आइएमए अध्यक्ष ने लगवाया वैक्सीन

भीलवाड़ा।
जिले में गुरुवार को 13 सेन्टरों पर कोरोना टीकाकरण किया गया। सूचीबद्ध 1144 के मुकाबले 863 जनों ने ही टीके लगवाए। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत आने वाले निजी चिकित्सालय श्री सिद्धी विनायक हॉस्पीटल में कोविड-१९ वैसीनेशन की शुरूआत हुई। पहला टीका हॉस्पिटल के डॉयरेटर एवं आईएमएअध्यक्ष डॉ. दुष्यंत शर्मा को लगाया गया। इसके बाद डॉ. रेखा शर्मा, डॉ.कुलदीप नाथावत व डॉ. सुनील कुमार मित्तल को टीका लगाया गया। सभी स्टॉफ का भी टीकाकरण किया गया।
तीन दिवसीय चर्म रोग शिविर
भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध सेवा समिति की ओर से आयुष चिकित्सालय परिसर में २९ से ३१ जनवरी तक चर्म रोग शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 9 से 3 बजे तक रहेगा। समिति के अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि इससे पूर्व दो दिवसीय श्वास व पुरानी खांसी को लेकर आयोजित शिविर में ११२ रोगी लाभान्वित हुए है।
-----.
चारा व गुड़ वितरण
भीलवाड़ा . महावीर इन्टरनेशल मीरा की ओर से जीवदया के तहत रामधाम में चारा व गुड़ वितरित किया गया। अध्यक्ष अर्चना सोनी ने बताया कि माहेश्वरी महिला मण्डल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन सोनी के आतिथ्य में प्रिया राठी व पवन रावला व मंजू बापना के सहयोग से चारा व गुड़ गायों के लिए वितरित किया गया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/ima-president-got-vaccinated-in-bhilwara-6656852/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा