Posts

Showing posts from September, 2020

मंगरोप में दो महिला संक्रमितों ने किया नामांकन दाखिल

Image
भीलवाड़ा . पंचायत चुनाव के चौथे व अन्तिम चरण में सुवाणा पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिएतथा 444 वार्ड पंचों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन चार चरणों में पहली बार मंगरोप ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए दो कोरोना संक्रमित महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया है। दोनो ही एक ही परिवार की महिला है। ३८ ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर बुधवार सुबह 10 बजे से ही नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य आरंभ हो गया था, जो शाम 5 बजे तक चला। कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच हो रहे पंचायत चुनाव में पुलिस-प्रशासन भी पूरी सावधानी बरत रहा है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाना बड़ा मुश्किल है। वार्ड पंच व सरपंचों के चुनाव लडऩे के इच्छुक उमीदवारों ने अपनी-अपनी उमीदवारी जता रहे हैं। ३८ सरपंच पद के लिए ४३७ तथा ४४४ वार्ड पंच के लिए १५९४ जनों ने नामांकन पत्र दाखिल हुए है। उनकी जांच गुरुवार को सुबह 10 बजे निर्वाचन अधिकारी करेंगे। दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न का आवंटन एवं चुनाव लडऩे वाले उमीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चौथे चरण...

डाक्टरों को फिर दिलाया याद

Image
भीलवाड़ा। कोरोना व मौसमी बीमारियों में महंगे इलाज के कारण हर कोई पूरा उपचार नहीं ले पा रहा है, ऐसे में सस्ता व अच्छा उपचार आमजन को मिलने की दिशा में जेनेरिक दवाओं पर जोर दिया जा रहा है। सरकार ने आदेश निकाला है कि हर दवा काउंटर पर जेनेरिक दवा उपलब्ध होने का बोर्ड चस्पा करना होगा। वहीं मेडिकल स्टोर पर इसकी अलग रैक होगी। इसमें जेनेरिक दवाएं होगी। ये दवाएं अन्य ब्रांडेंड यानि इथिकल दवाओं से सस्ती होती है। चिकित्सकों को भी जेनेरिक दवाएं लिखने को कहा गया है। जेनेरिक इसलिए आई याद बीमारियों के चलते हर कोई दवाओं का पूरा कोर्स नहीं खरीद पाता। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बीमार होने पर इस परेशानी से जूंझना पड़ता है। ऐस हालात को देखते हुए जेनेरिक दवाओं का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए मेडिकल स्टोर संचालक को भी पाबंद किया जा रहा है कि वे अपनी दुकान के बाद जेनेरिक दवाएं उपलब्ध होने का बोर्ड लगाएंगे। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ड्रग कंट्रोलर विभाग से अभियान के रूप में ले रहा है। जिले के ९०० के करीब मेडिकल स्टोर संचालकों को इसके लिए कहा गया है। जेनेरिक दवा किसे कहते हैं जेन...

नाम से नहीं काम से महान थे सौभाग्य मुनि

Image
भीलवाड़ा। नाम से नहीं काम से महान थे सौभाग्य मुनि। श्रमण संघ में ही नहीं सम्पूर्ण साधु समाज में क्षति हुई है। उसे निकट भविष्य में क्षतिपूर्ति हो पाना असंभव होगा। अहिंसा भवन शास्त्रीनगर में प्रवर्तक सुकन मुनि ने अखिल भारतीय जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस मोदी के नेतृत्व तथा आचार्य सम्राट शिवमुनि, युवाचार्य महेन्द्र ऋषि के सानिध्य में श्रमणसंघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि के देवलोकगमन पर आयोजित गुणाअनुवाद सभा को सम्बोधित करते हुए थे संघ अध्यक्ष अशोक पोखरणा ने बताया की ऑनलाइन झुम एप पर सभा में आचार्य शिवमुनि युवाचार्य महेन्द्र ऋषि ने कहा की आज सौभाग्य मुनि हमारे बीच नहीं है पर उन्होने जो कार्य किए वह संघ तथा देश संतो व समाज के लिए अभूतपूर्व है। उन्हें सदा के लिए याद किए जाएंगे। साथ ही उनके योगदान का संत समाज हमेशा ऋणी रहेगा। संघ में पड़े अधुरे कार्यो को पूरा करना भक्तों तथा संतो का फर्ज है। वही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मीडिया प्रभारी सुनिल चपलोत ने बताया संत अम्बेश व सौभाग्य के शिष्य मेवाड़ प्रवर्तक मदन मुनि, युवा मनीष कोमल मुनि तथा उपप्रवर्तनी विजयप्रभा ने सौभाग्य गुरू के गुणागान ...

जनजागरण से ही कोरोना से लड़ा जा सकता है

Image
भीलवाड़ा . तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक जन जागरण की आवश्यकता महसूस की जा रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में कोविड-19 जन आंदोलन छेडऩे जा रहे हैं। इस अभियान में स्वयंसेवी संगठनों, व्यापार संगठन एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। बुधवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर शिव प्रसाद एम नकाते ने यह बात कही। नकाते ने कहा कि जन आंदोलन के दौरान विभिन्न प्रकार के आयोजनों के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। शहर को विभिन्न हिस्सों में बांट कर इस अभियान को चलाया जाएगा और हर घर तक सन्देश पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक हिस्से में स्वयंसेवी संगठनों, व्यापार संघ आदि को जोड़ा जाएगा। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा, एडीएम राकेश कुमार व एनके राजौरा, एसडीएम रिया केजरीवाल, सीएमएचओ डॉ मुस्ताक खान, नगर परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने वीसी में बताया अभियान के बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार क...

छात्रा कोमल निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पर

Image
भीलवाड़ा। जल शक्ति मंत्रालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से सामुदायिक शौचालय निर्माण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रधानमंत्री के आव्हान पर गंदगी मुक्त भारत कार्यक्रम चलाया गया। इसमें ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 6 से 12 के विधार्थियो ने हिस्सा लिया। गन्दगी मुक्त मेरा गांव विषय पर आधारित चित्रकला, मांडना व निबंध लेखन प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यो से हजारो छात्र-छात्राओ ने अपनी प्रविष्टियां भेजी। पंचायत समिति बनेडा के स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल की ग्राम बरण निवासी छात्रा कोमल शर्मा ने राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। कोमल ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर ग्राम पंचायत बरण के साथ भीलवाडा जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। भारत सरकार के सचिव सुशील कुमार आईएएस ने भीलवाडा जिला कलक्टर शिवप्रकाश एम नकाते को पत्र प्रेषित कर बधाई दी। नकाते ने कोमल शर्मा को बधाई प्रेषित की। कोमल को वीसी के माध्यम से दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयन्ति पर सम्मानित किया जाएगा। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/student-...

अब केवल आवाज सुनने को ही मिलेगी

Image
भीलवाड़ा। विभिन्न उत्पादों, सेवाओं, धार्मिक-सामाजिक आयोजनों के बारे में सूचनाओं को अपनी मधुर आवाज में रिकॉर्ड कर आम जनता तक पहुंचाने वाले चेतना पब्लिसिटी के बलराज उर्फ बल्लू भाई पेशवानी की बुधवार सुबह कोरोना से मौत हो गई। न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर निवासी पेशवानी की प्रसिद्ध आवाज अब हमें सुनाई नहीं देगी। उनकी आवाज सदा के लिए खामोश हो गई। वे बल्लू भाई के नाम से अपनी पहचान रखते थे। उनकी मधुर आवाज में की गई विभिन्न रिकॉर्डिंग सदैव उनकी याद दिलाती रहेगी। पेशवानी की मधुर आवाज नगर परिषद के स्वच्छता अभियान व कचरा ऑटो टिपर पर चलने वाली ओडियों पर सुनाई देती है। इसमें प्रमुख रूप से महाकफ्र्यू के दौरान कई ओडियों चले थे। उनमें प्रमुख बहनों ओर भाईयों जिला प्रशासन व नगर परिषद भीलवाड़ा द्वारा आप सभी को सूचित किया जाता है कि कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए ३ से १३ अप्रेल तक महा कफ्र्यू लगाया गया है। कोई अपने घर से बाहर न निकले। इसके अलावा नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत कचरा ऑटो टीफर में ही डाले, खाली भूखण्डों न डाले। प्लस पॉलियों अभियान हो या टीकारण अभियान में स...

दो महिला समेत चार कोरोना पॉजिटिव की मौत

Image
भीलवाड़ा . कोरोना वायरस संक्रमण न केवल तेजी से फैल रहा है, बल्कि आमजन के लिए जानलेवा भी हो रहा है। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दो महिला सहित चार और संक्रमितों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इनमें दो भीलवाड़ा शहर के जबकि गंगापुर व चित्तौडगढ़ जिले का शामिल हैं। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर ११६ हो गई है। जबकि १०७ कोरोना संक्रमित और निकले है। इन्हें मिलाकर इनकी संख्या अब ६०७९ हो गई है। महात्मा गांधी अस्पताल के अनुसार आरके कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय गीता कसारा की तबीयत खराब होने से 23 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव आई थी। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ५2 वर्षीय बलराज कोरोना पॉजिटिव आने से 24 सितंबर को भर्ती करवाया गया। चित्तौडगढ़़ जिले के भीमगढ़ का 75 वर्षीय बुजुर्ग उदयलाल 28 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया। बुजुर्ग की बुधवार को तबीयत खराब होने से अस्पताल लाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तौड़ दिया। इसी तरह गंगापुर की एक 80 वर्षीय बाली कोरोना संदिग्ध के रूप में भर्ती हुई। जहां उसने भी इलाज के दौरान द...

जीएसटी आर 9 व 9सी रिटर्न की अवधि एक माह बढ़ाई

Image
भीलवाड़ा। केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वर्ष 2018-19 के लिए जीएसटी के वार्षिक रिटर्न जीएसटी-आर 9, 9 सी दाखिल करने की अन्तिम तिथी 30 सितम्बर से बढाकर 31 अक्टूबर कर दी है। मेवाड चेम्बर के महासचिव आरके जैन ने बताया चेम्बर की ओर से इस संबंध में केन्द्रीय वित्तमंत्री एवं केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड को पत्र लिखकर इसकी अवधि 31 दिसम्बर तक बढाने की मांग की थी। लेकिन चुनाव आयोग की अनुमति से इसे एक महीने ही बढाया गया है। जैन ने बताया कि इसके अलावा आयकर विभाग की ओर से बिक्री पर आयकर (टीसीएस) के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया गया। इसके अनुसार 1 अप्रेल के बाद हुई बिक्री को 50 लाख की गणना में शामिल किया जाएगा। बिक्री की गणना में सकल बिल की राशि जीएसटी एवं अन्य चार्जेज भी शामिल होंगे। जैन ने बताया कि 1 अक्टूबर के बाद प्राप्त होने वाले भुगतान में टीसीएस काटना होगा, चाहे बिक्री सितम्बर माह या अगस्त से पहले की हो। टीसीएस की गणना में माल वापसी या डिस्काउन्ट शामिल नहीं किया जाएगा। किसी माल के ब्रांच ट्रांसफर पर टीसीएस नही लगेगा। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/gst-r9-9c-return-perio...

ऑनलाइन दर्शन कर महामंत्री को दी नम आंखों से विदाई

Image
भीलवाड़ा श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि का हजारों श्रावक श्राविकाओं, साधु साध्वियों ने ऑनलाइन फेसबुक, जूम एप, यू ट्यूब के माध्यम से जुड़कर अंतिम दर्शन सौभाग्य दीक्षा स्थल कडिय़ा में कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। कोरोना कॉल के चलते अंतिम संस्कार हॉस्पिटल के कोरोना वॉरियर्स के माध्यम से ही किया गया। सरकारी गाइडलाइन के अनुसार अंतिम विदाई में शामिल नहीं होकर हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने अपने-अपने स्थान पर रहकर ही नवकार जाप व स्वाध्याय कर गुरुदेव को मोक्षगामी बनने की मंगल कामना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति भवन में विराजित साध्वी मैना कंवर ने सोशल मीडिया से लाइव जुड़कर अंतिम दर्शन किए। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के देवलोकगमन से मानो जिनशासन, श्रमण संघ, मेवाड़ संघ का सूर्य अस्त हो गया। गुरुदेव ने आकोला नगर की पावन धरा पर गांधी कुल में जन्म लेकर माता-पिता के नाम को गौरवान्वित किया। गुरुदेव अंबालाल की गादी को सुशोभित किया। मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया कि इस दौरान जैन समाज के प्रतिष्ठान दोपहर 2 बजे तक बंद रहे। श्रावकों ने घरों में ही रहकर धर्म आराधना व सामयिक कर श्रदांजली अर्पित की। बुध...

कोरोना में मौत का ताण्डव

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में जगह नहीं है वहीं दूसरी ओर मौत के ताण्डव के चलते शमशानों में बी जगह नहीं मिल रही है। सिन्धी समाज के प्रवक्ता मूलचन्द बहरवानी ने बताया कि सोमवार को पंचमुखी मोक्षधाम में भूतपूर्व डीटीईओ हुकुमतरॉय निहालानी की माता देवीबाई के निधन पर देखने को मिला। मोक्षधाम में सोलह स्थानों पर राख देख कर सभी की आंखे नम हो गई। इन दिनों अस्पतालों में रोजाना 10-12 मौतें हो रही हैं। ऐसे में परिजन भी अपने निकटवर्ती मृतकों का दाह संस्कार करने से हिचक रहे हैं। उनका दाह संस्कार करने के लिए झूलेलाल नवयुवक सेवा संस्थान की ओर से संचालित अन्त्येष्टि सेवा के माध्यम से अन्त्येष्टि के लिए सम्पर्क कर रहे हैं। संस्थान के अध्यक्ष हेमन दास भोजवानी मृतकों का अन्तिम संस्कार करने में जुटे हैं। समाजसेवी किशोर लखवानी के अनुसार संस्थान की ओर से प्रत्येक अमावस्या को शहर के प्रत्येक मोक्षधाम से मृतकों की अवशेष अस्थियां व राख एकत्रित कर उन्हें त्रिवेणी नदीं में प्रवाहित करने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। इस कार्य में लक्षमण लखवानी, हरीश राजवानी, हनुमान लखवानी, रमेश आडवानी, पुरुषोत...

टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग के लिए चलेगा अभियान

Image
भीलवाड़ा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में जिला क्षय निवारण केंद्र की ओर से ३ से 16 अक्टूबर तक जिले में टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को एक्टिव केस फाइडिंग नाम दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ३ से 16 अक्टूबर तक घर-घर जाकर टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में सभी सीएचसी, पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी व प्रभारियों से अपने-अपने सेक्टर्स की अति संवदेनशील व वंचित जनसंख्या को चिन्हित कर कुल जनसंख्या का 10 प्रतिशत का सर्वे कर टीबी संभावित एरिया को कवर कर माइक्रो प्लान बनाया जाएगा तथा रिपोर्ट जिला स्तर पर भिजवाई जाएगी। ऐसे की जाएगी टीबी रोगियों को पहचान जिला क्षय निवारण केन्द्र के प्रभारी डॉ. प्रकाश शर्मा ने बताया की सर्वे के दौरान जिस घर में किसी को भी दो सप्ताह से अधिक खांसी, नियमित बुखार, वजन का एकदम घटना, भूख कम लगना, बलगम में खून आना, सीने में दर्द या शाम के समय पसीना आना आदि लक्षण है, तो वह टीबी रोगी हो सकता है, ऐसे लोगों की पहचान...

बदनोर पंचायत समिति चुनाव में आधे सरपंच 10वीं सेएमए बीएड तक पढ़े

Image
भीलवाड़ा. राज्य सरकार ने इस बार सरपंचों केलिए भले ही शैक्षिक योग्यता कीअनिवार्यता को समाप्त कर दिया। लेकिन बजनोर पंचायत समिति केमतदाताओं ने अपनी सुझबुझ के साथ पढ़े-लिखे युवा हाथों में गांवों के विकासकी बागढोर सौंपी हैं। बीस ग्रामपंचायतों के सरपंचों के चुनाव में इसबार आधे सरपंच दसवीं से लेकर पोस्टग्रेजुएट व बीएड तक पास हैं। यहलोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत हैं। यहीनहीं, निर्वाचित सरपंचों में से 13चालीस साल तक उम्र के हैं। चार 41से 50 वर्ष के बीच के तथा मात्र 3सरपंच ही 51 वर्ष से ऊपर के हैं।बदनोर पंचायत समिति के 20 सरपंचोंव 226 वार्ड पंचों के लिए सोमवार कोचुनाव हुए। मंगलवार को उप सरपंचों के चुनाव हुए। सरपंचों के परिणामों के बाद किए गए विश्लेषण से सामनेआया कि सबसे बुजुर्ग सरपंच 73 वर्ष की कोयलीदेवी हैं, जिन्होंने बाजुंदापंचायत की एसटी सीट से चुनाव लड़ा।वहीं सबसे युवा सरपंचों में गारियाखेड़ाकी माया तथा पाटन की निधिजायसवाल हैं। दोनों की उम्र 25 सालहै। माया ने एससी तथा निधि ने ओबीसीसीट से चुनाव जीता। सर्वाधिक शिक्षितकी बात करें तो भादसी सरपंचखीमसिंह का नाम आता है। ओबीसीसीट से निर्वाचित भादसी ...

भीलवाड़ा में कोरोना से 4 की मौत

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमण से मंगलवार को ४ जनों की मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा 1१२ हो गया है। मंगलवार को १०६ संक्रमित मिले। संक्रमितों का आंकड़ा 5९७२ पहुंच गया। अब तक ४५०० मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। एमजी अस्पताल के अनुसार जहाजपुर निवासी अशोक शर्मा (५२), विजयसिंह पथिकनगर निवासी रामकिशन (५८), जयपुर के सांभर निवासी व हाल ट्रांसपोर्ट नगर में काम करने वाले ५७ साल के व्यक्ति की मौत हो गई। इसी प्रकार अजमेर जिले के रुपपुरा निवासी नाथूलाल ६८ साल के व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। शाहपुरा निवासी भंवरलाल कोली ने मंगलवार को एमजीएच में प्राथमिक उपचार के दौरान ही दम तौड़ दिया। इसके अलावा देर रात को एक महिला ने संदिग्ध हालत में दम तौड़ दिया। चिकित्सालय का समय परिवर्तन भीलवाड़ा . महात्मा गांधी अस्पताल का 1 अक्टूबर से समय परिवर्तन किया गया है। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड ने बताया कि चिकित्सालय का समय 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2021 तक परिवर्तित किया गया है। सामान्य कार्य दिवस प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक एवं रविवारीय एवं अन्य राजकीय अवकाश के दिन प्रात: 9 से 11 बजे तक रहेगा। source https:...

डेयरी के दूध प्रोसेसिंग प्लांट का भूमि पूजन

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में प्रदेश के पहले नवीन तकनीकी युक्त दूध प्रोसेसिंग प्लांट का विधिवत तरीके से भूमि पूजन किया गया। इसी के साथ 74.72 करोड़ रुपए लागत से बनने वाले प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। भीलवाड़ा डेयरी अध्यक्ष एवं मांडल विधायक रामलाल जाट ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर डेयरी एमडी आशा शर्मा, एलके जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डेयरी चेयरमैन ने बताया कि इस प्लांट का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर से वर्चुअल शिलान्यास 28 अगस्त को किया था। यह संयंत्र प्रतिदिन पांच लाख लीटर की प्रोसेसिंग क्षमता युक्त है। वर्तमान प्रोसेसिंग प्लांट 1983 में शुरू हुआ था। नया प्लांट मई 2022 तक राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी), आणंद की ओर से टर्न की बेसिस पर तैयार कर भीलवाड़ा दुग्ध संघ को सुपुर्द कर दिया जाएगा। भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए प्लांट की क्षमता को दस लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जा सकता है। नवीन प्लांट के माध्यम से पशुपालकों को दुग्ध का और अधिक बेहतरीन मूल्य मिल सकेगा। लगभग बीस हजार युवाओं एवं पशुपालकों को आजीविका मिल सकेगी। source https:...

सौभाग्य मुनि की देह पंचतत्व में विलिन

Image
भीलवाड़ा श्रमणसंघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि के देवलोकगमन पर प्रवर्तक सुकन मुनि ने श्रध्दालुओं से कहां सष्टि का नियम है इस दुनिया में सभी को एक दिन शरीर जाना पड़ेगा परन्तु मेवाड़ का सूर्य आज बिल्कुल अस्त हो गया। सौभाग्य मुनि की कभी पूरी नहीं हो सकती है। एक विद्वान लेखक मिलनसार संत थे।आज मैरे पास शब्द नहीं है उनकी कमी जीवन भर रहेगी। परमात्मा आत्मा मोक्षगामी बनाए। अरिहंत भवन से साध्वी किरण ने श्रमण संघ की शान थे। साध्वी रजनी ने कहां जैसे एक युग समाप्त हो गया है। अहिंसा भवन के अध्यक्ष अशोक पोखरणा ने बताया सम्पूर्ण जैन समाज की अपूरणीय क्षति है जिसकी पूर्ति असंभव है। मंगलवार को कडिय़ा में सौभाग्य मुनि की प्रार्थिक देह कोमल मुनि, संभव मुनि तथा भक्तों के सजल नैत्रो के साथ पदाधिकारियों और परिजनों ने सौभाग्य मुनि को मुखाग्नि देकर श्रध्दांसुमन अर्पित किए। सुनिल चपलोत ने बताया की अखिल भारतीय राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेंस की ओर से अध्यक्ष पारस मोदी के नेतृत्व में सौभाग्य मुनि के देवलोकगमन होने पर राष्ट्रीय स्तर पर गुणानुवाद सभा का ऑनलाइन बुधवार प्रात: 10 बजें होगा। source https://www.patrika.com/bhil...

शहर के चिन्हित क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लगाई

Image
भीलवाड़ा . शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमित व्यक्तियों के पाए जाने के कारण विभिन्न थाना क्षेत्रों में कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए निषेधाज्ञा लागू की है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट रिया केजरीवाल ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा है कि कोतवाली क्षेत्र के न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर, अप्सरा कॉम्पलेक्स भोपालगंज, हलेड रोड गोकुल विहार, आदर्श विद्यामंदिर स्कूल के पास शास्त्रीनगर, नीलकंठ महादेव मंदिर के पास, पंजाबी गली भोपालगंज, सोलंकी टाकीज, जैन मार्बल वाली गली कांवाखेडा, ज्ञानभवन की गली, आजाद मोहल्ला, महिला आश्रम के पीछे मालीखेडा, बडे मंदिर के पीछे नाला बाजार चित्रकूट स्कूल के पास, मुखर्जी पार्क के सामने शाम की सब्जी मंडी, वीर सावरकर चौक, भदादा बाग, होली का ठान के पास पुराना भीलवाडा, सांगानेर कॉलोनी, महनुमान मंदिर के पास सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के पास तिलकनगर, न्यू खटीक मोहल्ला, गोपाल गौशाला के पीछे सांगानेरी गेट, सीताराम जी की बावडी के पास, शर्मा हॉस्पिटल के पास वाली गली माणिक्यनगर, तिलकनगर, शिवमंदिर के पास हरिओम टॉवर पुलिस लाईन, पांसल रोड लवकुश व्यायामशाला के पास जवाहरनगर, आजादनगर, चन्द्...

शव यात्रा निकाला पड़ा महंगा

Image
भीलवाड़ा . सुभाष नगर क्षेत्र में मंगलवार को एक शव यात्रा निकालना माली समाज के एक परिवार को महंगा पड़ गया। कोरोना गाइड लाइन एवं धारा 144 की पालना नहीं होने पर सुभाष नगर थानाधिकारी ने प्रसंज्ञान लेते हुए मृतक के 14 परिजनों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुभाषनगर थाना अधिकारी पुष्पा कसोटिया ने बताया कि मंगलवार को सुबह स्वर्गीय लादू लाल श्रीवाल की शव यात्रा उनके निवास स्थान ब्राह्मणों की कुईं से कोठारी नदी रामघाट तक धूमधाम के साथ निकाली गई। सोशल मीडिया पर शव यात्रा के फोटो वायरल होने तथा उसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। कसोटिया ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के निर्देश पर मामले में प्रसंज्ञान लेते हुए मृतक के 14 परिजन व रिश्तेदारों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270, 271 राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 की धारा 5 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत यह प्रकरण दर्ज किया गया है। एडीएम सिटी एनके राजोरा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मुश्किल समय में इस प्रकार के गैर जिम्मेदाराना और कानून विरुद्ध कृत्य करने वालों के खिलाफ नियमानु...

भीलवाड़ा अरबन बैंक बांटेगा 137.42 लाख का लाभांश

Image
भीलवाड़ा . भीलवाड़ा अरबन को-आपरेटिव बैंकलिमिटेड की वर्ष 2019-20 कीवर्चुअल (ऑनलाईन) आम सभाहुई। बैंक अध्यक्ष विजय पाण्डेने बताया कि आम सभा में सभी बिन्दु जिसमें वर्ष 2019- 20 के वित्तिय लेखो को अंगीकारकरना, आडिट अनुपालना कीस्वीकृति, वर्ष 2021-22 के बजटकी पुष्ठि वर्ष 2019-20 केवास्तविक व्ययों की स्वीकृति व वर्ष 2019-20 के लाभ का वितरणकिया गया है। पाण्डे ने बताया किवर्ष 2018-19 मे 69.93 लाखतथा वर्ष 2019-20 में 76.46लाख कुल 137.42 लाख की राशिसदस्यों को लाभांश वितरण के लिएरखी गई है। बैंक के प्रबंध संचालकधर्मेन्द्र वर्मा ने बताया कि बैंक की ओर से कोविड- 19 के कारण अपने ग्राहकोको कोविड-19 ऋण उपलब्धकराया गया है साथ ही बैंक मेंअमानतदारो को भी अन्य बैंक से00.50 से 1 प्रतिशत अधिक ब्याजदर मियादी अमानतो पर दी जा रहीहै। वर्मा ने बताया कि बैंक सभीआधुनिक सुविधाए प्रदान कर रहा है।जिसमे प्रमुख रूप से बैंक युपीआईप्लेटफार्म पर सुविधा देना है। इसमें बैंक ग्राहक गुगल पे, पेटीएम, भीमऐप आदि सभी ऐप में लेनदेन करसकते है। बैंक का स्वंय का मोबाईलऐप है जिसमे मोबाईल से सभी प्रकारके लेनदेन किए जा सकते है। बैंकडेबीट...

शव यात्रा में सैकड़ों लोग जमा

Image
भीलवाड़ा . कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। इससे अब तक ११० से अधिक लोगों की मौत हो गई है। शहर में २० सितंबर से धारा १४४ लागू होने के बाद भी लोग इसकी पालना नहीं कर पा रहे है। शव यात्रा भी बड़ी धुमधाम से निकालने से भी नहीं चूक रहे है। मंगलवार को भी शहर में एक ऐसी शव यात्रा निकाल कर जिला कलक्टर के धारा १४४ के आदेश का खुला उल्लधन किया है। संजय कालोनी रामानुज कोट ब्राह्मणों की कुई से मंगलवार सुह ९० साल के एक बुजुर्ग की मौत पर समाज के लोगों ने बड़ी धुमधाम के साथ अन्तिम यात्रा निकाली। इस यात्रा में हाथी भीबुलाया गया। ऑटो पर रामधुन बजरही थी। इसमें सैकड़ों लोग शामिलथे। कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहाथा कि अभी कोरोना काल है तथा शहर में धारा १४४ लगी हुई है। यह यात्रा कोठारी नदी तक पहुंची। लेकिन रास्ते में किसी ने भी रोकने व टोकने का प्रयास नहीं किया। बताया गया है कि इस यात्रा में समाज के लोगों को फोन कर-कर के बुलाया गया था। इस शव यात्रा को देखकर हर कोई यह कहने से नहीं चूक रहा था कि शहर में पुलिस प्रशासन को कोई खोफ ही नहीं है। यह स्थिति शहर में ही नहीं बल्कि जिले में सामाजिक स्तर पर अंतिमयात्र...

20 पंचायतों ने चुने मुखिया

Image
भीलवाड़ा. पंचायती राज के पहले चरण में सोमवार को बदनोर पंचायत समिति की २० पंचायतों में मतदान हुआ। सरपंच-पंच के चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा। भाजपा नेता व पूर्व उप जिला प्रमुख रामचन्द्र सेन बदनोर से सरपंच प्रत्याथी थे, जो तीसरे स्थान पर रहे। यहां गोपालसिंह रावत ने महावीरसिंह फौजी को 54 वोट से हराया। रावत को 1404, महावीर को 1350 व सेन को 1254 वोट मिले। सेन के लिए भीलवाडा विधायक विठ्ठलशंकर अवस्थी आठ दिन से बदनोर में डेरा जमाए थे। पंजाब के राज्यपाल वीपी सिह के बेटे अविजित सिंह 3 दिन से घर-घर जाकर सेन के लिए वोट मांग रहे थे। संग्रामगढ़ से खड़े भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह चुण्डावत भी चुनाव हार गए। यहां से अशोक साहू विजय रहे। ........................... बदनोर में ८२.०८ प्रतिशत मतदान आसीन्द. नवगठित पंचायत समिति बदनोर की 20 पंचायतों में सोमवार को मतदान हुआ। २० पंचायतों में ६६,०५६ में से ८२.०८ प्रतिशत (५४, २२२ मतदाता) मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की पालना के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। 20 पंचायतों में सरपंच के 135 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान सुबह 7.30 ...

भीलवाड़ा विधायक को रोका मतदान के लिए

Image
भीलवाड़ा . विधायक वि_लशंकर अवस्थी बदनोर के भाग संख्या ७ पर बिना पहचान पत्र आए। मतदान दल ने मतदान से रोक दिया। मतदाताओं ने कहा कि ये भीलवाड़ा विधायक है, लेकिन मतदान दल ने नहीं सुनी। विधायक ने कहा कि वे जल्दबाजी में पहचान पत्र लाना भूल गए। बाद में उन्होंने भीलवाड़ा से फोटो पहचान पत्र मंगवाया। उसके बाद शाम साढ़े चार बजे बाद मतदान किया। जिला कलक्टर शिव प्रकाश एम नकाते व पुलिस अधिक्षक प्रीति चन्द्रा ने संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण किया। बरा, बदनोर, ओझियाणा, मोठी आदि केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम सिटी एनके राजौरा व उपखंड अधिकारी मौजूद रहे। ..... सबसे कम मतदान गारिया खेड़ा में गारिया खेड़ा पंचायत के अखेगढ़ में मतदान के बहिष्कार की खबर है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव पहले मोटरास पंचायत से जुड़ा था लेकिन उसे अब गारिया खेड़ा में जोड़ दिया, जिसका विरोध है। रिटर्निग अधिकारी अशुल अजमेरा ने कहा कि अखेगढ़ में मतदान का बहिष्कार नहीं हुआ। गारिया खेड़ा पंचायत में सबसे कम ४९.८७ प्रतिशत मतदान यहीं हुआ है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-mla-stopped-for-voting-in-bhilwara-64...

पुरुषोत्तम मास में मानव को मिलती है सत्कर्म करने की प्रेरणा

Image
भीलवाड़ा . हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में चल रहे पुरुषोत्तम कथा में ग्यारहवें दिन योगेश्वरानंद ने श्री कृष्ण पुरुषोत्तम संवाद का उल्लेख करते हुए बताया कि जो व्यक्ति दूसरों का उपकार करता है उसे सतकीर्ति की प्राप्ति होती है। भगवान पुरुषोत्तम ने अपनी शरण में आए हुए मलमास को यह वरदान दिया कि जैसे मैं गुणों में सर्वश्रेष्ठ हूं, कीर्ति में अग्रगामी हूं, अनुभव संपन्न हूं, समस्त ऐश्वर्य, धर्म कीर्ति, लक्ष्मी, ज्ञान और वैराग्य से संपन्न हूं, उसी प्रकार इस मलमास का भक्त भी प्रसिद्ध होकर इन गुणों से संपन्न होगा। पुरुषोत्तम मास के आगमन पर जो लोग मेरी आराधना, भजन, पूजन आदि अन्यान्य धर्म कार्य करेंगे उन्हें अनंत पुण्य की प्राप्ति होगी। इस प्रकार भगवान ने पुरुषोत्तम मास में सब प्रकार के धार्मिक कार्यों के अनुष्ठान का अधिकार देते हुए मानव मात्र को इस महीने में सत्कर्म करने की प्रेरणा दी। कथा में ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजमेर के महंत स्वरूप दास, शांतानंद उदासीन आश्रम पुष्कर के हनुमान राम, बालक धाम किशनगढ़ के श्यामदास शामिल हुए। संत मयाराम ने बताया कि प्रतिदिन सुबह मंडल पूजा, अभिषेक, हवन यज्ञ,...

शहर के चिन्हित क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लगाई

Image
भीलवाड़ा कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमित व्यक्तियों के पाए जाने के कारण विभिन्न थाना क्षेत्रों के तहत चिन्हित क्षेत्रों में कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए निषेधाज्ञा लागू की है। उपखण्ड अधिकारी रिया केजरीवाल के आदेश के अनुसार प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बसंत विहार में जामुन पार्क से पंजाब एण्ड सिंध बैंक तक तथा बजाज फाइनेंसर से कंचन पार्क तक की संपूर्ण सीमा क्षेत्र के चिन्हित क्षेत्रों में सख्त निषेधाज्ञा लगाई गई है। इसी प्रकार कोतवाली थाना सर्किल के काशीपुरी, रिद्धि-सिद्धि एनक्लेव हलेड रोड तथा कुष्ण कुंज हलेड रोड के चिन्हित क्षेत्र में, सुभाषनगर थाना क्षेत्र के तहत रामस्नेही हॉस्पिटल के सामने संजय कॉलोनी, भूत बावजी महाराज से नेहरु रोड तक तथा खेडाखुट माताजी मंदिर तक, आरसी व्यास कॉलोनी, संजय कॉलोनी में कृष्णा हॉस्पिटल से थॉमस चर्च तक, शिवमंदिर वाली रोड, सांगानेरी गेट पुलिस चौकी से बख्ता बाबा रोड तक तथा बैंक ऑफ बडौदा एटीएम से नाले वाले रोड तक कम्युनिटी हॉल के सामने आरके कॉलोनी, सत्यम कॉम्पलेक्स से नगर विकास न्यास ऑफिस तक, केशव हॉस्पिटल रोड से...

मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए डाक्टर मरीज से नहीं मंगवा सकेंगे लैंस

Image
भीलवाड़ा . मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए बाजार से लैंस लाने की अनुमति सरकारी अस्पताल के पीएमओ या प्रभारी से लिखित में लेनी होगी। इसके लिए डॉक्टर मरीज व उनके परिजनों पर दबाव नहीं बना सकेंगे, क्योंकि सभी सरकारी अस्पतालों में आंखों के लैंस व दवा निशुल्क उपलब्ध हैं। अगर फिर भी डॉक्टर ने लैंस बाजार से मंगवाया तो शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. केके शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। इसमें बताया है कि अस्पतालों में कार्यरत नेत्ररोग विशेषज्ञों की ओर से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए लैंस बाजार से मंगवाने की शिकायत मिली हैं। इसे निदेशालय ने गंभीरता से लिया है। अगर अब नेत्ररोग विशेषज्ञ की ओर से लैंस के नाम पर मरीजों से पैसे लेने की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पतालों में नेत्ररोग विशेषज्ञों को सरकारी लैंस लगाने को पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई मरीज निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए बाहर से लैंस लाने के लिए बाध्य करता है तो संस्था प्रभारी से लिखित में अनुमति लेनी होगी। इसके लिए अस्पताल प्रभारियों को नेत्र ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर...

भयानक सच: श्मशान में भी करना पड़ रहा इंतजार, लग रही शवों की कतार

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। देश में सबसे पहले कोरोना के हॉटस्पॉट बने भीलवाड़ा में फिर से हालात खराब हो चुके हैं। अब तक सौ कोरोना संक्रमितों की मौतें हो चुकी है। एक भयानक सच यह सामने आया है कि शहर के जो श्मशान है उनमें भी अब इंतजार के बाद अंतिम संस्कार करने का मौका मिल रहा है। राजस्थान पत्रिका ने शहर के प्रमुख पंचमुखी मोक्षधाम में पिछले तीन माह में हुए अंतिम संस्कार के आंकड़ों को खंगाला तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। सितंबर माह अब तक ६८ लोगों की मौत हो चुकी है। शहर का प्रमुख पंचमुखी में सितंबर माह में १४१ दांह संस्कार हो चुके है। इनमें से ५७ लोगों के शव कोरोना संक्रमित है। स्थिति यह है कि एक दिन में ९ शव यहां आए है। २८ दिन में १४१ जने के अन्तिम संस्कार भीलवाड़ा में मौतों का सिलसिला जारी है। मरने वालों की संख्या में खासी वृद्धि हुई है। पंचमुखी मोक्षधाम के अनुसार जुलाई में ३६ जनों का दाहं संस्कार हुआ उनमें से २ कोरोना संक्रमित थे। अगस्त में आंकड़ा बढ़कर ५५ तक पहुंचा तो कोरोना संक्रमित शव ७ आए, लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि २८ सितंबर सुबह तक १४१ शव दाह संस्कार के लिए आए। उनमें से ५७...

एमजीएच के बिगडऩे लगे हालात

Image
भीलवाड़ा . कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार को लेकर जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन धरातल पर सरकारी अस्पताल में मरीजो को उपचार नहीं मिल रहा है। उनकी देखभाल के लिए स्टॉफ तक नहीं है। डाक्टरों की टीम थक चुकी है। वे अब अपनी बला को टालने में लगे है। इसके चलते अब उपचार के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। वीवीआईपी है तो उसके लिए डाक्टरों की टीम लग जाती है। मरीज की पहचान नहीं है तो उसे देखने के लिए स्टॉफ तक नहीं है। आमजन की पहुंच से दूर निजी चिकित्सालय अब भले ही गाइड लाइन से कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे है, लेकिन वही की फिस सुनकर मरीज सरकारी उपचार के भरोसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हो रहे है, जो उनके लिए ही घातक हो रहा है। एमजीएच में ऐसे कई मामले सामने आए है जिनको उपचार तक नहीं मिला है। एमजीएच में भर्ती हुए मरीज के परिजन ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके भाई बीमार होने पर शुक्रवार शाम 7 बजे एमजीएच में ले गया। कमरा नम्बर 92 नम्बर में बैठे चिकित्सकों ने मरीज की बीमारी के बारे में बिना कुछ जाने फार्म भर कर वॉर्ड में भेज दिया। वॉर्ड में जाने के बाद वॉर्ड बॉय से बोल...

11 करोड़ की खरीद हो चुकी ऑक्सीमीटर, वेपोराइजर व ऑक्सीजन सिलेण्डर

Image
भीलवाड़ा . कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढऩे के साथ ही मेडिकल स्टोरो पर इन दिनों पल्स ऑक्सीमीटर, वेपोराइजर के साथ अब ऑक्सीजन सिलेण्डक की खूब डिमांड है। लोग शरीर में ऑक्सीजन का लेवल और पल्स मापने के लिए ऑक्सीमीटर खरीद रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीमीटर के साथ वेपोराइजर की बिक्री भी अचानक बढ़ गई है। लेकिन अब हर घर में १२ लीटर क्षमता का ऑक्सीजन सिलेण्डर की मांग तेजी से बढ़ी है, लेकिन यह आसानी से नहीं मिल रहा है। अब तक करीब जिले में ११ करोड़ का माल लोग खरीद चुके है। कोरोना महामारी शुरू हुई तो मास्क और सेनेटाइजर की बिक्री बढ़ी थी। अब पल्स आक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीमीटर व वेपोराइजर खरीदने के लिए ग्राहक दवा दुकानों पर पहुंच रहे हैं। १२ लीटर का ऑक्सीजन सिलेण्डर कोरोना संक्रमण के चलते ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। लोग अपने घरों में १२ लीटर क्षमता का ऑक्सीजन सिलेण्डर रखने लगे है ताकि किसी के बीमार होने पर वे तुरन्त ऑक्सीजन सिलेण्डर लगाकर अस्पताल पहुंच सके। शहर में अब तक २०० से अधिक सिलेण्डर की बिक्री हो चुकी है। इनकी कीमत ६०० से ७०० रुपए बताए जा रहे है। एक लाख बिक चुके ऑक्सीम...

कोरोना से 7 की मौत, आंकड़ा 101 हुआ

Image
भीलवाड़ा . कोरोना संक्रमण से रविवार को सरकारी व निजी अस्पतालों में कुल 7 जनों की मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 101 हो गया है। वही रविवार को 85 संक्रमित मिले। संक्रमितों का आंकड़ा 5766 पहुंच गया। अस्पताल के अनुसार बीलिया निवासी मालती देवी (५७), गुलाबपुरा निवासी शकूर मोहम्मद (५५), सागांनेर रोड स्थित सोना रिसोर्ट के सामने रहने वाली बसन्तीदेवी जोशी (६०), भीलवाड़ा निवासी बालूराम खटीक, जहाजपुर निवासी गर्भवती महिला, तिलकनगर निवासी कमला देवी खोईवाल तथा सांगानेरी गेट निवासी व पत्रकार दिलीप अग्रवाल (५८) की मौत हो गई। अग्रवाल समाज के महामंत्री राकेश अग्रवाल ने बताया कि दिलीप अग्रवाल ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में लगातार ७५ दिन तक भोजन बनवाने में तन-मन से मदद की थी। वे सुबह से लाकर शाम तक अग्रवाल उत्सव भवन में रहकर काम को देख रहे थे। दिलीप पिछले १९ सितम्बर से महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती थे। इसी प्रकार कमला देवी भी पिछले कुछ दिनों से एमजीएच में भर्ती थी। यह आरआरटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला की भुवा है। source https://www.patrika.com/bhilwara-n...

शारदीय नवरात्र 17 से, नवमी व दशमी एक ही दिन मनेगी

Image
भीलवाड़ा . कोरोना संक्रमण काल के बीच इस बार शारदीय नवरात्र 17 से 25 अक्टूबर तक मनाए जाएंगे। इसकी तैयारी मंदिरों में प्रारंभ हो गई है। देवी आराधना का पर्व इस बार विशेष संयोगों के साथ आएगा। बुद्धादित्य और सर्वार्थसिद्धि जैसे योग इस बार शक्ति साधना को और महत्वपूर्ण बनाएंगे। पंडित अशोक व्यास ने बताया कि नवरात्र में देवी के नौ स्वरूपों का पूजन किया जाता है। नवमी तिथि की समाप्ति रविवार सुबह 7.42 पर हो जाएगी। इसके बाद दशमी लग जाएगी इसीलिए नवमी व विजया दशमी अपराजिता पूजन इसी दिन किया जाएगा। नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें बुद्धादित्य योग, तीन रवि योग, एक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। इससे नवरात्रि में देवी आराधना करने वालों को सिद्धियां प्राप्त करने का विशेष अवसर मिलेगा। व्यास ने बताया कि घट स्थापना शनिवार को तुला राशि का चंद्रमा, चित्रा नक्षत्र, विष्कुंभ योग, करण किंस्तुन रहेगा। एक साल में चार नवरात्र आती है उसमें से दो गुप्त और दो उजागर नवरात्र होती है। अश्विन मास की नवरात्र सबसे खास मानी जाती है। इस नवरात्र में पूरे देश में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती हैं। दशमी के...

चौधरी जीतो एपेक्स के डायरेक्टर बने

Image
भीलवाड़ा . जैन समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था जीतों के डायरेक्टर पद पर भीलवाड़ा के समाजसेवी महावीरसिह चौधरी निर्वाचित हुए। यह निर्वाचन दो साल के लिए हुआ। चौधरी वर्ष 2013-15 तक भीलवाड़ा चैप्टर के संस्थापक चेयरमैन रहे। इस दौरान बेस्ट चैप्टर अवार्ड प्राप्त किया था। वर्ष 2016 से 18 तक जीतों वेस्ट जोन (राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़) के चेयरमैन रहते हुए बेस्ट जोन अवार्ड प्राप्त किया। चौधरी जीतों एपेक्स चेप्टर मेंबरशिप डवलपमेंट कमेटी के 2018 से 20 तक चेयरमैन रहकर देश के 70 चैप्टर्स में मेंबरशिप में 87 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की थी। जीतो की वैठक में चौधरी के एपेक्स डायरेक्टर पद पर निर्वाचन होने पर जीतो के पूर्व डायरेक्टर व जॉइंट ट्रेजरार जीतो एपेक्स राजेंद्र पोखरना, जेएटीफ ट्रस्टी तिलोकचंद छाबड़ा, जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चेयरमैन अजय लोढा़, जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चीफ सेक्रेटरी निश्चल जैन, जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के ट्रेजरार दीपक पानगडिया, एडवाइजर कमेटी मेम्बर्स सुशील डांगी, राजेंद्र गोखरू, भागचंद बम्ब, मुकेश पाटोदी, पंकज ओस्तवाल, बोर्ड मेम्बर दीपेश नेनावटी, जीसी जैन, महेंद्र नाहर, मनोहर लाल...

हुरड़ा में सर्वाधिक 14 सरपंच प्रत्याशी व लांबा में सीधा मुकाबला

Image
भीलवाड़ा . पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में हुरड़ा पंचायत समिति की २३ पंचायतों में नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई। २३ सरपंच पदों पर १५४ तथा २५९ वार्ड पंच के लिए ५६१ प्रत्याशी मैदान में है। इनको चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया। सरपंच पद के लिए लांबा में सीधा मुकाबला है जबकि सर्वाधिक १४ प्रत्याशी हुरड़ा पंचायत में है। मतदान ६ अक्टूबर को सुबह ७.३० से शाम 5.30 बजे तक होगा। पंचायत सरपंच वार्ड पंच सोडार ५ १९ गागेडा ८ ३८ खेजड़ी ८ २६ लाम्बा २ ३५ टोंकरवाड ४ १३ कवलियास ५ ४५ दांतड़ा ५ १९ जालमपुरा ८ १४ सरेरी ६ २१ हुरडा १४ ४९ कोटड़ी ६ २० आंगूचा ११ ४३ बराठिया ५ १४ बडला ६ १६ तस्वारियां ३ १२ रूपाहेली कलां११ ३१ भोजरास ९ १३ गढ़वालो का खेड़ा ७ २१ फलामदा ५ २१ उखलिया ७ १२ कानिया ८ २३ जालखेड़ा ३ २६ अंटाली ८ ३० कुल १५४ ५६१ source https://www.patrika.com/bhilwara-news/maximum-14-sarpanch-candidates-in-hurada-and-direct-contest-in-lamba-6426022/

संकट के समय भगवान की ग्रहण से बाहर निकालते

Image
भीलवाड़ा . हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में चल रहे पुरुषोत्तम कथा के दशम दिवसीय भगवान की शरणागत वत्सलता का वर्णन करते हुए योगेश्वरानंद ने कहा कि जीव को किसी भी संकट से ग्रस्त होने का अवसर जब आए तब उसे भगवान की शरण ही ग्रहण करनी चाहिए। खल कंस ने वसुदेव और देवकी को अपने कारागृह में कैद कर रखा था उस समय वसुदेव और देवकी ने जगत का आश्रय छोड़कर भगवान का आश्रय ग्रहण किया था। तब भगवान ने कृष्ण रूप में अवतरित होकर कंस और उनके साथियों का संहार कर वसुदेव देवकी को कारागार से मुक्त किया था। इसी प्रकार मगध नरेश जरासंध से युद्ध की भिक्षा मांगकर भीम के द्वारा उसका वध करवाकर, गिरिवज्र कंदरा में अवरुद्ध 20 हजार राजाओं को सदा के लिए मुक्त किया। प्रत्येक प्राणी को अपने दुखों से छुटकारा पाने के लिए सब प्रकार से भगवान की शरण लेनी चाहिए। सेवा भारती के विभाग मंत्री अशोक कुमार सेन, जिला सह मंत्री बसंतीलाल पोरवाल और पथिक नगर अध्यक्ष भैरूप्रसाद पारीक ने व्यासपीठ का पूजन किया। सांयकालीन सत्र में श्रीमद् भागवत कथा के सती चरित्र, ध्रुव व्याख्यान-आख्यान एवं पृथु चरित्र की चर्चा करते हुए भगवान के यज्ञ अवतार, ...

टंकी के बालाजी के शमशान के बरामदे का प्लास्टर गिरा

Image
भीलवाड़ा . राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से श्रमदान करके टंकी के बालाजी के शमशान की सफाई करने में लगे हुए है। लेकिन ये कार्यकताई रविवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब में बरामदे से निकलकर परिसर में फैली गंदगी को साफ करने के लिए नीचे आए। कार्यकर्ताओं के बरामदे से बाहर निकलते ही छत का प्लास्टर नीचे गिर गया। आवाज सुन सभी दंग रह गए। संघ के रामप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उस समय विधाधर लाड, घनश्याम सेन,सुशील मेहता, मुकेश रेगर, कमलेश सोमानी आदि थे। अग्रवाल ने जिला कलक्टर व नगर विकास न्यास अध्यक्ष शिवप्रसाद एम नकाते से शमशान की दशा सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरके-आरसी व्यास कॉलोनी का सबसे बड़ा शमशान यहीं पर है, लेकिन इसकी स्थिति दयनीय बनी हुई है। आज एक घंटे नवकार महामंत्र भीलवाड़ा. अहिंसा भवन शास्त्रीनगर में प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज तथा सभी जैन संतो के आह्वान पर राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेंस एवं मेवाड़ संघ मुम्बई के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक एक घंटे घरों में नवकार महामंत्र का जाप होगा। इस दौरान सौभाग्य मुनि की लम्बी आयु की जिनेश्वर भग...

डमी ईवीएम से समझा रहे मतदान प्रक्रिया

Image
भीलवाड़ा। पंच-सरपंच चुनाव में निर्वाचन विभाग से किसी को अलमारी तो किसी को बल्ला चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ। इसमें कैमरा, कोट, गैस चूल्हा, ब्रश, गुब्बारा, रोड लाइट, चारपाई, अंगूठी जैसे चिन्ह भी मिले। अब उम्मीदवार चुनाव चिन्ह सामग्री को खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। अब इन सामग्री को खरीदकर प्रचार कर रहे हैं। पंचायतीराज चुनाव में पहली बार सरपंच के लिए ईवीएम के जरिए मतदान हो रहा है। मतदाताओं को जानकारी देने के लिए डमी ईवीएम बाजार में आ गई। बाजार में इसकी कीमत प्रति पीस करीब 500 रुपए है। कई सरपंच उम्मीदवार डमी ईवीएम के जरिये मतदान प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं। इन दिनों पंचायत चुनाव के चलते गांव के विभिन्न मोहल्लों में खासी रौनक है। निर्वाचन आयोग ने सरपंच के लिए 50 हजार रुपए की खर्चं सीमा तय की है। वहीं प्रचार के लिए सरपंच उम्मीदवार पहली बार सोशल मीडिया के जरिए मतदान की अपील कर रहे हैं। इधर, पर्यवेक्षक संजय शर्मा ने रविवार को बदनोर क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रोटोकॉल अधिकारी जीएल चावला ने बताया कि पर्यवेक्षक ने मतदान व्यवस्था जांची व मतदान दलों से बात की। sourc...

बदनोर २० सरपंच के लिए मतदान आज

Image
भीलवाड़ा. पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बदनोर की 20 पंचायतों में सरपंच के लिए १३५ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सोमवार को होगा। मतदान सुबह ७.३० से शाम 5.30 बजे तक। मतगणना मतदान समाप्ति के बाद व परिणाम घोषित होंगे। उपसरपंच का चुनाव का 29 सितम्बर को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि मतदान आकड़सादा, बदनोर, बाजूंदा, भादसी, भोजपुरा, चैनपुरा, चतरपुरा, गारियाखेड़ा, गिरधारपुरा, जगपुरा, जैतगढ़, मोगर, मोथी, मोटरास, ओजियाणा, पारा, पाटन, रामपुरा, रतनपुरा व संग्रामगढ़ में कुल १३५ सरपंच पद के लिए तथा २२६ वार्ड पंच के लिए ४३४ प्रत्याशी मैदान में है। मतदान ८८ बूथों पर होगा। इनमें कुल ६६ हजार ५६ मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें ३३ हजार १३८ महिला व ३२ हजार ९१७ पुरुष मतदाता शामिल है। इन ८८ बूथों में ५७ बूथों पर ८००-८०० तथा ३१ बूथों पर ९००-९०० मतदाता है। मतदान शान्तिपूर्पक सम्पन्न कराने के लिए रविवार को मतदान को अन्तिम प्रशिक्षण देकर मतदान के लिए रवाना किया था। सभी मतदान दल शाम को अपने पहुंचकर मतदान की तैयारी पूरी की। मतदान केंद्रों का निरीक्षण भीलवाड़ा . जिले में प...

व्यापारियों को अब रखना होगा टीसीएस का हिसाब

Image
भीलवाड़ा। केन्द्र सरकार ने एक अक्टूबर से टैक्स कलेक्शन एट सोर्स (टीसीएस) लागू किया। सरकार का दावा है कि इस चालू वित्त वर्ष की बची अवधि के लिए देश के अंदर विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक भुगतान पर टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (टीडीएस) और टैक्स कलेक्शन एट सोर्स (टीसीएस) की दर में 25 फीसदी की कटौती की है। वहीं व्यापारियों का मानना है कि टीसीएस से उनकी मुश्किलें बढं़ेगी। मेवाड़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री के महासचिव आरके जैन ने केन्द्रीय वित्त मंत्री, राज्य वित्तमंत्री, केन्द्रीय कपड़ा मंत्री, उद्योग राज्य मंत्री व उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा, जिसमें टीसीएस प्रणाली हटाने की मांग की। कर सलाहकार अतुल सोमानी ने बताया कि फाइनेंस एक्स 2020 से टीसीएस के तीन नए प्रावधान जोड़े। कोई व्यक्ति एलआरएस के तहत 2.50 लाख डालर तक भारत से बाहर भेज सकता हैं। इसकी इनकम टैक्स में रिपोर्टिंग नहीं होती थी लेकिन अब यह प्रावधान लागू कर दिया है। 7 लाख रुपए से ज्यादा एक वित्तीय वर्ष में भेजने पर ऑथोरिसेड डीलर्स बैंक या एजेंसीज को 5 प्रतिशत टीसीएस कलेक्ट करना होगा। पेन नम्बर नहीं दिया है तो 10 प्रतिशत टीसीएस लिया जाए...

आंकड़ों का बड़ा खेल, स्टेट की सूची में 17 की मौत, एमजीएच में 66 मरे, वास्तविक में 94 की मौत

Image
भीलवाड़ा. अब तक कोरोना संक्रमितों को लेकर ही सरकार आंकड़ों को छुपाने के प्रयास में थी। लेकिन अब मौत के आंकड़ों में भी बड़ा अन्तर सामने आ रहा है। स्टेट की ओर से जारी सूची में भीलवाड़ा जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या शनिवार को शून्य तथा अब तक १७ बताई गई है। जबकि महात्मा गांधी अस्पताल के अनुसार शनिवार को तीन जनों की मौत हुई है तथा अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों की मौत का आंकड़ा ६६ बताया जा रहा है। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि शनिवार को ४ जनों की मौत हुई तथा अब तक ९४ जनों की मौत हो चुकी है। वही ९० संक्रमित मिले। संक्रमितों का आंकड़ा ५६८१ पहुंच गया। एमजीएच के अनुसार गुलाबपुरा निवासी श्याम सुन्दर, तिलक नगर निवासी पन्नालाल तथा रायपुर दवरिया निवासी कृष्ण गोपाल ने एमजीएच में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही एक निजी चिकित्सालय में नीमच निवासी कन्हैयालाल सोनी ने दम तोड़ दिया। खास बात यह है जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों में कोविड केयर सेन्टर प्रारम्भ तो करवा दिए है, लेकिन वहा हो रही मौत का आंकड़ा तक उनके पास उपलब्ध नहीं है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/17-killed-in-st...

