पहली बार दिया वोट तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना

भीलवाड़ा।
लंबे समय से लोगों को मतदान करते देखते थे तो हमें भी मतदान करने का मन होता था, लेकिन वह मन मसोस कर रह जाते थे। मतदाता सूची में इस वर्ष नाम आया और वे मतदान केंद्र पहुंच अपने मत का प्रयोग किए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। किसी ने वोट डालने के बाद सेल्फी लिया तो कोई मतदान केंद्र के बाद समूह में फोटो खिचवाकर खुशी का इजहार किया।
अनुकृति जागेटिया, अनिषा मून्दड़ा, साक्षी मून्दड़ा, महीमा शर्मा, शिवानी शर्मा, चारूल अजमेरा, साक्षी नैनावटी ने पहली बार मतदान कर प्रसन्नमुद्रा में दिखीं कुम्भा छात्रावास में दो बहीनों ने वोट देने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहली बार मतदान के बाद हम लोग बहुत खुश हैं। हर बार लोग वोट डालने जाते थे तो हमारा भी मन करता था कि काश हम लोग भी वोट डालते। एमएलवी कॉलेज में चारूल अजमेरा ने बताया कि वोट डाला किसी सपने के सच होने जैसा है। इस खुशी को हम लोग शब्दों में नहीं बयां कर सकते। शहर के अधिकांश बूथों पर युवा व युवतियां पहली बार इस लोकतंत्र के महापर्व में वोट देकर अपने को गौरवांवित कर रहे हैं।
लोकतांत्रिक प्रणाली द्वारा अपने क्षेत्र के पार्षद का चुनाव करने के लिए आरके-आरसी व्यास, विजयसिंह पथिकनगर, शास्त्रीनगर समेत शहर के सभी वार्डो में युवतियां पहली बार मतदाता बनने के बाद एक साथ मतदान केंद्र पर पहुंचीं और वोट देकर निकली अनिषा ने कहा कि हम पार्षद चुनने तो आए हैं अभी तक सुने थे आज अपने हाथ से ईवीएम का बटन दबाया और जब पी की आवाज निकली तो प्रसन्नता हुई। मनभर ने कहा कि मैं पहली बार वोट डालने आई हूं। वोट डालने से पहले मैंने घर पर इसकी पूरी प्रक्रिया समझी। मुझे बहुत खुशी है कि मैं वोट डालकर अपना फर्ज अदा की। सांगानेर स्थित मेहता विद्यालय स्थित बूथ पर पहली बार मतदान करने पहुंचे अमित कुमार ने कहा कि वोट डालने को लेकर बहुत ही खुशी हुई है। ईवीएम से वोट होना सुने थे आज अनुभव कर लिया। विजयसिंह पथिक नगर के आलोक शुक्ल कहते हैं कि अच्छे रहनुमा चुनने के लिए जरूरी है कि युवाओं को वोट डालने में अधिक से अधिक भागीदारी करनी चाहिए। इस तरह हर बूथों पर मतदान को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा।
न्यूयार्क व मुम्बई से आए वोट डालने
अमरीका के न्यूयार्क स्थित सेन फ्रांसिस्को में एपल कम्पनी में डाटा साइंटिस्ट अनमोल जागोटिया इंटेलिजेंस टेक्सनोलॉजी पर कार्य कर रहे है। अनमोल आरसी व्यास कॉलोनी के मतदान केन्द्र संख्या ३३४ के वार्ड ६१ में दादी कंचन देवी, बहन अनुकृति के साथ मतदान किया। अनुकृति मुम्बई से यहां वोट डालने के लिए आई है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/vote-for-the-first-time-is-not-a-place-for-happiness-in-bhilwara-6656911/

Comments