35 युवाओ ने किया रक्तदान

भीलवाड़ा।
सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन संस्थान व बावरी समाज सेवा समिति के सयुक्त तत्वधान में परिवहन विभाग के राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन अरिहन्त ब्लड बैंक में किया गया। इसमें 35 युवाओ ने रक्तदान कर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समर्पित किया। फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय व बावरी समाज सेवा समिति सचिव रोशन बावरी ने बताया कि शिविर में स्व. गोपीलाल बावरी व स्व. राजू बावरी की स्मृति में परिवारजनो ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारम्भ बावरी समाज सेवा समिति अध्यक्ष कंवर लाल बावरी, कोषाध्यक्ष नरसिंह बावरी, मुकेश बावरी, मोहन बावरी ने श्रद्धाजलि पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में महिला शक्ति राजी देवी बावरी, संतोष देवी बावरी ने रक्तदान किया। इस दौरान डालचन्द मेवाड़ा, मूकेश बंसल, मूकेश बैरवा, मोहम्मद जावेद ने रक्तदान किया।
---
आनंदम दिवस मनाया
भीलवाड़ा . सेठ मुरलीधर मानसिंह राजकीय कन्या महाविद्यालय में आनंदम दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर में वेबिनार आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ अनु कपूर की अध्यक्षता में आयोजित वेबिनार में संकाय सदस्यों के साथ महाविद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया। नोडल अधिकारी डॉ. नीलम चारण ने आनंदम कार्य की रूपरेखा पेश की। संचालन डॉ रंजीता गर्ग ने किया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/35-youth-donated-blood-in-bhilwara-6658721/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा