भीलवाड़ा 7 विधानसभा क्षेत्र में एंटीजन रेपिट टेस्ट

भीलवाड़ा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के निर्देश पर कोरोना संक्रमित मरीजो को चिन्हित करने के लिए गुरूवार से भीलवाड़ा जिले के सभी सातों 7 विधानसभा क्षेत्र व शहर में 2 माईक सिस्टम युक्त कुल 9 ओपीडी वेन के माध्यम से ा आईएलआई व अत्यधिक संक्रमित क्षेत्रों में डोर.टू.डोर एंटीजन टेस्ट शुरू किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि इन ओपीडी वेन द्वारा एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आने पर उसे कोविड संक्रमित मरीज की श्रेणी में रख उपचार शुरू किया जाएगा। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मौके पर ही उसका आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रत्येक उपखण्ड क्षेत्र में आईएलआई व अत्यधिक संक्रमित क्षेत्र में ओपीडी वेन द्वारा डोर.टू.डोर एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। जिससे कि आमजन को घर पर ही सैम्पलिंग व जांच की सुविधा प्राप्त होगी।
साथ ही पूर्व के अनुसार प्रत्येक सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी पहले की तरह आरटीपीसीआर जांच की प्रक्रिया यथावत रहेगी।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/antigen-rapit-test-in-bhilwara-7-assembly-constituency-6855404/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा