भीलवाड़ा में 179 फर्जी वोट डाले

भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा नगर परिषद के ७० वार्डो के लिए गुरूवार को हुए मतदान में २ लाख ७३ हजार ३०० मतदाताओं में से १ लाख ८३ हजार ३०९ ने अपने अधिकार का उपयोग किया। सभी वार्डों में कुल १७९ लोगों के वोट कोई और डाल गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब सही मतदाता मतदान के लिए पहुंचा। उसके विरोध के बाद टेण्डर वोट डलवाए गए।
क्या है टेंडर वोट
यदि किसी व्यक्ति का वोट कोई और डाल जाता है तो उस स्थिति में सम्बंधित मतदाता को डाक मतपत्र दिया जाता है। इस पर वोट देने के बाद पीठासीन अधिकारी इसे लिफाफे में सील कर देता है। मतगणना के समय इस वोट की गिनती नहीं होती। यदि 10 या 10 से कम वोट से हार-जीत का अंतर हो तो तब टेंडर वोट की गिनती की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के दखल के बाद ही टेण्डर वोट की गिनती होती है। इसके लिए कोर्ट का आदेश होना आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी भी जिला मजिस्ट्रेट के रूप में इन टेण्डर मतों को खोलने की अनुमति दे सकते है।
-----
-६६ में सबसे कम, ५७ में सबसे ज्यादा मतदान गुरूवार को हुए चुनाव के दौरान वार्ड ६६ में सबसे कम ४७.१४ प्रतिशत तथा वार्ड ५७ में सबसे अधिकर ८४.६३ प्रतिशत मतदान हुआ।
- वार्ड ५, १४, २१ और ६८ में सबसे कम दो तथा वार्ड १५,१७ और २३ में सर्वाधिक नौ मतदान केन्द्र बनाए गए थे।
- ९२ हजार ६८२ लोग मतदाता पहचान पत्र लेकर आए, जबकि ९० हजार ६२९ लोगों ने अन्य पहचान पत्र दिखाए।
- शहर में २७७ नेत्रहीन व दिव्यांग मतदाता ऐसे थे, जिन्होंने दूसरों की मदद से मतदान किया।
- वर्ष १८ से २५ साल तक के २४ हजार ९८१ युवाओं ने मतदान किया। इनमें १३ हजार ८६८ युवक व ११ हजार ११३ युवतिया शामिल है। वर्ष २५ से ३५ साल के ४८ हजार ७५३ मतदाताओं ने मतदान किया। ६० साल से अधिक उम्र के २२ हजार ८५६ मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें ११ हजार ९४६ पुरुष व १० हजार ९१० महिलाए शामिल है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/179-fake-votes-cast-in-bhilwara-6658704/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा