मरीजों को योग व भजन की खुराक

भीलवाड़ा।
किसी भी बीमारी से उतनी मौत नहीं होती है, जितना उसके भय से। कोरोना की दूसरी लहर ने हुई मौतों ने अन्य मरीजों के मन में इतना डर बैठा दिया कि हर मरीज सोचने लगा कि कब क्या हो जाए। कोरोना मरीजों में इन नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए आइएमए अध्यक्ष व सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने योग व भजन का सहारा लिया।
डॉ. शर्मा मरीजों को दो तरह से प्रेरित कर रहे हैं। मरीजों को व्यायाम व योग करने को प्रेरित कर रहे हैं। कोरोना वार्ड में जाकर शर्मा भगवान के स्मरण, भजन, गीत के साथ प्रेरणादायी कहानियां सुना रहे हैं। ताकि दिमाग से डर निकाला जा सके।
डॉ. शर्मा व स्टाफ मरीज के ठीक होने पर घर भेजने से पहले अन्य मरीजों को जानकारी देते हैं। तालियां बजवाते हैं। मरीज से कहलाते हैं कि आप भी जल्द ठीक होकर घर जाओगे। मरीजों की रोज काउंसलिंग के साथ योग को प्रेरित करते हैं। डायट चार्ट के बाद टीम की काउंसलिंग शुरू होती है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि वार्ड में भर्ती मरीज सुबह एक-दूसरे का हालचाल लेते हैं। एक-एक मीटर दूर रहते एक-दूसरे को जल्द स्वस्थ होने को प्रोत्साहित करते हैं। मरीज पसंदीदा गीत-संगीत सुनने के साथ योग भी कर रहे हैं। सुबह पलंग पर योग और शाम को भजन सुनते हैं। वार्ड में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि कोरोना के बजाए सकरात्मक बातें ज्यादा की जाती हैं।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/yoga-and-bhajan-supplements-to-patients-in-bhilwara-6855432/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा