Posts

Showing posts from April, 2023

राहत मिली न बंदोबस्त सुधरे

Image
भीलवाड़ा. मंहगाई राहत कैंप में लोगों को पसीना बहाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के शहर में 14 स्थानों पर कैंपों में इंटरनेट व कंप्युटर के पुख्ता प्रबन्ध नहीं होने से लोग परेशान हैं। प्रताप नगर स्कूल में दोपहर एक बजे तक सर्वर बंद था।   काफी मशक्कत के बाद काम शुरू हुआ। लोगों का कहना है था कि वे सुबह साढ़े सात बजे से आए हैं। चार-पांच घंटों में भी काम नहीं हो रहा है। कई लोग इंटरनेट नहीं चलने से लौट गए।यही स्थिति चित्रकूट धाम में थी। लोग नेटवर्क का इंतजार करते रहे, लेकिन काम नहीं हुआ। उधर, शिविरों में ड्यूटी लगाए जाने से जिले भर के शिक्षक परेशान हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर है। ऐसे में जिला प्रशासन ने शिक्षकों की शिविरों में ड्यूटी लगा दी। शिक्षक संगठनों ने इस पर एतराज जताया है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि जिला समान परीक्षा के तहत नौवीं व ग्यारहवीं का अंग्रेजी का पेपर शनिवार को समाप्त हुए। अब रिजल्ट तैयार करने का दबाव है। शिक्षक कॉपियां जांचने में व्यस्त हैं। दो मई को रिजल्ट देना है। तीन मई से सभी सरकारी स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेशो...

बैलगाड़ी हांकते हुए बोली नारायणीदेवी, पीएम मोदी से उम्मीद, टै्रक्टर खरीदने में दिलाएं सहायता

Image
कानाराम मुण्डियार भीलवाड़ा. जमाना तो ट्रेक्टर आदि मशीनों का है, लेकिन आज भी गांवों में कुछ लोगों की जिन्दगी बैलगाड़ी के पहियों पर टिकी हुई है। कई जरूरतमंद लोग सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। या यूं कहे कि कई जरूरतमंदों तक सरकार की राहत प्रभावी तरीके से नहीं पहुंच पा रही है। भीलवाड़ा जिले के नौगावां गांव की नारायणीदेवी भी ऐसी ही जरूरतमंद है, जिसे केन्द्र व राज्य सरकार से राहत की दरकार है। वह सरकारी सहायता से ट्रेक्टर खरीदना चाहती है, ताकि खेती-बाड़ी का कार्य ट्रेक्टर से कर सके। साथ ही सरकार की उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन लगाना चाहती है। राजस्थान पत्रिका टीम को दोपहर में नारायणीदेवी पुर कस्बे से नौगावां रोड पर बैलगाड़ी हांकते हुए मिली। बैलगाड़ी पर उसकी भाभी एवं दो बालिकाएं सवार थीं। आग्रह पर उसने लगाम में ढील देकर गाड़ी रोक दी। नारायणी ने बताया कि घर का चूल्हा जलाने के लिए जंगल से लकडिय़़ां लेने जा रहे हैं। घर में गैस कनेक्शन नहीं है क्या, के सवाल पर बोली, कि हम गरीब लोग गैस कनेक्शन का कहां से कैसे लाएं? सरकार की उज्ज्वला योजना के बारे में पूछा तो बोली, कुछ समय पहले कई बा...

भीलवाड़ा मंडी: चांदी 100 व सोना 100 रुपए तेज

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शनिवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2040 से 2700, मक्का लाल 2000 से 2150, चना 4550 से 4700 रुपए, जौ 1850 से 2000, सरसों 4400 से 4700 रुपए प्रति क्विंटल रहे।   सर्राफा- शनिवार को चांदी में 100 रुपए तथा सोने के दामों में 100 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 71800, टंच -72800, सोना 10 ग्राम- 61500, जेवराती-58336, रवा- 61450 कलदार -800 रु. प्रति नग। bhilwara mandi price किराणा - चीनी 42, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 45, नमक 27, घी व...

Vivah Muhurat 2023: दो माह में बम्पर सावे, हर दूसरे दिन शुभ मुहूर्त

Image
भीलवाड़ा. Vivah Muhurat 2023: करीब डेढ़ महीने के बाद मई की शुरूआत से विवाह समारोह शुरू होंगे। गुरु उदय के साथ शहनाई की गूंज सुनाई देगी। 15 मार्च के बाद विवाह समारोह पर विराम लग गया था। हालांकि इस बीच अक्षय तृतीय पर अबूझ सावे के कारण कुछ समारोह हुए, लेकिन गुरु अस्त होने के कारण अधिकांश ने शादी की तिथियां मई-जून में निर्धारित की थी। क्योंकि इन दोनों महीनों में 16-16 मुहूर्त है। प्रत्येक दूसरे दिन शादी का मुहूर्त होने से दोनों महीनों में समारोह की धूम रहेगी। यह भी पढ़ें : अलकनंदा ने नृत्य की ताकत से जीती कैंसर की जंग आगामी शादियों के चलते दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर भीड़-भीड़ दिखाई दे रही है। ज्वैलर्स मनीष बहेड़िया का कहना है कि शादियों के सीजन में दुकानों पर सुबह से ही भीड़ पडऩा शुरू हो जाती है, दुल्हनों की सब से ज्यादा पंसद पायजेब, कन्दूरा, हार आदि की डिमांड है। कपड़ा व्यवसायी ने बताया कि दुल्हों की पसन्द राजपूत सूट पहली पसन्द बनी हुई है। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी ने बताया कि दुल्हन को दहेज में देने का सामान का पैकेज में खरीदारी की जा रही है। पंडित ने बताया कि कि गु...

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, आज से फिर शहर की होगी सफाई

Image
भीलवाड़ा. गत तीन दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार शाम को समाप्त हो गई है। सचिवालय में एलएसजी सचिव जोगाराम व अन्य अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद संयुक्त वाल्मीकि एवं श्रमिक संघ ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। शनिवार सुबह से कर्मचारी काम पर लौटेंगे। तीन दिन से करीब 1300 कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे। कर्मचारियों की सभी मांगों पर सहमति बनी है। इस वार्ता में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष रामदेव चन्नाल, पार्षद शिव प्रकाश घांवरी, नगर महामंत्री शंकर घोरण, रितेश मल्होत्रा शामिल थे। जिलाध्यक्ष रामदेव चन्नाल ने बताया कि सरकार ने साफ कर दिया है कि 30 हजार सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाएगी। खास तौर पर संविदा व अन्य तरीके से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी। हड़ताल पर चल रहे किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सरकार काेई कार्रवाई नहीं करेगी। अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह नगर परिषद सभापति के साथ ऑटो टीपर को हरी झंडी दिखाकर घर-घर कचरा संग्रहण के लिए रवाना किया जाएगा। आपको बता दें ...

घुमंतू आयोग के उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा

Image
राजस्थान राज्य विमुक्त घुमंतू आयोग के उपाध्यक्ष चतराराम देशबंधु के विरुद्ध धार्मिक भावना आहत करने को लेकर एक मामला चित्तौडगढ़ जिले के कपासन पुलिस थाने में दर्ज हुआ। परिवादी एएसआई विक्रम सिंह की रिपोर्ट के अनुसार कपासन निवासी राधेश्याम वैष्णव पुत्र मांगीलाल एवं उनके अन्य साथी गणों ने थाना कपासन में एक परिवाद सीडी के साथ पेश किया। प्रस्तुत परिवाद के अनुसार चतराराम देशबंधु जिन्हें राजस्थान सरकार की ओर से राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है, उन्होंने कपासन थाना अंतर्गत मेवदा कॉलोनी में 18 अप्रेल 2023 दोपहर में महापंचायत की आम सभा को संबोधित करते हुए विद्वेष पूर्ण आशय से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पर अभद्र टिप्पणी कर सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाओं एवं विश्वास को आहत किया है, जिससे वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा की है । चतराराम देशबंधु की उक्त अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार चतराराम ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने की अभद्र टिप्पणी स्वेच्छा पूर्वक की है। कपासन पुलिस ने परिवाद एवं सीडी के आधार पर चतराराम देशबंधु के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा...

