10 दिन में 16459 में से 13600 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
भीलवाड़ा।
जिले में 29 जनवरी तक कोरोना वैक्सीन को पहला चरण पूरा करना था। लेकिन 26 जनवरी व 28 जनवरी को नगरीय निकाय के चुनाव के कारण अब इस प्रथम चरण को संभवतया ३१ जनवरी तक पूरा कराना होगा। स्वास्थ्य विभाग को जिले में पंजीकृत सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग कर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य अब ३१ जनवरी तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब तक १३ हजार ६०० पंजीकृत डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ को कोरोना का वैक्सीन लग चुका है। अब कुल पंजीकृत १८ हजार ४६५ में से ४८६५ को वैक्सीन की पहली डोज लगाना बाकी है। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि निर्धारित समय में वैक्सीनेशन पूरा करने के लिए विभाग ने जिला स्तर पर अपने हिसाब से व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शनिवार को जिले में ४० से अधिक सेंटरों पर वैक्सीनेशन होगा। ३१ जनवरी को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 30 जनवरी को पोलियो वैक्सीन का वितरण होगा।
चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक जिन हैल्थ वर्कर ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया है। उनके नाम पर सरकार के अगले आदेश तक वैक्सीनेशन के लिए कोई विचार नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि ऐसे हैल्थ वर्कर को बाद में अपने स्वयं के खर्चे पर टीके लगवाने होंगे। हालांकि टीके लगाना स्वैच्छिक है। शुक्रवार को ४२ सेन्टरों पर टीके लगाए गए। पंजीकृत ३५२७ जनों में से २८७३ हैल्थ वर्करों ने ही टीके लगवाए। इसके लिए २९७ वायल काम में ली गई। इससे रीब ९७ डोज खराब हो गई है। अब तक इन दस दिनों में २३३ डोज खराब हो चुकी है।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/3600-out-of-16459-put-corona-vaccine-in-10-days-in-bhilwara-6658689/
Comments
Post a Comment