Posts

Showing posts from January, 2021

भीलवाड़ा में निर्दलीय क्यूं कर बन गए किंग मेकर, जानिए पूरी खबर

Image
भीलवाड़ा । नगर परिषद के 70 वार्ड में भाजपा 31 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन स्पष्ट बहुमत हांसिल नहीं कर सकी। यहां चुनाव जीतकर आए 17 निर्दलियों के हाथ में सभापति की चाबी रहेगी। यहां कांग्रेस ने गत चुनाव के मुकाबले अपनी स्थिति को बेहतर बनाते हुए 22 सीटें जीती है। इधर, शाहपुरा, जहाजपुर व गंगापुर में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। कांग्रेस ने जिले में सीधे तौर पर आसीन्द में ही बड़ी जीत हांसिल की है। वही गुलाबपुरा व मांडलगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही है। जिले में सात निकाय में किस पार्टी का बोर्ड बनेगा और सभापति व अध्यक्ष की कमान किस के पास रहेगी यह 7 फरवरी २१ को ही मुख्य रूप से स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन सभापति व अध्यक्ष पदोंं के लिए भाजपा व कांग्रेस ने बाड़ेबंदी और कड़ी कर दी भाजपा ने Why did you become an independent King Maker in Bhilwara, know the who भाजपा का ६२ प्लस का दावा रह गया धरा भीलवाड़ा नगर परिषद में चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है। गत चुनाव में भाजपा ने ५५ में से ३८ सीट जीत कर पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड बनाया था,...

पहले चरण में टीके से छूटे 5017 हेल्थ वर्कर

Image
भीलवाड़ा। जिले में २९ जनवरी तक कोरोना वैक्सीन को पहला चरण पूरा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को जिले में पंजीकृत सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग कर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य २९ जनवरी तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए थे। हालांकि जिले में अब तक १३,४७३ पंजीकृत डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ को टीका लग पाया। अब कुल पंजीकृत १८,४९० में से ५०१७ को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लग पाई है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि शनिवार तक जिले में १८५ सेंटरों पर टीकाकरण हुआ। १३,४७३ ने टीके लगाए जबकि ९४५ हेल्थ वर्कर टीका केंद्र पर आए लेकिन किन्ही कारणों से टीका नहीं लगवाया। ४०७२ जनों ने टीके नहीं लगवाए है। अब सरकार से नए निर्देश मिलने के बाद ही टीके लगाए जाएंगे। ३ या ४ फरवरी से टीके का दूसरा चरण शुरू होगा। चिकित्सा विभाग के अनुसार, जिन हेल्थ वर्कर ने टीके नहीं लगवाए, उनके नाम पर सरकार के अगले आदेश तक कोई विचार नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि ऐसे हेल्थ वर्कर को बाद में खुद के खर्चे पर टीके लगवाने होंगे। हालांकि सरकार ने ऐसे हैल्थ वर्कर के नाम को रिफ्यूज करने को कहा है जिन्होंने टीके नहीं लगवाए है। हाला...

चार कमरों में 5-5 टेबल पर आज होगी 70 वार्डो की गिनती

Image
भीलवाड़ा। नगर परिषद के 70 वार्डो के लिए भाग्य आजमा रहे २८५ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार सुबह ९ बजे से होगा। ३८७ ईवीएम में बन्द १ लाख ८३ हजार ३०९ मतों की गणना तिलकनगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर शिव प्रसाद एम नकाते ने शनिवार शाम को कॉलेज का निरीक्षण करके वहा होने वाली मतो की गिनती की जानकारी ली। वही किसी भी सदस्यों को मतगणना कक्ष के अन्दर प्रवेश नहीं करने देने की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए है। वही आसीन्द, गुलाबपुरा, जहाजपुर, गंगापुर, शाहपुरा तथा मांडलगढ़ नगर पालिका के मतों की गणना उपखण्ड मुख्यालय पर होगी। इन छह निकायों के परिणाम दोपहर १२ बजे से पहले ही आ जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम में बन्द मतो की गणना रविवार सुबह 9 बजे से चार कमरों में होगी। इन चारों कमरों में 5-5 टेबल होगी। मतगणना के बाद परिणाम भी क्रमानुसार आएंगे। यानी पहले चरण में 1 से 5, 21 से 25, 41 से 45, 56 से 60, दूसरे चरण में 6 से 10, 26 से 30, 46 से 50, 61 से 65 इसी क्रम में अगले परिणाम आएंगे। हर वार्ड की गणना कम से ...

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण का शुभारंभ

Image
भीलवाड़ा। आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण का प्रदेश में शनिवार से प्रारंभ हुआ। आमजन को इस योजना के तहत सामान्य बीमारी के लिए 50 हजार एवं गंभीर बीमारी के लिए साढ़े चार लाख रुपए तक का प्रति परिवार प्रति वर्ष बीमा होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बटन दबाकर डिजिटल तरीके से योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने योजना के नए लोगो व साइनबोर्ड का विमोचन किया। इस अवसर पर कहा कि इस योजना के माध्यम से राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी रहें, और कामयाबी के साथ आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर जिला स्तर से जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते, सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान, एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा, जिला स्तरीय अधिकारी व कार्मिंक मौजूद रहे।ब्लॉकों से वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी जुड़े। कैसे मिलेगा योजना का लाभ जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि योजना में खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थी और आर्थिक एवं सामाजिक आधारित जनगणना (एसईसीसी) सर्वे में चयनित लोग इसमें शामिल होंगे। लाभार्थी परिवार की पहचान जन आधार कार्ड के माध्यम से की जाएगी...

कोरोना के तरह कुष्ठ को भी भीलवाड़ा मुक्त करें-खान

Image
भीलवाड़ा। जिले में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इसके साथ ही जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूगता अभियान का शुभारम्भ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान प्रारंभ किया तथा कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस मनाया गया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी कुष्ठ रोग डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कुष्ठ रोग जागरूकता के लिए विभाग की ओर से प्रचार रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। आईईसी के तहत पंपलेट वितरित किए गए। जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर पर नर्सिंग छात्राओं की संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें खान ने आव्हान किया कि जिस प्रकार भीलवाड़ा ने कोरोना रोग को हराने में अहम योगदान दिया ठीक उसी प्रकार कुष्ठ मुक्त भीलवाड़ा बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोगियों की शीघ्र पहचान कर उनका संपूर्ण इलाज कराया जाएगा। नर्सिंग छात्रों को अपने आस-पास कोई संदिग्ध कुष्ठ रोगी दिखे तो उसे तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ल...

आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास को लेकर तेरापंथ महिला मंडल की तैयारियां जोरों पर

Image
भीलवाड़ा। आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास को लेकर जैन समाज तैयारियों में जुटा हुआ है। तेरापंथ महिला मंडल भी चातुर्मास में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो व व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मंडल को चार जोन में विभाजित कर सभी सदस्यों को जोड़कर टीमें बनाने का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को जोन 3 की मीटिंग का आयोजन मुनि कुलदीप कुमार व मुनि मुकुल कुमार के सान्निध्य में जयाचार्य भवन में किया गया। इसमें आरके-आरसी व्यास कॉलोनी सहित सात कॉलोनियों की बहनों ने भाग लिया। मुनि मुकुल कुमार ने कहा कि भीलवाडा में प्रथम बार तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य का चातुर्मास हो रहा है। इसको सफल बनाना हमारा पहला लक्ष्य होना चाहिए । जोन प्रभारी सुमन दुगड़ ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि तेरापंथ महिला मंडल भीलवाडा 950 सदस्यो की एक सशक्त एवं मजबूत संस्था है, जो निरन्तर सेवा कार्यो में गतिमान है। जोन 3 में लगभग 225 सदस्य है जो चातुर्मास में अपनी सेवाएं देंगे और इन सभी सदस्याओं को जोड़कर व्यवस्थाओ में प्रभारी एवं सहप्रभारी भी बना दिए गए है। अखिल भारतीय महिला मंडल की राष्ट्रीय सहमंत्री नीतू ओस्तवाल ने कहा भीलव...

राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

Image
भीलवाड़ा। राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को स्वास्थ्य एवं नर्सिंग कर्मियों ने शहर में जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में नर्सिंग छात्र एवं छात्राओं ने तख्ती एवं बैनर के माध्यम से पोलियो वैक्सीन पिलाए जाने के संदेश दिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ शलभ शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड, सीएमएचओ डॉ मुस्ताक खान, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी गोस्वामी, आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा, पल्स पोलियो नोडल अधिकारी डॉ. अमोल पारीक, डॉ. संदीप उपाध्याय, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदिरा पोल, जिला वैक्सीन समन्वयक राजेंद्र पारीक सहित थे। जन्म से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन रविवार सुबह 9 से सायं 5 बजे तक पोलियो बूथ पर पिलाई जाएगी। एसीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी ने बताया कि अभियान के तहत 3 लाख 68 हजार 573 बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाए जाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा। पहले दिन पोलियो बूथ पर वैक्सीन पिलाई जाएगी। दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भ्रमण कर वंचित बच्चों को वैक्सीन पिलाई जाएगी...

सीएम का कड़ा रूख, आबकारी व पुलिस की पुलिस रणनीति

Image
सीएम का कड़ा रूख, आबकारी व पुलिस की पुलिस रणनीति भीलवाड़ा। भरतपुर शराब दुखांतिका के बाद सरकार के कड़े फरमान के बावजूद भीलवाड़ा के सारण खेड़ा में चार जनों की जहरीली शराब की मौत से पुलिस व आबकारी विभाग हिला हुआ है। प्रदेश में भी सीएम के आदेदश पर मुख्य सचिव ने तमाम प्रशासन, पुलिस व आबकारी अधिकारियों का अलर्ट कर दिया है। इसके बाद विशेष टॉस्क पुलिस व आबकारी विभाग को दिए गए है। मुख्य सचिव के मिले निर्देश पर आबकारी आयुक्त जोगाराम ने शुक्रवार को कड़ी चेतावनी दी। इसके बाद जिले में विशेष अभियान के लिए प्रभावी कार्रवाई के लिए टास्क टीम गठित की गई। इसके लिए टीमों को निम्न टास्क दिए गए। -जिले में हथकढ़ शराब के ठिकानें चिंहित होंगे, अवैध भण्डारण नष्ट होंगे- शराब भट्टियों व वॉश नष्ट करने के पुलिस टीम सहयोग करेगी - हथकढ़ शराब में लिप्त लोगों की आबकारी व पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीट खुलेगी - किसी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामले अधिक दर्ज होने पर कड़ी नजर रहेगी -हाईवे व स्टेट मार्ग पर स्थित होटलों, ढाबों पर तलाशी अभियान चलेगा -अवैध शराब निर्माण में प्रतिबंधित मिथाइन रसायन की बिक्री की आशंका मे...

जहरीली शराब से मौतों के बाद सीएम-सीएस ने की खिंचाई, जागे अधिकारी

Image
भीलवाड़ा। भरतपुर में एक पखवाड़े पूर्व हुई शराब दुखांतिका को लेकर भीलवाड़ा के सबक नहीं लेने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जिले के साथ ही प्रदेश के पुलिस व आबकारी अधिकारियों की मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने खिंचाई की। वही मुख्यमंत्री कार्यालय यानि सीएमओ का शनिवार को भी भीलवाड़ा जिले से सीधा सम्पर्क बना रहा। सीएम के निर्देश पर आबकारी आयुक्त जोगाराम के भीलवाड़ा पहुंचने पर हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त नीति बनी। शनिवार दोपहर तक 25 हजार लीटर वॉश नष्ट की जा चुकी थी आबकारी आयुक्त जोगाराम ने जिला कलक्टर शिव प्रसाद नकाते, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, व आबकारी अतिरिक्त आयुक्त राजेन्द्र सिंह से चर्चा की और धावों की कार्रवाई की रणनीति बनाई और टीमों को टास्क दिए। मांडल विधायक रामलाल जाट व मांडलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ से भी जोगाराम व आला अधिकारियों ने चर्चा की। यह सभी बाद में सारण का खेड़ा पहुंचे। यहां मृतक आश्रितों व घायलों के परिजनों से मिलें और संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री सहायता कोष से मंजूर राशि का चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर मुख्य...

भाटी को भीलवाड़ा आबकारी निरोधक दल की कमान

Image
भीलवाड़ा। मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के सारण का खेड़ा में जहरीली शराब से अचेत हुए पांच जनों की हालत शनिवार को भी चिंता जनक बनी रही , चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर रखे हुए है निगरानी, निलंबित आबकारी निरोधक दल के प्रभारी महिपाल सिंह के स्थान पर नसीराबाद के सहायक आबकारी अधिकारी अचल सिंह भाटी को सौंपी कमान। मांडलगढ़ आबकारी थाने में विभिन्न जिलों से दस सिपाहियों को मोर्च पर लगाया। जिला आबकारी व पुलिस की टीमों ने दो दिन में २५ हजार लीटर वॉश नष्ट की, धावे जारी। राज्य सरकार जिले में हटाए गए पुलिस डिप्टी तथा जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी पद पर देर शाम तक नियुक्ति कर सकती है। दूसरी तरफ सारण का खेडा में घटना के दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी है। जिले में हथकढ़ शराब के खिलाफ ठिकानों पर कार्रवाई के लिए अजमेर से अतिरिक्त आबकारी जाप्ता भी जिले में लगाया गया। दूसरी तरफ आबकारी आयुक्त जोगाराम व संयुक्त आयुक्त राजेन्द्र सिंह से मिले निर्देश के बाद जिले में आबकारी धावों को संयुक्त टीमों ने गति द...

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

Image
भीलवाड़ा नगर परिषद के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति वार्ड ईवीएम मतदाता मत पडे प्रतिशत 1 7 4983 3943 79.13 2 6 4189 3418 81.59 3 5 3854 3188 82.72 4 5 3724 2801 75.21 5 2 1532 1160 75.72 6 8 5618 3589 63.88 7 8 6104 4245 69.54 8 4 2114 1578 74.65 9 5 3519 2158 61.32 10 6 4453 2706 60.77 11 4 3081 1964 63.75 12 7 5386 3534 65.61 13 5 3418 2469 72.24 14 2 1546 1133 73.29 15 9 6843 3911 57.15 16 3 1659 1204 72.57 17 9 6730 3714 55.19 18 5 3918 2792 71.26 19 5 3631 2441 67.23 20 4 2995 2002 66.84 21 2 1570 1262 80.38 22 4 2922 2093 71.63 23 9 6601 3953 59.88 24 4 2512 2025 80.61 25 4 3240 2178 67.22 26 6 4140 3230 78.02 27 7 5023 3553 70.73 28 6 4133 2503 60.56 29 6 3935 2053 52.17 30 5 3976 2522 63.43 31 7 4395 2745 62.46 32 6 4136 2551 61.68 33 7 5030 3362 66.84 34 6 4015 2396 59.68 35 6 4025 2638 65.54 36 6 4043 2792 69.06 37 4 2834 2041 72.02 38 7 4604 3280 71.24 39 4 2523 1830 72.53 40 4 2941 2122 72.15 41 7 5043 3404 67.50 42 5 327...

अब तक 2383 ई-इपिक डाउनलोड

Image
भीलवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ई-इपिक डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराने के बाद अब तक जिले में 2383 डाउनलोड कर लिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी से मतदाताओं के लिए ई-आधार की तर्ज पर ई-इपिक की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। एक फरवरी से यह सुविधा सभी मतदाताओं के लिए उपलब्ध हो जाएगी। योजना के अनुसार पहले चरण में 31 जनवरी तक उन नव पंजीकृत मतदाताओं का वोटर आईडी डाउनलोड करना था जिन्होंने मतदाता सूची के डेटाबेस में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवा रखे हैं। जिले में ऐसे कुल 7862 मतदाता हैं। ---- गांधी के बलिदान दिवस पर सर्वधर्म कार्यक्रम भीलवाड़ा . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस के मौके पर शांति संदेश मंच की ओर से सर्वधर्म समाज के सानिध्य में कार्यक्रम किया गया। संस्थापक अध्यक्ष राजू केसर सिंह चन्नाल ने बताया कि सभी नागरिकों मैत्रीभाव के साथ समस्त जीवों को समभाव से देखना चाहिए। शिक्षाविद सुन्दरलाल जैथलिया ने बताया कि विश्व शांति की सार्थकता विश्व के निर्माण में है। इसके लिए विश्व के सभी देशों में परस्पर सद्भ...

जात-पात, मजहब व धर्म से ऊपर उठकर कार्य करे

Image
भीलवाड़ा। संतो की शिक्षा स्थली विद्या लोक न्यास के संस्थापक संत धर्मानंद ने कहा की व्यक्ति को जीवन में जात-पात, मजहब व धर्म से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। भेदभाव व प्रतिस्पर्धा को कभी भी जीवन में जगह नहीं देनी चाहिए। संत शुक्रवार को रामधाम में चल रही प्रवचन माला के तहत श्रद्धालु को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की जो व्यक्ति जात-पात, मजहब व धर्म से ऊपर उठकर कार्य करता है वह निश्चित ही जीवन का आनंद उठाता है। आत्मा को स्वप्न रूप बताते हुए संत ने कहा की स्वप्न में राजा बनना और भिखारी बनना चलता रहता है। जागने पर ही हमें सही रूप दिखाई देता है। इसलिए अभी भी समय है स्वप्न की दूनिया से बाहर आओ। जागते हुए जीवन का आंनद लो। सुख व दुख जीवन का चक्र है इससे छूटकारा पाना मुश्किल है। ट्रस्ट के प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया की रामधाम में प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे तक प्रवचन माला चल रही है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/work-above-caste-religion-and-religion-in-bhilwara-6658726/

35 युवाओ ने किया रक्तदान

Image
भीलवाड़ा। सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन संस्थान व बावरी समाज सेवा समिति के सयुक्त तत्वधान में परिवहन विभाग के राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन अरिहन्त ब्लड बैंक में किया गया। इसमें 35 युवाओ ने रक्तदान कर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समर्पित किया। फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय व बावरी समाज सेवा समिति सचिव रोशन बावरी ने बताया कि शिविर में स्व. गोपीलाल बावरी व स्व. राजू बावरी की स्मृति में परिवारजनो ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारम्भ बावरी समाज सेवा समिति अध्यक्ष कंवर लाल बावरी, कोषाध्यक्ष नरसिंह बावरी, मुकेश बावरी, मोहन बावरी ने श्रद्धाजलि पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में महिला शक्ति राजी देवी बावरी, संतोष देवी बावरी ने रक्तदान किया। इस दौरान डालचन्द मेवाड़ा, मूकेश बंसल, मूकेश बैरवा, मोहम्मद जावेद ने रक्तदान किया। --- आनंदम दिवस मनाया भीलवाड़ा . सेठ मुरलीधर मानसिंह राजकीय कन्या महाविद्यालय में आनंदम दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर में वेबिनार आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ अनु कपूर की अध्यक्षता में आयोजित वेबिनार में संकाय सदस्यों के साथ महाविद्यालय की छात्राओं ने हि...

9 कोरोना संक्रमित मिले

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रति दिन कम होती जा रही है। शुक्रवार को ९ कोरोना संक्रमित सामने आए। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि पिछले चार दिन में कुल १९ संक्रमित सामने आए है। रोजाना २५५ से अधिक सेम्पल लिए जा रहे हैं। 65 बच्चों को कराया भोजन भीलवाड़ा . लायंस क्लब भीलवाड़ा मंगरोप शताब्दी की ओर से फूड फॉर हंगर कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन प्रियंका पाटोदिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान 65 बच्चों को भोजन करवाते हुए झूठा नहीं छोडऩे की शपथ दिलाई। बाद में टॉफियां व पेन वितरित किए। इस दौरान जॉन चेयरपर्सन लॉन रेखा लढ़ा, उपाध्यख लॉयन रेणू समदानी, सचिव लॉयन रेखा शर्मा, कोषाध्यक्ष लॉयन कविता शर्मा व सदस्य लॉयन सीमा सोमानी उपस्थित थे। दो दिवसीय न्यूरोथैरेपी शिविर 1 से भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध एवं सेवा समिति की ओर से १ व २ फरवरी को न्यूरोथैरेपी शिविर लगाया जाएगा। इसमें डॉ. विनय राणावत उदयपुर व उनकी टीम प्रात: 9.30 से 11.30 बजे तक अपना घर वृद्धाश्रम पर रोगियों को परामर्श देंगे। समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि होम्योपेथिक अस्पताल में ल...

भीलवाड़ा में 179 फर्जी वोट डाले

Image
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर परिषद के ७० वार्डो के लिए गुरूवार को हुए मतदान में २ लाख ७३ हजार ३०० मतदाताओं में से १ लाख ८३ हजार ३०९ ने अपने अधिकार का उपयोग किया। सभी वार्डों में कुल १७९ लोगों के वोट कोई और डाल गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब सही मतदाता मतदान के लिए पहुंचा। उसके विरोध के बाद टेण्डर वोट डलवाए गए। क्या है टेंडर वोट यदि किसी व्यक्ति का वोट कोई और डाल जाता है तो उस स्थिति में सम्बंधित मतदाता को डाक मतपत्र दिया जाता है। इस पर वोट देने के बाद पीठासीन अधिकारी इसे लिफाफे में सील कर देता है। मतगणना के समय इस वोट की गिनती नहीं होती। यदि 10 या 10 से कम वोट से हार-जीत का अंतर हो तो तब टेंडर वोट की गिनती की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के दखल के बाद ही टेण्डर वोट की गिनती होती है। इसके लिए कोर्ट का आदेश होना आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी भी जिला मजिस्ट्रेट के रूप में इन टेण्डर मतों को खोलने की अनुमति दे सकते है। ----- -६६ में सबसे कम, ५७ में सबसे ज्यादा मतदान गुरूवार को हुए चुनाव के दौरान वार्ड ६६ में सबसे कम ४७.१४ प्रतिशत तथा वार्ड ५७ में सबसे अधिकर ८४.६३ प्रतिशत मतदान हुआ। - वार्ड...

10 दिन में 16459 में से 13600 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Image
भीलवाड़ा। जिले में 29 जनवरी तक कोरोना वैक्सीन को पहला चरण पूरा करना था। लेकिन 26 जनवरी व 28 जनवरी को नगरीय निकाय के चुनाव के कारण अब इस प्रथम चरण को संभवतया ३१ जनवरी तक पूरा कराना होगा। स्वास्थ्य विभाग को जिले में पंजीकृत सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग कर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य अब ३१ जनवरी तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब तक १३ हजार ६०० पंजीकृत डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ को कोरोना का वैक्सीन लग चुका है। अब कुल पंजीकृत १८ हजार ४६५ में से ४८६५ को वैक्सीन की पहली डोज लगाना बाकी है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि निर्धारित समय में वैक्सीनेशन पूरा करने के लिए विभाग ने जिला स्तर पर अपने हिसाब से व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शनिवार को जिले में ४० से अधिक सेंटरों पर वैक्सीनेशन होगा। ३१ जनवरी को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 30 जनवरी को पोलियो वैक्सीन का वितरण होगा। चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक जिन हैल्थ वर्कर ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया है। उनके नाम पर सरकार के अगले आदेश तक वैक्सीनेशन के लिए कोई विचार नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि ऐ...

कर्मचारी बीमा अस्पताल को केन्द्रीकृत करें को मिले डाक्टरों की सुविधा

Image
भीलवाड़ा। कर्मचारी बीमा निगम के भीलवाडा अस्पताल भवन बहुत बड़ा होने के बाद भी जिले के श्रमिकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पताल अपग्रेड नहीं होने से बेड की संख्या भी काफी कम है। यह अस्पताल राज्य सरकार के अधीन होने के बाद भी यहां पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस अस्पताल को अपग्रेड कर 100 बेड का करने एवं इसे राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र से हटाकर केन्द्रीय कर्मचारी बीमा निगम के तहत करने से जिले के श्रमिकों को हर सुविधा का लाभ मिल सकेगा। कर्मचारी बीमा निगम की केन्द्रीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया था कि श्रमिक बहुलता वाले अस्पतालों को केन्द्रीय कॉपोरेशन के नियंत्रण में दिया जाएगा ताकि वांछित संख्या में डॉक्टरों की नियुक्ति हो सके एवं लाभार्थियों को सभी तरह की मेडीकल सुविधाएं प्राप्त हो सके। इसे लेकर मेवाड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार एवं लघु व मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। मेवाड चेम्बर के महासचिव आरके जैन ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में लगभग एक लाख से अधिक कर्मचारी ईएसआई में पंजीकृत है। इन ईकाइयों के न...

लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

Image
भीलवाड़ा। माण्डलगढ़ क्षेत्र के सारण का खेड़ा गांव में जहरीली शराब से चार जनों की मौत की घटना को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंभीरता से लिया। गहलोत ने समूचे मामले की जांच संभागीय आयुक्त को सौंपते हुए पन्द्रह दिन में रिपोर्ट तलब की। उन्होंने लापरवाही बरतने पर मांडलगढ़ डिप्टी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी को निलंबित कर दिया। मांडलगढ़ आबकारी थाना प्रभारी व निरीक्षक समेत सभी स्टाफ कर्मियों भी निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर माण्डलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार मीणा, माण्डलगढ़ थानाप्रभारी मनोज जाट, जिला आबकारी अधिकारी मुकेश देवपुरा, सहायक आबकारी अधिकारी महिपालसिंह, आबकारी थाना प्रभारी सरदार सिंह व निरीक्षक विकास शर्मा समेत समूचे माण्डलगढ़ आबकारी थाने के स्टाफ कर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं मांडलगढ़ थाने के बीट प्रभारी जगदीशचन्द्र व बीट कांस्टेबल शिवराज को भी लापरवाही पर निलंबित किया है। तीन दुकानें सीज, लिए गए सेम्पल घटना के बाद हरकत में आए आबकारी विभाग ने सारण का खेड़ा से पांच किलोमीटर की परिधि में स्थित महुआ, मानपुरा और धामनिया स्थित तीन शराब की दुकानों को स...

भीलवाड़ा में धारा 144 फिर से लागू

Image
भीलवाड़ा। जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद एम नकाते ने आदेश जारी कर पूर्व में जारी आदेश की पालना में निषेधाज्ञा अवधि 21 फ रवरी तक बढ़ा दी है। । पूर्व में जारी आदेशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव नियंत्रण एवं मानवीय जीवन की सुरक्षा के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जिले में 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के समूह में इकठ्ठा होने पर निषेधाज्ञा लागू की गई थी। वैवाहिक समारोह में अधिकतम 100 एवं अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। आदेशों के उल्लंघन पर भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 2000 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र ग्रामीण व शहरी में 21 फ रवरी तक निषेधाज्ञा रहेगी। पूर्व में जारी आदेशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव नियंत्रण एवं मानवीय जीवन की सुरक्षा के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जिले में 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के समूह में इकठ्ठा होने पर निषेधाज्ञा लागू की...

राजनीतिक भाग्य का पिटारा 31  को खुलेगा

Image
भीलवाड़ा। सांसद सुभाष बहेडिया ने धर्मपत्नी रंजना देवी के साथ सुभाषनगर में पाराशर भवन स्थित वार्ड संख्या ६३ के मतदान केन्द्र पर मताधिकार किया। वही वार्ड संख्या ६२ में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी अन्य वार्ड के मतदाता होने से स्वयं को वोट नहीं दें सकें । इसी प्रकार विधायक विठ्ठलशंकर अवस्थी भी बदनोर क्षेत्र के मतदाता होने से भीलवाड़ा नगर परिषद में मताधिकार नहीं कर सके। नगरीय निकाय की मतगणना ३१ जनवरी को होगी। भीलवाड़ा नगर परिषद की मतगणना राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगी, जबकि छह नगर पालिकाओं के चुनाव की मतगणना उपखंड उपमुख्यालयों पर ही रिटर्निग अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। भीलवाड़ा साइकिल क्लब के सदस्यों ने साइकिल पर जाकर अपने अपने बूथ पर मतदान किया। मीडिया प्रभारी अरुण मुछाल ने बताया कि क्लब के संयोजक तिलोकचंद छाबड़ा व सहसंयोजक सहसंयोजक बाबूलाल जाजू के नेतृत्व में क्लब के अनेक सदस्यों ने मतदाता जागरूकता, शत प्रतिशत मतदान एवं नियमित साइकिल चलाने के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से आम लोगों में अच्छा संदेश देने के लिए नवाचार किया। अभियान में क्लब के बलवंतराय लढ़ा, सुरेश माहेश्वरी, ओम मा...

भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, अज्ञात वास पर

Image
भीलवाड़ा। मतदान समाप्त होने के बाद अब सभापति व अध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा व कांग्रेस जुट गई है। इस बार पार्टी के ही बागी कार्यकर्ताओं के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीतने की संभावना के चलते दोनों ही दल निर्दलियों पर भी नजर जमाए हुए है। भाजपा ने मतदान समाप्त होने के तुरन्त बाद एक व्हीप जारी कर नगर परिषद के सभी ७० प्रत्याशियों को गांधीनगर क्षेत्र स्थित होटल पर बुला लिया। यहां से इन्हें देर रात बसों के जरिए सात फरवरी तक अज्ञात वास के लिए रवाना कर दिया, इससे पूर्व उन्ही प्रत्याशियों की वापसी होगी, जो कि ३१ जनवरी को होने वाली मतगणना में नहीं जीत सकेंगे। बाड़ेबंदी के दौरान होटल पर पार्टी की ही एक महिला प्रत्याशी आला नेताओं के निर्दलीय प्रत्याशी को तव्वोजो देने से नाराज हो उठी। उसे बाद में मना कर राजी किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने संगठन की तरफ से किसी भी प्रकार की बाड़ेबंदी होने से इनकार किया है, उनका कहना था कि उनके सभी प्रत्याशी घरों में है और आराम कर रहे है। उनका कहना था कि बाड़ेबंदी वहां होती है, जहां टूटने का डर रहता है, हमारे सभी कार्यकर्ता व प्रत्याशी पार्टी के प्रत...

जिसने जहरीली शराब परोसी, उसकी भी मौत

Image
भीलवाड़ा। सारण का खेड़ा में हथकढ़ शराब बनाने में लिप्त लोगों में शामिल महिला सत्तु कंजर की भी मौत हो गई। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि सत्तु के डेर से ही लोगों ने शराब खरीदी व पी। इस परिवार के अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के अनुसार शराब दुखांतिका में सारण खेड़ा की सत्तु कंजर व हजारी बैरवा की मांडलगढ़ में मौत हुई। जबकि दलेल सिंह व सरदार भाट ने भीलवाड़ा में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पांच अन्य में एक की हालत अभी गंभीर है। जिले में जहरीले शराब से मौत की यह दो दशक में दूसरी बड़ी घटना है। इससे पूर्व वर्ष ५ मई २००४ में गुलाबपुरा के कवंलियास मेंं सात जनों की मौत हुई थी। यह अवैध शराब चुनाव के दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान बांटी गई थी। इसी प्रकार वर्ष २००८ में मांडल थाना क्षेत्र के अमरगढ़ व आसपास के गांवों में चार जनों की मौत हुई थी। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-one-who-served-poisonous-liquor-also-died-6657066/

आबकारी आयुक्त पहुचे, एसएचओ निलंबित

Image
भीलवाड़ा। सारण का खेड़ा में शराब दुखांतिका में चार जनों की मौत की घटना के लेकर पुलिस अधीक्षक ने मांडलगढ़ थाना प्रभारी मनोज जाट प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। इनमें बीट प्रभारी व कांस्टेबल भी शामिल है। दूसरी आबकारी आयुक्त उदयपुर जोगाराम, अतिरिक्त आयुक्त राजेन्द्र सिंह व कार्यवाहक जिला आबकारी अधिकारी महिपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिला आबकारी अधिकारी मनोज देवपुरा पारिवारिक कारणों से २८ जनवरी से २ फरवरी तक अवकाश पर है, उनके स्थान पर सहायक आबकारी अधिकारी महिपाल सिंह कार्यभार संभाले है। इधर, मांडलगढ़ आबकारी थाना प्रभारी सरदार सिंह व निरीक्षक विकास शर्मा की अगुवाई में टीमें शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश दे रही है और वांछितों की तलाश कर रही है। जिला आबकारी अधिकारी मनोज देवपुरा पारिवारिक कारणों से २८ जनवरी से २ फरवरी तक अवकाश पर है, उनके स्थान पर सहायक आबकारी अधिकारी महिपाल सिंह कार्यभार संभाले है। इधर, मांडलगढ़ आबकारी थाना प्रभारी सरदार सिंह व निरीक्षक विकास शर्मा की अगुवाई में टीमें शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश दे रही है और वांछितों की तलाश कर रही है। source h...

जहरीली शराब ने तीन माह में छीन लिया सुहाग

Image
भीलवाड़ा। सारण का खेड़ा शराब दुखांतिका ने तीन माह पूर्व ब्याही विवाहिता का सुहाग भी छीन लिया। दुखांतिका में मृतक दलेल सिंह का विवाह २९ नवम्बर २०२० को हुआ था। विवाहिता को घटना की जानकारी हुई तो वो बेसुध हो गई, वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इसी प्रकार हथकढ़ शराब से काल का ग्रास बने हजारी बैरवा के परिवार भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हजारी खेती बाड़ी कर परिवार पाल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सारण का खेड़ा की कंजर बस्ती हथकढ़ शराब का बड़ा ठिकाना है, यहां पुलिस व आबकारी विभाग के छापे लगातार बढ़ते है, लेकिन यहां अवैध शराब बेचने का सिलसिला नहीं थम सका। इसी बस्ती में गुरुवार रात कई लोगों ने शराब पी, कईयों ने घर लाकर शराब सेवन किया। यहां एमजीएच में उपचारत पीडि़तों का कहना था कि जिन्होंने कम मात्र में पी, उन पर जहर का असर कम हुआ, जबकि अत्याधिक सेवन के कारण ही अन्यों की जान गई। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/poisonous-liquor-snatched-the-icing-in-three-months-6657017/

भीलवाड़ा में जहरीली शराब का कहर, चार की मौत

Image
भीलवाड़ा। जिले में गुरुवार मध्य रात्रि में मांडलगढ़ के सारण का खेड़ा में जहरीली शराब का कहर टूटा। यहां जहरीली शराब सेवन से एक महिला समेत चार जनों की मौत हो गई, वही पांच में से दो की हालत चिंताजनक है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते एवं पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा शुक्रवार तड़के भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती प्रभावितों से मिलने के बाद सुबह सारण का खेड़ा पहुंचे और घटना की जानकारी ली, वही आबकारी अधिकारियों का जमावड़ा सारण का खेड़ा में लगा हुआ है। आबकारी टीमों ने क्षेत्र की शराब की दुकानें सील कर दी और हथकढ़ शराब के ठिकानों पर छापे मारे। मांडलगढ़- काछोला थाना क्षेत्र की सरहद स्थित सारण का खेड़ा में गुरुवार रात एक हथकढ़ शराब की तस्करी में लिप्त व्यक्ति के ठिकाने पर कुछ लोगों ने हथकढ़ शराब खरीद कर की। शराब सेवन के कुछ देर के बाद एक एक करके लोगों की हालत बिगडऩे लगी। कईयों की घर पर तबीयन बिगड़ी। परिजन अचेत अवस्था में प्रभावितों को लेकर मांडलगढ़ पहुंचे। यहां दो जनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यहां से शेष सात प्रभावितों को मांडलगढ़ चिकित्सालय से भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिक...

चलने का बल नहीं मतदान करने का बुजूर्गों में दिखा जज्बा

Image
भीलवाड़ा। शरीर में ताकत नहीं मुंह की बोली स्पष्ट नहीं। आवश्यकता पड़ती है दूसरे के सहारा लेने की। लोग पकड़कर मतदान केंद्र पर लाए थे बुजूर्ग मतदाताओं को तो कुछ लाठी टेककर पहुंचे थे मतदान केंद्र। शहर के एमएलवी कॉलेज के वयोवृद्ध रणजीतसिंह ओरडिय़ा (१०१) भी आए थे मतदान करने। ओरडिय़ा अपने पुत्र व पोती के साथ मतदान करने के बाद एक दूसरे के सहारे मतदान केंद्र से बाहर निकलने पर उन्होंने कहा कि हर बार मतदान किया था। इस बार भी नहीं रहा गया तो मतदान करने आ गया। कुम्भा छात्रावास स्थित मतदान केन्द्र के बाहर एक वृद्धा ९५ साल की थी। वह उम्र के इस अंतिम पड़ाव पर मतदान करने पहुची थी। उसका कहना था कि जीवन रहे या न रहे लेकिन मतदान का मौका उन्हें पांच साल बाद ही मिलेगा। आस-पास के लोगों से पूछा कि मतदान करुं या न करुं तो लोगों ने कहा कि मतदान कीजिए। इसलिए मतदान करने आ गई। ९३ वर्षीय कंचन देवी जागेटिया ९३ ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। उनका मतदान केंद्र घर से पास ही थी। चलने फिरने में असमर्थ थे। लेकिन उनके पुत्र ने उन्हें अपने वाहन से मतदान कराने के लिए मतदान केंद्र पर लाया। बिना किसी के सहारे के कंचन देवी ...

पहली बार दिया वोट तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना

Image
भीलवाड़ा। लंबे समय से लोगों को मतदान करते देखते थे तो हमें भी मतदान करने का मन होता था, लेकिन वह मन मसोस कर रह जाते थे। मतदाता सूची में इस वर्ष नाम आया और वे मतदान केंद्र पहुंच अपने मत का प्रयोग किए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। किसी ने वोट डालने के बाद सेल्फी लिया तो कोई मतदान केंद्र के बाद समूह में फोटो खिचवाकर खुशी का इजहार किया। अनुकृति जागेटिया, अनिषा मून्दड़ा, साक्षी मून्दड़ा, महीमा शर्मा, शिवानी शर्मा, चारूल अजमेरा, साक्षी नैनावटी ने पहली बार मतदान कर प्रसन्नमुद्रा में दिखीं कुम्भा छात्रावास में दो बहीनों ने वोट देने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहली बार मतदान के बाद हम लोग बहुत खुश हैं। हर बार लोग वोट डालने जाते थे तो हमारा भी मन करता था कि काश हम लोग भी वोट डालते। एमएलवी कॉलेज में चारूल अजमेरा ने बताया कि वोट डाला किसी सपने के सच होने जैसा है। इस खुशी को हम लोग शब्दों में नहीं बयां कर सकते। शहर के अधिकांश बूथों पर युवा व युवतियां पहली बार इस लोकतंत्र के महापर्व में वोट देकर अपने को गौरवांवित कर रहे हैं। लोकतांत्रिक प्रणाली द्वारा अपने क्षेत्र के पार्षद का चुना...

घटे कोरोना मरीज, अन्य मरीजों के लिए बढ़ी सुविधा

Image
भीलवाड़ा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने के साथ ही अस्पतालों में सामान्य मरीजों के लिए सुविधाएं बढऩे लगी है। महात्मा गांधी अस्पताल में पिछले दिनों आर्थोपेडिक, नेत्र व ट्रोमा वार्ड खोल दिए गए। हाल में कोरोना के लिए अधिग्रहित कर रखे एमटीएस (कुपोषण) व मेल सर्जिकल वार्ड को भी सामान्य मरीजों के लिए खोलने की तैयारी है। अस्पताल प्रशासन ने दोनों वाड खाली करा सैनिटाइज की योजना बनाई है। मेल सर्जिकल वार्ड के मरीज जल्द ऊपर बने बर्न वार्ड सेे शिफ्ट कर दिए जाएंगे। एमसीएच विंग में चल रहे एमटीएस वार्ड को भी एमजीएच के बर्न वार्ड के निकट पुराने एमटीएस वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि एक माह पहले जहां ५० से ज्यादा कोरोना मरीज विभिन्न वार्ड में भर्ती थे। अब इनकी संख्या महज ८ रह गई है। इनको एक वार्ड में शिफ्ट कर रहे हैं। जो कोरोना वार्ड खाली हो रहे हैं, उन्हें सैनिटाइज कर सामान्य मरीजों के लिए खोलेंगे। एक-दो वार्ड को छोड़कर सभी वार्ड सामान्य मरीजों के लिए खुल जाएंगे तो सभी मरीजों को बेड मिल पाएगा। मार्च में कोरोना पॉजिटिव आने लगे तो एमजीएच के अधिकांश वार्...

