भील नूरड़ा पंचायत जोर जिला राजसमन्द निवासी ने पूछताछ में बताया कि नवजात के पट दर्द होने पर दादी सोहनी ने डाम लगाया। समिति ने परिजनों को भविष्य में डाम नहीं लगाने के लिए पाबंद किया। इससे होने वाली क्षति व डाम लगाना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वाले व्यक्तिको सजा का प्रावधान है के बारे में समझाया। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/grandma-put-a-dam-on-her-newborn-...

60 साल से अधिक उम्र के एक लाख लोगों के लगे कोरोना के टीके

Image
भीलवाड़ा। जिले में एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लगाए जा रहे टीकाकरण के तहत अब तक एक लाख 8 हजार 684 लोगों के टीकाकरण हो चुका है। हालांकि लक्ष्य 3 लाख 14 हजार 610 के मुकाबले यह संख्या मात्र 34 प्रतिशत है। लेकिन हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, राजस्व विभाग, पुलिस, पंचायत राज विभाग समेत अब जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के टीके लगाए जा रहे है। १६ जनवरी से लेकर अब तक ४६ दिन में १ लाख ४५ हजार २९४ जनों के प्रथम डोज तथा २७ हजार १०१ के दूसरी डोज लग चुकी है। वही एक मार्च से सीनियर सिटीजन के कोविड टीकाकरण के मामले में भीलवाड़ा जिला अभी भी पिछड़ा हुआ है। चिकित्सा विभाग व जिला प्रशासन, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों के बावजूद टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ा पा रहे हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य जिले भी इस मामले में आगे नहीं हैं, लेकिन भीलवाड़ा अन्य हर मामले में नंबर वन रहने वाला शहर है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के अनुसार जिले में ३ लाख १४ हजार ६१० लोग 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं। जो ट...