Posts

Showing posts from July, 2021

हैड कांस्टेबल के मकान से नकदी समेत लाखों के गहने पार

Image
भीलवाड़ा. जहाजपुर क्षेत्र के कुराडि़या स्थित माताजी का खेड़ा में चोरों ने हैड कांस्टेबल के मकान से तीन लाख की नकदी समेत लाखों का माल पार कर ले गए। वारदात के समय परिवार घर में सोया हुआ था। छत के रास्ते मकान में घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस सम्बंध में रिपोर्ट जहाजपुर थाने में दी गई। थानाप्रभारी हरीश सांखला के अनुसार पारोली थाने पर तैनात हैड कांस्टेबल रतनसिंह मीणा का पैतृक गांव माताजी का खेड़ा (कुराडि़या) में है। देर रात चोर छत के रास्ते से घुसे। कमरे में अलमारी को चाबी से खोल दिया। उससे तीन लाख रुपए नकद, दो चांदी की कडि़यां, दो चांदी की पायजब, सोने की चेन, दो जोड़ी सोने की झुमरिया, दो नाक की बालियां समेत पांच लाख के गहने चुरा लिए। घटना के समय परिजना कमरे तथा कुछ बरामदे में सोए थे। शनिवार जाग होने पर परिजनों को घटना का पता चला। अलमारी खुली मिली और कमरे में सामान बिखरा था। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। हैड कांस्टेबल के पुत्र मुकेश ने थाने पर रिपोर्ट दी। पुलिस के अनुसार जिस कमरे में अलमारी से गहने पार हुए उस कमरे का ताला नहीं लगा था। अलमारी की चाबी उसके ऊपर ही रखी ह...

हुरड़ा में साढ़े आठ और गुलाबपुरा में आठ इंच बारिश, पूरा गांव जलमग्न

Image
भीलवाड़ा. जिले में एक बार शनिवार रात से मेघ मेहरबान रहे है। आधी रात बाद से शहर समेत जिले में चल रहा बरसात के दौर ने लोगों के चेहरे खिला दिए है। भीलवाड़ा में भी रात से बरसात का दौर जारी है। जिले में रातभर में सर्वाधिक हुरड़ा में साढ़े आठ इंच और गुलाबपुरा में आठ इंच बारिश हुई है। दोनों जगहों पर रातभर से मूसलाधार बरसात चलने से गांवों और खेतों में पानी भर गया है। हुरड़ा में २१५, गुलाबपुरा २०३, बनेड़ा १३४, रूपाहेली १२५ , माण्डल १०२, डाबला ९८, शाहपुरा ९०, कोटड़ी ८०, फूलियाकलां ७८, भीलवाड़ा ७५, माण्डलगढ़ ५९, ज्ञानगढ़ ५८, हमीरगढ़ ४५, आसींद ४३, शम्भूगढ़ ३२, बिजौलियां में २३ मिलीमीटर बारिश हुई है। चार इंच से यहां ज्यादा हुरड़ा, गुलाबपुरा, बनेड़ा, रूपाहेली, माण्डल में चार इंच से ज्यादा बारिश हुई है। इससे गांवों में पानी ही पानी हो गया है। कच्ची बस्तियों में पानी भर गया। आधी रात से चला दौर, सुबह तक बरकरार भीलवाड़ा में आधी रात से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार सुबज नौ बजे तक बना हुआ था। कभी तेज तो कभी हल्की बरसात होती रही। इससे कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। इससे लोग...

सुपर स्पेशलिटी सेवा के लिए करना होगा 5 साल इंतजार

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में मेडिकल कॉलेज शुरू होने के दो साल बाद भी रीजों को सुपर स्पेशलिटी सेवा नहीं मिल पा रही है। सरकारी अस्पताल में न डाक्टर हैं और न सुपर स्पेशलिटी सेवा। मेडिकल कॉलेज का पहला बैच भी नहीं निकला। ऐसे में ये सुविधा मिलने में अभी कम से कम पांच साल और लगेंगे। अभी सुपर स्पेशियलिटी सेवा से जुड़े डॉक्टरों के पद सर्जित नहीं किए गए हैं। ऐसे में हृदय रोग मरीजों को ऑपरेशन और इलाज के लिए निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है। लाखों रुपए भी खर्च करने पड़ते है। सुपर स्पेशियलिटी वार्ड खुलने से आसपास के जिलों के मरीजों को भी सुविधा मिलेगी। अभी अस्पताल में दिल के मरीजों को स्टंट तक नहीं डाल सकते हैं। सुपर स्पेशलिटी के अभाव में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, पीडियाट्रिक्स सर्जरी, गेस्ट्रोलॉजी (मेडिसन) तथा गेस्ट्रोलॉजी सर्जरी, कार्डियोलॉजी के इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। बनेगा नया भवन मेडिकल कॉलेज में नए भवन का निर्माण होगा। सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की भर्ती प्रक्रिया नए नियम के तहत होगी। इसके लिए कॉलेज को एमसीआई से मान्यता लेनी...

जुलाई में कोरोना लॉक, मिले महज सात मरीज,जून में आए थे 134 संक्रमित

Image
भीलवाड़ा। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में मौतों और संक्रमितों की संख्या पर लगाम कसी जा चुकी है। जिले में संक्रमण लगभग समाप्ति के कगार पर है। पिछले दो माह का रिकार्ड देखे तो जून व जुलाई में मात्र १४१ संक्रमित मिले। मौत की आंकड़ा २८ है। जून में संक्रमितों की संख्या १३४ थी, जो जुलाई में मात्र ७ रह गई है। १९ मार्च २०२० से लेकर अब तक कोरोना ८२० जिंदगियां लील चुका है। शनिवार को ५८९ सैम्पल की जांच की पर एक भी संक्रमित नहीं मिला। जुलाई में २०,६२५ सैम्पल की जांच की गई थी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि जिले में संक्रमण दर लगभग 0 प्रतिशत हो गई। रिकवरी दर बढ़ गई। एक्टिव केस केवल ३ हैं। ऐसे में पूरा जिला कोरोना मुक्त हो गया। अप्रेल में १०,५३० तथा मई में ८०६९ संक्रमित मिले थे। जून में १३४ व जुलाई में मात्र ७ संक्रमित मिले हैं। इन 3१ में से २६ दिन एक भी संक्रमित नहीं मिला। जुलाई के ५ दिन में ७ पॉजिटिव मिले हैं। जून में कोरोना से २२ व जुलाई में ६ की मौतें हुई है। हालांकि जून व जुलाई में सैम्पलिंग ज्यादा हुई है। समय मौत संक्रमित ३१ मार्च २०२१ तक १८१ १३०१३ अप्रेल २०२१ १७२ १०५३० मई...

संगठन की सुंदरता के लिए जरूरी है मर्यादा पालन

Image
भीलवाड़ा। तेरापंथ धर्मसंघ मर्यादा और अनुशासन की नींव पर टिका मजबूत संगठन है। तेरापंथ के 11वें अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण के कुशल नेतृत्व में ये संघ उत्तरोत्तर प्रवर्धमान है। एक आचार, एक विचार और एक आचार्य की प्रमुखता वाला ये संप्रदाय जन जन के लिए प्रेरणास्त्रोत बना है। आचार्य महाश्रमण ने ठाणं सूत्र पर आधारित प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि मजबूत, दृढ़तर, सुंदर सुव्यस्थित संगठन के निर्माण के लिए अपेक्षित है संविधान और मर्यादाओं का समुचित पालन। संगठन का हर सदस्य मर्यादा पालन के प्रति सचेत रहे, जागरूक रहे। संगठन के सदस्यों के प्रति निष्ठा, सम्मान, विनम्र भाव रखते हुए अनुशासन में चलना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति संगठन के सदस्यों और व्यवस्थाओं के प्रति उच्छृंखलता पूर्ण व्यवहार करता है तो वह संगठन के लिए हानिकारक हो सकता है। संगठन की स्वस्थता के लिए छोटे बड़े व्यक्तियों का व्यवहार औचित्यपूर्ण होना चाहिए। आचार्य ने कहा कि आज साधु संस्था हो, सामाजिक संस्था हो या व्यवसायिक हर संस्था का विकास योग्य व्यक्ति पर निर्भर करता है। समूह या संगठन के सदस्यों में परस्पर प्रेम, सौहाद्र्र, निष्ठा की भावन...

हर रविवार 30 मिनट की सफाई

Image
भीलवाड़ा। जिले में मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चला रहा है। घर-घर सर्वे से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि मलेरिया, डेंगू का मच्छर साफ पानी में अंडे देता है। जिससे लार्वा बनता है। सात दिन बाद लार्वा से मच्छर बनना शुरू हो जाता है। जिले को मलेरिया, डेंगू मुक्त बनाने के लिए आमजन अपने घर से ही शुरुआत करें और लार्वा को मच्छर बनने से रोकें। चावला ने बताया कि डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए हर रविवार को 30 मिनट मलेरिया डेंगू पर वार अभियान चला रहे हैं। घर के प्रत्येक सदस्य 30 मिनट तक भागीदारी निभाकर जिले को डेंगू, मलेरिया से मुक्त बनाएं। घरों के पास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे गड्ढ़ों में मिट्टी भरें। घरों के आस-पास नालियों तथा पानी से भरा गडढ़ों में जला हुआ तेल, करोसिन आदि डाले। ताकि आस-पास मच्छर नहीं हो सके। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/30-minute-cleaning-every-sunday-in-bhilwara-6983707/

माण्डल में शांति: हुड़दंगियों को भेजा जेल, जमानत की मांग लेकर धरने पर बैठे लोग

Image
भीलवाड़ा. माण्डल कस्बे में ४४ वर्ष पहले पुलिस रिसीवर नियुक्त होने के बाद बंद धर्मस्थल को खोलने की मांग लेकर धर्म तलाई मार्ग पर एक दिन पूर्व जुटी भीड़ के हंगामा और पथराव की घटना के बाद शनिवार को माण्डल में शांति रही। एेहतियान पुलिस बल कस्बे में तैनात रहा। सहाड़ा एएसपी चंचल मिश्रा के नेतृत्व में जवानों के साथ रूटमार्च किया। इधर, शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार ७० जनों को उपखण्ड अधिकारी पूजा सक्सेना के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। शनिवार शाम जेल भेजे गए लोगों को जमानत की मांग लेकर हिन्दूवादी संगठन के लोग उपखण्ड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। रात तक धरना जारी था। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले तब विवाद हो गया, जब सोशल मीडिया पर कुछ युवकों ने विवादित धर्म स्थल को पुन: खोलने की मांग की। उन्होंने लोगों से ३० जुलाई को माण्डल चौराहे पर एकत्र होने का आह्वान किया। पुलिस ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का माना व गुरुवार को कुछ लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया। शुक्रवार को तेजाजी चौक में भीड़ जुटी व कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इन्हें खदेडऩे के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग ...

महिला से किया बलात्कार का प्रयास, दोषियों को पांच-पांच साल की सजा

Image
भीलवाड़ा. विशेष न्यायालय संख्या एक (पॉक्सो मामलात) के न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने महिला से बलात्कार के प्रयास के मामले में शनिवार को तीन जनों को दोषी माना। तीनों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई तथा तीन-तीन हजार रुपए जुर्माने के आदेश दिए। सजा पाने वालों में सुवाणा निवासी राजू जाट, जमनलाल जाट तथा सांगानेर निवासी धन्नालाल उर्फ कमलेश जाट शामिल है। प्रकरण के अनुसार ११ अक्टूबर २०११ को भीलवाड़ा में निजी अस्पताल में वार्ड लेडी ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि ११ अक्टूबर को अस्पताल में ड्यूटी खत्म करके सदर थाना क्षेत्र में चौराहे पर खड़ी थी। इस दौरान तीनों अभियुक्त एक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। महिला से बदसलूकी कर सड़क के निकट खाई में धक्का दे दिया तथा उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर आसपास लोग दौड़कर आए। इस दौरान अभियुक्त भाग गए। पीडि़ता ने फोन करके अपने रिश्तेदार को वहां बुला लिया। उसके साथ सदर थाने पहुंच कर बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके अदालत में चालान पेश किया। विशिष्ट लोक अभियोजक हर्...

हैड कांस्टेबल निलंबित, छेड़छाड़ मामले में जेल भेजा

Image
भीलवाड़ा. रोडवेज बस में सवार महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले मे गिरफ्तार हैड कांस्टेबल राजूराम कंजर को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए। उधर, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने हैड कांस्टेबल राजूराम को निलंबित कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमलसिंह ने बताया कि बांसवाड़ा से केकड़ी होकर जयपुर जा रोडवेज बस में बुधवार शाम को भीलवाड़ा से सवार पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल जहाजपुर निवासी राजूराम कंजर ने महिला सहयात्री के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की। हदे पार तो तस्वारिया के बाद हो गई। वर्दी में होने के बाद भी वह छेड़छाड़ करता रहा। इससे महिला परेशान हो गई। उसने हैड कांस्टेबल की चलती बस में धुनाई शुरू कर दी। किसी ने इसका वीडियो भी बना दिया। पीडि़ता ने बाद में शाहपुरा थानार पुलिस को आरोपी को सौपा। शाहपुरा पुलिस ने पहले राजूराम को शांतिभंग की धाराओं में पकड़ा। उसके बाद छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया गया। वहीं हैड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/head-constable-suspended-sent-to-jail-in-molestation-cas...

आधी दुनियां किसी से नहीं कम

Image
भीलवाड़ा। अपराधी में भय एवं पुलिस में विश्वास का यह स्लोगन महिलाओं के आत्म विश्वास मजबूत किए हुए है। महिलाओं को भी अपनी शक्ति पहचानते हुए सावधानी बरतते हुए सजग रहना चाहिए, ताकि अपराधी उनके तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सके। राजस्थान पत्रिका के पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भीमगंज पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी सुरेश चौधरी की अध्यक्षता में महिला संगठनों के प्रतिनिधियों की आयोजित संवाद कार्यक्रम में यह संकल्प उभरा। संवाद में प्रबृद्ध महिलाओं ने कहा कि महिलाओं को जागरूक रहते हुए अपनी ताकत बढ़ानी होगी, इसके लिए मोहल्ला में महिलाओं को महिला टीमें बनानी होगी। संवाद कार्यक्रम में तृप्ति ओझा, सरोज समदानी, शिवानी भरावा, मंजू अजमेरा, स्नेहलता पटवारी,नमिता समदानी, स्नेहलता भदादा, उषा समदानी, मंजू डाड व आशा समदानी ने अपनी बात रखी। शराबियों व मनचलों पर लगें लगाम संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बताया कि थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों के साथ ही बड़ला चौराहा भीड़ भरा है, लेकिन यहां शराब की दुकानें आसपास होने और तय समय के बावजूद भी खुली रहने से यहां शराबियों व आवारा तत्वों का ज...

पत्रिका ने चेताया..बसंत विहार का बनेगा आपदा प्रबंधन

Image
भीलवाड़ा। बरसाती नाले के पानी में चार दिन से डूब रही बसंत विहार कॉलोनी के लिए आपदा प्रबंधन कार्ययोजना बनाई जाएगी। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास प्रशासक शिव प्रसाद नकाते ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बसंत विहार के उभरे हालात को लेकर राजस्थान पत्रिका के समाचार अभियान से प्रेरित हो कर जिला प्रशासन के बीड़ा उठाने पर क्षेत्र के बाशिन्दों ने खुशी जाहिर की है। If the magazine warns, then Basant Vihar will become a disaster manage उन्होंने बताया कि बसंत विहार कॉलोनी मेें बरसाती नाले के रोक दिए जाने से उपजे हालात को लेकर उन्होंने नगर परिषद सभापति राकेश पाठक व अभियंताओं से फीड बेक लिया है। इसी आधार पर उन्होंने नगर विकास न्यास सचिव अजय कुमार आर्य को बसंत विहार को उक्त समस्या से निजात दिलाने के लिए आपदा प्रबंधन कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कॉलोनी में रोड से रोड मिलाने तथा नाले से नाले को मिलाने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया है। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली भी शुक्रवार को जिला कलक्टर से मिले, उन्होंने बरसाती नाले का पानी रोक दिए जाने से कॉलानी में तीन फीट तक पान...

मांडल पुलिस की समझाइश पर पथराव करने वाले 78 धरे गए

Image
भीलवाड़ा. मांडल कस्बे में शनिवार को स्थिति नियंत्रण में रही। पुलिस जाब्ते की कड़ी गश्त रही। पुलिस ने शुक्रवार को पथराव व राजकाज के मामले में कुल 108 वाहन जप्त करते हुए 78 जनों की गिरफ्तारी की है। मालूम हो कि 44 वर्ष पूर्व पुलिस रिसीवर नियुक्त होने के बाद बंद किए गए धर्म स्थल को खोलने की मांग को लेकर धर्म तलाई मार्ग पर जुटी भीड़ को समझाइश के दौरान शुक्रवार दोपहर पुलिस पर पथराव हो गया था। जानकारी के अनुसार मांडल कस्बे में सब्जी मंडी के निकट दो समुदायों के धार्मिक स्थल है। इनमें एक धार्मिक स्थल पर क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने वर्ष १९७७ में धारा१४५ की कार्रवाई करते हुए यहां पुलिस को रिसीवर नियुक्त कर दिया था , इसके बाद से यह धार्मिक स्थल आमजन के लिए दर्शनार्थ बंद है। सोशल मीडिया से उठा विवाद करीब ४४ वर्ष बाद तीन दिन पूर्व उस वक्त विवाद की स्थिति पुन: उभर गई, जब सोशल मीडिया पर उक्त धर्म स्थल को पुन: खोलने की मांग कुछ युवकों की तरफ से उठी और लोगों का आह्वान किया गया कि वह ३० जुलाई को मांडल चौराहा पर एकत्रित हो। मांडल पुलिस ने सांप्रदायिक स...

कृष्णा टॉवर की जांच के लिए आयकर व सीबीआई टीम भीलवाड़ा पहुंची

Image
भीलवाड़ा। आयकर विभाग व सीबीआई की संयुक्त जांच टीम के टेक्सटाईल मार्केट में पहुंचने पर व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रायला निवासी व जयपुर में आयकर अधिकारी का पिछले लम्बे समय से आय से अधिक सम्पत्ति का मामला विचाराधीन है। अधिकारी की सम्पत्ति भीलवाड़ा में होने की जानकारी मिलने पर आयकर विभाग व सीबीआई की टीम टेक्सटाइल मार्केट पहुंची। टीम ने यहां कृष्णा टॉवर की सम्पत्ति के बारे में जानकारी जुटाई। कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि रायला का एक व्यक्ति जयपुर में आयकर अधिकारी था। उसका सुसराल भीलवाड़ा में होने, यहां कई बेनामी सम्पत्तियां होने की जानकारी तथा आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर आयकर विभाग ने इसकी जांच शुरू की थी। इस मामले में सीबीआई की भी मदद ली गई। अधिकारियों को मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा टॉवर उन्हीं की प्रोपर्टी थी लेकिन बाद में इसे बेच दिया गया। टीम ने इस बात का भी पता लगाया कि इस प्रोपर्टी को कितने में और किन लोगों को बेचा गया। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/income-tax-and-cbi-team-reached-bhilwara-to-investigate-krishna-tower-6981887/...

आचार्य ने की जैनम् जयतु शासनम् नवीन उपक्रम की घोषणा

Image
भीलवाड़ा। यहां तेरापंथ नगर में चातुर्मास कर रहे आचार्य महाश्रमण ने शुक्रवार को कल्याण परिषद बैठक में जैन शासन के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। जैन एकता एवं जैन शासन कि प्रभावना के लिए नई पहल करते हुए आचार्य ने जैनम् जयतु शासनम् नवीन उपक्रम की घोषणा की। इसके तहत विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से जैन शासन हित गतिविधियां संचालित होगी। आचार्य ने बताया कि हमारा जीवन दो तत्व शरीर और आत्मा का योग है। शरीर के भीतर ही आत्मा रहती है। एक विशेष स्थिति ऐसी भी आती है, जब आत्म प्रदेश शरीर से बाहर निकल जाते है। जैन दर्शन में इसको समुदघात कहते है, जिसके सात प्रकार होते है। उनमें से एक केवली समुदघात है, जो आठ समय का होता है। प्रत्येक प्राणी की आत्मा में लोकाकाश जितने असंख्य प्रदेश होते है। अनंतकाल तक जो एक समान अवगाहन लिए रहते है। धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय, लोक, जीवास्तिकाय के प्रदेश एक समान रूप से फैले होते है। एक जीव के प्रदेश कम या ज्यादा फैले हो सकते है। आत्मा को जितना स्थान मिले, शरीर अनुसार वह उसमें समाविष्ट हो जाती है और उसी के अनुरूप आत्म प्रदेश फैल जाते है। फैलाव और संकोच आत्मा का सिद्धांत है। उन्...

भागवत 20 सितम्बर को भीलवाड़ा आएंगे

Image
भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत 20 सितम्बर को भीलवाड़ा आएंगे। वे यहां तेरापंथ नगर में विराजमान तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर उनसे मार्ग दर्शन प्राप्त करेंगे। आरएसएस के विभाग संघ चालक चांदमल सोमानी ने यह जानकारी दी। आरएसएस के प्रांत प्रचारक विजयानंद, सेवा भारती के संगठन मंत्री गोविंद कुमार, विभाग प्रचारक श्याम बिहारीए प्रांत सेवा प्रमुख रविंद्र जाजू, महानगर प्रचारक राकेश कुमार आदि तेरापंथनगर आदित्य विहार पहुंचे। उन्होंने आचार्य से कोविड काल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से किए गए सेवा कार्यों को लेकर तैयार की गई पुस्तक का भी विमोचन करवाया। वैसे सर संघ चालक जहां भी आचार्य महाश्रमण का चातुर्मास होता है, वहां पहुंचते हैं। सोमानी का कहना है कि सर संघ चालक के आगमन को लेकर अभी विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है। लेकिन उनके भीलवाड़ा आगमन को लेकर संघ व जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhagwat-will-come-to-bhilwara-on-september-20-in-bhilwara-6981864/

छात्रों ने 12वी में भी मारी बाजी

Image
भीलवाड़ा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के परिणाम के इंतजार कर रहे सैकड़ों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय के 3 विद्यार्थियों का क्लेट में चयन सेन्ट्रल एकेडमी सीसे विद्यालयए बापूनगर ने कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में एक बार पुन: स्वयं को सर्वोत्तम साबित करते हुए अपना परचम फहराया। कुल 265 विद्यार्थियों में से 34 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 69 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक एवं 65 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में प्रेक्षा कांकरिया, विज्ञान संकाय में सान्निध्य मित्तल एवं कला संकाय में आयुषी परिहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या शालिनी दीक्षित ने बताया कि क्लेट 2021 परीक्षा में विद्यालय से तीन विद्यार्थियों अदिति कानूनगो, महिमा नवाहल एवं यश अजमेरा का चयन हुआ। विद्यालय ने ऑनलाइन में भी स्वयं को सर्वश्रेष्ठ साबित किया है। महेश सेवा समिति की ओर से संचालित महेश पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत र...

एक बार फिर छात्राओं ने मारी बाजी

Image
भीलवाड़ा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परीक्षा परिणाण शुक्रवार को घोषित कर दिया है। यह पहला मौका है जब बिना किसी परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई है। कोरोना के चलते दसवी कक्षा की परीक्षा नहीं हो सकी थी। राजस्थान सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया था। परिणाम के लिए सरकार ने विशेष नीति जारी की थी। उसके आधार पर शुक्रवार को यह परिणाम जारी किया गया है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नारायण जागेटिया ने बताया कि जिले का परिणाम 99.49 प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्राओं का परिणाम 99.68 तथा छात्र का 99.32 प्रतिशत परिणाम रहा है। बोर्ड ने ३५ हजार ८४० छात्रों में से ३५ हजार ६५६ छात्रों का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें ३४०८० ने प्रथम, १५६९ ने द्वितीय तथा ७ छात्रा तृतीय श्रेणी में पास हुए है। भीलवाड़ा राजस्थान में १६वे स्थान पर रहा है। प्रधानाचार्य श्यामलाल खटीक ने बताया कि कक्षा 10 में 502 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। इसमें से 60 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्र अनुनय शर्मा एवं मोहित सुवालका ने 98 प्रतिशत, आशीष शर्मा ने 96.67 प्र...

सोमेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास पौने चार सौ साल पुराना

Image
भीलवाड़ा। शाहपुरा कस्बे में तरणताल के समीप पिवणिया तालाब स्थित शिवमंदिर सोमेश्वर महादेव शाहपुरा की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। मंदिर का इतिहास पौने चार सौ साल पुराना है। यहां सावन मास में भक्तों की भीड़ रहती है और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होते है। मंदिर पुजारी अरविंद कालू पाराशर बताते है कि तालाब की पाल पर चलते हुए लोगों के पैरों में एक पत्थर टकराता था। वहां टहलने वाले लोगों ने १५ अगस्त १९८८ को उस पत्थर को खोद कर हटाना चाहा। थोड़ा खुदाई करने पर पत्थर पर किसी मंदिर के शिखर की गुदाई के चिंह नजर आए। लोगों ने उसकी खुदाई की तो चार खम्भों पर बनी गुम्बदार छतरी निकली। यह बात क्षेत्र में आग की तरह फैलने पर लोग कार सेवा में जुट गए। नगर पालिका एवं प्रशासन की देख-रेख में सही ढंग से खुदाई करवायी गई। खुदाई के दौरान चार खंभों पर ११ फीट नीचे शिवलिंग व शिव परिवार की प्रतिमाएं स्थापित मिली। पाराशर ने बताया कि पिवणिया तालाब की पाल की खुदाई के दौरान ही मंदिर की कच्ची दीवार ढ़हने से शिक्षाविद देवकीनंदन शर्मा व विश्वबंधु पाठक मिट्टी में दब गए थे, लोगों ने रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकाला। तब इस मं...

बच्चों की ना समझी पर बड़े बुजुर्ग देते है नसीहत

Image
भीलवाड़ा। भीमगंज थाना क्षेत्र से वस्त्रनगरी का इतिहास जुड़ा हुआ है, यहां की एतिहासिक धरोहर, मंदिर व मणिहारी बाजारी की अपनी शान है। यहां सभी जाति व धर्म के लोग आपस में मिल जुलकर रहते है। यदि कोई विवाद बच्चों की नासमझी से हो भी जाए तो हम उसे मिल बैठक कर सुलझा लेते है। बड़ों ने ताउम्र जो सीखा है और समझा है, उसे अपनी पीढ़ी को बताते है और समझाते भी है। राजस्थान पत्रिका का बहुत-बहुत धन्यवाद की बड़े बुजुर्गों को वह इतना सम्मान दिए हुए है। राजस्थान पत्रिका के पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भीमगंज पुलिस थाना में क्षेत्र के वरिष्ठजनों के साथ थाना प्रभारी सुरेश चौधरी के सानिध्य में हुए पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम में यह बात सामने आई। तंग गलियों में दौड़ती है कारें संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठजनों ने कहा कि पुराना भीलवाड़ा क्षेत्र में सर्राफा बाजार का हिस्सा काफी तंग है। यहां सड़कों के दोनों तरफ वाहनों की कतारें रहती है। इससे यहां आवाजाही में समस्या आती है। उन्होंने यहां चौपहिया वाहनों का प्रवेश निषेध करने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि पुलिस को जनता से जुड़ा रहना चाहिए, सीएलजी ...

सांसद को साथ लिए बिना भाजपा नेता दिल्ली में कर रहे है भीलवाड़ा की पैरवी

Image
सांसद को साथ लिए बिना भाजपा नेता दिल्ली में कर रहे है भीलवाड़ा की पैरवी भीलवाड़ा। सांसद सुभाष बहेडिय़ा के लोकसभा सत्र में जिले की पैरवी किए जाने के बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष के दो विधायकों के साथ दिल्ली में डेरा डाले रहना सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।यह भाजपा नेता जिले में हाईवे व रेलवे की समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय मंत्रियों से मिल रहे है। वह भी सांसद को साथ लिए बैगर बुधवार को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने के बाद भाजपा नेता गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय रेल मंत्रालय के अधिकारियों से मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, जहाजपुर विधायक गोपी मीणा व जिला महामंत्री मुरलीधर जोशी को साथ लेते हुए रेलवे की विभिन्न समस्याओं, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव सहित भीलवाड़ा जिले की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सांसद भाजपा सांसद सुभाष बहेडिय़ा लोकसभा सत्र में भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है। उन्होंने जिले के विभिन्न मुद्दे उठ...

यूआईटी में कनिष्ठ हो गए सीनियर के ऑफिसर

Image
भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास में गुरुवार को आवास गृह शाखा में कर्मचारियों के नदारद होने से लोगों ने हंगामा मचा दिया। इसके बाद न्यास कार्यवाहक सचिव महिपाल सिंह ने वैकल्पिक व्यवस्था की। दूसरी तरफ सिंह ने तीन कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता का अतिरिक्त चार्ज सौंपा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार एकमुश्त लीज जमा कराने पर ब्याज एवं पेनल्टी में छूट दिए जाने से की अंतिम तिथि ३१ जुलाई है। इसी छूट को देखते हुए गुरुवार को बड़ी संख्या में आवंटी राशि जमा कराने यूआईटी पहुंचे, लेकिन यहां आवास गृह शाखा में लिपिक कुश काबरा व कंवरलाल व्यास के अवकाश पर होने से राशि बताने वाला जिम्मेदार कर्मी कोई नहीं था। ऐसे में यहां हंगामें के हालात हो गए। इसकी जानकारी न्यास सचिव महिपाल सिंह को हुई तो वह नाराज हो उठे। अन्य को सौंपी जिम्मेदारीउ न्होंने दोनों कर्मचारियों के बिना उनकी अनुमति के अवकाश पर जाने को गंभीरता से लिया। उन्होंने बाद में एक आदेश जारी कर अग्रिम आदेश तक आवास शाखा के कार्य के लिए मुंशी रवि त्रिपाठी व शिव दत्त पाठक को आवास गृह शाखा की जिम्मेदारी सौंपी। सीनियर करते रह गए इंतजार कार्यवाहक सचिव सिंह न...

बसंत विहार से सरकारी महकमों ने मुंह मोडा, खतरा मंडराया

Image
भीलवाड़ा। पिछले कई दिनों से बरसाती नाले के पानी की समस्या से जूझ रहे बसन्त विहार के लोगों ने इसकी निकासी को लेकर सरकारी महकमों के ढुलमुल रवैए पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि प्रशासन फिर से यहां किसी 'भविष्यÓ के हादसे का शिकार होना का इंतजार कर रहा है। गौरतलब है कि गत १४ जुलाई की शहर के कालेज रोड पर सड़क पर भरे पानी में बहने से पास में स्थित नाले में डूबकर आजाद नगर निवासी तेरह वर्षीय भविष्य लालवानी की मृत्यु हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि 25 साल पहले यह कॉलोनी नगर विकास न्यास ने विकसित कर भूखण्ड लोगों को बेचे थे। तब से बरसात का पानी मेवाड़ मिल के अंदर से प्राकृतिक नाले से होकर पांडू के नाले में मिलता था, लेकिन दो साल पहले यहा एमटीएम डवलपर्स ने कॉलोनी विकसित की तो इस प्राकृतिक नाले को बंद कर दिया। इससे बरसात का सारा पानी कॉलोनी के ए और एफ सेक्टर में भर रहा है। एमटीएम की जमीन का भू रूपान्तरण नगर विकास न्यास ने किया है। बसन्त विहार कॉलोनी भी न्यास ने विकसित की है तो न्यास को इस समस्या का समाधान करना चाहिए। बरसात का पानी की निकासी का उपाय करना चाहिए। बच्चों के साथ हादसे ...

ओपीडी पर्ची अब सात दिन मान्य, डायलिसिस के देने पड़ेंगे 1200 रुपए

Image
भीलवाड़ा। एमजीएच में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा लेकिन आम मरीज को इलाज के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। एमजीएच के आउटडोर में रोगी पर्ची अब 15 की बजाय 7 दिन मान्य होगी। शिशु एवं आईसीयू वार्ड में बेड चार्ज 200 से बढ़ाकर 300 रुपए किया गया। डायलिसिस यूनिट में एपीएल मरीजों से 1200 रुपए शुल्क लिया जाएगा। अस्पताल के दोनों मुख्य द्वारों पर चेकपोस्ट व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये निर्णय गुरुवार को शहर विधायक वि_लशंकर अवस्थी व राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी अध्यक्ष व जिला कलक्टर शिवप्रकाश एम नकाते के सानिध्य में यहां मेडिकल कॉलेज में हुई बैठक में लिए गए। नकाते ने अस्पताल को डीएमएफटी फंड से तीन करोड़ और अवस्थी ने विधायक कोष से एक करोड़ रुपए मंजूर किए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा, आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा, सोसायटी सदस्य ओम नराणीवाल, मोहम्मद हारून रंगरेज आदि उपस्थित थे। ऐसे होंगे चार करोड़ एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड ने बताया कि विधायक अवस्थी के एक करोड़ की वितीय स्वीकृति से अस्पताल में १५ लाख की एम्बुलेंस, २४ लाख की तीन डायलिसिस मशीन तथा ६१ लाख रुपए के अन्य जीवनरक्षक उपकरण खरीदेंगे।...

छुट्टी के दिन भी खाते में आएगा वेतन, एटीएम से पैसे निकालना महंगा

Image
भीलवाड़ा। एक अगस्त से बैंकिंग सिस्टम में कई अहम बदलाव होंगे, जो आमजन की जिंदगी से जुड़े हैं। कुछ बदलाव जहां जेब पर भारी पड़ेंगे तो कुछ राहत देंगे। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आएगा। हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें तय की जाती हैं। एक अगस्त से रविवार या दूसरा बैंक हॉलिडे होने पर भी सैलरी, पेंशन, डिविडेंड और इंटरेस्ट का पैसा बैंक खाते में आएगा। रिजर्व बैंक ने ऐलान किया है कि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से संचालित एनएसीएच से बल्क पेमेंट जैसे सैलरी, पेंशन, ब्याज, डिविडेंड आदि की भुगतान होता है। एनएसीएच सुविधा 7 दिन 24 घंटे मिलने से कंपनियां सैलरी कभी भी ट्रांसफर कर सकेंगी। लेनदेन चार्ज बढेग़ा एक अगस्त से एटीएम से पैसा निकालने के नियम बदलेंगे। रिजर्व बैंक ने हाल में एटीएम ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ा दिए। इंटरचेंज फीस फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 15 से १7 रुपए कर दिए। नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए चार्ज 5से बढ़ाकर 6 रुपए किया है। - आईसीआईसी ने बदले नियम एक अगस्त से आईस...

मांडलगढ़ में बनेगा कॉनकॉर का कंटेनर डिपो

Image
भीलवाड़ा। जिले के निर्यातकों को रेलवे कंटेनर सेवा मिलेगी। इसके लिए मांडलगढ़ में कॉनकॉर का कंटेनर डिपो बनाया जा रहा है। अगले कुछ माह में संचालन शुरू हो सकता है। स्टोन के अतिरिक्त जिले के टेक्सटाइल एवं अन्य उत्पादक इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। रेलवे परिवहन में कंटेनर के बंदरगाह तक पहुंचने में ट्रांजिट समय कम लगे, इसके लिए मांडलगढ़ को कोटा डिपो से लिंक कर त्वरित परिवहन किया जाएगा। यह बात कोटा डिविजन के सीनियर डिविजन ऑपरेशन मैनेजर तुषार सारस्वत ने गुरुवार को मेवाड़ चेम्बर में निर्यातकों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि निर्यात माल परिवहन के लिए रेलवे नेटवर्क विस्तार कर रही है कि आने वाले वर्षों में निर्यातक सड़क के बजाय रेलवे परिवहन को प्रमुखता देंगे। कई निर्यात केन्द्रों पर उद्यमियों को रेलवे सुविधा की पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए भीलवाड़ा जैसे बड़े निर्यात केन्द्र पर प्रत्यक्ष चर्चा के लिए भी यह बैठक रखी गई। यार्न निर्यातक सुदिवा स्पिनर्स के जेसी लढ्ढा ने कहा, निर्यातकों के सामने दो ही मुख्य बिन्दु है। इसमें सड़क के मुकाबले रेलवे परिवहन की दर एवं बन्दरगाह तक पहुंचने का समय कम हो।...