आइएमए अध्यक्ष ने लगवाया वैक्सीन

Image
भीलवाड़ा। जिले में गुरुवार को 13 सेन्टरों पर कोरोना टीकाकरण किया गया। सूचीबद्ध 1144 के मुकाबले 863 जनों ने ही टीके लगवाए। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत आने वाले निजी चिकित्सालय श्री सिद्धी विनायक हॉस्पीटल में कोविड-१९ वैसीनेशन की शुरूआत हुई। पहला टीका हॉस्पिटल के डॉयरेटर एवं आईएमएअध्यक्ष डॉ. दुष्यंत शर्मा को लगाया गया। इसके बाद डॉ. रेखा शर्मा, डॉ.कुलदीप नाथावत व डॉ. सुनील कुमार मित्तल को टीका लगाया गया। सभी स्टॉफ का भी टीकाकरण किया गया। तीन दिवसीय चर्म रोग शिविर भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध सेवा समिति की ओर से आयुष चिकित्सालय परिसर में २९ से ३१ जनवरी तक चर्म रोग शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 9 से 3 बजे तक रहेगा। समिति के अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि इससे पूर्व दो दिवसीय श्वास व पुरानी खांसी को लेकर आयोजित शिविर में ११२ रोगी लाभान्वित हुए है। -----. चारा व गुड़ वितरण भीलवाड़ा . महावीर इन्टरनेशल मीरा की ओर से जीवदया के तहत रामधाम में चारा व गुड़ वितरित किया गया। अध्यक्ष अर्चना सोनी ने बताया कि माहेश्वरी महिला मण्डल की वरिष्...

जिले में 71.55 फीसदी वोटिंग, पिछली बार से महज 0.20 प्रतिशत कम

Image
285 सर्वाधिक प्रत्याशी भीलवाड़ा में सभी सात निकायों में, गंगापुर में सबसे कम ६२ ०४ निकाय आसींद, जहाजपुर, मांडलगढ़ व शाहपुरा में महिला वोटर पुरुषों से अधिक ०५ जगह गुलाबपुरा, गंगापुर, जहाजपुर, आसींद, शाहपुरा में वर्ष २०१५ से अधिक वोटिंग ५० हजार मतदाता बढ़े जिले में इस बार ३,१६,६६० मतदाता थे पिछले चुनाव में सातों निकायों में ३,६६,८५० वोटर थे इस बार इन निकायों में २,६२,६५१ मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग भीलवाड़ा. जिले के सात निकायों में गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। ८०१ प्रत्याशियों का सियासी भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। कोरोना महामारी के चलते पांच माह देरी से हुए निकाय चुनाव में मतदाताओं ने जोश दिखाया। महामारी के उबर रहे जिले के शहरी क्षेत्रों में सात में से पांच निकायों में पिछले चुनाव के मुकाबले वोटिंग में हिस्सेदारी बढ़ाई। जिले के सातों निकायों में कुल मतदान ७१.५५ प्रतिशत रहा, जो वर्ष २०१५ (७१.७५ फीसदी) से महज ०.२० प्रतिशत कम है। भीलवाड़ा व मांडलगढ़ को छोड़कर अन्य निकायों में मतदान प्रतिशत बढ़ा। जहाजपुर में सर्वाधिक ८७.९८ व भीलवाड़ा में सबसे कम ६७.०७ प्रतिशत मतदान ...

31 को चार कमरों में 70 वार्डो की गिनती

Image
भीलवाड़ा। नगर परिषद के 70 वार्डो के लिए गुरुवार को मतदान होने के साथ मतगणना की तैयारी भी शुरू कर दी है। सभी ईवीएम को तिलकनगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में कमरा नम्बर 26 व 23 में सुरक्षित रखवाया गया है। मतो की गिनती 31 जनवरी को सुबह ९ बजे से चार कमरों में होगी। इन चारों कमरों में ५-५ टेबुल होगी। मतगणना के बाद परिणाम भी क्रमानुसार आएंगे। यानी पहले चरण में १ से ५, २१ से २५, ४१ से ४५, ५६ से ६०, दूसरे चरण में ६ से १०, २६ से ३०, ४६ से ५०, ६१ से ६५ इसी क्रम में अगले परिणाम आएंगे। हर वार्ड की गणना कम से कम २ राउण्ड तथा अधितम ९ राउण्ड की गणना होगी। इस तरह होगी गणना मतगणना कक्ष टेबुल वार्ड कमरा २७ १ से ५ १ से २० कमरा १६ १ से ५ २१ से ४० कमरा २४ १ से ५ ४१ से ५५ कमरा २१ १ से ५ ५६ से ७० --- वार्ड ६४ में झगड़ा वार्ड नंबर 64 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर स्कूल में बनाए बूथ के बाहर भाजपाई आपस में भिड़ गए। बताया गया कि यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के नेता उदयलाल कुमावत पर कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग कराने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कुमावत न...

कलक्टर-एसपी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

Image
भीलवाड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते व पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने गुलमंडी सहित भीतरी शहर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कर्मचारियों से मतदान के बारे में जानकारी ली। वे तंग गलियों में पैदल घूमे। इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस जाप्ता था। नगर परिषद व गंगापुर नगर पालिका के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक ओमप्रकाश कसेरा ने विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रोटोकॉल अधिकारी डॉ. जीएल चावला व अन्य अधिकारी साथ रहे। सर्वाधिक प्रत्याशी भीलवाड़ा, सबसे कम गंगापुर में जिले के 7 नगर निकायों में हो रहे चुनाव में सर्वाधिक 285 प्रत्याशी भीलवाड़ा नगर परिषद के 70 वार्डों में हैं। वहीं सबसे कम 62 उमीदवार गंगापुर नगर पालिका के 25 वार्डों में। पुरुषों से अधिक महिला मतदाता जिले में चार नगर पालिकाएं ऐसी भी हैं, जहां मतदाता सूची में पुरुषों से अधिक महिला मतदाताओं के नाम हैं। ये पालिकाएं हैं आसींद, जहाजपुर, मांडलगढ़ व शाहपुरा। यह महिलाओं की जागरुकता का परिचायक है। २०० मीटर की परिधी में दुकाने बन्द मतदान केन्द्र के २०० मीटर की परिधी क्षेत्र में स्थि...

18 साल से कम उम्र के बच्चों ने किया मतदान

Image
भीलवाड़ा। कोरोना के कारण इस बार मतदान केन्द्र पर भी बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। इसका फायदा कई लोगों ने उठाया। मतदान के दौरान मतदान टीम केवल आईडी चैक कर रही थी। लेकिन मतदान करने वाले का चेहरा नहीं देख रहे थे। इसके कारण कई मतदान केन्द्रों पर फर्जी मतदान होने तथा हल्की झड़प होने के समाचार मिले है। वार्ड २८ की प्रत्याशी मंजू पोखरणा व उनके कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महेश भवन में बिना चेहरा देखे ही मतदान टीम मतदाताओं से वोट डलवा रही है। ------ एक हॉल में दो बूथ कई मतदान केन्द्रों के लिए जगह नहीं होने पर टेंट में ही मतदान करवाया जा रहा था। मतदान केन्द्र संख्या २३४ के मौलाना अब्दुल कलाम आजाद सामुदायिक भवन के एक ही हॉल में टेन्ट लगवाकर दो मतदान केन्द्र बनाया गया था। एक में भाग संख्या १ तो दूसरे में भाग संख्या २ थी। इसी प्रकार मतदान केन्द्र संख्या १४८ महेश सेवा संस्थान सोलंकी टाकीज रोड शास्त्रीनगर के वार्ड २८ के भाग संख्या ५ का मतदान केन्द्र एक हॉल में टेन्ट लगाकर बनाया गया था। जो भवन के बाहर से ही साफ नजर आ रहा था। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/children-u...

बूथों के बाहर नजर आई भीड़

Image
भीलवाड़ा। कुंभा स्कूल व छात्रावास के पास मेले सा माहौल था। वार्ड नंबर 14 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर नाडी मोहल्ला स्कूल में बने पोलिंग सेंटर पर सुबह से ही मतदान की गति मंथर रही। पोलिंग बूथ से 200 मीटर की दूरी पर उमीदवारों के कार्यकर्ता टेबल लगाकर बैठे थे। मतदाताओं की पर्चियां बना रहे थे। यही हाल कुभा सर्किल पर स्थित कुंभा विद्या निकेतन व कुंभा छात्रावास के बाहर भी था। यहां उमीदवारों द्वारा लगाई टेबलों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। वोट डालने जा रहे मतदाताओं से प्रत्याशी हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट डला रहे थे। यहां कार्यकर्ताओं के उत्साह के कारण मेले सा माहौल लग रहा था। विजयसिंह पथिक नगर, आरके कॉलोनी, वर्धमान कॉलोनी, शास्त्रीनगर, सुषानगर, बापूनगर हर वार्ड के बाहर यही नजारा था। मंडी बंद रही, बैंकों में छुट्टी नगर परिषद चुनाव के कारण कृषि उपज मंडी में समस्त खरीद फरोख्त का कार्य बंद रहा। कृषि उपज मंडी खाद्यान्न व्यापार संघ अध्यक्ष मुरली इनाणी ने कहा कि मतदान के कारण मंडी मे सभी काम-काज बन्द रहे। इसी तरह मतदान के लिए नगर परिषद व पालिका क्षेत्र के सभी बैंकों में भी अवकाश र...

मॉ के साथ बच्चों ने भी किया मतदान

Image
भीलवाड़ा। नगर परिषद के ७० वार्डो के चुनाव व मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। विशेषकर महिलाओं में। शहर में कई ऐसे मतदान केन्द्रों पर बच्चों के द्वारा भी मतदान करने की सूचना मिली है। हालांकि उनके साथ उनके परिजन साथ थे। ऐसा नजारा पत्रिका टीम ने मतदान केन्द्र संख्या २३० ऋषि श्रृंग्य उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित वार्ड संख्या ४३ के भाग संख्या १ पर देखा। इस बार मतदान केन्द्र के अन्दर के फोटो पर प्रतिबन्ध होने से टीम ने भी इसकी पालना करते हुए फोटो नहीं खिंचे, लेकिन दो महिलाओं ने अपने साथ बच्चों को लेकर मतदान केन्द्र में प्रवेश किया। बच्चों के ऊंगली पर अमीट स्याई लगाई गई तथा ईवीएम का बटन भी बच्चों ने ही दबाया। यह पूरा नजरा देखने के बाद जब बच्चों से पूछा गया कि आपने वोट डाल दिया तो उनके परिजनों ने हंस कर कहां हॉ डाल दिया। लेकिन इस मतदान केन्द्र के सुपर वाइजर वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने रोका ना ही मतदान टीम ने दोनो बच्चों को रोकने का प्रयास किया। इस सम्बन्ध में जब जिला कलक्टर एव जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रसाद एम नकाते से इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी से बात करने ...

100 मतदान केन्द्र अधिक बनने से कुछ बूथों पर ही नजर आई कतार

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार नगर परिषद के चुनाव में १०० से अधिक मतदान केन्द्र बनाए गए है। वर्ष २०१५ के नगर परिषद के चुनाव में जहां ५५ वार्ड थे तो मतदान केन्द्र भी लगभग २८० के करीब थे। अब वार्ड बढ़कर ७० हो गए तो कोरोना के कारण मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़कर ३८७ हो गई है। यानी सौ मतदान केन्द्र बढऩे से मतदाताओं की संख्या भी कम हो गई। पहले जहां एक वार्ड में १००० से १२०० तक मतदाता थे वही इस बार मात्र ५०० से ८६० तक मतदाता रह गए है। इसके कारण मतदान केन्द्रों पर कहीं भी कतार नजर नहीं आई। केवल गांधीनगर स्थित वार्ड नंबर १८ के भाग संख्या एक में तथा धानमंडी में भी कतार देखने के मिली। इसके अलावा मतदान केन्द्रों पर मतदाता आते गए और मतदान करके जाते रहे। ------------- कांग्रेस के टेबल पर नजर नहीं आए कार्यकर्ता शहर में ७० वार्डो के लिए बनाए गए ३८७ मतदान केन्द्रों के बाहर भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। जबकि अधिकांश बूथों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता नजर ही नहीं आए। जहां सीधा मुकाबला था वहा जरूर कांग्रेस के कार्यकर्ता कम नेता ज...

सिगरेट के फिल्टर से बनने लगे तकिये- कुशन

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा. सिगरेट से पर्यावरण को नुकसान घटाने के साथ कमाई का जरिया भी तलाशा गया है। युवाओं का दल सिगरेट बट (फिल्टर) से अन्य काम की चीजें बनवाने में मदद कर रहा है। इसके लिए फिल्टर एकत्र किए जा रहे हैं। मालूम हो, सिगरेट पीने के बाद उसके पीछे लगे फि ल्टर को बट कहते है। फिल्टर को मिट्टी में धुलने में कई साल लग जाते हैं, जो पर्यावरण के लिहाज से घातक है। नोएडा की एक कंपनी ने प्रदेश के कुछ युवाओं की मदद से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की। उन्होंने पूरे प्रदेश में सिगरेट के फि ल्टर एकत्र करने का अभियान छेड़ा। कंपनी युवाओं के जरिये सिगरेट के फि ल्टर खरीदती है। कंपनी इसके लिए प्रतिकिलो २०० रुपए चुकाती है। भीलवाड़ा शहर में १०० जगह छोटे डिब्बे रखवाए गए हैं, जहां सिगरेट के फिल्टर डाले जा सकते हैं। अजमेर के योगेश मीणा ने बताया कि दिल्ली के व्यक्ति ने सम्पर्क किया तथा फि ल्टर एकत्र करने को कहा। पहले अजीब लगा लेकिन अब कई जिलों से फि ल्टर एकत्र किए जा रहे हैं। एक किलो फि ल्टर पर १०० रुपए उसे मिलते हैं जबकि सौ रुपए एकत्र करने वाले को दिए जाते हैं। भीलवाड़ा शहर में १०० से अधिक पान की के...

budget 2021-जीएसटी की प्रक्रिया हो सरल, पेट्रोल-डीजल भी दायरे में लाएं

Image
भीलवाड़ा। केन्द्रीय व राज्य सरकार की ओर से अगले माह आने वाले बजट को लेकर शहर के कर सलाहकारों का मानना है कि इस बार जीएसटी का सरलीकरण किया जाना चाहिए। इनकम टैक्स में भी छूट सीमा बढ़ाई जानी चाहिए। उम्मीद है कि इस बजट में रसोई के बजट को हल्का किया जाएगा। बढ़ती महंगाई से हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, इसलिए इस बार बजट में महंगाई पर नियंत्रण कैसे हो, इस पर विचार होना चाहिए। ----- उद्योग व व्यापार मंदी से गुजर रहा है। इस पर सरकार को और अधिक ध्यान देने की जरुरत है, ताकि रोजगार के अवसर सृजित हो सके। रियल एस्टेट व टेक्सटाइल को विशेष पैकेज मिले। निर्यात के लिए भी अनुदान मिले। महंगाई पर नियंत्रण के लिए डीजल व पेट्रोल की कीमत कम हो। संजय सोमानी, कंपनी सचिव ---- 80 सी की सीमा बढ़ाई जाए, जिससे मध्यम वर्ग को फायदा मिलेगा। सरकार को जीएसटी के सरलीकरण की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। विसंगतियों को खत्म करके टैक्स दर को समान किया जाए, इससे अनावश्यक कागजी कार्यवाही खत्म होगी। जीएसटी रिफंड को तेजी से प्रोसेस करने की प्रक्रिया बनाई जाए। कमलेश आंचलिया, सीए ----- इनकम टैक्स में कंपनियों पर 25 प्रतिशत टैक्स ...

budget 2021-अधिवक्ता वर्ग को आवासीय, पेंशन व अनुदान योजना की आस

Image
भीलवाड़ा। आम व राज्य बजट को लेकर अधिवक्ता वर्ग आशांवित दिख रहा है। कोरोनाकाल के बाद न्यायालयों में काम बहाल हुआ है। अधिवक्ताओं ने कोरोना संकट में सरकार का साथ दिया। उसके सौंपे हर कार्य को बखूबी अंजाम दिया। अधिवक्ता वर्ग ने केंद्रीय व राज्य बजट से बड़ी उम्मीद जताई है। वे चाहते हैं कि सरकार उनके लिए आवासीय योजना व पेंशन या अनुदान योजना लाए। ------ जूनियर वकील के लिए स्थायी फंड बनाया जाए। साठ साल के बाद रिटायर वकीलों को पेंशन सुविधा का लाभ दिया जाए। टोल में छूट और वकीलों को रियायती दर पर भूखण्ड देने का प्रावधान किया जाए। उम्मेदसिंह राठौड़, अधिवक्ता --- बजट में हर वर्ग को राहत मिलनी चाहिए। महंगाई आज उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल, डीजल के भावों से लेकर गैस सिलेंडर तक सबके भाव आसमान छू रहे हैं। एेसे में महंगाई को नियंत्रित करना जरूरी है। हेमेन्द्र शर्मा अधिवक्ता ------ अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसर में चेम्बर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। जहां भी न्यायालय स्थापित है वहां पर अधिवक्ताओं के लिए आवासीय कॉलोनी का प्रावधान होना चाहिए। हरीश टेलर, अधिवक्ता रायपुर ---- कोरोना काल के कार...

budget 2021-कर छूट के साथ महंगाई से मांगी निजात

Image
भीलवाड़ा। कोरोना काल में आम आदमी के साथ राज्य व केन्द्र सरकार का बजट भी गड़बड़ा गया। कोरोना संकट के बाद राजस्थान का पहला व केंद्र का दूसरा बजट अगले माह आएगा। बजट को लेकर गृहणी, सीए, शिक्षिका, इंजीनियर समेत महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। उम्मीद जताई कि इस बार केंद्र व राज्य सरकार राहत देगी ताकि कोरोना काल में हुआ नुकसान कम किया जा सके। ---- इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत छूट सीमा 3 लाख रुपए की जाए। 12 अक्टूबर 2020 से शुरू लीव ट्रैवल कन्सेशन स्कीम वर्ष 2022 तक बढ़ाएं। इसकी लिमिट प्रति व्यक्ति 36 हजार रुपए है, जिसे बढ़ाया जाए। कविता जैन, शिक्षिका ---- केंद्रीय बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाए। अभी एक लाख रुपए है। इसके बाद 10 प्रतिशत टैक्स लगता है। इसकी लिमिट बढ़ाएं। राजस्व जुटाने के लिए टैक्स फ्री बॉन्ड की घोषणा की जाए। खुशबू बिरला, गृहणी ------- राजस्थान में घरेल ूबिजली सबसे महंगी है। घर में आठ किलो वॉट कनेक्शन पर दर १५ से १६ रुपए प्रति यूनिट पड़ती है। इससे घर का बजट तक बिगड़ जाता है। ५०० यूनिट तक सामान्य दर तय की जानी चाहिए। बीना जैन, व्यवसायी ------...

budget 2021-पढ़ाई, सुरक्षा के साथ खेतीबाड़ी के लिए विशेष सुविधा की आस

Image
भीलवाड़ा। केन्द्रीय बजट को लेकर राजस्थान पत्रिका की परिचर्चा के तहत सोमवार को विभिन्न वर्गों से चर्चा की गई। इसमें बैंक, जीएसटी, शिक्षा, रक्षा, कृषि, आयकर व कृषि में कुछ बदलाव की बात सामने आई। कुछ ने कोरोना काल में कार्य व राहत को देखते हुए इस बार सामान्य बजट आने की बात कहीं। ----- बैंक फेल होने या डूबने पर खाताधारकों को नुकसान उठाना पडता है। सरकार को प्रावधान बनाना चाहिए कि बैंक के डूबने पर खाताधारक की जमा पूंजी को पूरी सुरक्षा मिल सके। इसके लिए बीमा व अन्य योजना लागू करनी चाहिए। शिव नुवाल, अति. प्रशासनिक अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय ----- व्यक्तिगत आयकर की दर घटाई जाए। साथ ही 80 सी तथा नए गृह निर्माण में ब्याज की छूट बढ़ाई जाए। वर्तमान में 80 सी में 1.5 लाख लाख तक छूट है, उसे बढ़ाकर 2 लाख तथा ब्याज छूट 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख तक करनी चाहिए। अनिल सिसोदिया, व्यापारी ------ देश में जीएसटी दरें काफी सामान्य है लेकिन लाभ आमजन व व्यापारियों को नहीं मिल रहा। सरकार को चाहिए कि बडे उत्पादकों के साथ छोटे व्यापारियों को भी जीएसटी का लाभ मिले। टेक्सटाइल क्षेत्र में समान जीएसटी दर हो। लोक...

budget 2021-जहाजपुर में खुले मंडी, अफीम नीति में हो बदलाव

Image
भीलवाड़ा। केन्द्र व राज्य का आगामी वित्तीय वर्ष का बजट अगले महीने आना वाला है। बजट को लेकर इस बार किसान भी दोनों सरकारों से कई आस लगाए बैठे हैं। किसानों का कहना है कि इस बार बजट में किसानों के लिए नई योजना की घोषणा करनी चाहिए। समर्थन मूल्य पर खरीद अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। अफीम नीति सरल बनें। जहाजपुर में कृषि उपज मण्डी खोली जाएं। डीजल के मूल्य पर सरकार अंकुश लगाएं। ---- केन्द्र सरकार को फसलों के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य को अनिवार्य रूप से लागू किया जाना चाहिए। यह अनिवार्य नहीं होने से किसानों को लाभ नहीं मिल रहा। किसानों की अलग-अलग श्रेणी बनाकर उसकी ब्याज दर को भी एक समान करने की घोषणा की जानी चाहिए, ताकि किसानों को अधिक ब्याज दर नहीं चुकानी पड़े। बद्रीलाल तेली, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ ---- सहकारिता के क्षेत्र में किसानों को मिलने वाले फसली ऋण की राशि को बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि किसान अच्छी फसल लेकर अपनी आय बढ़ा सके। मांगीलाल जाट, सुरजपुरा ---- किसानों को खेती में लागत अनुसार जिन्सों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए सरकार को समर्थन मूल्य की राशि के अल...

budget 2021-लागू हो पुरानी पेंशन स्कीम व मिले आयकर में छूट

Image
भीलवाड़ा। केंद्र व राज्य सरकारें अगले माह बजट पेश करेगी। राजस्थान पत्रिका ने बजट में उम्मीदों को लेकर शिक्षक वर्ग का मन टटोला। अध्यापक वर्ग ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के अलावा आयकर छूट की सीमा बढ़ाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी रखी। ---- आयकर सीमा बढ़ाई जाए। 80 डी के तहत निवेश सीमा डेढ़ लाख से ढाई लाख रुपए तक की जाए। सरकारी कर्मचारियों के बच्चों की उच्च शिक्षा पर होने वाले खर्च पर भी आयकर में राहत दी जाए। ऊषा पाराशर, शिक्षिका सिंगोली ----- बजट में सात लाख रुपए तक की आय कर मुक्त होना चाहिए। न्यू पेंशन स्कीम बंद कर पुरानी स्कीम वापस शुरू की जाए। कर्मचारियों को बढ़ा महंगाई भत्ता दिया जाए। निरन्तर बढ़ रही महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए। विद्याधर पूनिया, शिक्षक ----- शिक्षकों को उम्मीद है कि वर्ष २००५ के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए जो नई पेंशन योजना है उसे बंद कर पुन: पुरानी पेंशन योजना में ही सम्मिलित किया जाए। साथ ही आयकर सीमा को बढ़ाया जाना चाहिए। डॉ.सत्यनारायण तातेला, शिक्षक रायपुर ----- शिक्षा बजट बढ़ाएं। सरकारी शिक्षकों के पद बढ़ाएं। अंग्रेजी माध्यम के स्...

budget 2021-सेहत के लिए बढ़े बजट, सुधरे आधारभूत ढांचा

Image
भीलवाड़ा। एक फरवरी को आम बजट पेश होने जा रहा है। इससे चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े चिकित्सक से लेकर आम जनता तक को बड़ी उम्मीदें हैं। डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना काल में अच्छा काम किया लेकिन आज भी कई अस्पतालों में उपकरणों की कमी है। लिहाजा केन्द्र व राज्य सरकार के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में नई योजना पेश करनी चाहिए। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना को और मजबूत किया जाए। ----- आम बजट से बड़ी उम्मीद है। महामारी का माहौल है। रोजाना काम आने वाली चीजों की कीमतें आसमान छू रही है। सबकी नजरें बजट पर है। उम्मीद है कि महंगाई से राहत मिलेगी। डॉ. अरुण गौड़, अधीक्षक एमजीएच भीलवाड़ा ----- कोरोना के नाम पर काफी बजट खर्च हो रहा है, लेकिन सामान्य बीमारियों के हर साल दिए जाते रहे बजट का ध्यान रखना होगा। भामाशाह के साथ जुड़ी योजनाओं को भी देखने की जरुरत है। रोजगार को बढ़ावा मिलना चाहिए। डॉ. घनश्याम चावला, डिप्टी सीएमएचओ ------ केंद्र सरकार को चाहिए कि आधारभूत सुविधा व स्ट्रेक्चर को पहले ही इतना मजबूत रखे कि किसी भी बीमारी से निपटने के लिए तैयार रहें। राज्य बजट में मौजूदा संस्थान...