18 साल से कम उम्र के बच्चों ने किया मतदान
भीलवाड़ा।
कोरोना के कारण इस बार मतदान केन्द्र पर भी बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। इसका फायदा कई लोगों ने उठाया। मतदान के दौरान मतदान टीम केवल आईडी चैक कर रही थी। लेकिन मतदान करने वाले का चेहरा नहीं देख रहे थे। इसके कारण कई मतदान केन्द्रों पर फर्जी मतदान होने तथा हल्की झड़प होने के समाचार मिले है। वार्ड २८ की प्रत्याशी मंजू पोखरणा व उनके कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महेश भवन में बिना चेहरा देखे ही मतदान टीम मतदाताओं से वोट डलवा रही है।
------
एक हॉल में दो बूथ
कई मतदान केन्द्रों के लिए जगह नहीं होने पर टेंट में ही मतदान करवाया जा रहा था। मतदान केन्द्र संख्या २३४ के मौलाना अब्दुल कलाम आजाद सामुदायिक भवन के एक ही हॉल में टेन्ट लगवाकर दो मतदान केन्द्र बनाया गया था। एक में भाग संख्या १ तो दूसरे में भाग संख्या २ थी। इसी प्रकार मतदान केन्द्र संख्या १४८ महेश सेवा संस्थान सोलंकी टाकीज रोड शास्त्रीनगर के वार्ड २८ के भाग संख्या ५ का मतदान केन्द्र एक हॉल में टेन्ट लगाकर बनाया गया था। जो भवन के बाहर से ही साफ नजर आ रहा था।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/children-under-18-years-of-age-voted-in-bhilwara-6656782/
Comments
Post a Comment