कोरोना काल में टेक्सटाइल पर आया संकट

Image
भीलवाड़ा। कोरोना महामारी में टेक्सटाइल के साथ स्थानीय उद्योगों के सामने संकट खड़ा हो गया। उद्योगों के सामने कई समस्याएं खड़ी है। इनका सरकार के स्तर पर समाधान नहीं हुआ तो उद्योग चलाना मुश्किल होगा। यह बात उद्यमियों ने गुरुवार को अजमेर में संभागीय आयुक्त वीणा प्रधान की अध्यक्षता में औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक में कहीं। इसमें भीलवाड़ा के औद्योगिक संगठनों ने हिस्सा लिया। भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा में कोरोना काल से पहले आठ करोड़ मीटर कपड़े का उत्पादन प्रतिमाह होता था। टेक्सटाइल का १८ हजार करोड़ का वार्षिक टर्न ओवर है। लेकिन इन डेढ़ सालों में वस्त्र उद्योग संकट में आ गया है। इनका समाधान जरूरी उद्यमियों ने कहा कि राज्य में बिजली की दर वस्त्र उद्योग के लिए देश में सबसे ज्यादा है। सरकार सैस व सरचार्ज के रूप में भारी रकम वसूल रही है। फ्यूल चार्ज भी अधिक वसूला जा रहा है। सोलर एनर्जी के लिए सरकार ने 2019 में नीति की घोषणा की थी। भीलवाड़ा के १५० से उद्योग ने सोलर एनर्जी में निवेश कर रूफटाप में निवेश किया। गत वर्ष नेट मीटरिंग व ग्र...

मजदूरी के बहाने जंगल में ले जाकर महिला से बलात्कार के मामले में तीन घण्टे के भीतर आरोपी चढ़े हत्थे

Image
भीलवाड़ा. गुलाबपुरा थाना क्षेत्र से महिला को मजदूरी बहाने मोटरसाइकिल पर बैठकार जंगल में ले जाकर बलात्कार करने के मामले का गुरुवार को भीलवाड़ा पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहरण कर बलात्कार करने और गहने लूटकर ले जाने के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया। दोनों को बापर्दा रखा गया है। घटना का पता चलने के तीन घण्टे के भीतर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनसे पीडि़ता के लूटे गए गहने और वारदात के काम में ली बाइक बरामद कर ली। शिनाख्त परेड़ के लिए दोनों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि गुलाबपुरा क्षेत्र में ही चौराहे पर एक महिला मजदूरी करने जाने के लिए खड़ी थी। दो जनें बाइक लेकर वहां पहुंचे। महिला को आरसीसी का कॉलम भरने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गए। आसींद रोड पर रूद्रपुरा के निकट कच्चे रास्ते पर ले गए। वहां सुनसान इलाका देखकर महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दोनों ने बलात्कार किया। पीडि़ता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी महिला के पास रखी नकदी व गहने लेकर चम्पत हो गए। पीडि़ता होश आने पर पास ही खेत पर पहुंची। मौजूद लो...

हैड कांस्टेबल ने पी रखी थी शराब, शांतिभंग की धारा में मिली जमानत, छेड़छाड़ के आरोप में हुआ गिरफ्तार

Image
भीलवाड़ा. रोडवेज बस में सवार महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में शांतिभंग में गिरफ्तार हैड कांस्टेबल राजूराम कंजर को गुरुवार को जमानत मिल गई। शाहपुरा पुलिस ने बाद में छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित करने की कार्रवाई कर रहे है। घटना के समय आरोपी हैड कांस्टेबल ने शराब पी रखी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमलसिंह ने बताया कि बांसवाड़ा से केकड़ी होकर जयपुर जा रोडवेज बस में बुधवार शाम को भीलवाड़ा से सवार हुए पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल जहाजपुर निवासी राजूराम कंजर ने महिला सहयात्री के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की। रास्ते में महिला ने पुलिसकर्मी को टोका और सही बैठने की हिदायत दी। तस्वारिया के बाद पुलिसकर्मी ने हदें पार कर दी। महिला ने विरोध किया तो बहस छिड़ गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिसकर्मी की धुनाई कर दी। उसे बाद में शाहपुरा पुलिस के सुुपुर्द किया। छेड़छाड़ का मामला थाने पर दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हैड कांस्टेबल राजूराम को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें ...

एमपी से लाए लुटेरों का अपराधिक रिकॉर्ड, कार भी बरामद

Image
भीलवाड़ा. शहर में राजेन्द्र मार्ग रोड पर डीपी ज्वैलर्स शोरूम के दो कर्मचारियों से १४ लाख रुपए लूटने के मामले में इंदौर गई कोतवाली पुलिस लुटेरों का पुराना अपराधियों रिकॉर्ड तथा वारदात के समय भागने के काम में ली कार बरामद कर ले आई। कोतवाली प्रभारी डीपी दाधीच ने बताया कि इंदौर निवासी मोहम्मद अबरार व शफीक फकीर शातिर अपराधी है। दोनों ने पूर्व में इंदौर में भी बैंक लूटा था। इस सम्बंध में इंदौर पुलिस के सहयोग से उनके अपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल कर लाने और कार बरामद करने टीम गई थी। पुलिस अपराधिक रिकॉर्ड और कार बरामद कर ले आई। इसी कार से आरोपी १४ लाख लूटने के बाद हमीरगढ़ से एमपी तक गए थे। आरोपी मध्यप्रदेश से एक कार लेकर भीलवाड़ा आए थे। डीपी ज्वैलर्स में रैकी के लिए इसी कार का भी इस्तमाल हुआ था। इसके बाद आरोपी इसी कार से हमीरगढ़ से आगे गए थे। इस कार को बरामद करना है। उधर, आरोपी एक पखवाड़े तक चित्तौडग़ढ़ रोड स्थित होटल ग्रीन प्लाजा में ठहरे थे। उसमें नई आबादी हमीरगढ़ निवासी मुस्तफा फकीर की आईडी लगाई थी। इतने लम्बे समय तक कमरा देने और अन्य आरोपियों की आईडी नहीं रखने के बारे में भी पुलिस होटल की गतिव...

खदान मालिकों को जारी होंगे नोटिस

Image
भीलवाड़ा। बदनोर के शीतला का चौड़ा में स्लेट स्टोन खनन क्षेत्र में बुधवार के भूस्खलन मामले में खनिज विभाग का मानना है कि छोटी खदानों व गहराई में खनन से एेसी घटना हो सकती है। विभाग ने कहा कि यहां खनन कुछ दिन से बंद था। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन खान सुरक्षा की दृष्टि से ७२ खदान मालिकों को नोटिस दिए जाएंगे। सहायक खनिज अभियन्ता नवीन अजमेरा ने बताया कि बदनोर में यह घटना मंगलवार को हुई थी। जानकारी मिलने पर गुरुवार को टीम पहुंची। टीम का मानना है कि बरसात में भूस्खलन आम बात है। १० गुना १० मीटर की यह खदान वर्षों पुरानी है। इस कारण यह काफी गहराई में पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि बदनोर क्षेत्र में बुधवार को भारी भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन में एक पहाड़ का बहुत बड़ा भाग भर भराकर टूट पड़ा। भूस्खलन के चलते एक खान में लाखों टन मलबा गिर गया। एक साथ गिरे इस मलबे में खान में रखी लाखों रुपए की मशीनें दब गईं।गनीमत रही कि खान में काम करने वाले 8 मजदूर मौके पर नहीं थे। इससे जनहानि बच गई। हालांकि वहां मौजूद अन्य खान में काम करने वाले मजदूरों ने इस गिरते मलबे का वीडियो बना लिया था। source htt...

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने की आईएमए कार्यों की सराहना

Image
भीलवाड़ा। आईएमए की ओर से एमजीएच स्थित आईएमए सभागार में प्रथम तल पर सभागार का निर्माण किया गया। उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा ने गुरुवार को किया। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान व एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ उपस्थित रहे। आईएमए सचिव डॉ. महेश गर्ग ने संगठन की 2 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा ने सदस्यों को बधाई दी। कार्यों की सराहना की। उन्होंने आईएमए हॉल के बाकी काम पूरे करने के लिए एक लाख रुपए की घोषणा की। आईएमए अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत शर्मा ने 55 लाख रुपए से बने सभागार को चिकित्सकों को समर्पित किया। इसमें डॉ. विनीत नाहर की स्मृति में बनी लाइब्रेरी का उद्घाटन डॉ. कमला नाहर ने किया। दुष्यन्त शर्मा ने आईएमए हॉल के लिए एक लाख से अधिक सहयोग देने वाले 12 तथा 51 हजार से अधिक राशि देने वाले 6 चिकित्सकों का सम्मान किया। सर्कल का नाम रखा डॉ. दुष्यंत शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. नरेश पोरवाल, सचिव डॉ. महेश गर्ग, डॉ. केके भंडारी, डॉ.जीके मिश्रा, डॉ. कैलाश काबरा, डॉ. हरीश मारू आदि ने लव गार्डन के पास आईएमए सर्कल का उद्घाटन किया। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/m...

संयम के प्रति जागरूक रहने की सीख

Image
भीलवाड़ा। आदित्य विहार तेरापंथ नगर में आचार्य महाश्रमण का ठाणं सूत्र पर आधारित प्रवचनमाला दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। आचार्य ने कहा कि कुछ बातों के प्रति कभी प्रमाद नहीं करना चाहिए। इन बातों के प्रति साधु समुदाय को सदैव जागरूक, सजग और सचेत रहना चाहिए। पहली बात है अश्रुत धर्म को सुनने का प्रयास होना चाहिए। जो पहले कभी नहीं सुना और जो नया हो उसे सम्यक रूप से सुनने का प्रयत्न हो। फिर सुने धर्म का मानसिक ग्रहण होना चाहिए। जो भी धर्म श्रवण किया, सीखा उसका चितारना होते रहना चाहिए ताकि ज्ञान सुरक्षित रह सके। संयम द्वारा नए कर्मों का बंधन न हो ऐसा प्रयास रहना चाहिए। साधु का आचार-विचार, व्यवहार संयमित रहे। तपस्या द्वारा नए कर्मों का बंध न हो और पुराने कर्मों की निर्जरा हो ऐसा प्रयास निरंतर रहे। मुनि अनुशासन कुमार ने आचार्य से आठ की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। निर्मल कुमार खाब्या, रिंकी, मधु, हिना, सुजिता ने भी अठाई आदि तपस्या का प्रत्याख्यान किया। मुनि पारस कुमार ने विचार व्यक्त किए। समण संस्कृति संकाय लाडनूं और अभातेयुप के तत्वावधान में एक अगस्त से आचार्य की कृति तीन बातें ज्ञान की प...

तिलस्वा कुंड में भोले के नाम की लगती है डूबकी

Image
भीलवाड़ा। श्री तिलस्वां महादेव मन्दिर की प्रदेश एवं देश में अपनी विशिष्ट पहचान है। सावन मास व महाशिवरात्रि में तो यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी खिल उठता। यहां मंदिर के सम्मुख विशाल पवित्र कुण्ड है। पवित्र कुंड में भक्त भोले का नाम लेकर डूबकी लगाते है। स्नान के बाद मिट्टी का लेप करते है। मान्यता है कि मिट्टी के लेप से चर्म रोग दूर होते है। यहां आने वाले श्रद्धालु यहां की जल से स्नान करना नहीं भूलता है। जिला मुख्यालय से 88 किलोमीटर दूर व नेशनल हाइवे 76 सलावटिया से नौ किलोमीटर पूर्व दिशा में अरावली की पर्वत श्रंखलाओं तथा सेंड स्टोन के पहाड़ों पर ऐरू नदी के किनारे तिलस्वां में भगवान शंकर का भव्य पौराणिक मंदिर है। महंत गोपाल लाल पाराशर ने बताया कि यहां कुंड के बीच जाने के लिए सुंदर पुलिया का निर्माण करवाया गया है तथा उनके मध्य में एक और कुंड यानि बावड़ी है। इसके सम्मुख एक संगमरमर से गंगा माता मंदिर बना हुआ है। इस पर चलने वाले से फ ुव्वारों से यहां की छंटा अद्भुत होती हैं। पुलिया की सढियों के दोनों तरफ छतरिया है। शिव परिवार छतरी में विराजमान है शिव मंदिर का दुर्लभ शिव परिवार छतरी में विर...

आपसी सौहाद्र्ध का प्रतीक है भीमगंज थाना क्षेत्र

Image
भीलवाड़ा। आपसी सौहाद्र्ध एवं शांति व्यवस्था की मिसाल बनी रहे, हम सब एक दूसरे के सुख-दुख में काम आए और पुलिस का सहयोग व सम्बल प्रत्येक कदम पर यूं ही मिलता रहे, यही हमारी भावना है। राजस्थान पत्रिका के पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को भीमगंज पुलिस थाना में क्षेत्र के युवाओं के साथ हुए संवाद में यह मजबूत इरादें उभरे। थाना प्रभारी सुरेश चौधरी के सानिध्य में आयोजित संवाद में युवाओं ने कहा कि उनका थाना क्षेत्र संवेदनशील नहीं वरन आपसी सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों व लोगों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। पुलिस का लहजा हो नरम संवाद में क्षेत्र के युवाओं ने बताया कि थाना क्षेत्र सर्राफा कारोबार का बड़ा केन्द्र है, यहां व्यापारियों से ठगी या वारदात होने की स्थिति में रिपोर्ट दर्ज कराने में काफी दिक्कत आती है। यहां अपराधियों में भ्भय व आमजन में विश्वास कायम रहे, इसके लिए पुलिस कर्मियों के आचरण व व्यवहार में भी नरम रूख होना चाहिए। पुलिस कर्मियों का लहजा सख्त होने के बजाए व्यवहारिक होनेा चाहिए। स्मैकचियों ने कर रखा नाक में दम संवाद में क्षेत्र ...

तीन विभागों में फुटबॉल बन गया बसंत विहार

Image
भीलवाड़ा। बसंत विहार कॉलोनी का ए व एफ सेक्टर गुरुवार को भी बरसाती व गंदे पानी में डूबा रहा। नगर परिषद व नगर विकास न्यास तथा एमटीएम डवलपर्स के बीच फुटबाल बनने से कॉलोनी में कई हिस्सों में कीचड़ फैला रहा और सडांध ने लोगों को परेशान रखा। इधर, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक व अधिशासी अभियंता अखेराम बडोदिया ने बुधवार को फिर मौका देखा, क्षेत्र के लोगों ने सेक्टर की बदहाल स्थिति बताई। यहां एमटीएम डवलपर्स के प्रतिनिधि सुशील डांगी व नगर विकास न्यास के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह आए ही नहीं । इधर, न्यास के उपनगर नियोजक अनुपम शर्मा ने बताया कि बसंत विहार कॉलोनी व एमटीएम के नक्शे व पुरानी फाइलें देख कर यहां की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। एमटीएम के बीच से गुजर रहे बरसाती पानी के नाले का रास्ता रोक देने से बसंत विहार के निचले हिस्से तीन दिन से पानी व कीचड़ में डूबे हुए है। बुधवार को भी क्षेत्र के लोगों को परेशानी से निजात नहीं मिल सकी। क्षेत्र के लोगों के गुस्साने पर बुधवार दोपहर सभापति राकेश पाठक व अधिशासी अभियंता अखेराम बडोदिया मय स्वास्थ्य शाखा की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।...

सरपंच पर भारी पड़ा सचिव, नहीं दिया छह घंटे तक चार्ज

Image
भीलवाड़ा। बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के बबराणा ग्राम पंचायत केे उपचुनाव में नव निर्वाचित सरपंच सजना जाट ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। 81 वर्षीय जाट ने पदभार ग्रहण करते ही ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच राजलक्ष्मी सोलंकी द्वारा करवाए गए कार्यों का रिकॉर्ड ग्राम सचिव स्वराज मीणा से मांग लिया, लेकिन सचिव ने चार्ज ही नहीं संभलवाया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल जाट समर्थक रिकॉर्ड नहीं देने पर आक्रोशित हो गए एवं ग्राम पंचायत के बाहर धरने पर बैठ गए और पूर्व सरपंच को बुलाकर चार्ज देने की मांग करने लगे। करीब दो घंटे तक सचिव द्वारा रिकार्ड व चार्ज नहीं से आक्रोशित सरपंच जाट अपने कुछेक समर्थक के साथ भीलवाड़ा आ गई, जबकि शेष धरने पर ही बैठ रहे। इस दौरान पूर्व सरपंच समर्थकों के साथ तनातनी होने से मारपीट के हालात हो गए। यहां सरपंच जाट जिला परिषद सीईओ रामचंद्र बैरवा से मिली। बैरवा ने फोन के जरिए सचिव को चार्ज सरपंच को सौंपने के लिए कहा। इस बीच सचिव मीणा ग्राम पंचायत से निकल गए । करीब 6 घंटे बाद सहायक सचिव रामलाल रेगर ने सरपंच को ग्राम पंचायत का चार्ज दिया। वहीं पूर्व सरपंच ने चंबल नल कलेक्शन के नाम प...

रक्षाबंधन पर बन रहे हैं दो शुभ योग

Image
भीलवाड़ा। भाई और बहन के बीच प्रेम केग पर्व रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस वर्ष रक्षाबंधन पर दो शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई बहनों को उपहार के साथ जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। पौराणिक कथाओं में भी रक्षाबंधन के अलग-अलग स्वरुपों के बारे में जानकारी मिलती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन मास की पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त को शाम 7 बजे से प्रारंभ हो रही हैं। वहीं इसका समापन 22 अगस्त को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर होगा। उदयातिथि 22 अगस्त को प्रात: है,इसलिए रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन प्रात: 6 बजकर 15 मिनट से शाम 5 बजकर 31 मिनट के मध्य बहनें कभी भी राखी बांध सकती हैं। रक्षाबंधन पर दो शुभ योग इस रक्षाबंधन पर दो शुभ योग बन रहे हैं। पहला शोभन योग 22 अगस्त को सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक बना हुआ है। शोभन योग मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है। ऐसे में सुबह 10.34 बजे तक राखी बंधवा लेना उत्तम रहेगा। इस समय काल में आप यात्रा करके बहन के यहां भी जाते हैं तो यह...

देखते ही देखते टूट पड़ा खदानों पर जमा मलवे का पहाड़

Image
भीलवाड़ा। जिले के बदनोर क्षेत्र में बुधवार को भारी भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन में एक पहाड़ का बहुत बड़ा भाग भर-भराकर टूट पड़ा। शीतला का चौड़ा स्लेट स्टोन खनन क्षेत्र में हुए इस भूस्खलन के चलते एक खान में लाखों टन मलवा गिर गया। एक साथ गिरे इस मलबे में खान में रखी लाखों रुपए की मशीनें दब गईं। हालांकि गनीमत यह रही की रोजाना की तरह खान में काम करने वाले 8 मजदूर खान तक नहीं पहुंचे थे। और इसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि वहां मौजूद अन्य खान में काम करने वाले मजदूरों ने इस गिरते मलबे का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बदनोर उपखंड के शीतला का चौड़ा खनन क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्लेट स्टोन का खनन कार्य होता है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बदनोर के पूर्व सरपंच गोपाल सिंह और बाबू सिंह रावत की खानों के बीच भूस्खलन से लाखों टन मलबा खान में गिर गया। इससे खान में मौजूद वायर शॉ मशीन और अन्य मशीनें मलबे में दब गईं। इस खान में 8 मजदूर काम करते हैं। लेकिन हादसे के समय कोई भी मौके पर नहीं था। इससे हादसे से पूर्व वह खान तक नहीं पहुंचे जिससे उनकी जान बच गई। यह...

ट्रक से गोवंश कुचला, गोभक्तों ने विरोध कर चालक को पीटा, केबिन से 45 हजार पार

Image
भीलवाड़ा. शहर के निकट सुवाणा में बुधवार रात को ट्रक से गोवंश कुचल गया। गुस्साए गोभाक्तों ने चालक की पिटाई कर दी। हंगामे के दौरान किसी ने ट्रक के केबिन से ४५ हजार पार कर लिए। इस सम्बंध में रिपोर्ट सदर थाने में दी गई। जानकारी के अनुसार सांवरलाल नामक ट्रक चालक पशु आहार लेकर सुवाणा आया था। पशु आहार खाली करने के बाद सम्बंधित दुकान से ४५ हजार रूपए लेकर चालक ने केबिन में रख दिए। गाड़ी को आगे-पीछे ले रहा था। इस दौरान बछड़ा चपेट में आ गया। इससे बछड़े की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। वहां हंगामा खड़ा हो गया। किसी ने केबिन से ४५ हजार पार कर लिए। कुछ लोगों ने समझाइश करके चालक से गोशाला के नाम पर ग्यारह सौ रुपए की रसीद कटवाने के लिए कहा। चालक केबिन से राशि लेने गया तो उसे ४५ हजार नहीं मिले। इस चालक गाड़ी लेकर सदर थाने पहुंचा। उसने पुलिसकर्मियों को घटनाक्रम की जानकारी दी। इस सम्बंध में देर रात तक पुलिस पूछताछ कर रही थी। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-cow-was-crushed-by-the-truck-the-cow-devotees-protested-and-beat-6977673/

चलती बस में हैड कांस्टेबल ने की महिला से छेड़छाड़, हिम्मत दिखाते हुए पीडि़ता ने की धुनाई

Image
भीलवाड़ा. रोडवेज बस में सवार एक महिला ने बुधवार शाम को बहादुरी का परिचय दिया। चलती बस में अपने साथ हो रही छेड़छाड़ के खिलाफ ना केवल आवाज उठाई बल्कि आरोपी को पकड़ कर उसकी धुनाई कर शाहपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया। आरोपी भी भीलवाड़ा पुलिस का जवान निकला। पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल ने महिला से छेड़छाड़ की। शाहपुरा पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शाहपुरा पुलिस उपाधीक्षक प्रियंका कुमावत ने बताया कि रोडवेज बांसवाड़ा से केकड़ी होकर जयपुर जा रही थी। कादेड़ा जाने के लिए दो महिलाएं भीलवाड़ा से बस में सवार हुई। भीलवाड़ा से ही उनके पास आकर पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल जहाजपुर निवासी राजूराम कंजर बैठ गया। राजूराम ने वर्दी पहन रखी थी। तीनों एक ही सीट पर बैठे थे। एक महिला ने आरोप लगाया कि राजूराम बस चलने के बाद अश्लील हरकत करने लगा। रास्ते में महिला ने इस बात के लिए पुलिसकर्मी को टोका और सही बैठने की हिदायत दी। टोकने के बाद भी नहीं माना, तस्वारियां के बाद हदें पार इस बीच तस्वारिया के बाद पुलिसकर्मी ने हदें पार कर दी। वह छेड़छाड़ करते नह...

मजदूरी के बहाने जंगल में ले जाकर महिला से बलात्कारए दो आरोपी नकदी व गहने लेकर फरार

Image
भीलवाड़ा. गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में महिला को मजदूरी बहाने बुधवार को मोटरसाइकिल पर बैठकार जंगल में ले जाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पीडि़ता के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद दो आरोपी नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। जख्मी महिला को गुलाबपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुलाबपुरा पुलिस देर रात आरोपियों को नामजद करने में जुटी हुई थी। थानाप्रभारी सतीश मीणा ने बताया कि क्षेत्र में ही चौराहे पर एक महिला मजदूरी करने जाने के लिए खड़ी थी। दो जनें बाइक लेकर वहां पहुंचे। महिला को आरसीसी का कॉलम भरने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गए। आसींद रोड पर रूद्रपुरा के निकट कच्चे रास्ते पर ले गए। वहां सुनसान इलाका देखकर महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दोनों ने बलात्कार किया। पीडि़ता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी महिला के पास रखी नकदी व गहने लेकर चम्पत हो गए। पीडि़ता होश आने पर पास ही खेत पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों को घटनाक्रम के बारे में बताया। ग्रामीण पीडि़ता को गुलाबपुरा अस्पताल लेकर गए। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची। उसका मेडिकल करवा कर घटनाक्रम...

बदनोर के खदानों में भूस्खलन, देखते ही देखते टूट पड़ा खदानों पर जमा मलवे का पहाड़, देखें वीडियो

Image
भीलवाड़ा। जिले के बदनोर क्षेत्र में बुधवार को भारी भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन में एक पहाड़ का बहुत बड़ा भाग भर-भराकर टूट पड़ा। शीतला का चौड़ा स्लेट स्टोन खनन क्षेत्र में हुए इस भूस्खलन के चलते एक खान में लाखों टन मलवा गिर गया। एक साथ गिरे इस मलबे में खान में रखी लाखों रुपए की मशीनें दब गईं। हालांकि गनीमत यह रही की रोजाना की तरह खान में काम करने वाले 8 मजदूर खान तक नहीं पहुंचे थे। और इसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि वहां मौजूद अन्य खान में काम करने वाले मजदूरों ने इस गिरते मलबे का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बदनोर उपखंड के शीतला का चौड़ा खनन क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्लेट स्टोन का खनन कार्य होता है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बदनोर के पूर्व सरपंच गोपाल सिंह और बाबू सिंह रावत की खानों के बीच भूस्खलन से लाखों टन मलबा खान में गिर गया। इससे खान में मौजूद वायर शॉ मशीन और अन्य मशीनें मलबे में दब गईं। इस खान में 8 मजदूर काम करते हैं। लेकिन हादसे के समय कोई भी मौके पर नहीं था। इससे हादसे से पूर्व वह खान तक नहीं पहुंचे जिससे उनकी जान बच गई। यहा...

कोरोना से अनाथ बच्चों का सर्वे करने के निर्देश

Image
भीलवाड़ा। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों की सहायता के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना प्रारंभ की है। योजना के तहत पात्रता रखने वाले प्रत्येक बच्चे को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता 23 वर्ष की उम्र पूरी करने पर मिलेगी। इसके अलावा पात्र बच्चों को मुफ्त शिक्षा स्वास्थ्य बीमा एवं स्वरोजगार जैसे अन्य साधनों से सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। बाल अधिकारिता विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला बाल संरक्षण इकाई अध्यक्ष को पत्र भेजा है। इसमें जिले में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के पात्र समस्त अनाथ बच्चों का चिह्नीकरण 15 दिन में करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव महेशचंद्र शर्मा ने पत्र में बताया कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के सुचारू संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए एक वेब आधारित पोर्टल भी जारी किया गया है। इसके माध्यम से नागरिकों द्वारा स्वयं के स्तर से पात्र बच्चों की प्रविष्टि की जा सकती है। जिला प्रशासन, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा बाल कल्याण समिति की ओर से बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए पोर्टल पर एंट्री की जा सकती है। शर्मा ने जिला मज...

उद्योगों से निकालने वाला दूषित पानी कॉलोनियों में भरा

Image
भीलवाड़ा। जिले के गुलाबपुरा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 7 व 8 हाउसिंग बोर्ड नया जोरावरपुरा में इन दिनों औद्योगिक इकाईयों से निकालने वाले दूषित व केमिकलयुक्त पानी कॉलोनियों तक पहुंच गया है। यह पानी खाली भूखण्डों में जमा होने लगा है। इससे आस-पास में रहने वाले लोगों के लिए संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या को लेकर लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर औद्योगिक इकाईयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह पानी मयूर मिल व ममता सर्जिकल की ओर से छोड़े जाने का आरोप लगाया है। कॉलोनीवासियों व पार्षदों ने उखण्ड अधिकारी विकास मोहन भाटी को ज्ञापन देकर आरएसडबल्यूएम (मयूर मिल) व ममता सर्जिकल फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को तुरंत बंद करवाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि दोनों फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी जहरीला है तथा दोनों वार्डो में भरा हुआ है। बारिश के पानी के साथ कॉलोनी से होता हुआ निकलता है। इससे दुर्गन्ध आने तथा भूजल के खराब होने से कई तरह की बीमारिया फेलने की संभावना है। आस-पास के कुओं का पानी भी खराब हो रहा है। ज्ञापन देने वाले में पार्षद महादेव जाट, रोहित चौधरी, दौलत सि...

पापकर्मों से बचने का प्रयास करना चाहिए

Image
भीलवाड़ा। आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में तेरापंथ नगर में धर्म, अध्यात्म की निर्मल धारा निरंतर प्रवाहित हो रही है। ठाणं सूत्र पर धर्मसंघ को ज्ञान की दिशा में आगे बढऩे का तत्व बोध करया जा रहा है। आचार्य महाश्रमण ने आठ प्रकार की पृथ्वी भूमि का उल्लेख किया। रत्न, शर्करा, बालुका, पंक, धूम, तम, महातम और ईशव प्रभा। पहली सात पृथ्वियां अधोलोक में होती है। ईशव प्रभा ऊध्र्व लोक में है। पहली सात पृथ्वियां नरक की श्रेणियां है। इस सृष्टि में जीव शुभ और अशुभ कर्मों का अर्जन करके अगली गति को प्राप्त होता है, जैसे कर्म वैसी गति। संसारी जीवों की चार जन्म स्थितियां है नरक, तिर्यंच, मनुष्य और देव गति। मनुष्य मरकर अपने कर्म अनुसार चारों गति में जा सकता है। मनुष्य गति में जाकर मनुष्य मोक्ष को भी प्राप्त हो सकता है। सिद्धान्त के अनुसार वर्तमान नारकीय जीव पुन: नरक में नही जा सकते है, देव गति के जीव भी देव आयुष्य बंध के कारण नरक में नही जा सकते है। तिर्यंच गति के जीव नरक में जा सकते है, मनुष्य गति वाले भी नरक में जा सकते है पर जो साधनाशील संयमी साधु है वो नरक में नही जाता। नरक बंध के चार कारण है। महाआरंभ, ...

क्षतिग्रस्त कर नेहरू विहार के नाले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री की मूर्ति फैंकी

Image
भीलवाड़ा। यहां नेहरू विहार कॉलोनी में लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति मंगलवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर उसे पास ही एक नाले में फैंक दी। तिलकनगर नेहरू विहार कॉलोनी स्थित सर्विस रोड पर एक नाले में पड़ी इस मूर्ति का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो देखने के बाद नगर परिषद के अधिशासी अभियन्ता सूर्यप्रकाश संचेती नेहरू विहार स्थित २०० फीट रिंंग रोड के पास वाले सर्विस रोड पर पहुंचे। मौके पर ही क्षेत्र के जमादार व सर्किल इंसपेक्टर को बुलाया। उन्होंने मूर्ति को नाले से बाहर निकाला। संचेती ने बताया कि मंगलवार सुबह तिलकनगर स्थित न्यास की नेहरू विहार योजना में स्मारक स्थल पर स्थापित पं नेहरू की प्रतिमा को समाजकंटको द्वारा क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली। जिस पर वे मौके पर पहुंचे। मूर्ति को नाले से बाहर निकालकर नगर परिषद लेकर आ रहे थे। इसी दौरान नगर विकास न्यास के उद्यान अधीक्षक रफीक मोहम्मद भी मौके पर पहुंच गए। बाद में क्षतिग्रस्त मूर्ति को उनको सुपुर्द कर दी गई। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/demolished-nehru-s-statue-thrown-i...

शहर में 196 से अधिक अवैध निर्माण

Image
भीलवाड़ा। पिछले लम्बे समय से नगर परिषद व नगर विकास न्यास के अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर में फिर से अवैध निर्माण होने लगे है। यहां तक की जिन कॉम्पलेक्स मालिक ने पहले १० फीट जगह सड़क के लिए परिषद को दी थी, उसी सड़क पर पुन: निर्माण कर लिया गया। शहर में अवैध निर्माण की बाढ़ आई हुई है। नगर परिषद क्षेत्र में लगभग १९६ से अधिक अवैध निर्माण के मामले सामने आए है। जिन्हें परिषद ने नोटिस भी जारी कर रखे है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इनके खिलाफ स्वायत्त शासन विभाग ने कार्रवाई के लिए आदेश भी जारी कर रखा है। स्वायत्तशासन विभाग ने कहा कि स्थानीय निकाय क्षेत्र में बड़े स्तर पर आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक निर्माण होने के साथ शून्य सेटबेक में अवैध निर्माण तथा सड़कों पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण व निर्माण किए जा रहे है। इससे आम लोगों को गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अवैध निर्माण से सुनियोजित विकास में अवरोध उत्पन्न होता है एवं सरकार की ओर से जारी भवन विनियम औचित्यहीन हो गए है। स्थानीय निकाय की अकर्मण्यता से शहर में अतिक्रमणों से आम नागरिक आहत है। नगर परिषद की उदास...

भीलवाड़ा में मोहल्ला कमेटी की संभालेगी महिलाएं कमान

Image
भीलवाड़ा। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में गठित मोहल्ला कमेटी में अब महिलाएं सक्रिय भूमिका निभाएगी और क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने के लिए मुहिम शुरू करेगी। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में बीट प्रभारी व थाने की सूचनाओं का साइन बोर्ड लगाने के साथ ही पुलिस के साथ सेक्टर वाइज संवाद भी करेगी, इतना ही नहीं जरूरतमंद व पीडि़त महिलाओं की मदद भी करेगी। राजस्थान पत्रिका के पुलिस पब्लिक संवाद अभियान से प्रेरित हो कर कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न संगठनों की महिला प्रतिनिधियों ने यह बीड़ा उठाया। कोतवाली थाना परिसर में सोमवार को कोतवाली प्रभारी दुर्गाप्रसाद दाधीच की अध्यक्षता में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम मेंं शहर की संभ्रात महिलाओं ने क्षेत्र की समस्या उठाई और समाधान के सुझाव भी दिए। गश्त रहे मुस्तैद, लोगों को रोके व टोकें संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने कहाकि थाना क्षेत्र में चेतक व अन्य वाहनों से पुलिस कर्मी गश्त जरूर करते है, लेकिन वह सिर्फ घूमते ही रहते है, उन्हें रूक कर लोगों से बातचीत करनी चाहिए व संदिग्ध लोगों को रोकना व टोकना चाहिए। महावीर पार्क में शराबी व असामाजिक तत्वों का डेरा...

डवलपर्स ने बरसाती नाला रोका तो बसंत विहार पानी में डूबा

Image
भीलवाड़ा। अजमेर चौराहा पुलिया स्थित एमटीएम सोसायटी (डवलपर्स) के बरसाती नाले की राह रोक देने से शहर की पॉश कॉलोनी बसंत विहार का ए सेक्टर पानी में डूब गया । दो दिन की बारिश से कॉलोनी के कई हिस्सों में कीचड़ फैल गया है। बसंत विहार के लोगों की पीड़ा सामने आने पर मंगलवार को नगर परिषद सभापति राकेश पाठक ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की, वही सोसायटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बंसत विहार के समीप एमटीएम की चालिया होने से पूर्व में बरसाती पानी की निकासी चालिया के लोग सुरक्षित तरीके से पांडू के नाले तक निकाल रहे थे, लेकिन चालिया बस्ती हटने और यहां एमटीएम सोसायटी के अस्तित्व में आने के बाद बरसाती नाले को ही बंद कर दिया गया। हलात यह है कि बरसाती नाले का पानी पांडू नाले में जाने के बजाए बसंत विहार के पिछले हिस्से में आ रहा है। गत तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने क्षेत्र की हालत बिगाड़ दी है। घरों में ही पानी घुसा, सड़कों पर कीचड़ बाशिन्दों की पीड़ा है कि नाले का पानी घरों में घुस रहा है, सड़कें तक लबालब हो रही। हालात यह है कि कीचड भी अब फैलने लगा है। बड़ों व बच्चों का घरों से निकला दुभर हो ...