teachers conference गुणात्मक शिक्षा के लिए शिक्षकों को अन्य कार्यों से मुक्त रखना जरूरी
भीलवाड़ा। teachers conference विभिन्न शिक्षक संघों की ओर से आयोजित सम्मेलनों में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की ओर से शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन राउमावि सुभाषनगर में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया इस अवसर पर शिक्षा में गुणात्मक सुधार विषय पर चर्चा हुई। चर्चा में यह सामने आया कि वर्तमान समय में शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जाता है। शिक्षकों के विद्यालय में लिपिकीय कार्य में व्यस्त रहने से वे शिक्षण पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं। वर्तमान समय का पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तकें भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण में बाधा है। विभाग की ओर से प्रतिदिन कई प्रकार की अनावश्यक सूचनाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मांगी जाती है जिससे शिक्षक उन सूचनाओं को बनाने में ही व्यस्त रहते हैं। इससे वास्तविक शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। संगोष्ठी में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अविलंब स्थानांतरण करने, शिक्षकों को बीएलओ सहित अन्य सभी प्रकार के गैर शै...