सीएम का कड़ा रूख, आबकारी व पुलिस की पुलिस रणनीति

सीएम का कड़ा रूख, आबकारी व पुलिस की पुलिस रणनीति

भीलवाड़ा। भरतपुर शराब दुखांतिका के बाद सरकार के कड़े फरमान के बावजूद भीलवाड़ा के सारण खेड़ा में चार जनों की जहरीली शराब की मौत से पुलिस व आबकारी विभाग हिला हुआ है। प्रदेश में भी सीएम के आदेदश पर मुख्य सचिव ने तमाम प्रशासन, पुलिस व आबकारी अधिकारियों का अलर्ट कर दिया है। इसके बाद विशेष टॉस्क पुलिस व आबकारी विभाग को दिए गए है।

मुख्य सचिव के मिले निर्देश पर आबकारी आयुक्त जोगाराम ने शुक्रवार को कड़ी चेतावनी दी। इसके बाद जिले में विशेष अभियान के लिए प्रभावी कार्रवाई के लिए टास्क टीम गठित की गई। इसके लिए टीमों को निम्न टास्क दिए गए।


-जिले में हथकढ़ शराब के ठिकानें चिंहित होंगे, अवैध भण्डारण नष्ट होंगे- शराब भट्टियों व वॉश नष्ट करने के पुलिस टीम सहयोग करेगी
- हथकढ़ शराब में लिप्त लोगों की आबकारी व पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीट खुलेगी
- किसी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामले अधिक दर्ज होने पर कड़ी नजर रहेगी
-हाईवे व स्टेट मार्ग पर स्थित होटलों, ढाबों पर तलाशी अभियान चलेगा
-अवैध शराब निर्माण में प्रतिबंधित मिथाइन रसायन की बिक्री की आशंका में दबिश होगी
- मुखबिर प्रोत्साहन योजना पर असरकार कार्य होगा
- नवजीवन योजना से हथकढ़ शराब में लिप्त लोगों को जोड़ कर रोजगार के अवसर मुहैय्या कराए जाएंगे।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/cm-s-tough-stance-excise-and-police-strategy-6659114/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा