Posts

Showing posts from July, 2023

सांवलियाजी में पकडे़ गए अफीम तस्कर

Image
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ के निवारक एवं सूचना प्रकोष्ठ के अधीक्षक टीएम कांठेड़ ने बताया कि नारकोटिक्स की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर गत 28 जुलाई को चित्तौड़गढ़ जिले में सांवलियाजी मंदिर की पार्किंग परिसर में दबिश दी गई । यहां नारकोटिक्स टीम को देख कर दो युवक भागने लगे, जिनका पीछा करके पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने मंडफिया निवासी अर्जुन उर्फ भैरूलाल पुत्र बंशीलाल लोहार व तुंबडिया निवासी नरेश उर्फ टाइगर पुत्र पप्पू लाल जाट होना बताया। भागने को लेकर दोनों संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इस पर नारकोटिक्स ब्यूरो टीम ने उनके दुपहिया वाहनों की तलाशी ली। उनकी एक स्कूटी की डिक्की से 2 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। नारकोटिक्स की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चित्तौड़गढ़ लेकर आई है। यहां इनसे पूछताछ की गई। दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दूसरी तरफ नारकोटिक्स ब्यूरो की पूछताछ में दोनों ही आरोपियों के अफीम की खरीद फरोख्त में शामिल होने की बात सामने आई है। आरोपी नरेश कहीं से अफीम लेकर आया था ...

भीलवाड़ा मंडी : गेहूं व मक्का में तेजी

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में सोमवार को फसलों से भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2350 से 2600, मक्का 1900 से 2400, चना 4650 से 4900, जौ 1650 से 1750, सरसों 5000 से 5200 रुपए, अजवाइन 17000 से 20000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। मंडी में सोमवार को सभी फसलों के भावों में तेजी देखने को मिली।   भीलवाड़ा सर्राफा- सोमवार को चांदी के भाव यथावत रहे। जबकि सोने के भाव में 300 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 73100, टंच -74100, सोना 10 ग्राम- 60600 जेवराती-57860 रवा- 60550 कलदार- 850 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 150 से 155, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 115से 120, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 270 से 310, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70, पोहा 52, गेहूं...

शर्मनाक: जमीन विवाद के कारण गर्भवती महिला को टीन पर फेंका, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, 11 जनों पर केस

Image
भीलवाड़ा/पत्रिका। शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के काबरी गांव में खेत के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में एक महिला को उसके ही परिवार के लोगों ने टीन पर फेंक दिया। इससे महिला के गर्भ में पल रही 5 माह की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा कर 11 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें : जेठ से दूसरी शादी करने का दबाव, महिला और बच्चे को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज क्षेत्र के काबरी निवासी कैलाश प्रजापत ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि काबरी में उसकी और उसके परिवार की जमीन है। जहां पर खेत पर आते-जाते उसके काका जमनालाल प्रजापत व उनके परिवार वाले हमेशा लड़ाई-झगड़ा करते हैं। उन्होंने उसके खेत पर जाने का रास्ता बंद कर दिया। उसके काका को रास्ते के लिए कहा तो 11 जुलाई को उसका काका काबरी निवासी जमनालाल, रमेश, कालू, शिवराज, पप्पू, रामप्रसाद, कमलेश,गीता, लाड़, ममता और छीतर ने हम सलाह होकर कैलाश के मकान में प्रवेश कर उसके साथ मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें : जिला बनाने की घोषणा ने बढ़ाई शाहपुरा में जमीन की कीमतें, बेसब्री से कर रहे नोटिफिकेशन का इंतजार ...

पिकनिक मनाने आया युवक झरने में डूबा

Image
कोटा से छह-सात युवक रविवार को पिकनिक मनाने चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा के चूलिया फॉल पहुंचे थे। यहां यह सभी युवक चूलिया फॉल की चट्टानों के बीच जाकर पार्टी करने लगे। लोगों ने उन्हें टोका भी और हादसे की आशंका जताते हुए समझाया भी पर युवकों ने लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया। Youth who came for picnic drowned in waterfall रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे कोटा निवासी रवि सुमन (26) पुत्र धनराज का पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरा। बचाने के लिए उसके दोस्त देवेन्द्र व हितेश भी पानी में कूद गए, लेकिन रवि तेज बहाव में बह गया। देवेन्द्र ने बताया कि नौ जुलाई को भी वह सभी दोस्त पाड़ाझर झरने पर आए थे। सूचना मिलने पर एसडीएम दीपक सिंह खटाना, पुलिस उप अधीक्षक प्रभु लाल कुमावत, थाना प्रभारी रजनीश गुर्जर मौके पर पहुंचे। मौके पर एसडीआरएफ टीम व कोटा नगर निगम के गोताखोरों को भी बुलाया गया। गौरतलब है कि शनिवार को ही पाड़ाझर झरने में डूबने से कोटा के दो युवकों की मौत हो गई थी। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/youth-who-came-for-picnic-drowned-in-waterfall-8404155/

Banas River Flow Update : बनास नदी उफान पर, बीसलपुर बांध तक खुशखबर

Image
भीलवाड़ा. राज्य में सक्रिय मानसून की बरसात ने न केवल राजधानी जयपुर समेत शहरों को लबालब कर दिया है। बल्कि बांध व तालाबों में पानी की भारी आवक हुई है। चित्तौडगढ़़ जिले के मातृकुंडिया बांध के गेट खोलने से बनास नदी उफान पर चलने लगी है। बनास नदी का पानी त्रिवेणी होते हुए बीसलपुर बांध की तरफ बढ़ रहा है। बनास के उफान पर चलने से बीसलपुर बांध के इस साल भी लबालब होने की उम्मीद जगी है। लगातार बरसात के चलते त्रिवेणी नदी 3 फीट गेज पर चल रही है। भीलवाड़ा जिले के उपरमाल क्षेत्र में भी अच्छी बरसात हुई हैं। मेनाली बेड़च, कोठारी नदी में पानी का बहाव हो रहा है। भीलवाड़ा जिले के रायपुर क्षेत्र का लड़की बांध व कोठारी बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। गोवटा बांध भी लबालब हो चुका है। बांधों से पानी की निकासी होने से बनास नदी में जलस्तर बढ़ रहा है। चित्तौडगढ़़ जिले के मातृकुंडिया बांध के गेट खोलने से भीलवाड़ा जिले से गुजर रही बनास नदी उफान पर चल रही है। जिले के बीगोद कस्बे के यहां पुलिया पर पानी आने से बीगोद-खटवाड़ा सड़क मार्ग बंद हो गया। पुलिया पर दो फीट तक पानी आ गया जिससे पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। भीलवाड़ा मे...

हिम्मत जुटाई तो चट्टान ने बचा ली जिन्दगी

Image
चितौड़गढ़ जिले में बनास नदी पार करते समय शुक्रवार सुबह एक युवक तेज बहाव से नदी में बह गया, लेकिन युवक ने हिम्मत दिखाई और चट्टान का सहारा लेकर जान बचाई। जिले के पहुंना क्षेत्र में गिलुंड निवासी असलम (23) पुत्र कमरुद्दीन शुक्रवार सुबह सात बजे मोटरसाइकिल से गिलुंड से सेतुरिया जा रहा था। बीच राह में बनास नदी में पानी का बहाव चल रहा था। असलम मोटरसाइकिल से बनास नदी पार कर रहा था की पानी का बहाव और तेज हो गया। इस पर असलम मोटरसाइकिल समेत पानी में बह गया। पुलिया के नीचे एक चट्टान नजर आने पर उसने हिम्मत दिखाई और चट्टान का एक छोर पकड़ कर अपनी गिरफ्त मजबूत की। इसी सहारे से असलम की जान बच गई। इस बीच घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे एकत्रित हो गए। पहुंना पुलिस चौकी का जाप्ता भी मौके पर पहुंचा। पुलिस एवं ग्रामीणों की सहायता से असलम को मोटरसाइकिल समेत बाहर निकाला। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/if-you-gathered-courage-the-rock-saved-your-life-8400649/

मां ने मोबाइल नहीं दिया तो ट्रेन में बैठ गया

Image
दरअसल, उदयपुर से चित्तौडग़ढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 29006 से चितौडग़ढ़ स्टेशन पर आरपीएफ थाना के हैड कांस्टेबल यादराम मीणा ने एक बालक को प्लेटफार्म नंबर छह पर अकेले स्कूल ड्रेस में बैग के साथ घूमते देखा। इस पर मीणा व मुकेश कुमार ने तुरन्त प्लेटफार्म पर पहुंच कर बालक से यहां आने का कारण पूछा। उन्होंने बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल को सूचना देकर बालक को समिति के समक्ष पेश किया। समिति की ओर से बालक की काउंसलिंग की गई। बालक ने उदयपुर का होना बताया। स्कूल डायरी से बालक की सम्पूर्ण जानकारी ली गई। बालक की उम्र 13 वर्ष है व माता से मोबाइल नहीं देने के कारण नाराज होकर स्कूल न जाकर ट्रेन से चित्तौडग़ढ़ आ गया। बालक की मां से सम्पर्क किया गया। बालक के परिवारजनों के चित्तौडग़ढ़ पहुंचने तक बालक को मोबाइल के दुष्प्रभाव व उनसे होने वाली मानसिक समस्याओं की जानकारी सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिठा कर अध्यक्ष पालीवाल, सदस्य शिवदयाल सिंह लखावत व ओम प्रकाश लक्षकार द्वारा दी गई। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/when-mother-did-not-give-mobile-sat-in-the-train-8400321/

भीलवाड़ा मंडी : गेहूं 50 रुपए प्रति क्विंटल टूटे

Image
भीलवाड़ा मंडी : गेहूं 50 रुपए प्रति क्विंटल टूटे भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में गुरुवार को फसलों से भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2300 से 2500, मक्का 1900 से 2700, चना 4600 से 4850, जौ 1650 से 1750, सरसों 4800 से 5150 रुपए, अजवाइन 17500 से 20000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- गुरुवार को चांदी में 500 रुपए प्रति किलोग्राम तथा जबकि सोने के भाव में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 73500, टंच -73550, सोना 10 ग्राम- 60500 जेवराती-56870, रवा- 60450 कलदार- 805 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 150 से 155, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 115से 120, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 270 से 310, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70, पोहा 52, ...

भीलवाड़ा मंडी : सरसों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी

Image
भीलवाड़ा मंडी : सरसों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में बुधवार को फसलों से भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2325 से 2550, मक्का 1900 से 2750, चना 4600 से 4850, जौ 1650 से 1750, सरसों 4700 से 5100 रुपए, अजवाइन 17500 से 20000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- बुधवार को चांदी में 350 रुपए प्रति किलोग्राम तथा जबकि सोने के भाव में 250 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 73000, टंच -73050, सोना 10 ग्राम- 60350 जेवराती-56730, रवा- 60300 कलदार- 800 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 150 से 155, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 115से 120, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 270 से 310, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70, पो...

सब्जियों की खेती ने किसानों को किया मालामाल

Image
दो बीघा में लगाई मिर्ची किसान श्यामलाल माली ने बताया कि उन्होंने इस बार एक बीघा में भिंडी की फसल लगाई। इसमें उन्हें तीन लाख रुपए की आमदनी हुई। इसके अलावा दो बीघा में मिर्ची की फसल बोई। इससे उन्होंने चार लाख रुपए का मुनाफा कमाया। बढ़ती मांग को देखते हुए कई किसान सब्जियों की फसल लगाने लगे हैं। उद्यान विभाग के अनुदान से मिली राहत किसानों को उद्यान विभाग की ओर से आर.डब्लू.एस.एल.आइ.पी योजना के तहत अतिरिक्त 15 प्रतिशत तक अनुदान मिला। काश्तकारों को ड्रिप सिंचाई, फव्वारा सिंचाई संयंत्र एवं मिनी स्प्रिंकलर पर 85-90 प्रतिशत तक अनुदान दिया गया। इसके आलावा एचडीपी वेर्मिबेड, मल्चिंग शीट, लो टनल पर भी 75 प्रतिशत तक अनुदान मिला। इन्हेांने लिया योजना का लाभ योजना के तहत क्षेत्र के जोर का खेड़ा, नंदराय, गुर्जर का खेड़ा, मरड़ा की झूपडियां, किशनगढ़, बडा खेडा, गंधेरी, पण्डेरी, हस्तिनापुर, भैंरूखेडा, बरदा की झूपडियां, कंकरोलिया घाटी, हस्तरा, चोहली,रामनगर, गोविंदपुरा, देवपुरा मोई सहित कुल 22 गांवों के किसानों ने इसका लाभ उठाया। फारुक लौहार — बीगोद source https://www.patrika.com/bhilwara-news/veget...

राजस्थान में यहां स्थित हैं 251 किलो पारे से बने महादेव, शिवलिंग के दर्शन मात्र से मिलता है त्रिदेव का आशीर्वाद

Image
भीलवाड़ा/पत्रिका। Famous Shiv Mandir In Rajasthan: भीलवाड़ा जिले के शक्करगढ़ के संकट हरण हनुमतधाम मंदिर में 251 किलो पारे से निर्मित शिवलिंग प्रदेश का संभवतया पहला मंदिर है। पारद शिवलिंग (पारे से निर्मित) का निर्माण अमर निरंजनी आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी महाराज के आग्रह पर महाकाल की भूमि उज्जैन में सिद्ध संत स्वामी नारदा नंद महाराज ने शास्त्रीय विधि से किया। यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस चमत्कारी सैपऊ महादेव मंदिर के इस सावन करें अनोखे दर्शन 18 फरवरी 2023 को उज्जैन से शक्करगढ़ हनुमत धाम लाए व इसी वर्ष 22 फरवरी को प्राण-प्रतिष्ठा की। महंत जगदीश पुरी के अनुसार, पारद शिवलिंग में ब्रह्मा विष्णु और महेश तीनों ही देव विद्यमान रहते हैं। शिव पुराण के अनुसार सावन में पारद शिवलिंग की पूजा से सभी शिवलिंग की पूजा का फल मिलता है। श्री संकट हरण हनुमत धाम में हनुमान राम दरबार विग्रह, राधा-कृष्ण एवं पारदेश्वर महादेव की मूर्तियों के दर्शन एक साथ होते हैं। यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में मराठों ने बनाए दो चमत्कारी शिव मंदिर, इन में से एक में होती है शंख और डमरू से आरती संन्यासी ...

मीरां की धरा मेवाड़ में बांसुरी से बरसेगा प्रेम

Image
भीलवाड़ा. मेवाड़ यानी कृष्ण की अनन्य भक्त मीरां की धरा भीलवाड़ा में बांसुरी से प्रेम बरसेगा। नगर विकास न्यास ने चौराहों के सौन्दर्यीकरण के तहत अहिंसा सर्कल पर भगवान श्रीकृष्ण के हाथों में बांसुरी की बड़ी कृति लगाई है। इसे देखने को शहरवासी उमड़ पड़े।   न्यास के अनुसार भगवान के मनमोहक हाथों में बांसुरी बेहद सुन्दर लग रही है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का संचार करने के उद्देश्य से इस चौराहे पर बांसुरी की धुन बजाने की योजना है। कृष्ण भक्तों को लगेगा, मानो वे वृंदावन व गोकुल की गलियों में हैं। मीरां की धरा पर न्यास का यह मनमोहक तोहफा है। इस बांसुरी की कृति पर 14.55 लाख रुपए व्यय तथा सर्कल के सौंदर्यीकरण पर लगभग कुल 35 लाख रुपए व्यय होंगे। नगर विकास न्यास की विशेषाधिकारी रजनी माघीवाल ने बताया कि कोटा व उदयपुर की तर्ज पर सर्कलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके तहत मीरा सर्कल पर मीरा की प्रतिमा तथा चित्रकूट सर्कल पर कलम व दवात स्थापित की जाएगी। इन दोनों सर्कलों पर काम चल रहा है। जल्द ही यहां पर भी मूर्ति स्थापित होगी। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/meera-s-land-will...

भीलवाड़ा में इस माह से जिले के चार लाख परिवारों को मिलेंगे राशन किट

Image
भीलवाड़ा. राज्य सरकार इस माह से जिले के 4 लाख 8 हजार चयनित परिवारों को राशन किट बांटेगी। इसमें सरसों तेल, चीनी, नमक, मसाले शामिल होंगे। यह वितरण राशन डीलरों के माध्यम से होगा।   महंगाई राहत शिविरों में करीब 3 लाख 95 हजार परिवारों ने मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण योजना में पंजीकरण कराया। राहत कैम्प अब जिला मुख्यालय व उपखण्ड मुखालय पर चल रहे हैं, लेकिन जिले का लक्ष्य 4 लाख 8 हजार का है। एक परिवार को एक किट मिलेगी। कीमत 367 रुपए होगी। जिले के इन परिवारों को किट देने में सरकार का हर माह करीब 15 करोड़ रुपए खर्च होगा। यह किट उन्हीं जरूरतमंदों को मिलेगा, जिन्हें वर्तमान में सरकार की ओर से बीपीएल योजना के तहत गेहूं दिया जा रहा है। डीलर को हर किट के 4 रुपए- प्रदेश में राशन किट की सप्लाई के लिए डीलर को 4 रुपए प्रति पैकेट के आधार पर मार्जिन राशि दी जाएगी। हर माह राशन डीलर को 16.32 लाख रुपए की मार्जिन राशि मिलेगी। ----- ये मिलेगा किट में- दाल : 1 किलो चीनी : 1 किलो नमक : 1 किलो खाद्य तेल : सोयाबीन एक लीटर मसाले: हल्दी 50 ग्राम, मिर्च व धनिया 100-100 ग्राम मिलेगा -...

जोशी का गहलोत पर हमला, बोले लाल डायरी में सरकार के काले कारनामे

Image
लाल डायरी में राज्य सरकार के काले कारनामे लिखे हुए हैं। जिसने सरकार बचाई, उसे बर्खास्तगी का इनाम और जिसने महिलाओं का अपमान किया उसे गले लगा लिया। राज्य सरकार का यह दोहरा चरित्र है। चित्तौडग़ढ़ के भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार शाम पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट के पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने यह बात कही। joshee ka gahalot par hamala, bole laal daayaree mein sarakaar ke kaale kaaranaame उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। कांग्रेस वर्ष 2018 में जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उन वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। अब प्रदेश भर में लाल डायरी की चर्चा हो रही है। राजेंद्र गुढ़ा खुलासा कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री के कहने पर वह लाल डायरी लेकर आए थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले भी मान चुके हैं कि उनकी कुर्सी राजेंद्र गुढ़ा ने बचाई। जोशी ने सवाल किया कि आखिर क्या वजह है कि गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया। जिस नेता ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को आइना दिखाया उसे तो बर्खा...

भीलवाड़ा मंडी : चांदी व सोने में गिरावट

Image
भीलवाड़ा मंडी : चांदी व सोने में गिरावट भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में सोमवार को फसलों से भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2300 से 2500, मक्का 1900 से 2750, चना 4600 से 4800, जौ 1650 से 1750, सरसों 4600 से 4900 रुपए, अजवाइन 17500 से 20000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- सोमवार को चांदी में 700 रुपए प्रति किलोग्राम तथा सोने के भाव में 180 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई है। चांदी प्रति किलो - 72400, टंच -73450, सोना 10 ग्राम- 60120 जेवराती-56500, रवा- 60070 कलदार- 790 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 150 से 155, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 115से 120, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 270 से 310, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70, पोहा 52, गेहूं का आटा 30 ...

वसुंधरा राजे कांग्रेस पर फिर गरजी

Image
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने रविवार दोपहर चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी परिसर में पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचन्द कृपलानी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजस्थान अभी तक महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी में देश में पहले स्थान पर है। राजे ने सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हे मणिपुर की महिलाओं की चिंता है, परंतु राजस्थान की महिलाओं की चिंता नहीं है, जहां उनकी कांग्रेस पार्टी की सरपरस्ती में हर रोज़ क़रीब बीस महिलाओं की इज्जत पर प्रहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकट से विकट परिस्थितियों में भी राजस्थान की जनता हमारी ढाल बन कर खड़ी रही, वरना ये साढ़े 4 साल आसानी से नहीं कटते। बाधाएं भी आई, लेकिन आपके हौसलों के आगे नहीं टिक पाईं। । राजे ने अपने कार्यकाल की भामाशाह योजना, अन्नपूर्णा योजना, मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन योजना का जिक्र किया। उन्होंने शायरी के अंदाज में कहा कि जनता का प्यार हमसे कोई नहीं छीन सकता, बेफ़िक्र हैं हम, आईने सा किरदार रखते हैं, फ़िक्...

बस्सी भी पढ़ाएगा कृषि की पढ़ाई

Image
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र के बस्सी पंचायत भवन में संचालित राजकीय कृषि महाविद्यालय को आने वाले समय में स्वयं का भवन उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए 7 करोड़ 60 लाख रुपए की निविदा मंजूर होकर कार्यादेश जारी हो गए हैं। नक्शे भी तैयार किए जा रहे हैं। कार्य आदेश जारी होने से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मुख्य अभियंता बीएलसीजी पीडब्ल्यूडी ने जयपुर की एक ठेका कंपनी को निर्माण की स्वीकृति सौंपी है। कृषि महाविद्यालय में कक्षा कक्षों के साथ ही डीन कार्यालय का निर्माण किया जाएगा, इससे कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य के लिए अच्छा माहौल मिल सकेगा। वर्तमान में बस्सी पंचायत भवन परिसर में कॉलेज का अस्थाई तौर पर संचालन हो रहा है। कॉलेज के भवन निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत ने बस्सी में 200 बीघा भूमि आवंटित की है। राजकीय कृषि कॉलेज का संचालन पिछले वर्ष से शुरू हो गया था। इस वर्ष दूसरा सत्र शुरू होगा। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bassi-will-also-teach-agriculture-8390183/

भीलवाड़ा मंडी : चांदी व सोने में तेजी

Image
भीलवाड़ा मंडी : चांदी व सोने में तेजी भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शनिवार को फसलों से भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2260 से 2500, मक्का 1900 से 2700, चना 4650 से 4850, जौ 1650 से 1750, सरसों 4600 से 4950 रुपए, अजवाइन 17000 से 20000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- शनिवार को चांदी में 150 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। जबकि सोने के भाव में 100 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 73100, टंच -74100, सोना 10 ग्राम- 60300 जेवराती-57575, रवा- 60250 कलदार- 850 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 150 से 155, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 115से 120, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 270 से 310, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70, पोहा 52, गे...

हैड कांस्टेबल और सिपाही के ​खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज

Image
कोतवाली के हैड कांस्टेबल शंकरलाल और सिपाही प्रदीप ओझा पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शिकंजा कसा है। दोनों के खिलाफ दस हजार रुपए की रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। उन पर एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग करने का आरोप है। एसीबी में मुकदमा दर्ज होने से पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को निलंबित कर दिया। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराजसिंह ने बताया कि गत 13 अप्रेल को एक व्यक्ति ने एसीबी की प्रथम शाखा में शिकायत दी। परिवादी ने बताया कि उसे सिपाही प्रदीप 12 अप्रेल को पकड़ कर कोतवाली लाया। यहां उसे कहा गया कि गांजा तस्करी में उसे गिरफ्तार करना है। उसे डरा-धमका कर गिरफ्तार नहीं करने की एवज में दस हजार रुपए मांगे। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई। एसीबी ने दोनों को ट्रेप करने का जाल बिछाया। जबर्दस्ती से शक, रिश्तेदार से अटका ट्रेप दस हजार के केमिकल लगे नोट देकर परिवादी को कोतवाली भेजा। कोतवाली के बाहर एसीबी ने जाल बिछाया। परिवादी शंकर के पास गया। शंकर और प्...

सीबीएन ने फायर की दी चेतावनी, ठहर गया तस्कर

Image
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की चित्तौड़गढ़ जिले के सादी गांव से डोडा चूरा भर कर ले जाया जाने वाला है। सूचना पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) सिंगोली की टीम ने गांव में दबिश दी। यहां एक मकान के बाहर मौजूद लोग एक कार से जाने की तैयारी कर रहे थे। ब्यूरो की टीम देख कर वह भागने लगे। इस पर ब्यूरो अधिकारियों ने नहीं रूकने पर फायरिंग की चेतावनी दी। इसी दौरान भागते हुए चालक को अधिकारियों ने पकड़ लिया। वहां स्थित मकान के परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान परिसर में डोडा चूरा से भरे 5 कट्टे मिले। जबकि कार से 8 प्लास्टिक के डोडे से भरे कट्टे बरामद हुए। बरामदशुदा डोडा चूरा का वजन 266 किलो हुआ। ब्यूरो ने कार एवं डोडा चूरा जब्त कर चालक को गिरफ़्तार किया। नीमच ब्यूरो के अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/cbn-warned-of-fire-the-smuggler-stopped-8386892/

भीलवाड़ा मंडी : चांदी में गिरावट, सोना तेज

Image
भीलवाड़ा मंडी : चांदी में गिरावट, सोना तेज भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शुक्रवार को फसलों से भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2260 से 2500, मक्का 1900 से 2700, चना 4650 से 4850, जौ 1650 से 1750, सरसों 4600 से 4950 रुपए, अजवाइन 17000 से 20000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- शुक्रवार को चांदी में 150 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। जबकि सोने के भाव में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 72950, टंच -73000, सोना 10 ग्राम- 60200 जेवराती-56050, रवा- 60150 कलदार- 800 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 150 से 155, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 115से 120, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 270 से 310, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70,...

Success Story: किसान की बेटी करेगी थानेदारी, गांव में खुशी का माहौल

Image
Success Story: बीगोद क्षेत्र के जोजवा गांव की बेटी भारती साहू का उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 में चयन हुआ है। किसान परिवार में जन्मी बेटी के थानेदार बनने पर गांव में खुशी का माहौल है। मांडलगढ़ उपखंड में सम्भवतया पहली महिला थानेदार बनेगी। भारतीय ने गांव की स्कूल में पढ़ाई पूरी की। तीन बहनों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। दो माह तक घर पर जमकर पढ़ाई की। परिजनों ने हौसला बढ़ाया और घर के कामों से दूर रखा। पढ़ाई के लिए परिजन प्रेरित करते रहे। उपनिरीक्षक में चयन का पता लगते ही भारती और परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारती ने बतया कि उसने पुलिस में जाने का कभी नहीं सोचा था। पेशे से किसान पिता बंशीलाल साहू को बेटी की कामयाबी पर गर्व है। बंशीलाल के चार बेटियां व एक बेटा है। सभी बच्चे पढ़ाई में अव्वल हैं। भारती ने 12वीं में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। खेतीबाड़ी आमदानी का जरियाकिसान बंशीलाल ने बताया कि आठ बीघा खेत है। पारम्परिक खेती के साथ संतरे के बगीचा लगा रखा है। खेतीबाड़ी से परिवार का गुजारा चलता है। बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी खेतीबाड़ी से ही उठाया। source https://www.patrik...

मेवाड़ा को सौपी भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

Image
भीलवाड़ा. भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान युवा व सबसे कम उम्र के कार्यकर्ता प्रशांत मेवाड़ा को सौंपी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।   मेवाड़ा 1999-2000 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री के रूप में पार्टी से जुड़े। विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। इससे पूर्व मेवाड़ा रोजगार एवं उपभोक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिलाध्यक्ष, नगर विकास न्यास में ट्रस्टी रहे चुके हैं। जिला कार्यकारिणी में दो बार जिला महामंत्री तथा लोकसभा चुनाव से पूर्व लोकसभा सहसंयोजक का काम भी देखा। मेवाड़ा सांसद सुभाष बहेडि़या के नजदीकी माने जाते हैं। मेवाड़ा ने पत्रिका को बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे सभी को साथ लेकर निभाएंगे। उनका कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले से पार्टी को मजबूत करना उनका लक्ष्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में कई सीनियर कार्यकर्ता भी कतार में थे। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/command-of-bjp-district-president-handed-over-to-mewada-8385653/

तस्करों ने अफीम को पानी में घोल दिया

Image
चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखण्ड के रामपुरिया में श्यामलाल धाकड़ के अफीम तस्करी में लिप्त होने की जानकारी पर सीआईडी सीबी जयपुर के एएसपी आशाराम चौधरी के नेतृत्व में टीम धाकड़ के घर की गत 10 दिन से रेकी कर रही थी। क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल गोपाल धाबाई व विजयसिंह राधेश्याम के घर फर्जी ग्राहक बनकर गए। उन्होंने इस तस्कर को पहले घर जाकर अफीम को सौदा किया और रुपए एडवांस भी दिए। सूचना पुख्ता होने पर मंगलवार शाम को जाल बिछा कर कार्रवाई की गई। मौके पर राधेश्याम पुत्र बालू धाकड़ और शंकर लाल गुर्जर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपितों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए अफीम को पानी के ड्रम में डाल दिया। जबकि 2 किलो अफीम को पुलिस ने पानी मे डालने से पहले ही कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अफीम घोल को भी जब्त किया। यहां तलाशी के दौरान 24 किलो अवैध डोडा चूरा भी बरामद हुआ। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जप्त अफीम एव अफीम के पानी के डाली गई अफीम की कीमत करीब 75 लाख रुपए आंकी है। मामले की जांच भैसरोडगढ़ थाना पुलिस कर रही है। इधर,...

Accident in Bhilwara : यह हादसा नहीं हत्या है, रोडवेज इसके लिए जिम्मेदार

Image
भीलवाड़ा. रोडवेज प्रबंधन की लापरवाही ने मंगलवार रात को बस स्टैंड परिसर में दो युवकों की जान ले ली। रात में बारिश के कारण बस स्टैंड परिसर में जलभराव के कारण करंट फैलने से युवक चपेट में आ गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। परिसर में गन्ने की चरखी संचालक के कनेक्शन लेने से वहां लगे तम्बू के पाइपों में करंट फैल गया। एक को बचाने के प्रयास में दूसरे की भी मौत हो गई। सुभाषनगर थाना पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया। मृतक के परिजनों ने रोडवेज प्रबंधन, चरखी संचालक और डिस्कॉम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाप्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि देर रात बारिश के कारण बस स्टैंड परिसर में पानी भर गया था। मुख्य द्वार के निकट परिसर में गन्ने की चरखी लगी थी। वहां तम्बू तान रखा था। चरखी संचालक ने बिजली ले रखी थी। लेकिन उसके विद्युत तार व्यविस्थत नहीं थे। माना जा रहा है कि तम्बू तानने के लिए लगे लोहे के पाइपों में करंट फैल गया। इससे करंट की चपेट में आने से देवगढ़ (राजसमंद) निवासी नौशाद हुसैन (35) तथा सरसिया (जहाजपुर) निवासी बाबूलाल मीणा (32) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना का पता...

चीन की तर्ज पर भीलवाड़ा में तैयार किए जा रहे खिलाड़ी

Image
भीलवाड़ा. टैक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा खेलों की नर्सरी बनने की दिशा में बढ़ रहा है। यहां चीन की तर्ज पर कड़े अनुशासन में खिलाड़ी तैयार करने की पहल हो चुकी है। शास्त्रीनगर में अग्रवाल भवन के पास महावीर स्कूल ग्राउंड पर स्पोर्ट्स नर्सरी शुरू की गई है, जहां फुटबॉल, हॉकी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों में पौध तैयार हो रही है। विशेषज्ञ कोच इन पौध में अभ्यास रूपी खाद-पानी दे रहे हैं। अभी यहां करीब 300 बच्चे नियमित रूप से विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेने आते हैं। ज्ञात है कि भीलवाड़ा से कुश्ती एवं हॉकी में कई प्रतिभाएं विश्व पटल पर प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। विशेषज्ञों का तर्क है कि खेलों की दुनिया में चीन का दबदबा इसलिए बढ़ रहा है, क्योंकि वहां छोटी उम्र में ही प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाता है। पहले पता लगाया जाता है कि बच्चे की रूचि किस खेल में है। फिर कड़े अनुशासन में कठोर प्रशिक्षण दिया जाता है। भीलवाड़ा की स्पोर्ट्स नर्सरी भी इसी तर्ज पर खिलाड़ी तैयार करने में जुटी है। जरूरी है मोबाइल-गजेट्स से दूरी- विशेषज्ञों की मानें तो बच्चों में 3 से 13 साल की उम्र शारीरिक विकास के लिहाज से अह...

लोकप्रिय हो रही ड्रैगन फ्रूट्स की खेती

Image
नर्सरी में पौध भी कर रहे तैयार किसान नर्सरी में इसकी पौध भी तैयार कर रहे हैं। इसमें श्रीलंका, थाईलैण्ड, स्विटजरलैंड व इजरायल देशों की किस्में शामिल हैं। इन्हें वे अन्य किसानों को सप्लाई भी कर रहे हैं। डेढ़ बीघा मेें छ: हजार पौधे किसान रामेश्वरलाल जाट ने बताया कि उसने डेढ़ बीघा में 6 हजार ड्रैगन फ्रूट्स के पौधे लगाए हैं। ढाई साल पहले उन्होंने भूटान व श्रीलंका से इसकी पौध मंगाई और खेती की शुरुआत की। कुल 6 लाख रुपए की लागत आई। पिछले वर्ष ही पौधों पर फूल व फल बनने लगे। इस वर्ष काफी संख्या में फूल खिले हैं। 400 रुपए प्रति किलो तक भाव ड्रैगन फ्रूट्स के पौधे के पांच वर्ष के होने पर बीस से तीस किलो फल मिलने लग जाते हैं। इनका बाजार भाव 250 से लेकर 400 रुपए प्रति किलो तक होता है। इनकी बिक्री भीलवाड़ा के अलावा जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद की मंडियों में होती है। किसान रामेश्वर लाल का कहना है कि यह खेती लंबे समय तक चलती है। एक बार पौधा लगाने के बाद 35 वर्ष तक इसमें फल आते हैं। दक्षिणी अमेरिका के अलावा देश में गुजरात के कच्छ, नवसारी व सौराष्ट्र में बड़े पैमाने पर इसकी खेती होती है। गुजरात व हरिय...

दूसरे दिन भी कातिलों का पता नहीं, 28 घंटे से चक्काजाम कर बैठे ग्रामीण

Image
रायपुर थाना क्षेत्र के सुरास गांव में रविवार रात लूट के इरादे से मकान में घुसे बदमाशों ने वृद्ध की हत्या कर दी। पति को बचाने आई पत्नी पर भी हमला किया। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान बदमाश नकदी समेत लाखों का माल समेट ले गए। मृतक का शव रायपुर मोर्चरी में रखा है। 28 घंटे से ग्रामीण रायपुर अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर बैठे है। कातिलों को नहीं पकड़ने तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इससे मंगलवार दूसरे दिन भी रायपुर में गहमागहमी का माहौल है। भारी पुलिस बल वहां तैनात है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी समझाइश में जुटे है।   थानाप्रभारी इन्द्रजीतसिंह ने बताया कि सुरास में रविवार रात में प्यारचंद कुमावत (65) आंगन व पत्नी अणछी देवी (62) कमरे में सोए थे। देर रात कुछ लोग दीवार फांदकर घर में घुसे। खटपट से जागे प्यारचंद शोर मचाते, उससे पहले लुटेरों ने धारदार हथियार से सिर पर हमला किया। कनपटी पर चोट आने से प्यारचंद ने मौके पर दम तोड़ दिया। चीख सुन पत्नी अणछी कमरे से बाहर आई तो उस पर भी हमला किया। अणछी के गले से मांदलिया व रामनामी समेत कमरे से नकदी व सोने-चांदी के गहने ले गए। वारदात के...

भीलवाड़ा मंडी : चांदी में 200 रुपए की गिरावट

Image
bhilwara mandi price भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में सोमवार को हरियाली अमावस्या पर अवकाश रहा। ऐसे में फसलों से भाव यथावत रहे। गेहूं 2190 से 2325, मक्का 2000 से 2700, चना 4400 से 4750, जौ 1650 से 1750, सरसों 4500 से 4900 रुपए, मूंग 7000 से 7500 रुपए अजवाइन 16500 से 20000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- सोमवार को चांदी में 200 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। जबकि सोने के भाव यथावत रहे है। चांदी प्रति किलो - 73000, टंच -73050, सोना 10 ग्राम-60100 जेवराती-56500, रवा- 60050 कलदार- 810 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 150 से 155, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 115से 120, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 270 से 310, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70...

राजस्थान का यह कैसा थाना, छह माह में आठ मामले ही

Image
भीलवाड़ा के साइबर थाने में छह माह में महज आठ मामले दर्ज हुए। ऐसा नहीं है कि जिले में साइबर ठगी हुई ही नहीं, लेकिन एक लाख से कम के मामले यहां दर्ज नहीं होते। लिहाजा यहां आने वाले ठगी के अधिकतर शिकार बैरंग लौटा दिए जाते हैं। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर अंकुश के लिए राजस्थान में साइबर थाने खोले, लेकिन एक लाख का नियम पीडि़तों को न्याय से दूर कर रहा है। एक लाख से नीचे की ठगी के मामलों के लिए अब भी लोग एक थाने से दूसरे थाने चक्कर लगा रहे। इसके बाद भी राहत दिलाना दूर, फरियाद तक नहीं सुनी जा रही। दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हर जिले में साइबर थाना खोलने की बजट में घोषणा की थी। भीलवाड़ा में जनवरी में थाना खुल गया और 1 फरवरी से विधिवत शुरुआत हुई। इस समय थाने में एक डीएसपी स्तर का अधिकारी, एक निरीक्षक व अन्य स्टाफ लगा रखा है। यहां स्टाफ पूरी तरह साइबर एक्सपर्ट नहीं है। उनको प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। सरकार ने नफरी और संसाधन पूरे दिए, लेकिन यहां एक लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी के मामले थाने में दर्ज होने के नियम लगा दिए। इससे नीचे के मामले यहां दर्ज नहीं होते। सावधानी ही बचाव - अनजान क...

75 घंटे में 58 किमी दूर भीलवाड़ा पहुंचा मातृकुंडिया का पानी

Image
चितौड़गढ़ के राशमी क्षेत्र के मातृकुंडिया बांध से मेजा फीडर में छोड़ा पानी रविवार शाम मेजा बांध पहुंचा। 58 किलोमीटर का सफर तय कर 75 घंटे में पानी मेजा बांध पहुंचा। इससे बांध का गेज बढ़ने की सम्भावना को पंख लग गए। पानी पहुंचते ही जल संसाधन और जलदाय विभाग के अफसरों में खुशी की लहर छा गई। वर्तमान में मेजा बांध में साढ़े आठ फीट पानी है। इस पानी से सिंचाई के साथ ही पेयजल का बंदोबस्त हो सकेगा।   जानकारी के अनुसार मानसून की सक्रियता से राजसमंद जिले के नंदसमंद बांध भरते ही उसके गेट खोलने से मातृकुंडिया बांध लबालब हो गया था। मातृकृंडिया बांध की भराव क्षमता 27 फीट है। इसमें 22.50 फीट जलस्तर आ गया था। 13 जुलाई की दोपहर सवा बारह बजे मातृकुंडिया बांध के दो गेट 10-10 सेमी तक खोले गए। बांध का पानी बनास नदी के साथ ही मेजा फीडर में छोड़ा गया। मेजा फीडर को दोपहर सवा बजे खोला गया था। कनिष्ठ अभियंता गोपाल लाल जाट ने बताया कि 10 सेमी पानी फीडर में छोड़ा गया था। पानी के आधा रास्ता तय करने के बाद उसे बढ़ाया गया। मेजा बांध की टेल तक 10 सेंटीमीटर ही पानी पहुंचा। फीडर से पानी निरंतर आवक जारी है। ...... फ...

भीलवाड़ा: संत-साध्वियों पर हमले दुर्भाग्यपूर्ण, इनकी सुरक्षा का जिम्मा सरकार व समाज का

Image
भीलवाड़ा. चन्द्रशेखर आजादनगर के रूप रजत विहार में चातुर्मास कर रही साध्वी इन्दुप्रभा श्रमण संघीय परम्परा की वरिष्ठ साध्वियों में शुमार है। भीलवाड़ा में चौथी बार चातुर्मास कर रही इन्दुप्रभा का मानना है कि जैन संत-साध्वियों पर हमले दुर्भाग्यपूर्ण है। इनको रोकने का जिम्मा सरकार व समाज का है। जैन एकता की राह में अपने ही पंथ को श्रेष्ठ मानने की सोच बड़ी बाधा है। साध्वी से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के मुख्य अंश- प्रश्न- जैन संतों पर हमले की घटनाएं बढ़ी है? उत्तर- संत हो या साध्वी, समाज की धरोहर है। उन पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। संयम जीवन की साधना करने वाले संत-साध्वी चाहे किसी भी पंथ, परम्परा के हो उनकी रक्षा करना समाज व सरकार दोनों का कर्तव्य है। प्रश्न- जैन एकता की बात तो बहुत होती है लेकिन हो नहीं पाती? उत्तर- हर पंथ,परम्परा व गच्छ स्वयं को श्रेष्ठ मानता है। कोई भी अपनी मान्यता व आस्था के मामले में झुकने को तैयार नहीं होता है। इसी कारण जैन एकता संभव नहीं हो पा रही है। समन्वयवादी व अनेकान्तवादी सोच ही एकता की राह खोल सकती है। प्रश्न- चातुर्मास के नाम पर आडंबर व प्रदर्शन बढ़ रहा है? उत्...

मांडलगढ़-बिजौलिया नए जिले शाहपुरा की छतरी के नीचे जाने को नहीं तैयार

Image
पंकज श्रीवास्तव भीलवाड़ा. Rajasthan Assembly Election 2023 : कोटा से भीलवाड़ा को निकले तो बिजौलिया से ही मैं मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गया। सीमा से लगा शाहपुरा नया जिला बना है और आजकल ये मुद्दा दोनों विधानसभा क्षेत्रों में छाया हुआ है। मांडलगढ़ और बिजौलिया को इस जिले में मिलाने को लेकर काफी विरोध है। वहीं, शाहपुरा को बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत है। खदानों के मामले में सबसे सुखी जहाजपुर खनन से जुड़े उद्योग धंधों की बाट जोह रहा है। सरकारी योजनाओं को लेकर कुछ लोगों में उत्साह तो कुछ में लाभ न मिलने की मायूसी नजर आई। सबसे पहले मिले बिजौलिया के कृषक भगवानलाल धाकड़ बोले, किसानों से किए वादे कभी पूरे नहीं हुए। कर्जा माफी सिर्फ घोषणा पत्र में ही रह गई। देवीगिरी गोस्वामी का कहना था कि सेंडस्टोन की खदानों में मंदी है। रोजगार नहीं मिल रहा है युवा बाहर जाने को मजबूर हैं। पास खड़े भंवरलाल बोले, खनन संभावित क्षेत्र की घोषणाओं से किसान परेशान हैं। काफी बड़ी भूमि से जुड़े हजारों किसानों को मालिकाना हक नहीं मिल रहा है। यशवंत पुंगलिया का कहना था कि खनन हादसे देखते हुए यहां ट्रॉमा अस्पता...

भीलवाड़ा मंडी : गेहूं के भावों में गिरावट

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शनिवार को फसलों से भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2190 से 2325, मक्का 2000 से 2700, चना 4400 से 4750, जौ 1650 से 1750, सरसों 4500 से 4900 रुपए, मूंग 7000 से 7500 रुपए अजवाइन 16500 से 20000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। मंडी में गेहूं के भावों में गिरावट आई है।   भीलवाड़ा सर्राफा- शनिवार को चांदी में 750 रुपए प्रति किलोग्राम व सोने में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 73200, टंच -73250, सोना 10 ग्राम-60100 जेवराती-56500, रवा- 60050 कलदार- 810 रुपए प्रति नग।   भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 150 से 155, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 115से 120, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 270 से 310, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70, पोह...

आइसक्रीम के धंधे से काम भी...पलायन भी, सवाईभोज मंदिर से बढ़े धार्मिक पर्यटन

Image
पंकज श्रीवास्तव भीलवाड़ा. भीलवाड़ा से मैंने रुख किया सहाड़ा विधानसभा की ओर। गंगापुर और रायपुर दरअसल इस विधानसभा के बड़े कस्बे हैं। सहाड़ा का सिर्फ नाम ही है। रोजगार के लिए पलायन यहां की गंभीर समस्या है। आश्चर्य की बात ये है कि आइसक्रीम के कारोबार ने यहां लोगों को काम भी दिया और पलायन के लिए मजबूर भी किया है। आइसक्रीम की सजावटी ट्रॉलियां-टेम्पो तैयार करने से रोजगार पनपा है तो इन्हीं को लेकर यहां के सैकड़ों युवा देश के कोने-कोने में आइसक्रीम बेचने के लिए पलायन करते हैं।गंगापुर में आइसक्रीम लॉरियां डेकोरेशन से जुड़े व्यवसायी कैलाश बताते हैं कि करीब 100 दुकानें हैं यहां। हर सीजन में यहां से 10 से 12 हजार लॉरियां व टेम्पो सजकर निकलते हैं। आधे से ज्यादा तो आस-पास के युवा ही लेकर देशभर में जाते हैं।बस स्टैंड पर मिले व्यवसायी नंदकिशोर तेली ने बताया कि पहले एक मिल चलती थी वो भी बंद हो गई। हर माह कर्मचारियों को 40 लाख रुपए से ज्यादा का वेतन बंटता था। वो पैसा बाजार में आता था। मिल बंद हो गई, नया उद्योग कोई आया नहीं। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/rajasthan-assembly-election-...

राजस्थान के वैभव Chandrayaan-3 टीम में, प्रोजेक्ट में संभाली ये जिम्मेदारी, पिता बोले- बेटे की उपलब्धि से सीना चौड़ा हो गया

Image
Chandrayaan 3 launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ईसरो) की ओर से निर्मित एवं संचालित चन्द्रयान-3 लॉचिंग टीम का शाहपुरा के वैभव उपाध्याय भी हिस्सा बने है। उड़ीसा में हरिकोटा में चंद्रयान टीम में वह शामिल थे। सफलता पूर्वक लॉचिंग के बाद शाहपुरा में खुशी की लहर छा गई। वैभव के पैतृक घर पहुंच कर कस्बे के लोगों ने माता-पिता को बधाई दी। इस दौरान परिजनों ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। वैभव टीम में प्रोजेक्ट मैनेजर व अल्टीमीटर डिजाइनिंग इंचार्ज के रूप में शामिल रहे। वर्तमान वैभव इसरो अहमदाबाद में पदस्थापित है। जानकारी के अनुसार शाहपुरा में वार्ड 26 निवासी सत्यनारायण उपाध्याय का बेटा वैभव चन्द्रयान टीम में शामिल थे। उड़ीसा के हरिकोटा में दोपहर 2:35 पर स्टेशन से लांच हुआ चन्द्रयान के समय वैभव भी वैज्ञानिकों की टीम के साथ वहां मौजूद रहे। अगस्त में चन्द्रयान-3 चन्द्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। समाज व अन्य लोगों ने वैभव के घर जाकर उनके पिता सत्यनारायण और माता को बधाई दी। मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया। इस दौरान घर के बाहर आतिशबाजी भी हुई। वैभव की गौरवमयी उपलब्धि से शाहपुरा के लोग प्र...

भीलवाड़ा सेमुमा कन्या महाविद्यालय : कोरोना के बाद से ही छात्रावास बंद

Image
भीलवाड़ा. जिले में छात्राओं का सबसे बड़ा कॉलेज सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय है। जहां 3500-4000 छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज की लाईब्रेरी और कैंटीन लंबे समय से बंद पड़ी है।   कैंटीन बंद रहने से छात्राओं को चाय-नाश्ते के लिए कॉलेज से बाहर जाना पड़ता है। वहीं कोविड के बाद से कॉलेज का छात्रावास भी बंद पड़ा है। जिससे गांवों से आने छात्राओं को परेशानी होती है। कमरा किराऐ से लेकर रहने में राशि अधिक खर्च होती है। खाने की भी समस्या रहती है। ऐसे में मजबूरी में छात्राओं को रोज आना-जाना पड़ता है। कॉलेज की चारदीवारी को भी कई जगह से तोड़ दिया गया। जिससे आवारा मवेशी अंदर आ जाते हैं। कॉलेज परिसर में झाड़ियां और गाजर घास भी बहुतायत में है। जिससे जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है। ---------- कॉलेज की प्रमुख समस्याएं... -कॉलेज का छात्रावास कोविड के बाद से ही बंद है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को परेशानी। - कॉलेज में कैंटीन नहीं होने से छात्राओं को चाय-नाश्ते के लिए बाहर जाना पड़ता है। -...

पुलिस थाने से मुक्ति मिली भक्तों के चढ़ावे को

Image
यहां भैरूनाथ मंदिर ट्रस्ट में वर्ष 2018 में आपसी विवाद होने के कारण देवस्थान विभाग के निर्देश पर प्रशासन ने यहां पर आने वाले चढ़ावे की राशि की दान पेटियों याने दान पात्रों को सील कर भदेसर पुलिस थाने के माल खाने में जमा करवा दिए थे। यहां पुलिस थाने में चार दान पात्र रखे गए थे। जबकि एक दान पात्र मंदिर के बाहर ही लगा हुआ है। इस संबंध में ट्रस्ट के रमेश नाथ योगी द्वारा प्रार्थना पत्र पर उपखंड अधिकारी ने शुक्रवार को माल खाने से चार पेटियों को निकलवाया और मंदिर परिसर में लाए। यहां गठित कमेटी के सामने एक दान पात्र को खोलकर नोटों की गिनती शुरू की गई। यहां शुक्रवार को राजस्व विभाग व पंचायत राज विभाग के कर्मचारी दिनभर गणना में जुटे रहे। एक दान पेटी की गणना अभी पूरी नहीं हो पाई है। लगातार तीन दिन के राजकीय अवकाश के बाद मंगलवार से पुनः गणना की जाएगी। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/the-offering-of-the-devotees-got-freedom-from-the-police-station-8372823/

भीलवाड़ा मंडी : चांदी 750 रुपए व सोना 50 रुपए तेज

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में शुक्रवार को फसलों से भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2190 से 2400, मक्का 2000 से 2700, चना 4400 से 4750, जौ 1650 से 1750, सरसों 4500 से 4900 रुपए, मूंग 7000 से 7500 रुपए अजवाइन 16500 से 20000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा मंडी : चांदी 750 रुपए व सोना 50 रुपए तेज भीलवाड़ा सर्राफा- शुक्रवार को चांदी में 750 रुपए प्रति किलोग्राम व सोने में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 73200, टंच -73250, सोना 10 ग्राम-60100 जेवराती-56500, रवा- 60050 कलदार- 810 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 150 से 155, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 115से 120, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 270 से 310, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70...

मानसून अपडेट: राजस्थान का यह बांध, झोली में लेकर आया खु​​शियां अपार भीलवाड़ा का मेजा बांध भीलवाड़ा की मेजा फीडर मातृकंडिया बांध

Image
वस्त्रनगरी की जीवन रेखा यानी मेजा बांध को भरने के लिए चितौड़गढ़ के राशमी क्षेत्र के मातृकुंडिया बांध से गुरुवार को पानी छोड़ा गया। फीडर में कलकल करते पानी ने बांध भरने की उम्मीद जगा दी। यह पानी 58 किलोमीटर का सफर तय कर करीब साठ घंटे बाद मेजा बांध पहुंचेगा। वर्तमान में मेजा बांध में साढ़े आठ फीट पानी है। इस पानी से सिंचाई के साथ ही पेयजल का बंदोबस्त हो सकेगा। मातृकुंडिया बांध से पहुंचा पानी जलस्तर बढ़ाएगा।   जानकारी के अनुसार मानसून की सक्रियता से राजसमंद जिले के नंदसमंद बांध भरते ही उसके गेट खोलने से मातृकुंडिया बांध लबालब हो गया। मातृकृंडिया बांध की भराव क्षमता 27 फीट है। इसमें 22.50 फीट जलस्तर आ गया था। गुरुवार दोपहर सवा बारह बजे मातृकुंडिया बांध के दो गेट 10-10 सेमी तक खोले गए। बांध का पानी बनास नदी के साथ ही मेजा फीडर में छोड़ा गया। मेजा फीडर को दोपहर सवा बजे खोला गया। कनिष्ठ अभियंता धीरज बेनीवाल ने बताया कि 10 सेमी पानी फीडर में छोड़ा गया। पानी के आधा रास्ता तय करने के बाद फिर पानी बढ़ा दिया जाएगा। ....... फैक्ट फाइल 1.15 बजे खोला गया मेजा फीडर 10 सेंटीमीटर रखा गया फीडर क...

भीलवाड़ा मंडी : चांदी में 950 व सोने में 50 की तेजी

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में गुरुवार को फसलों से भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2190 से 2400, मक्का 2000 से 2700, चना 4400 से 4750, जौ 1650 से 1750, सरसों 4500 से 4850 रुपए, मूंग 7000 से 7500 रुपए अजवाइन 16500 से 20000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा मंडी : चांदी में 950 व सोने में 50 की तेजी भीलवाड़ा सर्राफा- गुरुवार को चांदी में 950 रुपए प्रति किलोग्राम व सोने में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 72450, टंच -72500, सोना 10 ग्राम-60050 जेवराती-56450, रवा- 60000 कलदार- 810 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 150 से 155, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 115से 120, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 270 से 310, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200, काबूली चना 150, काला चना 70...

भीलवाड़ा मंडी: चांदी में 950 व सोने में 150 की तेजी

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा कृषि मंडी में बुधवार को फसलों से भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2190 से 2400, मक्का 1900 से 2700, चना 4600 से 4750, जौ 1650 से 1750, सरसों 4400 से 4700 रुपए, मूंग 7000 से 7500 रुपए अजवाइन 16000 से 20000 हजार रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।   भीलवाड़ा सर्राफा- बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने व चांदी के भावों में तेजी देखने को नहीं मिला। चांदी में 950 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने में 150 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। चांदी प्रति किलो - 71500, टंच -71550, सोना 10 ग्राम-60000 जेवराती-56400, रवा- 59950 कलदार- 800 रुपए प्रति नग। भीलवाड़ा किराणा- चीनी 42, मूंग मोगर 120, उड़द मोगर 120, तुअर दाल 150 से 155, मूंग दाल 110, उड़द दाल 115, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 115से 120, देसी घी 560 से 570 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 185 से 195 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 130, तेल सरसों 170-175, सौंफ 300 से 400, जीरा 700 से 750, मैथी 90, धनिया साबुत 120 से 140, राई 80 से 100, अजवाइन 270 से 310, चायपत्ती 340 से 400, गोला 200...

श्रावण में नरबेश्वर बना पिकनिक स्पॉट

Image
धर्मनगरी बस्सी में शिवसागर तालाब की पाल स्थित नरबेश्वर महादेव मंदिर करीब 445 वर्ष पुराना है। बस्सी की स्थापना के समय बस्सी के संस्थापक रावत जयमल चुंडावत ने यहां गढ़ की प्राचीर, शिव सागर तालाब, लक्ष्मीनाथ कुंड, लक्ष्मीनाथ मंदिर आदि के निर्माण के साथ साथ प्राचीन नरबेश्वर महादेव मंदिर का भी निर्माण करवाया था । shraavan mein narabeshvar bana pikanik spot रावत जयमल चुण्डावत के वंशज कर्नल रणधीर सिंह बताते है कि नरबेश्वर महादेव मंदिर स्थापत्य कला का बेजोड़ उदाहरण है। इतने वर्षों बाद भी मंदिर कहीं से भी खंडित नहीं हुआ है। इसके अलावा मंदिर पर इतने वर्षों में कभी भी बारिश के दौरान बिजली नहीं पड़ी है । अरावली पर्वत श्रृंखला की पहाड़ियों से बारिश के दौरान बहने वाला पानी शिवसागर तालाब में पहुंचता है। श्रावण में मन्दिर के अंदर स्थापित शिवलिंग का प्रतिदिन अलग-अलग श्रृंगार किया जाता है। शिवलिंग के सामने ही मंदिर के अंदर नंदी विराजमान है। मंदिर के अंदर पार्वती माता की मूर्ति भी स्थापित है। मंदिर के समीप हनुमान मंदिर एवं प्राचीन मंशापूर्ण महादेव मंदिर का मंदिर है। श्रावण में मन्दिर में विशेष अभिषेक,...

भीलवाड़ा के अफसरों ने गर्त में धकेला सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा. टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ड्रीम प्रोजेक्ट मिनी सचिवालय बनाने की योजना को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। अफसरों की लापरवाही से इस प्रोजेक्ट के लिए चिन्हित जमीन को छिन्न-भिन्न कर दिया गया, लेकिन योजना को आगे बढ़ाने के प्रयास नहीं किए गए। जानकारी के अनुसार नगर विकास न्यास की पालड़ी, सांगानेर, तेलीखेड़ा, आरजिया की करीब सात हजार एकड़ जमीन में मिनी सचिवालय बनाने की योजना थी। शहर के सरकारी ऑफिसों को मिनी सचिवालय में शिफ्ट कर उनकी खाली जगह का कॉमर्शियल उपयोग किया जाना था। वहां पर कलक्ट्रेट व एसपी ऑफिस कार्यालय के लिए दो मंजिला भवन निर्माण के टेंडर हो चुके थे। इस बीच राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद काम आगे नहीं बढ़ा, लेकिन राज्य में पुन: कांग्रेस की सरकार का राज आने के बाद भी इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया गया। 9 सितंबर 2013 को किया था शिलान्यास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 9 सितंबर 2013 काे मिनी सचिवालय, जाेधड़ास ओवरब्रिज, काेठारी नदी हाई लेवल ब्रिज का शिलान्यास किया था। तीनाें याेजनाएं न्यास की है। जाेधड़ास ओवरब्रिज व काेठारी नदी हाईलेवल ब्...

भलवड जल म सलन बढ रह 50 हजर लग

Image
भीलवाड़ा. विकास एवं आबादी में देश के शीर्ष 10 जिलों में शुमार भीलवाड़ा की जनसंख्या बीते एक दशक में करीब पांच लाख बढ़ी। एक दशक में भीलवाड़ा शहर का दायरा बढ़ा और नगर विकास न्यास की पेराफेरी में 35 गांव जुड़ गए। खास बात यह है कि पिछले 11 साल में जनसंख्या में मामूली वृद्धि हुई है। वृद्धि दर 19.60 से बढ़कर 21.39 प्रतिशत हो गई। मसलन 2001 से 2011 के बीच जिले की आबादी करीब 3.94 लाख बढ़ी, जो 19.60 प्रतिशत थी जबकि 2011 से 2022 के बीच आबादी पांच लाख बढ़ी, जो 21.39 प्रतिशत दर है। हर साल लगभग 50 हजार से अधिक लोग बढ़े। जिला सांख्यिकी विभाग के अनुसार, अभी जिले की आबादी लगभग 30 लाख है। भीलवाड़ा शहर की आबादी करीब 5.30 लाख है। बढ़ती आबादी के साथ एक दशक में जिले में उपखंड मुख्यालय व तहसीलों की संख्या दुगनी यानी 16 हो गई है। बिजौलियां व करेड़ा नई पंचायत समिति बनी। भीलवाड़ा शहर एक दशक पूर्व पांच किमी में था, जो अब दस किमी तक फैल गया। निजी कॉलोनियों में खासा इजाफा एक दशक में नगर परिषद, यूआईटी व राजस्थान आवासन मंडल से अधिक निजी कॉलोनाइजरों ने बहुमंजिला इमारतें एवं नई कॉलोनियां काटी। एक दशक पहले 29 कॉलोन...

Weather Update : लडक बध क बद मतकडय स आई खशय फडर खलत ह मज बध म दडग पन

Image
भीलवाड़ा. राज्य मेंं सक्रिय मानसून ने भीलवाड़ा जिले को तरबतर कर दिया है। दो दिन से हो रही बरसात से जिले के बांधों-तालाबों में पानी की आवक लगाताार हो रही है। जिले के रायपुर क्षेत्र के लड़की बांध की चादर चल रही है। लड़की बांध का पानी कोठारी नदी होते हुए मेजा बांध की ओर बढ़ रहा है। इसी तरह से चित्तौडगढ़़ जिले में अच्छी बरसात से मातृकुण्डिया बांध में पानी की भारी आवक हो रही है। मातृकुंडिया बांध भरने पर यहां से मेजा फीडर के जरिए पानी मेजा बांध लाया जाएगा। मेजा बांध के भरने से भीलवाड़ा जिले में राहत बढ़ेगी। मेजा बांध के ओवरफ्लो होने पर कोठारी नदी से पानी बनास नदी के जरिए बीसलपुर बांध के लिए खुशियां लेकर आएगा। टेक्सटाइल सिटी के लिए चित्तौड़गढ़ जिले के मातृकुंडिया बांध से खुशखबरी आई है। वस्त्रनगरी की जीवन रेखा मेजा बांध को भरने की उम्मीद को मातृकुंडिया बांध ने पंख लगा दिए। राजसमंद जिले के नंदसमंद बांध के पांच गेट खोल देने से मातृकुंडिया का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांध में सोमवार रात तक करीब 17.5 फीट पानी आ गया। 18 फीट होते ही मातृकुंडिया बांध के गेट ही नहीं खुलेंगे बल्कि मेजा फीडर भी खोल ...

कर स पकड कल सन

Image
राजस्थान में नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक कार से 5 किलो 80 ग्राम अफीम (काला सोना )जब्त की। कार्रवाई के दौँरान टीम ने जनों को दबोच कर हवालात दिखा दी। चित्तौडगढ़़ नारकोटिक्स अधीक्षक चित्तौडग़ढ़ टीएम कांठेड़ की अगुवाई में ब्यूरो टीम ने भीलवाड़ा जिले के लाडपुरा-भीलवाड़ा मार्ग पर सवाईपुर गांव के निकट यह बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक कार को रूकवाकर उसमें सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की। जिन्होंने खुद को माण्डलगढ़ तहसील के सराना निवासी राजकुमार पुत्र लालूलाल जाट व माण्डलगढ़ तहसील के विठ्ठलपुरा निवासी राजाराम पुत्र रामेश्वर दास बैरागी होना बताया। टीम सदस्यों ने कार की तलाशी ली तो चालक सीट के पीछे रखे थैली में अफीम पाई गई, जिसका तोल करवाने पर 5 किलो 80 ग्राम हुआ। टीम ने कार सहित अफीम जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में अधीक्षक कांठेड़ सहित निरीक्षक आरके चौधरी, प्रदीप लोर, परमवीर सिंह, उप निरीक्षक शकील खान, सुरेन्द्र, समरथ, लिपिक रजत व चालक विष्णुदास शामिल थे। source https://www.patrika.com/bhilwara-n...

ल आ गय मनसन भलवड म नहर अब भ कषतगरसत

Image
मानसून ने फिर दस्तक दे दी। आफत सिर पर खड़ी है। इसके बाद भी जिम्मेदार नहरों की मरम्मत पर सुध नहीं ले पाए। गांव तो दूर, शहर से गुजर रही मेजा नहर तक की सुध नहीं ली गई। आलम यह है कि आबादी बस्ती के बीच से गुजर रही नहर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। इससे कभी लगातार बरसात इलाके में परेशानी खड़ी कर सकती है। राजस्थान पत्रिका ने नहर की सुध ली तो हालात कुछ इसी तरह के नजर आए। जिम्मेदार कहलाने वाले जल संसाधन विभाग और नगर परिषद इसकी मरम्मत नहीं करवा पाई। ना ही नहर के दोनों सिरे की दीवार पर फेंसिंग हुई। इससे हादसे से बचा जा सकें। बापूनगर में नहर डम्पिंग यार्ड तब्दील है। नहर कचरे से अटी होने के कारण उसमें पानी आते ही उफन कर बाहर आएगा और घरों में घुसने का अंदेशा रहेगा। चार साल पूर्व मानसूनकाल के दौरान कुछ इसी तरह की परेशानी से बापूनगर के लोग जूझ चुके है। उस समय पानी घरों में घुस गया। घरेलू सामान खराब हो गए। इसके बाद भी हालात में कोई परिवर्तन नहीं आया। इसे लेकर प्रशासन तक को शिकायत की गई। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/monsoon-has-arrived-canals-still-damaged-in-bhilwara-8363440/

Bhilwara : सख कठर नद म लबलब पन दख खश स खल गरमण क चहर लल चनरय ओढ कर कय सवगत

Image
Kothari river Welcome : भीलवाड़ा जिले की रायपुर तहसील के धूलखेड़ा गांव में सूखी नदी कोठारी में पानी आया तो गांववाले खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को बधाईयां देने लगे। गांव वालों ने कोठारी नदी की पूजा पाठ की। अनुष्ठान कर कोठारी नदी का स्वागत किया। साथ ही सम्मान के साथ कोठारी नदी को लाल चुनरिया ओढ़ाई। खुशी लोगों के चेहरे ही नहीं उनके हावभाव से भी झलक रही थी। नदी में पानी आने के बाद गांव में ढोल-बाजे के साथ डीजे भी बजा। जिसको जैसे भी आया वो सभी खूब जमकर नाचे। यह कमाल गत दिनों बिपरजॉय तूफान की वजह से बेमौसम बरसात से हुई।राजसमंद जिले में हुई झमाझम बारिश का फायदा भीलवाड़ा जिले के रायपुर तहसील को मिला। जहां, बरसाती पानी कोठारी नदी से होता हुआ लड़की बांध में जा पहुंचा। करीब 12 फीट भराव क्षमता का लड़की बांध बीते 9 साल में पहली बार छलका है। इतना पानी बहता हुआ कभी नहीं देखा - ग्रामीण धूलखेड़ा गांव एक ग्रामीण ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, मेरी उम्र 60 साल है। पिछले 40 साल में नदी में इतना पानी बहता हुआ कभी नहीं देखा। नदी में लबालब पानी से ग्रामीणों और किसानों के चेहरे खुशी से चमक रहे हैं। उ...