अनंत चतुर्दशी पर नहीं होंगे सामूहिक कलशाभिषेक
भीलवाड़ा। दिगम्बर जैन समाज के दशलक्षण पर्व के दसवें दिन अनंत चतुर्दशी पर इस बार सामूहिक कलशाभिषेक कार्यक्रम नहीं होगा। श्री बाहुबली जैन वेलफेयर सोसायटी ३५ साल से सकल दिगम्बर समाज का वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावणी पर्व कराती आई है। सोसायटी अध्यक्ष सुरेन्द्रकुमार छाबड़ा ने बताया कि इस बार कोरोना के चलते मंगलवार को वार्षिक कलशाभिषेक व गुरुवार को क्षमावणी निरस्त कर दिया है। अब केवल सुबह अभिषेक व शान्तिधारा होगी। हाउसिंग बोर्ड के सुपाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम आकिंचन्य धर्म पर मूल नायक भगवान पर सुमति कुमार अजमेरा व पंकज बडज़ात्या, सोमेश ठग, प्रकाशचंद, कैलाश, अरविंद, पारस शाह ने शान्तिधारा की। भागचंद पाटनी ने बताया कि मंगलवार सुबह 7 बजे कोरोना से मुक्ति के लिए बड़ी शांतिधारा एवं 108 रिद्धि मंत्रों से अभिषेक होगा। मंदिर में लिफ्ट का शुभारम्भ आदिनाथ भगवान व मुनि सुधासागर के जयकारे के साथ सोमवार सुबह आरके कॉलोनी के आदिनाथ दिगम्बर मंदिर में लिफ्ट का मदनलाल गदिया, राजकुमार अजमेरा व अन्य दानदाताओं ने उद्घाटन किया। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर आदिनाथ...