गहलोत को रावण कहने पर कांग्रेस हुई नाराज

Image
राजस्थान में चित्तौडग़ढ़ में भाजपा की ओर से गुरूवार को किए गए जन आक्रोश महा घेराव में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजनीति का रावण कहने के बयान को लेकर कांग्रेस खासी नाराज है। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत समूचे बयान को लेकर अब शेखावत पर मानहानि का दावा करेंगे। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत की गांधीवादी छवि हैं और वे भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने वाले मुख्यमंत्री है। शेखावत ने गहलोत को राजनीति का रावण बताया है, जो प्रदेश की जनता को आहत करने वाला है। शेखावत का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि संजीवनी क्रेडिट सोसायटी में प्रदेश के हजारों गरीब परिवारों का पैसा अटका हुआ है। लोगों को शेखावत यह पैसा दिलवाने की पहल क्यों नहीं कर रहे है। जाड़ावत ने कहा कि शेखावत की ओर से मुख्यमंत्री के लिए दिए गए बयान को लेकर वह न्यायालय में शेखावत के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे। जाड़ावत ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री सिंह ...

भीलवाड़ा मंडी : चांदी 100 व सोना 50 रुपए तेज

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शुक्रवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2040 से 2600, मक्का लाल 2000 से 2100, चना 4500 से 4625 रुपए, जौ 1850 से 2000, सरसों 4400 से 4650 रुपए प्रति क्विंटल रहे।   सर्राफा- शुक्रवार को चांदी में 100 रुपए तथा सोने के दामों में 50 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 71700, टंच -72700, सोना 10 ग्राम- 61400, जेवराती-58623, रवा- 61350 कलदार -800 रु. प्रति नग। भीलवाड़ा मंडी भाव किराणा - चीनी 42, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 45, नमक 27, घी वन...

बंदूक की सफाई कर रहा था पति, अचानक ट्रिगर दब गया, पत्नी दुर्गा कंवर को लगी गोली

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/काछोला. थाना क्षेत्र के गोठड़ा में गुरुवार को दुनाली बंदूक की सफाई के दौरान ट्रिगर दबने से चली गोली ने विवाहिता की जान ले ली। बंदूक की सफाई महिला का पति कर रहा था। घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।   थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि गोठड़ा में भगवतसिंह राजपूत दोपहर में बंदूक साफ कर रहा था कि अचानक ट्रिगर दब गया। लॉडेड बंदूक से निकली गोली भगवतसिंह की पत्नी दुर्गा कंवर (45) को जा लगी। यह भी पढ़ें : घरवालों से छिपकर बाइक चलाने निकला था 14 साल का किशोर, नासमझी के कारण हुआ बड़ा हादसा परिजन गम्भीर हालत में दुर्गाकंवर को काछोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। महिला के पेट मे चोट का गहरा घाव था। हालात नाजुक होने पर महिला को भीलवाड़ा रैफर कर दिया। घटना के बाद मृतका का पति भगवत सिंह खुद काछोला थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी।   इधर, काछोला अस्पताल के चिकित्सक अभिषेक कुमार ने बताया कि घायल दुर्गा को परिजन अस्पताल लेकर आए थे। परिजनों ...

किराएदार का सत्यापन: मकान मालिक सचेत न पुलिस को परवाह

Image
पुलिस मुख्यालय की हालिया अपराध रिकॉर्ड रैकिंग में भीलवाड़ा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिन जिलों में एक साल में मुकदमों की संख्या बढ़ी, उनमें भीलवाड़ा अव्वल रहा। वर्ष-2021 में जिले में 9,266 मुकदमे दर्ज हुए, जो एक साल में बढ़कर वर्ष-2022 में 11,021 हो गए। यानी एक साल में 18.9 फीसदी मुकदमे बढ़ गए।विशेषज्ञों का कहना है कि भीलवाड़ा में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। इसकी वजह यह भी है कि अपराधियों की पहचान के लिए सबसे जरूरी किराएदारों के सत्यापन को लेकर भीलवाड़ावासी सजग नहीं है। किराएदार को रखने पर मकान मालिक की पहली प्राथमिकता पुलिस से सत्यापन कराना होता है, लेकिन इसे लेकर न मकान मालिक सतर्क हैं और न ही पुलिस को परवाह है। खासतौर पर बाहरी राज्यों से आए लोगों का सत्यापन जरूरी है। पुलिस का कहना है कि 10 फीसदी मकान मालिक और फैक्ट्री संचालक भी सत्यापन नहीं कराते हैं। इसलिए भी जरूरी औद्योगिक नगरी है। यहां उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत विभिन्न राज्यों के लगभग डेढ़ लाख लोग काम-धंधे के चक्कर में रहते हैं। खासतौर से गंगापुर तिराहे से पुर तक बाहरी राज्यों के लोगों की संख्या अधिक ...

गर्मी ने बढ़ाई बिजली की खपत: अभी 24 लाख यूनिट अतिरिक्त, जो अगले माह 30 लाख यूनिट होगी

Image
भीलवाड़ा. गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ना स्वाभाविक है। आखिर गर्मी से बचाव के लिए कूलर-एसी का सहारा लिया जाता है। गर्मियों में जिले में 24 लाख यूनिट बिजली अतिरिक्त खर्च होे रही है। पहले 115 से 116 लाख यूनिट प्रतिदिन की खपत थी। विद्युत निगम अधिकारियों का कहना है कि मई में रोजाना 30 लाख यूनिट तक अतिरिक्त बिजली की मांग बढ़ जाएगी। इससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल भी करीब पचीस प्रतिशत बढ़ जाएगा। हालांकि दो दिन से मौसम खुशनुमा होने से बिजली की खपत में कमी आई है। ऐसे समझें बिजली की खपत - 1000 वाट का उपकरण एक घंटे इस्तेमाल करते हैं तो उससे 1 यूनिट बिजली खपत होती है। - 60 वाट के 4 पंखे घर में लगे हों और 12 घंटे चले तो करीब तीन यूनिट बिजली खर्च होगी। - 200 वाट का फ्रिज 8 घंटे चलने पर करीब डेढ़ यूनिट बिजली खपत करता है। - 750 वाट का आयरन आधे घंटे इस्तेमाल हो तो करीब पौन यूनिट बिजली खर्च करेगा। - 1600 वाट का एसी 5 घंटे चले तो करीब आठ यूनिट बिजली खर्च होगी। बिजली ढांचे को हो सकता है नुकसान जिले में गर्मी शुरू होते ही बिजली खपत 140 लाख यूनिट पहुंच गई है, जो सामान्य दिनों से 24 लाख यूनिट अधिक ह...

शेखावत बोले- गहलोत राजनीति के रावण

Image
केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने सीएम गहलोत को राजनीति के रावण की उपाधि देने में भी चूक नहीं की। शेखावत गुरुवार को राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में भाजपा की जनाक्रोश रैली एवं महाघेराव से पहले सुभाष चौक में सभा को सम्बोधित करते हुए गहलोत सरकार एवं कांग्रेस पर जमकर शब्दों का प्रहार किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल से प्रदेश की गहलोत सरकार जनता को लूट रही है। धोखा दे रही है। जनता राजनीति के रावण अशोक गहलोत को हटाने का संकल्प लें। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के लिए केंद्र सरकार ने करीब चालीस करोड़ राज्य सरकार को दिए लेकिन राजस्थान में मुश्किल से छह से सात हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। मौजूदा राज्य सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनओं का नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रही है। महंगाई राहत शिविरों के नाम पर केवल गरीबों एव किसानों को परेशान किया जा रहा है। जब सब कछ ऑनलाइन है तो फिर कैम्प में बुलाकर रजिस्ट्रेशन की क्या जरूरत है। उज्जवला योजना के नाम पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना आमजन के साथ छलावा है।...

भीलवाड़ा मंडी: चांदी 100 व सोना 250 रुपए तेज

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में बुधवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2050 से 2550, मक्का लाल 2250 से 2550, चना 4550 से 4675 रुपए, जौ 1850 से 2150, सरसों 4500 से 4800 रुपए प्रति क्विंटल रहे।   सर्राफा-बुधवार को चांदी में 100 रुपए तथा सोने के दामों में 250 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 71300, टंच -72300, सोना 10 ग्राम- 61100, जेवराती-58336, रवा- 61050 कलदार -800 रु. प्रति नग। सोने चांदी नें लगातार तेजी देखने को मिल रही है।   किराणा - चीनी 42, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा...

सीएम गहलोत ने की उदयपुर के बड़गांव एसडीएम की तारीफ

Image
भीलवाड़ा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को महंगाई राहत कैंप के दौरान उदयपुर के बड़गांव एसडीएम रमेश बहेडिया से फोन पर चर्चा की। करीब ढाई मिनट की बातचीत में गहलोत ने रमेश बहेडिया के कामों की तारीफ की है।   शिविर में लोगों ने सवाल किया कि सरकार को महंगाई राहत कैंप लगाने की क्या जरूरत पड़ी है। इस पर बहेडिया ने लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने मायरा भरा है। इसे स्थानीय लोगों को बता रहे है। मुख्यमंत्री गहलोत ने इतना बड़ा मायरा भरा है यह लोगों के सामने रख दिया है। मायरा में यही संदेश दिया है कि मुख्यमंत्री देते-देते नहीं थकेंगे, लेकिन तुम लोग मांगते-मांगते थक जाओंगे। मुख्यमंत्री से और भी मांग कर सकते है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा आपने अच्छा किया। बहेडिया ने बताया कि वह बड़गाव एसडीएम है। वह पिछले पांच-छह माह से यहां है। यहां लोगों को मेवाड़ी भाषा में समझाया जाता है। वह मूलत: ज्योतिषी नगरी कारोई के रहने वाले है। बातचीत के दौरान गहलोत ने बहेडिया के प्रयासों की तारीफ की तथा महंगाई राहत कैंप को लेकर समझा कि लोगों के सामने क्या समस्या आ रही है। कैंप में लिखित स्लोगन के माध्यम से लो...

यह क्या, राहत ​शिविर के टेंट ही उड़ गए

Image
प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर के बीच बुधवार को एकाएक मौसम ने करवट ली। कई जिलों में सुबह से ही धूप छांव का मौसम रहा। दोपहर बाद कई हिस्सों में घने बादल छा गए। तेज हवा व बादलों की गर्जना के बीच कई स्थानों पर दस से लेकर तीस मिनट तक बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा, बेगूं व गंगरार क्षेत्र में तो आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। वही जिले के ही पहुंना के बारू में महंगाई राहत कैम्प में अंधड से टेंट ही उधड़ कर गिर गए। घटना में तीन जने चोटिल हो गए। वही भीषण गर्मी के दौर के बीच बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी उपखंड के बारु ग्राम में बुधवार दोपहर हलकी बारिश के दौरान उठे अंधड से महंगाई राहत कैंप के टेंट उखड़ गए। इससे लैपटॉप एवं कंप्यूटर को भी नुकसान हुआ। इस दौरान शिविर में टेंट गिरने से ई मित्र चालक प्रहलाद सुखवाल, रोशन लाल बोहरा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी सुखवाल आदि को चोंटे भी आई। इनमें रोशन लाल बोहरा,प्रहलाद सुखवाल को चित्तौड़गढ़ रैफर किया गया। तुरंत विद्युत व्यवस्था बंद करने से बड़ा हादसा होने से बच गया। चित्तौड़गढ़ जिले में बेगूं नगर सहित आसपास के क्षेत्र...

भीलवाड़ा मंडी: चांदी 100 व सोना 250 रुपए तेज

Image
bhilwara mandi price भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में बुधवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2050 से 2550, मक्का लाल 2250 से 2550, चना 4550 से 4675 रुपए, जौ 1850 से 2150, सरसों 4500 से 4800 रुपए प्रति क्विंटल रहे।   सर्राफा-बुधवार को चांदी में 100 रुपए तथा सोने के दामों में 250 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 71300, टंच -72300, सोना 10 ग्राम- 61100, जेवराती-58336, रवा- 61050 कलदार -800 रु. प्रति नग। किराणा - चीनी 42, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 45, नमक 27, घी वनस...

औसतन हर 36 घंटे में लग रही आग, शॉर्ट सर्किट बड़ी वजह

Image
भीलवाड़ा. शहर व आसपास औसतन हर 36 घंटे में किसी न किसी भवन,प्रतिष्ठान, उद्योग व बाड़े को आग अपनी चपेट में ले रही है। बीते साल भीलवाड़ा में आग लगने की 560 घटनाएं हुई, जिनमें अधिकांश की वजह शॉर्ट सर्किट था। नगर परिषद के बेड़े में 5 दमकल नए शामिल हुए हैं, लेकिन शहर के विस्तार को देखते संख्या कम है। गर्मियों में तापमान 45 डिग्री तक जा पहुंचता है। ऐसे में जंगलों व बाड़ों में आग लग जाती है। मई व जून में आग लगने के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं।   भीलवाड़ा शहर में दो फायर स्टेशन नगर परिषद तथा पटेल नगर में है। सरकार ने पांच नए दमकल भेजे लेकिन अभी पांच और की दरकार है। शहर के साथ आसपास के औद्योदिक इकाइयों में आए दिन आग की घटनाएं होती है। अत्याधुनिक लेडर की जरूरत सरकार ने हाल में 60 मीटर ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए फिनलैंड से अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लेडर का प्रावधान किया, लेकिन यह सुविधा भीलवाड़ा को नहीं मिली है। गत दिनों कांग्रेस नेता अनिल डांगी ने डीएमएफटी बैठक में हाइड्रोलिक लेडर का प्रस्ताव रखा था। स्टाफ की कमी नगर परिषद के दमकल विभाग में 35 ठेका कर्मचारी हैं। 20 चालक...

काले सोने के तस्करों की दौड़ रही लग्जरी गाड़ी

Image
राजस्थान में अफीम उत्पादक क्षेत्रों में काला सोना यानी अफीम पर अब तस्करों ने नजरें जमा दी है। मध्यप्रदेश के साथ ही पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के तस्कर अब राजस्थान के अफीम उत्पाद क्षेत्र भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा व झालावाड़ क्षेत्रों में अपनी सेंध मारने लगे है। यह तस्कर लग्जरी वाहनाें का ही उपयोग कर रहे है। यह लग्जरी वाहन भी चुराए हुए है। तस्करों में अधिकांशत राजस्थान के भी बाडमेर, नागौर के तस्करों की गैंग सर्वाधिक सक्रिय है। दूसरी तरफ राजस्थान पुलिस व केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने भी ऐसे तस्करों को दबोचने के लिए अपना मुखबीर तंत्र मुखबीर कर दिया है। इधर, राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से 239 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि थाना प्रभारी वीरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में मंगलवार को अरनोदा के समीप नाकाबंदी के दौरान अरनोदा की तरफ से आती एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 15 प्लास्टिक के काले कट्टों मे अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ मिला, जिसका वज...

भीलवाड़ा मंडी: चांदी 100 व सोना 450 रुपए तेज

Image
bhilwara mandi price भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में मंगलवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2050 से 2700, मक्का लाल 1900 से 2250, चना 4500 से 4640 रुपए, जौ 1850 से 1950, सरसों 4600 से 4750 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सर्राफा-मंगलवार को चांदी में 100 रुपए तथा सोने के दामों में 450 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 71200, टंच -72200, सोना 10 ग्राम- 60850, जेवराती-57810 रवा- 60800 कलदार -800 रु. प्रति नग। किराणा - चीनी 42, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 45, नमक 27, घी वनस्पति ...

