peacocks increased in bhilwara मोर का कुनबा बढ़ा तो हुए सब खुश
When the family of peacocks increased, everyone was happy भीलवाड़ा जिले का शभुकंर मोर, अब जिले में कुनबा बढ़ाने लगा है। विलुप्त होने की स्थिति में पहुंचे मोरों की आबादी वन क्षेत्र के साथ ही गांवों में फिर से बढऩे से ग्रामीण खुश है, जिले में वन विभाग व वन्य जीव सरंक्षण समितियां भी राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण के लिए प्रयासरत है। शुभंकर की अब पहचान प्रदेश में वन्य जीव संरक्षण के तहत राज्य सरकार ने जिलों में घटते स्थानीय वन्य जीवों की संरक्षण की दशा में अहम कदम उठाया था। इसी के तहत वन विभाग ने मार्च २०१६ में जिलों में अपने अपने शुभंकर घोषित किए और उनके संरक्षण का बीड़ा उठाया। भीलवाड़ा जिले में वन विभाग ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को शुभंकर घोषित किया। इस पर वन विभाग ने मोर के संरक्षण की दशा में कदम उठाए थे। जिले में मोर अब सुरक्षित एवं संरक्षित है और कुनुबा भी बढऩे लगा है। पीहू-पीहू अब सुनने लगे है बड़े बुजुर्ग बताते है कि 70 व 80 के दशक में जिले के अधिकांश गांवों में मोर हुआ करते थे, वह वन क्षेत्र व गांवों में सुरक्षित रहते थे। इनकी संख्या जिले में बीस हजार से अधिक ही थी, लेकिन मोरों ...