सब पर भारी सितंबर, 26 दिन में 62 मौत

Image
भीलवाड़ा। जिले में दो माह से कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। कुछ दिन से हालात एेसे हंै कि जिले में कोरोना से कितने लोग मर रहे हैं, इसकी जानकारी चिकित्सा विभाग के पास भी नहीं है। कोविड केयर सेंटर पर भी प्रतिदिन दो मौत हो रही है। इसकी जानकारी प्रशासन के पास नहीं है। चिकित्सा विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि रोजाना दो दर्जन मौतें हो रही हैं। इनमें आधे से कम लोग ही अस्पताल पहुंच पा रहे हैं। इनमें भी आधे की ही जांच हो पाती। आधे उससे पहले कोरोना के शिकार बन चुके हैं। भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमण का पहला केस 19 मार्च को सामने आया। तब से आज तक के आंकड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। मार्च में 26 संक्रमन पर 2 मौत हुई थी, जो कुल रोगी का 7.69 फीसदी था। इसके बाद से कोरोना बेकाबू होता गया। 2६ सितंबर तक 5६८१ संक्रमित सामने आ चुके। इनमें 9४ की मौत हो गई। सितंबर में ही 3१०6 रोगी आ चुके। इनमें ६२ की कोरोना ने जान ले ली। वर्तमान मृत्यु दर लगभग २ प्रतिशत है। चिकित्सा विभाग के एक अधिकारी ने आशंका जताई कि अभी तो संक्रमण का चरम नहीं आया। सर्वाधिक मौतें सितंबर में कोरोना से जिले में सर्वाधिक मौतें ...

पीसीआर किट में मेडिकल कॉलेज की चूक मान रोका भुगतान

Image
भीलवाड़ा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने कोरोना जांच के पीसीआर किट में गड़बड़ी सामने आने के बाद तीन हजार किट के भुगतान पर रोक लगा दी। इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन से पूछा है कि यह किट खरीदने के बाद इनको क्रॉस चेक क्यों नहीं किया? उन्होंने चिकित्सा विभाग को भेजी रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की गलती बताई है। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली की कारवां कंपनी से कोरोना जांच के लिए 18.24 लाख रुपए में 9600 पीसीआर किट मंगवाए थे। इनसे ७ सितम्बर को जांच शुरू करने के साथ ही संक्रमण का प्रतिशत २० से बढ़कर ४२ प्रतिशत हो गया। किट की जांच तो ये खराब पाए गए। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज प्रशासन उपयोग में लिए तीन हजार किट के भुगतान की तैयारी में था। कलक्टर नकाते ने दखल देते भुगतान पर रोक लगा दी। कलक्टर ने मामले की जांच कराई। जिन अधिकारियों की लापरवाही रही, उनके नाम तय कर रिपोर्ट मुख्यालय भिजवा दी। नकाते ने माना है कि पीसीआर किट भले आइसीएमआर से अधिकृत कंपनी से खरीदे हो, लेकिन इनमें कुछ किट की जांच के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए था। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इनकी क्रॉस जांच उचित नहीं समझी। नकाते का कह...

विधवा बदाम को मिला सहारा

Image
भीलवाड़ा . संभागीय आयुक्त आरूषि मलिक के आदेश पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के निर्देश में चल रहे विशेष शिविर राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के साथ ही वंचितों के लिए वरदान बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सुवाणा पंचायत समिति क्षेत्र का है। इसमें एक विधवा को पेंशन व उसके बच्चों को पालनहार योजना का त्वरित लाभ प्रदान कर राहत दी गई। उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल ने बताया कि सुवाणा पंचायत समिति क्षेत्र के दांथल गांव निवासी ऊदा नायक की गत 12 अगस्त को आकस्मिक मृत्यु हो जाने से उसकी पत्नी बदाम देवी और तीन बच्चों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। ऊदा खेती-मजदूरी कर घर चलाता था लेकिन उसके चले जाने से परिवार की आजीविका का स्त्रोत समाप्त हो गया। आर्थिक स्थिति दयनीय होने से तीनों बच्चों धनराज, दुर्गा व सुशील की पढाई व घर चलाना बदाम के लिए मुश्किल हो गया। उसने बच्चों की पढाई छुडवा दी। मजदूरी में लगा दिया। आंगनवाडी कार्यकर्ता ने जब यह जानकारी पंचायत समिति में दी तो पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी ने घर पर जाकर विधवा पेंशन योजना का फार्म भरवाया तथा बच्चो की शिक्षा के लिए पालनहार योजना की जानकारी दी। आ...

कल शाम 6 बजे से बन्द होगी दुकाने

Image
भीलवाड़ा आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारिक संगठन अब एक जुट नजर आ रहे है। व्यापारी दिपावली से पहले लॉकडाउन लगाने की मांग कर रहे है। लेकिन सरकार व जिला प्रशासन व्यापारियों की इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ऐसे में अब हर व्यापारीक संगठन अपने स्तर पर बाजार खोलने का समय तय करने लगे है। शनिवार को दो और व्यापारिक संगठनों ने सोमवार से बाजार शाम ६ बजे से बन्द करने तथा रविवार को लॉकडाउन का निर्णय किया है। भीलवाड़ा इलेक्ट्रीक डीलक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील तलेसरा व महासचिव पारस ढा़बरिया ने बताया कि वे सोमवार शाम ६ बजे से दुकाने बन्द रखेंगे। रविवार को लॉकडाउन रखा जाएगा। इसी प्रकार भीलवाड़ा इंवेटर बेट्री डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र पीपाड़ा व सविच मयंक भदादा ने बताया कि २८ सितंबर से एसोसिएशन से जुड़ी सभी दुकाने शाम को बन्द कर दी जाएगी। रविवार को लॉकडाउन किया जाएगा। इससे पहले आधा दर्जन से अधिक व्यापारिक संगठनों ने निर्णय कर जिला कलक्टर को ज्ञापन भी दिया है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/shops-will-be-closed-from-6-pm-tomorrow-in-bhilwara-6424282/

हुरड़ा के 23 सरपंच के लिए 235 व 259 पंच के लिए 757 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Image
भीलवाड़ा . पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण में शनिवार को हुरड़ा पंचायत समिति की २३ पंचायतों में सरपंच व २५९ वार्ड पंचों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। २३ सरपंच पद के लिए २३५ प्रत्याशियों ने तथा २५९ वार्ड पंच के लिए ७५७ जने ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। इनकी जांच रविवार को होगी तथा रविवार को ही नामवापसी के बाद स्थिति साफ होगी। मतदान ६ अक्टूबर को सुबह ७.३० से शाम 5.30 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना होगी। अगले दिन उपसरपंच का चुनाव होगा। पंचायत सरपंच वार्ड पंच सोडार ८ २१ गागेडा ९ ४४ खेजड़ी १० ३९ लाम्बा ५ ४३ टोंकरवाड ७ २२ कवलियास १० ५८ दांतड़ा ८ २५ जालमपुरा ११ २२ सरेरी ६ २८ हुरडा १४ ६८ कोटडी ९ २३ आंगूचा १३ ५६ बराठिया ८ १९ बडला ८ २७ तस्वारियां ५ २१ रूपाहेली कलां२१ ४४ भोजरास १० २३ गढवालो का खेडा १३ २४ फलामदा १० २६ उखलिया ११ २१ कानिया १४ ३१ जालखेड़ा ७ ३३ अंटाली १८ ३९ कुल २३५ ७५७ source https://www.patrika.com/bhilwara-news/757-filled-leaflets-for-23-sarpanch-and-235-for-259-parche-in-bhilwara-6424234/

एमरजेन्सी क्रेडिट लाइन गारन्टी स्कीम से उद्योगों को नहीं मिला फायदा

Image
भीलवाड़ा . मेवाड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री कोरोना से ग्रसित उद्योग एवं व्यापार को पुर्नजीवित करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत केन्द्र सरकार की ओर से घोषित एमरजेन्सी क्रेडिट लाइन गारन्टी स्कीम में सुधार करने व विस्तार की मांग की है। इसके लिए चेम्बर ने केन्द्रीय वित्तमंत्री, वित्त सचिव एवं रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया को पत्र लिखा है। महासचिव आर के जैन ने बताया केन्द्र सरकार ने उद्योग एवं व्यापार के पुर्नजीवन के लिए एमरजेन्सी क्रेडिट लाइन गारन्टी स्कीम की घोषणा की थी। इसके तहत बैंक 200 करोड रुपए तक के टर्नऑवर एवं 50 करोड तक की फंड बेस क्रेडिट लिमिट वाले उद्योग व व्यापार को 20 प्रतिशत अतिरिक्त कार्यशील पूंजी प्रदान कर सकते है। अतिरिक्त कार्यशील पूंजी के लिए इस योजना के लिए केन्द्र सरकार ने बैंकों को 100 प्रतिशत गारंटी दी थी। उनकी मूल पंूजी व ब्याज दोनों की सुरक्षा की गारंटी दी गई थी। केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत तीन लाख करोड रुपए के नई कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने की योजना थी। रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकडों के अनुसार 21 सितम्बर तक इस योजना के तहत अभी तक 1.77 लाख करोड के...

काशीपुरी सामुदायिक भवन की दुर्दशा

Image
भीलवाड़ा नगर परिषद की ओर से बीस साल पहले लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बनवाए काशीपुरी स्थित सामुदायिक भवन का बुरा हाल है। लम्बे समय से सामुदायिक भवन की मेन फाटक खुली पड़ी है। अंदर प्रवेश करें तो भगवान महावीर स्वामी सभागार मेन हॉल का दरवाजा खुला पड़ा है। पिछवाड़े जाकर देखा तो गलियारे में कबाड़ रखा हुआ है। हालात देखकर लगता है कि वहां की कई वर्षों से साफ सफाई नहीं की गई। ये कबाडख़ाना हो रहा है। गलियारे में सीसी होने के बाद भी झाड़-झंखाड़ व गाजर घास उगी है। सफाई के काम आने वाली ट्रॉली व कचरा डिब्बे पड़े हुए हैं। पूर्व पार्षद सुरेश बंब ने बताया कि पांच साल से यहां के यही हालात हैं। एक साल से मेन फाटक व हॉल का दरवाजा खुला पड़ा है। कई वर्षों से रखरखाव के अभाव में लैट्रिन व बाथरूम में भी टूट-फूट हो रही है। यहां एक बोरिंग भी है, जो पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। इसकी सुध लेने वाला नगर परिषद में कोई अधिकारी नहीं है। एक करोड़ की लागत से बने इस सामुदायिक भवन को भगवान भरोसे छोड़ा हुआ है। बम्ब ने बताया कि काशीपुरी जैसी पॉश कॉलोनी में दुर्दशा का शिकार होकर पड़े इस सामुदायिक भवन को किराए पर ले...

भीलवाड़ा में कोरोना से एक दिन में 12 की मौत, 2 दिन में 16 मरे

Image
भीलवाड़ा. जिले में कोरोना से शुक्रवार को १२ जनों की मौत हो गई। यह एक दिन में अब तक की सर्वाधिक मौतें हैं। गुरुवार को चार जनों की मौत हुई थी। दो दिन १६ जने कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को १०६ संक्रमित मिले। जिले में मृतक संख्या ९० व संक्रमितों का आंकड़ा ५५९१ पहुंच गया। इनमें अब तक ४०६१ लोग ठीक हो चुके हैं। एक पखवाड़े में भीलवाड़ा में कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें बिना लक्षण के कई लोग दुनिया छोड़ गए। एमजीएच के अनुसार, बनेड़ा के पूर्व उप प्रधान एवं कांग्रेस नेता मेघरास निवासी इस्लाम खां खायमखानी की एक सप्ताह से तबीयत खराब थी। वे होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे थे कि फेफड़ों में संक्रमण हो गया। सांस में तकलीफ होने पर तीन दिन पहले एमजीएच लाए। गुरुवार को प्लाज्मा चढ़ाया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। भीलवाड़ा के आजाद चौक में रहने वाले 78 वर्षीय केदार काबरा को भी कोरोना होने पर आरसी व्यास कॉलोनी के निजी अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया। तबीयत बिगडऩे पर वेंटीलेटर पर रखा लेकिन दम तोड़ दिया। सिंधुनगर के जगदीश सामरिया को भी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़...

कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने के लिए भी नहीं मिल रहा स्टॉफ

Image
भीलवाड़ा . कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। लेकिन लोग अब भी इसे हल्के में रहे है। लगातार संख्या बढऩे के कारण लोग महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती हो रहे है। अस्पताल में कोरोना संक्रमित के पहुचने से यह अंदाजा नहीं लग पा रहा है की कौन संक्रमित और कौन नहीं है। वही अस्पताल में मरीजों का उपचार करते-करते अब तक दो दर्जन से अधिक डाक्टर, ४० से अधिक नर्सिंग स्टॉफ, पैरा मेडिकल स्टॉफ व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के साथ ही उनके परिजन भी संक्रमित हो चुके है। इसके चलते अब कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने के लिए नर्सिंग स्टॉफ तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कई ऐसे कर्मचारी है जो संक्रमित होने तथा ठीक होने के बाद पुन: कोरोना वार्ड में ही ड्यूटी दे रहे है। एमजीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि अस्पताल के प्रथम तल के सभी वार्ड को कोरोना वार्ड बना रखे है। इसके अलावा ट्रोमा वार्ड व कोटेज भी इसी काम में लिए जा रहे है। वर्तमान में १५० से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती है। कोरोना संक्रमण के शुरू होने से लेकर अब तक उनके स्वयं के साथ दो दर्जन से अधिक डाक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके है। ४० से...

असहाय व्यक्ति भगवान की शरण लेता है तो सारे कार्यों में सफलता प्राप्त होती

Image
भीलवाड़ा हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में चल रहे पुरुषोत्तम कथा में योगेश्वरानंद ने बताया कि जिस प्रकार प्रत्येक क्षण, पल, दिन, महीने के अधिपति देव देवता होते हैं, परंतु यह अधिक मास प्रत्येक महीने में से तीन -तीन दिन बचकर 4 वर्ष में एकत्रित हुआ है। इसलिए इसका कोई अधिपति नहीं था। इसी कारण से मलमास भी कहा जाने लगा। परंतु भगवान विष्णु द्वारा इस मास को अपने संरक्षण में लेने के कारण यह मास पुरुषोत्तम मास के रूप विख्यात हुआ। इस मास में जो सनातन प्रेमी धार्मिक पारायण यथा दान-पुण्य, व्रत-उपवास, तीर्थ यात्रा और देव पूजन नहीं करता है उसे कष्ट भोगना पड़ता है, इसे पांडवों के वन में भटकने के दृष्टांत द्वारा समझाया। कथा प्रसंग के अनुसार असहाय व्यक्ति यदि भगवान की शरण लेता है तो उसके सारे कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। प्रात: कालीन सत्र में बस एक बार आ जाओ गोविंद की शरण में मधुर गीत भी व्यास पीठ से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महंत हंसराम उदासीन, अजमेर के महंत स्वरूप दास, पुष्कर के महंत हनुमान राम, किशनगढ़ के महंत श्याम दास, संत मयाराम, संत राजाराम, संत गोविंद राम सहित उपस्थित भक्तजनों न...

कोरोना ने ली चार जनों की जान

Image
भीलवाड़ा। जिले में कोरोना से गुरुवार को चार जनों की मौत हो गई। 133 संक्रमित सामने आए। मृतक संख्या 78 हो गई जबकि संक्रमितों का आंकड़ा ५४८५ पहुंच गया। जिले में अब तक ३१२३ लोग ठीक हो चुके है। एमजीएच अस्पताल के अनुसार आजादनगर निवासी गंगादेवी (६२) की उपचार के दौरान मौत गई। वह गत दिनों से संक्रमित थी। बिजौलियां निवासी अजित जैन (६५) को एमजीएच से जयपुर रेफर किया लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। अरिहन्त चिकित्सालय में भर्ती आमलियो की बारी निवासी सत्यनारायण चतुर्वेदी को एमजीएच में रेफर किया। एमजी अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक निजी चिकित्सालय में भर्ती आरके कॉलोनी निवासी सूरजकान्त शर्मा (८५) की भी मौत हो गई है। एमजीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन बेड बढ़ाए गए हैं। आयुष चिकित्सालय में ७० बेड ऑक्सीजन के तैयार होने पर ७ मरीजों को वहां भेजा। एमजीएच में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/corona-killed-four-people-in-bhilwara-6422093/

पंचायत समिति हुरड़ा की 23 ग्राम पंचायतों में आज नामांकन

Image
भीलवाड़ा . पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण में शनिवार को पंचायत समिति हुरड़ा की २३ ग्राम पंचायतों के सरपंच पद व २५९ वार्ड पंचों के लिए २६ सितबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन सुबह १० से ५ बजे तक भरे जा सकेंगे। इनकी समीक्षा २७ सितम्बर को सुबह 10 बजे से, नाम वापसी अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। मतदान ६ अक्टूबर को सुबह ७.३० से शाम 5.30 बजे तक। मतगणना मतदान समाप्ति के बाद व परिणाम घोषित उपसरपंच का चुनाव का ७ अक्टूबर को होगा। इन पंचायतों में भरे जाएंगे नामांकन हुरड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आगूचा, बराठियां, बडला, भोजरास, दांतड़ा, गढवालो का खेडा, गागेडा, हुरडा, जालमपुरा, कवलियास, खेजडी, कोटडी, लाम्बा, फलामादा, रूपाहेली, सरेरी, सोडार, तस्वारिया, टोंकरवाड़, उखलिया, कानिया, अण्टाली, जालखेडा ग्राम पंचायत में नामांकन भरे जाएंगे। बैठक स्थगित भीलवाड़ा . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जिला एवं उपखण्ड स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के साथ २६ सितंबर को होने वाली वीसी को स्थगित कर दिया है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/nomina...

दूसरी बार प्लाज्मा किया डोनेट

Image
भीलवाड़ा रक्तवीर विक्रम दाधीच ने बताया कि वृद्धि शंकर तिवारी और आशीष बाफना ने दो बार प्लाज्मा डोनेट कर मानवता की मिसाल कायम की है। जायंट्स ग्रुप ऑफ उमंग की अध्यक्ष ललिता विजयवर्गीय ने बताया कि आशीष बाफना गुरुवार सुबह ओ प्लस प्लाज्मा की जरूरत पडऩे पर वह जयपुर पहुंचकर मातृशक्ति को प्लाज्मा डोनेट किया। इस कार्य में कंचन मेमोरियल के शरद हिंगड व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री अनिल चौधरी का सहयोग रहा। क्लब अध्यक्ष ललिता विजयवर्गीय ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ उमंग की ओर से वृद्धिशंकर और आशीष बाफना को सम्मानित किया जाएगा। आशीष बाफना ने इससे पहले 5 सितम्बर को महात्मा गांधी ब्लड बैंक भीलवाड़ा में पहला प्लाज्मा दान किया था। इसी प्रकार रक्त मित्र समूह के सहयोग से रफीक खान कायमखानी ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेट किया। यह प्लाज्मा अस्पताल में भर्ती इस्लाम खा को चढ़ाया। इस दौरान रक्त मित्र समूह के कॉर्डिनेटर मुकीम खान उपस्थित थे। 127 रोगी लाभान्वित भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध सेवा समिति एवं आयुष अस्पताल महात्मा गांधी परिसर के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना बचाव के लिए...