खेल रहे थे ऑनलाइन सट्टा, धरे गए

Image
आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के धूमधड़ाके के बीच क्रिकेट सट्टा व ऑनलाइन सट्टे का बाजार भी तेजी से राजस्थान के कई जिलों में तेजी से पसर रहा है। चित्तौड़गढ़ जिले में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पेड़ों के नीचे सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर छह जनों को हवालात दिखा दी। गंगरार थाना पुलिस ने शनिवार शाम फ़र्ज़ी आईडी बनाकर ऑनलाइन सट्टा खिलवा कर लोगों को नुकसान पहुंचाने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, एक डोंगल एवं एक लैपटॉप चार्जर जब्त किया। जब्त लैपटॉप में लाखों का हिसाब मिला। पेड़ के नीचे ऑनलाइन सट्टा खिलवाते धरे गए आरोपियों में एक मध्यप्रदेश व पांच चित्तौड़गढ़ जिले के निवासी है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर गंगरार थानाधिकारी शिवलाल मीणा व उनकी टीम ने शनिवार शाम मेडी खेडा रेलवे फाटक के पास दबिश दी। यहां पेडों के नीचे 5-6 युवा मोबाइल, लैपटॉप एवं मोबाइल से चेटिंग करते हुए दिखे। पुलिस ने यहां मौजूद सभी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने पावटिया पुलिस थाना चंद...

भीलवाड़ा में होगा आरपीएल का रोमांच

Image
फटाफट क्रिकेट यानी इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के रोमांच के बीच भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, उदयपुर व राजसमंद जिले के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान क्रिकेट एसोसियेशन (आरसीए) प्रदेश के एसएमएस स्टेडियम जयपुर के साथ ही जिलों के नए क्रिकेट मैदान पर प्रदेश की पहली राजस्थान क्रिकेट लीग (आरपीएल) के मैच आयोजित करेगा। आईपीएल की तर्ज पर होने वाली इस प्रतियोगिता में राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। बांसवाड़ा में हाल ही नव निर्मित हरिदेव जोशी स्टेडियम के लोकार्पण के मौके पर गत 6 अप्रेल को आरसीए ने जिला प्रशासन से एमओयू किया है। इसके तहत बांसवाड़ा जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर ठीकरिया में नव निर्मित स्टेडियम में क्रिकेट की गतिविधियां संचालित करने और स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए विकसित करने समेत कई अनुबंध किए गए। बांसवाड़ा जिला क्रिकेट सचिव मनीष कुमार दवे ने बताया कि आरपीएल को लेकर ठीकरिया के हरिदेव जोशी स्टेडियम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मापदंड के अनुरूप आरसीए विकसित कर रहा है। यहां जल्द ही भारतीय क्रिकेट टी...

भीलवाड़ा में 20 दिन में 20 लाख यूनिट बढ़ी बिजली की खपत

Image
गर्मी के तेवर तल्ख होते ही अजमेर डिस्कॉम भी चौकड़ी भूलने लगा है। पारा चढ़ने के साथ बिजली की खपत बढ़ गई है। टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में बीस दिन के भीतर ही बीस लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ गई है। गर्मी से निजात के लिए घरों और दफ्तर में कूलर व एसी चलने लगे हैं। लिहाजा बिजली की मांग बढ़ गई। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जा रही है। ग्रामीणों के लिए कटौती बैरन बनी हुई है। पहले 104 लाख यूनिट, अब 124 लाख यूनिट डिस्कॉम अधिकारियों के मुताबिक 1 अप्रेल को बिजली की मांग 104 लाख यूनिट थी। 21 अप्रेल को आंकड़ा बढ़कर 124 लाख यूनिट पहुंच गया। जैसे-जैसे पारा चढ़ता गया। वैसे-वैसे मांग भी बढ़ती गई। हालांकि एक-दो दिन में पारा गिरने से बिजली की खपत 114 लाख यूनिट रह गई। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। मई-जून गर्मी के पीक सीजन को देखते हुए अफसर बिजली की व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं। मरम्मत के नाम पर कर रहे कटौती डिस्कॉम बिजली की व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए मरम्मत के नाम पर रोजाना शहर में कहीं ना कई कटौती की तलवार चला रहा है। घंटों कॉलोनियों की बिजली काटी जा रही है। ग्रामीण क्...

भीलवाड़ा मंडी : सोने की दमक व चांदी की चमक उतरी

Image
भीलवाड़ा मंडी भाव भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में सोमवार को को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2050 से 2650, मक्का लाल 2250 से 2850, चना 4550 से 4700 रुपए, जौ 1850 से 2050, सरसों 4500 से 4750 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सर्राफा-सोमवार को चांदी व सोने के दामों में 200-200 रुपए की कमी आई है। चांदी प्रति किलो - 71़100, चांदी टंच -72100, सोना 10 ग्राम- 60400, सोना जेवराती-57460 रवा - 60700 कलदार -850 रुपए प्रति नग। किराणा - चीनी 42, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 45, नमक 27, घी वनस्पति...

दो पक्षों में विवाद, कार्रवाई की मांग लेकर थाने के बाहर धरना

Image
शहर के तिलकनगर सेक्टर दस के पार्क में खेलने को लेकर में रविवार शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतना बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। कार्रवाई को लेकर एक पक्ष के लोग भीमगंज थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे माहौल गरमा गया। विधायक समेत कई जने थाने पहुंचे। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट भीमगंज थाने में दी। पुलिस ने समझाइश कर धरने पर बैठे लोगों को घर भेजा।   पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र दायमा ने बताया कि सेक्टर दस के पार्क में एक पक्ष के लोग शाखा लगाते हैं। शाम को वहां शाखा चल रही थी। शाखा में लोग खेल रहे थे। इस दौरान वहां कुछ लोग क्रिकेट खेलना चाहते थे। क्रिकेट और शाखा को लेकर विवाद हो गया। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के संघ कार्यकर्ता शुभंकर और एक अन्य घायल हो गया। दूसरे पक्ष के दो जनों को चोटआई। शुभंकर और उसके साथी को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। झगड़े की सूचना पर भीमगंज पुलिस पहुंची। इस दौरान आरएसएस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भीमगंज थाने पहुंचे। दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बाहर धरने ...

राजस्थान के इस शहर को खूब भाता है 'फलों का राजा' खपत जानकार हो जाएंगे हैरान

Image
भीलवाड़ा. गर्मी की सीजन आते ही फलों का राजा आम बाजार में आ गया। अकेले भीलवाड़ा शहर में रोजाना करीब 120 टन आम की खपत है। शहर में लंगड़ा व दशहरी किस्म का आम विशेष पसंद किया जा रहा है। बादाम, हापूस, केसर, तोतापुरी आदि किस्मों की बिक्री भी अच्छी खासी है। सीजन शुरू होने से आम के साथ अन्य फलों के भाव भी गिरने लगे हैं। अंगूर का सीजन अब समाप्ति की ओर है। तरबूज व खरबूज की मांग बरकरार है। इन राज्यों से भी आ रहा मंडी व्यापारी अभिषेक तंबोली ने बताया कि भीलवाड़ा में प्रमुख रूप से कर्नाटक, महाराष्ट्र व गुजरात के आम आते हैं। अभी बादाम, दशहरी, तोतापुरी व हापुस की अच्छी आवक है। यह भी पढ़ें : आज से मिलेगा 500 रुपए वाला गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली और फूड पैकेट मुफ्त, सीएम गहलोत का महंगाई राहत कैंप शुरू हापुस 700 रुपए दर्जन बाजार में हापुस आम भी आने लगे हैं। इनकी मांग ज्यादा नहीं है। हापुस कर्नाटक व महाराष्ट्र से आ रहे हैं। यह एक दर्जन हापुस आम के मंडी में थोक में भाव 550 से 600 रुपए तो फुटकर में 700 रुपए हैं। 5 से 7 ट्रक आ रहे रोज फल मंडी के अनुसार विभिन्न किस्मों के आम के 5-7 ट्रक माल रोज भीलवा...

रोजाना 120 टन आम हजम कर जाते हैं भीलवाड़ावासी

Image
भीलवाड़ा. गर्मी की सीजन आते ही फलों का राजा आम बाजार में आ गया। अकेले भीलवाड़ा शहर में रोजाना करीब 120 टन आम की खपत है। शहर में लंगड़ा व दशहरी किस्म का आम विशेष पसंद किया जा रहा है। बादाम, हापूस, केसर, तोतापुरी आदि किस्मों की बिक्री भी अच्छी खासी है। सीजन शुरू होने से आम के साथ अन्य फलों के भाव भी गिरने लगे हैं। अंगूर का सीजन अब समाप्ति की ओर है। तरबूज व खरबूज की मांग बरकरार है। 5 से 7 ट्रक आ रहे रोज फल मंडी के अनुसार आम की विभिन्न किस्मों के 5 से 7 ट्रक माल रोजाना भीलवाड़ा आता है। माल आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा व तेलंगाना के वरांगल से आ रहा है। एक ट्रक में करीब 20 टन आम आता है। इस हिसाब से 100-140 टन आम प्रतिदिन आ रहा है। शहर में आम का सीजन अगस्त-सितम्बर तक चलता है। विजयवाड़ा व हैदराबाद का बादाम आम की मांग भीलवाड़ा में खूब रहती है। हापुस 700 रुपए दर्जन बाजार में हापुस आम भी आने लगे हैं। इनकी मांग ज्यादा नहीं है। हापुस कर्नाटक व महाराष्ट्र से आ रहे हैं। यह एक दर्जन हापुस आम के मंडी में थोक में भाव 550 से 600 रुपए तो फुटकर में 700 रुपए हैं। इन राज्यों से भी आ रहा मंडी व्यापारी अभि...

सुवालका समाज की अच्छी पहल, समाज की जाजम पर निपटाए जाएंगे आपसी विवाद

Image
भीलवाड़ा. अखिल राजस्थान सुवालका संघ ट्रस्ट भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद की सभा सुवालका छात्रावास आजाद नगर में हुई। सभा में समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के लिए मंथन किया गया। छोटी छोटी बातो को लेकर समाज में पति-पत्नी के घरेलू विवादों से मनमुटाव होकर तलाक़ तक की नौबत आ जाती हैं। इसे लेकर सर्वसम्मति से समाज के परिवारों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव, आपसी विवाद के मामलों का निपटारा किया जाएगा।   इसके लिए समाज की अदालत में इन मामलों का रखकर निष्पक्ष निपटारा किया जाएगा। इसके लिए मई महीने में पांच दिवसीय समाज की अदालत लगाकर, दोनो पक्षों की सुनवाई की जाएगी। समझाइस से घरेलू विवादों का समाज की जाजम पर ही समाधान किया जाएगा। जिससे पीड़ितों को कोर्ट कचहरी जाने से निजात मिलेगी। अनाथ व निर्धन बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए समाज के फंड से लोन प्रदान किया जाएगा। प्रवक्ता गौरव सुवालका ने बताया कि समाज अध्यक्ष लोकेश कुमार सुवालका राशमी व सभाध्यक्ष सुमंत सुवालका के सानिध्य में आयोजित सभा में पाश्चात्य संस्कृति के दुष्प्रभाव से समाज में पनप रही संस्कार विहीन प्रीवेडिंग व बेबी शावर कुप...

साल दर साल बढ़ रहे ब्लैक स्पॉट, भीलवाड़ा में सुधार के नाम पर अफसर मौन

Image
जिले से गुजर रहे चार राष्ट्रीय राजमार्ग और एक स्टेट हाइवे पर साल दर साल ब्लैक स्पॉट (हादसे के स्थान) बढ़ रहे हैं। अफसरों की लापरवाही से लोेग असमय जान गंवा रहे हैं। इसके बावजूद हादसों की रोकथाम के प्रयास में अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। इसकी बानगी इससे मिलती है कि वर्ष-2021 में जिले में 9 ब्लैक स्पॉट थे। एक साल में बढ़कर वर्ष-2022 में आंकड़ा 13 पहुंच गया। जिले के 13 चौराहे किलर पाइंट हैं। हर साल ब्लैक स्पॉट कम होने की बजाए बढ़ रहे हैं। यहीं हाल टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा शहर का है। यहां भी छह दुर्घटना जोन चौराहे हैं, जहां लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल ही नहीं हो रही बल्कि दम भी तोड़ रहे हैं। पहले 138 हादसे, बढ़कर 155 हुए 2019 से 2021 तक भीलवाड़ा जिले में तीन साल में 9 ब्लैक स्पाॅट पर 138 हादसे हुए। इनमें 89 लाेगाें ने दम तोड़ा। ब्लैक स्पॉट की संख्या बढ़ी तो वर्ष 2020 से 2023 के बीच 155 हादसे हुए। इनमें 227 जनों की जान गई। 2020 से लेकर अक्टूबर 2022 तक बीते तीन साल में जिले में 2069 हादसे हुए। इनमें 907 घातक थे। इन हादसाें में 1001 लाेगाें की जान गई। कान्याखेड़ी चौराहा सबसे खतरनाक पुलिस, ...

कलयुग के यह श्रवण कुमार, बुजुर्गों को तीर्थस्थल की करवाते नि:शुल्क यात्रा

Image
श्रवण कुमार आपके द्वार की अनूठी पहBhilwara, Bhilwara, Rajasthan, Indiaल करते हुए मोतीबोर खेड़ा के समाजसेवी मनफूल सिंह चौधरी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न धर्मस्थलों की नि:शुल्क यात्रा करवा रहे हैं। समाजसेवी मनफूल सिंह चौधरी बताते हैं कि हर माह की अमावस्या को क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न धर्मस्थलों का नि:शुल्क भ्रमण करवाा जा रहा है। जो वृद्धजन किसी कारणवश यात्रा नहीं कर पाते उनके कारण उन्होंने यह बीड़ा उठाया है।   इस यात्रा के लिए एक बस आसींद बस स्टैंड तथा दूसरी बस गुलाबपुरा बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए लगाई जाती है। जो सुबह सात बजे रवाना होकर विभिन्न धर्म स्थलों पर पहुंचती है | यात्रा को लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह का माहौल है। मनफूल क्षेत्र के लोगों 12वीं बार यात्रा करवा चुके हैं। यात्रा में भीलवाड़ा के हरनी महादेव, सांवलिया सेठ, झांतला माता, शनि महाराज, सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं। यात्रा के दौरान अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था भी समाजसेवी चौधरी द्वारा निशुल्क की जाती है| यात्रा के लिए तीन दिन पूर्व करवानी पड़ती है बुकिंग कोई भी व...

Good News: 27 अप्रेल से चलेगी जम्मूतवी विशेष गरीब रथ ट्रेन, इन-इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/भीलवाड़ा। Good News: गर्मियों में यात्री भार को देखते रेलवे ने उदयपुर-जम्मूतवी विशेष गरीब रथ ट्रेन संचालन का निर्णय लिया। यह साप्ताहिक ट्रेन 27 अप्रेल से शुरू होगी। गरीब रथ भीलवाड़ा से गुजरेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाडी संख्या 04656, जम्मूतवी-उदयपुर सिटी गरीब रथ साप्ताहिक स्पेशल 27 अप्रेल से 29 जून तक चलेगी। ट्रेन के दस ट्रिप होंगे। यह भी पढ़ें : रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, अब वॉइस कमांड से बुक होगी ट्रेन की टिकट जम्मूतवी से हर गुरुवार को सुबह 5.45 बजे ट्रेन रवाना होगी। जयपुर रात 11 बजे पहुंचेगी। दस मिनट ठहराव के बाद उदयपुर रवाना होगी। भीलवाड़ा शुक्रवार सुबह 4.15 बजे और उदयपुर 7.30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गाडी संख्या 04655, उदयपुर सिटी-जम्मूतवी गरीब रथ साप्ताहिक स्पेशल 28 अप्रेल से 30 जून के बीच चलेगी। इसके भी दस ट्रिप होंगे। यह भी पढ़ें : रेलवे शुरू कर रहा है यहां के लिए नई ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट उदयपुर सिटी से हर शुक्रवार को दोपहर 2.20 बजे रवाना होकर शाम 5.10 बजे भीलवाड़ा व रात 9.35 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से रात 9.45 बजे प्रस्थान कर ...

महापडा़व पर रहे मंत्रालयिक कर्मचारी, राजस्व से जुड़े काम रुके

Image
भीलवाड़ा . राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शुक्रवार अवकाश पर रह कर महापड़ाव में हिस्सा लिया। जिला कलक्टर कार्यालय सहित उपखंड, तहसील कार्यालय में कार्य ठप रहा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शम्भूसिंह राठौड़ ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों का तहसीलदार पद पर पदोन्नति का कोटा, तहसीलदार सेवा नियम के अनुसार निर्धारित जो आजादी मिलने के साथ ही राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिलता आ रहा है, लेकिन राजस्व सेवा परिषद मंत्रालयिक कर्मचारियों के आरक्षित कोटे के पुनः निर्धारण की मांग कर रहे हैं।   वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतमसिह भुरटिया ने बताया कि राजस्व सेवा परिषद ने अनर्गल पदों का सृजन करवाया और अब उन्ही पदों को वापस खत्म करने की मांग की जा रही है। यदि राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिलने वाले कोटे से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। महामंत्री टीलसिंह महेचा ने बताया कि राजस्व सेवा परिषद की नीति से राजस्व विभाग में वर्ग संघर्ष पैदा हो गया। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत जिले के समस्त मंत्रालयिक कार्मिको के 5 वें दिन भी हड़ताल पर रहने से जिला मुख्यालय के साथ ही सम...

फर्जी कागजात से रजिस्ट्री की तैयारी, असली मालिक सामने आने पर खुली पोल

Image
भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास में फर्जी दस्तावेज से भूखंड की दूसरे के नाम रजिस्ट्री कराने का एक और मामला सामने आया है। आरसी व्यास कॉलोनी में बेशकीमती भूखंड के असली मालिक के सामने आने से फर्जी रजिस्ट्री होने से बच गई। न्यास ने सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कराया।   थानाप्रभारी नंदलाल रिणवा के अनुसार न्यास की आरसी व्यास कॉलोनी में एक भूखंड को उपेंद्रकुमार खंडेलवाल ने खरीदा। यह अब भी उनके पास है। खंडेलवाल पिछले दिनों भूखंड की प्रथम पंजीयन के संबंध में अखबार में साया आम सूचना देखकर चौक गए। इसमें रामूलाल जाट पुत्र हनुमान जाट ने उक्त भूखंड के प्रथम पंजीयन के लिए आवेदन किया। खंडेलवाल मामले की जानकारी के लिए न्यास पहुंचे। वहां उनको पता चला कि सीकर जिले के खण्डेला निवासी रामूलाल जाट के नाम से भूखंड के फर्जी दस्तावेज के आधार पर रजिस्ट्री के कागज न्यास में जमा कराए गए हैं। रामूलाल ने न्यास में जो दस्तावेज पेश किए, वह अपंजीकृत होने के साथ फर्जी बताए गए। न्यास में यह पहला मामला नहीं। पहले भी कुछ भूखंडों की रजिस्ट्री का प्रयास हुआ। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/preparation-of-reg...

जिला प्रमुख के बोलते ही हंगामा, सरंपचों ने निकाली भड़ास

Image
भाजपा कार्यालय में हुई पार्टी समर्थित सरपंच व जिला सहकारिता के पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर के समक्ष सरपंचों ने हंगामा किया। जिला प्रमुख बरजी बाई के सम्बोधन शुरू होते ही भाजपा से जुड़े सरपंचों ने विरोध दर्ज कराते हुए विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप जड़ दिया। इससे जिला प्रमुख पूरा उदबोधन नहीं दे पाई। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधि ने समझाइश की।   दरअसल, जिला कार्यालय में बुधवार को रहाटकर ने सरंपचों, जिला सहकारिता के पदाधिकारियों, नगर परिषद के पार्षद व पार्षद प्रत्याशियों की अलग-अलग बैठक हुई। समय कम होने से सरपंचों और जिला सहकारिता पदाधिकारियों की एक साथ बैठक शुरू हुई। जिला प्रमुख बरजी बाई का उदबोधन शुरू हुआ तो पार्टी के सरपंचों ने हंगामा किया। सरंपचों का कहना था कि जिला परिषद में उनकी पार्टी की जिला प्रमुख है। इसके बाद भी कांग्रेस के सरपंचों को विकास कार्यालय के पैसा मिल रहा। भाजपा के सरपंच परिषद के चक्कर काटकर तंग आ गए।   मेरी नहीं चल रही, सरकार बदलने का इंतजार इस पर जिला प्रमुख ने परिषद कार्य में असमर्थता जताते ह...

भीलवाड़ा मंडी: चांदी व सोने में 300-300 रुपए की तेजी

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में गुरुवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2040 से 2650, मक्का 2000 से 2100, चना 4500 से 4625 रुपए, जौ 1925 से 2070, सरसों 4500 से 4850 रुपए प्रति क्विंटल रहे।   सर्राफा- गुरुवार को चांदी व सोने के दामों में 300-300 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 71300, चांदी टंच -72300, सोना 10 ग्राम- 60600, सोना जेवराती-57860 रवा - 60550 कलदार -800 रुपए प्रति नग। bhilwara mandi price किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 45, नमक 27, घी वनस...

रंग-बिरंगी शिमला मिर्च ने बदली व्यापारी की तकदीर

Image
नेट हाउस से फायदा उस्मान लोहार ने सरकारी योजना से नेट हाउस लगाया। इसमें रंग- बिरंगी शिमला मिर्च लगाई। फसल तैयार होकर अच्छा उत्पादन दे रही है। अच्छे मुनाफे से उत्साहित होकर ओपन स्ट्रॉबेरी, देसी मिर्च, टमाटर की फ सल भी लगाई। मंडियों में शिमला मिर्च की मांग अधिक होने से आय में भी बढ़ोतरी हुई। इससे पहले लगाई खीरा-ककड़ी रास नहीं आई। रिश्तेदार से मिली प्रेरणा उस्मान ने बताया की अपने रिश्तेदार के यहां ग्रीन हाउस में खीरा -ककड़ी की फ सल देखी। फ सल को देखकर अपने खेत पर भी फ सल लगाने का निश्चय किया। रिश्तेदार की मदद से कृषि विभाग से संपर्क किया और सरकारी सहायता से नेट हाउस लगा कर खेती शुरू की। केंचुआ खाद बनाने की भी तैयारी किसान ने बताया की खेती के लिए सबसे उपयोगी खाद केंचुआ खाद है। इसके लिए वे खेत पर ही एकसौ बेड बनाकर केंचुआ खाद बनाने की तैयारी कर रहे हैं। जैविक फ सल के साथ इससे कम लागत में उपज मिल सकेगी। केंचुआ खाद पोषण पदार्थों से भरपूर एक उत्तम जैव उर्वरक है। यह केंचुआ आदि कीड़ों के द्वारा वनस्पतियों एवं भोजन के कचरे आदि को विघटित करके बनाई जाती है। फारूक लौहार — बीगोद source https...

भीलवाड़ा मंडी : चांदी चढ़ी, सोना टूटा

Image
bhilwara mandi price भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में बुधवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2040 से 2700, मक्का 2000 से 2100, चना 4500 से 4625 रुपए, जौ 1900 से 2070, सरसों 4600 से 4800 रुपए प्रति क्विंटल रहे।   सर्राफा- बुधवार को चांदी में 100 रुपए की तेजी व सोने में 200 रुपए की कमी आई है। चांदी प्रति किलो - 71000, चांदी टंच -72000, सोना 10 ग्राम- 60300, सोना जेवराती-57575 रवा - 60250 कलदार -800 रुपए प्रति नग। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 45, नमक 27, घ...

जिम्मेदार बेपरवाह... इसलिए कोठारी नदी में बढ़ रहा प्रदूषण, सीवरेज का पानी कर रहा प्रवेश

Image
भीलवाड़ा. शहर से सटकर गुजर रही कोठारी नदी में सीवरेज आदि का प्रदूषित पानी प्रवेश कर रहा है। एनजीटी ने जिला प्रशासन को कोठारी नदी में जाने वाले सीवरेज का पानी रोकने के आदेश दे रखे हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन एवं राजस्थान प्रदूषण नियत्रण मंडल बोर्ड के अधिकारी बेपरवाह दिखाई दे रहे हैं। आरजिया के पास कोठारी नदी के किनारे स्थित अंशल सिटी में बने सैकड़ों मकानों का सीवरेज का पानी सीधे कोठारी नदी में जा रहा है। यह पानी आरजिया एनिकट से होता हुआ आगे बढ़ रहा है। इससे कोठारी नदी प्रदूषित हो रही है। एसटीपी लगा, लेकिन चलाते नहीं- अंशल सिटी ने कॉलोनी से निकलने वाले दूषित व सीवरेज के पानी को ट्रीट करने के लिए एसटीपी लगा रखा है। इसका संचालन न करके एसटीपी के पास बनाए गए चार टैंक में जमा पानी को पाइप के माध्यम से कोठारी नदी में ट्रेच बनाकर छोड़ रहे हैं। जबकि राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के नियमों के अनुसार कॉलोनी का एक बूंद बिना उपचारित किए बाहर नहीं छोड़ सकते है़। सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट से ट्रीट करने के बाद भी इस पानी का उपयोग केवल पार्क व खेती के काम लिया जा सकता है। शिकायत के बाद भी कोई कार...

बिना पंजीकृत संस्था ने कर दी आवारा श्वानों की नसबंदी

Image
भीलवाडा. शहर की जनता आवारा श्वान से परेशान है। इनकी संख्या बढ़ रही। नगर परिषद सालों से श्वानों की नसबंदी की सोच रही, लेकिन संस्था नहीं मिल रही। हाल ही में एक संस्था सामने आई लेकिन उसका पंजीयन नहीं होने तथा गड़बड़ी करने पर उसका ठेका निरस्त कर दिया। इसके बाद भी परिषद ने उसे 60 लाख का भुगतान कर दिया। इस गड़बड़ी के मामले में मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव ललित कुमार ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर संतुलन जीव कल्याण एनजीओ की ओर से नगर परिषद में संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम में कथित अनियमितता की रिपोर्ट मांगी है।   श्वान को पालने वाली ज्योति खंडेलवाल ने बताया कि भीलवाड़ा में जिस संस्था को नगर परिषद ने काम दिया वह भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड से पंजीकृत नहीं है। फिर भी संस्था ने 1090 रुपए की दर से काम किया। संस्था की ओर से रीको में जो सेन्टर बनाया गया। वहां रखे गए श्वान को खाने को कुछ भी नहीं देने कुछ श्वान की मौत हो गई थी। इसे लेकर कुछ स्थानीय संगठनों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया था। उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और ठेका निरस्त कर दिया। इसके बावजूद संस्थान को 60 लाख का भुगतान क...

भीलवाड़ा मंडी: चांदी 100 रुपए टूटी, सोने में 300 रुपए की उछाल

Image
bhilwara mandi price भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में मंगलवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2040 से 2750, मक्का 2000 से 2150, चना 4500 से 4650 रुपए, जौ 1900 से 2050, सरसों 4650 से 4800 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सर्राफा- मंगलवार को चांदी में 100 रुपए टूटे व सोने में 300 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 70900, चांदी टंच -72000, सोना 10 ग्राम- 60600, सोना जेवराती-57300 रवा - 60300 कलदार -850 रुपए प्रति नग। किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 45, नमक 27, घी वनस...

गलत जांच कर झूठे मुकदमे में वृद्ध को पकड़ा, प्रतापनगर थानाप्रभारी गोदारा निलंबित

Image
अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्द्रसिंघ ने प्रतापनगर थानाप्रभारी राजेन्द्र गोदारा और मांडल थाने के सहायक उपनिरीक्षक चन्द्रप्रकाश (सीपी) को निलंबित कर दिया। दोनों का मुख्यालय टोंक पुलिस लाइन किया गया है। करीब तीन साल पूर्व मांडल थानाप्रभारी रहते गोदारा ने धोखाधड़ी के मामले में गलत जांच की और झूठे मुकदमे में वृद्ध व्यक्ति को जेल भेजा था। इस मामले में एएसआई अनुसंधान अधिकारी था। आईजी ने मामले को गंभीर मानते दोनों को निलंबित किया। इनको चार्जशीट दी जाएगी। विभागीय जांच भी होगी। कार्रवाई से भीलवाड़ा पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। जमीन विवाद: फर्जी दस्तावेज पेश करने का आरोप आईजी सिंघ् को मांडल निवासी रामजस टांक ने शिकायत दी थी। रामजस और उसके पडोसी किशन सोनी में जमीन विवाद है। किशन और उसके भाई का कॉम्प्लेक्स बन रहा था। वर्ष-2020 में किशन सोनी ने रामजस और उसके परिवार के खिलाफ मांडल थाने में मामला दर्ज कराया था। किशन ने आरोप लगाया था कि उसके स्वामित्व की पांच फीट जमीन दस्तावेज में कांटछांट कर रामजस ने हड़प ली। आपत्ति जताने पर रामजस और उसकी पत्नी मंजूलता और बेटी ने दीवार गिरा दी और बदसलू...

गर्मी ने खाया ताव, कूलर व पंखों की बिक्री बढ़ी

Image
भीलवाड़ा. गर्मी बढ़ने के साथ ही घरों में एसी, कूलर-पंखों की सार-संभाल शुरू हो गई है। पारा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों ने गर्मी से बचने के जतन शुरू कर दिए। धूप की तल्खी बढ़ी तो घरों में कूलर-पंखे शुरू हो गए। बाजार में दुकानों पर कूलर व पंखों की वैरायटी सजने लगी है। इस बार गर्मी के साथ इनके दाम में दस प्रतिशत की तेजी आने से जेब पर भारी पड़ रहा है। तीन-चार दिन से पारे में तेजी के साथ ही कूलर व पंखों का बाजार चढ़ा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में भीषण गर्मी के कारण बाजार में कूलर, पंखे, फ्रीज और एसी की मांग में और तेजी आएगी। व्यापारियों ने बताया कि पिछली बार से कूलर व पंखों के दाम में थोड़ा अंतर आया है। आने वाले समय में मांग बढ़ने से कूलर व पंखे के दामों में इजाफा होगी। पिछले कुछ दिनों से घरों में कूलर व पंखों की सार-संभाल शुरू हो गई है। लोग पुराने कूलरों की मरम्मत और रंग-रोगन में जुट गए हैं। लोहे की शीट की कीमत 70 से 90 रुपए बढ़ी पंखे व कूलर विक्रेता राकेश अग्रवाल ने बताया कि बाजार में अलग-अलग कम्पनियों के कूलर व पंखे उपलब्ध हैं। कूलर की बॉडी, मोटर व कलर की क्वालिटी के हिस...

भीलवाड़ा मंडी: चांदी चमकी तो सोना भी दमका

Image
भीलवाड़ा मंडी भाव भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में सोमवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2050 से 2400, मक्का 2000 से 2200, चना 4400 से 4650 रुपए, जौ 1900 से 2000, सरसों 4500 से 4800 रुपए प्रति क्विंटल रहे। भीलवाड़ा सर्राफा- सोमवार को चांदी व सोने में 200 रुपए की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 71000, चांदी टंच -72000, सोना 10 ग्राम- 60300, सोना जेवराती-57457 रवा - 60250 कलदार -800 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 45, नमक 27, घ...

भीलवाड़ा के सोनियाणा में लगेगा प्रदेश का दूसरा ग्लास प्लांट

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ के बीच सोनियाणा में प्रदेश का दूसरा ग्लास प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट पर 1500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्लांट से ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री के लिए ग्लास, ट्रेन, हवाई जहाज व अन्य में काम आने वाले ग्लास बनेंगे। करीब 800 टन प्रतिदिन उत्पादन होगा। इससे 500 लोगों को प्रत्यक्ष व 2 हजार से अधिक को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। रीको के सोनियाणा इंडस्ट्रीज एरिया में टेक्सटाइल और स्टोन इंडस्ट्रीज प्रोजेक्ट नहीं चलने के बाद सरकार ने यहां सिरेमिक एंड ग्लास इंडस्ट्रीज जोन को मंजूरी दी। यह प्लांट 3 लाख 67 हजार 500 वर्ग मीटर में लगेगा। भिवाड़ी में ग्लास उद्योग प्रदेश के पहला ग्लास उद्योग भिवाड़ी में है। सोनियाणा प्लांट में में टूटे ग्लास भी काम में लिए जाएंगे। अब तक ग्लास टूटने के बाद उसे कचरे में फेंक देते है, जो प्रदूषण बढ़ाता है। कच्चा माल राजस्थान से लेंगे ग्लास उद्योग के अधिकारी ने बताया कि प्लांट में सिलिका सैंड, डोलोमाइट, लाइम स्टोन, फेल्सपार का उपयोग होगा। इनमें कई खनिज भीलवाड़ा जिले में मिलेंगे जबकि अन्य बूंदी, राजसमन्द, सिरोही आदि जिलों से मंगवाएंगे। इस तरह के...

भीलवाड़ा मंडी : सोने व चांदी के भाव में 200 रुपए की कमी

Image
bhilwara mandi price भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शनिवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2050 से 2800, मक्का 2100 से 2300, चना 4550 से 4675 रुपए, जौ 1850 से 1950, सरसों 4650 से 4800 रुपए प्रति क्विंटल रहे।   भीलवाड़ा सर्राफा- शनिवार को चांदी व सोने में 200 रुपए की कमी आई है। चांदी प्रति किलो - 70800, चांदी टंच -71800, सोना 10 ग्राम- 60100, सोना जेवराती-57382 रवा - 60050 कलदार -800 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा - चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा 50, गेहूं का आटा 30 से 32, बेसन 70, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, राजमा 150, गुड़ 40 से 45, नम...

गर्मी हुई आग बबूला, भीलवाड़ा में चिढ़ाने लगा पारा

Image
वैशाख माह की शुरूआत के साथ ही टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा तपने लगी है। तापमापी का पारा रफ्तार पकड़ रहा है। गर्मी आग बबूला होने लगी है। शहर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री तथा न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन में पारा आधा डिग्री चढ़ गया। एक दिन पूर्व ही को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस था। पारा 39 पार हो जाने से लोगों को अभी से मई-जून की गर्मी की चिंता सताने लगी है। सुबह नौ बजे से ही सूर्यदेव रौद्र रूप दिखा रहे हैं। दोपहर में धूप की तल्खी ने आमजन के साथ पशु-पक्षियों को भी बेहाल करना शुरू कर दिया है। दोपहर में लोग छांव तलाशते हुए देखे जा सकते हैं। शीतल पेय और आइसक्रीम की डिमांड बढ़ी है। चौराहों पर गन्ने की चरखियों पर लोग ज्यूस का आनंद लेते देखे जा सकते हैं। दोपहर में फ्रीज का पानी पसंद किया जा रहा। मटकियों की मांग भी बढ़ी है। गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही लोगों के खानपान व पहनावे में भी बदलाव आ गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग अब हल्के सूती कपड़ों में नजर आने लगे हैं। तापमापी का पारा चढ़ते ही लोगों ने कूलर और एसी की सार-संभाल करनी शुरू कर दी है। ....... पांच दिन में पार...

तापमान में बढोतरी को देखते हुए चिकित्सा विभाग का अलर्ट जारी

Image
भीलवाड़ा. तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से हीट वेव (लू-ताप) के संबंध में गर्मी से सबंधित बीमारियों पर राष्ट्रीय कार्य योजना तैयार की है।   इस संबंध में मंत्रालय की ओर से स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की गई है। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि सभी केन्द्रों पर जरुरत की दवाइयां तथा ओआरएस का घोल पहुंचाया जा रहा है। सभी चिकित्सक व नर्सिंग स्टॉफ को भी जरूरत के आधार पर दवाओं की मांग पूरी करने को कहा है। सावधानी बरतें-लू से बचें - पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थ जैसे छाछ, नींबू का पानी, कैरी का पानी का उपयोग करें। - यात्रा करते समय पानी साथ रखें। - निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें। - संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। - विशेष तौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सूर्य के ताप से बचने के लिए बाहर जाने एवं कड़ी मेहनत से बचें। - स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें। - जहां तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के सम्पर्क से बचें। - जानवरों को छाया में बांधें और उन्हे पर...

Opinion : अवैध खनन के ' माफिया-राज ' पर लगे अंकुश

Image
कानाराम मुण्डियार राज्य की नदियों से बजरी खनन एवं पत्थरों की खदानों से अवैध खनन व रॉयल्टी की अवैध वसूली के माफियाराज पर अंकुश नहीं लग रहा है। सरकार में बैठे मंत्री व नेताओं के हाथ भी खनन माफियाओं से मिले दिखाई दे रहे हैं। हाल ही भीलवाड़ा जिले में दरीबा, समोड़ी में चुनाई पत्थर की रॉयल्टी वसूली के ठेके को लेकर खनिज विभाग की मेहरबानी सामने आई हैं। यह ठेका राजस्व मंत्री रामलाल जाट के रिश्तेदार राहुल चौधरी के नाम है। यहां 10 अवैध खदानों की आड़ में 100 से अधिक खदानों से पत्थर निकाल कर रॉयल्टी वसूली गई है। फिर भी विभाग ने रॉयल्टी वसूली में ठेकेदार का ठेका तीन माह के लिए बढ़ा दिया। नया ठेका करने की तिथि आई तो उसे भी आगे बढ़ा दिया। इसी तरह भीलवाड़ा जिले से गुजर रही बनास नदी से बजरी खनन में रॉयल्टी वसूली को लेकर भी घमासान मचा हुआ है। रॉयल्टी की आड़ में ठेकेदार अवैध वसूली कर सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। तय दर से आठ गुना रॉयल्टी वसूली जा रही है। ट्रक यूनियन एवं क्षेत्र के लोग भारी विरोध पर उतरे हुए हैं। फिर भी विभाग के अफसरों की चुप्पी समझ से परे है। ठेकेदारों के बुलंद ह...

राजस्थान के 14 शहरों में लौटेगा रेडियो युग, एफएम पर फिर गूंजेगा मधुर संगीत

Image
भीलवाड़ा. राज्य के 14 शहरों में रेडियो का दौर लौटेगा। दूरदर्शन रिले केंन्द्रों में इसकी शुरुआत होगी। केन्द्र सरकार ने देश में 100 एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत राजस्थान में 14 सेन्टर शुरू होंगे। दूरदर्शन रिले केन्द्रों में 100 वाट के एफएम ट्रांसमीटर लगाए गए हैं। जिससे एफएम रेडियो शुरू हो चुका है। इसमें वस्त्रनगरी भीलवाड़ा भी शामिल है। फिलहाल टेस्टिंग पर दो घंटे चल रहा है। एफएम रेडियो शुरू होने से लोगों का न केवल मनोरंजन बढ़ेगा, बल्कि सरकारी योजनाओं, मनोरंजन, मौसम, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि समेत रोचक जानकारी भी सुनने को मिलेगी। कितने चैनल चलेंगे, स्पष्ट नहीं एफएम रेडियो का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। फिलहाल प्रतिदिन दो घंटे सुबह 7.30 से 9.30 बजे पुराने गाने व सदाबहार गीत सुन सकते हैं। प्रादेशिक चैनल कितने चलेंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है। 20 किलोमीटर तक गूंजेगी मधुर धुन- एफएम के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, संगीत एवं ज्ञानवर्धक जानकारी सहित विविध कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा। 20 किलोमीटर दायरे में एफएम सिग्नल रहेंगे। यह भी पढ़ें : राजस्थान के 2 ...